राजस्थान CET (सीनियर सैकण्डरी स्तर) हल प्रश्न पत्र, 2024 (22-10-2024) द्वितीय चरण

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर), 2024/
राजस्थान CET (सीनियर सैकण्डरी स्तर), 2024
परीक्षा तिथि22-10-2024
परीक्षा चरणद्वितीय चरण (शाम की पारी)
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि05-12-2024
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि18-02-2025
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक300
ऋणात्मक अंकनऋणात्मक अंक लागू नहीं है।
समय03:00 घण्टे

नोट :- इस प्रश्न पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

  1. राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
  2. भारत एवं राजस्थान का भूगोल
  3. राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
  4. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  5. दैनिक विज्ञान
  6. तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता
  7. भाषा ज्ञान :- सामान्य हिन्दी
  8. भाषा ज्ञान :- सामान्य अंग्रेजी
  9. कम्प्यूटर का ज्ञान
  10. समसामयिक घटनाएं।

1. एच टी टी पी का पूर्ण रुप है ____________।

  • (अ) हायर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
  • (ब) हायपर टेक्स्ट टेक्नीकल प्रोटोकॉल
  • (स) हायपर टेक्स्ट ट्रांसमिशन प्रोटोकॉल
  • (द) हायपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
उत्तर- (द) हायपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल

2. एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम, ‘विंग्स इंडिया 2024’ कहाँ आयोजित किया गया था?

  • (अ) कोच्ची
  • (ब) लखनऊ
  • (स) मुंबई
  • (द) हैदराबाद
उत्तर- (द) हैदराबाद

3. तीन पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट कौन है?

  • (अ) मोना अग्रवाल
  • (ब) अवनि लेखरा
  • (स) शीतल देवी
  • (द) कंचन लखानी
उत्तर- (ब) अवनि लेखरा

4. निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा?

16, 33, 98, 197, 590, ?

  • (अ) 981
  • (ब) 1081
  • (स) 1181
  • (द) 1281
उत्तर- (स) 1181

5. 4 फरवरी 2009 से 18 अप्रैल 2009 तक की अवधि के लिए ₹ 4,000 पर 6\tfrac{1}{4}% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।

  • (अ) ₹ 37.50
  • (ब) ₹ 75.50
  • (स) ₹ 50.00
  • (द) ₹ 90.00
उत्तर- (स) ₹ 50.00

6. किसी कोड भाषा में ‘life is good’ को ‘ti ve su’, ‘enjoy life’ को ‘fs ti’, ‘character should be good’ को ‘nx, nu, bs su’ कोड किया जाता है। उसी दी गई कोड भाषा में ‘is’ के लिए क्या कोड है?

  • (अ) ti
  • (ब) ve
  • (स) su
  • (द) nu
उत्तर- (ब) ve

7. P, Q, R, S, T, K और M सभी उत्तर दिशा की ओर मुख करके सीधी लाइन में बैठे हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि इसी किसी क्रम से बैठे हो। K एवं R के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। P एवं S के मध्य में T बैठा है। T और M के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P के बगल में बांयी ओर K बैठा है और P लाइन के बीच में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन से दो व्यक्ति बिल्कुल किनारों पर बैठे हैं?

  • (अ) R, Q
  • (ब) S, T
  • (स) K, M
  • (द) T, M
उत्तर- (अ) R, Q

8. मानव में ओपिऑइड्स हमारे ____________ में मोजूद विशिष्ट ओपिऑइड ग्रंथियों (रिसेप्टरस) से बंध जाते हैं।

  • (अ) केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र
  • (ब) जठरांत्र पथ
  • (स) श्वसन नली
  • (द) केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र एवं जठरांत्र पथ दोनों
उत्तर- (द) केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र एवं जठरांत्र पथ दोनों

9. राजस्थान में पाए जाने वाले सरीसृप सदस्य का चयन कीजिये

  • (अ) भारतीय सेही (इंडियन पोर्कुपिन)
  • (ब) भारतीय गिरगिट (इंडियन कैमेलियन)
  • (स) जंगली सूअर (वाइल्ड बार)
  • (द) बुज्ज़र्ड
उत्तर- (ब) भारतीय गिरगिट (इंडियन कैमेलियन)

10. निम्नलिखित में सबसे अधिक तेजी से जैव-अपघटन किसमें होता है?

  • (अ) आम के बीज
  • (ब) आम के छिल्के
  • (स) आम के गूदे
  • (द) आम की लकड़ी
उत्तर- (स) आम के गूदे

11. Complete the sentence given by choosing the most appropriate word :

A person who admires/loves himself/herself too much is a-

  • (अ) Narcissist
  • (ब) Narcisus
  • (स) Novice
  • (द) Numismatist
उत्तर- (अ) Narcissist

12. Choose the word opposite in meaning to-

SUSCEPTIBLE

  • (अ) incredible
  • (ब) immune
  • (स) predictable
  • (द) unpredictable
उत्तर- (ब) immune

13. Choose the word similar in meaning to the underlined word :

It is exasperating to listen to the suggestions of my neighbour about international affairs of which he knows nothing.

  • (अ) disappointing
  • (ब) amusing
  • (स) boring
  • (द) frustrating
उत्तर- (द) frustrating

14. Choose the most appropriate option to complete the sentence :

The language of a circular is :

  • (अ) vague
  • (ब) emotional
  • (स) objective
  • (द) round about
उत्तर- (स) objective

15. Choose the most appropriate word to complete the give sentence :

The City Centre Mall was crowded ____________ tourists.

  • (अ) by
  • (ब) of
  • (स) from
  • (द) with
उत्तर- (द) with

16. कुछ धातुएं जल में डूब जाती हैं, क्योंकि :-

  • (अ) उनका घनत्व जल से अधिक होता है
  • (ब) उनका घनत्व जल से कम होता है
  • (स) उनका पृष्ठीय क्षेत्रफल जल से कम होता है
  • (द) उनका द्रव्यमान जल से अधिक होता है
उत्तर- (अ) उनका घनत्व जल से अधिक होता है

17. पीतल एक मिश्रित धातु है :-

  • (अ) कॉपर और जिंक की
  • (ब) कॉपर और टिन की
  • (स) टिन और लेड की
  • (द) लोहा और निकेल की
उत्तर- (अ) कॉपर और जिंक की

18. नीचे दी गई आकृति में त्रिभुजों की संख्या बताएं :

CET 2024 12th 2nd phase
  • (अ) 27
  • (ब) 29
  • (स) 31
  • (द) 17
उत्तर- (ब) 29

19. कविता, सीमा की सास है जो अशोक की भाभी है। अजय, विनोद के पिता और अशोक के इकलौते भाई हैं। सीमा अजय की पत्नी है। कविता अशोक से किस प्रकार संबंधित है?

