राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा, 2024 (19-09-2025) हल प्रश्न पत्र (प्रथम पारी)

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती, 2024
पद का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
परीक्षा दिनांक (वार)19-09-2025 (शुक्रवार)
परीक्षा समयप्रातः 10.00 बजे से मध्यान्ह् 12.00 बजे तक (सुबह की पारी)
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि17-10-2025
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
प्रश्न पत्रप्रथम पारी
प्रश्न पत्र कोडDS22
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
प्रश्न पत्र का स्तरप्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा (10वीं कक्षा) के समान होगा।
कुल प्रश्न120
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा।
समय02:00 घण्टे
अधिकारिक वेबसाइट (RSSB)https://rssb.rajasthan.gov.in/

नोट :-यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

क्र. सं.विषयप्रस्ताविक प्रश्न संख्या
1सामान्य हिन्दी20
2सामान्य अंग्रेजी15
3सामान्य ज्ञान70
3 (I)राजस्थान का भूगोल20
3 (II)राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति20
3 (III)भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5)10
3 (IV)सामान्य विज्ञान05
3 (V)सम-सामयिक घटनाएं (भारत- 5, राजस्थान- 5)10
3 (VI)बेसिक कम्प्यूटर05
4सामान्य गणित15
कुल120

1. मई 2025 के अंत में, राजस्थान और भारत सरकार की किस पहल के अंतर्गत, राज्यव्यापी मॉक-ड्रिल (सहाभ्यास) आयोजित किए गए थे?

  • (अ) ऑपरेशन सेफगार्ड
  • (ब) ऑपरेशन शेल्टर
  • (स) ऑपरेशन शील्ड
  • (द) ऑपरेशन रक्षक
उत्तर- (स) ऑपरेशन शील्ड

2. A तथा B मिलकर किसी काम को 20 दिन में कर सकते हैं, जबकि B तथा C मिलकर उसे 24 दिन में कर सकते हैं। यदि A, B तथा C मिलकर उसी काम को 16 दिन में कर सकते हैं, तो A तथा C मिलकर उसी काम को कितने दिन में कर लेंगे?

  • (अ) 30
  • (ब) 32
  • (स) 34
  • (द) 28
उत्तर- (अ) 30

3. राजस्थान और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई लगभग है :

  • (अ) 1070 किमी
  • (ब) 970 किमी
  • (स) 1270 किमी
  • (द) 1170 किमी
उत्तर- (अ) 1070 किमी

4. निम्नलिखित में से, किसने विख्यात राजस्थानी काव्य-संग्रह “पगफेरौ” की, रचना की थी?

  • (अ) मेघराज मुकुल
  • (ब) सत्यप्रकाश जोशी
  • (स) गोर्धन सिंह शेखावत
  • (द) मणि मधुकर
उत्तर- (द) मणि मधुकर

5. आपदा प्रबंधन चक्र में निम्नलिखित में से, कौन-सा चरण अंत में आता है?

  • (अ) पुनः प्राप्ति
  • (ब) प्रतिक्रिया
  • (स) तैयारी
  • (द) रोकथाम
उत्तर- (अ) पुनः प्राप्ति

6. यदि (A + B) का 20% = (A – B) का 50%, तो A : B है:

  • (अ) 3 : 2
  • (ब) 5 : 2
  • (स) 8 : 3
  • (द) 7 : 3
उत्तर- (द) 7 : 3

7. दिसंबर 2024 में, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (भारत में) किस टीम ने जीती?

  • (अ) दिल्ली
  • (ब) गुजरात
  • (स) मुंबई
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर- (स) मुंबई

8. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है?

  • (अ) 7.8 प्रतिशत
  • (ब) 10.4 प्रतिशत
  • (स) 14.1 प्रतिशत
  • (द) 5.3 प्रतिशत
उत्तर- (ब) 10.4 प्रतिशत

9. भारतीय संविधान सभा द्वारा, भारत का संविधान, कब अपनाया गया था?

  • (अ) 26 जनवरी 1950
  • (ब) 26 नवंबर 1947
  • (स) 26 नवंबर 1949
  • (द) 26 जनवरी 1947
उत्तर- (स) 26 नवंबर 1949

10. किसी धनराशि पर 8% वार्षिक दर से 3 वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज में अंतर ₹ 616 है। वह धनराशि ज्ञात करें।

  • (अ) ₹ 24,000
  • (ब) ₹ 31,250
  • (स) ₹ 62,500
  • (द) ₹ 22,500
उत्तर- (ब) ₹ 31,250

11. निम्नलिखित में से, किस वाद्य-यंत्र को, ‘तत् वाद्य’ के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है?

  • (अ) ताशा
  • (ब) रावणहत्था
  • (स) तुरही
  • (द) कंजीरा
उत्तर- (ब) रावणहत्था

12. राजस्थान में, ‘निरंजनी संप्रदाय’ के संस्थापक कौन थे?

  • (अ) संत हरिदास
  • (ब) मेहाजी मांगलिया
  • (स) मल्लिनाथजी
  • (द) पाबूजी
उत्तर- (अ) संत हरिदास

13. दिया गया डेटा शहर X में 2017 में 6 महीनों के लिए बाइक और कुल वाहनों (हजारों में) का पंजीकरण दर्शाता है।

नोट : चार्ट में पहली संख्या बाइकों को दर्शाती है और दूसरी संख्या कुल वाहनों को दर्शाती है।

RSSB 4th Grade 2025 H

दिए गए आंकड़ों के आधार पर, जनवरी, 2017 की तुलना में अप्रैल 2017 में बाइक के अलावा, वाहनों के पंजीकरण में कितनी वृद्धि हुई है?

