सामान्य जानकारी
| परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती, 2024 |
| पद का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी |
| परीक्षा दिनांक (वार) | 21-09-2025 (रविवार) |
| परीक्षा समय | प्रातः 10.00 बजे से मध्यान्ह् 12.00 बजे तक (सुबह की पारी) |
| प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 17-10-2025 (शुक्रवार) |
| अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | – |
| प्रश्न पत्र | प्रथम पारी |
| प्रश्न पत्र कोड | 56HH |
| परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
| प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी |
| प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
| प्रश्न पत्र का स्तर | प्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा (10वीं कक्षा) के समान होगा। |
| कुल प्रश्न | 120 |
| अधिकतम अंक | 200 |
| ऋणात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा। |
| समय | 02:00 घण्टे |
| आधिकारिक वेबसाइट (RSSB) | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
नोट :-यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-
| क्र. सं. | विषय | प्रस्ताविक प्रश्न संख्या |
|---|---|---|
| 1 | सामान्य हिन्दी | 20 |
| 2 | सामान्य अंग्रेजी | 15 |
| 3 | सामान्य ज्ञान | 70 |
| 3 (I) | राजस्थान का भूगोल | 20 |
| 3 (II) | राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति | 20 |
| 3 (III) | भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) | 10 |
| 3 (IV) | सामान्य विज्ञान | 05 |
| 3 (V) | सम-सामयिक घटनाएं (भारत- 5, राजस्थान- 5) | 10 |
| 3 (VI) | बेसिक कम्प्यूटर | 05 |
| 4 | सामान्य गणित | 15 |
| कुल | 120 |
1. A और B ने क्रमशः ₹ 84,000 और ₹ 80,000 का निवेश करके व्यापार शुरू किया। चार महीने बाद, B ने ₹ 12,000 का और निवेश किया। उसी समय C, ₹ 96,000 का निवेश करके व्यापार से जुड़ गया। व्यापार शुरू करने के एक वर्ष बाद होने वाले लाभ में A, B और C के लाभांशों में क्या अनुपात होगा?
- (अ) 21 : 20 : 24
- (ब) 21 : 23 : 24
- (स) 21 : 20 : 16
- (द) 21 : 22 : 16
2. वह राजस्थानी संत जिनकी रचनाएँ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं :
- (अ) धन्ना भगत जी
- (ब) देवनारायण जी
- (स) दादू दयाल जी
- (द) स्वामी स्वरूपदास
3. राजस्थान में ‘मत्स्य उत्सव’ किस क्षेत्र में आयोजित किया जाता है?
- (अ) बीकानेर
- (ब) बूंदी
- (स) अलवर
- (द) अजमेर
4. मधुर ने दो वस्तुएँ क्रमशः ₹ 450 और ₹ 1,050 में खरीदीं। उसने पहली वस्तु 16% लाभ के साथ और दूसरी वस्तु 10% हानि के साथ बेची। इस सारे लेनदेन में उसका लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
- (अ) लाभ, 6%
- (ब) लाभ, 2.5%
- (स) हानि, 6%
- (द) हानि, 2.2%
5. MS Word किस प्रकार का सॉफ़्टवेयर है?
- (अ) एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर
- (ब) सिस्टम सॉफ़्टवेयर
- (स) यूटिलिटी सॉफ़्टवेयर
- (द) डिवाइस ड्राइवर
6. राजस्थान राज्य की पहली मेट्रो लाइन, जो 2015 में जयपुर में शुरू हुई थी, का नाम है :
- (अ) पिंक लाइन
- (ब) ब्लू लाइन
- (स) रेड लाइन
- (द) ऑरेंज लाइन
7. सुनील ने एक वस्तु खरीदी और उसे 10% लाभ के साथ अंकित को बेच दिया। अंकित ने उसे 5% लाभ के साथ चेतन को बेच दिया। यदि चेतन ने उस वस्तु के लिए ₹ 1,386 चुकाए, तो सुनील ने वह वस्तु कितने में खरीदी थी?