  • (अ) माँ
  • (ब) बहन
  • (स) सास
  • (द) पत्नी
उत्तर- (अ) माँ

20. यदि उत्तर-पूर्व पश्चिम बन जाता है, दक्षिण-पूर्व उत्तर बन जाता है और इसी प्रकार क्रम बदलता जाता है तो पूर्व क्या बन जाएगा?

  • (अ) उत्तर-पश्चिम
  • (ब) दक्षिण-पूर्व
  • (स) उत्तर
  • (द) दक्षिण
उत्तर- (अ) उत्तर-पश्चिम

21. एक घन (क्यूब) में सभी तरफ से हरा रंग लगा दिया जाता है और तब इसे समान आकार के 64 छोटे-छोटे घनों (क्यूबों) में काटा जाता है। ऐसे कितने घन (क्यूब) होंगे जिनकी एक तरफ ही रंगीन होगी?

  • (अ) 20
  • (ब) 22
  • (स) 24
  • (द) 26
उत्तर- (स) 24

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (समस्त पद)सूची-II (समास)
(a) अनुरूप(I) तत्पुरुष
(b) निर्भय(II) द्वन्द्व
(c) अमोघ(III) बहुव्रीहि
(d) धनुर्बाण(IV) अव्ययीभाव

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :

  • (अ) a-I, b-IV, c-III, d-II
  • (ब) a-III, b-I, c-II, d-IV
  • (स) a-II, b-III, c-IV, d-I
  • (द) a-IV, b-III, c-I, d-II
उत्तर- (द) a-IV, b-III, c-I, d-II

23. ‘कौरव’ शब्द में प्रत्यय है-

  • (अ) व
  • (ब) क
  • (स) अ
  • (द) औ
उत्तर- (स) अ

24. राजस्थान की भाषा के लिए ‘राजस्थानी’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस व्यक्ति ने किया?

  • (अ) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
  • (ब) जॉर्ज लिंकन गेरीसन
  • (स) जॉर्ज विलियम
  • (द) जॉर्ज फ्रेंकलिन
उत्तर- (अ) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन

25. ‘कच्ची घोड़ी’ नृत्य किस अवसर से संबंधित है?

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) नवरात्र
  • (ब) होली
  • (स) तीज
  • (द) विवाह
उत्तर- (द) विवाह

26. संतों का जीवन वृत्तांत जो राजस्थानी भाषा में काव्य रुप में उपलब्ध है, कहलाता है: _____________

  • (अ) परची
  • (ब) वात
  • (स) वचनिका
  • (द) दावावैत
उत्तर- (अ) परची

27. विश्व की पहली क्लोन भैंस का जन्म किस देश में हुआ था?

  • (अ) भारत
  • (ब) चीन
  • (स) यु एस ए
  • (द) रुस
उत्तर- (अ) भारत

28. भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

  • (अ) 21 अगस्त
  • (ब) 23 अगस्त
  • (स) 25 अगस्त
  • (द) 29 अगस्त
उत्तर- (द) 29 अगस्त

29. निम्नलिखित में से कौन ‘वाइ भारत मैटर्स’ नामक पुस्तक के लेखक हैं?

  • (अ) राजनाथ सिंह
  • (ब) एस. जयशंकर
  • (स) निर्मला सीतारमण
  • (द) अमित शाह
उत्तर- (ब) एस. जयशंकर

30. अमन कोई कार्य करने में भानु से 5 दिन और पंकज से 9 दिन अधिक समय लेता है। अमन और भानु मिलकर उस कार्य को करने में पंकज के समान समय लेते हैं। इस कार्य को पूरा करने में अकेले अमन कितने दिन का समय लेगा?

  • (अ) 5
  • (ब) 15
  • (स) 20
  • (द) 25
उत्तर- (ब) 15

31. अजय ने 3%, 5% और 7% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज की तीन अलग-अलग योजनाओं में कुल ₹ 7,100 का निवेश किया। एक वर्ष के अंत में उसे तीनों योजनाओं में समान ब्याज मिला। 5% पर निवेश की गई धनराशि क्या है?

  • (अ) ₹ 3,500
  • (ब) ₹ 2,500
  • (स) ₹ 2,100
  • (द) ₹ 1,500
उत्तर- (स) ₹ 2,100

32. 1028\sqrt{16} + 512 का 25% – 75 का \frac{4}{5} का मान है:-

  • (अ) 4,700
  • (ब) 4,910
  • (स) 4,180
  • (द) 5,900
उत्तर- (स) 4,180

33. Choose the most appropriate reported form of the given sentence :

“Do you realize that the shoes you are wearing aren’t a pair?”, I asked.

  • (अ) I asked that was he aware that his shoes aren’t a pair?
  • (ब) I told him that his shoes aren’t a pair.
  • (स) I asked him if he realize that his shoes were not a pair.
  • (द) I asked him if he realized that the shoes he was wearing weren’t a pair.
उत्तर- (द) I asked him if he realized that the shoes he was wearing weren’t a pair.

34. Choose the most appropriate option to fill in the blank:

“Is dad in?”

“No, he isn’t. He ____________ home an hour ago. He _____________ yet.”

  • (अ) Leave, not returned
  • (ब) Left, has not returned
  • (स) Leaves, didn’t return
  • (द) Will have, has not returned
उत्तर- (ब) Left, has not returned

35. Choose the most appropriate option to fill in the blank:

By tomorrow afternoon, the plane carrying medicines for war victims __________________ off for Ukraine.

  • (अ) will take
  • (ब) will be taking
  • (स) will have taken
  • (द) takes
उत्तर- (स) will have taken

36. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (दशमलव मूल्य)सूची-II (द्विचर मूल्य)
(a) 4(I) 1000
(b) 5(II) 1001
(c) 9(III) 0101
(d) 8(IV) 0100

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

  • (अ) a-IV, b-II, c-III, d-I
  • (ब) a-IV, b-III, c-II, d-I
  • (स) a-III, b-IV, c-II, d-I
  • (द) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर- (ब) a-IV, b-III, c-II, d-I

37. “यू एस बी” का पूर्ण रुप ____?____

  • (अ) यूनिवर्सल सीरियल बस
  • (ब) यूनिवर्सल सीरिज बस
  • (स) यूनिवर्सल सीक्वेंशियल बस
  • (द) यूनिफार्म सीरिज बस
उत्तर- (अ) यूनिवर्सल सीरियल बस

38. निम्नलिखित में से कौन सा अनुवादक उच्च स्तरीय भाषा को एक ही बार में लो लेवल भाषा में परिवर्तित कर देता है?

  • (अ) असेंबलर
  • (ब) कंपाइलर
  • (स) इंटरप्रेटर
  • (द) कंट्रोलर
उत्तर- (ब) कंपाइलर

39. टॉर, ब्लॉक पर्वत, भ्रंश घाटियाँ, नग्न चट्टानी संरचनाएँ भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की भूआकृति विशेषताएँ हैं?