  • (अ) 8050
  • (ब) 9500
  • (स) 9000
  • (द) 8000
उत्तर- (स) 9000

14. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान का शहरी लिंगानुपात कितना था?

  • (अ) 928 महिला/1000 पुरुष
  • (ब) 933 महिला/1000 पुरुष
  • (स) 943 महिला/1000 पुरुष
  • (द) 914 महिला/1000 पुरुष
उत्तर- (द) 914 महिला/1000 पुरुष

15. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द, भारत के संविधान की प्रस्तावना में नहीं पाया जाता है?

  • (अ) बंधुता
  • (ब) स्वतंत्रता
  • (स) संघ
  • (द) गणराज्य
उत्तर- (स) संघ

16. कंप्यूटर को स्पीकर जैसे ऑडियो आउटपुट डिवाइस से जोड़ने के लिए किस हार्डवेयर डिवाइस का उपयोग किया जाता है?

  • (अ) साउंड कार्ड
  • (ब) ग्राफिक्स कार्ड
  • (स) एसएसडी
  • (द) एनआईसी
उत्तर- (अ) साउंड कार्ड

17. साधारण ब्याज पर कोई राशि 3 वर्ष में ₹ 50,806 तथा उसी दर से 5 वर्ष में ₹ 59,210 हो जाती है। वह राशि है :

  • (अ) ₹ 38,200
  • (ब) ₹ 38,360
  • (स) ₹ 39,400
  • (द) ₹ 38,100
उत्तर- (अ) ₹ 38,200

18. सूचना का अधिकार अधिनियम (2005) के अंतर्गत, निम्नलिखित में से किस विषय से संबंधित जानकारी के प्रकटीकरण के दायित्व से छूट दी गई है? (सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें: )

  • (अ) ऐसी जानकारी जो भारत की एकता और संप्रभुता को खतरे में डाल सकती है
  • (ब) सार्वजनिक कार्यालयों में नियुक्त अधिकारियों के अधिकार और कर्तव्य
  • (स) किसी सरकारी कार्यालय द्वारा रखे गए दस्तावेजों की श्रेणियाँ
  • (द) किसी निजी निगम के कार्यालय कर्मचारियों द्वारा प्राप्त मासिक वेतन
उत्तर- (अ) ऐसी जानकारी जो भारत की एकता और संप्रभुता को खतरे में डाल सकती है

19. निम्नलिखित में से, किसने राजस्थान से ‘ब्लू पॉटरी’ (नील-मृद्भांड) पर, अपनी चित्रकला के लिए, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की?

  • (अ) बीरबल सिंह
  • (ब) दयालदास
  • (स) कृपाल सिंह शेखावत
  • (द) कोमल कोठारी
उत्तर- (स) कृपाल सिंह शेखावत

20. निम्नलिखित में से किस संत को, ‘राजस्थान का कबीर’ कहा जाता है?

  • (अ) लालदास
  • (ब) जसनाथजी
  • (स) दादू दयाल
  • (द) धन्ना भगत
उत्तर- (स) दादू दयाल

21. जोधपुर की, निम्नलिखित में से किस लोक नृत्य शैली में महिलाएँ सिर पर जलते हुए दीपकों वाले छिद्रित मटके, रखकर नृत्य करती हैं?

  • (अ) चांग नृत्य
  • (ब) घुड़ला नृत्य
  • (स) गींदड़ नृत्य
  • (द) अग्नि नृत्य
उत्तर- (ब) घुड़ला नृत्य

22. लूणी नदी अंततः निम्नलिखित में से किसमें जाकर मिलती है?

  • (अ) हिंद महासागर
  • (ब) चंबल नदी
  • (स) कच्छ का रण
  • (द) बंगाल की खाड़ी
उत्तर- (स) कच्छ का रण

23. भारत के उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल (ज़ोन) का मुख्यालय, निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) जयपुर
  • (स) अजमेर
  • (द) बीकानेर
उत्तर- (ब) जयपुर

24. राजस्थान के जनजातीय समुदायों में प्रचलित लोक-कला, जिसमें सुई जैसे औज़ार से सजावट के लिए त्वचा में काले रंग को डाला जाता है, उसे कहते हैं-

  • (अ) कावड़
  • (ब) वील
  • (स) मांडना
  • (द) गोदना
उत्तर- (द) गोदना

25. निम्नलिखित में से कौन-सी एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है?

  • (अ) डीडवाना झील
  • (ब) जयसमंद झील
  • (स) सांभर झील
  • (द) कोलायत झील
उत्तर- (ब) जयसमंद झील

26. राजस्थान में, जिला स्तर पर कौन-सा सर्वोच्च न्यायिक न्यायालय है?

  • (अ) उच्च न्यायालय
  • (ब) जिला एवं सत्र न्यायालय
  • (स) न्यायिक मजिस्ट्रेट का न्यायालय
  • (द) परिवार न्यायालय
उत्तर- (ब) जिला एवं सत्र न्यायालय

27. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रोटीन-पाचन एंजाइम है?