- (अ) ₹ 1,150
- (ब) ₹ 1,200
- (स) ₹ 1,225
- (द) ₹ 1,240
8. तीन संख्याएँ \frac{2}{3}:\frac{1}{2}:\frac{3}{4} के अनुपात में हैं। इनमें से सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी संख्या में अंतर 36 है। इन तीनों में सबसे छोटी संख्या है :
- (अ) 54
- (ब) 72
- (स) 24
- (द) 60
9. निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थानी लोक नृत्य ऐसा है जिसमें कलाकार अपने सिर पर कई पीतल के घड़े या मिट्टी के मटके संतुलित करते हैं, और जिसे पुरुष एवं महिलाएँ दोनों प्रस्तुत करते हैं?
- (अ) गैर
- (ब) तेरह ताली
- (स) भवई
- (द) चकरी
10. निम्नलिखित में से कौन सी वृक्ष प्रजाति राजस्थान में सामान्यतः पाई जाती है, लेकिन यह राज्य की देशज (स्थानीय) प्रजाति नहीं है?
- (अ) विलायती कीकर
- (ब) धौ
- (स) रौंझ/सफेद कीकर
- (द) कुमटिया
11. तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज-III ने किसे पराजित किया?
- (अ) महमूद गजनी
- (ब) मुहम्मद गोरी
- (स) मुहम्मद कासिम
- (द) शाह आलम
12. किसी संख्या का 75%, 75 में जोड़ने पर परिणाम वही संख्या आता है। वह संख्या है :
- (अ) 316
- (ब) 300
- (स) 260
- (द) 280
13. निम्नलिखित झीलों में से कौन सी झील राज्य में सबसे उत्तरी दिशा में स्थित है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:)
- (अ) राजसमंद झील
- (ब) सांभर झील
- (स) पिछोला झील
- (द) नक्की झील
14. अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म “पहेली” किसके द्वारा लिखी गई लघु कहानी “दुविधा” पर आधारित है?
- (अ) विजयदान देथा
- (ब) मलचंद तिवारी
- (स) सूर्यमल्ल मिश्रण
- (द) गिरिजा व्यास
15. सूचना का अधिकार अधिनियम- 2005 के तहत कितने प्रकार के सूचना आयोग के गठन का प्रावधान है?
- (अ) 5
- (ब) 4
- (स) 2
- (द) 3
16. राजस्थान का वह जिला जो पाकिस्तान के साथ सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है, है: (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:)
- (अ) गंगानगर
- (ब) जैसलमेर
- (स) बाड़मेरब
- (द) बीकानेर
17. किसी राज्य का मुख्यमंत्री निम्नलिखित में से किसका सदस्य होता है?
- (अ) अंतर-राज्यीय परिषद
- (ब) लोक लेखा समिति
- (स) राज्य चयन बोर्ड
- (द) भारत निर्वाचन आयोग
18. निम्नलिखित में से कौन सी नदी बनास नदी की सहायक नदी नहीं है?
- (अ) बेड़च
- (ब) जाखम
- (स) कोठारी
- (द) खारी
19. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संवैधानिक उपचारों के अधिकार की गारंटी देता है?
- (अ) अनुच्छेद-14
- (ब) अनुच्छेद-32
- (स) अनुच्छेद-19
- (द) अनुच्छेद-51 A
20. राजस्थान में “वन विहार अभयारण्य” निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:)
- (अ) बारां
- (ब) चित्तौड़गढ़
- (स) धौलपुर
- (द) उदयपुर
21. A और B मिलकर किसी काम को 120 दिन में कर सकते हैं; B और C मिलकर उसी काम को 90 दिन में कर सकते हैं; जबकि A और C मिलकर उसे 72 दिन में कर सकते हैं। यदि A, B और C मिलकर काम करें, तो वे कितने दिन में इस काम को कर सकते हैं?
- (अ) 66
- (ब) 56\tfrac{1}{2}
- (स) 60
- (द) 47
22. निम्नलिखित में से कौन-सी राजस्थानी लोक संगीत की विधा विशेष रूप से पानी भरने से जुड़ी राजस्थानी महिलाओं की भावनाओं और अनुभवों पर केंद्रित है?
