राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) परीक्षा, 2025 (02-11-2025) हल प्रश्न पत्र

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामग्राम विकास अधिकारी (VDO) सीधी भर्ती परीक्षा, 2025
परीक्षा तिथि02-11-2025 (रविवार)
परीक्षा समयप्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह् 02.00 बजे तक
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि12-11-2025 (बुधवार)
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
प्रश्न पत्र कोडK23L
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न160 (प्रत्येक प्रश्न 1.25 अंक का है)
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा।
समय03:00 घण्टे
आधिकारिक वेबसाइट (RSSB)https://rssb.rajasthan.gov.in/

नोट :-यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

क्र. सं.विषयकुल अंक
1भाषा ज्ञान (सामान्य हिन्दी + अंग्रेजी)50 (30 + 20)
2गणित30
3सामान्य ज्ञान (सम सामयिक घटनायें + सामान्य विज्ञान)20 (10 + 10)
4भूगोल और प्राकृतिक संसाधन30
5राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक विकास30
6राजस्थान का इतिहास और संस्कृति30
7बेसिक कंप्यूटर10
Total200

Read the given passage carefully and answer the questions that follow. (Q. 1-4)

Self-directed learning, in its broadest meaning, describes a process in which individuals take the initiative with or without the help of others, in diagnosing their learning needs, formulation of learning goals, identifying resources for learning, choosing and implementing learning strategies and evaluating learning outcomes. Thus, it is important to attain new knowledge easily and skillfully for the rest of our life. The point is, what is the need for self-directed learning? One reason is that there is convincing evidence that people who take the initiative in learning, learn more things and learn better than people waiting to be taught. The second reason is that self-directed learning is more in tune with our natural processes of psychological development. An essential aspect of maturing is developing the ability to take increasing responsibility of our own lives to become increasingly self-directed. The third reason in that many of the new developments in education put a heavy responsibility on the learners to take a good deal of initiative in their own learning. To meet the challenges in today’s instructive environment, self-directed learning is most essential. On the basis of your reading of the passage, select the most appropriate option from those provided for the questions that follow :

1. In self-directed learning, individuals :

  • (अ) themselves take the necessary steps for formulating and evaluating their learning strategies
  • (ब) direct their students to follow specific learning strategies
  • (स) seek the guidance of appropriate teachers for self-mastery
  • (द) take the initiative to clear other people’s doubts during the learning process
उत्तर- (अ) themselves take the necessary steps for formulating and evaluating their learning strategies

2. One of the reasons for the need for self-directed learning is that :

  • (अ) it is less challenging
  • (ब) it helps people to learn more things and learn better than those waiting to be taught
  • (स) it is a more cost effective method of learning
  • (द) it is a modern method of learning
उत्तर- (ब) it helps people to learn more things and learn better than those waiting to be taught

3. Which of the following best describes self-directed learning?

  • (अ) Active learning
  • (ब) Passive learning
  • (स) Compulsory learning
  • (द) Repulsive learning
उत्तर- (अ) Active learning

4. With reference to the passage, an essential aspect of maturing is :

  • (अ) to develop the ability to learn from others
  • (ब) to be in tune with the psychological processes of development
  • (स) to put heavy responsibility on today’s learners
  • (द) to develop the ability to take increasing responsibility of one’s own life
उत्तर- (द) to develop the ability to take increasing responsibility of one’s own life

5. हल करें: 5.06 – 0.8 + 3.9 + 0.703 – 1.3472

  • (अ) 7.5158
  • (ब) 6.3158
  • (स) 7.5162
  • (द) 7.0102
उत्तर- (अ) 7.5158

6. भिन्नों \frac{7}{11}, \frac{8}{15}, \frac{5}{9} तथा \frac{11}{17} में से सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी भिन्नों का गुणनफल है:

  • (अ) \frac{8}{27}
  • (ब) \frac{88}{255}
  • (स) \frac{7}{17}
  • (द) \frac{35}{99}
उत्तर- (ब) \frac{88}{255}

