राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा, 2025 (14-09-2025) हल प्रश्न पत्र (द्वितीय पारी)

परीक्षा बोर्डराजस्थान पुलिस
परीक्षा का नामराजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2025
पद का नामकांस्टेबल (सामान्य), कांस्टेबल (ड्राइवर), कांस्टेबल (दूरसंचार)
परीक्षा तिथि14-09-2025 (रविवार)
परीक्षा समयअपरान्ह् 03.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक (शाम की पारी)
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि17-09-2025 (गुरुवार)
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
प्रश्न पत्रद्वितीय पारी
प्रश्न पत्र कोडGANGA-04 (C)
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है)
अधिकतम अंक150
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/4 भाग (25% अंक) काटा जायेगा।
समय02:00 घण्टे
आधिकारिक वेबसाइट (राजस्थान पुलिस)https://police.rajasthan.gov.in/

नोट :-इस प्रश्न पत्र को राजस्थान पुलिस की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

  1. भाग-अ : विवेचना, तार्किक योग्यता तथा सामान्य गणित एवं कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान।
  2. भाग-ब : सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों व उनके लिए राजस्थान सरकार द्वारा प्रचलित सरकारी योजनाऐं व संस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी।
  3. भाग-स : राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति इत्यादि।

1. वर्तमान में राजस्थान विधान सभा का स्पीकर कौन हैं?

  • (अ) वासुदेव देवनानी
  • (ब) जोगाराम पटेल
  • (स) संदीप शर्मा
  • (द) कालीचरण सर्राफ
उत्तर- (अ) वासुदेव देवनानी

2. एक आदमी की ओर संकेत करते हुए सारा ने कहा, “वह मेरी माँ के पति का एकमात्र पुत्र है”। उस आदमी का सारा से क्या संबंध है?

  • (अ) चचेरा भाई
  • (ब) चाचा
  • (स) साला/देवर
  • (द) भाई
उत्तर- (द) भाई

3. जिस प्रकार से दूसरा पद प्रथम पद से संबंधित है उसी प्रकार से तीसरे पद से संबंध रखने वाले विकल्प का चुनाव कीजिए।

MUSCLE : SUMLEC : : OUTPUT : _________ .

  • (अ) UTOPUT
  • (ब) PUTOUT
  • (स) TOUTUP
  • (द) TUOUTP
उत्तर- (द) TUOUTP

4. यदि प्रथम दो कथन सत्य हैं, तो तीसरा कथन है :

(I) साइमन उम्र में पॉल से बड़ा है।

(II) पीटर उम्र में साइमन से बड़ा है।

(III) पॉल उम्र में पीटर से बड़ा है।

  • (अ) सत्य
  • (ब) असत्य
  • (स) अनिश्चित
  • (द) आंशिक सत्य
उत्तर- (ब) असत्य

5. राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम का कार्य है :

  • (अ) स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देना
  • (ब) ग्रामीण बैंकिंग का विकास
  • (स) युवाओं को स्वरोज़गार के लिये प्रशिक्षण देना
  • (द) ग्रामीण आधारभूत साधनों का विकास
उत्तर- (स) युवाओं को स्वरोज़गार के लिये प्रशिक्षण देना

6. निम्नलिखित में कौनसा उत्कृष्ट गैस है?

  • (अ) नाइट्रोजन
  • (ब) हीलियम
  • (स) ऑक्सीजन
  • (द) हाइड्रोजन
उत्तर- (ब) हीलियम

7. प्रसिद्ध ‘गणगौर’ त्योहार किस देवी को समर्पित है?

  • (अ) पार्वती
  • (ब) सरस्वती
  • (स) लक्ष्मी
  • (द) काली
उत्तर- (अ) पार्वती

8. स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल कौन थे?

  • (अ) सी. राजगोपालाचारी
  • (ब) लॉर्ड माउंटबैटन
  • (स) डॉ. एस. राधाकृष्णन्
  • (द) मोरारजी देसाई
उत्तर- (अ) सी. राजगोपालाचारी

9. बाल-विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार, बाल विवाह माना जायेगा :

  • (अ) सभी मामलों में प्रभावहीन।
  • (ब) विवर्जनीय अर्थात् अवयस्क, वयस्क होने पर इसे रद्द कर सकता है।
  • (स) यदि पंजीकृत है तो विधिवत माना जायेगा।
  • (द) मान्य परन्तु दंडनीय।
उत्तर- (ब) विवर्जनीय अर्थात् अवयस्क, वयस्क होने पर इसे रद्द कर सकता है।

10. एक हॉकी टीम ने खेल में 6 जीते और 8 हार गए। जीते गये खेलों की संख्या का अनुपात क्या है?

  • (अ) \frac{6}{8}
  • (ब) \frac{8}{6}
  • (स) \frac{8}{14}
  • (द) \frac{3}{7}
उत्तर- (द) \frac{3}{7}

11. बीकानेर शहर की स्थापना किसने की है?

  • (अ) राव जोधा
  • (ब) राव माल्देव
  • (स) राव गंगा
  • (द) राव बीका
उत्तर- (द) राव बीका

12. ऑनलाइन सुरक्षित रहने का सही तरीका क्या है?

  • (अ) पासवर्ड शेयर करना
  • (ब) अज्ञात लिंक पर क्लिक करना
  • (स) स्ट्रांग पासवर्ड का उपयोग और निजी सूचना को शेयर नहीं करना
  • (द) सभी इमेल संलग्नकों को खोलना
उत्तर- (स) स्ट्रंग पासवर्ड का उपयोग और निजी सूचना को शेयर नहीं करना

13. राजस्थान में किस संधि ने ब्रिटिश सर्वोच्चता की शुरुआत की?

  • (अ) अमृतसर की संधि
  • (ब) सूरजी-आंजानगांव की संधि
  • (स) 1818 की संधि
  • (द) सालबाई संधि
उत्तर- (स) 1818 की संधि

14. राजस्थान के किस शहर में सबसे कम जनसंख्या घनत्व है?

