राजस्थान CET (सीनियर सैकण्डरी स्तर) हल प्रश्न पत्र, 2024 (23-10-2024) चतुर्थ चरण

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर), 2024/
राजस्थान CET (सीनियर सैकण्डरी स्तर), 2024
परीक्षा तिथि23-10-2024
परीक्षा चरणचतुर्थ चरण (शाम की पारी)
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि05-12-2024
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि18-02-2025
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक300
ऋणात्मक अंकनऋणात्मक अंक लागू नहीं है।
समय03:00 घण्टे

नोट :- इस प्रश्न पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

  1. राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
  2. भारत एवं राजस्थान का भूगोल
  3. राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
  4. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  5. दैनिक विज्ञान
  6. तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता
  7. भाषा ज्ञान :- सामान्य हिन्दी
  8. भाषा ज्ञान :- सामान्य अंग्रेजी
  9. कम्प्यूटर का ज्ञान
  10. समसामयिक घटनाएं।

1. निम्नलिखित में से कौन सी पश्चिम की ओर बहने वाली नदी का सबसे बड़ा जलग्रहण-क्षेत्र है?

  • (अ) माही
  • (ब) पेरियार
  • (स) साबरमती
  • (द) भरतपुझा
उत्तर- (अ) माही

2. छत्रक शैल, स्थानांतरी रेतीले टीले और प्लाया भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की विशेषताएँ हैं?

  • (अ) द्वीप
  • (ब) तटीय मैदान
  • (स) भारतीय मरुस्थल
  • (द) प्रायद्वीपीय पठार
उत्तर- (स) भारतीय मरुस्थल

3. कंचनजंगा शिखर हिमालय के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है?

  • (अ) दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय
  • (ब) अरुणाचल हिमालय
  • (स) हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय
  • (द) कश्मीर हिमालय
उत्तर- (अ) दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय

4. ‘आदि से अंत तक’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द प्रयुक्त होता है-

  • (अ) अनादि
  • (ब) अनायास
  • (स) अंततोगत्वा
  • (द) आद्योपांत
उत्तर- (द) आद्योपांत

5. फीफा महिला विश्व कप, 2027 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

  • (अ) भारत
  • (ब) ब्राजील
  • (स) आस्ट्रेलिया
  • (द) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर- (ब) ब्राजील

6. निम्नलिखित में से किस भारतीय पैरालिम्पियन ने पैरालिम्पिक 2024 में दो स्वर्ण पदक जीते हैं? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) मनीष नरवाल
  • (ब) निषाद कुमार
  • (स) योगेष कटूरिया
  • (द) देवेन्द्र झांझरिया
उत्तर- (द) देवेन्द्र झांझरिया

7. सूची-I का मिलान सूची-II के साथ कीजिए

सूची-I (देश)सूची-II (राजधानी शहर)
(a) मॉरीशस(I) विक्टोरिया
(b) सेशेल्स(II) जकार्ता
(c) मालदीव(III) पोर्ट लुईस
(d) इंडोनेशिया(IV) माले

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) a-I, b-II, c-III, d-IV
  • (ब) a-II, b-IV, c-I, d-III
  • (स) a-III, b-I, c-IV, d-II
  • (द) a-IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर- (स) a-III, b-I, c-IV, d-II

8. राकेश अमन के पिताजी की बहन का पुत्र है। सोनु दिशा का पुत्र है जो गोपाल की माता जी हैं और अमन की दादी हैं। आरव तान्या के पिताजी और राकेश के दादाजी हैं। आरव की पत्नी दिशा है। राकेश का दिशा से क्या संबंध है?

  • (अ) पोता (पौत्र)
  • (ब) भतीजी (भानजी)
  • (स) भतीजा (भानजा)
  • (द) चचेरी बहन/भाई
उत्तर- (अ) पोता (पौत्र)

9. आकृति (X) में दिखाई गई शीट को मोड़ कर तैयार बॉक्स को दिए गए विकल्पों में से चयन करें।

CET 2024 12th 4th phase 1 H
उत्तर- (स)

10. ‘आच्छादन’ का संधि विच्छेद है-

  • (अ) अच् + छादन
  • (ब) अच्छा + दन
  • (स) आच्छात् + न
  • (द) आ + छादन
उत्तर- (द) आ + छादन

Read the passage carefully and answer questions that follow by choosing the correct option : (Q. No. 11 to 15)

While working in the establishments of Space Defense Research and Atomic Energy, Dr. Kalam found that the best human beings and the most innovative minds were present here, in plenty. One common feature was also found in all the scientists and technologists: they were not afraid of failures during their pursuits because failures contained within themselves the seeds for further learning, which could lead to better technology and eventually to high level of success. These people were great dreamers and their dreams finally culminated in spectacular achievements. Taking account of the combined technological strength of all these scientific institutions, it would certainly be comparable to the best found in the developed world.

Regarding personal freedom, Kalam is said to have adopted two techniques to strengthen it. First, by building one’s own education and skills- knowledge is the most precious tool; the more up-to-date knowledge one possesses, the freer one is. A leader can only be free to lead his team, if he keeps abreast of all that is happening around him. To lead is in a way, to engage in continuing education. The second way, is to develop a passion for personal responsibility, by way of taking on responsibility to work for the things you believe in. If you do not, you would be surrendering your fate to others. Historian Edith Hamilton wrote of ancient Greece, “When the freedom they wished for most was freedom from responsibility, then Athens ceased to be free and was never free again. The truth is that there is a great deal that most of us can do to increase our freedom. We can combat the forces that threaten to oppress us. We can fortify ourselves with the qualities and conditions that promote individual freedom.”

Dr. Kalam is neither an orthodox nor a conservative religionist. He has a scientific temper blended with spirituality. Drawing an analogy between science and spirituality he says, “While science has a habit of questioning, spirituality is based on known principles; both of them lead one to seek truth.” He is an individual filled with humanism and loved and renowned by the entire nation, without any barriers of age and community. “India must stand up to the world because I believe that unless India stands up to the world, no one will respect us. Only strength respects strength.” So Said Dr. Abdul Kalam, the nuclear scientist who developed and structured India’s missile arsenal. He belongs to the world of nuclear weaponisation and has supported the nuclearisation of India consistently.

11. According to Dr. Kala, the element that was common between the scientists and technologists was :

  • (अ) They were best in the world
  • (ब) They had spectacular achievements
  • (स) They were not afraid of failure
  • (द) They were great dreamers
उत्तर- (स) They were not afraid of failure

12. According to Dr. Kalam, personal freedom can be achieved only when

(I) You empower yourself with knowledge

(II) You free yourself from all responsibility

(III) You develop a passion for personal responsibility.