7. जब किसी भिन्न के अंश को 15% कम कर दिया जाए और हर को 10% कम कर दिया जाए, तो भिन्न \frac{2}{9} हो जाती है। मूल भिन्न है :

  • (अ) \frac{6}{17}
  • (ब) \frac{4}{17}
  • (स) \frac{7}{34}
  • (द) \frac{5}{18}
उत्तर- (ब) \frac{4}{17}

8. अखिलेश ने कुछ राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार ली और उसे 3 बराबर वार्षिक किश्तों, प्रत्येक ₹ 46,305 में लौटा दिया। यदि 5% दर से ब्याज वसूला गया, तो उधार ली गई राशि ज्ञात करें।

  • (अ) ₹ 1,20,000
  • (ब) ₹ 1,25,000
  • (स) ₹ 1,26,100
  • (द) ₹ 1,26,200
उत्तर- (स) ₹ 1,26,100

9. x8 – 1 और x4 + 2x3 – 2x – 1 का HCF है :

  • (अ) x2 – 1
  • (ब) (x2 – 1) (x2 + 1)
  • (स) (x2 – 1) (x + 1)2
  • (द) x2 + 1
उत्तर- (अ) x^{2}-1

10. हंसा और सुनीता सहेलियाँ हैं और प्रत्येक के पास कुछ धनराशि है। यदि हंसा, सुनीता को ₹ 30 देती है, तो सुनीता के पास हंसा के पास बचे धन का दोगुना धन होगा। परन्तु यदि सुनीता, हंसा को ₹ 10 देती है, तो हंसा के पास सुनीता के पास बचे धन का तीन गुना धन होगा। हंसा के पास कितनी धनराशि है?

  • (अ) ₹ 56
  • (ब) ₹ 84
  • (स) ₹ 42
  • (द) ₹ 62
उत्तर- (द) ₹ 62

11. यदि प्रेक्षणों 8, 14, 18, 20, 14, 15, 18, 16 और P का बहुलक 18 है, तो इन प्रेक्षणों का माध्यक है :

  • (अ) 14
  • (ब) 15
  • (स) 15.5
  • (द) 16
उत्तर- (द) 16

12. यदि प्रेक्षणों 7, 11, 18, 5, 4, 8 और K का माध्य 9 है, तो दिए गए प्रेक्षणों के माध्य के सापेक्ष माध्य विचलन ज्ञात कीजिए।

  • (अ) 3\tfrac{1}{7}
  • (ब) 3\tfrac{4}{7}
  • (स) 3\tfrac{2}{7}
  • (द) 3\tfrac{3}{7}
उत्तर- (द) 3\tfrac{3}{7}

13. पतंग के लिए, निम्नलिखित में से कौन-कौन से सदैव सत्य हैं?

(I) सम्मुख भुजाएँ बराबर होती हैं।

(II) विकर्ण परस्पर लम्ब होते हैं।

(III) सम्मुख कोण संपूरक होते हैं।

(IV) अन्तःकोणों का योग 360° होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल II और III
  • (ब) केवल I और II
  • (स) केवल II और IV
  • (द) केवल II, III और IV
उत्तर- (स) केवल II और IV

14. 25 सेमी और 30 सेमी त्रिज्या वाले दो वृत्त परस्पर P और Q पर काटते हैं। यदि उनकी उभयनिष्ठ जीवा PQ की लंबाई 48 सेमी है, तो उनके केंद्रों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।

  • (अ) 22 सेमी
  • (ब) 24 सेमी
  • (स) 25 सेमी
  • (द) 27 सेमी
उत्तर- (स) 25 सेमी

15. “पचमढ़ी जैव-मंडल निचय” निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

  • (अ) सिक्किम
  • (ब) राजस्थान
  • (स) आंध्र प्रदेश
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर- (द) मध्य प्रदेश

16. राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र पूर्व-पश्चिम गलियारे (कॉरिडोर) का हिस्सा नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) उदयपुर
  • (ब) चित्तौड़गढ़
  • (स) कोटा
  • (द) श्री गंगानगर
उत्तर- (द) श्री गंगानगर

17. राजस्थान में उप-उष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

  • (अ) झालावाड़
  • (ब) माउंट आबू
  • (स) जैसलमेर
  • (द) बाड़मेर
उत्तर- (ब) माउंट आबू

18. राजस्थान के शुष्क पश्चिमी मैदानी भाग में मुख्य रूप से निम्न में से किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?