  • (अ) ट्रिप्सिन
  • (ब) लाइपेज़
  • (स) माल्टेज़
  • (द) एमाइजेल
उत्तर- (अ) ट्रिप्सिन

28. निम्नलिखित में सूची-1 में दिए गए भौतिक गुणों का सूची-2 में दी गई उन धातुओं से मिलान करें जो उन गुणों को प्रदर्शित करती हैं :

सूची-1
(भौतिक गुण)
सूची-2
(धातुएँ)
(a) कमरे के तापमान पर तरल(I) सोडियम (Na)
(b) जिसे आसानी से चाकू से काटा जा सकता है(II) पारा (Hg)
(c) ऊष्मा का उत्कृष्ट चालक(III) सीसा (Pb)
(d) ऊष्मा का कुचालक(IV) चाँदी (Ag)

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

  • (अ) a-II, b-I, c-III, d-IV
  • (ब) a-I, b-III, c-II, d-IV
  • (स) a-III, b-I, c-II, d-IV
  • (द) a-II, b-I, c-IV, d-III
उत्तर- (द) a-II, b-I, c-IV, d-III

29. निम्नलिखित में से, किस पर्यटन स्थल को, “पंच गौरव” पहल के तहत, जयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है?

  • (अ) आमेर दुर्ग
  • (ब) जंतर मंतर
  • (स) नाहरगढ़ किला
  • (द) हवा महल
उत्तर- (अ) आमेर दुर्ग

30. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में लिंगानुपात (प्रति 100 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) सबसे कम दर्ज किया गया था?

  • (अ) जालोर
  • (ब) प्रतापगढ़
  • (स) धौलपुर
  • (द) डूंगरपुर
उत्तर- (स) धौलपुर

31. राजस्थान के किस स्मारक को, ‘झुंझुनू का हवा महल’ कहा जाता है?

  • (अ) लालगढ़ महल
  • (ब) चित्तर महल
  • (स) रंग महल
  • (द) खेतड़ी महल
उत्तर- (द) खेतड़ी महल

32. राजस्थान में कौन से मेले को ‘आदिवासियों का कुंभ’ भी कहा जाता है?

  • (अ) भर्तृहरि मेला
  • (ब) बाणेश्वर मेला
  • (स) डिग्गी कल्याणजी मेला
  • (द) शीतला माता मेला
उत्तर- (ब) बाणेश्वर मेला

33. राजस्थान सरकार के निम्नलिखित विभागों में से कौन-सा विभाग राज्य की सभी नगरपालिकाओं (शहरी स्थानीय निकायों) के लिए निगरानी और समन्वय का कार्य करता है?

  • (अ) गृह विभाग, राजस्थान सरकार
  • (ब) प्रमुख संचालन विभाग, राजस्थान सरकार
  • (स) स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान सरकार
  • (द) नगरपालिका विभाग, राजस्थान सरकार
उत्तर- (स) स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान सरकार

34. निम्नलिखित में से ,कौन शेखावाटी ख्याल, के विख्यात कलाकार थे?

  • (अ) उगम राज
  • (ब) जयदयाल सोनी
  • (स) नानूराम
  • (द) लच्छी राम
उत्तर- (स) नानूराम

35. वे पदार्थ जो नीले लिटमस पेपर को लाल कर देते हैं, _________ प्रकृति के होते हैं। (सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।)

  • (अ) जलविरागी
  • (ब) उदासीन
  • (स) अम्लीय
  • (द) क्षारीय
उत्तर- (स) अम्लीय

36. नदियों द्वारा निक्षेपित अवसादों से बनने वाली मिट्टी को कहा जाता है :

  • (अ) लेटराइट मिट्टी
  • (ब) जलोढ़ मिट्टी
  • (स) लाल मिट्टी
  • (द) काली मिट्टी
उत्तर- (ब) जलोढ़ मिट्टी

37. मार्च 1949 में, ‘वृहत्तर (ग्रेटर) राजस्थान’ का गठन, निम्नलिखित में से किन राज्यों के, एकीकरण के बाद हुआ था?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:

  • (अ) अलवर, धौलपुर, करौली और भरतपुर
  • (ब) जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर
  • (स) टोंक, डूंगरपुर, किशनगढ़ और शाहपुरा
  • (द) बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी और झालावाड़
उत्तर- (ब) जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर

38. एक बल्लेबाज ने 21वीं पारी में 84 रन बनाए, जिससे उसका औसत 2 रन बढ़ गया। उसका 21 पारियों का औसत है :

  • (अ) 42 रन
  • (ब) 46 रन
  • (स) 48 रन
  • (द) 44 रन
उत्तर- (द) 44 रन

39. राजस्थान राज्य बजट 2025 के अनुसार, राजस्थान के ________ में एक घड़ियाल पालन केंद्र स्थापित किया जाएगा।

  • (अ) कुम्भलगढ़
  • (ब) कोटा
  • (स) करौली
  • (द) सवाई माधोपुर
उत्तर- (द) सवाई माधोपुर

40. निम्नलिखित में से किसने हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना का नेतृत्व किया था?

  • (अ) राजा मान सिंह
  • (ब) राजा अमर सिंह
  • (स) राणा उदय सिंह
  • (द) राजा टोडर मल
उत्तर- (अ) राजा मान सिंह

41. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में “अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व” स्थित है?