  • (अ) बीकानेर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) बाड़मेर
  • (द) डूंगरपुर
उत्तर- (ब) जैसलमेर

15. राजस्थान का वह कौन सा किला है जिसे मुगल या अंग्रेज़ कभी नहीं जीत पाये?

  • (अ) रणथम्बोर
  • (ब) कुम्भलगढ़
  • (स) जैसलमेर
  • (द) चित्तौड़गढ़
उत्तर- (ब) कुम्भलगढ़

16. रणजीत के पास 1 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्के हैं, जिनका कुल मूल्य 480 रुपये हैं। यह देखते हुये कि सभी मूल्य के सिक्कों की संख्या समान है, उसके पास कुल कितने सिक्के हैं?

  • (अ) 30
  • (ब) 75
  • (स) 90
  • (द) 120
उत्तर- (स) 90

17. भारत सरकार का कौन सा मंत्रालय ICDS योजना का संचालन करता है?

  • (अ) शिक्षा मंत्रालय
  • (ब) वित्त मंत्रालय
  • (स) ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • (द) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
उत्तर- (द) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

18. सर्च इंजन का क्या उपयोग है?

  • (अ) मेल भेजना
  • (ब) इंटरनेट पर सूचना खोजना
  • (स) तस्वीर खींचना
  • (द) संगीत सुनना
उत्तर- (ब) इंटरनेट पर सूचना खोजना

19. 1 बाईट = ________ बिट्स।

  • (अ) 2
  • (ब) 4
  • (स) 24
  • (द) 8
उत्तर- (द) 8

20. निम्न चार विकल्पों में से उस उपयुक्त चित्र को चुनिए जो चित्र आव्यूह (Matrix) को पूरा करेगा :

Rajasthan Police 14 10 2025 3

  • (अ) 1
  • (ब) 2
  • (स) 3
  • (द) 4
उत्तर- (ब) 2

21. राजस्थान में पंचायत राज व्यवस्था में ‘जिला परिषद’ का प्रमुख कौन होता है?

  • (अ) प्रधान
  • (ब) जिला कलेक्टर
  • (स) जिला प्रमुख
  • (द) जिला विकास अधिकारी
उत्तर- (स) जिला प्रमुख

22. निम्नलिखित में से कौन सा कारक इन्फ्लूएन्जा रोग उत्पन्न करता है?

  • (अ) जीवाणु (Bacteria)
  • (ब) कवक (Fungi)
  • (स) प्रोटोज़ोअन (Protozoan)
  • (द) विषाणु (Virus)
उत्तर- (द) विषाणु (Virus)

23. राजस्थान में सोयाबीन की खेती प्रमुख रूप से कहाँ की जाती है?

  • (अ) हाड़ौती
  • (ब) मेवाड़
  • (स) मारवाड़
  • (द) शेखावाटी
उत्तर- (अ) हाड़ौती

24. निम्नलिखित में कौन सी संख्या 11 से विभाज्य है?

  • (अ) 675983
  • (ब) 85692
  • (स) 6661224
  • (द) 9696
उत्तर- (अ) 675983

25. उपयुक्त विकल्प चुनें :

अंगुली : हाथ : : _________ : फूल

  • (अ) पृष्ठ
  • (ब) पंखुड़ी
  • (स) शाखा
  • (द) पहिया
उत्तर- (ब) पंखुड़ी

26. श्रेणी पूरा कीजिए :

C1D, E3F, G5H, I7J, ?

  • (अ) K1L
  • (ब) K9L
  • (स) L9K
  • (द) L1K
उत्तर- (ब) K9L

27. चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध “कीर्ति स्तम्भ” का निर्माण किसके द्वारा किया गया था?

  • (अ) रावल कुमार सिंह
  • (ब) राणा प्रताप
  • (स) जीजा भागेरवाला
  • (द) ईश्वरी सिंह
उत्तर- (स) जीजा भागेरवाला

28. यदि प्रथम दो कथन सत्य हैं, तो तीसरा कथन __________ है।

(I) ब्ल्यूबेरी, स्ट्राबेरी की अपेक्षा अधिक महँगा है।

(II) ब्ल्यूबेरी, रास्पबेरी की अपेक्षा सस्ता है।

(III) रास्पबेरी, स्ट्राबेरी एवं ब्ल्यूबेरी की अपेक्षा अधिक महँगा है।

  • (अ) सत्य
  • (ब) असत्य
  • (स) अनिश्चित
  • (द) आंशिक सत्य
उत्तर- (अ) 66\tfrac{2}{3}%

29. राजस्थान राज्य की आधिकारिक स्थापना कब हुई थी?

  • (अ) 1949
  • (ब) 1950
  • (स) 1956
  • (द) 1948
उत्तर- (अ) 1949

30. यदि a, b का समानुपातिक है और जब b = 8, तब a = 15 है, तो जब b = 16 है तब a का क्या मान है?

  • (अ) 30
  • (ब) 8
  • (स) \frac{15}{16}
  • (द) \frac{1}{2}
उत्तर- (अ) 30

31. गुलाबी मृद्भांड किस शहर से संबंधित है?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) अजमेर
उत्तर- (स) जयपुर

32. आई सी सी (ICC) महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 किस देश ने जीता?

  • (अ) इंग्लैंड
  • (ब) भारत
  • (स) ऑस्ट्रेलिया
  • (द) न्यूजीलैंड
उत्तर- (द) न्यूजीलैंड

33. प्रसिद्ध पिछवाई और फड़ चित्रकारी किस पर की जाती है?

  • (अ) काँच
  • (ब) चमड़ा
  • (स) कपड़ा
  • (द) लकड़ी
उत्तर- (स) कपड़ा

34. किस ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है?

  • (अ) शुक्र
  • (ब) मंगल
  • (स) बृहस्पति
  • (द) शनि
उत्तर- (ब) मंगल

35. राजस्थान राज्य वित्त आयोग का वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

  • (अ) गजेंद्र सिंह खीमसर
  • (ब) सुरेश सिंह रावत
  • (स) अरुण चतुर्वेदी
  • (द) संजय शर्मा
उत्तर- (स) अरुण चतुर्वेदी

36. श्रेणी पूरा कीजिए :

2, 6, 12, 20, 30, ?

