राजस्थान पटवारी परीक्षा, 2025 (17-08-2025) हल प्रश्न पत्र (प्रथम पारी)

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामपटवारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2025
पद का नामपटवारी
परीक्षा तिथि17-08-2025 (रविवार)
परीक्षा समयप्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक (सुबह की पारी)
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि05-09-2025 (शुक्रवार)
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
प्रश्न पत्रप्रथम पारी
प्रश्न पत्र कोडSPZ8
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक300
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा।
समय03:00 घण्टे

नोट :- इस प्रश्न पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

  1. सामान्य विज्ञान; भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल; सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएँ
  2. राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजव्यवस्था
  3. सामान्य हिन्दी
  4. सामान्य अंग्रेजी
  5. तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, आधारभूत संख्यात्मक दक्षता
  6. सामान्य कंप्यूटर

(प्र.सं. 1 से 3) आपको एक अनुच्छेद दिया गया है, जिसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको प्रत्येक निष्कर्ष को अनुच्छेद के संदर्भ में अलग-अलग जाँच करनी है और उसके सत्य या असत्य होने की सीमा निर्धारित करनी है।

अनुच्छेद

हमारे देश के जल संसाधनों का पूर्ण रूप से उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस अपर्याप्त उपयोग का मुख्य कारण पूँजी और तकनीकी की कमी है। हमारे जल संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ और सिंचाई तथा घरेलू कार्यों में जल के अनुचित उपयोग के कारण व्यर्थ चला जाता है। हम नदियों पर बाँध बनाकर और लोगों में जल अपव्यय न करने के प्रति जागरूकता फैलाने की नीति अपनाकर जल संसाधनों का पूर्ण उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वर्षा जल संचयन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से भी जल संसाधनों में वृद्धि हो सकती है।

1. देश के पास जल संसाधन विकसित करने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है।

  • (अ) निश्चित गलत
  • (ब) संभावित सही
  • (स) संभावित गलत
  • (द) निश्चित सही
उत्तर- (द) निश्चित सही

2. बाढ़ आने से जल संसाधनों में वृद्धि होती है।

  • (अ) निश्चित गलत
  • (ब) संभावित सही
  • (स) संभावित गलत
  • (द) निश्चित सही
उत्तर- (अ) निश्चित गलत

3. वर्षा जल संग्रहण की जल संसाधन वृद्धि में कोई भूमिका नहीं है।

  • (अ) संभावित सही
  • (ब) संभावित गलत
  • (स) निश्चित गलत
  • (द) निश्चित सही
उत्तर- (स) निश्चित गलत

4. उत्तर की ओर मुँह किए हुए 5 लड़कियों की एक पंक्ति में, रीता, लता के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है और अलका, सीमा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। सीमा पंक्ति के किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठी है। पंक्ति के मध्य में कौन बैठी है?

  • (अ) रीता
  • (ब) लता
  • (स) सीमा
  • (द) अलका
उत्तर- (ब) लता

5. रीना अपने घर से कॉलेज जा रही है। वह उत्तर की ओर 500 मीटर चलती है, फिर मंदिर से ठीक बाईं ओर मुड़ती है तथा 700 मीटर और चलती है। दाईं ओर मुड़ते हुए, वह 2.5 किमी दूर स्थित बस स्टॉप के लिए रिक्शा लेती है। फिर वह बस पकड़ती है और अपने कॉलेज तक पहुँचने के लिए बाईं ओर 3.3 किमी की यात्रा करती है। रीना के कॉलेज और घर के बीच की न्यूनतम हवाई दूरी है :

  • (अ) 4 किमी
  • (ब) 5 किमी
  • (स) 7 किमी
  • (द) 3.5 कमी
उत्तर- (ब) 5 किमी

6. C, H, I, P, S और Y एक नियमित षट्कोणीय मेज़ के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। P, Y के दायीं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C और S के मध्य एकमात्र व्यक्ति I बैठा है। H के सामने कौन बैठा है?

  • (अ) C
  • (ब) S
  • (स) I
  • (द) Y
उत्तर- (स) I

7. दी गयी श्रृंखला में उस विकल्प का चयन कीजिये जो वह संख्या दर्शाता है जो कि 2 और 3 से पूर्ण भाज्य है और उससे आगे विषम संख्या और पीछे सम संख्या आती है

26, 27, 36, 6, 6, 5, 6, 6, 36, 37, 24, 12, 26, 15, 18, 22, 25, 12, 24, 21, 42, 36

  • (अ) 5
  • (ब) 6
  • (स) 8
  • (द) 3
उत्तर- (ब) 6

8. यदि किसी निश्चित भाषा में, ‘ORANGE’ को ‘QTCPIG’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो ‘YCVGTOGNQP’ किस शब्द का कूट है?

  • (अ) WATERFILTER
  • (ब) WATERAPPLE
  • (स) WATERMELON
  • (द) WATERPISTON
उत्तर- (स) WATERMELON

9. एक लड़का अपने दोस्त से मिलने सुबह 8:30 बजे (AM) आता है, वह फिर 9:15 बजे (AM) आता है फिर तीसरी बार 10:15 बजे (AM) आता है और चौथी बार 11:30 बजे (AM) आता है। वह फिर कब आएगा?

  • (अ) दोपहर 12:30 बजे
  • (ब) दोपहर 01:00 बजे
  • (स) दोपहर 01:15 बजे
  • (द) दोपहर 12:45 बजे
उत्तर- (ब) दोपहर 01:00 बजे

(प्र.सं. 10 से 12) एक शब्द और संख्या व्यवस्था मशीन को शब्दों और संख्याओं की एक इनपुट लाइन दी गई थी जो प्रत्येक चरण में एक विशेष नियम का पालन करते हुए उन्हें पुनर्व्यवस्थित करती है। निम्नलिखित इनपुट और पुनर्व्यवस्था का एक चित्रण है।

Input : Various 26 Target 21 For 88 Host 54 Taste 46

चरण I : For Various 26 Target 21 88 Host 54 Taste 46

चरण II : Host For Various 26 Target 88 54 Taste 46 21

चरण III : Taste Host For Various 26 Target 54 46 21 88

चरण IV : Target Taste Host For Various 54 46 21 88 26

चरण V : Various Target Taste Host For 46 21 88 26 54

चरण V अंतिम चरण है।

नीचे दिए गए इनपुट के लिए विभिन्न चरण और अंतिम आउटपुट ज्ञात कीजिए :

Input : Strike 82 Reference 25 Depends 38 of 53 Wind 36

10. चरण I में ‘Wind’ के दाईं ओर की संख्याओं का योग क्या है?

  • (अ) 112
  • (ब) 118
  • (स) 120
  • (द) 110
उत्तर- (ब) 118

11. निम्नलिखित में से कौन सा पद चरण III में दाएं छोर से तीसरे पद के बाएं से दूसरा है?