- (अ) पनिहारि/पणिहारी
- (ब) मांड
- (स) खयाल
- (द) कव्वाली
23. डूंगरपुर की भील लड़की का नाम बताइए, जिसने जून 1947 में रस्तापाल आंदोलन के दौरान शहादत प्राप्त की थी।
- (अ) कालीबाई
- (ब) मोतीबाई
- (स) लक्ष्मीबाई
- (द) हीराबाई
24. MS PowerPoint में स्लाइड शो को आरंभ से शुरू करने के लिए कौन-सी शॉर्टकट कुंजी प्रयोग में लाई जाती है?
- (अ) F1
- (ब) F3
- (स) F5
- (द) F7
25. 270 किमी की दूरी कार से तय करने में, बस की अपेक्षा 2 घंटे कम लगते हैं। यदि बस की गति, कार की गति की 60% है, तो कार की गति (किमी/घंटा) है :
- (अ) 80
- (ब) 85
- (स) 75
- (द) 90
26. उस राजस्थानी गद्य/काव्य की विधा का नाम बताइए, जिसमें ‘वेलियो’ रचनाएँ छंदों में लिखी जाती हैं :
- (अ) वाचनिक
- (ब) झूलना
- (स) वेली
- (द) विगत
27. राजस्थान में मृदा अपरदन एक प्रमुख चुनौती है। मृदा संरक्षण के प्रयासों में, निम्नलिखित में से किसको छोड़कर अन्य सभी शामिल हैं (सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें) :
- (अ) फसल आवर्तन
- (ब) पट्टीदार खेती
- (स) रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में बढ़ोत्तरी
- (द) नियंत्रित चराई
28. राजस्थान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति _________ स्तर पर की जाती है।
- (अ) राज्य
- (ब) खंड
- (स) जिला
- (द) राजस्व गाँव
29. यदि (x – y) : (x + y) = 3 : 5 है, तो (2x2 + y2) : (4x2 – y2) ज्ञात करें।
- (अ) 1 : 1
- (ब) 11 : 21
- (स) 33 : 61
- (द) 13 : 63
30. निम्नलिखित अभिक्रिया समीकरणों (सूची-1) का उनके उपयुक्त अभिक्रिया प्रकारों (सूची-2) के साथ मिलान कीजिये :
| सूची-1 (अभिक्रिया समीकरण) | सूची-2 (अभिक्रिया के प्रकार) |
|---|---|
| (a) C(s) + O2(g) → CO2(g) | (I) द्वि विस्थापन अभिक्रिया |
| (b) CaCO3(s) \xrightarrow{\triangle} CaO(s) + CO2(g) | (II) संयोजन अभिक्रिया |
| (c) Pb(s) + CuCl2(aq.) → PbCl2(aq.) + Cu(s) | (III) अपघटन अभिक्रिया |
| (d) Na2SO4(aq.) + BaCl2(aq.) → BaSO4(s) + 2NaCl(aq.) | (IV) विस्थापन अभिक्रिया |
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
- (अ) a-III, b-II, c-IV, d-I
- (ब) a-II, b-III, c-IV, d-I
- (स) a-II, b-IV, c-III, d-I
- (द) a-I, b-IV, c-II, d-III
31. भारत की जनगणना (2011) के अनुसार, राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से किसमें महिला साक्षरता दर सबसे कम थी?
- (अ) चूरू
- (ब) हनुमानगढ़
- (स) जैसलमेर
- (द) जालौर
32. राज्य का राज्यपाल राज्य के मंत्रिपरिषद की नियुक्ति किसकी सलाह पर करता है?
- (अ) मुख्यमंत्री
- (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
- (स) केन्द्रीय गृह मंत्री
- (द) जिला कलेक्टर
33. निम्नलिखित में से सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु कौन सी है?
- (अ) पारा (Hg)
- (ब) पोटैशियम (K)
- (स) मैग्नीशियम (Mg)
- (द) सीसा (Pb)
34. राजस्थान विधान सभा (2025 जून के अनुसार) में कुल कितनी सीटें हैं?
- (अ) 250
- (ब) 200
- (स) 180
- (द) 195
35. स्वदेशी रूप से विकसित तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का नाम क्या है?
- (अ) अग्नि एम के 2
- (ब) नाग एम के 2
- (स) आकाश एम के 2
- (द) अमोघ
36. कुछ धनराशि साधारण ब्याज पर 3 वर्ष में स्वयं की 60% बढ़ जाती है। ₹ 12,250 पर 2 वर्ष में इसी ब्याज दर से चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा?
- (अ) ₹ 5,390
- (ब) ₹ 4,900
- (स) ₹ 8,918
- (द) ₹ 8,820
37. राजस्थानी कविता संग्रह “मुगटी”, जिसने 2021 में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता, किसके द्वारा लिखा गया था?