(IV) You develop courage to be responsible for the work you believe in

Choose the most appropriate answer from the options given below:

  • (अ) I, II and III only
  • (ब) II, III and IV only
  • (स) II, IV and I only
  • (द) I, III and IV only
उत्तर- (द) I, III and IV only

13. Dr. Kalam supported nuclearisation of India as he strongly believed that:

  • (अ) We can combat the forces that threaten to oppress us
  • (ब) Unless India stands up to the world, no one will respect us
  • (स) Knowledge is the most precious tool
  • (द) There is a great deal that most of us can do to increase our freedom
उत्तर- (ब) Unless India stands up to the world, no one will respect us

14. Dr. Kalam draws an analogy between science and spirituality according to which

(I) Science is based on questioning whereas spirityality is based on established principles

(II) Both are arrived at by not questioning

(III) Both lead one to seek truth

(IV) Both are habits

Choose the most appropriate answer from the options given below :

  • (अ) I and II only
  • (ब) II and III only
  • (स) III and IV only
  • (द) I and III only
उत्तर- (द) I and III only

15. Match List-I with List-II

List-IList-II
(a) Conservative(I) Using new ideas
(b) Arsenal(II) To feel stronger
(c) Innovative(III) A collection of weapons
(d) Fortify(IV) Opposed to sudden social change

Choose the most appropriate answer from the options given below :

  • (अ) a-III, b-II, c-I, d-IV
  • (ब) a-IV, b-III, c-I, d-II
  • (स) a-II, b-IV, c-III, d-I
  • (द) a-I, b-IV, c-II, d-III
उत्तर- (ब) a-IV, b-III, c-I, d-II

16. एक धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज से तीन वर्षों के बाद ₹ 6,690 एवं 6 वर्षों के पश्चात ₹ 10,035 हो जाती है, तो मूल जमा राशि ज्ञात करें।

  • (अ) ₹ 4,400
  • (ब) ₹ 4,460
  • (स) ₹ 4,900
  • (द) ₹ 5,000
उत्तर- (ब) ₹ 4,460

17. सोने के एक बिस्कुट की कीमत उसके भार के वर्ग के समानुपाती है। एक व्यक्ति इस सोने के बिस्कुट को 3 : 2 : 1 के अनुपात में तोड़ता है और पाता है कि उसे ₹ 4,840 की हानी हो रही है। सोने के बिस्कुट की प्रारंभिक कीमत ज्ञात करें।

  • (अ) ₹ 7,000
  • (ब) ₹ 7,200
  • (स) ₹ 7,920
  • (द) ₹ 8,000
उत्तर- (स) ₹ 7,920

18. दादू दयाल का जन्म हुआ था:

  • (अ) नागौर में
  • (ब) बीकानेर में
  • (स) कोटा में
  • (द) अहमदाबाद में
उत्तर- (द) अहमदाबाद में

19. नीम का थाना में कांतली नदी के स्त्रोत पर ताम्र संस्कृति का कौन सा स्थल खोजा गया?

  • (अ) गिलून्ड
  • (ब) बागोर
  • (स) गणेश्वर
  • (द) आहड़
उत्तर- (स) गणेश्वर

20. निम्नलिखित में से कम्बोज के किस राजा ने कुल 326 अनुच्छेदों के चार ग्रन्थों की रचना की?

  • (अ) बहुवर्मन
  • (ब) यशोवर्मन
  • (स) राजवर्मन
  • (द) जयवर्मन
उत्तर- (ब) यशोवर्मन

21. राजस्थान का ‘मिनी खजुराहो’ किस मंदिर को कहा जाता है?

  • (अ) रामगढ़ भंड देवरा मंदिर
  • (ब) किराडू का मंदिर
  • (स) रानी भटियानी मंदिर
  • (द) श्री नाकोडा जी मंदिर
उत्तर- (अ) रामगढ़ भंड देवरा मंदिर

22. कामडिया पंथ की स्थापना किसने की?

  • (अ) रामेदव जी
  • (ब) मल्लिनाथ जी
  • (स) हड़बू जी
  • (द) तेजा जी
उत्तर- (अ) रामेदव जी

23. सीकर का कौन सा स्थान गोटा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

  • (अ) खूड़
  • (ब) पिपराली
  • (स) नेछवा
  • (द) खंडेला
उत्तर- (द) खंडेला

24. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को गुड़गांव नहर परियोजना से सिंचाई का लाभ होता है?

  • (अ) भरतपुर
  • (ब) जयपुर
  • (स) कोटा
  • (द) जोधपुर
उत्तर- (अ) भरतपुर

25. ‘डिग्गी’ निर्माण क्या है?

  • (अ) कृषि की एक नई पद्धति
  • (ब) हथकरघा की एक तकनीक
  • (स) नहर कमान क्षेत्र में फसलों और कृषि गतिविधियों के लिए अधिशेष जल बहाल करने का अभियान
  • (द) सिंचाई के लिए पाइपलाइन का निर्माण
उत्तर- (स) नहर कमान क्षेत्र में फसलों और कृषि गतिविधियों के लिए अधिशेष जल बहाल करने का अभियान

26. राजस्थान का सबसे पुराना सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम कौन सा है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)

  • (अ) हिंदुस्तान साल्ट्स लिमिटेड
  • (ब) राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड
  • (स) राजस्थान ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल लिमिटेड
  • (द) राजस्थान इलैक्ट्रोनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड
उत्तर- (ब) राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड

27. भारत के संविधान की प्रस्तावना में शब्द “Socialist” (समाजवादी) और “Secular” (धर्मनिरपेक्ष) किस संशोधन द्वारा जोड़े गये?

  • (अ) 41वाँ संशोधन
  • (ब) 42वाँ संशोधन
  • (स) 44वाँ संशोधन
  • (द) 46वां संशोधन
उत्तर- (ब) 42वाँ संशोधन

28. संविधान की अंतिम रूपरेखा (ड्राफ्ट) किसके द्वारा दी गयी थी?

  • (अ) डॉ. के. एम. मुंशी
  • (ब) एन गोपालास्वामी अय्यंगर
  • (स) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
  • (द) अलादी कृष्णास्वामी अय्यर
उत्तर- (स) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

29. 44वें संशोधन अधिनियम, 1978 के द्वारा निम्नलिखित में से कौन से मौलिक अधिकार को सूची से हटा दिया गया था?