  • (अ) Depends
  • (ब) Wind
  • (स) Of
  • (द) 53
उत्तर- (द) 53

12. निम्नलिखित में से कौन सा पद चरण V में दायें छोर से तीसरे पद के बायें से दूसरा है?

  • (अ) Wind
  • (ब) Depends
  • (स) 82
  • (द) 38
उत्तर- (स) 82

13. कंप्यूटर शब्दावली में FTP का पूर्ण रूप क्या है?

  • (अ) फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल
  • (ब) फ़ाइल ट्रांसफर्ड प्रोटोकॉल
  • (स) फॉर्म ट्रांसफर प्रोटोकॉल
  • (द) फ़ाइल ट्रांसमिशन प्रोटोकॉल
उत्तर- (अ) फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल

14. प्रेजेंटेशन की समीक्षा करते समय प्रूफ़िंग अनुभाग में निम्नलिखित में से किस कमांड का उपयोग नहीं किया जाता है?

  • (अ) किसी विशेष शब्द का सही उच्चारण खोजने के लिए वॉयस बटन
  • (ब) किसी विशेष विषय या शब्द पर जानकारी खोजने के लिए रिसर्च बटन
  • (स) किसी विशेष शब्द के लिए पर्यायवाची और विलोम शब्द खोजने के लिए थिसॉरस बटन
  • (द) वर्तनी त्रुटियों की जांच के लिए वर्तनी बटन
उत्तर- (अ) किसी विशेष शब्द का सही उच्चारण खोजने के लिए वॉयस बटन

15. स्प्रेडशीट में सेल डेटा का कौन सा प्रकार सामान्यतः प्रयुक्त नहीं होता है?

  • (अ) न्यूमेरिक वैल्यू
  • (ब) डेट और टाइम
  • (स) यूजर ऑथेंटिकेशन
  • (द) लेबल और फॉर्मूला
उत्तर- (स) यूजर ऑथेंटिकेशन

16. वर्ष 2023 में, एक कॉलेज में 5000 छात्र थे। छात्रों की संख्या प्रति वर्ष 24% की दर से बढ़ जाती है। तो वर्ष 2025 में कॉलेज में कितने विद्यार्थी होंगे?

  • (अ) 9763
  • (ब) 7688
  • (स) 4232
  • (द) 7244
उत्तर- (ब) 7688

17. दिए गए प्रश्न में एक कथन के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथन और उसके बाद दिए गए निष्कर्षों पर विचार करें और तय करें कि कौन सा निष्कर्ष कथन से निकलता है।

कथन : जो लोग रिश्वतखोरी के खिलाफ बहुत ज्यादा बोलते हैं, ये वे लोग हैं जिन्होंने खुद रिश्वत ली है।

निष्कर्ष :

(I) सभी लोग भ्रष्ट हैं।

(II) यह कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है।

  • (अ) केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • (ब) न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
  • (स) दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
  • (द) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
उत्तर- (अ) केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

18. एक वस्तु को ₹ 100 में बेचने पर, एक व्यक्ति को ₹ 15 का लाभ होता है। दी गई वस्तु के लिए लाभ प्रतिशत क्या है?

  • (अ) 11\tfrac{16}{17}%
  • (ब) 8\tfrac{16}{23}%
  • (स) 17\tfrac{11}{17}%
  • (द) 15%
उत्तर- (स) 17\tfrac{11}{17}%

19. एक पुस्तकालय में रविवार को औसतन 252 आगंतुक आते हैं, और अन्य दिनों में 120 आगंतुक आते हैं। जून महीने में, जो रविवार से शुरू हो रहा है, प्रति दिन आगंतुकों की औसत संख्या क्या है?

  • (अ) 172
  • (ब) 139
  • (स) 142
  • (द) 184
उत्तर- (स) 142

20. निम्नलिखित ज्यामितिय आकृतियों को उनके कोणों की संख्या के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिये :

(I) सप्तभुज, (II) त्रिभुज, (III) षट्भूज, (IV) दशभुज, (V) पंचभुज, (VI) चतुर्भुज

  • (अ) II, VI, V, I, III, IV
  • (ब) II, V, VI, III, I, IV
  • (स) II, VI, V, III, I, IV
  • (द) IV, I, III, V, II, VI
उत्तर- (स) II, VI, V, III, I, IV

21. यदि ₹ R को ‘A’ और ‘B’ के बीच \frac{a}{b}:\frac{c}{d} के अनुपात में विभाजित किया जाए, तो A को कितनी राशि प्राप्त होगी?

  • (अ) \frac{adR}{ad+bc}
  • (ब) \frac{abR}{ad+bc}
  • (स) \frac{abR}{ac+bd}
  • (द) \frac{adR}{ab+cd}
उत्तर- (अ) \frac{adR}{ad+bc}

22. निम्नलिखित योग में, प्रतीक “*” किस अंक को दर्शाता है?

*2 + * + 1* + *0 = 1**

  • (अ) 7
  • (ब) 8
  • (स) 4
  • (द) 9
उत्तर- (ब) 8

23. निम्नलिखित में से कौन सा कंप्यूटर नेटवर्क का एक प्रकार नहीं है?

  • (अ) LAN (लार्ज एरिया नेटवर्क)
  • (ब) MAN (मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क)
  • (स) WAN (वाइड एरिया नेटवर्क)
  • (द) PAN (पर्सनल एरिया नेटवर्क)
उत्तर- (अ) LAN (लार्ज एरिया नेटवर्क)

24. एमएस वर्ड (MS Word) में वर्तमान में खुले दस्तावेज़ को बंद करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी शॉर्ट कट कुंजी का उपयोग किया जाता है?

  • (अ) Ctrl + W
  • (ब) Ctrl + R
  • (स) Ctrl + K
  • (द) Ctrl + M
उत्तर- (अ) Ctrl + W

25. 3 वर्ष के अंत में ₹ 20000 की राशि पर अर्जित साधारण ब्याज ₹ 7200 है। समान अवधि के लिए समान राशि पर समान दर से अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा?

  • (अ) ₹ 8232.32
  • (ब) ₹ 8098.56
  • (स) ₹ 8878.42
  • (द) ₹ 8641.75
उत्तर- (ब) ₹ 8098.56

26. शुद्ध दूध वाले बर्तन से 20% दूध, पानी से बदल दिया गया है और यही प्रक्रिया दो बार और की गई। तीसरी बार की प्रक्रिया के बाद मिश्रण में शुद्ध दूध का प्रतिशत है:

  • (अ) 40%
  • (ब) 51.2%
  • (स) 60%
  • (द) 25%
उत्तर- (ब) 51.2%

27. यदि ‘Z+Y’ का अर्थ है कि Z, Y का भाई है, ‘Z÷Y’ का अर्थ है कि Z, Y का पिता है और ‘Z×Y’ का अर्थ है कि Z, Y की बहन है। निम्नलिखित में से किसका अर्थ है कि ‘M’, ‘P’ का चाचा है?

