UPSC CSE ताजा खबर, 2025

22 अप्रैल, 2025 : UPSC CSE 2024 अंतिम परिणाम जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल, 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘सिविल सेवा परीक्षा, 2024’ (UPSC CSE, 2024) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

18 फरवरी, 2025 : अंतिम तिथि बढ़ाई गई

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 फरवरी, 2025 कर दी है।

अंतिम तिथि की जानकारी हेतु आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

22 जनवरी, 2025 : सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 हेतु परीक्षा अधिसूचना

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 जनवरी, 2025 को ‘सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025’ हेतु कुल 1129 पदों पर अधिसूचना जारी की। जिसमें ‘सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025’ हेतु 979 पदों पर तथा ‘भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 [सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 के माध्यम से]’ हेतु 150 पदों पर अधिसूचना जारी की है।

इस परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों द्वारा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://upsc.gov.in) पर 22 जनवरी, 2025 से 11 फरवरी, 2025 (शाम 06:00 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 (रविवार) को किया जायेगा।

परीक्षा अधिसूचना : सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025

परीक्षा अधिसूचना : भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025[सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 के माध्यम से]

Leave a Comment

error: Content is protected !!