  • (अ) काली मृदा
  • (ब) रेगिस्तानी मृदा
  • (स) जलोढ़ मृदा
  • (द) दलदली मृदा
उत्तर- (ब) रेगिस्तानी मृदा

19. राजस्थान का दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र __________ के नाम से भी जाना जाता है।

  • (अ) अर्ध-शुष्क पठार
  • (ब) हाड़ौती पठार
  • (स) शेखावाटी क्षेत्र
  • (द) शुष्क मरुस्थलीय मैदान
उत्तर- (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

20. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में साक्षरता दर सर्वाधिक है?

  • (अ) जयपुर
  • (ब) डूंगरपुर
  • (स) जालौर
  • (द) सिरोही
उत्तर- (अ) जयपुर

21. राजस्थान में “मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना (MMYKY)” 2.0 के दूसरे चरण का शुभारंभ कब किया गया था?

  • (अ) 2017
  • (ब) 2024
  • (स) 2021
  • (द) 2023
उत्तर- (द) 2023

22. राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 के तहत निम्नलिखित में से किस नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत को 25,000 मेगावाट का लक्ष्य आवंटित किया गया है?

  • (अ) सौर
  • (ब) बायोमास
  • (स) जलविद्युत और पंप स्टोरेज प्लांट
  • (द) पवन और हाइब्रिड
उत्तर- (द) पवन और हाइब्रिड

23. “मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना” (2024-25) के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस पशु को बीमा कवरेज से बाहर रखा गया है?

  • (अ) गाय
  • (ब) ऊँट
  • (स) भैंस
  • (द) सूअर
उत्तर- (द) सूअर

24. निम्नलिखित में से किसे राजस्थान से “साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार-2024” मिला?

  • (अ) सोनाली सुथार
  • (ब) देवीलाल महिया
  • (स) आशीष पुरोहित
  • (द) कीर्ति परिहार
उत्तर- (अ) सोनाली सुथार

25. विद्युत उपकरणों के कारण लगी आग को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) पानी
  • (ब) कार्बन डाइऑक्साइड
  • (स) कार्बन मोनोक्साइड
  • (द) हाइड्रोजन
उत्तर- (ब) कार्बन डाइऑक्साइड

26. निम्नलिखित में से कौनसा मानव रोग उसके कारक सूक्ष्मजीव से सही ढंग से मेल नहीं खाता है?

  • (अ) क्षय रोग (टी.बी.) – जीवाणु
  • (ब) खसरा – विषाणु
  • (स) हैजा – जीवाणु
  • (द) मलेरिया – जीवाणु
उत्तर- (द) मलेरिया – जीवाणु

27. निम्नलिखित में से कौनसा बहुलक तेल सील, गास्केट तथा नॉन-स्टिक बर्तनों के बहिस्तल लेपन के लिए उपयोग किया जाता है?

  • (अ) पॉलीथीन
  • (ब) टेफ्लॉन
  • (स) नायलॉन
  • (द) बैकेलाइट
उत्तर- (ब) टेफ्लॉन

28. क्लोरोफिल निम्न का एक समन्वय यौगिक है :

  • (अ) लोहा
  • (ब) कोबाल्ट
  • (स) मैग्नीशियम
  • (द) मैंगनीज
उत्तर- (स) मैग्नीशियम

29. राजस्थान का खेजड़ी पेड़ निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन से संबंधित है? निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

  • (अ) उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
  • (ब) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन
  • (स) उप-उष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन
  • (द) मैंग्रोव वन
उत्तर- (अ) उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन

30. नवीकरणीय ऊर्जा सांख्यिकी 2023-24 के अनुसार, भारत की नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता में राजस्थान की क्या रैंकिंग थी (31 मार्च 2024 के अनुसार)?