  • (अ) M ÷ N × P + K
  • (ब) M + S ÷ R ÷ P
  • (स) M ÷ N + K × P
  • (द) M + K ÷ T × P
उत्तर- (द) M + K ÷ T × P

28. निम्नलिखित में से कौन सा 1024 TB (टेराबाइट) के बराबर है?

  • (अ) 1 ईबी (एक्साबाइट)
  • (ब) 1 वाईबी (योट्टाबाइट)
  • (स) 1 जीबी (गीगाबाइट)
  • (द) 1 पीबी (पेटाबाइट)
उत्तर- (द) 1 पीबी (पेटाबाइट)

29. दो वृत्तों की त्रिज्याओं का योग 75 cm है और उनकी परिधि में अंतर 44 cm है। वृत्तों की त्रिज्याएँ हैं : (\pi=\frac{22}{7} का उपयोग करें)

  • (अ) 40 cm, 35 cm
  • (ब) 41 cm, 34 cm
  • (स) 39 cm, 36 cm
  • (द) 44 cm, 31 cm
उत्तर- (ब) 41 cm, 34 cm

30. वह अंक समूह चुनें जो अन्य से अलग है।

  • (अ) 6 (20) 4
  • (ब) 18 (188) 6
  • (स) 12 (128) 4
  • (द) 4 (12) 2
उत्तर- (ब) 18 (188) 6

31. निम्नलिखित में से कौन सा आउटपुट डिवाइस है?

  • (अ) प्रोजेक्टर
  • (ब) कीबोर्ड
  • (स) माउस
  • (द) स्कैनर
उत्तर- (अ) प्रोजेक्टर

32. निम्नलिखित शब्दों को तार्किक क्रम में व्यवस्थित करें और दिए गए विकल्पों में से सही क्रम का चयन करें।

(I) वयस्क, (II) वृद्ध, (III) शिशु, (IV) युवा, (V) बच्चा

  • (अ) III, V, I, IV, II
  • (ब) V, III, I, IV, II
  • (स) III, V, IV, I, II
  • (द) V, III, IV, I, II
उत्तर- (स) III, V, IV, I, II

33. निम्नलिखित में से कौन सा प्रकार का कंप्यूटर सबसे तेज़ है और विशेष अनुप्रयोगों के लिए उपयोग किया जाता है जहाँ बड़ी मात्रा में गणितीय गणना की आवश्यकता होती है?

  • (अ) कंप्यूटर नोटबुक
  • (ब) माइक्रो-कंप्यूटर
  • (स) पर्सनल कंप्यूटर
  • (द) सुपर-कंप्यूटर
उत्तर- (द) सुपर-कंप्यूटर

34. दो शंकुओं की त्रिज्याएँ 2 : 1 के अनुपात में हैं और उनके आयतन बराबर हैं। उनकी उँचाइयों में अनुपात है :

  • (अ) 1 : 2
  • (ब) 2 : 1
  • (स) 1 : 4
  • (द) 1 : 8
उत्तर- (स) 1 : 4

35. पॉवरप्वाईंट में कौनसा टैब शेप्स को इन्सर्ट करने की अनुमति देता है?

  • (अ) रिव्यू
  • (ब) इन्सर्ट
  • (स) डिज़ाइन
  • (द) व्यू
उत्तर- (ब) इन्सर्ट

36. निम्नलिखित में से कौन ऑपरेटिंग सिस्टम का वर्गीकरण नहीं है?

  • (अ) मल्टीथ्रेडिंग OS
  • (ब) टाइम-बैच प्रोसेसिंग OS
  • (स) मल्टी-प्रोग्रामिंग OS
  • (द) मल्टीटास्किंग OS
उत्तर- (ब) टाइम-बैच प्रोसेसिंग OS

37. x, y से छह गुना बड़ा है। वह प्रतिशत जिससे y, x से कम है :

  • (अ) 27\tfrac{1}{3}%
  • (ब) 33\tfrac{1}{3}%
  • (स) 87\tfrac{1}{3}%
  • (द) 83\tfrac{1}{3}%
उत्तर- (द) 83\tfrac{1}{3}%

38. दिए गए कथनों के आधार पर कौन सा निष्कर्ष निकलेगा। मान लीजिए कि दिए गए कथन तथ्य हैं।

कथन :

कोई A, B नहीं है।

कुछ B, C हैं।

सभी C, D हैं।

निष्कर्ष :

(I) कुछ A, D हैं, यह एक संभावना है।

(II) सभी A, C हैं।

  • (अ) केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • (ब) निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
  • (स) या तो (I) या (II) निष्कर्ष अनुसरण करता है।
  • (द) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
उत्तर- (द) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

39. यदि एक दुकानदार एक पंखे का विक्रय मूल्य ₹ 800 से घटाकर ₹ 780 कर देता है, तो उसकी हानि 2% बढ़ जाती है। पंखे का क्रय मूल्य है :

  • (अ) ₹ 1000
  • (ब) ₹ 1200
  • (स) ₹ 1500
  • (द) ₹ 900
उत्तर- (अ) ₹ 1000

40. 4 वर्षों के लिए ₹ 2000 पर दो अलग-अलग स्रोतों से प्राप्त साधारण ब्याजों में अंतर ₹ 80 है। उनकी ब्याज दरों में अंतर है :

  • (अ) 1.25%
  • (ब) 1.75%
  • (स) 2%
  • (द) 1%
उत्तर- (द) 1%

41. कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में निम्नलिखित में से SSD का पूर्ण रूप क्या है?

  • (अ) सेमी स्टोरेज ड्राइव
  • (ब) सॉलिड स्टेट ड्राइव
  • (स) सोलो स्टोरेज डिवाइस
  • (द) शॉर्ट स्टोरेज डिवाइस
उत्तर- (ब) सॉलिड स्टेट ड्राइव

42. एक आयत का परिमाप 120 मीटर है। यदि इसकी लंबाई इसकी चौड़ाई से दोगुनी है, तो आयत का क्षेत्रफल है :

  • (अ) 240 m2
  • (ब) 360 m2
  • (स) 400 m2
  • (द) 800 m2
उत्तर- (द) 800 m^{2}

43. एक व्यक्ति 10 किमी/घंटा की गति से चल रहा है। प्रत्येक किलोमीटर के बाद वह 5 मिनट आराम करता है। उस व्यक्ति द्वारा 5 किमी की दूरी तय करने में लिया गया समय है :

  • (अ) 30 मिनट
  • (ब) 45 मिनट
  • (स) 55 मिनट
  • (द) 50 मिनट
उत्तर- (द) 50 मिनट

44. अपनी कार्यप्रणाली के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कंप्यूटर की श्रेणी में नहीं आता है?