  • (अ) आंध्र प्रदेश
  • (ब) केरल
  • (स) असम
  • (द) कर्नाटक
उत्तर- (ब) केरल

42. अरावली पर्वतमाला भारत के निम्नलिखित में से किन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश से होकर गुजरती है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

  • (अ) राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश
  • (ब) राजस्थान, दिल्ली और गुजरात
  • (स) राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात
  • (द) राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश
उत्तर- (ब) राजस्थान, दिल्ली और गुजरात

43. अप्रैल 2025 में, किसे भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का उप-गवर्नर नियुक्त किया गया और वे इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बनीं?

  • (अ) पूनम गुप्ता
  • (ब) संतोष अग्रवाल
  • (स) ज्योति शर्मा
  • (द) अंजू राठी राणा
उत्तर- (अ) पूनम गुप्ता

44. 8 से 10 जनवरी, 2025 के दौरान, 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, कहाँ आयोजित किया गया था?

  • (अ) बेंगलुरु, कर्नाटक
  • (ब) भुवनेश्वर, ओडिशा
  • (स) अहमदाबाद, गुजरात
  • (द) नई दिल्ली
उत्तर- (ब) भुवनेश्वर, ओडिशा

45. वह गुण जो F1 पीढ़ी में स्वयं को प्रकट करता है, वह होता है :

  • (अ) प्रभावी
  • (ब) उत्परिवर्ती
  • (स) संकर
  • (द) अप्रभावी
उत्तर- (अ) प्रभावी

46. महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

  • (अ) डबोक
  • (ब) खण्डेला
  • (स) जयपुर
  • (द) पुष्कर
उत्तर- (अ) डबोक

47. संघ सूची (Union List) भारतीय संविधान की किस अनुसूची का हिस्सा है?

  • (अ) 7th
  • (ब) 9th
  • (स) 11th
  • (द) 6th
उत्तर- (अ) 7^{th}

48. एक हौज साधारणतया 9 घंटे में भर जाता है, लेकिन तली में दरार के कारण उसे भरने में 6 घंटे अधिक लगे। पूरे भरे हुए हौज को वह दरार कितने घंटे में खाली कर देगी?

  • (अ) 23
  • (ब) 22\tfrac{1}{2}
  • (स) 24\tfrac{1}{2}
  • (द) 20
उत्तर- (ब) 22\tfrac{1}{2}

49. भारत के संविधान का, कौन-सा अनुच्छेद धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव के निषेध से संबंधित है?

  • (अ) अनुच्छेद 21 A
  • (ब) अनुच्छेद 15
  • (स) अनुच्छेद 40
  • (द) अनुच्छेद 3
उत्तर- (ब) अनुच्छेद 15

50. राजस्थान में, जल संसाधन संरक्षण के लिए, अपने प्रयासों के कारण निम्नलिखित में से किसे ‘जलपुरुष’ के रूप में जाना जाता है?

  • (अ) गोपाल सिंह
  • (ब) राजेन्द्र सिंह
  • (स) प्रताप सिंह
  • (द) अर्जुन लाल
उत्तर- (ब) राजेन्द्र सिंह

51. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान की जनसंख्या घनत्व पिछली जनगणना की तुलना में :

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

  • (अ) घटा है
  • (ब) उतना ही रहा
  • (स) बढ़ा है
  • (द) किसी भी तरीके से कहा नहीं जा सकता
उत्तर- (स) बढ़ा है

52. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी गंभीर नदी की सहायक नदी है?

  • (अ) कालीसिंध
  • (ब) सेसा
  • (स) सुकड़ी
  • (द) मोरेल
उत्तर- (ब) सेसा

53. डिबगिंग क्या है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

  • (अ) सॉफ्टवेयर में त्रुटियों का पता लगाना और उन्हें ठीक करने की प्रक्रिया
  • (ब) सॉफ्टवेयर को तैनात करने की प्रक्रिया
  • (स) सॉफ्टवेयर स्थापित करने की प्रक्रिया
  • (द) कोड लिखने की प्रक्रिया
उत्तर- (अ) सॉफ्टवेयर में त्रुटियों का पता लगाना और उन्हें ठीक करने की प्रक्रिया

54. राजस्थान के किस शहर को, ‘घंटियों का शहर’ भी कहा जाता है?

  • (अ) झालरापाटन
  • (ब) झुंझुनू
  • (स) जैसलमेर
  • (द) जालौर
उत्तर- (अ) झालरापाटन

55. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में (क्षेत्रफल की दृष्टि से) वन आवरण सबसे कम है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

  • (अ) चूरू
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) अजमेर
  • (द) भीलवाड़ा
उत्तर- (अ) चूरू

56. निम्नलिखित में से कौन-सा मिट्टी के क्षरण का लक्षण नहीं माना जाता है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

  • (अ) अधिक मृदा लवणता
  • (ब) मृदा अपरदन में बढ़ोत्तरी
  • (स) उच्च रासायनिक विषाक्तता
  • (द) अधिक ह्यूमस मात्रा
उत्तर- (द) अधिक ह्यूमस मात्रा

57. “सिद्धमुख प्रमुख सिंचाई परियोजना” मुख्य रूप से राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को लाभ पहुँचाती है :

  • (अ) जोधपुर और पाली
  • (ब) कोटा और झालावाड़
  • (स) टोंक और बूंदी
  • (द) हनुमानगढ़ और चूरू
उत्तर- (द) हनुमानगढ़ और चूरू

58. किशनगढ़ चित्रकला शैली की उस प्रसिद्ध चित्रकृति (पेंटिंग) का नाम बताइए, जिसे एरिक डिकिन्सन द्वारा ‘भारत की मोनालिसा’ कहा गया है?