  • (अ) शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • (ब) संपत्ति का अधिकार
  • (स) स्वतंत्रता का अधिकार
  • (द) सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार
उत्तर- (ब) संपत्ति का अधिकार

30. निम्नलिखित लोकोक्ति के सही अर्थ का चयन कीजिए :

“एक तो करेला, दूजा नीम चढ़ा”

  • (अ) बुरे को बुरे का साथ मिलना
  • (ब) नीम के पेड़ पर करेले की बेल
  • (स) एक कड़वाहट वाला सब्जी
  • (द) एक करेला और दो नीम के पेड़
उत्तर- (अ) बुरे को बुरे का साथ मिलना

31. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (अनेक शब्द)सूची-II (एक शब्द)
(a) जिसके समान दूसरा नहीं है(I) अजातशत्रु
(b) जिसका कोई शत्रु नहीं है(II) कृतज्ञ
(c) जो बहुत बोलता है(III) वाचाल
(d) जो किये गये उपकारों को मानता है(IV) अद्वितीय

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :

  • (अ) a-I, b-II, c-IV, d-III
  • (ब) a-IV, b-I, c-III, d-II
  • (स) a-IV, b-II, c-III, d-I
  • (द) a-III, b-I, c-II, d-IV
उत्तर- (ब) a-IV, b-I, c-III, d-II

32. निम्नलिखित में पत्र लेखन की एक अनिवार्य विशेषता है-

  • (अ) विचारों में क्रबद्धता
  • (ब) विचारों में अस्प्ष्टता
  • (स) विचारों में दुरुहता
  • (द) विचारों में व्यंग्यात्मकता
उत्तर- (अ) विचारों में क्रबद्धता

33. एक प्रस्तुति के दौरान एक स्लाइड से दूसरी स्लाइड के परिवर्तन में आने वाले स्पेशल इफेक्ट को क्या कहते हैं? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) स्लाइड ट्रांजिशन
  • (ब) इफेक्ट
  • (स) कस्टम एनिमेशन
  • (द) प्रेजेंट एनिमेशन
उत्तर- (अ) स्लाइड ट्रांजिशन

34. ________ शॉर्टकट की एक्सेल में चयनित कॉलम को छिपाती है।

  • (अ) Shift + F10
  • (ब) Alt + H
  • (स) F2
  • (द) Ctrl + 0 (Zero)
उत्तर- (द) Ctrl + 0 (Zero)

35. निम्न में से कौन सा कथन विभिन्न प्रकार के एम एस वर्ड एलाइनमेन्ट के बारे में सत्य नहीं है :-

  • (अ) बायाँ एलाइनमेन्ट-अनुच्छेद की सभी लाइने बाँयी ओर पंक्तिबद्ध होंगी
  • (ब) मध्य एलाइनमेन्ट-अनुच्छेद की सभा लाइने मध्य केन्द्र में पंक्तिबद्ध होंगी
  • (स) दायाँ एलाइनमेन्ट-अनुच्छेद की सभी लाइने दाँयी ओर पंक्तिबद्ध होंगी
  • (द) जस्टिफाई-अनुच्छेद की बाँयी तरफ (एलाइन) पंक्तिबद्ध होगी जिसमें आखिरी पंक्ति भी सम्मिलित है।
उत्तर- (द) जस्टिफाई-अनुच्छेद की बाँयी तरफ (एलाइन) पंक्तिबद्ध होगी जिसमें आखिरी पंक्ति भी सम्मिलित है।

36. भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में आर्द्र पर्णपाती वन नहीं पाए जाते हैं?

  • (अ) हिमालय की गिरीपद
  • (ब) उत्तरपूर्वी राज्यों
  • (स) पश्चिमी घाट के पूर्वी ढलान
  • (द) प्रायद्वीपीय पठार
उत्तर- (द) प्रायद्वीपीय पठार

37. निम्नलिखित में से किसे राजस्थान के प्राचीनतम संग्रहालय के रूप में जाना जाता है?

  • (अ) आहड़
  • (ब) आम्रपाली
  • (स) अल्बर्ट हॉल
  • (द) क्रिस्टल गैलरी
उत्तर- (स) अल्बर्ट हॉल

38. कोलेरू झील भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

  • (अ) ओडिशा
  • (ब) राजस्थान
  • (स) आन्ध्र प्रदेश
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर- (स) आन्ध्र प्रदेश

39. जनसंख्या की उस स्थिति का चयन कीजिए जिसमें पूर्व प्रजनन प्रावस्था वाले सदस्यों की संख्या प्रजनन वाले सदस्यों से कम हो :

  • (अ) प्रसारी
  • (ब) स्थायी
  • (स) ह्रासमान
  • (द) प्रावस्थाएं एक दूसरे को प्रभावित नहीं करती हैं।
उत्तर- (स) ह्रासमान

40. निम्नलिखित में से भारत में ‘पारिस्थितिकी’ के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?

  • (अ) सी. वी. रमन
  • (ब) रामदेव मिश्रा
  • (स) पंचानन महेश्वरी
  • (द) लालजी सिंह
उत्तर- (ब) रामदेव मिश्रा

41. निम्न में से क्या एक कवक द्वारा उत्पादित होता है?

  • (अ) सिट्रिक अम्ल
  • (ब) ब्यूटिरिक अम्ल
  • (स) एसिटिक अम्ल
  • (द) लैक्टिक अम्ल
उत्तर- (अ) सिट्रिक अम्ल

42. थैलेसीमिया से संबंधित सबसे उपयुक्त कथन का चयन कीजिए :

  • (अ) थैलेसीमिया जीन Y गुणसुत्र पर उपस्थित होता है।
  • (ब) थैलेसीमिया रोगी सामान्य हीमोग्लोबिन बनाने में सक्षम होते हैं।
  • (स) आर.बी.सी (RBC) उत्पन्न करने वाले जीन में त्रुटि होने के कारण थैलेसीमिया रोग होता है।
  • (द) थैलेसीमिया रोगी को जीवित रहने के लिए बारम्बार रुधिर आधान की आवश्यकता होती है।
उत्तर- (द) थैलेसीमिया रोगी को जीवित रहने के लिए बारम्बार रुधिर आधान की आवश्यकता होती है।

43. राजस्थान के राज्यपाल के नामों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें :

(I) श्री रघुकुल तिलक, (II) श्री सुखदेव प्रसाद, (III) डॉ. सम्पूर्णानंद, (IV) डॉ. एम. चेन्ना रेड्डी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) I, II, III, IV
  • (ब) II, III, I, IV
  • (स) III, II, IV, I
  • (द) III, I, II, IV
उत्तर- (द) III, I, II, IV

44. बलवंत राय मेहता समिति निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से स्थापित की गयी थी? (निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)

  • (अ) ग्राम पंचायत के पर्याप्त वित्तीय संसाधनों का निवेश करने के लिए
  • (ब) लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण के सुझाव देने के लिए
  • (स) उस समय ग्राम पंचायत की कार्य शैली की रिपोर्ट देने के लिए
  • (द) सामुदायिक विकास परियोजनाओं को बेहतर दक्षता से लागू करने के सुझाव देने के लिए
उत्तर- (द) सामुदायिक विकास परियोजनाओं को बेहतर दक्षता से लागू करने के सुझाव देने के लिए

45. राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों का निम्न में से कौन-सा भाग भारतीय संविधान से संबंधित है?

  • (अ) IV
  • (ब) V
  • (स) VI
  • (द) IV-A
उत्तर- (अ) IV

46. एक व्यक्ति अत्यधिक कमजोरी का लक्षण दर्शाता है उसका कारण ‘बेरीबेरी’ रोग पाया जाता है। निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन उसे आहार व दवा में पूरक रूप में दिया जाएगा?

  • (अ) विटामिन ए
  • (ब) विटामिन बी
  • (स) विटामिन सी
  • (द) विटामिन डी
उत्तर- (ब) विटामिन बी

47. निम्न में से किस रुधिर समूह की लाल रक्त कोशिकाओं में A तथा B दोनों प्रतिजन (एंटीजन) पाये जाते हैं?