  • (अ) एनालॉग
  • (ब) हाइड्रोब्रिड
  • (स) डिजिटल
  • (द) हाइब्रिड
उत्तर- (ब) हाइड्रोब्रिड

45. शिल्पी ने एक वॉशिंग मशीन ₹ 10200 में बेची। इस लेन-देन में उसे 15% की हानि हुई। उसने वॉशिंग मशीन किस मूल्य पर खरीदी थी?

  • (अ) ₹ 12000
  • (ब) ₹ 12400
  • (स) ₹ 10800
  • (द) ₹ 11200
उत्तर- (अ) ₹ 12000

46. संख्या 6 4 2 5 7 9 8 में अंकों को आरोही क्रम में पुनर्व्यवस्थित करने के बाद कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

  • (अ) दो
  • (ब) तीन
  • (स) चार
  • (द) एक
उत्तर- (अ) दो

47. ऑपरेटिंग सिस्टम का कौन सा घटक फ़ाइलों के मैनेजिंग के लिए जिम्मेदार है?

  • (अ) मेमोरी मैनेजर
  • (ब) प्रोसेस मैनेजर
  • (स) डिवाइस ड्राइवर
  • (द) फ़ाइल सिस्टम मैनेजर
उत्तर- (द) फ़ाइल सिस्टम मैनेजर

48. लिनक्स _______ ऑपरेटिंग सिस्टम का एक परिवार है।

  • (अ) मल्टी सोर्स
  • (ब) टाइम शेयरिंग सोर्स
  • (स) ओपन सोर्स
  • (द) क्लोज्ड सोर्स
उत्तर- (स) ओपन सोर्स

49. निम्न आकृतियों को ध्यान से देखें और आकृति (iii) में लुप्त संख्या ज्ञात करें।

Patwari 2025
  • (अ) 3
  • (ब) 7
  • (स) 9
  • (द) 8
उत्तर- (स) 9

50. दी हुई आकृतियों को ध्यान से देखें और आकृति (iii) में लुप्त संख्या ज्ञात करें।

Patwari 2025 1
  • (अ) 220
  • (ब) 218
  • (स) 219
  • (द) 217
उत्तर- (अ) 220

51. आप पूर्व की ओर मुख करके खड़े हैं। आप दक्षिणावर्त (घड़ी की दिशा में) 45° मुड़ते हैं और फिर वामावर्त्त (घड़ी की विपरीत दिशा में) 180° मुड़ते हैं। फिर से आप दक्षिणावर्त (घड़ी की दिशा में) 270° मुड़ते हैं। अब आप किस दिशा की ओर मुख करके खड़े हैं?

  • (अ) दक्षिण-पश्चिम
  • (ब) पश्चिम
  • (स) उत्तर-पूर्व
  • (द) दक्षिण
उत्तर- (अ) दक्षिण-पश्चिम

52. एमएस वर्ड (MS Word) में हाइपरलिंक डालने के लिए निम्न में से कौन सी शॉर्टकट कुंजी (Key) का उपयोग किया जाता है?

  • (अ) Alt + X
  • (ब) Ctrl + K
  • (स) Ctrl + S
  • (द) Ctrl + F
उत्तर- (ब) Ctrl + K

53. रक्त में भोजन की अधिकतम मात्रा किसमें अवशोषित होती है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।)

  • (अ) क्षुद्रांत्र (इलियम)
  • (ब) ग्रसिका (इसोफैगस)
  • (स) अंधनाल (सीकम)
  • (द) ग्रहणी (डुओडेनम)
उत्तर- (अ) क्षुद्रांत्र (इलियम)

54. मेवाड़ के महाराणा शम्भू सिंह के दरबारी कवि कौन थे?

  • (अ) दुरसा अधा
  • (ब) कविराज श्यामल दास
  • (स) बावजी चतुर सिंह
  • (द) दयालदास
उत्तर- (ब) कविराज श्यामल दास

55. राजस्थान की भारत-पाक सीमा पर किस बल द्वारा “ऑपरेशन सर्द हवा” चलाया गया था? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।)

  • (अ) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
  • (ब) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)
  • (स) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)
  • (द) भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)
उत्तर- (अ) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)

56. केला देवी के भक्तों द्वारा गाए जाने वाले ‘लांगुरिया’ गीत राजस्थान के किस क्षेत्र में लोकप्रिय है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।)

  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) करौली
  • (स) धौलपुर
  • (द) मेवाड़
उत्तर- (ब) करौली

57. राज्य के लिए महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है?

  • (अ) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
  • (ब) राज्यपाल
  • (स) विपक्ष के नेता
  • (द) स्पीकर
उत्तर- (ब) राज्यपाल

58. निम्नलिखित में से कौन सी प्रजाति भारत के उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों में पाई जाती है?

  • (अ) शीशम (रोज़वुड)
  • (ब) बबूल
  • (स) चीड़ (पाइन)
  • (द) बिर्च
उत्तर- (अ) शीशम (रोज़वुड)

59. निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि का संचरण संभव नहीं है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।)

  • (अ) वायु
  • (ब) निर्वात
  • (स) एल्युमीनियम
  • (द) पानी
उत्तर- (ब) निर्वात

60. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में सैडल पीक स्थित है?

  • (अ) दक्षिण अंडमान
  • (ब) मध्य अंडमान
  • (स) ग्रेट निकोबार
  • (द) उत्तरी अंडमान
उत्तर- (द) उत्तरी अंडमान

61. कृषि के क्षेत्र में HYV का पूर्ण रूप है :

  • (अ) हाई यील्डिंग वैरायटी
  • (ब) हॉर्टिकल्चर यील्ड वैरायटी
  • (स) हनी यीस्ट वैरायटी
  • (द) हेम्प यार्न वैरायटी
उत्तर- (अ) हाई यील्डिंग वैरायटी

62. राजस्थान के किस राष्ट्रीय उद्यान में एक दुर्लभ मांसाहारी पौधा ‘यूट्रीकुलेरिया’ पाया गया है?

  • (अ) दर्रा राष्ट्रीय उद्यान
  • (ब) डेजर्ट नेशनल पार्क
  • (स) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
  • (द) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर- (द) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

63. राजपूतों की उत्पत्ति का अग्नि-कुंड सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

  • (अ) चन्द्र बरदाई ने
  • (ब) बरुई ने
  • (स) जोधराज ने
  • (द) अमीर खुसरो ने
उत्तर- (अ) चन्द्र बरदाई ने

64. शिलालेखों के अध्ययन को क्या कहते हैं?

  • (अ) मुद्राशास्त्र (न्यूमिज़्मैंटिक्स)
  • (ब) जीवाश्म विज्ञान
  • (स) माइकोलॉजी
  • (द) पुरालेख (एपिग्राफी)
उत्तर- (द) पुरालेख (एपिग्राफी)

65. निम्नलिखित में से कौन जिला प्रशासन का मुख्य प्रभारी अधिकारी है?