- (अ) मीथेश निर्मोही
- (ब) कन्हैयालाल सेठिया
- (स) मंगत बादल
- (द) सोनाली सुथार
38. A ने 30 दिन में किसी काम का एक-तिहाई भाग काम किया। शेष काम B ने 40 दिन में पूरा किया। यदि वे मिलकर काम करें तो इस सारे काम को कितने दिन में कर सकेंगे?
- (अ) 17\tfrac{1}{7}
- (ब) 20\tfrac{4}{7}
- (स) 36
- (द) 28
39. राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध राजस्थानी पोशाक है : (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:)
- (अ) अचकन
- (ब) अंगरखी
- (स) जोधपुरी कोट
- (द) मारवाड़ी पगड़ी
40. निम्नलिखित में से कौन सा मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन का प्रत्यक्ष परिणाम नहीं है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:)
- (अ) गर्मी और सूखे की आवृत्ति में वृद्धि
- (ब) औसत समुद्र-स्तर में वृद्धि
- (स) प्रजातियों के विलुप्त होने का जोखिम कम होना
- (द) फ़सलों में कीट संक्रमण के प्रति बढ़ी हुई संवेदनशीलता का जोखिम
41. भारत की जनगणना (2011) के अनुसार, राजस्थान में बाल लिंगानुपात (0-6 वर्ष) क्या था?
- (अ) 895
- (ब) 888
- (स) 980
- (द) 780
42. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान में 10 लाख से कम जनसंख्या वाले जिले थे :
- (अ) सिरोही, बूंदी
- (ब) केवल जैसलमेर
- (स) केवल प्रतापगढ़
- (द) जैसलमेर, प्रतापगढ़
43. निम्नलिखित में से कौन राजस्थान के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं (2025 तक)?
- (अ) अशोक गहलोत
- (ब) भैरोसिंह शेखावत
- (स) हीरालाल शास्त्री
- (द) मोहनलाल सुखाड़िया
44. भगवद् गीता और नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियों को हाल ही में यूनेस्कों की किस सूची में शामिल किया गया है?
- (अ) विश्व धरोहर स्थल
- (ब) अमूर्त सांस्कृतिक विरासत
- (स) मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर
- (द) वैश्विक शिक्षा रिपोर्ट
45. राजस्थान में कर्क रेखा, राज्य के दक्षिण सिरे से निम्नलिखित में से किस जगह के निकट से गुज़रती है?
- (अ) बूंदी
- (ब) जयपुर
- (स) राजसमंद
- (द) बांसवाड़ा
46. वर्ष 1911 में राजस्थान में श्री गोगा जी के मंदिर का पुनर्निर्माण निम्नलिखित में से किसने कराया था?
- (अ) महाराजा गंगा सिंह
- (ब) महाराजा मान सिंह
- (स) महाराजा सवाई जय सिंह
- (द) महाराजा उम्मेद सिंह
47. वाद्य यंत्र ‘खड़ताल’ सामान्यतः निम्नलिखित में से किस सामग्री से बनाया जाता है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:)
- (अ) चमड़ा
- (ब) तार
- (स) लकड़ी
- (द) कपड़ा
48. राजस्थान के निम्नलिखित स्थानों में से कहाँ जल शक्ति मंत्रालय द्वारा “Water Vision @ 2047- Way Ahead” विषयक दूसरा अखिल भारतीय राज्य मंत्री सम्मेलन आयोजित किया गया था?
- (अ) जयपुर
- (ब) जैसलमेर
- (स) उदयपुर
- (द) अजमेर
49. MS Excel में स्प्रेडशीट की डिफ़ॉल्ट एक्सटेंशन क्या होती है?
- (अ) .xlsx
- (ब) .text
- (स) .csv
- (द) .docx
50. निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्वामी केशवानंद (एक शिक्षाविद् एवं सत) का जन्म राजस्थान में हुआ था?
- (अ) मंडावा
- (ब) देवमाली
- (स) नीमराना
- (द) मगलूना
51. पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा राजस्थान के संयुक्त राज्य का उद्घाटन कब किया गया था?