  • (अ) बूंदी रागमाला
  • (ब) ढोला-मारू
  • (स) रूपमती-बाज़ बहादुर
  • (द) बणी-ठणी
उत्तर- (द) बणी-ठणी

59. राजस्थान की पहली महिला मंत्री कौन थी?

  • (अ) वसुन्धरा राजे
  • (ब) यशोदा देवी
  • (स) दिया कुमारी
  • (द) कमला बेनीवाल
उत्तर- (द) कमला बेनीवाल

60. निम्नलिखित में से कौन-सी, सूखी पत्तियों के निपटान की, सबसे पर्यावरण अनुकूल विधि है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

  • (अ) खाद बनाना
  • (ब) जलाना
  • (स) प्लास्टिक की थैलियों में भरकर कचरे के डिब्बे में फेंकना
  • (द) नदी में फेंकना
उत्तर- (अ) खाद बनाना

61. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्दों का चयन कीजिए :

(a) मुहुर्त, (b) वीवाहीत, (c) शूर्पणखा, (d) पैतृक, (d) स्वसथ

नीचे दिये गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल (a) और (e)
  • (ब) केवल (c) और (d)
  • (स) केवल (b) और (e)
  • (द) केवल (a) और (b)
उत्तर- (स) ऑपरेशन शील्ड

62. जनता को सरकारी निर्णयों से अवगत कराने हेतु इनमें से किस पत्र-रूप का प्रयोग किया जाता है?

  • (अ) कार्यालय आदेश
  • (ब) अनुस्मारक
  • (स) प्रेस-विज्ञप्ति
  • (द) ज्ञापन
उत्तर- (स) प्रेस-विज्ञप्ति

63. ‘कृतज्ञ’ शब्द के लिए सही वाक्यांश है :

  • (अ) जो किए गए उपकार को न मानता हो
  • (ब) जिस पर बहुत उपकार किए गए हों
  • (स) जो नया आया हुआ हो
  • (द) जो किए गए उपकार को मानता हो
उत्तर- (द) जो किए गए उपकार को मानता हो

64. ‘सहानुभूति’ शब्द में उपसर्ग है :

  • (अ) सह
  • (ब) सहा
  • (स) साह
  • (द) स
उत्तर- (अ) सह

65. सूची-I में दिए गए तत्सम शब्दों का मिलान सूची-II में दिए गए उनके समानार्थक तद्भव शब्दों से कीजिए :

सूची-I
(तत्सम)
सूची-II
(तद्भव)
(a) गोधूम(I) नौ
(b) नव(II) आँसू
(c) अश्रु(III) गेहूँ
(d) सूचि(IV) सुई

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

  • (अ) a-III, b-IV, c-I, d-II
  • (ब a-III, b-I, c-II, d-IV
  • (स) a-II, b-III, c-IV, d-I
  • (द) a-IV, b-II, c-I, d-III
उत्तर- (ब a-III, b-I, c-II, d-IV

66. ‘मासिक’ में प्रयुक्त प्रत्यय है :

  • (अ) इक
  • (ब) अक
  • (स) मास
  • (द) सिक
उत्तर- (अ) इक

67. ‘तूती बोलना’ मुहावरे का सही अर्थ है :

  • (अ) अड़चन डालना
  • (ब) तंग करना
  • (स) बुरी राय देना
  • (द) धाक जमाना
उत्तर- (द) धाक जमाना

68. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य आसन्न भूतकाल का उदाहरण है?

  • (अ) श्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे।
  • (ब) चाँद अभी-अभी निकला है।
  • (स) मनोज कल पुस्तकालय गया था।
  • (द) बस तीव्र गति से दौड़ रही थी।
उत्तर- (ब) चाँद अभी-अभी निकला है।

69. ‘अंधे के हाथ बटेर लगना’ लोकोक्ति का अर्थ है :

  • (अ) अंधे व्यक्ति को बटेर पक्षी का मिल जाना।
  • (ब) अंधे व्यक्ति से बड़ा नुकसान हो जाना।
  • (स) अयोग्य व्यक्ति को बिना प्रयास के फल प्राप्त हो जाना।
  • (द) अंधे व्यक्ति को प्रशंसा मिलना।
उत्तर- (स) अयोग्य व्यक्ति को बिना प्रयास के फल प्राप्त हो जाना।

70. ‘जगन्नाथ’ का सन्धि-विच्छेद होगा :

  • (अ) जगन + नाथ
  • (ब) जग + अनाथ
  • (स) जगत् + नाथ
  • (द) जग + नाथ
उत्तर- (स) जगत् + नाथ

71. ‘ADVERTISEMENT’ शब्द की हिन्दी है :

  • (अ) विज्ञापन
  • (ब) निविदा
  • (स) उद्घोषणा
  • (द) पृष्ठांकन
उत्तर- (अ) विज्ञापन

72. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए :

  • (अ) मेरे को संगीत सुननी पसंद है।
  • (ब) मैंने एक वर्ष तक उनकी प्रतीक्षा देखी।
  • (स) काशी नगरी भारतीय संस्कृति का केन्द्र रही है।
  • (द) मैं गाने की कसरत कर रहा हूँ।
उत्तर- (स) काशी नगरी भारतीय संस्कृति का केन्द्र रही है।

73. ‘श्रीगणेश’ शब्द का विलोम शब्द होगा :

  • (अ) मध्यश्री
  • (ब) प्रारम्भश्री
  • (स) इतिश्री
  • (द) राधाश्री
उत्तर- (स) इतिश्री

74. निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें अकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है?