  • (अ) 36
  • (ब) 40
  • (स) 42
  • (द) 48
उत्तर- (स) 42

37. बीसलपुर बाँध किस नदी पर स्थित है?

  • (अ) बनास
  • (ब) चम्बल
  • (स) माही
  • (द) घग्घर
उत्तर- (अ) बनास

38. राजस्थान में कौन सी मरुभूमि स्थित है?

  • (अ) थार मरुभूमि
  • (ब) सहारा मरुभूमि
  • (स) गोबी मरुभूमि
  • (द) कालाहरी मरुभूमि
उत्तर- (अ) थार मरुभूमि

39. टेबल स्ट्रक्चर को हटाने मैं कौन सा SQL कमाँड उपयोगी है?

  • (अ) डिलिट टेबल
  • (ब) ड्रॉप टेबल
  • (स) कट टेबल
  • (द) एंड टेबल
उत्तर- (ब) ड्रॉप टेबल

40. राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चों के लालन-पोषण, शिक्षा आदि की व्यवस्था के लिए चलाई जाने वाली योजना का क्या ना है?

  • (अ) मुख्यमंत्री राजश्री योजना
  • (ब) इंदिरा रसोई योजना
  • (स) पालनहार योजना
  • (द) मुख्यमंत्री लाड़ली योजना
उत्तर- (स) पालनहार योजना

41. यदि कल के बाद का दिन, बृहस्पतिवार के दो दिन पूर्व का दिन है, तो आज कौन सा दिन है?

  • (अ) सोमवार
  • (ब) मंगलवार
  • (स) बुधवार
  • (द) बृहस्पतिवार
उत्तर- (ब) मंगलवार

42. निम्नलिखित में कौन सा युग्म विषम है?

  • (अ) इराक : एशिया
  • (ब) केन्या : अफ्रीका
  • (स) काठमांडू : नेपाल
  • (द) स्पेन : यूरोप
उत्तर- (स) काठमांडू : नेपाल

43. एक थैले में 5 लाल, 7 नीला और 3 हरे गेंदें हैं। यदि यादृच्छिक रूप से एक गेंद निकाली जाय तो इसके लाल या हरा गेंद होने की प्रायिकता कितनी है?

  • (अ) 1
  • (ब) \frac{8}{15}
  • (स) \frac{5}{15}
  • (द) \frac{1}{3}
उत्तर- (ब) \frac{8}{15}

44. मेवाड़ राजवंश के संस्थापक कौन थे?

  • (अ) राणा सांगा
  • (ब) बप्पा रावल
  • (स) राणा हामीर
  • (द) राणा प्रताप
उत्तर- (ब) बप्पा रावल

45. विंडोज पर ओपन प्रोग्रामों के बीच स्विच करने के लिए किस शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है?

  • (अ) Alt + F4
  • (ब) Ctrl + Tab
  • (स) Alt + Tab
  • (द) Ctrl + Shift + Del
उत्तर- (स) Alt + Tab

46. चाय का सबसे बड़ा उत्पादक भारतीय राज्य कौन सा है?

  • (अ) पश्चिम बंगाल
  • (ब) केरल
  • (स) असम
  • (द) सिक्किम
उत्तर- (स) असम

47. संयुक्त राज्य अमेरीका का उपराष्ट्रपति कौन है, जिसने हाल ही में राजस्थान का दौरा किया था?

  • (अ) डोनाल्ड ट्रम्प
  • (ब) कमला हैरिस
  • (स) जे.डी. बैन्स
  • (द) ॠषि सुनक
उत्तर- (स) जे.डी. बैन्स

48. व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?

  • (अ) लियांडर पेस
  • (ब) मिल्खा सिंह
  • (स) अभिनव बिंद्रा
  • (द) पी.टी. उषा
उत्तर- (स) अभिनव बिंद्रा

49. सांभर झील किसके लिए प्रसिद्ध है?

  • (अ) नमक उत्पादन
  • (ब) मछली पालन
  • (स) पर्यटन
  • (द) जल क्रीड़ा
उत्तर- (अ) नमक उत्पादन

50. राजस्थान के सकल घरेलू उत्पाद में सबसे कम अंशदान किस क्षेत्र से आता है?

  • (अ) कृषि
  • (ब) विनिर्माण
  • (स) सेवा
  • (द) खदान
उत्तर- (द) खदान

51. Ctrl + V को दबाने पर यह क्या करता है?

  • (अ) पेस्ट (Paste)
  • (ब) अन्डू (Undo)
  • (स) सेव (Save)
  • (द) कट (Cut)
उत्तर- (अ) पेस्ट (Paste)

52. इनमें से कौन सी दर्रा अरावली पहाड़ियों में है?

  • (अ) हल्दीघाटी
  • (ब) क्षिप्कीला
  • (स) नाथूला
  • (द) रोहतांग
उत्तर- (अ) हल्दीघाटी

53. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में खाता खोलने के लिए बालिका की आयु कितनी होनी चाहिए?

  • (अ) 18 वर्ष से कम
  • (ब) 25 वर्ष से कम
  • (स) 10 वर्ष से कम
  • (द) 20 वर्ष से कम
उत्तर- (स) 10 वर्ष से कम

54. “सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया” किस भारतीय शहर को कहा जाता है?

  • (अ) पुणे
  • (ब) चेन्नई
  • (स) बेंगलूरू
  • (द) हैदराबाद
उत्तर- (स) बेंगलूरू

55. राजस्थान में ज़िला परिषद के चुनाव में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?

  • (अ) 18 वर्ष
  • (ब) 21 वर्ष
  • (स) 25 वर्ष
  • (द) 10 वर्ष
उत्तर- (ब) 21 वर्ष

56. ग्रामीण राजस्थान में लघु जल संरचना के माध्यम से जल संरक्षण की कौन सी योजना कार्यरत है?

