राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती ताजा खबर, 2025

12 नवंबर, 2025 : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती परीक्षा, 2025 की उत्तर कुंजी जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा दिनांक 02 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई “ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती परीक्षा, 2025” परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा दिनांक 12 नवंबर, 2025 को आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई। अभ्यर्थी उक्त परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी/किन्हीं प्रश्न अथवा इसके/इनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 18 नवंबर, 2025 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 20 नवंबर, 2025 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं।

प्रश्न या उत्तर आपत्ति से संबंधित आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

30 अक्टूबर, 2025 : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती परीक्षा, 2025 हेतु प्रवेश पत्र जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने दिनांक 02 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाली “ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती परीक्षा, 2025” के लिए दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। उक्त परीक्षा हेतु अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं।

28 अक्टूबर, 2025 : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती परीक्षा, 2025 हेतु जिला आवंटन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने दिनांक 02 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाली “ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती परीक्षा, 2025” के लिए दिनांक 28 अक्टूबर, 2025 को परीक्षा केन्द्र हेतु जिले आवंटित कर दिए गए है। उक्त परीक्षा हेतु अभ्यर्थी अपने परीक्षा जिले की स्थिति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं।

27 अक्टूबर, 2025 : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती, 2025 हेतु प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि एवं महत्वपूर्ण निर्देश

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा “ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2025” का आयोजन 02 नवंबर, 2025 (रविवार) को प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह् 02.00 बजे तक किया जायेगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2025 के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र हेतु आवंटित जिले की सूचना दिनांक 28 अक्टूबर, 2025 से स्वयं की SSO ID से देख सकते हैं। बोर्ड (RSSB) द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 से स्वयं की SSO ID से डाउनलोड कर सकते हैं। या बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। या नीचे दिए गए लिंक से भी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि की आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करने लिए यहाँ क्लिक करें

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के स्टेप निम्न प्रकार हैं :-

  • स्टेप 1 :- URL “https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard” दर्ज करें।
  • स्टेप 2 :- ‘Get Admit Card’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 :- प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए भर्ती के ‘Get Admit Card’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 :- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।

25 अगस्त, 2025 : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती, 2025 परीक्षा स्थगित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2025 हेतु परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त, 2025 को किया जाना था। लेकिन आवश्यक कारणों से इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। अतः अब इस परीक्षा का आयोजन दिनांक 02 नवंबर, 2025 को किया जायेगा।

परीक्षा तिथि स्थगित की आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें

16 जून, 2025 : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती, 2025 हेतु विज्ञापन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 16 जून, 2025 को “ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती, 2025” के लिए कुल 850 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 19 जून, 2025 से 25 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पदों का विवरण निम्नलिखित तालिका में दिया गया है-

गैर-अनुसूचित क्षेत्र683
अनुसूचित क्षेत्र167
कुल पद850

भर्ती विज्ञापन की आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!