  • (अ) प्रथम
  • (ब) द्वितीय
  • (स) पांचवी
  • (द) तीसरी
उत्तर- (ब) द्वितीय

31. राजस्थान के शुष्क पश्चिमी मैदान कृषि-जलवायु क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौनसी एक प्रमुख रबी फसल है?

  • (अ) चावल
  • (ब) गेहूँ
  • (स) बाजरा
  • (द) मोठ
उत्तर- (ब) गेहूँ

32. राजस्थान में निम्नलिखित में से किस कृषि-जलवायु क्षेत्र में कपास एक प्रमुख खरीफ फसल है?

  • (अ) सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान
  • (ब) आंतरिक जल निकासी शुष्क क्षेत्र
  • (स) लूनी बेसिन का परिवर्ती मैदान
  • (द) उप-आर्द्र दक्षिणी मैदान
उत्तर- (अ) सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान

33. राजस्थान के निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों को कृत्रिम रेशम (तसर) के लिए विकसित किया जा रहा है?

  • (अ) बांसवाड़ा, कोटा और उदयपुर
  • (ब) जैसलमेर, जालौर और बारां
  • (स) बीकानेर और पाली
  • (द) बाड़मेर और डूंगरपुर
उत्तर- (अ) बांसवाड़ा, कोटा और उदयपुर

34. राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन सी बड़ी परियोजना राज्य की जीवनरेखा/मरुगंगा के रूप में जानी जाती है?

  • (अ) सिद्धमुख नहर परियोजना
  • (ब) नर्मदा नहर परियोजना
  • (स) जाखम परियोजना
  • (द) इंदिरा गांधी नहर परियोजना
उत्तर- (द) इंदिरा गांधी नहर परियोजना

35. राजस्थान में चंबल परियोजना के तहत निम्नलिखित में से कौनसा बाँध बनाया गया है?

  • (अ) जवाहर सागर बाँध
  • (ब) माही बजाज सागर बाँध
  • (स) मेजा बाँध
  • (द) मोरेल बाँध
उत्तर- (अ) जवाहर सागर बाँध

36. किसी एक ब्रांड की चाय का मूल्य 8% घटने के कारण अजय ₹ 460 में 125 ग्राम अधिक चाय खरीद पाता है। चाय का प्रति किग्रा घटा हुआ मूल्य है :

  • (अ) ₹ 320
  • (ब) ₹ 290.50
  • (स) ₹ 284.40
  • (द) ₹ 294.40
उत्तर- (द) ₹ 294.40

37. इथनॉल औ पानी के मिश्रण वाले दो बर्तनों A और B में ये क्रमशः 5 : 2 तथा 7 : 6 के अनुपात में है। एक नया मिश्रण जिसमें इथनॉल और पानी का अनुपात 8 : 5 हो, प्राप्त करने के लिए बर्तनों A और B के मिश्रणों को किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए?

  • (अ) 7 : 4
  • (ब) 7 : 6
  • (स) 7 : 9
  • (द) 6 : 7
उत्तर- (स) 7 : 9

38. आरोही क्रम में लगी 15 क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं का औसत A है। इनमें से पहली 11 संख्याओं का औसत है :

  • (अ) A – 1
  • (ब) A – 2
  • (स) A – 3
  • (द) A – 4
उत्तर- (ब) A – 2

39. किसी कक्षा के 40 विद्यार्थियों के औसत अंक 62 हैं। इनमें से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के औसत अंक 74 हैं तथा अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों के औसत अंक 26 हैं। अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या है :

  • (अ) 20
  • (ब) 18
  • (स) 16
  • (द) 10
उत्तर- (द) 10

40. ₹ 4,080 को अजय और विजय के बीच इस प्रकार बाँटा गया कि चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश करने पर 10 वर्ष पश्चात् अजय को मिलने वाली कुल धनराशि, 11 वर्ष पश्चात् विजय को मिलने वाली कुल धनराशि के बराबर हो, जब ब्याज 4% वार्षिक दर से प्रति वर्ष संयोजित होता है। अजय का भाग है :