  • (अ) भारतीय मरुस्थल
  • (ब) भारतीय द्वीप समूह
  • (स) भारत का प्रायद्वीपीय पठार
  • (द) भारत के उत्तरी मैदान
उत्तर- (स) भारत का प्रायद्वीपीय पठार

40. निम्नलिखित में से किसे राजस्थान के राज्यपाल द्वारा नियुक्त नहीं किया जाता है?

निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) राज्य निर्वाचन आयुक्त
  • (ब) राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
  • (स) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति
  • (द) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर- (द) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

41. भारत के संविधान के अनुच्छेद 323 के तहत, राज्य लोक सेवा आयोग का कर्त्तव्य है कि वह प्रतिवर्ष आयोग द्वारा किए गये कार्य के बारे में किसे प्रतिवेदन प्रस्तुत करें?

  • (अ) मुख्यमंत्री
  • (ब) राज्यपाल
  • (स) विधानसभा
  • (द) राष्ट्रपति
उत्तर- (ब) राज्यपाल

42. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य के मुख्यमंत्री के कर्तव्यों का वर्णन करता है?

  • (अ) अनुच्छेद 162
  • (ब) अनुच्छेद 167
  • (स) अनुच्छेद 164
  • (द) अनुच्छेद 165
उत्तर- (ब) अनुच्छेद 167

43. किस भारतीय को ‘ग्रीन ऑस्कर’, व्हीटली गोल्ड पुरस्कार 2024 प्राप्त हुआ?

  • (अ) अमृता देवी
  • (ब) ऐलिस गर्ग
  • (स) पूर्णिमा देवी बर्मन
  • (द) तुलसी गौड़ा
उत्तर- (स) पूर्णिमा देवी बर्मन

44. भारत में एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे की जाँच के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

  • (अ) श्री रामनाथ कोविंद
  • (ब) श्री विजयपाल सिंह तोमर
  • (स) श्री बाबूराम निषाद
  • (द) श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी
उत्तर- (अ) श्री रामनाथ कोविंद

45. राजस्थान की अर्जुन पुरस्कार 2023 की विजेता, दिव्यकृति सिंह, निम्न में से किस से संबंधित है?

  • (अ) घुड़सवारी ड्रेसाज
  • (ब) घुड़सवारी क्रॉस कन्ट्री
  • (स) घुड़सवारी हन्टर ट्रेल्ज़
  • (द) घुड़सवारी शो जम्पिंग
उत्तर- (अ) घुड़सवारी ड्रेसाज

46. राजस्थान के मुख्य सचिव (05 सितम्बर 2024 को) कौन थे?

  • (अ) सतीश कुमार
  • (ब) जगदीश मीणा
  • (स) सुभाष चन्द
  • (द) सुधांश पंत
उत्तर- (द) सुधांश पंत

47. निम्नलिखित में से राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे?

  • (अ) श्री वी. नारायण
  • (ब) श्री अपूर्व चन्द्रा
  • (स) श्री के. राधाकृष्णन
  • (द) श्री राजेश भूषण
उत्तर- (स) श्री के. राधाकृष्णन

48. मुस्लिम लीग द्वारा ‘प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस’ कब मनाया गया?

  • (अ) 15 अगस्त, 1945
  • (ब) 16 अगस्त, 1946
  • (स) 16 अगस्त, 1947
  • (द) 20 अगस्त, 1947
उत्तर- (ब) 16 अगस्त, 1946

49. मांगीलाल मिस्त्री का संबंध किस कला से है?

  • (अ) शहनाई
  • (ब) कावड़
  • (स) पुंगी
  • (द) रावन हत्था
उत्तर- (ब) कावड़

50. वर्तमान राजस्थान राज्य के गठन के प्रथम चरण में मत्स्य संघ का मंत्रिमंडल किसके नेतृत्व में गठित किया गया था?

  • (अ) श्री शोभा राम
  • (ब) श्री अलवर सिंह
  • (स) श्री पीरु सिंह
  • (द) श्री मांगे राम
उत्तर- (अ) श्री शोभा राम

51. ______________ जिसे पहले मारु कहा जाता था, फिर मरुवारा और बाद में मारवाड़ कहा जाने लगा:-

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) भरतपुर
  • (द) धौलपुर
उत्तर- (ब) जोधपुर

52. बाँस का जंगल (Bamboo forest) राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पाया जाता है?

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) बांसवाड़ा
  • (ब) बीकानेर
  • (स) चुरु
  • (द) जैसलमेर
उत्तर- (अ) बांसवाड़ा

53. चूलिया जलप्रपात राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में अवस्थित है?

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) पूर्वी मैदानी क्षेत्र
  • (ब) अरावली क्षेत्र
  • (स) दक्षिण पूर्वी पठारी क्षेत्र
  • (द) पश्चिमी मरुस्थलीय मैदानी क्षेत्र
उत्तर- (स) दक्षिण पूर्वी पठारी क्षेत्र

54. भारत के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत भाग राजस्थान में है?

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) 7.3%
  • (ब) 13.3%
  • (स) 10.4%
  • (द) 12.4%
उत्तर- (स) 10.4%

55. रोजवुड, महोगोनी और एबनी प्रजाति के पेड़ निम्नलिखित में से किस वन क्षेत्र में पाए जाते हैं?

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) उष्णकटिबंधीय सदाबहार
  • (ब) उष्णकटिबंधीय कांटेदार
  • (स) पर्वतीय
  • (द) तटीय और दलदली
उत्तर- (अ) उष्णकटिबंधीय सदाबहार

56. निम्नलिखित में कौन एक सरकारी पत्र है।

  • (अ) शोक पत्र
  • (ब) निमंत्रण पत्र
  • (स) ज्ञापन
  • (द) परिचय पत्र
उत्तर- (स) ज्ञापन

57. ‘अनुज’ में निहित उपसर्ग है-

  • (अ) ज
  • (ब) उज
  • (स) अ
  • (द) अनु
उत्तर- (द) अनु

58. निम्नलिखित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य है-

  • (अ) आपका पत्र मिला।
  • (ब) वह नीरोग हो गया।
  • (स) आप यहाँ बैठो।
  • (द) बच्चा माँ के बगल में बैठा था।
उत्तर- (स) आप यहाँ बैठो।

59. राजस्थान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को अधिकतम आवंटन दिया गया है?

  • (अ) उद्योग
  • (ब) पॉवर
  • (स) कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • (द) सामाजिक और सामुदायिक सेवा
उत्तर- (ब) पॉवर

60. मनरेगा के तहत श्रमिकों को उनके काम के लिए मजदूरी पाने की न्यूनतम समय सीमा क्या है?

  • (अ) एक सप्ताह
  • (ब) पंद्रह दिन
  • (स) तीन सप्ताह
  • (द) एक महीना
उत्तर- (ब) पंद्रह दिन

61. गणेश्वर की खुदाई के संदर्भ में सबसे असत्य कथन का चयन करें

  • (अ) गणेश्वर तांबे की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण स्थल है।
  • (ब) गणेश्वर, नीम का थाना में कंतली नदी के स्त्रोत पर खोजी गई
  • (स) गणेश्वर में राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा की गई खुदाई में लगभग 5000 वर्ष पुरानी संस्कृति प्रकाश में आई।
  • (द) यहाँ हड़प्पा से तांबा प्राप्त किया जाता था।
उत्तर- (द) यहाँ हड़प्पा से तांबा प्राप्त किया जाता था।

62. कालीबंगा राजस्थान के किस स्थान पर स्थित है?