- (अ) 17 मई, 1949
- (ब) 20 मार्च, 1949
- (स) 22 अप्रैल, 1948
- (द) 18 अप्रैल, 1948
52. 2024 में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
- (अ) 17
- (ब) 12
- (स) 22
- (द) 32
53. राजस्थान राज्य बजट 2025-26 के अनुसार, गेहूँ को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने पर प्रत्येक क्विंटल पर किसानों को ₹ ________ का बोनस प्रदान किया जाएगा।
- (अ) 175
- (ब) 125
- (स) 150
- (द) 200
54. ₹ 60,000 की राशि पहले वर्ष के लिए 4% की दर से और दूसरे वर्ष के लिए 5% की दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार ली गई। दो वर्ष के अंत में देय चक्रवृद्धि ब्याज है :
- (अ) ₹ 6,220
- (ब) ₹ 5,820
- (स) ₹ 5,420
- (द) ₹ 5,520
55. भारत के संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक अधिकार नहीं है?
- (अ) सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
- (ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार
- (स) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
- (द) वोट का अधिकार
56. सिरोही में दिलवाड़ा जैन मंदिर किस पत्थर से तराशे गए हैं?
- (अ) बलुआ पत्थर
- (ब) सफेद संगमरमर
- (स) ग्रेनाइट
- (द) चूना पत्थर
57. निम्नलिखित में से किसका उपयोग, इंटरनेट पर किसी कंप्यूटर की विशिष्ट पहचान के लिए किया जाता है?
- (अ) यू आर एल
- (ब) होस्ट
- (स) डोमेन नाम
- (द) आई पी एड्रेस
58. गुरुशिखर की चोटी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
- (अ) यह अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी है।
- (ब) यह सतपुड़ा पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी से भी ऊँची है।
- (स) यह सिरोही क्षेत्र में स्थित है।
- (द) समुद्र तल से गुरुशिखर की ऊँचाई 2722 मीटर है।
59. राजस्थान के किस प्रख्यात कवि को 2025 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है?
- (अ) शीन कॉफ निजाम
- (ब) मोहन लाल कुम्हार
- (स) बैजनाथ महाराज
- (द) बेगम बतूल
60. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य ने खेलों इंडिया युवा खेल 2025 की मेजबानी की?
- (अ) पंजाब
- (ब) बिहार
- (स) मध्य प्रदेश
- (द) राजस्थान
61. एक व्यक्ति ने ₹ 25,000 की राशि दो भागों में साधारण ब्याज पर ऋण पर दी, एक भाग 8% वार्षिक पर और दूसरा भाग 10% वार्षिक पर। यदि ब्याज की प्रभावी दर 8.7% वार्षिक रही, तो 10% पर दिए गए ऋण की राशि क्या है?
- (अ) ₹ 14,250
- (ब) ₹ 8,750
- (स) ₹ 9,500
- (द) ₹ 16,250
62. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हार्डवेयर डिवाइस (युक्ति) नहीं है?
- (अ) एल सी डी मॉनिटर
- (ब) ऑपरेटिंग सिस्टम
- (स) सी पी यू
- (द) यू पी एस
63. राजस्थान सरकार द्वारा पंच गौरव योजना के तहत श्रीगंगानगर जिले के लिए कौन-सा उत्पाद चुना है?
- (अ) गेहूँ का आटा
- (ब) कोटा पत्थर उत्पाद
- (स) सरसों का तेल
- (द) कशीदा किए हुए वस्त्र
64. निम्नलिखित में से कौन से स्थान राजस्थान के हाड़ौती पठार क्षेत्र में आते हैं? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:)
- (अ) बूंदी, कोटा, करौली
- (ब) नागौर, चूरू, सीकर
- (स) टोंक, अजमेर, भरतपुर
- (द) बाड़मेर, जालोर, सिरोही
65. “ग्रेट इंडियन बस्टर्ड” परियोजना को राजस्थान के निम्नलिखित में से किस संरक्षित क्षेत्र में सबसे पहले शुरू किया गया था?
- (अ) डेजर्ट नेशनल पार्क
- (ब) केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान
- (स) सोरसन वन्यजीव अभयारण्य
- (द) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
66. एक अच्छे पत्र लेखन में नहीं होनी चाहिए :
- (अ) सरल भाषा शैली
- (ब) अभद्रता
- (स) विचारों की सुस्पष्टता
- (द) व्याकरणिक शुद्धता
67. निम्नलिखित में से कौन परिमाणवाचक विशेषण का उदाहरण है?