  • (अ) जिला कलेक्टर
  • (ब) एस.डी.ओ. (अनुमंडल अधिकारी)
  • (स) तहसीलदार
  • (द) संभाग आयुक्त
उत्तर- (अ) जिला कलेक्टर

66. निम्नलिखित में से कौन सा भारत के संविधान की “राज्य सूची” के अंतर्गत आता है?

  • (अ) पुलिस
  • (ब) वन
  • (स) रक्षा
  • (द) बैंकिंग
उत्तर- (अ) पुलिस

67. पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तरोत्तर बढ़ती जाती है :

  • (अ) पूर्व से पश्चिम
  • (ब) दक्षिण से पूर्व
  • (स) उत्तर से दक्षिण
  • (द) पश्चिम से पूर्व
उत्तर- (स) उत्तर से दक्षिण

68. भारतीय संविधान की गारंटी के अनुच्छेद 21 का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन सा है?

  • (अ) जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा का अधिकार
  • (ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • (स) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
  • (द) समानता का अधिकार
उत्तर- (अ) जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा का अधिकार

69. विश्व शिल्प परिषद (डब्ल्यूसीसी) ने राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान को ‘विश्व शिल्प नगरी’ घोषित किया है?

  • (अ) अलवर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) जयपुर
  • (द) उदयपुर
उत्तर- (स) जयपुर

70. 10 फरवरी, 2025 को राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष (स्थानापन्न) कौन हैं?

  • (अ) लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़
  • (ब) डॉ. मंजू शर्मा
  • (स) श्री कैलाश चंद मीणा
  • (द) डॉ. संगीता आर्य
उत्तर- (स) श्री. कैलाश चंद मीणा

71. कजली तीज भाद्रपद कृष्ण तृतीया को राजस्थान के किस क्षेत्र में मनाई जाती है?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) करौली
  • (स) अलवर
  • (द) बूंदी
उत्तर- (द) बूंदी

72. निम्नलिखित में से कौन सा स्थान राजस्थान के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध है?

  • (अ) किराडू
  • (ब) आभानेरी
  • (स) बड़ौली
  • (द) दिलवाड़ा
उत्तर- (अ) किराडू

73. पीतल एक मिश्रधातु है जिसका निर्माण होता है :

  • (अ) तांबा और टिन
  • (ब) तांबा और जस्ता
  • (स) सोना, लोहा और जस्ता
  • (द) सीसा और टिन
उत्तर- (ब) तांबा और जस्ता

74. राजस्थान में सीकर का कौन सा शहर गोटा उद्योग का प्रसिद्ध केन्द्र है?

  • (अ) खंडेला
  • (ब) आमेर
  • (स) शाहपुरा
  • (द) विराट नगर
उत्तर- (अ) खंडेला

75. ओरल साबिन पोलियो वैक्सीन किस प्रकार की वैक्सीन है?

  • (अ) जीवित क्षीण टीके
  • (ब) अकोशिकीय टीके
  • (स) निष्क्रिय टीके
  • (द) पुनर्योगज टीका
उत्तर- (अ) जीवित क्षीण टीके

76. भारत में जिले के आपराधिक प्रशासन का प्रमुख कौन होता है?

  • (अ) विशेष मुंसिफ मजिस्ट्रेट
  • (ब) विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट
  • (स) जिला मजिस्ट्रेट
  • (द) सब डिविजनल मजिस्ट्रेट
उत्तर- (स) जिला मजिस्ट्रेट

77. निम्नलिखित में से किसने 1969 में जयपुर फुट, एक कृत्रिम अंग का आविष्कार किया था?

  • (अ) डॉ. पी.के. सेठी
  • (ब) डॉ. विश्व मोहन
  • (स) डॉ. वेद प्रकाश
  • (द) कर्पूरचंद कुलिश
उत्तर- (अ) डॉ. पी.के. सेठी

78. जैसलमेर में सबसे बड़ी और सबसे सुंदर नक्काशीदार हवेली कौन सी है?

  • (अ) बागोर की हवेली
  • (ब) पटवों की हवेली
  • (स) सामोद हवेली
  • (द) चार चौक हवेली
उत्तर- (ब) पटवों की हवेली

79. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु कहलाता है :

  • (अ) इंदिरा प्वाइंट
  • (ब) इंदिरा कोल प्वाइंट
  • (स) किबिथू प्वाइंट
  • (द) कावारत्ती
उत्तर- (अ) इंदिरा प्वाइंट

80. हिमालय के निम्नलिखित में से किस संभाग में करेवा संरचना पाई जाती है?

  • (अ) अरुणाचल हिमालय
  • (ब) दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय
  • (स) असम हिमालय
  • (द) कश्मीर हिमालय
उत्तर- (द) कश्मीर हिमालय

81. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के किस बल (फोर्स) में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।)

  • (अ) सीमा सुरक्षा बल
  • (ब) भारत तिब्बत सीमा पुलिस
  • (स) केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
  • (द) असम राइफल्स
उत्तर- (स) केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल

82. निम्नलिखित में से कौन सी नदी भ्रंश घाटी (रिफ्ट वैली) में बहती है?

  • (अ) लूनी
  • (ब) रावी
  • (स) नर्मदा
  • (द) झेलम
उत्तर- (स) नर्मदा

83. आर्य समाज के संस्थापक कौन थे?

  • (अ) स्वामी दयानंद सरस्वती
  • (ब) राजा राममोहन राय
  • (स) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
  • (द) स्वामी विवेकानन्द
उत्तर- (अ) स्वामी दयानंद सरस्वती

84. राजस्थान उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश कौन हैं? (जून 2025 के अनुसार)

  • (अ) माननीय श्री चन्द्रशेखर
  • (ब) माननीय इंद्रजीत सिंह
  • (स) माननीय मनोज कुमार गर्ग
  • (द) माननीय मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव
उत्तर- (द) माननीय मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव

85. निम्नलिखित में से कौन सी नियुक्ति किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा नहीं की जाती है?

  • (अ) राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
  • (ब) मुख्यमंत्री
  • (स) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
  • (द) महाधिवक्ता
उत्तर- (स) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

86. भारतीय संविधान सभा के कार्यों पर समिति का नेतृत्व किसने किया?

  • (अ) जी.वी. मावलंकर
  • (ब) बी. पट्टाभि सीतारमैया
  • (स) जे.एल. नेहरू
  • (द) के.एम. मुंशी
उत्तर- (अ) जी.वी. मावलंकर

87. भीम्बेटका के प्रागैतिहासिक शैलाश्रय किस राज्य से संबंधित है?

  • (अ) राजस्थान
  • (ब) मध्य प्रदेश
  • (स) कर्नाटक
  • (द) हरियाणा
उत्तर- (ब) मध्य प्रदेश

88. किसी राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

  • (अ) राष्ट्रपति
  • (ब) राज्यपाल
  • (स) मंत्रिपरिषद
  • (द) प्रधान मंत्री
उत्तर- (ब) राज्यपाल

89. राजस्थान लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम-1973 लागू हो गया है :

  • (अ) 3 जनवरी, 1973
  • (ब) 3 मई, 1973
  • (स) 3 जून, 1973
  • (द) 3 फरवरी, 1973
उत्तर- (द) 3 फरवरी, 1973

90. निम्नलिखित में से कौन सा गैर नृत्य में प्रयुक्त वाद्ययंत्र नहीं है?