  • (अ) जयपुर
  • (ब) सीकर
  • (स) हनुमानगढ़
  • (द) श्री गंगानगर
उत्तर- (स) हनुमानगढ़

63. राणा रतन सिंह की मृत्यु के पश्चात् मेवाड़ का शासक कौन बना?

  • (अ) महाराणा प्रताप
  • (ब) महाराणा राज सिंह
  • (स) राणा विक्रमादित्य
  • (द) राणा अमर सिंह
उत्तर- (स) राणा विक्रमादित्य

64. राजस्थान मानवाधिकार आयोग की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?

  • (अ) कमला बेनीवाल
  • (ब) कांता भटनागर
  • (स) प्रतिभा पाटिल
  • (द) शांता कुमारी
उत्तर- (ब) कांता भटनागर

65. राजस्थान प्रशासन प्रणाली (सिस्टम) के उच्चतम स्तर पर कार्यरत निकाय है :

निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें-

  • (अ) मंत्री
  • (ब) सरकारी सचिवालय
  • (स) राज्यपाल कार्यालय
  • (द) मुख्यमंत्री कार्यालय
उत्तर- (ब) सरकारी सचिवालय

66. पौर्पनैकोट्टई, संगम युग स्थल, किस राज्य में स्थित है?

  • (अ) कर्नाटक
  • (ब) केरल
  • (स) अरुणाचल प्रदेश
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर- (द) तमिलनाडु

67. अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामांकित होने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी कौन हैं?

  • (अ) युकी भाम्बरी
  • (ब) रोहन बोपन्ना
  • (स) लिएंडर पेस
  • (द) महेश भूपति
उत्तर- (स) लिएंडर पेस

68. एकलसंकर संकरण की F2 पीढ़ी में कितने प्रकार के जीनप्ररुप निर्मित होते हैं?

  • (अ) 9
  • (ब) 4
  • (स) 3
  • (द) 2
उत्तर- (स) 3

69. किस कोयले में अधिकतम मात्रा में कार्बन पाया जाता है?

  • (अ) लिग्नाइट
  • (ब) पीट
  • (स) बिटूमिनस
  • (द) एन्थ्रेसाइट
उत्तर- (द) एन्थ्रेसाइट

70. राजस्थान में उप-उष्णकटिबंधीय पहाड़ी वन में पाए जाने वाले वृक्षों का चयन कीजिये

  • (अ) खेजड़ी, बेर
  • (ब) कैर, थोर, फाग
  • (स) आम, नीम
  • (द) धोकरा, पलाश
उत्तर- (स) आम, नीम

71. निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान का राज्य पुष्प है और एक इमारती लकड़ी प्रदान करने वाला वृक्ष भी है?

  • (अ) खेजड़ी
  • (ब) सनई
  • (स) रोहिड़ा
  • (द) शीशम
उत्तर- (स) रोहिड़ा

72. Choose the word similar in meaning to- TENACIOUS

  • (अ) timid
  • (ब) modest
  • (स) resolute
  • (द) malign
उत्तर- (स) resolute

73. निम्नलिखित में से कौन सा कम्प्यूटर का एक इनपुट डिवाइस नहीं है?

  • (अ) ट्रेकबॉल
  • (ब) इमेज स्कैनर
  • (स) जॉयस्टिक
  • (द) मॉनिटर
उत्तर- (द) मॉनिटर

74. डेटा को कम्प्यूटर सिस्टम के विभिन्न संघटकों के मध्य भौतिक तारों का उपयोग करके स्थानान्तरित किया जाता है उन्हें कहा जाता है:

  • (अ) सीपीयू
  • (ब) फ्लोचार्ट
  • (स) बस
  • (द) वेन
उत्तर- (स) बस

75. Choose the most appropriate word to complete the given sentence:

A teetotaller is one who abstains _____________________ alcohol.

  • (अ) in
  • (ब) with
  • (स) from
  • (द) on
उत्तर- (स) from

76. Choose the most appropriate Hindi word for the given word: REGULATION

  • (अ) अभिग्रहण
  • (ब) दुरुत्साहन
  • (स) विनियमन
  • (द) कटौती
उत्तर- (स) विनियमन

77. भारत के सबसे बड़े सोलर पार्क का नाम बताएं जो कि राजस्थान में स्थित है?

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) चरंका सोलर पार्क
  • (ब) पावागढ़ सोलर पार्क
  • (स) भड़ला सोलर पार्क
  • (द) मंदसौर सोलर पार्क
उत्तर- (स) भड़ला सोलर पार्क

78. राजस्थान लघु उद्योग निगम की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

  • (अ) 1947
  • (ब) 1951
  • (स) 1961
  • (द) 1967
उत्तर- (स) 1961

79. निम्नलिखित में से किस परियोजना से राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है?

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) भाखड़ा नांगल बांध परियोजना
  • (ब) जवाहर सागर बांध परियोजना
  • (स) वीर सागर बांध परियोजना
  • (द) माही बजाज सागर बांध परियोजना
उत्तर- (द) माही बजाज सागर बांध परियोजना

80. निम्नलिखित में ‘सकर्मक’ क्रिया युक्त वाक्य कौन सा है?

  • (अ) जी घबराता है।
  • (ब) वह लजा रही है।
  • (स) मैं घड़ा भरता हूँ।
  • (द) उसका सिर खुजलाता है।
उत्तर- (स) मैं घड़ा भरता हूँ।

81. ‘दूसरों के उपकार को न मानने वाला’ के लिए एक शब्द है-

  • (अ) कृतघ्न
  • (ब) कृतज्ञ
  • (स) कृतार्थ
  • (द) कर्ता
उत्तर- (अ) कृतघ्न

82. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (मुहावरे)सूची-II (अर्थ)
(a) खून-पसीना एक करना(I) साहसिक कार्य करना
(b) गाँठ बाँधना(II) कठिन परिश्रम करना
(c) जान पर खेलना(III) खूब याद रखना
(d) जहर उगलना(IV) अपमान जनक बात करना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :

  • (अ) a-I, b-IV, c-II, d-III
  • (ब) a-II, b-III, c-I, d-IV
  • (स) a-III, b-I, c-II, d-IV
  • (द) a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर- (ब) a-II, b-III, c-I, d-IV

83. ‘विषम’ शब्द का सन्धि – विच्छेद है-

  • (अ) वि + सम
  • (ब) वि + षम
  • (स) विष + म
  • (द) विः + षम
उत्तर- (अ) वि + सम

84. ‘अमित-अमीत’ शब्द युग्म का संगत अर्थ निम्न में से है-

  • (अ) अत्यधिक – शत्रु
  • (ब) पर्वत – सागर
  • (स) लोहा – काला
  • (द) निपुण – अतिशय
उत्तर- (अ) अत्यधिक – शत्रु

Read the passage and answer the questions that follow by choosing the correct option. (Q. 85 to 89)

Experts in climatology and other scientists are becoming extremely concerned about the changes to our climate which are taking place. Admittedly, climate changes have occurred on our planet before. For example, there have been several ice ages or glacial periods.