  • (अ) आज हमने खीरे खाए।
  • (ब) रोहन रो रहा है।
  • (स) नेहा कपड़े धोती है।
  • (द) राम पत्र लिख रहा है।
उत्तर- (ब) रोहन रो रहा है।

75. ‘दरवाजे पर कौन है?’

उपरोक्त वाक्य में सर्वनाम का कौन-सा भेद है?

  • (अ) संबंधवाचक सर्वनाम
  • (ब) परिमाणवाचक सर्वनाम
  • (स) निश्चयवाचक सर्वनाम
  • (द) प्रश्नवाचक सर्वनाम
उत्तर- (द) प्रश्नवाचक सर्वनाम

76. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा ‘कमल’ का पर्यायवाची नहीं है?

  • (अ) जलज
  • (ब) सरोज
  • (स) पंकज
  • (द) मनुज
उत्तर- (द) मनुज

77. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द विदेशज नहीं है?

  • (अ) आलपीन
  • (ब) टिकट
  • (स) अक्ल
  • (द) लोटा
उत्तर- (द) लोटा

78. निम्नलिखित में से कौन-सी व्यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है?

  • (अ) गंगा
  • (ब) हिमालय
  • (स) धनवान
  • (द) रामचरितमानस
उत्तर- (स) धनवान

79. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य गुणवाचक विशेषण का उदाहरण नहीं है?

  • (अ) महंगाई में सेर-भर दूध भी खरीदना मुश्किल है।
  • (ब) मुझे लाल-लाल टमाटर बहुत पसंद हैं।
  • (स) नीलिमा के पास चमकीले कपड़े हैं।
  • (द) कश्मीरी सेब लाल होता है।
उत्तर- (अ) महंगाई में सेर-भर दूध भी खरीदना मुश्किल है।

80. निम्नलिखित में से गुण सन्धि का उदाहरण है :

  • (अ) यद्यपि
  • (ब) महोत्सव
  • (स) दिग्गज
  • (द) अभीष्ट
उत्तर- (ब) महोत्सव

81. Which of the following is the correct transformation of the given Assertive sentence into a Negative sentence?

I am happy with what I am earning now.

  • (अ) I am happy, I am not earning now.
  • (ब) I am not happy that I am not earning now.
  • (स) I will be happy if I earn more than now.
  • (द) I am not happy with what I am earning now.
उत्तर- (द) I am not happy with what I am earning now.

82. Choose the most appropriate Hindi word for the word ‘MEMO’.

  • (अ) अर्ध-सरकारी पत्र
  • (ब) शपथ पत्र
  • (स) ज्ञापन
  • (द) प्रस्तुति
उत्तर- (स) ज्ञापन

83. Choose the most appropriate option to translate the given sentence from English to Hindi :

Three armed men barged into the manager’s cabin.

  • (अ) तीन हथियारबंद आदमी मैनेजर के कार्यकक्ष में आते थे।
  • (ब) तीन हथियारबंद आदमी मैनेजर के कार्यकक्ष में घुसने वाले थे।
  • (स) तीन हथियारबंद आदमी मैनेजर के कार्यकक्ष में जबरदस्ती घुस गए।
  • (द) मैनेजर ने तीन हथियारबंद आदमियों को अपने कार्यकक्ष में दाखिला दिया।
उत्तर- (स) तीन हथियारबंद आदमी मैनेजर के कार्यकक्ष में जबरदस्ती घुस गए।

84. Choose the most appropriate option to convert the given sentence from Direct Speech to Indirect Speech :

He asked, “What were you reading yesterday night?”

  • (अ) He asked what I had been reading the previous night.
  • (ब) He asked what I have been reading the previous night.
  • (स) He asked the previous night what I was reading.
  • (द) He asked what was I reading the previous night.
उत्तर- (अ) He asked what I had been reading the previous night.

85. Choose the most appropriate English translation of the given sentence from the options provided :

“मेरे विचार से तुम्हें यहाँ जल्द-से जल्द आ जाना चाहिए।”

  • (अ) I think so you come quickly to here.
  • (ब) I think that you should come here as soon as possible.
  • (स) I think that you must arrive to this place quick.
  • (द) In my thinking, you come fast here.
उत्तर- (ब) I think that you should come here as soon as possible.

86. Fill in the blanks in the given sentence by choosing the most appropriate words from the options provided :

You may play with my pet _________, but my ________ boy, do not cause any harm to it.

  • (अ) dare, deer
  • (ब) dire, dear
  • (स) deer, dear
  • (द) dear, deer
उत्तर- (स) deer, dear

87. Fill in the blank in the sentence given below by choosing the most appropriate answer from the options provided :

________ adults know how to conduct themselves in public places.

  • (अ) Much
  • (ब) Many
  • (स) The few
  • (द) Many an
उत्तर- (ब) Many

88. Identify the grammatically most appropriate sentence from the options given below :

  • (अ) I have seen never such a beautiful sunset.
  • (ब) I have never seen such a beautiful sunset.
  • (स) I seen never such a beautiful sunset.
  • (द) I never have seen such beautiful sunset.
उत्तर- (ब) I have never seen such a beautiful sunset.