  • (अ) बांकिया
  • (ब) थाली
  • (स) ग़ैरिये
  • (द) ढोल
उत्तर- (स) ग़ैरिये

91. निम्नलिखित में से किस वर्ष में अंग्रेजों ने “सती प्रथा” को समाप्त करने के लिए कानून स्थापित किया?

  • (अ) 1820
  • (ब) 1875
  • (स) 1829
  • (द) 1833
उत्तर- (स) 1829

92. निम्नलिखित में से किस दृष्टि दोष को बेलनाकार लेंस का उपयोग करके ठीक किया जा सकता है?

  • (अ) जरादूरदर्शिता (प्रेस्बायोपिया)
  • (ब) अबिंदुकता (एस्टिग्मेटिज्म़)
  • (स) दूरदृष्टि (हाइपरमेट्रोपिया)
  • (द) निकट दृष्टि (मायोपिया)
उत्तर- (ब) अबिंदुकता (एस्टिग्मेटिज्म़)

93. भारतीय संविधान में सातवीं अनुसूची का संबंध है :

  • (अ) मौलिक अधिकार
  • (ब) केंद्र और राज्य सरकारों के बीच शक्तियों का वितरण
  • (स) मौलिक कर्तव्य
  • (द) पंचायती राज
उत्तर- (ब) केंद्र और राज्य सरकारों के बीच शक्तियों का वितरण

94. किस प्रसिद्ध मामले ने भारतीय संविधान के “मूल संरचना सिद्धांत” की स्थापना की?

  • (अ) इंद्रा साहनी बनाम भारत संघ (1992)
  • (ब) मेनका गांधी बनाम भारत संघ (1978)
  • (स) केशवानंद भारती श्री पदगलवरु बनाम केरल राज्य (1973)
  • (द) विशाखा बनाम राजस्थान राज्य (1997)
उत्तर- (स) केशवानंद भारती श्री पदगलवरु बनाम केरल राज्य (1973)

95. निम्नलिखित में से कौन सी ग्रंथि बहिःस्त्रावी और अंतःस्त्रावी ग्रंथि दोनों के रूप में कार्य करती है?

  • (अ) अग्न्याशय
  • (ब) थायरॉइड ग्रंथि
  • (स) वृषण
  • (द) अधिवृक्क ग्रंथि
उत्तर- (अ) अग्न्याशय

96. कालीबंगा पुरातत्व स्थल किस राज्य में पाया जाता है?

  • (अ) पंजाब
  • (ब) हरियाणा
  • (स) गुजरात
  • (द) राजस्थान
उत्तर- (द) राजस्थान

97. निम्नलिखित में से किसने 1739 में भारत पर आक्रमण किया?

  • (अ) औरंगजेब
  • (ब) नादिर शाह
  • (स) बाबर
  • (द) इब्राहिम लोधी
उत्तर- (ब) नादिर शाह

98. भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए घोषित अभियान का नाम क्या है?

  • (अ) संविधान जागरूकता अभियान
  • (ब) हमारा संविधान, हमारा विज्ञान
  • (स) हमारा संविधान, हमारा विश्वास
  • (द) हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान
उत्तर- (द) हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान

99. तराइन का प्रथम युद्ध किनके बीच लड़ा गया था?

  • (अ) इल्तुतमिश और मुहम्मद ग़ौर
  • (ब) पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद ग़ौर
  • (स) कुतुबुद्दीन ऐबक और इल्तुतमिश
  • (द) इल्तुतमिश और पृथ्वीराज चौहान
उत्तर- (ब) पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद ग़ौर

100. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रीय एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।)

  • (अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  • (ब) पं. जवाहर लाल नेहरू
  • (स) सरदार वल्लभ भाई पटेल
  • (द) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
उत्तर- (स) सरदार वल्लभ भाई पटेल

101. “बातां री फुलवारी” किसके द्वारा लिखी गई है?

  • (अ) लक्ष्मी कुमारी
  • (ब) श्रीलाल
  • (स) विजयदान देथा
  • (द) मालचंद तिवारी
उत्तर- (स) विजयदान देथा

102. निम्नलिखित में से किसने नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) की स्थापना की?

  • (अ) आदित्य-I
  • (ब) अजातशत्रु
  • (स) कुमारगुप्त-I
  • (द) चन्द्रगुप्त मौर्य
उत्तर- (स) कुमारगुप्त-I

103. निम्नलिखित में से कौन सी एजेंसी स्थानीय निकायों का चुनाव कराती है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।)

  • (अ) राज्य निर्वाचन आयोग
  • (ब) स्थानीय निकाय स्वयं
  • (स) केंद्र सरकार
  • (द) राष्ट्रीय चुनाव आयोग
उत्तर- (अ) राज्य निर्वाचन आयोग

104. किसने 1857 की क्रांति को विद्रोह नहीं बल्कि इसे भारतीय स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम कहा?

  • (अ) वीर सावरकर
  • (ब) मदन लाल ढींगरा
  • (स) लोकमान्य तिलक
  • (द) श्यामजी वर्मा
उत्तर- (अ) वीर सावरकर

105. भारत का पहला हाइड्रोजन वितरण स्टेशन _______ में इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र में चालू है।

  • (अ) जयपुर
  • (ब) फरीदाबाद
  • (स) हैदराबाद
  • (द) दिल्ली
उत्तर- (ब) फरीदाबाद

106. निम्नलिखित में से कौन पंच पीर में शामिल नहीं है?

  • (अ) हड़बूजी
  • (ब) तेजाजी
  • (स) रामदेवजी
  • (द) पाबूजी
उत्तर- (ब) तेजाजी

107. माउंट थुलियर भारत में कहाँ स्थित है?

  • (अ) पश्चिमी घाट
  • (ब) हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला
  • (स) ग्रेट निकोबार
  • (द) लक्षद्वीप
उत्तर- (स) ग्रेट निकोबार

108. भाटी वंश का अंतिम शासक कौन था?

  • (अ) हरराय भाटी
  • (ब) लुणकरण
  • (स) विजयराज
  • (द) जवाहर सिंह
उत्तर- (द) जवाहर सिंह

109. श्री महावीरजी मेला राजस्थान के किस क्षेत्र में आयोजित होता है?

  • (अ) बीकानेर
  • (ब) सिरोही
  • (स) अलवर
  • (द) करौली
उत्तर- (द) करौली

110. आबू के परमार वंश के संस्थापक का नाम बताइये।

  • (अ) धारावर्ष
  • (ब) दलेल सिंह
  • (स) प्रताप सिंह
  • (द) धूमराज
उत्तर- (द) धूमराज

111. अजयराज चौहान ने कौन सी कृत्रिम झील बनवाई है?

