विलोम शब्द : परिचय, अर्थ, परिभाषा, प्रकार

  • अर्थ : विपरीत/प्रतिकूल/विरुद्ध/प्रतिलोम
  • परिभाषा : शब्द का परस्पर भिन्न या विरोधी अर्थ बताने वाले शब्द विलोम शब्द कहलाते हैं।

  • (अ) शब्द की जाति के अनुसार विलोम शब्द
  • (ब) व्याकरणात्मक कोटि में प्रकृति (स्वभाव) के अनुसार विलोम शब्द
  • (स) समान प्रत्यय वाले विलोम शब्द
  • (द) उपसर्गों द्वारा विलोम शब्द

जो शब्द जिस जाति (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज) का है, उसका विलोम शब्द भी उसी जाति का होगा। अन्यथा गलत माना जाता है। जैसे–

  1. तत्सम शब्द का विलोम भी तत्सम ही होगा।
  2. तद्भव शब्द का विलोम भी तद्भव ही होगा।
  3. देशज शब्द का विलोम भी देशज ही होगा।
  4. विदेशी शब्द का विलोम भी विदेशी ही होगा।

1. तत्सम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
प्रकाश/आलोकअंधकारन्यूनअधिक
सुगन्धदुर्गन्धलाभहानि
अतितिआतिथेयआर्द्रशुष्क
शुक्लकृष्णतीव्रमन्द

2. तद्भव शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
उजालाअँधेराआगेपीछे
थोड़ाबहुतगीलासूखा
कालागोरा/सफेदधीरेजल्दी
ऊपरनीचे

3. देशज शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
कच्चापक्कापासदूर
छोटाबड़ाउजालाअँधेरा
आगेपीछेदेहात
(गांव)
शहर
दिनरातगरमठंडा

4. विदेशज शब्द (विदेशी शब्द)

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
खुशबूबदबूनफानुकसान
मेहमानमेजबाननमखुश्क
कमज्यादातेज/तेज़सुस्त/ कुन्द

जो शब्द जिस प्रकृति (स्वभाव) का होगा उसका विलोम शब्द भी उसी प्रकृति (स्वभाव) का होगा। अन्यथा गलत माना जाता है। जैसे–

  1. संज्ञा शब्द (संज्ञा शब्द का विलोम भी संज्ञा ही होगा।)
  2. सर्वनाम शब्द (सर्वनाम शब्द का विलोम भी सर्वनाम ही होगा।)
  3. विशेषण शब्द (विशेषण शब्द का विलोम भी विशेषण ही होगा।)
  4. क्रिया शब्द (क्रिया शब्द का विलोम भी क्रिया ही होगा।)
  5. अव्यय शब्द (अव्यय शब्द का विलोम भी अव्यय ही होगा।)
    • अव्यय शब्द : वे शब्द जिनका लिंग, वचन, कारक, काल, पुरुष कुछ भी नहीं बता सकते हैं, अव्यय शब्द कहलाते हैं।

1. संज्ञा शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
दिनरातआकर्षणविकर्षण
सुखदुखगुरुतालघुता
संयोगवियोगसंश्लेषणविश्लेषण

2. सर्वनाम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
अपनापरायामम
(मेरा)
तम
(तेरा)
हमारातुम्हारा/आपकामदीय (मेरे लिए)त्वदीय (तेरे लिए)
जोसोतत् (वह)एतत् (यह)

3. विशेषण शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
सुन्दरकुरूपलघुगुरु
संयुक्तवियुक्तबड़ाछोटा
संश्लिष्ट (चिपका हुआ)विश्लिष्ट (बिखरा हुआ)दीर्घहृस्व
आकृष्टविकृष्टभारीहल्का
अच्छाबुरा

4. क्रिया शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
हँसनारोनाजागरणशयन
आनाजानाउठनाबैठना
गमनआगमनसोनाजागना
उतारचढ़ाव

5. अव्यय शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
जबतबयत्रतत्र
यदाकदायद्यपितथापि
यदितो