These climatic changes, however, were different from the modern ones in that they occurred gradually and, as far as we know, naturally. The changes currently being monitored are said to be the result not of natural causes, but of human activity. Furthermore, the rate of change is becoming alarmingly rapid.

The major problem is that the planet appears to be warming up. According to some experts, this warming process, known as global warming, is occurring at a rate unprecedented in the last 10,000 years. The implications for the planet are very serious. Rising global temperatures could give rise to such ecological disasters as extremely high increase in the incidence of flooding and of droughts. These in turn could have a harmful effect on agriculture.

It is thought that this unusual warming of the Earth has been caused by so-called greenhouse gases, such as carbon dioxide, being emitted into the atmosphere by car engines and modern industrial processes, for example. Such gases not only add to the pollution of the atmosphere, but also create a greenhouse effect, by which the heat of the sun is trapped. This leads to the warming up of the planet.

Politicians are also concerned about climate change and there are now regular summits on the subject, attended by representatives from around 180 of the world’s industrialized countries. Of these summits, the most important one took place in Kyoto in Japan in 1997. There it was agreed that the most industrialized countries would try to reduce to volume of greenhouse gas emissions and were given targets for this reduction of emissions.

It was also suggested that more forests should be planted to create so-called sinks to absorb greenhouse gases. At least part of the problem of rapid climate change has been caused by too drastic deforestation.

Sadly, the targets are not being met. Even more sadly, global warming about climate changes are often still being regarded as scaremongering.

85. Identify the correct statements

(I) The ice ages or glacial periods are examples of climate changes in the modern times.

(II) In the past, climate changes occurred gradually and naturally.

(III) Rising global tempratures can cause more flooding and droughts.

(IV) Greenhouse gases are given out by plants.

(V) The climate changes today are dissimilar to those of the past.

Choose the most appropriate answer from the options given below:

  • (अ) II, III and V only.
  • (ब) I, II and III only.
  • (स) II, I and IV only.
  • (द) III, IV and V only.
उत्तर- (अ) II, III and V only.

86. The greenhouse effect is caused when

  • (अ) The green trees form a canopy in the forest
  • (ब) The roof is covered with green plants to keep the building cool
  • (स) The gases like carbon-dioxide trap the heat of the sun in the air
  • (द) The green coloured glass or mesh in used to cover the plants
उत्तर- (स) The gases like carbon-dioxide trap the heat of the sun in the air

87. Which of the following were not suggested at the Kyoto summit?

(I) Most industrialized countries would reduce emissions.

(II) More forests should be cut to create the so called sinks.

(III) The automobile industry should roll out electric vehicles.

(IV) Targets were set to reduce the volume of greenhouse gas emissions.

(V) the rate of industrialization should be contained.

Choose the most appropriate answer from the options given below:

  • (अ) I, II and III only.
  • (ब) II, III and IV only.
  • (स) III, IV and V only.
  • (द) II, III and V only.
उत्तर- (द) II, III and V only.

88. The implications of an unprecedented rate of _______________ are very serious.

  • (अ) Flooding & draughts
  • (ब) Global warming
  • (स) Ecological disaster
  • (द) Kyoto summit
उत्तर- (ब) Global warming

89. Match List-I with List-II

List-I (Words)List-II (Meaning)
(a) Unprecedented(I) Forests land, which absorbs carbon-dioxide from the air
(b) Implications(II) That which has never happened before
(c) Sinks(III) The deliberate spreading of frightening rumours
(d) Scare mongering(IV) Something that is suggested

Choose the most appropriate answer from the options given below :

  • (अ) a-I, b-II, c-III, d-IV
  • (ब) a-II, b-IV, c-I, d-III
  • (स) a-III, b-IV, c-II, d-I
  • (द) a-IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर- (ब) a-II, b-IV, c-I, d-III

90. Choose the most appropriate English translation of the given sentence

उसका अपमान किसने किया है?

  • (अ) Who has insulted him?
  • (ब) What has he been insulted by?
  • (स) He is insulted by whom?
  • (द) Has he been insulted?
उत्तर- (अ) Who has insulted him?

91. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (वन्य क्षेत्र)सूची-II (स्थान)
(a) सरिस्का(I) अलवर
(b) दर्राह(II) कोटा
(c) माउंट आबू(III) करौली
(d) कैला देवी(IV) सिरोही

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :

  • (अ) a-II, b-III, c-I, d-IV
  • (ब) a-IV, b-III, c-I, d-II
  • (स) a-I, b-II, c-IV, d-III
  • (द) a-II, b-I, c-IV, d-III
उत्तर- (स) a-I, b-II, c-IV, d-III

92. एक धातु के क्रिस्टल घनीय जालक के रूप में है। एकक कोष्ठिका का जालक नियतांक 2.88 Å है तथा धातु का घनत्व 7.20 gm/cm3 है। 100 ग्राम धातु में एकक कोष्ठिकाओं की संख्या क्या है?

  • (अ) 6 × 1023
  • (ब) 5 × 1028
  • (स) 2 × 1021
  • (द) 3 × 1025
उत्तर- (अ) 6 × 10^{23}

93. दूर की वस्तु से आने वाला प्रकाश नेत्र लेंस से अपवर्तन के बाद यदि रेटिना के सामने एक बिंदु पर अभिसारित होता है तो इस प्रकार के नेत्र दोष को कहा जाता है :

  • (अ) मायोपिया या निकट दृष्टिदोष
  • (ब) हाइपरमेट्रोपिया या दूर दृष्टिदोष
  • (स) जरादूरदर्शिता
  • (द) अबिंदुकता
उत्तर- (अ) मायोपिया या निकट दृष्टिदोष

94. एक डीलर किसी वस्तु पर लगातार 50%, 10% और 20% की तीन छूट देता है। एकल प्रभावी छूट दर कितनी है?

  • (अ) 60%
  • (ब) 64%
  • (स) 69%
  • (द) 72%
उत्तर- (ब) 64%

95. उस अतिपरवलय का समीकरण क्या है जिसके नाभिलम्ब की लम्बाई 8 तथा उत्केन्द्रता \frac{3}{\sqrt{5}} है?