  • (अ) जल जीवन मिशन
  • (ब) मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान
  • (स) नीर विधि योजना
  • (द) पानी बचाओ योजना
उत्तर- (ब) मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान

57. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO), राजस्थान राज्य औद्योगिक एवं खनिज विकास निगम (RSIMDC) से किस वर्ष अलग होकर वर्तमान स्वरूप में अस्तित्व में आया?

  • (अ) 1969
  • (ब) 1980
  • (स) 1984
  • (द) 1991
उत्तर- (ब) 1980

58. 3 : 5 : 4 के अनुपात में तीन संख्याओं को इस प्रकार ज्ञात कीजिए कि उन संख्याओं के वर्गों का योगफल 200 हो।

  • (अ) 3, 15, 12
  • (ब) 10, 6, 8
  • (स) 6, 10, 8
  • (द) 3, 5, 7
उत्तर- (स) 6, 10, 8

59. राजस्थान में राज्य वित्त आयोग का गठन प्रत्येक ________ वर्ष में किया जाता है।

  • (अ) 3
  • (ब) 4
  • (स) 5
  • (द) 10
उत्तर- (स) 5

60. आई.एस.पी. (ISP) किसका प्रतीक है?

  • (अ) इंडियन सर्विस प्रोवाइडर
  • (ब) इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर
  • (स) इंटरनेट सर्विस पोर्ट
  • (द) इंटरलिंक्ड सिस्टम प्रोवाइडर
उत्तर- (ब) इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर

61. संतरे की खेती के लिए राजस्थान का कौन सा जिला प्रसिद्ध है?

  • (अ) गंगानगर
  • (ब) झालावाड़
  • (स) अजमेर
  • (द) सवाई माधोपुर
उत्तर- (ब) झालावाड़

62. आमाशय में कौन सा अम्ल पाया जात है?

  • (अ) नाइट्रिक अम्ल
  • (ब) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
  • (स) सिट्रिक अम्ल
  • (द) ऐसीटिक अम्ल
उत्तर- (ब) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

63. दो संख्याओं का गुणनफल 0.03 और उनमें से एक संख्या दूसरी संख्या का 1/12 है। संख्याओं को ज्ञात कीजिए।

  • (अ) 0.01, 0.12
  • (ब) 0.6, 0.05
  • (स) 0.06, 0.5
  • (द) 0.012, 0.1
उत्तर- (ब) 0.6, 0.05

64. जॉन उत्तर की ओर 10 मी. चलता है, फिर दायें मुड़ता है और 5 मी. चलता है। वह फिर से दायें मुड़ता है और 10 मी. चलता है, तो अब वह किस दिशा की ओर मुँड़ करके खड़ा है?

  • (अ) उत्तर
  • (ब) उत्तर-पूर्व
  • (स) दक्षिण
  • (द) पूर्व
उत्तर- (स) दक्षिण

65. भारत में कानून बनाने की जिम्मेदारी किस संस्था की है

  • (अ) न्यायपालिका
  • (ब) कार्यपालिका
  • (स) चुनाव आयोग
  • (द) संसद
उत्तर- (द) संसद

66. यू.आर.एल. (URL) का पूर्ण विस्तार क्या है?

  • (अ) यूनिवर्सल रिसोर्स लिंक
  • (ब) यूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर
  • (स) यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर
  • (द) यूनिफॉर्म रिसोर्स लिंक
उत्तर- (स) यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर

67. श्रेणी पूरा कीजिए :

JAK, KBL, LCM, MDN, ?

  • (अ) PFQ
  • (ब) MEN
  • (स) NEO
  • (द) NEP
उत्तर- (स) NEO

68. एक त्रिभुज में दो कोणों का योग 120° है। तीसरे कोण का परिमाण क्या है?

  • (अ) 60°
  • (ब) 80°
  • (स) 90°
  • (द) 120°
उत्तर- (अ) 60°

69. 50 का कितना प्रतिशत 12 है?

  • (अ) 416%
  • (ब) 12%
  • (स) 24%
  • (द) 20%
उत्तर- (स) 24%

70. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान किसके लिए प्रसिद्ध है?

  • (अ) बाघ
  • (ब) मगरमच्छ
  • (स) प्रवासी पक्षी
  • (द) तेंदुआ
उत्तर- (स) प्रवासी पक्षी

71. राजस्थान के किस क्षेत्र में काली मिट्टी बहुतायत में पायी जाती है?

  • (अ) मारवाड़
  • (ब) शेखावाटी
  • (स) मेवाड़
  • (द) हाड़ौती
उत्तर- (द) हाड़ौती

72. मानव-श्वसन के लिए कौन सा गैस अनिवार्य है?

  • (अ) कार्बन डायऑक्साइड
  • (ब) ऑक्सीजन
  • (स) नाइट्रोजन
  • (द) हाइड्रोजन
उत्तर- (ब) ऑक्सीजन

73. राजस्थान में हरित ऊर्जा गलियारा (The Green Energy Corridor) संबंधित है :

  • (अ) सौर एवं पवन ऊर्जा ट्रान्समिशन
  • (ब) पनबिजली उत्पादन
  • (स) परमाणु ऊर्जा उत्पादन
  • (द) मेट्रो रेल
उत्तर- (अ) सौर एवं पवन ऊर्जा ट्रान्समिशन

74. कम्प्यूटर के उन भौतिक भागों को जिसे आप देख और छू सकते हैं, कहलाता है :

  • (अ) हार्डवेयर
  • (ब) सॉफ्टवेयर
  • (स) हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
  • (द) ऑपरेटिंग सिस्टम
उत्तर- (अ) हार्डवेयर

75. राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

  • (अ) 1990
  • (ब) 1999
  • (स) 2001
  • (द) 2003
उत्तर- (ब) 1999

76. निम्नलिखित में से कौन सा स्थायी मेमोरी है?

  • (अ) रैम (RAM)
  • (ब) रोम (ROM)
  • (स) कैशे (Cache)
  • (द) डेटा (Data)
उत्तर- (ब) रोम (ROM)

77. पानी का क्वथनांक क्या है?