- (अ) बहुत बेईमान
- (ब) तीन किताबें
- (स) क्विंटल-भर चावल
- (द) दयनीय स्थिति
68. ‘कागजी घोड़े दौड़ाना’ मुहावरे का अर्थ है :
- (अ) दूरदर्शी होना
- (ब) बढ़ा-चढ़ा कर कहना
- (स) व्यर्थ की लिखा-पढ़ी करना
- (द) वीरगति को प्राप्त होना
69. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए :
- (अ) नमष्कार
- (ब) दृष्टि
- (स) पुज्य
- (द) प्रान
70. निम्नलिखित में से कौन विदेशज शब्द नहीं है?
- (अ) तोप
- (ब) अदालत
- (स) चाकू
- (द) पगड़ी
71. निम्नलिखित में से देशज शब्द है :
- (अ) सौदागर
- (ब) खिचड़ी
- (स) खिदमत
- (द) डॉक्टर
72. ‘वाक् + जाल’ की संधि होगी :
- (अ) वाग्जाल
- (ब) वागजाल
- (स) वाचाल
- (द) वाक्जाल
73. ‘BASIS’ का अर्थ क्या है? सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
- (अ) आधार
- (ब) मूल
- (स) शाखा
- (द) निकाय
74. निम्नलिखित में से कौन नामधातु क्रिया का उदाहरण है?
- (अ) हथियाना
- (ब) चल देना
- (स) दौड़ना
- (द) देना
75. ‘कृत्रिम’ शब्द का विलोम है :
- (अ) अप्राकृतिक
- (ब) आर्द्र
- (स) कनिष्ठ
- (द) प्राकृतिक
76. निम्नलिखित वाक्यों में से निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन सा है?
- (अ) जो झूठ बोलता है वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता।
- (ब) यह लाना ज़रा।
- (स) कौन है वहाँ, सामने आओ।
- (द) मैं स्वयं चला जाऊँगा।
77. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन भाववाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है?
- (अ) बुढ़ापा जीवन की कठिन अवस्था है।
- (ब) रामचरितमानस हिंदी साहित्य की अनुपम निधि है।
- (स) मित्रता जीवन का परम धर्म है।
- (द) ममता स्त्री का असली धन है।
78. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है :
- (अ) काक
- (ब) ज्येष्ठ
- (स) आम्र
- (द) आग
79. ‘किसी काम में दूसरे से आगे बढ़ने की इच्छा’ वाक्यांश के लिए उचित शब्द है :
- (अ) अजेय
- (ब) प्रत्यागत
- (स) लिप्सा
- (द) स्पर्द्धा
80. ‘दुश्शासन’ शब्द का संधि-विच्छेद होगा :
- (अ) दुश् + शासन
- (ब) दुस् + शासन
- (स) दुः + शासन
- (द) दु + शासन
81. ‘ग्रामीण’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है :
- (अ) ण
- (ब) इन
- (स) ईन
- (द) मीण
82. निम्नलिखित में से ‘शीघ्र’ शब्द का पर्यायवाची शब्द है :
- (अ) त्वरित
- (ब) निदान
- (स) सकल
- (द) सतत
83. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए :
- (अ) हम अवश्य ही जाएँगे।
- (ब) मैं आपकी श्रद्धा करता हूँ।
- (स) हमारे यहाँ नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध है।
- (द) तब शायद यह काम ज़रूर हो जाएगा।
84. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द हैं :
(a) कवि, (b) किसान, (c) फूल, (d) वायु, (e) घोड़ा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
- (अ) केवल (b) और (e)
- (ब) केवल (a) और (d)
- (स) केवल (c) और (b)
- (द) केवल (c) और (e)
85. ‘निहत्था’ शब्द में उपसर्ग है :
- (अ) निह्
- (ब) नि
- (स) निह
- (द) निहत्
86. Choose the most appropriate English word for the Hindi word given below :
“प्रतिलिपि”
- (अ) Original
- (ब) Duplicate
- (स) Substitute
- (द) Manuscript
87. Select the most suitable option to fill in the blank in the following sentence :
I spent ________ money I had.
- (अ) the little
- (ब) any little
- (स) little
- (द) the few
88. Choose the most appropriate option to convert the following sentence from Direct Speech to Indirect Speech :
Vineet said, “Let us watch a movie today.”
- (अ) Vineet suggested they could go for a movie today.
- (ब) Vineet suggested that they may watch a movie that day.
- (स) Vineet suggested that they should watch a movie that day.
- (द) Vineet recommended they watch a movie that day.
89. Convert the following sentence given in Active Voice to Passive Voice :
Where did she find this key?