  • (अ) \frac{x^{2}}{25}-\frac{y^{2}}{20}=1
  • (ब) \frac{x^{2}}{20}-\frac{y^{2}}{25}=1
  • (स) \frac{x^{2}}{16}-\frac{y^{2}}{25}=1
  • (द) \frac{x^{2}}{25}-\frac{y^{2}}{16}=1
उत्तर- (अ) \frac{x^{2}}{25}-\frac{y^{2}}{20}=1

96. जब सूर्य का उन्नतांश (एल्टीट्यूड) 45° से 30° बदलता है तब खंभे की छाया 80 मीटर तक बड़ी हो जाती है, खंबे की ऊँचाई है:

  • (अ) 40(\sqrt{3}-1) मी.
  • (ब) 30(\sqrt{3}+1) मी.
  • (स) 40(\sqrt{3}+1) मी.
  • (द) 80(\sqrt{3}+1) मी.
उत्तर- (स) 40(\sqrt{3}+1) मी.

97. एक धनराशि P, Q, R, S के मध्य 6 : 2 : 5 : 3 के अनुपात में वितरित की जाती है। यदि R को S से ₹ 2000 अधिक मिलते हैं तो Q का हिस्सा कितना है?

  • (अ) ₹ 1,000
  • (ब) ₹ 2,000
  • (स) ₹ 2,500
  • (द) ₹ 3,000
उत्तर- (ब) ₹ 2,000

98. कमल के पास 200 टॉफी थी। उसने 5% टॉफी राम को, 15% टॉफी अमन को और कुल टॉफी का \frac{1}{4} वां भाग गोपाल को दिया। इन्हें बांटने के बाद कमल के पास कितनी टॉफी बचेगी?

  • (अ) 100
  • (ब) 110
  • (स) 120
  • (द) 130
उत्तर- (ब) 110

99. विज्ञान की वह शाखा जो मानव जाति के सुधार से संबंधित है और मेन्डल के नियमों पर आधारित है-

  • (अ) मानवविज्ञान/ एंथ्रोपोलोजी
  • (ब) यूजेनिक्स
  • (स) सूक्ष्मजैविकी/ माइक्रोबायलोजी
  • (द) आनुवंशिकी/ जेनेटिक्स
उत्तर- (ब) यूजेनिक्स

100. जब F1 पीढ़ी का किसी भी एक जनक से संकरण कराया जाता है तो ये कहलाता है-

  • (अ) परीक्षार्थ संकरण
  • (ब) प्रतीप संकरण
  • (स) व्युत्क्रम संकरण
  • (द) द्विसंकर संकरण
उत्तर- (ब) प्रतीप संकरण

101. गाँधी सागर बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?

  • (अ) नर्मदा
  • (ब) साबरमती
  • (स) चम्बल
  • (द) मानस
उत्तर- (स) चम्बल

102. अमरकंटक पर्वत श्रेणी से निकलने वाली नदियाँ सभी दिशाओं में बहती हैं जो निम्नलिखित में से किस प्रकार के जल अपवाह तंत्र प्रतिरुप का उदाहरण है?

  • (अ) जालीनुमा
  • (ब) अभिकेंद्री
  • (स) द्रुमाकृतिक
  • (द) अरीय
उत्तर- (द) अरीय

103. निम्नलिखित में से कौन सा पर्वत शिखर भारत में स्थित है?

  • (अ) माउन्ट एवरेस्ट
  • (ब) माउन्ट धौलागिरि
  • (स) माउन्ट अन्नपूर्णा
  • (द) माउन्ट कामेट
उत्तर- (द) माउन्ट कामेट

104. ‘बोरला’ नामक आभूषण महिलाएँ कहाँ पहनती हैं?

  • (अ) कान
  • (ब) नाक
  • (स) हाथ
  • (द) सिर
उत्तर- (द) सिर

105. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में साक्षरता दर सबसे अधिक है?

  • (अ) बीकानेर
  • (ब) कोटा
  • (स) चुरु
  • (द) जयपुर
उत्तर- (ब) कोटा

106. नीचे लेटेराइट मिट्टी के बारे में दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : लेटेराइट मिट्टी डूंगरपुर, उदयपुर के मध्य और दक्षिणी भाग और राजसमंद क्षेत्रों में पाई जाती है।

कथन (II) : लोहे (आयरन) की उपस्थिति के कारण यह लाल दिखती है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।
  • (ब) कथन I और II दोनों असत्य हैं।
  • (स) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
  • (द) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
उत्तर- (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।

107. निम्नलिखित में ‘आग’ का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है?

  • (अ) अवनि
  • (ब) दृग
  • (स) कृशानु
  • (द) अंशु
उत्तर- (स) कृशानु

108. निम्नलिखित में ‘प्रज्ञ’ का विलोम शब्द है-

  • (अ) अति
  • (ब) अज्ञ
  • (स) ज्ञानी
  • (द) बुद्धिमान
उत्तर- (ब) अज्ञ

109. अनेकार्थक शब्द ‘अंक’ का निम्नलिखित में कौन-सा एक अर्थ नहीं है?

  • (अ) संख्या
  • (ब) किरण
  • (स) भाग्य
  • (द) अध्याय
उत्तर- (ब) किरण

110. वैज्ञानिक जिन्होंने रक्त को विभिन्न रुधिर वर्गों में वर्गीकृत किया था, वह हैं-

  • (अ) रिचर्ड लोअर
  • (ब) जीन-बेप्टिस्टे
  • (स) कार्ल लेन्डस्टीनर
  • (द) एडमन्ड किंग
उत्तर- (स) कार्ल लेन्डस्टीनर

111. __________ रुधिर वर्ग वाला व्यक्ति सभी से रक्त ग्रहण कर सकता है, जबकि ___________ रुधिर वर्ग वाला व्यक्ति सभी को रक्त दे सकता है।

  • (अ) क्रमशः O+ ; AB+
  • (ब) क्रमशः O- ; AB+
  • (स) क्रमशः AB+ ; O-
  • (द) क्रमशः AB+ ; O+
उत्तर- (स) क्रमशः AB+ ; O-

112. पंचायती राज पर अशोक मेहता समिति की सिफारिशों के बारे में असत्य कथन का चयन करें :

  • (अ) त्रिस्तरीय पंचायती राज के स्थान पर द्विस्तरीय व्यवस्था लाना
  • (ब) यदि पंचायती संस्थाओं का अधिक्रमण किया जाता है, तो एक वर्ष के भीतर चुनाव कराया जाना चाहिए।
  • (स) एस सी और एस टी के लिए सीटों का आरक्षण उनकी जनसंख्या के आधार पर
  • (द) पंचायती राज मामलों में राजनीतिक दलों की प्रत्येक स्तर पर भागीदारी
उत्तर- (ब) यदि पंचायती संस्थाओं का अधिक्रमण किया जाता है, तो एक वर्ष के भीतर चुनाव कराया जाना चाहिए।

113. निम्नलिखित में से किस संविधान से भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धाँतों को शामिल किया गया है?