  • (अ) आनासागर झील
  • (ब) बालसमंद झील
  • (स) फ़तेह सागर झील
  • (द) पुष्कर झील
उत्तर- (अ) आनासागर झील

112. राजस्थान राज्य के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त कौन थे?

  • (अ) श्री अमरजीत सिंह
  • (ब) श्री एम.डी. कौराणी
  • (स) श्री इन्द्रजीत खन्ना
  • (द) श्री एन.के. जैन
उत्तर- (ब) श्री एम.डी. कौराणी

113. जब किसी राज्य की विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा हो तो अध्यादेश कौन जारी कर सकता है?

  • (अ) राष्ट्रपति
  • (ब) स्पीकर
  • (स) राज्यपाल
  • (द) मुख्यमंत्री
उत्तर- (स) राज्यपाल

114. निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण (पीईएम) का कारण है?

  • (अ) स्कर्वी
  • (ब) सूखा रोग (रिकेट्स)
  • (स) मरास्मस
  • (द) बेरी-बेरी
उत्तर- (स) मरास्मस

115. मांड गायन में असाधारण योगदान के लिए निम्नलिखित में से किसे पद्मश्री से सम्मानित किया गया?

  • (अ) अल्लाह जिलाई बाई
  • (ब) मीरा बाई
  • (स) राना बाई
  • (द) गवरी देवी
उत्तर- (अ) अल्लाह जिलाई बाई

116. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) राजस्थान का गठन भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किया गया था?

  • (अ) अनुच्छेद 243K
  • (ब) अनुच्छेद 143K
  • (स) अनुच्छेद 115A
  • (द) अनुच्छेद 249K
उत्तर- (स) I

117. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को केवल किसके द्वारा हटाया जा सकता है?

  • (अ) राष्ट्रपति
  • (ब) मुख्यमंत्री
  • (स) गृह मंत्री
  • (द) राज्यपाल
उत्तर- (अ) राष्ट्रपति

118. “एनल्स एंड एंटीक्विटीज़ ऑफ राजस्थान” के लेखक का नाम बताइए।

  • (अ) डॉ. गौरीशंकर ओझा
  • (ब) बाबू रामप्रसाद
  • (स) कर्नल जेम्स टॉड
  • (द) ज्वाला सहाय
उत्तर- (स) कर्नल जेम्स टॉड

119. अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

  • (अ) गुजरात
  • (ब) मध्य प्रदेश
  • (स) झारखण्ड
  • (द) उत्तराखंड
उत्तर- (ब) मध्य प्रदेश

120. सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला कौन हैं?

  • (अ) वाइस एडमिरल आरती सरीन
  • (ब) लेफ्टिनेंट जनरल पुनिता अरोड़ा
  • (स) लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर
  • (द) लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय
उत्तर- (अ) वाइस एडमिरल आरती सरीन

(Q. No. 121 to 125) Read the given passage carefully and answer the questions that follow :

PASSAGE

Did you know that the world’s first official airmail delivery took place in India in 1911, only 8 years after the invention of airplanes?

On February 18, 1911, French pilot Henri Pequet carried the first official mail flown by airplane. Pequet carried a sack with about 6,000 cards and letters on his Humber biplane. The flight covered a distance of five miles, from Allahabad polo field to Naini across the Yamuna river. All mails received a special parcel depicting an airplane, mountains, and- “First Aerial Post, 1911, U.P. Exhibition Allahabad” written on it.

On October 1 2024, India Post celebrated 170 years of service. Originally started by the British East India Company and known as ‘Company Mail’, India Post was brought under the Crown as a service in 1854 by Lord Dalhousie, the Governor-General of India from 1848 to 1856. However, the history of postal systems in India goes back to the Maurya period, particularly the reign of Chandragupta Maurya circa 300 BCE.

Some historians believe that Chandragupta introduced an early postal system in India, using carrier pigeons to communicate between the different provinces of his vast empire stretching from Karnataka in the South to Afghanistan in the North, and Nagaland in the East to Eastern Iran in the West.

This early postal system was most probably introduced to India by Alexander III of Macedon, who used it widely during his military campaigns after adopting it from the ancient Persians, who trained and used carrier pigeons as messengers as early as the 5th Century BCE. Carrier pigeons remained the primary mode of long-distance communication in India over the next thousand years. They were used extensively by rulers from the Maurya emperor Ashoka (302-234 BCE) to the Mughal emperor Babur (1483-1530 CE).

121. Four statements about the world’s first official airmail delivery are given below. Choose the incorrect option.

  • (अ) The flight travelled from Allahabad polo field to Naini.
  • (ब) The plane carried 6,000 cards and letters.
  • (स) The flight covered a distance of eight miles.
  • (द) Pilot Henri Pequet carried the mail by airplane.
उत्तर- (स) The flight covered a distance of eight miles.

122. Which of the following statements is NOT true about the reign of Chandragupta Maurya?

  • (अ) He is said to have introduced an early postal system in India.
  • (ब) His empire stretched to Eastern Iran in the West.
  • (स) His empire stretched from Sikkim in Eastern India to Iraq in the west.
  • (द) His empire stretched from Karnataka in the South to Afghanistan in the North.
उत्तर- (स) His empire stretched from Sikkim in Eastern India to Iraq in the west.

123. From whom did Alexander III of Macedon adopt the system of using carrier pigeons as messengers?

  • (अ) Ancient Egyptians
  • (ब) Aristotle
  • (स) Maurya Emperor Ashoka
  • (द) Ancient Persians
उत्तर- (द) Ancient Persians

124. What was India Post known as earlier?

  • (अ) The Crown Mail
  • (ब) Company Mail
  • (स) Humber Biplane Mail
  • (द) East India Company Postal Service
उत्तर- (ब) Company Mail

125. How many years has India Post been in service for?

  • (अ) 170 years
  • (ब) Since 1 Oct, 2024
  • (स) 150 years
  • (द) Since 1921
उत्तर- (अ) 170 years

126. Fill in the blank in the given sentence with the most appropriate word.

Kartik _______ a plan to get an unlimited supply of popcorn in the theatre.

  • (अ) divided
  • (ब) divine
  • (स) devised
  • (द) diviced
उत्तर- (स) devised

127. Choose the most appropriate antonym for the underlined word.

The judge thought that the offence was deliberate.

  • (अ) Casual
  • (ब) Unintentional
  • (स) Legitimate
  • (द) Negligible
उत्तर- (ब) Unintentional

128. Fill in the blank with the most appropriate idiom.

You should have seen the state he was in before his interview. He was as anxious as _______ .