  • (अ) A
  • (ब) B
  • (स) AB
  • (द) O
उत्तर- (स) AB

48. एक व्यक्ति जिसके रक्त में B प्रतिरक्षी है, किन रुधिर समूह को ग्रहण कर सकता है?

  • (अ) केवल A या O
  • (ब) केवल B या O
  • (स) केवल A या B या AB या O
  • (द) केवल O
उत्तर- (अ) केवल A या O

49. राजस्थान मूल्य संवर्धित कर अधिनियम (वैल्यू एडेड टैक्स) किस वर्ष पारित हुआ?

  • (अ) 2003
  • (ब) 2006
  • (स) 2007
  • (द) 2010
उत्तर- (अ) 2003

50. धीरुभाई अंबानी सौर पार्क कहाँ पर स्थित है?

  • (अ) कोटा
  • (ब) धुरसर
  • (स) सूरतगढ़
  • (द) कवाई
उत्तर- (ब) धुरसर

51. निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान का पहला बड़ा कोयला-आधारित ताप विद्युत संयंत्र है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)

  • (अ) छाबड़ा विद्युत संयंत्र
  • (ब) कोटा ताप विद्युत संयंत्र
  • (स) सूरतगढ़ विद्युत संयंत्र
  • (द) कालीसिंध ताप विद्युत संयंत्र
उत्तर- (ब) कोटा ताप विद्युत संयंत्र

52. वह अभिक्रिया जिसमें उत्पाद ही उत्प्रेरक का कार्य करता है, _________ अभिक्रिया कहलाती है।

  • (अ) उत्क्रमणीय
  • (ब) स्वतः उत्प्रेरित
  • (स) जैवरासायनिक
  • (द) विस्थापन
उत्तर- (ब) स्वतः उत्प्रेरित

53. एल्डिहाइड में उपस्थित कार्यात्मक (फंक्शनल) समूह है :

CET 2024 12th 4th phase 2 H
उत्तर- (ब)

54. दिये गए यौगिक का IUPAC नाम है :

CET 2024 12th 4th phase 3
  • (अ) 2-मिथाइलब्यूटेन
  • (ब) 1-मिथाइलब्यूटेन
  • (स) पेन्टेन
  • (द) 3-मिथाइलब्यूटेन
उत्तर- (अ) 2-मिथाइलब्यूटेन

55. CH3CH2OH \xrightarrow{क्षारीय KMnO_{4}+ऊष्मा} CH3COOH

उपरोक्त अभिक्रिया में क्षारीय KMnO4 __________ के रूप में कार्य करता है।

  • (अ) अपचायक कर्मक
  • (ब) ऑक्सीकरण कर्मक
  • (स) उत्प्रेरक
  • (द) निर्जलीकरण कर्मक
उत्तर- (ब) ऑक्सीकरण कर्मक

56. Choose the most appropriate English word for the given word :

दुरुत्साहन

  • (अ) Abetment
  • (ब) Abatement
  • (स) Abolishment
  • (द) Apartment
उत्तर- (अ) Abetment

57. Choose the most appropriate one-word substitution of the given sentence :

A portable case for holding papers, drawings, documents etc.

  • (अ) rack
  • (ब) portfolio
  • (स) wardrobe
  • (द) briefcase
उत्तर- (ब) portfolio

58. Choose the most appropriate word which is opposite in meaning to the given word :

Disparage

  • (अ) Derogatory
  • (ब) Detraction
  • (स) Comfort
  • (द) Applaud
उत्तर- (द) Applaud

59. भारत द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया पहला उपग्रह था :

  • (अ) इनसेट (INSAT)- 1A
  • (ब) आर्यभट्ट
  • (स) चंद्रयान-1
  • (द) आई आर एस (IRS)- 1A
उत्तर- (ब) आर्यभट्ट

60. एक सामान्य नेत्र के लिए स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी (या निकट बिंदु) 25 सेमी ली जाती है। एक वृद्ध व्यक्ति के लिए यह दूरी बढ़कर 50 सेमी तक हो जाती है। यदि व्यक्ति 25 सेमी की दूरी से पुस्तक पढ़ने का प्रयास करता है तो प्रतिबिंब (इमेज) धुंधला प्रतीत होता है। नेत्र का यह दृष्टि दोष कहलाता है :

  • (अ) प्रेसबायोपिया या ज़रादोष
  • (ब) हाइपरमेट्रोपिया या दूरदृष्टि दोष
  • (स) मायोपिया या निकट दृष्टि दोष
  • (द) एस्टिगमेटिज्म या अबिंदुकता
उत्तर- (अ) प्रेसबायोपिया या ज़रादोष

61. राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? (निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुने:)

  • (अ) जय नारायण व्यास
  • (ब) टीका राम पालीवाल
  • (स) हीरा लाल शास्त्री
  • (द) हरि देव जोशी
उत्तर- (स) हीरा लाल शास्त्री

62. राज्य सरकार के मुख्य सचिव की नियुक्ति कौन करता है?

  • (अ) प्रधानमंत्री
  • (ब) मुख्यमंत्री
  • (स) राष्ट्रपति
  • (द) राज्यपाल
उत्तर- (ब) मुख्यमंत्री

63. राजस्थान राजस्व मंडल का मुख्यालय कहाँ है?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) अजमेर
  • (द) कोटा
उत्तर- (स) अजमेर

64. ग्रेगर मेंडल ने अपने कृत्रिम/पार परागण प्रयोग के लिए मटर के पौधे की कितनी शुद्ध प्रजनन किस्में उपयोग की?

  • (अ) 8
  • (ब) 7
  • (स) 14
  • (द) 10
उत्तर- (स) 14

65. ऊँट की उस नस्ल को चुनिए जिसमें समुद्री जल में तैरने की उत्तम क्षमता होती है।

  • (अ) मालवी
  • (ब) जालोरी
  • (स) खराई
  • (द) मेवाड़ी
उत्तर- (स) खराई

66. निम्नलिखित में से राजस्थान के महाधिवक्ता (6 सितम्बर 2024 को) कौन हैं?

  • (अ) जितेन्द्र गुप्ता
  • (ब) जय सिंह शर्मा
  • (स) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
  • (द) भुपेन्द्र मीणा
उत्तर- (स) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता

67. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : पंचायती राज व्यवस्था की उच्चतम इकाई जिला परिषद् या डिस्ट्रिक्ट काउंसिल है। जिला परिषद् ग्रामीण विकास और प्रगति की योजनाओं और परियोजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित अधीक्षण शक्ति है।

कथन (II) : जिला परिषद् (डिस्ट्रिक्ट काउंसिल) की व्यवस्था उस क्षेत्र के प्रत्यक्ष निर्वाचित सदस्यों अर्थात् जिला परिषद् के MLA, MP द्वारा की जाती है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है किन्तु कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है किन्तु कथन II सही है।
उत्तर- (स) कथन I सही है किन्तु कथन II गलत है।

68. : : के बायीं ओर दो पदों के मध्य कुछ संबंध है और उसी प्रकार का संबंध उसके दायीं ओर के दो पदों के मध्य है। प्रश्नवाचक चिह्न में आने वाले विकल्पों का पता लगाइए।

324 : 289 : : 256 : ?