  • (अ) 50°C
  • (ब) 75°C
  • (स) 150°C
  • (द) 100°C
उत्तर- (द) 100°C

78. निम्न में कौन सा भिन्न आरोही क्रम में है?

  • (अ) \frac{3}{5},\frac{2}{3},\frac{9}{11},\frac{7}{9}
  • (ब) \frac{2}{3},\frac{3}{5},\frac{7}{9},\frac{9}{11}
  • (स) \frac{3}{5},\frac{2}{3},\frac{7}{9},\frac{9}{11}
  • (द) \frac{9}{11},\frac{7}{9},\frac{2}{3},\frac{3}{5}
उत्तर- (स) \frac{3}{5},\frac{2}{3},\frac{7}{9},\frac{9}{11}

79. तथ्य 1 : अमन के चार बच्चे हैं।

तथ्य 2 : दो बच्चों के बाल भूरे हैं और दो बच्चों के काले बाल हैं।

तथ्य 3 : बच्चों में आधे लड़कियाँ हैं।

यदि कथन तथ्य हैं, तो निम्न में से कौन सा अवश्य ही तथ्य होगा?

(a) कम से कम एक लड़की के बाल भूरे हैं।

(b) बच्चों में दो लड़के हैं।

(c) दो लड़कों के बाल काले हैं।

  • (अ) कथन (a)
  • (ब) कथन (a) और (b)
  • (स) कथन (b)
  • (द) कथन (a) और (c)
उत्तर- (स) कथन (b)

80. वाशिंग सोडा (Washing Soda) का रासायनिक नाम क्या है?

  • (अ) सोडियम क्लोराइड
  • (ब) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
  • (स) सोडियम हाइड्रोक्साइड
  • (द) सोडियम कार्बोनेट
उत्तर- (द) सोडियम कार्बोनेट

81. यदि 3x + 5x = -8 है, तो x + 1 = ?

  • (अ) -2
  • (ब) -1
  • (स) 0
  • (द) 1
उत्तर- (स) 0

82. भगवान गौतम बुद्ध का जन्म स्थल _________ है।

  • (अ) लुम्बिनी
  • (ब) सारनाथ
  • (स) बोधगया
  • (द) वैशाली
उत्तर- (अ) लुम्बिनी

83. ‘सार्वभौम वयस्क मताधिकार’ का क्या तात्पर्य है?

  • (अ) सभी वयस्कों को मतदान का अधिकार
  • (ब) केवल शिक्षित वयस्कों को मतदान का अधिकार
  • (स) केवल पुरुषों को मतदान का अधिकार
  • (द) केवल सम्पत्ति धारकों को मतदान का अधिकार
उत्तर- (अ) सभी वयस्कों को मतदान का अधिकार

84. किसी संख्या का 65% और उसी संख्या का 35% का अंतर 336 है। उस संख्या का 8% कितना है?

  • (अ) 80
  • (ब) 189.6
  • (स) 89.6
  • (द) 86
उत्तर- (स) 89.6

85. प्राचीन राजस्थान में मत्स्य साम्राज्य की राजधानी क्या थी?

  • (अ) राजसमंद
  • (ब) विराटनगर
  • (स) अलवर
  • (द) अजमेर
उत्तर- (ब) विराटनगर

86. कौन सी प्रजातंत्र की एक विशेषता नहीं है?

  • (अ) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव
  • (ब) तानाशाही
  • (स) विधि द्वारा शासन
  • (द) मौलिक अधिकार
उत्तर- (ब) तानाशाही

87. जोखिम भरे व्यवसायों में बच्चों को रोजगार देना किस विधान के अंतर्गत निषेध है?

  • (अ) किशोर न्याय अधिनियम, 2015
  • (ब) बाल श्रम (निषेध व नियंत्रण) अधिनियम, 1986
  • (स) बाल-विवाह निषेध अधिनियम, 2006
  • (द) यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012
उत्तर- (ब) बाल श्रम (निषेध व नियंत्रण) अधिनियम, 1986

88. निम्नलिखित में कौन सा एक लोकप्रिय वेब ब्राऊजर है?

  • (अ) गूगल क्रोम
  • (ब) विंडोज
  • (स) एम एस वर्ड
  • (द) अडोब रीडर
उत्तर- (अ) गूगल क्रोम

89. स्केटिंग, रिंक से इसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार टेनिस ________ से संबंधित है।

  • (अ) कोर्ट
  • (ब) अरेना
  • (स) पिच
  • (द) रैकेट
उत्तर- (अ) कोर्ट

90. राजस्थान में आरंभिक मानव बस्ती ________ में पाया गया है।

  • (अ) बागोर
  • (ब) कालीबंगन
  • (स) आहड
  • (द) बैरत
उत्तर- (अ) बागोर

91. निम्न में से कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम है?

  • (अ) गूगल क्रोम
  • (ब) अडोब फोटोशॉप
  • (स) माइक्रोसॉफ्ट विंडोज
  • (द) MySQL
उत्तर- (स) माइक्रोसॉफ्ट विंडोज

92. राजस्थान में घग्घर नदी किस पड़ोसी राज्य से प्रवेश करती है?

  • (अ) पंजाब
  • (ब) मध्य प्रदेश
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) हरियाणा
उत्तर- (द) हरियाणा

93. श्रेणी पूरा कीजिए

Z, X, V, T, ?

  • (अ) Q
  • (ब) R
  • (स) S
  • (द) T
उत्तर- (ब) R

94. यदि आप अन्य ॠणात्मक संख्या से एक धनात्मक संख्या को घटायें तो इसका परिणाम क्या है?