समान प्रत्यय वाले शब्द ही परस्पर विलोम होते हैं। अर्थात् मूल शब्द का विलोम मूल शब्द ही होगा तथा जो प्रत्यय शब्द में जुड़ा है वही प्रत्यय विलोम शब्द में भी जुड़ेगा। जैसे–

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
लघुता (लघु में ता प्रत्यय है।)
(लघु का विलोम गुरु होता है।)
गुरुता (गुरु में ता प्रत्यय है।)लघिमागरिमा
लाघव
(लघु + अ प्रत्यय = लाघव)
गौरव
(गुरु + अ प्रत्यय = गौरव)
लघुत्वगुरुत्व
लघिष्ठगरिष्ठ

मूल शब्द में उपसर्ग जोड़ने पर बनने वाले विलोम शब्द जैसे–

  1. ‘अ’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द
  2. ‘अन्’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द
  3. ‘अन’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द
  4. ‘न’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द
  5. ‘ना’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द
  6. ‘निर्’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द
    • मूल शब्द में ‘निर्’ उपसर्ग जोड़ने पर बनने वाले शब्द की अन्तिम मात्रा हट जाती है।)
  7. ‘वि’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द
  8. ‘प्रति’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द
  9. ‘अप’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

1. ‘अ’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
श्लीलअश्लीलमर्त्यअमर्त्य
पेयअपेयज्ञातअज्ञात
ज्ञेयअज्ञेयपरिहार्यअपरिहार्य
जेयअजेययोगअयोग
चिन्त्यअचिन्त्यविजितअविजित

2. ‘अन्’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
अन्तअनन्तउत्पादकअनुत्पादक
अभिज्ञ
(जानकार)
अनभिज्ञ
(अनजान)
उर्वर (उपजाऊ)अनुर्वर
आदिअनादिउपलब्धअनुपलब्ध
ऋत
(सत्य)
अनृतअन्वय (टुकड़े)अनन्वय (जिसके टुकड़े न किये जा सके)
ऐश्वर्यअनैश्वर्यऔचित्यअनौचित्य
आपत्तिअनापत्तिइच्छाअनिच्छा
आहूत
(बुलाया हुआ)
अनाहूत
(बिना बुलाया हुआ)
आवरणअनावरण

3. ‘अन’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
होनीअनहोनीजानकारअनजान
देखीअनदेखीपढ़अनपढ़
सुनीअनसुनी

4. ‘न’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
गण्यनगण्यसकारात्मकनकारात्मक
आस्तिक
(मूल शब्द- अस्ति)
नास्तिक

5. ‘ना’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
राज़ (रहस्य)नाराज़जायजनाजायज
कामयाबनाकामयाबसमझदारनासमझ
लायकनालायकमाकूल (जो जानकारी में है)नामाकूल (जो जानकारी में नहीं है)

6. ‘निर्’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

(मूल शब्द में ‘निर्’ उपसर्ग जोड़ने पर बनने वाले शब्द की अन्तिम मात्रा हट जाती है।)

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
अभिमानीनिरभिमानबलीनिर्बल
उत्साहीनिरुत्साहधनीनिर्धन
रोग/रोगीनीरोगअहंकारीनिरहंकार
स्वार्थीनिःस्वार्थअपराधीनिरपराध
लोभीनिर्लोभ

7. ‘वि’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
गतविगतसंयोगवियोग
संगतिविसंगतिसंश्लेषणविश्लेषण
सम्मुखविमुखतृष्णावितृष्णा

8. ‘प्रति’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
घातप्रतिघातअर्पणप्रत्यर्पण
आरोपप्रत्यारोपद्वन्द्वीप्रतिद्वन्द्वी
आवर्तनप्रत्यावर्तन

9. ‘अप’– उपसर्ग से बनने वाले विलोम शब्द

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
शकुनअपशकुनमानअपमान
यशअपयशउपकारअपकार
उत्कर्षअपकर्षकीर्तिअपकीर्ति
उपचयअपचय

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण विलोम शब्द निम्नलिखित हैं–