89. Which of the following is the correct transformation of the given Interrogative sentence into an Assertive sentence?

Isn’t virtue its own reward?

  • (अ) Virtue is its own reward.
  • (ब) Virtue may be its own reward.
  • (स) Virtue is rewarding!
  • (द) Virtue is not its own reward.
उत्तर- (अ) Virtue is its own reward.

90. Fill in the blank by choosing the correct option :

I saw Rohit _________ a concert last Saturday.

  • (अ) on
  • (ब) off
  • (स) at
  • (द) since
उत्तर- (स) at

91. Fill in the blank by choosing the most appropriate answer from the options given below :

He hinted that he ________ some pocket money.

  • (अ) want
  • (ब) wanted
  • (स) wanting
  • (द) had want
उत्तर- (ब) wanted

92. Choose the correct Passive form of the given sentence from the options provided :

The lawyer gave Arun the details of his uncle’s will.

  • (अ) The lawyer is giving Arun the details of his uncle’s will.
  • (ब) The lawyer is giving Arun the details of his uncle’s will.
  • (स) Arun was given the details of his uncle’s will by the lawyer.
  • (द) The lawyer will give Arun the details of his uncle’s will.
उत्तर- (स) Arun was given the details of his uncle’s will by the lawyer.

93. For the given Assertive sentence, choose the correct Exclamatory sentence from the options provided :

It looks very odd.

  • (अ) How odd it looks!
  • (ब) It really is odd.
  • (स) Odd it is!
  • (द) Looks very odd, right?
उत्तर- (अ) How odd it looks!

94. Choose the sentence with the correct usage of Punctuation from the options given below :

  • (अ) Narayan Singh; mu coach will teach me new football techniques.
  • (ब) Narayan Singh- my new coach will teach me new football techniques.
  • (स) Narayan Singh my new coach, will teach me, new football techniques.
  • (द) Narayan Singh, my coach, will teach me new football techniques.
उत्तर- (द) Narayan Singh, my coach, will teach me new football techniques.

95. For the given sentence, choose the most appropriate answer from the options provided :

Air-pollution is ________ serious problem in Delhi these days.

  • (अ) the
  • (ब) an
  • (स) some
  • (द) a
उत्तर- (द) a

96. निम्नलिखित में से किस राजस्थानी गायिका ने, मांड शैली के लोकगायन को, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई?

  • (अ) गवरी देवी
  • (ब) मोती देवी
  • (स) हरकाबाई
  • (द) मीठीबाई
उत्तर- (अ) गवरी देवी

97. जब आप Gmail पर एक ईमेल लिखते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प वहाँ उपलब्ध नहीं होता है?

  • (अ) अटैच फाइल
  • (ब) इमोजी जोड़ें
  • (स) पुनःभेजें
  • (द) टेक्स्ट फॉर्मेटिंग का विकल्प
उत्तर- (स) पुनःभेजें

98. राजस्थान में रामपुरिया हवेली किस स्थान पर स्थित है?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

  • (अ) उदयपुर
  • (ब) बीकानेर
  • (स) झुंझुनू
  • (द) जोधपुर
उत्तर- (ब) बीकानेर

99. किस राजपूत शासक ने मुगल सम्राट औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह किया था?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

  • (अ) राणा प्रताप
  • (ब) राणा राज सिंह
  • (स) राजा मान सिंह
  • (द) राणा सांगा
उत्तर- (ब) राणा राज सिंह

100. सौरव ने दो वस्तुएँ क्रमशः ₹ 680 और ₹ 820 में खरीदीं। उसने पहली वस्तु 5% हानि के साथ और दूसरी वस्तु 15% लाभ के साथ बेची। इस सारे लेनदेन में उसका लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करें। (दशमलव के 2 स्थान तक सही)

  • (अ) लाभ, 5.93%
  • (ब) लाभ, 5.86%
  • (स) हानि, 5.12%
  • (द) लाभ, 10.25%
उत्तर- (अ) लाभ, 5.93%

101. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, दिए गए विकल्पों में से राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से किस जिले में साक्षरता दर सबसे अधिक थी?

  • (अ) झुंझुनू
  • (ब) सीकर
  • (स) बारां
  • (द) श्रीगंगानगर
उत्तर- (अ) झुंझुनू

102. A, B और C ने क्रमशः ₹ 36,000, ₹ 40,000 और ₹ 48,000 का निवेश करके साझेदारी शुरू की। वर्ष के अंत में ₹ 62,000 के कुल लाभ में, A और C के लाभांशों में क्या अंतर है?

  • (अ) ₹ 5,000
  • (ब) ₹ 6,000
  • (स) ₹ 6,280
  • (द) ₹ 4,000
उत्तर- (ब) ₹ 6,000

103. निम्नलिखित में से कौन-सा फूल राजस्थान का ‘राज्य पुष्प’ कहलाता है?

  • (अ) रोहिड़ा
  • (ब) कनेर
  • (स) कमल
  • (द) रेगिस्तानी गुलाब
उत्तर- (अ) रोहिड़ा

104. राजस्थान बजट 2025-26 के अनुसार, मक्का के लिए उत्कृष्टता केंद्र, राजस्थान के किस नगर में स्थापित किया जाएगा?

  • (अ) भरतपुर
  • (ब) बीकानेर
  • (स) बाड़मेर
  • (द) बांसवाड़ा
उत्तर- (द) बांसवाड़ा

105. निम्नलिखित में से कौन-सा, एक वेब ब्राउज़र नहीं है?