  • (अ) 125
  • (ब) 200
  • (स) 225
  • (द) 361
उत्तर- (स) 225

69. नीचे दी गई आकृति में त्रिभुजों की संख्या बताइए :

CET 2024 12th 4th phase 4
  • (अ) 13
  • (ब) 15
  • (स) 16
  • (द) 17
उत्तर- (ब) 15

70. A, B, C, D, E एवं F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। C, E के बगल की किसी सीट पर नहीं बैठा है। A, E और F के मध्य बैठा है। तथा E, D के सामने बैठा है। F के सामने कौन बैठा है?

  • (अ) A
  • (ब) B
  • (स) C
  • (द) D
उत्तर- (ब) B

71. बच्चों की एक पंक्ति में, गीता बायें छोर से पाँचवें स्थान पर है और प्रवीण दाहिने छोर से बारहवें स्थान पर है। यदि प्रवीण, गीता की ओर तीन स्थान खिसक जाता है, तो वह बायें छोर से दसवें स्थान पर आ जाता है। पंक्ति में कुल कितने बच्चे हैं?

  • (अ) 20
  • (ब) 22
  • (स) 24
  • (द) 26
उत्तर- (स) 24

72. भारत सरकार एक नये राष्ट्रमार्ग टोल संग्रहण प्रणाली पर विचार कर रही है यह किस तकनीक पर आधारित होगा? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) बारकोड स्कैनिंग
  • (ब) नियर फील्ड कम्यूनिकेशन
  • (स) ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम
  • (द) रेडियो फ्रीक्वेन्सी आइडेन्टीफिकेशन
उत्तर- (स) ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम

73. डी आर डी ओ ने 18 अप्रैल 2024 को स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (ITCM) का सफल उड़ान परीक्षण कहाँ किया था?

  • (अ) राजस्थान
  • (ब) ओडिशा
  • (स) आंध्र प्रदेश
  • (द) कर्नाटक
उत्तर- (ब) ओडिशा

74. टोडगढ़ रावली वन्य जीव अभयारण्य ________ में स्थित है।

  • (अ) असम
  • (ब) पश्चिम बंगाल
  • (स) छत्तीसगढ़
  • (द) राजस्थान
उत्तर- (द) राजस्थान

75. मार्च 2024 में, सी. बी. एस. ई. के नए अध्यक्ष के पद पर किसे नियुक्त किया गया?

  • (अ) नवनीत सहगल
  • (ब) राहुल सिंह
  • (स) विनय कुमार
  • (द) सुबोध कुमार सिंह
उत्तर- (ब) राहुल सिंह

76. क्ले (मिट्टी) कोर्ट में मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में मैच जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं?

  • (अ) रमेश कृष्णन
  • (ब) नितिन किरतने
  • (स) सुमित नागल
  • (द) सागर कश्यप
उत्तर- (स) सुमित नागल

77. जब सौर प्रकाश की एक बारीक रश्मि एक काँच के प्रिज्म पर आपतित होती है, तो निर्गत प्रकाश सात रंगों को दर्शाता है। निर्गत प्रकाश में :-

  • (अ) बैंगनी प्रकाश सबसे अधिक और लाल प्रकाश सबसे कम विचलित होता है।
  • (ब) लाल प्रकाश सबसे अधिक और बैंगनी प्रकाश सबसे कम विचलित होता है।
  • (स) बैंगनी व लाल प्रकाश दोनों बराबर विचलित होते हैं।
  • (द) प्रकाश रश्मि का विचलन नहीं होता है।
उत्तर- (अ) बैंगनी प्रकाश सबसे अधिक और लाल प्रकाश सबसे कम विचलित होता है।

78. एक 90 m ऊँची चट्टान की चोटी से, टॉवर की चोटी एवं आधार के अवनमन कोण क्रमशः 30° एवं 60° हैं। टॉवर की ऊँचाई क्या है?

  • (अ) 30 m
  • (ब) 40 m
  • (स) 60 m
  • (द) 70 m
उत्तर- (स) 60 m

79. एक ठोस लम्ब वृत्तीय बेलन की ऊँचाई 17 सेमी एवं त्रिज्या 8 सेमी है। इस बेलन को तीन बराबर भागों (इसके आधार के समांतर दो कट) में काटा गया। कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि का प्रतिशत क्या है?

  • (अ) 50%
  • (ब) 68%
  • (स) 79%
  • (द) 64%
उत्तर- (द) 64%

80. ‘की बोर्ड की’ के संदर्भ में निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)

  • (अ) कन्ट्रोल की – Tab
  • (ब) कमान्ड की – Caps Lock
  • (स) पंक्चुएशन की – (;) Semicolon.
  • (द) नेविगेशन (नात्य) की – Page Up
उत्तर- (ब) कमान्ड की – Caps Lock

81. निम्नलिखित में से कौन एम एस ऑफिस में ओपन कमांड है?

  • (अ) Tab + O
  • (ब) Ctrl + O
  • (स) Alt + O
  • (द) Shift + O
उत्तर- (ब) Ctrl + O

82. निम्नलिखित में से कौन सा एक्सेल शीट के नाम के लिए सबसे उपयुक्त है?

  • (अ) न्यूनतम 1 वर्ण, अधिकतम 21 वर्ष
  • (ब) न्यूनतम 1 वर्ण, अधिकतम 31 वर्ष
  • (स) न्यूनतम 2 वर्ण, अधिकतम 19 वर्ष
  • (द) न्यूनतम 2 वर्ण, अधिकतम 27 वर्ष
उत्तर- (ब) न्यूनतम 1 वर्ण, अधिकतम 31 वर्ष

83. कौन सी बोली, चुरू, झुंझुनू, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और गंगानगर क्षेत्र में बोली जाती है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)

  • (अ) मालवी
  • (ब) मेवाड़ी
  • (स) शेखावाटी
  • (द) मारवाड़ी
उत्तर- (स) शेखावाटी

84. अल्लाह जिलाई बाई की लोकप्रियता का कारण क्या है?

  • (अ) डांस (नृत्य)
  • (ब) मांड गायन
  • (स) कुर्जा गायन
  • (द) वाद्य यंत्र बजाना
उत्तर- (ब) मांड गायन

85. Identify the grammatically most appropriate sentence from the options :

  • (अ) In a week’s time I will complete my work.
  • (ब) In a week’s time I will have completed my work.
  • (स) In a week’s time I will be completed my work.
  • (द) In a week’s time I will be complete my work.
उत्तर- (ब) In a week’s time I will have completed my work.

86. Choose the most appropriate passive form of the word ‘Mistake’ to complete the sentence :

The meter reader _________ for a burglar by the landlady.