  • (अ) ब्रिटिश संविधान
  • (ब) कनाडा का संविधान
  • (स) आयरलैंड का संविधान
  • (द) यू एस का संविधान
उत्तर- (स) आयरलैंड का संविधान

114. रेखाओं 2x + y = 4, x – y + 1 = 0 एवं x-अक्ष से निर्मित त्रिभुज का क्षेत्रफल हैः

  • (अ) 2 वर्ग इकाई
  • (ब) 3 वर्ग इकाई
  • (स) 4 वर्ग इकाई
  • (द) 5 वर्ग इकाई
उत्तर- (ब) 3 वर्ग इकाई

115. नीचे दी गई आकृति में PQ, RS के समांतर है, \angle PQM = 80° और \angle SMO = 25° तो \angle OSM का मान क्या है?

CET 2024 12th 2nd phase 1
  • (अ) 50°
  • (ब) 60°
  • (स) 55°
  • (द) 65°
उत्तर- (स) 55°

116. यदि दिए गए कथनों को सत्य माना जाए, जबकि उनमें सामान्य जानकारी के आधार पर भिन्नता प्रतीत होती हो, तो निष्कर्षों का अध्ययन करें और तब निर्णय ले कि कौन सा दिया गया निष्कर्ष समुचित रुप से प्रदत्त कथनों का पालन करता है।

कथन : कोई गायक निर्देशक नहीं है।

कुछ निर्देशक अध्यापक हैं।

कुछ अध्यापक छात्र हैं।

निष्कर्ष : (I) कुछ गायक छात्र हैं।

(II) कुछ निर्देशक छात्र हैं।

  • (अ) केवल निष्कर्ष I सही है
  • (ब) केवल निष्कर्ष II सही है
  • (स) न तो निष्कर्ष I अथवा II सही हैं
  • (द) दोनों निष्कर्ष I एवं II सही हैं
उत्तर- (ब) केवल निष्कर्ष II सही है

117. एक वस्तु को 15 सेमी वक्रता त्रिज्या वाले अवतल दर्पण के सामने 30 सेमी दूरी पर रखा जाता है तो बनने वाला प्रतिबिंब होगा :

  • (अ) आवर्धित (बड़ा), वास्तविक और उल्टा
  • (ब) छोटा, वास्तविक और उल्टा
  • (स) आवर्धित (बड़ा), आभासी और सीधा
  • (द) वस्तु के बराबर, वास्तविक और उल्टा
उत्तर- (ब) छोटा, वास्तविक और उल्टा

118. भारत की पहली सौर वेधशाला ने सूर्य-पृथ्वी के गंतव्य बिंदु L1 की यात्रा कब आरंभ की थी?

  • (अ) जनवरी 25, 2024
  • (ब) सितंबर 02, 2023
  • (स) नवंबर 07, 2023
  • (द) दिसंबर 01, 2023
उत्तर- (ब) सितंबर 02, 2023

119. चंद्रयान-3 मिशन को लांच (प्रक्षेपण) करने के लिए इसरो (ISRO) का संक्रयात्मक हैवी लिफ्ट लांच वाहन कौन सा है?

  • (अ) LVM3-M4
  • (ब) GSLV MK2
  • (स) GSLV MK3
  • (द) GSLV
उत्तर- (अ) LVM3-M4

120. जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताई जाए, वह कहलाता है-

  • (अ) विशेषण
  • (ब) विशेष्य
  • (स) क्रियाविशेषण
  • (द) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर- (ब) विशेष्य

121. निम्नलिखित में ‘अ’ प्रत्यययुक्त शब्द कौन-सा है?

  • (अ) खिंचाव
  • (ब) कर्तव्य
  • (स) उठान
  • (द) भार
उत्तर- (द) भार

122. ‘आज लड़कों ने सूर्यग्रहण का रहस्य जान लिया है।’ इस वाक्य में अव्यय है-

  • (अ) रहस्य
  • (ब) आज
  • (स) सूर्यग्रहण
  • (द) है
उत्तर- (ब) आज

123. घड़ी में 7 और 8 बजे के मध्य उसकी सुईयाँ किस समय पर एक ही सरल रेखा में रहेंगी लेकिन एक साथ नहीं होगी?

  • (अ) 7 बजकर 5 मिनट में
  • (ब) 7 बजकर 5\tfrac{5}{11} मिनट में
  • (स) 7 बजकर 20 मिनट में
  • (द) 7 बजकर 7\tfrac{3}{10} मिनट में
उत्तर- (ब) 7 बजकर 5\tfrac{5}{11} मिनट में

124. ‘उच्चारण’ शब्द का सन्धि विच्छेद है-

  • (अ) उच्चा + रण
  • (ब) उच्चः + रण
  • (स) उत् + चारण
  • (द) उच + चरण
उत्तर- (स) उत् + चारण

125. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान में सर्वाधिक किस श्रेणी के खाते रहे।

  • (अ) किशोर
  • (ब) शिशु
  • (स) तरुण
  • (द) व्यस्क
उत्तर- (ब) शिशु

126. निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा क्षेत्र एक महत्वपूर्ण ‘ईसबगोल’ उत्पादक क्षेत्र है?

  • (अ) बाड़मेर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) कोटा
उत्तर- (अ) बाड़मेर

127. राजस्थान का कौन सा शहर परिधानों के शहर (सिटी ऑफ गारमैंट्स) के नाम से जाना जाता है?

  • (अ) भीलवाड़ा
  • (ब) बीकानेर
  • (स) जयपुर
  • (द) कोटा
उत्तर- (अ) भीलवाड़ा

128. राजस्थान में पंचायती राज सिस्टम के तहत एक वर्ष में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों की न्यूनतम संख्या कितनी है?

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) 4
  • (ब) 3
  • (स) 2
  • (द) 1
उत्तर- (स) 2

129. निम्न में से कौन-सा राजस्थान का प्रथम सुपर थर्मल पावर प्लांट है?

निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  • (अ) सूरतगढ़ थर्मल पावर स्टेशन
  • (ब) जवाहर सागर पनबिजली पावर स्टेशन
  • (स) छाबड़ा थर्मल पावर प्लांट
  • (द) माही बजाज सागर हाइड्रो पावर प्लांट
उत्तर- (अ) सूरतगढ़ थर्मल पावर स्टेशन

130. क्षारीय माध्यम में, KMnO4 का तुल्यांकी भार है-

  • (अ) \frac{M}{3} (52.66)
  • (ब) \frac{M}{5} (31.60)
  • (स) \frac{M}{6} (26.33)
  • (द) M (158.00)
उत्तर- (अ) \frac{M}{3} (52.66)

131. CH3COOC2H5 + H2O → CH3COOH + C2H5OH

ऊपर दी गई अभिक्रिया में कौन सा यौगिक “स्व उत्प्रेरक” की भाँति कार्य करता है?

  • (अ) CH3COOC2H5
  • (ब) H2O
  • (स) CH3COOH
  • (द) C2H5OH
उत्तर- (स) CH_{3}COOH

132. Zn + CuSO4 → ZnSO4 + Cu

ऊपर दी अभिक्रिया में कौन ऑक्सीकृत हो रहा है?