  • (अ) ₹ 2,000
  • (ब) ₹ 2,080
  • (स) ₹ 2,280
  • (द) ₹ 2,200
उत्तर- (ब) ₹ 2,080

41. यदि किसी धनराशि पर 10% वार्षिक दर से 1\tfrac{1}{2} वर्ष के लिए अर्धवार्षिक संयोजित हो रहे चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज में अंतर ₹ 244 है, तो वह धनराशि ज्ञात करें।

  • (अ) ₹ 36,000
  • (ब) ₹ 32,000
  • (स) ₹ 38,500
  • (द) ₹ 35,500
उत्तर- (ब) ₹ 32,000

42. किसी वस्तु का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य का \frac{5}{4} गुना है। लाभ प्रतिशत क्या है?

  • (अ) 25%
  • (ब) 24%
  • (स) 50%
  • (द) 30%
उत्तर- (अ) 25%

43. चंद्रयान-I __________ है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) पृथ्वी अवलोकन उपग्रह
  • (ब) एक चंद्र-अन्वेषी शलाका (परिक्षित्र)
  • (स) एक नेविगेशन उपग्रह
  • (द) एक भूस्थिर उपग्रह
उत्तर- (ब) एक चंद्र-अन्वेषी शलाका (परिक्षित्र)

44. ध्वनि का संचरण इनमें से किसमें संभव नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) पानी
  • (ब) वायु
  • (स) लोहे की छड़
  • (द) निर्वात (वैक्यूम)
उत्तर- (द) निर्वात (वैक्यूम)

45. पृथ्वी के वायुमंडल में निम्नलिखित में से कौन सी गैस सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती है?

  • (अ) हाइड्रोजन
  • (ब) ऑक्सीजन
  • (स) कार्बन डाइऑक्साइड
  • (द) नाइट्रोजन
उत्तर- (द) नाइट्रोजन

46. निम्नलिखित में से कौनसा गैर-संपर्क बल नहीं है?

  • (अ) चुंबकीय बल
  • (ब) स्थिरवैद्युत बल
  • (स) गुरुत्वाकर्षण बल
  • (द) मांसपेशीय बल
उत्तर- (द) मांसपेशीय बल

47. जोस पठार निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में स्थित है?

  • (अ) यूरोप
  • (ब) एशिया
  • (स) उत्तरी अमेरिका
  • (द) अफ्रीका
उत्तर- (द) अफ्रीका

48. कोलोराडो नदी बेसिन निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है?

  • (अ) जापान
  • (ब) चीन
  • (स) संयुक्त राज्य अमेरिका
  • (द) जर्मनी
उत्तर- (स) संयुक्त राज्य अमेरिका

49. ग्रेट बैरियर रीफ __________ के साथ स्थित है/से लगा हुआ है।

  • (अ) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट
  • (ब) अफ्रीका के पश्चिमी तट
  • (स) ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट
  • (द) दक्षिण अमेरिका के पूर्वी तट
उत्तर- (स) ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट

50. निम्नलिखित में से कौन सा पश्चिमी राजस्थान में गरीबी उन्मूलन का सही उद्देश्य नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) सूखा प्रबंधन और जल सुरक्षा
  • (ब) आय वृद्धि और रोजगार सृजन
  • (स) बाज़ार-आधारित उत्पादकता सुधार
  • (द) थार मरुस्थल में औद्योगीकरण का विस्तार
उत्तर- (द) थार मरुस्थल में औद्योगीकरण का विस्तार

51. राजस्थान के संकट प्रबंधन योजना-2014 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र “5 वर्ष में एक बार” सूखा पुनरावर्ती अवधि में शामिल नहीं है?

  • (अ) अलवर
  • (ब) जयपुर
  • (स) सिरोही
  • (द) पाली
उत्तर- (स) सिरोही

52. राजस्थान में मरुस्थलीकरण पर नियंत्रण के लिए निम्नलिखित में से कौनसा कदम नहीं उठाया जाना चाहिए? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) मरुस्थलीय वनस्पतियों की कटाई पर प्रतिबंध
  • (ब) अतिचारण पर नियंत्रण
  • (स) उपलब्ध भूजल संसाधनों का समुचित उपयोग
  • (द) भूमिगत जल का अत्यधिक उपयोग
उत्तर- (द) भूमिगत जल का अत्यधिक उपयोग

53. राजस्थान का कौन सा क्षेत्र अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित हरे संगमरमर (ग्रीन मार्बल) की किस्म के लिए जाना जाता है?