  • (अ) mistook
  • (ब) was mistook
  • (स) was mistaken
  • (द) has mistaken
उत्तर- (स) was mistaken

87. Choose the most appropriate option to fill in the blanks :

He looked at me with _______ horror when I explained that I was _______ double agent. (x = blank)

  • (अ) a, a
  • (ब) x, a
  • (स) the, the
  • (द) the, x
उत्तर- (ब) x, a

88. Choose the most appropriate option to fill in the blank :

I need to buy ______ eggs but I haven’t got ______ money to pay for them.

  • (अ) some, any
  • (ब) any, some
  • (स) all, little
  • (द) few, a little
उत्तर- (अ) some, any

89. निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है-

  • (अ) गर्मी
  • (ब) मित्र
  • (स) मीठा
  • (द) निज
उत्तर- (अ) गर्मी

90. ‘Compensatory’ का हिंदी में प्रयोग किस अर्थ में होता है?

  • (अ) पूर्ण
  • (ब) क्षतिपूरक
  • (स) अर्जित
  • (द) आकस्मिक
उत्तर- (ब) क्षतिपूरक

91. दिए गए चित्र में, यदि PQ || RS, \angle QPE = 128° एवं \angle PER = 148°, तो \angle SRM बराबर है:

CET 2024 12th 4th phase 5
  • (अ) 88°
  • (ब) 92°
  • (स) 96°
  • (द) 98°
उत्तर- (स) 96°

92. रेखा 2x – 3y + 6 = 0 के द्वारा और निर्देशांक अक्षों के साथ निर्मित त्रिभुज का क्षेत्रफल है:

  • (अ) 3 वर्ग इकाई
  • (ब) 4 वर्ग इकाई
  • (स) 7 वर्ग इकाई
  • (द) 10 वर्ग इकाई
उत्तर- (अ) 3 वर्ग इकाई

93. A और B किसी कार्य को क्रमशः 45 दिनों और 40 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे मिलकर कार्य प्रारम्भ करते हैं लेकिन A, ‘m’ दिनों के बाद कार्य छोड़ देता है और B शेष कार्य को (m + 14) दिनों में पूरा कर देता है, तो m का मान है:

  • (अ) 9 दिन
  • (ब) 23 दिन
  • (स) 5 दिन
  • (द) 17 दिन
उत्तर- (अ) 9 दिन

94. ‘कृष्णार्पण’ में समास है-

  • (अ) बहुव्रीहि
  • (ब) तत्पुरुष
  • (स) द्वंद्व
  • (द) अव्ययीभाव
उत्तर- (ब) तत्पुरुष

95. ‘परिदर्शन’ में निहित उपसर्ग है-

  • (अ) पर
  • (ब) परि
  • (स) प
  • (द) न
उत्तर- (ब) परि

96. निम्नलिखित में विलोम शब्दों का सही युग्म नहीं है-

  • (अ) प्रत्यक्ष – परोक्ष
  • (ब) मुख्य – गौण
  • (स) गुरु – लघु
  • (द) श्लाघा – प्रशंसा
उत्तर- (द) श्लाघा – प्रशंसा

97. निम्नलिखित में कालवाचक अव्यय नहीं है-

  • (अ) तुरत
  • (ब) नित्य
  • (स) परे
  • (द) पहले
उत्तर- (स) परे

98. निम्नलिखित में शुद्ध लिखित वाक्य है-

  • (अ) मेरे को आगरा जाना है।
  • (ब) इसी कार्य में तुम्हारी अच्छाई है।
  • (स) उसकी आँखों में दर्द है।
  • (द) यह मेरा ही हस्तक्षर है।
उत्तर- (स) उसकी आँखों में दर्द है।

99. किसी विशिष्ट कोड में ‘he made good money’ को ‘1465’ लिखा जाता है, ‘he must be good’ को ‘9421’ लिखा जाता है, ‘must save some money’ को ‘9876’ लिखा जाता है, ‘be good save grace’ को ‘2483’ लिखा जाता है। ‘some’ के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कोड होगा?

  • (अ) 6
  • (ब) 7
  • (स) 8
  • (द) 9
उत्तर- (ब) 7

100. निम्नलिखित श्रेणी में आगामी संख्या क्या होगी?

3, 10, 20, 39, 85, ?

  • (अ) 212
  • (ब) 112
  • (स) 99
  • (द) 101
उत्तर- (अ) 212

101. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म/जोड़ा विस्थापन अभिक्रिया देगा?

  • (अ) FeSO4 विलयन और ताम्र (कॉपर) धातु
  • (ब) AgNO3 विलयन और ताम्र (कॉपर) धातु
  • (स) CuSO4 विलयन और चांदी (सिल्वर) धातु
  • (द) NaCl विलयन और ताम्र (कॉपर) धातु
उत्तर- (ब) AgNO_{3} विलयन और ताम्र (कॉपर) धातु

102. सान्द्र HNO3 और सान्द्र HCl को क्रमशः _________ अनुपात में मिलाकर ताजा एक्वारेज़िया (अम्लराज) मिश्रण बनाया जाता है।

  • (अ) 1 : 3
  • (ब) 2 : 3
  • (स) 3 : 1
  • (द) 3 : 2
उत्तर- (अ) 1 : 3

103. प्रकाश की एक किरण समतल दर्पण पर 15° के आपतन कोण पर आपतित की जाती है (जैसा कि चित्र में दिखाया गया है) \angle X का मान होगा :-

CET 2024 12th 4th phase 6
  • (अ) 45°
  • (ब) 65°
  • (स) 75°
  • (द) 85°
उत्तर- (स) 75°

104. विकास अध्ययन संस्थान कहाँ पर स्थित है?

  • (अ) उदयपुर
  • (ब) भीलवाड़ा
  • (स) जयपुर
  • (द) माउन्ट आबू
उत्तर- (स) जयपुर

105. केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान कहाँ पर स्थित है?

  • (अ) चित्तौड़गढ़
  • (ब) जालौर
  • (स) बीकानेर
  • (द) श्रीगंगानगर
उत्तर- (स) बीकानेर

106. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान राजस्थान में कहाँ स्थित है?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) कोटा
उत्तर- (अ) जोधपुर

107. Choose the most appropriate English translation of the given sentence :

गलतियां निकालना आसान है।

  • (अ) It’s easy to find faults
  • (ब) Faults can’t be easily found
  • (स) It has been easy to find faults
  • (द) It’s very easy to find faults
उत्तर- (अ) It’s easy to find faults

108. Choose the most appropriate reported form of the given sentence :

He said, “Don’t walk on snow. It isn’t safe.”

  • (अ) He warned us not to walk on snow as it wasn’t safe.
  • (ब) He said us not walk on snow for it isn’t safe.
  • (स) He told us that it is not safe to walk on snow.
  • (द) He warned them how unsafe it was to walk on snow.
उत्तर- (अ) He warned us not to walk on snow as it wasn’t safe.

109. Choose the most appropriate form of the verb to fill in the blank :

The passengers in the waiting room are restless after the announcement that the train __________ late.