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
अंतरंग/अन्तरंगबहिरंगअंगीकार
(स्वीकार)
बहिष्कार
(अस्वीकार)
अंतर्गतबहिर्गतअंतर्द्वंद्वबहिर्द्वंद्व
अंदरूनीबाहरीअंतर्नादबहिर्नाद
अंतअनंत

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
अभिज्ञअनभिज्ञअथ
(शुरू)
इति
(समाप्त)
अद्यतनपुरातन/अनद्यतनअग्निजल
अनिर्वचनीयनिर्वचनीयअवनत
(नीचे)
उन्नत
(ऊपर)
अल्प
(कम)
बहु/अति
(ज्यादा)
अमृतविष
अज्ञ
(मुर्ख)
विज्ञ
(विशेष जानकार)
अवतलउत्तल
अपनापरायाअन्धकारप्रकाश
अपव्यय (अधिक खर्च)मितव्यय (कम खर्च)अपराधी/अपराधनिरपराध
अधम
(निच)
उत्तम
(श्रेष्ठ)
अपेक्षाउपेक्षा
अकर्मकसकर्मकअवनि
(पृथ्वी)
अम्बर
(आकाश)
अधः
(जमीन के नीचे)
ऊर्ध्व
(जमीन के ऊपर)
अल्पमतबहुमत
अवलम्बनिरालम्बअधर्मसध्दर्म
अकर्मण्यकर्मठ/कर्मण्यअकामसकाम
अकालसुकालअक्षमसक्षम
अगमसुगम/गमअग्रपश्च
अग्रजअनुजअग
(पाप)
अनघ
(पुण्य)
अचेत/अचेतनसचेत/चेतनअतलवितल
अदोषसदोषअतिकायलघुकाय/कृशकाय
अतिथिआतिथेयअतिवृष्टिअनावृष्टि
अधिकांशअल्पांशअधिकारअनधिकार
अधिकृतअनधिकृतअनाथसनाथ
अधूरापूराअनुकूलप्रतिकूल
अनुग्रहदंडअनुनासिकनिरनुनासिक
अनुयायीविरोधीअनुरक्त
(किसी के प्रति प्रेमी या आसक्त होना)
विरक्त
अनुरागविरागअनुरूपप्रतिरूप
अनुलोम
(ऊपर से नीचे)
विलोम/प्रतिलोमअनुशासनअननुशासन
अनेकएकअनेकेश्वरवादीएकेश्वरवादी
अनैक्यऐक्यअपयशसुयश/यश
अपमानसम्मान/मानअपेक्षितअनपेक्षित
अभिमुख/सम्मुख/उन्मुखविमुखअभियुक्तअभियोगी
अभ्यंतरबाह्यअभ्यस्तअनभ्यस्त
अमावस्यापूर्णिमाअमीरगरीब
अरूचिसुरूचिअर्जन
(प्राप्त करना)
वर्जन
अर्थअनर्थअर्पणप्रत्यर्पण/ग्रहण
अर्पितगृहीतअल्पज्ञबहुज्ञ
अल्पसंख्यकबहुसंख्यकअल्पायुदीर्घायु
अवकाशव्यस्तताअवनति
(पतन)
उन्नति
अवरोधअनवरोधअवशेष
(बचा हुआ)
निःशेष
अस्तउदयअस्त्रीकरणनिरस्त्रीकरण

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
आविर्भावनिरोभावआकाशपाताल/पृथ्वी
आदृतअनादृतआविर्भाव
(पैदा होना)
तिरोभाव
आर्द्र
(गीला)
शुष्क
(सूखा)
आलसीउद्यमी
आकर्षणविकर्षणआकांक्षाअनांकाक्षा
आकुंचन
(सिकुड़ना)
प्रसारणआक्रमणप्रतिरक्षा
आक्रांतअनाक्रांताआगतअनागत
आगमननिर्गमन/गमनआग्रहदुराग्रह
आचारअनाचारआच्छादितअनाच्छादित
आजादीगुलामीआडंबरसादगी
आडंबरयुक्तआडंबरहीनआतुरअनातुर
आत्मनिर्भरपरजीवीआदरअनादर
आनंद/हर्षशोक/विषादआवासप्रवास
आशीर्वादअभिशापआरंभअंत
आयातनिर्यात