  • (अ) मकराना
  • (ब) ऋषभदेव – केसरीयाजी
  • (स) रामपुरा – अगूचा
  • (द) बसंतगढ़ – डेरी
उत्तर- (ब) ऋषभदेव – केसरीयाजी

54. राजस्थान के कृषि सांख्यिकी 2022-23 के अनुसार राजस्थान में सबसे बड़ी भूमि उपयोग श्रेणी कौन सी थी?

  • (अ) सकल फसल क्षेत्र
  • (ब) वन
  • (स) सकल सिंचित क्षेत्र
  • (द) वर्तमान परती
उत्तर- (अ) सकल फसल क्षेत्र

55. मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है?

  • (अ) अलवर
  • (ब) प्रतापगढ़
  • (स) कोटा
  • (द) भीलवाड़ा
उत्तर- (स) कोटा

56. निम्नलिखित में से कौन सी पशु नस्ल राजस्थान की देशी नस्ल है?

  • (अ) राठी
  • (ब) ओंगोल
  • (स) दिओनी
  • (द) कृष्णा वैली
उत्तर- (अ) राठी

57. ‘आद्यन्त’ का उचित संधि-विच्छेद होगा-

  • (अ) आदि + अन्त
  • (ब) आद्य + अन्त
  • (स) आ + द्यन्त
  • (द) आदी + अन्त
उत्तर- (अ) आदि + अन्त

58. ‘धर्म + उपदेश’ की उचित संधि होगी-

  • (अ) धर्मापदेश
  • (ब) धमोपर्देश
  • (स) धर्मोपदेश
  • (द) धर्मपदेश
उत्तर- (स) धर्मोपदेश

59. ‘संसार रूपी सागर’ इस विग्रह के लिए उपयुक्त समस्तपद होगा-

  • (अ) सागरों का संसार
  • (ब) संसारसागर
  • (स) सागररत्न
  • (द) सागरिका
उत्तर- (ब) संसारसागर

60. ‘लौहपुरुष’ इस समस्तपद का उचित विग्रह है- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) लोहे का पुरुष है जो
  • (ब) पुरुष का बना लोहा
  • (स) पुरुष के समान लोहा
  • (द) लोहे के समान पुरुष
उत्तर- (द) लोहे के समान पुरुष

61. ‘आगत’ शब्द में ‘अभि’ उपसर्ग जोड़ने से इनमें से किस शब्द का निर्माण होगा?

  • (अ) अभिगत
  • (ब) अभ्यागत
  • (स) आभ्यागत
  • (द) अभगत
उत्तर- (ब) अभ्यागत

62. ‘उद्धार’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?

  • (अ) उत्
  • (ब) अद्
  • (स) उध्
  • (द) उध
उत्तर- (अ) उत्

63. ‘बनावट’ शब्द में प्रत्यय है-

  • (अ) वट
  • (ब) बन
  • (स) नावट
  • (द) आवट
उत्तर- (द) आवट

64. सूची-I में दिए गए राजस्थान के जिलों का मिलान सूची-II में दिए गए ODOP उत्पादों के साथ कीजिए।

सूची-I
(राजस्थान के जिले)
सूची-II
(ODOP उत्पाद)
(a) चुरु(I) नारंगी/संतरा
(b) जयपुर(II) धनिया
(c) झालावाड़(III) मूंगफली उत्पाद
(d) कोटा(IV) टमाटर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a-I, b-II, c-III, d-IV
  • (ब) a-II, b-IV, c-I, d-III
  • (स) a-IV, b-III, c-II, d-I
  • (द) a-III, b-IV, d-I, d-II
उत्तर- (द) a-III, b-IV, d-I, d-II

65. राइजिंग राजस्थान- 2024 रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र लकड़ी के फर्नीचर और हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है?