  • (अ) a cool cucumber
  • (ब) a cat on a hot tin roof
  • (स) a dare devil
  • (द) a copy cat
उत्तर- (ब) a cat on a hot tin roof

129. From the following options, choose the grammatically correct statement. (Choose the most appropriate answer from the options given below.)

  • (अ) The Fodder scam was unearthed after a decade long investigation.
  • (ब) The Fodder scam was earthed after an decade long investigation.
  • (स) The Fodder scam had unearthed before a decade long invigilation.
  • (द) The Fodder scam were unearthed after a decade long investigation.
उत्तर- (अ) The Fodder scam was unearthed after a decade long investigation.

130. Match the words in List-I with their synonyms in List-II.

List-IList-II
(a) Heretic(I) Revoke
(b) Slander(II) Non-Conformist
(c) Wilt(III) Defame
(d) Rescind(IV) Wither

Choose the correct answer from the options given below :

  • (अ) a-II, b-III, c-IV, d-I
  • (ब) a-III, b-I, c-II, d-IV
  • (स) a-IV, b-III, c-I, d-II
  • (द) a-I, b-II, c-IV, d-III
उत्तर- (अ) a-II, b-III, c-IV, d-I

131. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है :

  • (अ) आँसू से मुख रजनी का भीग गया।
  • (ब) मैं दिल्ली गया था।
  • (स) वे क्या करना चाहता है।
  • (द) रोगी को हिलाकर दवा पिलाओ।
उत्तर- (ब) मैं दिल्ली गया था।

132. ‘भार’ शब्द में निहित प्रत्यय है :

  • (अ) आ
  • (ब) अ
  • (स) भा
  • (द) र
उत्तर- (ब) अ

133. ‘चौमासा’ इस समस्त पद में कौन-सा समास है?

  • (अ) अव्ययीभाव
  • (ब) द्वंद्व
  • (स) द्विगु
  • (द) बहुव्रीहि
उत्तर- (स) द्विगु

134. ‘उपजाऊ’ शब्द का विलोम शब्द है :

  • (अ) उपार्जन
  • (ब) उर्वरा
  • (स) बंजर
  • (द) हरित
उत्तर- (स) बंजर

135. ‘पट-पट्ट’ इस शब्द युग्म का सही अर्थ है :

  • (अ) कपड़ा-किवाड़
  • (ब) वसन-वस्त्र
  • (स) किवाड़-मूँगा
  • (द) किवाड़-पीला
उत्तर- (अ) कपड़ा-किवाड़

136. निम्नांकित में से व्यंजन सन्धि का उदाहरण है :

  • (अ) हिम + आलय = हिमालय
  • (ब) नदी + ईश = नदीश
  • (स) दया + आनंद = दयानंद
  • (द) उत् + लेख = उल्लेख
उत्तर- (द) उत् + लेख = उल्लेख

137. ‘जिसकी तुलना न हो’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा :

  • (अ) असाधारण
  • (ब) अतुलनीय
  • (स) निराला
  • (द) अत्यन्त सुन्दर
उत्तर- (ब) अतुलनीय

138. ‘दादा बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया’ लोकोक्ति का सही अर्थ पहचानिए।

  • (अ) दादा बड़े हैं भैया छोटे हैं।
  • (ब) रुपया ही सब कुछ है।
  • (स) दादा के पास बड़ा रूपया है।
  • (द) आजकल पैसा कुछ भी नहीं है।
उत्तर- (ब) रुपया ही सब कुछ है।

139. ‘हवा हो जाना’ मुहावरे का सही अर्थ होगा :

  • (अ) भाग जाना
  • (ब) भूल हो जाना
  • (स) देखते रहना
  • (द) हँसी उड़ना
उत्तर- (अ) भाग जाना

140. पारिभाषिक शब्द ‘Reminder’ के लिए उपयुक्त हिन्दी शब्द होगा :

  • (अ) अनुस्मारक
  • (ब) परिपत्र
  • (स) पृष्ठांक
  • (द) अधिसूचना
उत्तर- (अ) अनुस्मारक

141. निम्नलिखित में ‘गृह’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है :

  • (अ) नक्षत्र
  • (ब) भवन
  • (स) आलय
  • (द) घर
उत्तर- (अ) नक्षत्र

142. निम्नांकित में शुद्ध लिखित शब्द को पहचानिए।

  • (अ) ॠषि
  • (ब) रीषी
  • (स) ॠषी
  • (द) रिषि
उत्तर- (अ) ॠषि

143. दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें :

‘X + Y’ का अर्थ है ‘X, Y की पत्नी है’।

‘X – Y’ का अर्थ है ‘X, Y की बेटी है’।

‘X ÷ Y’ का अर्थ है ‘X, Y की बहन है’।

‘X # Y’ का अर्थ है ‘X, Y की माँ है’।

यदि A – B ÷ C # D + E, तो A, E का कौन है?

  • (अ) पोता/नाती
  • (ब) पोती/नातिन
  • (स) दामाद
  • (द) बेटा
उत्तर- (ब) पोती/नातिन

144. दी गई श्रृंखला में, पहचानें कि अक्षरों के कितने युग्म अंग्रेजी वर्णमाला के सही क्रम में आए हैं?

C, A, B, E, G, H, D, L, M, Q, R, F, T, S, U, W

  • (अ) 3
  • (ब) 4
  • (स) 6
  • (द) 5
उत्तर- (ब) 4

145. उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित आकृति आव्यूह को पूरा करती है :

Patwari 2025 H

उत्तर- (अ)

146. उस आकृति का चयन करें जो नीचे दिए गए आव्यूह को पूरा करती है।

Patwari 2025 H1

उत्तर- (ब)

147. यदि निम्नलिखत शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोष के अनुसार व्यवस्थित किया जाए, तो कौन सा शब्द अंत में आएगा?

Clear, Clown, Client, Clean

  • (अ) Clown
  • (ब) Client
  • (स) Clean
  • (द) Clear
उत्तर- (अ) Clown

148. नीचे दी श्रृंखला में लुप्त पद ज्ञात कीजिए:

0, 3, 8, ?, 24, 35

  • (अ) 13
  • (ब) 17
  • (स) 15
  • (द) 12
उत्तर- (स) 15

149. दिए गए प्रश्न में, : : के बाईं ओर के दो पदों के बीच कुछ संबंध है और इसके दाईं ओर के दो पदों के बीच भी वही संबंध हैं। दिए गए विकल्पों में से लुप्त पद को चुनिए।

RSAB : 34 : : TABF : ?

  • (अ) 14
  • (ब) 15
  • (स) 17
  • (द) 13
उत्तर- (द) 13

150. यदि किसी विशेष भाषा में, ‘YOURSELF’ को ‘URYOEFSL’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो उसी भाषा में ‘PLATINUM’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?

  • (अ) ATPLUMIN
  • (ब) ATPLNMIU
  • (स) LAPTNIMU
  • (द) ATPLNIMU
उत्तर- (ब) ATPLNMIU

Leave a Comment

error: Content is protected !!