राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा, 2024 (20-09-2025) हल प्रश्न पत्र (द्वितीय पारी)

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती, 2024
पद का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
परीक्षा दिनांक (वार)20-09-2025 (शनिवार)
परीक्षा समयअपरान्ह् 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक (शाम की पारी)
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
प्रश्न पत्रद्वितीय पारी
प्रश्न पत्र कोडDB29
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
प्रश्न पत्र का स्तरप्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा (10वीं कक्षा) के समान होगा।
कुल प्रश्न120
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा।
समय02:00 घण्टे

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

क्र. सं.विषयप्रस्ताविक प्रश्न संख्या
1सामान्य हिन्दी20
2सामान्य अंग्रेजी15
3सामान्य ज्ञान70
3 (I)राजस्थान का भूगोल20
3 (II)राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति20
3 (III)भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5)10
3 (IV)सामान्य विज्ञान05
3 (V)सम-सामयिक घटनाएं (भारत- 5, राजस्थान- 5)10
3 (VI)बेसिक कम्प्यूटर05
4सामान्य गणित15
कुल120

1. 15 जनवरी 2025 को सैनिक दिवस कहाँ मनाया जाता?

  • (अ) दिल्ली
  • (ब) बैंगलोर
  • (स) गुवाहाटी
  • (द) पूणे
उत्तर- (द) पूणे

2. निम्नलिखित में से किसे सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में पद्म भूषण-2025 से सम्मानित किया गया है?

  • (अ) श्री सुशील कुमार मोदी
  • (ब) श्री राम नाईक
  • (स) श्रीमती अंरुधति भट्टाचार्य
  • (द) डॉ. सीताराम जिंदल
उत्तर- (अ) श्री सुशील कुमार मोदी

3. राजस्थान की वह विख्यात झील, जिसका द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लगभग 6 वर्षों तक जल-विमान बेस के रूप में उपयोग किया गया था, है:

  • (अ) आनासागर
  • (ब) राजसमंद
  • (स) नक्की
  • (द) पिछोला
उत्तर- (ब) राजसमंद

4. 1428 में कौन-सी छोटी से छोटी संख्या को जोड़ने पर प्राप्त संख्या 3, 4, 5 और 6 से पूर्णतः विभाज्य होगी?

  • (अ) 15
  • (ब) 18
  • (स) 9
  • (द) 12
उत्तर- (द) 12

5. कागज पर मुद्रित अक्षरों और संख्याओं को पहचानने में सक्षम उपकरण कौन-सा है?

  • (अ) ओ.सी.आर. (OCR)
  • (ब) एस.एस.डी. (SSD)
  • (स) बी.सी.आर. (BCR)
  • (द) ओ.एम.आर. (OMR)
उत्तर- (अ) ओ.सी.आर. (OCR)

6. दो वर्ष पूर्व, विनय तथा आशु की आयु में 3 : 4 का अनुपात था। एक वर्ष पश्चात उनकी आयु में 7 : 9 का अनुपात होगा। आशु की वर्तमान आयु क्या है?

  • (अ) 26 वर्ष
  • (ब) 24 वर्ष
  • (स) 27 वर्ष
  • (द) 25 वर्ष
उत्तर- (अ) 26 वर्ष

7. राजस्थान ने 7वें खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2025 में कौन-सा स्थान प्राप्त किया?

  • (अ) पंचम
  • (ब) तृतीय
  • (स) द्वितीय
  • (द) प्रथम
उत्तर- (ब) तृतीय

8. सिधमुख-वृहद् सिंचाई परियोजना, मुख्य रूप से राजस्थान के निम्नलिखित में से, किस क्षेत्र को लाभान्वित करती है?

  • (अ) बीकानेर
  • (ब) अलवर
  • (स) भरतपुर
  • (द) हनुमानगढ़
उत्तर- (द) हनुमानगढ़

9. राजस्थान में कोलाना हवाई अड्डा कहाँ स्थित है?

  • (अ) सीकर
  • (ब) टोंक
  • (स) झालावाड़
  • (द) नागौर
उत्तर- (स) झालावाड़

10. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए, भारत का राष्ट्रपति निम्न से परामर्श करता है :

  • (अ) मुख्यमंत्री
  • (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • (स) केंद्रीय गृह मंत्री
  • (द) प्रधानमंत्री
उत्तर- (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश

Leave a Comment

error: Content is protected !!