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
इकट्ठाअलगइहलोकपरलोक
इह (यहाँ)पर (वहाँ)इष्टअनिष्ठ
ईमानदारबेईमान

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
ईप्सितअनीप्सितईदमुहर्रम

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
उग्रसौम्यउत्तरप्रश्न/ दक्षिण
उतारचढ़ावउत्कर्षअपकर्ष
उत्कृष्टनिकृष्टउत्तरायणदक्षिणायन
उद्घाटनसमापनउन्मूलन
(उखाड़ना)
रोपण
उपकारअपकारउपर्युक्तअधोलिखित
उपसर्गपरसर्ग

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
ऊर्ध्वअधःऊसर/बंध्या
(बंजर)
उर्वरा
(उपजाऊ)
ऊँचानीचाऊर्ध्वगामीअधोगामी

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
ऋजु
(सरल)
वक्रऋत
(सत्य)
अनृत
ऋणात्मकधनात्मकऋजुता
(सरलता)
वक्रता

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
एड़ीचोटीएकाकीसमग्र
एकाग्र/स्थिरचंचल

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
ऐच्छिकअनैच्छिक/अनिवार्यऐहिकपारलौकिक

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
कृतज्ञकृतघ्नकृष्णशुक्ल
कटुमधुरकायरशूर
कनिष्ठवरिष्ठक्रोधक्षमा
कड़वामीठाकोपकृपा
कर्कशमधुरकृतज्ञ
(उपकार को मानने वाला)
कृतघ्न
(उपकार को नहीं मानने वाला)
कुलटा
(चरित्रहीन नारी)
पतिव्रताकृशस्थूल
कालासफेद (वस्त्र के आधार पर)
गोरा (शारीरिक रंग के आधार पर)
कापुरुष
(कायर पुरुष)
शूरवीर
कुटिलसरलकुमार्गसुमार्ग
क्रियाप्रतिक्रियाकसूरबेकसूर
कानूनीगैर–कानूनीकपूतसपूत
कुख्यातविख्यातकदाचार/दुराचारसदाचार

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
खुशी–खुशीबेमनखीझनारीझना

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
गरिमालघिमागहराउथला/छिछला
ग्राह्यत्याज्यग्रीष्मशीत
गौणमुख्य/प्रधान/प्रमुखगाढ़ापतला/झीना
गुप्तप्रकटगत
(आगामी)
विगत
गणतंत्रराजतंत्रग्राम्यनागर
गुनाहगारबेगुनाहगौरव
(गुरु + अ प्रत्यय = गौरव)
लाघव
(लघु + अ प्रत्यय = लाघव)

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
घनाबिखरा/छितराघाटामुनाफा
घृणाप्रेमघमण्डीविनम्र/ विनीत
घरबेघर

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
चिरन्तन (लगातार रहने वाला)क्षणिकचोरसाहूकार
चरअचरचतुरमूढ़
चप्पलगंभीर

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
छद्मव्यक्तछलीनिश्छल

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
ज्वारभाटाजेयअजेय
जंगमस्थावरजड़चेतन
जागरणनिंद्राजाग्रतसुषुप्त
जवानीबुढ़ापा

शब्दविलोम शब्द
झोपड़ीमहल

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
टोटानफा/फायदाटटपूँजियासेठ/महाजन

शब्दविलोम शब्द
ठोसतरल

शब्दविलोम शब्द
डरपोकनिडर

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
तेजस्वी/ओजस्वीनिस्तेजतृष्णावितृष्णा
तिक्त
(कड़वा)
मधुरतिरस्कारसत्कार
तरुण
(जवान)
वृद्धितमज्योति
तुकान्तअतुकान्ततटस्थमध्यस्थ
तारीफबुराई

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
दयालुनिर्दयदेवदानव
दण्डपुरस्कारदेवताराक्षस
दुर्जन/खलसज्जनदासस्वामी
दातासूमदिवारात्रि
दबंगदब्बू