  • (अ) runs
  • (ब) was late
  • (स) was running
  • (द) is running
उत्तर- (द) is running

110. ‘सूक्ति’ शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए।

  • (अ) सू + उक्ति
  • (ब) सु + ऊक्ति
  • (स) सु + उक्ति
  • (द) सूक्त + ई
उत्तर- (स) सु + उक्ति

111. ‘धर्माधर्म’ में समास है-

  • (अ) अव्ययीभाव
  • (ब) तत्पुरुष
  • (स) द्वंद्व
  • (द) कर्मधारय
उत्तर- (स) द्वंद्व

112. वर्णान्धता के जीन _______ पर स्थित होते हैं।

  • (अ) अलिंगसूत्र
  • (ब) X-गुणसूत्र
  • (स) Y-गुणसूत्र
  • (द) माइटोकोन्ड्रियाई डी. एन. ए. (DNA)
उत्तर- (ब) X-गुणसूत्र

113. निम्नलिखित अभिक्रियाओं में से –

(I) 2SO2 + O2 \rightleftharpoons 2SO3

(II) N2 + 3H2 \rightleftharpoons 2NH3

(III) N2 + O2 \rightleftharpoons 2NO

(IV) H2 + I2 \rightleftharpoons + 2HI

कौनसी अभिक्रियाएं उत्प्रेरक की उपस्थिती में होती हैं?

  • (अ) I तथा III
  • (ब) II तथा IV
  • (स) I तथा II
  • (द) I, II तथा III
उत्तर- (स) I तथा II

114. निम्नलिखित में शुद्ध वर्तनी युक्त शब्द हैं-

(I) निरोग, (II) संन्यासी, (III) अतीवृष्टी, (IV) सात्त्विक, (V) कनिष्ठ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल I, II और IV
  • (ब) केवल III, IV और V
  • (स) केवल II, IV और V
  • (द) केवल I, II और V
उत्तर- (स) केवल II, IV और V

115. ‘कुआँ खोदना’ मुहावरे का सही अर्थ है-

  • (अ) हानि पहुँचाने का यत्न करना
  • (ब) कठिन परिश्रम करना
  • (स) आग बुझाना
  • (द) क्रोध प्रकट करना
उत्तर- (अ) हानि पहुँचाने का यत्न करना

116. निम्नलिखित में से पत्र लेखन का प्रकार नहीं है-

(I) संक्षेपण, (II) व्यक्तिगत, (III) व्यापारिक, (IV) आधिकारिक, (V) पल्लवन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :

  • (अ) केवल I और V
  • (ब) केवल II और III
  • (स) केवल III और IV
  • (द) केवल II, III और IV
उत्तर- (अ) केवल I और V

117. अंकित एक सुबह सूर्योदय के पश्चात् एक खम्बे की ओर मुख करके खड़ा था। खम्बे की छाया अंकित के बायीं ओर बन रही थी। अंकित किस दिशा की ओर मुख करके खड़ा था?

  • (अ) पूर्व
  • (ब) पश्चिम
  • (स) उत्तर
  • (द) दक्षिण
उत्तर- (स) उत्तर

118. यदि 15 फरवरी 2018 को गुरुवार था, तो 19 अप्रैल 2019 को कौन-सा दिन था?

  • (अ) गुरुवार
  • (ब) शुक्रवार
  • (स) शनिवार
  • (द) रविवार
उत्तर- (ब) शुक्रवार

119. दिए गए कथनों को सत्य मानें यद्यपि उनमें सामान्यतया ज्ञात तथ्यों से असंगति पाई जाती हो, उसके पश्चात् नीचे दिए गए कथनों से प्रदत्त तथ्यपूर्ण निष्कर्षों का निर्णय लें।

कथन : कोई कागज कार नहीं है।

सभी कार मार्कर हैं।

कुछ मार्कर इरेजर (रबर) हैं।

निष्कर्ष : (I) कुछ कार इरेजर (रबर) होते हैं यह संभावना है।

(II) कुछ कागज मार्कर हैं।

  • (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
  • (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
  • (स) निष्कर्ष I एवं II दोनों अनुसरण करते हैं।
  • (द) न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
उत्तर- (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

120. Choose the word closest in meaning to the underlined word from the given options :

During the course of the interview, she refused to answer the question that infringed on her personal life.

  • (अ) ingrained
  • (ब) ingested
  • (स) infused
  • (द) invaded
उत्तर- (द) invaded

121. Choose the most appropriate word similar in meaning to NONCHALANT

  • (अ) indifferent
  • (ब) insubstantial
  • (स) insurrection
  • (द) intimidating
उत्तर- (अ) indifferent

122. किसी कार्य को पूरा करने के लिए चरणबद्ध (स्टेप बाय स्टेप) प्रक्रम के समुच्चय को कहते हैं _______ ।

  • (अ) फर्मवेयर प्रोग्राम
  • (ब) सॉफ्टवेयर बग
  • (स) हार्डवेयर प्रोग्राम
  • (द) एल्गोरिदम
उत्तर- (द) एल्गोरिदम

123. 1903 ई. में बिजौलिया के किसानों पर चंवरी कर किसने लगाया था?

  • (अ) राव कृष्ण सिंह
  • (ब) जागीरदार पृथ्वी
  • (स) साधु सीता राम दास
  • (द) महाराणा फतेह सिंह
उत्तर- (अ) राव कृष्ण सिंह

124. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन थे? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)

  • (अ) श्री कलराज मिश्र
  • (ब) महाराजा सवाई मान सिंह
  • (स) श्री गुरुमुख निहाल सिंह
  • (द) श्री हेम बहादुर सिंह
उत्तर- (स) श्री गुरुमुख निहाल सिंह

125. निम्नलिखित में से कौनसा राजस्थान का राज्य वृक्ष है?

  • (अ) देवदार
  • (ब) खेजड़ी
  • (स) रोहिडा
  • (द) साल
उत्तर- (ब) खेजड़ी

126. स्पाइरुलीना अच्छ स्त्रोत है-

  • (अ) वसा का
  • (ब) विटामीन C का
  • (स) शर्करा का
  • (द) प्रोटीन का
उत्तर- (द) प्रोटीन का

127. यदि संधारित्र की प्लेटों के बीच की वायु को अभ्रक, जिसका परावैद्युत नियतांक 4 है, से बदल दिया जाये तो, संधारित्र की धारिता-

  • (अ) अपरिवर्तित रहेगी
  • (ब) \frac{1}{4} हो जायेगी
  • (स) 4 गुना हो जायेगी
  • (द) 2 गुना हो जायेगी
उत्तर- (स) 4 गुना हो जायेगी

128. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक के रूप में कौन विख्यात है?

  • (अ) डॉ. ए. पी. जे अब्दुल कलाम
  • (ब) डॉ. होमी जहाँगीर भाभा
  • (स) डॉ. सतीश धवन
  • (द) डॉ. विक्रम साराभाई
उत्तर- (द) डॉ. विक्रम साराभाई

129. एक वृत्त का केंद्र P है। एक स्पर्शरेखा खींची जाती है जो वृत्त को M पर स्पर्श करती है। यदि \angle BPM = 70° है, तो \angle DMR का मान (अंश में) क्या है?