- (अ) She was the one to find the key?
- (ब) Where was this key found by her?
- (स) The key was found somewhere by her.
- (द) By whom was that key found there?
90. Choose the option with the wrong use of punctuation(s) :
- (अ) I met him in the auditorium.
- (ब) She said to me, “When I met him, he was playing.”
- (स) Go back, Parth shouted.
- (द) If you stab him, he will die.
91. Which of the following is the correct transformation of the given Assertive Sentence into a Negative Sentence?
I am satisfied with the way things are progressing.
- (अ) I am not satisfied with the way things are progressing.
- (ब) Things are not progressing and that makes me dissatisfied.
- (स) I am unhappy that things are not progressing.
- (द) I am not satisfied and things are not progressing.
92. Choose the option that correctly identifies an error in the given sentence :
“I am not on speaking terms with Anisha,” say Sana.
- (अ) I am not on
- (ब) speaking terms
- (स) with Anisha
- (द) say Sana
93. Choose the most appropriate tense of the given verb from the options provided in order to complete the given sentence :
She _________ this gymnasium for the last two years and has no plans of partnership.
- (अ) runs
- (ब) will have run
- (स) had run
- (द) has been running
94. For the Assertive Sentence given below, choose the most appropriate Exclamatory Sentence from the options provided :
It is very sad that her mother is no more.
- (अ) Alas! Her mother is no more.
- (ब) Oh! Mother is no more.
- (स) Her mother was no more!
- (द) Her mother has been no more!
95. Choose the most appropriate Hindi translation of the given sentence from the options provided :
Will you do me a favour?
- (अ) क्या मुझ पर एहसान करोगे?
- (ब) क्या आप मुझ पर एहसान जताओगे?
- (स) क्या आप मेरी मदद करेंगे?
- (द) क्या तुम्हारी कृपा मुझ पर होगी?
96. Choose the most suitable article from the options given below in order to complete the given sentence :
He has equipped himself with _________ MBA degree.
- (अ) an
- (ब) a
- (स) the
- (द) any
97. Choose the most appropriate option to translate the given sentence from Hindi to English :
बारिश ने सभी फूलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
- (अ) Oh no! The rain is ruining my flowers.
- (ब) The rain completely destroyed all the flowers.
- (स) The rain has destroyed some of my flowers.
- (द) This rain will only stop after it has destroyed all the flowers.
98. Fill in the blanks in the given sentence by choose the correct words from the options provided :
It is very _________ that you are ________ by the advancement India has made in the last five years in science and technology while you were away from the country.
- (अ) awed, odd
- (ब) odd, add
- (स) odd, awed
- (द) add, owed
99. Which of the following is the correct transformation of the given Interrogative Sentence into an Assertive Sentence?
Was he not a villain to do such a deed?
- (अ) He was not a villain to do such a deed.
- (ब) He was a villain to do such a deed.
- (स) He was not a villain to not do such a deed.
- (द) He was a villain to not do such a deed.
100. Complete the given sentence by choosing the most appropriate answer from the options provided :
It never occurred ________ the traffic police to ask the erring driver ________ a proof _________ his identity.
- (अ) to, for, of
- (ब) with, to, with
- (स) by, from, by
- (द) to, with, from
101. ‘फेटिया’ शैली की हैंड-ब्लॉक प्रिंटिंग राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित है? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें:)
- (अ) अकोला
- (ब) सांगानेर
- (स) कोटा
- (द) बाड़मेर
102. राजस्थान में उम्मेद भवन पैलेस कहाँ स्थित है?
- (अ) सवाई माधोपुर
- (ब) जोधपुर
- (स) चित्तौड़गढ़
- (द) उदयपुर
103. “सरदार समंद मध्यम सिंचाई परियोजना” राजस्थान में ________ नदी पर बनाई गई है।
- (अ) काकनी
- (ब) सुकरी
- (स) पार्वती
- (द) जाखम
104. _________ आमतौर पर वाहनों में पीछे देखने वाले दर्पण (रियर-व्यू मिरर) के रूप में उपयोग किया जाता है, ताकि पीछे का ट्रैफिक देखा जा सके।
- (अ) अवतल दर्पण
- (ब) उत्तल दर्पण
- (स) समतल दर्पण
- (द) समतल-अवतल दर्पण
105. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में “समाजवादी” और “धर्मनिरपेक्ष” शब्द किस संशोधन द्वारा जोड़े गए थे?