  • (अ) परिणाम हमेशा धनात्मक होगा
  • (ब) परिणाम हमेशा ॠणात्मक होगा
  • (स) ॠणात्मक संख्या से धनात्मक संख्या घटा नहीं सकते
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ब) परिणाम हमेशा ॠणात्मक होगा

95. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  • (अ) मुफ्त खाद्य वितरण
  • (ब) शहरी आवास विकास
  • (स) शहरी क्षेत्र में रोजगार गारंटी
  • (द) शहरी गरीबों के लिए मुफ्त शिक्षा
उत्तर- (स) शहरी क्षेत्र में रोजगार गारंटी

96. पैसिफिक यू, (Pacific Yew) पैसिफिक उत्तर-पूर्व में पाया जाने वाला एक सदाबहार वृक्ष है। इसका फल गुद्देदार एवं विषाक्त होता है। हाल ही में इस वृक्ष के छाल से टैक्सॉल नामक पदार्थ की खोज की गई है जिसे कैंसर के विरुद्ध उपयोग में आने वाला एक नया एवं उत्साही औषध माना गया है।

उपरोक्त परिच्छेद निम्न में से किस कथन का समर्थन सर्वोत्तम रूप से करता है?

  • (अ) स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा टैक्सॉल का उपयोग जहरीला होता है।
  • (ब) टैक्सॉल से लोगों को अनेक बीमारियों से बचाया गया है।
  • (स) पैसिफिक यू का फल लोगों को नहीं खाना चाहिए।
  • (द) टैक्सॉल के खोज के पूर्व इस वृक्ष को बेकार माना जाता था।
उत्तर- (स) पैसिफिक यू का फल लोगों को नहीं खाना चाहिए।

97. ब्रिटिश शासन के दौरान दक्षिणी राजस्थान में भील आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

  • (अ) गोविंद गुरु
  • (ब) विजय सिंह पाठक
  • (स) केसरी सिंह बारहथ
  • (द) अर्जुन लाल सेठी
उत्तर- (अ) गोविंद गुरु

98. अकबर के शासन के दौरान मारवाड़ का शासक कौन था?

  • (अ) राव जोधा
  • (ब) राव माल्देव
  • (स) उदय सिंह
  • (द) चंद्रसेन राठौड़
उत्तर- (द) चंद्रसेन राठौड़

99. राजस्थान में पंचायत संस्थाओं और नगरीय निकायों का चुनाव कौन करवाता है?

  • (अ) राज्य निर्वाचन आयोग
  • (ब) मुख्य चुनाव अधिकारी
  • (स) भारत चुनाव आयोग
  • (द) पंचायती राज मंत्रालय
उत्तर- (अ) राज्य निर्वाचन आयोग

100. भारत सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कौन है?

  • (अ) गजेन्द्र सिंह
  • (ब) अर्जुनराव मेधवाल
  • (स) दिया कुमारी
  • (द) भूपेन्द्र यादव
उत्तर- (अ) गजेन्द्र सिंह

101. 2025 का पुरुषों का विंबल्डन ग्रैन्ड स्लैम प्रतियोगिता जीतने वाला पुरुष खिलाड़ी का नाम क्या है?

  • (अ) जे. सिनर
  • (ब) सी. एकलराज
  • (स) रोजर फेडरर
  • (द) नडाल
उत्तर- (अ) जे. सिनर

102. ‘भारत के मिसाइल मैन’ के नाम से किनको जाना जाता है?

  • (अ) होमी भाभा
  • (ब) विक्रम साराभाई
  • (स) सतीश धवन
  • (द) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
उत्तर- (द) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

103. किशोर न्याय अधिनियम का मुख्य लक्ष्य है :

  • (अ) अपराध करने वाले बच्चों को दंड देना
  • (ब) बाल-श्रम को प्रोत्साहित करना
  • (स) बच्चों के द्वारा साइबर अपराध की घटना को रोकना
  • (द) 18 वर्ष से कम आयु वाले अपराधी बच्चों की देखभाल, सुरक्षा एवं पुनर्वास उपलब्ध कराना
उत्तर- (द) 18 वर्ष से कम आयु वाले अपराधी बच्चों की देखभाल, सुरक्षा एवं पुनर्वास उपलब्ध कराना

104. अनन्या ने भारतीय रुपये 6,00,000/- में एक कार खरीदा और उसे भारतीय रुपये 6,12,500/- में बेच दिया। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • (अ) 2%
  • (ब) 2.08%
  • (स) 2.01%
  • (द) 20.80%
उत्तर- (ब) 2.08%

105. भारतीय राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

  • (अ) इंदिरा गांधी
  • (ब) सुचेता कृपलानी
  • (स) सरोजिनी नायडु
  • (द) विजयलक्ष्मी पंडित
उत्तर- (ब) सुचेता कृपलानी

106. महिला संचालित स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने के लिए शी कोहोर्ट (SHE COHORT) 3.0 पहल का सूत्रपात किस राज्य सरकार ने किया है?

  • (अ) ओड़िशा
  • (ब) हरियाणा
  • (स) पंजाब
  • (द) गुजरात
उत्तर- (स) पंजाब

107. यदि AN = 14 एवं CAT = 60 तब BEG = ?

  • (अ) 68
  • (ब) 72
  • (स) 74
  • (द) 70
उत्तर- (द) 70

108. भारत और किस देश के बीच सिंधु जल-संधि पर हस्ताक्षर किया गया है?

  • (अ) पाकिस्तान
  • (ब) चीन
  • (स) बांग्लादेश
  • (द) नेपाल
उत्तर- (अ) पाकिस्तान

109. एक कम्पनी में कर्मचारियों की औसत आयु 48 वर्ष है। अगले वर्ष 8 कर्मचारी सेवा से मुक्त हो जाएँगे। अगले वर्ष औसत आयु कितनी होगी?

[सूचना : कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष है, कम्पनी में कर्मचारियों की संख्या 30 है।]

  • (अ) 41
  • (ब) 44
  • (स) 35
  • (द) 45
उत्तर- (द) 45

110. यदि A, B से लम्बा है और B, C से लम्बा है, तो सबसे छोटा कौन है?

  • (अ) C
  • (ब) A
  • (स) B
  • (द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
उत्तर- (अ) C

111. कमला अपने छोटे भाई से दो गुना बड़ी है। यदि उनके बीच के आयु में अंतर 15 वर्ष है, तो उसके छोटे भाई की आयु क्या होगी?

  • (अ) 10
  • (ब) 15
  • (स) 20
  • (द) 25
उत्तर- (ब) 15

112. निर्णय कीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष सामान्यतः ज्ञात तथ्यों को नज़रअंदाज़ करते हुए दिए गए दो कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है?

