राजस्थान पटवारी परीक्षा, 2025 (17-08-2025) हल प्रश्न पत्र (द्वितीय पारी)

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामपटवारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2025
पद का नामपटवारी
परीक्षा तिथि17-08-2025 (रविवार)
परीक्षा समयअपरान्ह् 03.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक (शाम की पारी)
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि05-09-2025 (शुक्रवार)
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
प्रश्न पत्रद्वितीय पारी
प्रश्न पत्र कोडDQ69
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक300
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा।
समय03:00 घण्टे

नोट :- इस प्रश्न पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

  1. सामान्य विज्ञान; भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल; सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएँ
  2. राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजव्यवस्था
  3. सामान्य हिन्दी
  4. सामान्य अंग्रेजी
  5. तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, आधारभूत संख्यात्मक दक्षता
  6. सामान्य कंप्यूटर

1. ‘ब्लू पॉटरी’ राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान का पारंपरिक शिल्प है?

  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) कोटा
  • (स) जयपुर
  • (द) उदयपुर
उत्तर- (स) जयपुर

2. निम्नलिखित में से कौन राजस्थान की ट्राइब्स इंडिया जीआई उत्पाद सूची में शामिल नहीं है?

  • (अ) सजावटी नीले मिट्टी के बर्तन
  • (ब) गोबिंदो भोग चावल
  • (स) मोलेला मिट्टी की वस्तुएँ
  • (द) बगरू हैंड-ब्लॉक प्रिंट
उत्तर- (ब) गोबिंदो भोग चावल

3. बाड़मेर प्रिंट अपने बोल्ड ज्यामितीय पैटर्न के लिए जाने जाते हैं जिन्हें कहा जाता है:

  • (अ) बगरू प्रिंट
  • (ब) सांगानेरी प्रिंट
  • (स) डब्बू रेसिस्ट प्रिंट
  • (द) अजरख प्रिंट
उत्तर- (द) अजरख प्रिंट

4. राजस्थान में ‘कपिल मुनि’ मेला कहाँ आयोजित होता है?

  • (अ) जयपुर में सांगानेर
  • (ब) जोधपुर में मंडोर
  • (स) बीकानेर में कोलायत
  • (द) हनुमानगढ़ में कालीबंगा
उत्तर- (स) बीकानेर में कोलायत

5. ‘तेरह ताली नृत्य’ _____ से जुड़ा एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है।

  • (अ) गरासिया जनजाति
  • (ब) भील जनजाति
  • (स) गुर्जर
  • (द) कामड़ जाति
उत्तर- (द) कामड़ जाति

6. निम्नलिखित में से किसे राजस्थानी साहित्य का प्रथम गद्य लेखक कहा जा सकता है?

  • (अ) लक्ष्मी कुमारी चूण्डावत
  • (ब) यादवेंद्र शर्मा
  • (स) रामेश्वर दयाल
  • (द) शिव चंद्र भरतिया
उत्तर- (द) शिव चंद्र भरतिया

7. साहित्यिक कृति “अमोलक वातां” के लेखक का नाम बताइए।

  • (अ) विजयदान देथा
  • (ब) शिव चंद्र भारतीय
  • (स) लक्ष्मी कुमारी चूण्डावत
  • (द) यादवेंद्र शर्मा
उत्तर- (स) लक्ष्मी कुमारी चूण्डावत

8. राजस्थान में आभूषण के रूप में दाँतों के बीच सोने की कील पहनना क्या कहलाता है?

  • (अ) चूंप
  • (ब) बारी
  • (स) बोरला
  • (द) दामना
उत्तर- (अ) चूंप

9. निम्नलिखित में से किस अवसर पर राजस्थानी महिलाएँ विशेष रूप से ‘लहरिया भाँत की ओढ़नी’ पहनती हैं?

  • (अ) बच्चे का जन्म
  • (ब) होली
  • (स) तीज
  • (द) अक्षय तृतीया
उत्तर- (स) तीज

10. निम्नलिखित में से ‘असित-अशित’ शब्द युग्म का सही अर्थ होगा :- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) खान-रूप
  • (ब) चीख-घोड़ा
  • (स) काला-जूठा
  • (द) सेना-दूसरा
उत्तर- (स) काला-जूठा

Leave a Comment

error: Content is protected !!