  • (अ) Zn
  • (ब) ZnSO4
  • (स) Cu
  • (द) CuSO4
उत्तर- (अ) Zn

133. Choose the most appropriate passive from of the given sentence:

People must not leave bicycles in the hall.

  • (अ) Nobody should leave bicycles in the hall.
  • (ब) Bicycles must not be left in the hall.
  • (स) The bicycles are not to be left in the hall by the people.
  • (द) The hall must not have any bicycles of people.
उत्तर- (ब) Bicycles must not be left in the hall.

134. Choose the most appropriate option to fill in the blanks:

It was _____ windy morning but they still hired ______ boat and went for ______ sail along ______ coast.

  • (अ) a, x, a, the
  • (ब) the, a, x, a
  • (स) the, x, x, the
  • (द) a, a, a, the
उत्तर- (द) a, a, a, the

135. Choose the most appropriate option to fill in the blanks:

______ my friends are busy tonight. ______ of them are writing an exam the next day, but ______ of them were still ready to party and so far _____ of them have confirmed.

  • (अ) Some, some, some, all
  • (ब) most, none, all, some
  • (स) none, most, all, none
  • (द) All, most, some, none
उत्तर- (द) All, most, some, none

136. ‘उठा न रखना’ मुहावरे का सही अर्थ है-

  • (अ) कोई कसर न रखना
  • (ब) चैन मिलना
  • (स) बुरी तरह मारना
  • (द) बाधा दूर होना
उत्तर- (अ) कोई कसर न रखना

137. निम्नलिखित में शुद्ध वर्तनी युक्त शब्द है-

(I) अथिति, (II) ईर्ष्या, (III) आशीर्वाद, (IV) सामर्थ्य, (V) स्वस्थ्य

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए:

  • (अ) I, III, IV
  • (ब) II, III, IV
  • (स) III, IV, V
  • (द) II, IV, V
उत्तर- (ब) II, III, IV

138. निम्नलिखित में ‘Corrigendum’ के लिए उपयुक्त हिन्दी शब्द है-

  • (अ) शुद्धिपत्र
  • (ब) परिपत्र
  • (स) अनुबंध
  • (द) सूचना
उत्तर- (अ) शुद्धिपत्र

139. कुछ लड़के एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख किए हुए खड़े हैं। कमल बांए छोर से 34वें पर जबकि रवि दाहिने छोर से 20वें पर और रवि, ईशान की दाहिनी तरफ 9वें स्थान पर खड़ा है। यदि कमल, ईशान के बांयी तरफ दूसरे स्थान पर खड़ा हो तो पंक्ति में लड़कों की कुल संख्या बताएं।

  • (अ) 60
  • (ब) 62
  • (स) 64
  • (द) 66
उत्तर- (स) 64

140. : : के बांयी तरफ से युगल के मध्य कुछ संबंध होते हैं : : के दाहिनी तरफ पर वही संबंध स्थापित करें तत्पश्चात् पता लगाएं कि ? के स्थान पर कौन सा विकल्प आ सकता है?

LANGUAGE : PCRIYCKG : : COMPUTER : ?

  • (अ) GQMNYVIT
  • (ब) GQRRYVIT
  • (स) GQQRYVIT
  • (द) GQQRYSIT
उत्तर- (स) GQQRYVIT

141. [log100 (5log10 100)]3 का मान है:-

  • (अ) \frac{1}{8}
  • (ब) 1
  • (स) \frac{1}{16}
  • (द) \frac{1}{10}
उत्तर- (अ) \frac{1}{8}

142. यदि sin 23° = \frac{a}{b}, तब sec 23° – sin 67° बराबर है :

  • (अ) \frac{a}{b^{2}-a^{2}}
  • (ब) \frac{a^{2}}{b^{2}+a^{2}}
  • (स) \frac{a}{b\sqrt{b^{2}-a^{2}}
  • (द) \frac{a^{2}}{b\sqrt{b^{2}-a^{2}}
उत्तर- (द) \frac{a^{2}}{b\sqrt{b^{2}-a^{2}}

143. एक ठोस धात्विक बेलन, जिसकी त्रिज्या एवं ऊँचाई एक दूसरे के समान हैं, को पिघला कर उसकी तरल धातु से 162 समान ठोस गेंद तैयार करने हैं। गेंद की त्रिज्या एवं सिलेंडर की त्रिज्या का अनुपात क्या है?

  • (अ) 1 : 4
  • (ब) 1 : 5
  • (स) 1 : 6
  • (द) 1 : 8
उत्तर- (स) 1 : 6

144. जैव-चिकित्सा अपशिष्ट निपटान की उपयुक्त तकनीक है :-

  • (अ) पानी में निपटान
  • (ब) जलाए जाना
  • (स) लैंडफिल
  • (द) पुनर्चक्रण
उत्तर- (ब) जलाए जाना

145. प्राकृतिक रबड़ निम्नलिखित का बहुलक है :-

  • (अ) ब्यूना-एन (Buna-N)
  • (ब) कैप्रोलैक्टम
  • (स) निओप्रीन
  • (द) आइसोप्रीन
उत्तर- (द) आइसोप्रीन

146. कार्बनिक यौगिकों को केवल जीवित जीवों से ही प्राप्त किया जा सकता है और इनको प्रयोगशाला में कृत्रिम विधियों द्वारा संश्लेषित नहीं किया जा सकता है। यह कहलाता है :-

  • (अ) फ्रियॉन सिद्धांत
  • (ब) वोलर सिद्धांत
  • (स) जैव-शक्ति सिद्धांत
  • (द) हाइड्रोकार्बन सिद्धांत
उत्तर- (स) जैव-शक्ति सिद्धांत

147. माइक्रोसाफ्ट वर्ड में निम्नलिखित में से कौन चालू दस्तावेज के बारे में जानकारी प्रदान करता है?

  • (अ) स्टेंडर्ड टूलबार
  • (ब) टेब स्टॉप
  • (स) स्टेटस बार
  • (द) व्यू बटन्स
उत्तर- (स) स्टेटस बार

148. निम्नलिखित में से कौन एक्सेल का फंक्शन नहीं है?

  • (अ) काउंट ()
  • (ब) एमआइएन ()
  • (स) एमएएक्स ()
  • (द) सबट्रेक्ट ()
उत्तर- (द) सबट्रेक्ट ()

149. 1 ZB (Zettabyte) बराबर है:

  • (अ) 1024 EB
  • (ब) 1024 ZB
  • (स) 1024 KB
  • (द) 1024 GB
उत्तर- (अ) 1024 EB

150. निम्नलिखित में से कौन पॉवर पॉइंट की शार्टकट की (Key) है जो प्रारम्भ से स्लाइड प्रेज़ंट करने में मदद करती है?

  • (अ) F1
  • (ब) F7
  • (स) F5
  • (द) F4
उत्तर- (स) F5

Leave a Comment

error: Content is protected !!