कथन : सभी पेंसिलें कलम हैं।

सभी कलम स्याही हैं।

निष्कर्ष :

(I) सभी पेंसिलें स्याही हैं।

(II) कुछ स्याही पेंसिलें हैं।

  • (अ) केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
  • (ब) केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
  • (स) न तो निष्कर्ष (I) न ही निष्कर्ष (II) निकलता है।
  • (द) निष्कर्ष (I) एवं (II) दोनों निकलते हैं।
उत्तर- (द) निष्कर्ष (I) एवं (II) दोनों निकलते हैं।

113. हिमालय में पीर पंजाल पर्वतमाला ________ का एक भाग है।

  • (अ) शिवालिक
  • (ब) ट्रांस (पार) हिमालय
  • (स) सेंट्रल (मध्य) हिमालय
  • (द) लेसर (लघु) हिमालय
उत्तर- (द) लेसर (लघु) हिमालय

114. ‘कालबेलिया’ लोक नृत्य किस भारतीय राज्य से संबंधित है?

  • (अ) राजस्थान
  • (ब) मध्य प्रदेश
  • (स) पश्चिम बंगाल
  • (द) पंजाब
उत्तर- (अ) राजस्थान

115. 2025 में अपराध निवारण के लिए “त्रिनेत्र ऐप 2.0” किस भारतीय राज्य सरकार ने आरंभ किया?

  • (अ) पंजाब
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर- (स) उत्तर प्रदेश

116. किसी वस्तु की वास्तविक छवि/प्रतिबिंब (Real Image) प्राप्त करने के लिए निम्न में से किस प्रकार का दर्पण प्रयुक्त किया जाता है?

  • (अ) समतल दर्पण
  • (ब) अवतल दर्पण
  • (स) उत्तल दर्पण
  • (द) कोई भी दर्पण वास्तविक छवि नहीं बनाता
उत्तर- (ब) अवतल दर्पण

117. 110 मी. × 60 मी. घास-आच्छादित आयताकार प्लॉट के अंदर चारों ओर 2 मी. चौड़ा बजरी का रास्ता बनाना है। ₹ 2 प्रति वर्ग मी. की दर से बजरी बिछाने का लागत ज्ञात कीजिए।

  • (अ) ₹ 1338
  • (ब) ₹ 1238
  • (स) ₹ 1328
  • (द) ₹ 1228
उत्तर- (स) ₹ 1328

118. भारतीय संविधान की किस अनुसूची में MP एवं MLA की अयोग्यता से संबंधित प्रावधान है?

  • (अ) 8वीं
  • (ब) 9वीं
  • (स) 10वां
  • (द) 11वां
उत्तर- (स) 10वां

119. निम्न में से कौन सा दूसरों से अलग है?

  • (अ) इंच
  • (ब) आउन्स
  • (स) सेन्टीमीटर
  • (द) यार्ड
उत्तर- (ब) आउन्स

120. पेंसिल के निर्माण में किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?

  • (अ) लेड
  • (ब) ग्रेफाइट
  • (स) लोहा
  • (द) ऐल्युमिनियम
उत्तर- (ब) ग्रेफाइट

121. किस शहर को झीलों का शहर कहा जाता है?

  • (अ) अजमेर
  • (ब) भरतपुर
  • (स) कोटा
  • (द) उदयपुर
उत्तर- (द) उदयपुर

122. कौन सा प्रोटोकॉल ई-मेल भेजने में उपयोगी है?

  • (अ) FTP
  • (ब) HTTP
  • (स) SMTP
  • (द) SSH
उत्तर- (स) SMTP

123. चम्बल नदी घाटी परियोजना मुख्यतः संबंधित है :

  • (अ) शहरी आवास से
  • (ब) पनबिजली एवं सिंचाई से
  • (स) खनिज विकास से
  • (द) पर्यटन से
उत्तर- (ब) पनबिजली एवं सिंचाई से

124. अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्रक में कृषि, मछली पकड़ना और वानिकी आता है?

  • (अ) तृतीयक क्षेत्रक
  • (ब) द्वितीयक क्षेत्रक
  • (स) प्राथमिक क्षेत्रक
  • (द) चतुर्थक क्षेत्रक
उत्तर- (स) प्राथमिक क्षेत्रक

125. निम्नलिखित में त्रिभुजों की संख्या है :

Rajasthan Police 14 10 2025 4

  • (अ) 8
  • (ब) 10
  • (स) 12
  • (द) 14
उत्तर- (द) 14

126. किस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार स्टार्ट-अप्स और नवाचार को प्रोत्साहित करती है?

  • (अ) स्टार्ट-अप-इंडिया
  • (ब) ई-स्टार्ट राजस्थान
  • (स) नवाचार मिशन
  • (द) मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप्स योजना
उत्तर- (ब) ई-स्टार्ट राजस्थान

127. निम्नांकित का दर्पण प्रतिबिंब ज्ञात कीजिए।

Rajasthan Police 14 10 2025 5

  • (अ) 1
  • (ब) 2
  • (स) 3
  • (द) 4
उत्तर- (अ) 1

128. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र में कितनी तिलियाँ (spokes) हैं?

  • (अ) 20
  • (ब) 24
  • (स) 26
  • (द) 28
उत्तर- (ब) 24

129. ओज़ोन परत के क्षरण (depletion) के लिए कौन सा गैस जिम्मेवार है?

  • (अ) क्लोरोफ्लूरोकार्बन्स
  • (ब) नाइट्रस ऑक्साइड
  • (स) कार्बन डाइऑक्साइड
  • (द) नाइट्रोजन
उत्तर- (अ) क्लोरोफ्लूरोकार्बन्स

130. निम्न चार संख्याओं में से तीन निश्चित रूप से समान हैं परन्तु उनमें से एक अलग है। उस विषम संख्या को चुनिए।

  • (अ) 594
  • (ब) 693
  • (स) 465
  • (द) 573
उत्तर- (अ) 594

131. निम्नलिखित में से भारत में सबसे बड़ी पर्वत श्रेणी कौन सी है?