- (अ) 24वाँ
- (ब) 44वाँ
- (स) 42वाँ
- (द) 73वाँ
106. निम्नलिखित में से कौन सा हैजा (Cholera) के प्रसार का प्राथमिक माध्यम है?
- (अ) संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आना
- (ब) मच्छर काटना
- (स) दूषित पानी का सेवन
- (द) हवा में मौजूद बिंदुकणों के माध्यम से
107. एक बल्लेबाज ने अपनी 18वीं पारी में 92 रन बनाए जिससे उसका औसत 1.5 रन बढ़ गया। 18वीं पारी के बाद उसका औसत क्या है?
- (अ) 65
- (ब) 66.5
- (स) 74
- (द) 90.5
108. दिए गए पाई-चार्ट का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।
नीचे दिया गया पाई चार्ट छह अलग-अलग स्कूलों में पुरुष संकायों की कुल संख्या का प्रतिशत वितरण दर्शाता है।
सभी स्कूलों में कुल मिलाकर पुरुष संकाय = 8400 हैं।

यदि स्कूल F में संकायों की कुल संख्या 1820 है, तो स्कूल F का महिला संकायें, स्कूल B के कुल पुरुष संकायों से कितना प्रतिशत कम है?
- (अ) 75%
- (ब) 66.66%
- (स) 81.66%
- (द) 89%
109. निम्नलिखित में से भारत का पहला केबल-स्टे रेल सेतु कौन सा है?
- (अ) पंबन सेतु (ब्रिज)
- (ब) अंजी खड्ड सेतु (ब्रिज)
- (स) चिनाब सेतु (ब्रिज)
- (द) बोगीबील सेतु (ब्रिज)
110. चंबल नदी पर केबल-स्टे ब्रिज परियोजना का निर्माण राजस्थान में निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया था?
- (अ) NH-57
- (ब) NH-218
- (स) NH-968
- (द) NH-76
111. मानव शरीर का कौन सा अंग लाल रक्त कणिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण के लिए उत्तरदायी होता है?
- (अ) मस्तिष्क
- (ब) अस्थि मज्जा
- (स) हृदय
- (द) फेफड़े
112. भारत की जनगणना (2011) के अनुसार, 2001 से 2011 तक राजस्थान के किस जिले में जनसंख्या में दशकीय परिवर्तन का प्रतिशत सबसे अधिक था?
- (अ) जैसलमेर
- (ब) जोधपुर
- (स) बाड़मेर
- (द) जयपुर
113. दो संख्याएँ 2 : 3 के अनुपात में हैं और उनका LCM 216 है। इन संख्याओं का योग क्या है?
- (अ) 36
- (ब) 180
- (स) 216
- (द) 30
114. राजस्थान में अपने प्रकार का प्रथम ‘बालिका सैनिक स्कूल’ कहाँ पर स्थापित किया जाएगा?
- (अ) बीकानेर
- (ब) जयपुर
- (स) उदयपुर
- (द) चित्तौड़गढ़
115. जवाई नदी किसकी सहायक नहीं है?
- (अ) गंभीर नदी
- (ब) बनास नदी
- (स) लूनी नदी
- (द) चंबल नदी
116. किस शासक ने “मदरसा-ए-हुनरी” की स्थापना की थी, जिसे आज राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के नाम से जाना जाता है?
- (अ) सवाई प्रताप सिंह
- (ब) महाराजा सवाई राम सिंह II
- (स) सवाई माधो सिंह I
- (द) सवाई जय सिंह
117. करणी माता का जन्म राजस्थान के फलौदी के निकट निम्नलिखित में से किस गाँव में हुआ था?
- (अ) सुवाप
- (ब) रणकपुर
- (स) रींगस
- (द) खीमसर
118. निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थानी लोक नाट्य रूप भील जनजाति द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती की कथओं का चित्रण होता है?
- (अ) तमाशा
- (ब) स्वांग
- (स) रमात
- (द) गवरी
119. राजस्थान सरकार के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
- (अ) जयपुर
- (ब) जैसलमेर
- (स) अजमेर
- (द) जोधपुर
120. राज्य की विधान सभा का सदस्य बनने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु है :
- (अ) 18 वर्ष
- (ब) 25 वर्ष
- (स) 28 वर्ष
- (द) 32 वर्ष