  • (अ) सफारी
  • (ब) ओपेरा
  • (स) गूगल क्रोम
  • (द) कोम्पोज़र
उत्तर- (द) कोम्पोज़र

106. सीमा क्षेत्रों के विकास के लिए, राजस्थान सरकार द्वारा राज्य बजट 2025-26 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से कार्यक्रम शुरू करने को कहा गया है?

  • (अ) मुख्यमंत्री सीमावर्ती क्षेत्र विकास परियोजना
  • (ब) मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम
  • (स) मुख्यमंत्री जैसलमेर उत्थान कार्यक्रम
  • (द) मुख्यमंत्री जैसलमेर विकास योजना
उत्तर- (ब) मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम

107. MS PowerPoint में डुप्लिकेट स्लाइड बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है?

  • (अ) Ctrl + Shift + N
  • (ब) Ctrl + Alt + D
  • (स) Ctrl + Alt + N
  • (द) Ctrl + Shift + D
उत्तर- (द) Ctrl + Shift + D

108. राजस्थान से, किसने नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में, भाग लिया?

  • (अ) वित्त मंत्री
  • (ब) मुख्यमंत्री
  • (स) शिक्षा मंत्री
  • (द) राज्यपाल
उत्तर- (ब) मुख्यमंत्री

109. सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है?

  • (अ) बीकानेर और नागौर
  • (ब) अलवर और भरतपुर
  • (स) सीकर और झुंझुनूं
  • (द) प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़
उत्तर- (द) प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़

110. प्रमुख त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस गाँव में स्थित है?

  • (अ) रणकपुर
  • (ब) देशनोक
  • (स) मंडावा
  • (द) उमराई
उत्तर- (द) उमराई

111. मध्यकाल और उसके बाद के समय में, राजस्थान में, निम्नलिखित में से कौनसी-पगड़ी की शैली नहीं थी?

  • (अ) खंजर शाही
  • (ब) शिवशाही
  • (स) पोमचा
  • (द) अमरशाही
उत्तर- (स) पोमचा

112. राजस्थान सरकार के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री (जून 2025 के अनुसार) कौन हैं?

  • (अ) मदन दिलावर
  • (ब) गजेन्द्र सिंह
  • (स) जोगाराम पटेल
  • (द) किरोड़ी लाल
उत्तर- (अ) मदन दिलावर

113. राम, अजय और असलम के मासिक वेतन \frac{1}{15}:\frac{1}{10}:\frac{1}{6} के अनुपात में हैं। यदि उनके वेतनों में क्रमशः 10%, 10% और 20% की वृद्धि की जाती है, तो उनके वेतनों में अनुपात होगा :

  • (अ) 15 : 10 : 48
  • (ब) 22 : 33 : 60
  • (स) 22 : 30 : 55
  • (द) 23 : 33 : 60
उत्तर- (ब) 22 : 33 : 60

114. बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में बोली जाने वाली बोली को क्या कहा जाता है?

  • (अ) वागड़ी
  • (ब) ढूंढाड़ी
  • (स) हाड़ौती
  • (द) मेवाती
उत्तर- (अ) वागड़ी

115. यदि दो संख्याएँ 5 : 6 के अनुपात में हैं और उनका LCM 210 है, तो उनका HCF होगा :

  • (अ) 11
  • (ब) 7
  • (स) 14
  • (द) 10
उत्तर- (ब) 7

116. 128 का पाँच-आठवाँ, 80 के चार-पाँचवें से कितना प्रतिशत अधिक है?

  • (अ) 25%
  • (ब) 30%
  • (स) 35%
  • (द) 20%
उत्तर- (अ) 25%

117. ₹ 2,50,000 पर 15 महीनों का 12% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करें, जब ब्याज अर्धवार्षिक संयोजित हो रहा है।

  • (अ) ₹ 39,300
  • (ब) ₹ 46,802
  • (स) ₹ 39,327
  • (द) ₹ 38,400
उत्तर- (स) ₹ 39,327

118. भारत के संविधान के अनुसार, प्रत्येक भारतीय नागरिक का यह _______ है कि वह संविधान का पालन करे, साथ ही भारत के राष्ट्रध्वज और राष्ट्रीय गान का सम्मान करे।

  • (अ) भ्रातृभाव अधिकार
  • (ब) मौलिक कर्तव्य
  • (स) न्यायिक अधिकार
  • (द) मौलिक अधिकार
उत्तर- (ब) मौलिक कर्तव्य

119. कोई नाव धारा के अनुकूल (अनुप्रवाह) कुछ दूरी 1 घंटे में तय करती है, जबकि लौटने में उसे 1\tfrac{1}{2} घंटा लगता है। यदि धारा की गति 7 km/h है, तो शांत जल में नाव की गति km/h में क्या है?

  • (अ) 28\tfrac{1}{2}
  • (ब) 24
  • (स) 35
  • (द) 21
उत्तर- (स) 35

120. A ने एक वस्तु ₹ 800 में खरीदी और उसे 10% लाभ के साथ B को बेच दिया। B ने उसे 15% लाभ के साथ C को बेच दिया। C ने उस वस्तु के लिए कितना मूल्य चुकाया?

  • (अ) ₹ 976
  • (ब) ₹ 1,000
  • (स) ₹ 1,012
  • (द) ₹ 920
उत्तर- (स) ₹ 1,012

Leave a Comment

error: Content is protected !!