  • (अ) अरावली की पहाड़ियाँ
  • (ब) पश्चिमी घाट की पहाड़ियाँ
  • (स) विंध्याचल पर्वत श्रेणियाँ
  • (द) हिमालय पर्वत श्रेणियाँ
उत्तर- (द) हिमालय पर्वत श्रेणियाँ

132. निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान का एक परम्परागत लोक नृत्य नहीं है?

  • (अ) घूमर
  • (ब) भांगड़ा
  • (स) कच्ची घोड़ी
  • (द) कालबेलिया
उत्तर- (ब) भांगड़ा

133. राजस्थान राज्य का संवैधानिक मुखिया कौन होता है?

  • (अ) मुख्यमंत्री
  • (ब) विधान सभा अध्यक्ष
  • (स) राज्यपाल
  • (द) मुख्य सचिव
उत्तर- (स) राज्यपाल

134. _______ औषध एवं शल्यचिकित्सा पर उपलब्ध एक प्राचीन संस्कृत ग्रंथ है।

  • (अ) अर्थशास्त्र
  • (ब) सुश्रुत संहिता
  • (स) रघुवंशम्
  • (द) अभिज्ञानशाकुंतलम्
उत्तर- (ब) सुश्रुत संहिता

135. “मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना” का उद्देश्य क्या है?

  • (अ) आई टी क्षेत्र को बढ़ावा देना
  • (ब) सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देना
  • (स) कृषि निर्यात को बढ़ावा देना
  • (द) पर्यटन को बढ़ावा देना
उत्तर- (ब) सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देना

136. निम्नलिखित में कौन सा सर्च इंजन नहीं है?

  • (अ) याहू
  • (ब) फेसबुक
  • (स) बिंग
  • (द) गूगल
उत्तर- (ब) फेसबुक

137. ‘वन्दे मातरम्’ गीत के रचयिता कौन हैं?

  • (अ) रबिन्द्रनाथ टैगोर
  • (ब) दादाभाई नौरोजी
  • (स) लाल बहादुर शास्त्री
  • (द) बंकिम चन्द्र चटर्जी
उत्तर- (द) बंकिम चन्द्र चटर्जी

138. निम्न में से कौन सा विटामिन रक्त का थक्का जमने (Blood Clotting) में मदद करता है?

  • (अ) विटामिन A
  • (ब) विटामिन C
  • (स) विटामिन D
  • (द) विटामिन K
उत्तर- (द) विटामिन K

139. निम्न श्रेणी में कौन सी अगली संख्या आएगी?

3, 7, 16, 32, 57, ?

  • (अ) 85
  • (ब) 80
  • (स) 98
  • (द) 93
उत्तर- (द) 93

140. जब किसी संख्या को 7 से गुणा किया जाता है तो समूचे गुणनफल में केवल 3 का अंक पाया जाता है, तो गुणनफल में 3 की न्यूनतम संख्या कितनी है?

  • (अ) 9
  • (ब) 10
  • (स) 4
  • (द) 6
उत्तर- (द) 6

141. ‘चिपको आन्दोलन’ सं संबंधित भारतीय पर्यावरणविद् का नाम ________ है।

  • (अ) सुंदरलाल बहुगुणा
  • (ब) मेधा पाटकर
  • (स) वंदना शिवा
  • (द) बाबा आम्टे
उत्तर- (अ) सुंदरलाल बहुगुणा

142. डूंगरपुर स्थित प्रसिद्ध बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष किस अवसर पर लगता है?

  • (अ) माघ माह की पूर्णिमा
  • (ब) चैत्र अमावस्या
  • (स) कार्तिक पूर्णिमा
  • (द) माघ माह की अमावस्या
उत्तर- (अ) माघ माह की पूर्णिमा

143. निम्नलिखित में से कौन सी.पी.यू (CPU) का एक घटक नहीं है?

  • (अ) कंट्रोल यूनिट
  • (ब) पर्मनेंट यूनिट
  • (स) अरिथमेटिक यूनिट
  • (द) मेमोरी अथवा स्टोरेज यूनिट
उत्तर- (ब) पर्मनेंट यूनिट

144. सातवीं सदी में चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध किले का निर्माण किसने किया था?

  • (अ) राणा सांगा
  • (ब) राणा कुंभा
  • (स) बप्पा रावल
  • (द) चित्रांगद मोरी
उत्तर- (द) चित्रांगद मोरी

145. ताजे नमीयुक्त प्लास्टर की दीवार पर की गई चित्रकारी कहलाती है :

  • (अ) तैल चित्रकारी
  • (ब) जल चित्रकारी
  • (स) सिको चित्रकारी
  • (द) ब्यूऑन फ्रेस्को
उत्तर- (द) ब्यूऑन फ्रेस्को

146. राजस्थान का वनक्षेत्र लगभग कितना प्रतिशत है?

  • (अ) 3%
  • (ब) 5%
  • (स) 9%
  • (द) 12%
उत्तर- (स) 9%

147. किस जिले में जवाई बाँध है?

  • (अ) उदयपुर
  • (ब) पाली
  • (स) बांसवाड़ा
  • (द) सिरोही
उत्तर- (ब) पाली

148. राजस्थान में पुरुषों एवं महिलाओं दोनों से संबंधित परम्परागत जूता (फुटवियर) कौन सा है?

  • (अ) जूती अथवा मोजरी
  • (ब) कोल्हापुरी चप्पल
  • (स) बटिक
  • (द) इकत
उत्तर- (अ) जूती अथवा मोजरी

149. ‘m’ का मान ज्ञात कीजिए।

\frac{17\times 2-10}{2+m}=4
  • (अ) 4
  • (ब) 16
  • (स) 8
  • (द) 7
उत्तर- (अ) 4

150. निम्नलिखित में कौन सा विषम है?

  • (अ) 2
  • (ब) 4
  • (स) 5
  • (द) 3
उत्तर- (ब) 4

Leave a Comment

error: Content is protected !!