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
धवलश्यामल/कृष्णध्वंसनिर्माण
धूपछायाधीरअधीर
धाकड़डरपोक

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
नवीन/आधुनिक/अर्वाचीन
(नया)
प्राचीननश्वर/क्षणिक
(नष्ट होने वाला)
शाश्वत
(हमेशा रहने वाला)
नखशिखनिषेधविधि
निर्मलमलिननरकस्वर्ग
निद्राजागरणनूतनपुरातन
नगरग्रामनित्यअनित्य
नेकीबदीनिरपेक्षसापेक्ष
निषिद्धविहित

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
पौरस्त्य/पौर्वात्यपाश्चात्यप्राचीप्रतीची
परकीय (पराया)स्वकीय (अपना)पंडितमूर्ख
पतनउत्थानपैनाभोथरा
पुण्यपापपदोन्नतपदावनत
पराधीनस्वाधीनपरुष
(कठोर)
कोमल
(मुलायम)
पालतूजंगली

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
बंजरउपजाऊ/उर्वरबाढ़सूखा
बदनेकबारीकमोटा
बर्बरसभ्यबद्धमुक्त

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
भीरू (डरपोक)निर्भीकभद्रदुष्ट
भीड़एकांत/छीड़

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
मधुरकटुमूक
(गुंगा)
वाचाल
मनुजदनुजमहँगासस्ता
मृदु
(मुलायम)
कठोरमिलनबिछोह/विरह
मसृण (मरा हुआ)रुक्ष (जीवित)मित्रशत्रु/रिपु
(दुश्मन)
मर्त्यअमर्त्य/अमरमिथ्यासत्य
मिलनाबिछड़नामौखिकलिखित

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
युगलएकलयौवनवार्धक्य/जरा

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
रिक्तपूर्णरुग्णस्वस्थ/नीरोग
राजा
(राजा के विलोम शब्द में रंक को प्राथमिकता देनी है।)
रंक (धन के आधार पर)
प्रजा (शासक/शासित के आधार पर)
रानी (लिंग के आधार पर)
रोग/रोगीनीरोग
रूदनहास्य/हासरागद्वेष

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
लोभीनिर्लोभलायकनालायक

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
वरदानअभिशापविद्वानमूर्ख
वृद्धीकरणसंक्षिप्तीकरण/संक्षेपणव्याससमास
विपत्तिसम्पत्तिवैमनस्यसौमनस्य
विधवासधवाविलासतपस्या
विरोधसमर्थन/अनुमोदनवैरप्रीति
वृद्धिक्षयविधिसम्मतविधिविरुद्ध 
वरवधूवैतनिकअवैतनिक
विदाईस्वागतविस्तीर्णसंकीर्ण

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
श्यामश्वेतशिल्पकारअशिल्पी
शायदनिश्चय/अवश्यशिवअशिव
शेषअशेषशोहरतबदनामी

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
स्वकीय/स्वकीया
(अपना)
परकीय/परकीया
(पराया)
स्याहसफेद
सायासअनायाससंन्यासी/सन्न्यासी/सन्नयासगृहस्थ
सुकर (आसानी से होने वाला)दुष्कर (कठिनाई से होने वाला)सात्त्विकतामसिक
स्तेयअस्तेय
(चोरी न करना)
संध्याप्रातः
समासव्यासस्तुति/श्लाघा
(प्रशंसा)
निन्दा
संश्लेषणविश्लेषणस्वतन्त्रपरतंत्र
सुधागरल
(जहर)
संधिविच्छेद/विग्रह
सृष्टिप्रलयसबल/बलीनिर्बल
सुबोधदुर्बोध

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
हानिलाभहर्षशोक/विषाद

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
क्षमाक्रोध/दण्डक्षुद्र (निच)महान
क्षय (कम होना)वृद्धि (बढ़ना)क्षीण (पतला)स्थूल/पुष्ट (ताकतवर)

शब्दविलोम शब्दशब्दविलोम शब्द
श्रद्धाघृणाश्रीगणेशइतिश्री
श्रोतावक्ता

Leave a Comment

error: Content is protected !!