CET 2024 12th 4th phase 7
  • (अ) 55°
  • (ब) 60°
  • (स) 70°
  • (द) 75°
उत्तर- (अ) 55°

130. यदि cosecθ + cotθ = m है, तो \frac{m^{2}-1}{m^{2}+1} का मान ज्ञात कीजिए।

  • (अ) sinθ
  • (ब) cosθ
  • (स) cosecθ
  • (द) tanθ
उत्तर- (ब) cosθ

131. यदि \sqrt{80} + 6\sqrt{5} = 22.35 है, तो 3\sqrt{5} + \sqrt{125} का मान क्या होगा?

  • (अ) 16
  • (ब) 17.88
  • (स) 22.88
  • (द) 25.88
उत्तर- (ब) 17.88

132. नीचे दिए गए आँकड़ों के लिए माध्यिका एवं बहुलक में क्या अंतर है?

90, 94, 52, 68, 80, 94, 52, 65, 87, 90, 70, 52

  • (अ) 23
  • (ब) 25
  • (स) 27
  • (द) 29
उत्तर- (अ) 23

133. निम्न में से किस सॉफ्टवेयर की एक विशेषता ‘पिवट टेबल’ है?

  • (अ) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
  • (ब) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
  • (स) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस
  • (द) माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपाइन्ट
उत्तर- (अ) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल

134. निम्नलिखित में से कौन सी इनपुट डिवाइस है?

  • (अ) स्पीकर
  • (ब) प्रिंटर
  • (स) माउस
  • (द) विजुअल डिसप्ले यूनिट
उत्तर- (स) माउस

135. एक्सेल का निम्नलिखित में से कौन सा कमांड आपकी कार्य पुस्तिका की पिछली शीट पर ले जाएगा?

  • (अ) Ctrl + Shift + Page Up
  • (ब) Alt + Pag Up
  • (स) Ctrl + Page Up
  • (द) Tab + Page Up
उत्तर- (स) Ctrl + Page Up

136. Choose the most appropriate statement from the following:

  • (अ) The format of the date in an official letter is 01/04/24.
  • (ब) A notice is distributed to the selected people in an organization.
  • (स) A D.O letter is written by an authority to the employees of that organization.
  • (द) ‘Yours respectfully’ is the appropriate subscription for an informal letter.
उत्तर- (अ) The format of the date in an official letter is 01/04/24.

137. Choose the most appropriate word to complete the given sentence :

The boy crawled ________ the fence to enter the garden.

  • (अ) above
  • (ब) out
  • (स) under
  • (द) near
उत्तर- (स) under

138. Choose the most appropriate word to complete the given sentence :

His ideas on the link between art and culture in Asia do not conform _________ the generally accepted theories.

  • (अ) within
  • (ब) into
  • (स) with
  • (द) to
उत्तर- (द) to

139. राजस्थान स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का गठन निम्न एक्ट के तहत किया गया है :-

  • (अ) नेशनल अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन कमीशन एक्ट- 2020
  • (ब) नेशनल अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन कमीशन एक्ट- 2022
  • (स) नेशनल अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन कमीशन एक्ट- 2021
  • (द) नेशनल अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन कमीशन एक्ट- 2023
उत्तर- (ब) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

140. कौन से शहर में अंतर्राष्ट्रीय आयुष (AYUSH) सम्मेलन व प्रदर्शनी 2024 हुई थी?

  • (अ) लंदन, यू. के
  • (ब) मुम्बई, भारत
  • (स) दुबई, यू. ए. ई
  • (द) नयी दिल्ली, भारत
उत्तर- (स) दुबई, यू. ए. ई

141. ‘चतुराई’ शब्द में कौन सा प्रत्यय है?

  • (अ) आई
  • (ब) ई
  • (स) राई
  • (द) अई
उत्तर- (अ) आई

142. अनेकार्थी शब्द ‘कनक’ का निम्नलिखित में एक अर्थ नहीं है-

  • (अ) कंचन
  • (ब) सोना
  • (स) धतूरा
  • (द) पलाश
उत्तर- (द) पलाश

143. निम्नलिखित में ‘अरण्य’ का पर्यायवाची शब्द है-

  • (अ) तुरंग
  • (ब) वाहस
  • (स) अपूर्व
  • (द) कांतार
उत्तर- (द) कांतार

144. किसी वस्तु को ₹ 1,920 में बेचने पर अर्जित लाभ का प्रतिशत और उसे ₹ 1,280 में बेचने पर हानि का प्रतिशत एक समान है। इस वस्तु को किस कीमत पर बेचा जाए कि 30% लाभ प्राप्त हो सके?

  • (अ) ₹ 2,000
  • (ब) ₹ 1,900
  • (स) ₹ 2,080
  • (द) ₹ 3,500
उत्तर- (स) ₹ 2,080

145. यदि \frac{x}{y}+\frac{y}{x} = 1, तो x3 + y3 = ?

  • (अ) 0
  • (ब) 1
  • (स) -1
  • (द) -xy
उत्तर- (अ) 0

146. \frac{1}{log_{3}72}+\frac{1}{log_{4}72}+\frac{1}{log_{6}72} का मान है:

  • (अ) 0
  • (ब) 1
  • (स) 2
  • (द) 5
उत्तर- (ब) 1

147. निम्नलिखित में से राजस्थान की किस नदी पर मेजा बांध बनाया गया है?

  • (अ) पार्वती
  • (ब) कोठारी
  • (स) जवाई
  • (द) माही
उत्तर- (ब) कोठारी

148. मरुस्थलीय मृदा के बारे में सबसे असत्य कथन का चयन करें।

  • (अ) मरुस्थलीय मृदा पवनों के द्वारा विस्थापित हो जाती है।
  • (ब) इसमें उर्वरता की कमी लेकिन अधिक लवणता बनी रहती है।
  • (स) बेर, सहजन तथा करौंदा मरुस्थलीय मृदा के सुधार में उत्तम माने जाते हैं।
  • (द) मरुस्थलीय मृदा पूर्वी राजस्थान में पायी जाती है।
उत्तर- (द) मरुस्थलीय मृदा पूर्वी राजस्थान में पायी जाती है।

149. राजस्थान में तालछापर वन्यजीव अभयारण्य _______ में स्थित है?

  • (अ) बूंदी
  • (ब) चुरू
  • (स) सिरोही
  • (द) जयपुर
उत्तर- (ब) चुरू

150. इंदिरा गांधी नहर राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में अवस्थित है?

  • (अ) अर्ध शुष्क क्षेत्र
  • (ब) पश्चिमी मरुस्थलीय मैदानी क्षेत्र
  • (स) अरावली क्षेत्र
  • (द) दक्षिण पूर्वी क्षेत्र
उत्तर- (ब) पश्चिमी मरुस्थलीय मैदानी क्षेत्र

Leave a Comment

error: Content is protected !!