  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) बीकानेर
  • (द) उदयपुर
उत्तर- (ब) जोधपुर

66. राजस्थान आर्थिक समीक्षा- (2024-25) के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (CMREGS) के तहत बारां क्षेत्र में किस आदिवासी समुदाय को 100 दिनों का अतिरिक्त रोजगार प्राप्त होता है?

  • (अ) भील
  • (ब) गरासिया
  • (स) सहरिया
  • (द) मीणा
उत्तर- (स) सहरिया

67. राजस्थान आर्थिक समीक्षा (2024-25) के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (CMREGS) के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) में 100 दिन पूरे होने के बाद कितने अतिरिक्त दिनों का रोजगार प्रदान किया जाता है?

  • (अ) 50 दिन
  • (ब) 25 दिन
  • (स) 75 दिन
  • (द) 100 दिन
उत्तर- (ब) 25 दिन

68. राजस्थान परिवर्तन एवं नवाचार संस्थान (RITI) की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?

  • (अ) 2018
  • (ब) 2020
  • (स) 2022
  • (द) 2024
उत्तर- (द) 2024

69. राजस्थान में डाटा सेन्टर्स और सनराइज़ बूस्टर के संदर्भ में RIPS 2024 के अन्तर्गत निम्न में से कौन-सा सही है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) कोई भी डाटा सेन्टर प्रोजेक्ट, आकार एवं इकाईयों की संख्या को ध्यान में लिए बगैर, चयन की गयी सम्पत्ति सर्जन प्रोत्साहन पर 25% सनराइज़ बूस्टर के लिए पात्र है।
  • (ब) 10 MW न्यूनतम क्षमता के डाटा सेन्टरों की केवल प्रथम 3 इकाईयाँ 25% सनराइज़ बूस्टर के लिए पात्र हैं।
  • (स) RIPS 2024 के अन्तर्गत सनराइज़ सेक्टर के रूप में डाटा सेन्टर्स की अर्हता नहीं होती।
  • (द) RIPS 2024 के अन्तर्गत केवल 50 MW से अधिक क्षमता वाली डाटा सेन्टर इकाईयों को सनराइज़ बूस्टर प्राप्त होता है।
उत्तर- (ब) 10 MW न्यूनतम क्षमता के डाटा सेन्टरों की केवल प्रथम 3 इकाईयाँ 25% सनराइज़ बूस्टर के लिए पात्र हैं।

70. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों की औपचारिकीकरण योजना (PMFME) के तहत एक ज़िला, एक उत्पाद (ODOP) पहल के अंतर्गत, राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले के लिए मुख्य उत्पाद के रूप में निम्न में से कौन-सा उत्पाद चुना गया है?

  • (अ) लहसुन
  • (ब) अमरूद
  • (स) सौंफ आधारित उत्पाद
  • (द) मेथी
उत्तर- (ब) अमरूद

71. ‘लौटा कर आया हुआ’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-

  • (अ) परोक्ष
  • (ब) प्रत्यागत
  • (स) परार्थी
  • (द) भावी
उत्तर- (ब) प्रत्यागत

72. ‘जिसे किसी विषय की जानकारी न हो’ के लिए एक सार्थक शब्द होगा-

  • (अ) अनभिज्ञ
  • (ब) निरक्षर
  • (स) अगणनीय
  • (द) अपारदर्शक
उत्तर- (अ) अनभिज्ञ

73. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द है-

  • (अ) व्युपति
  • (ब) व्युतपत्ति
  • (स) व्युत्पत्ति
  • (द) व्युतपति
उत्तर- (स) व्युत्पत्ति

74. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए-

  • (अ) उज्ज्वल
  • (ब) उजजवल
  • (स) उज्वल
  • (द) उजवल
उत्तर- (अ) उज्ज्वल

75. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य का चयन करें-

  • (अ) इस विद्यालय में दो सौ छात्र हैं।
  • (ब) सौ छात्र इस विद्यालय में दो हैं।
  • (स) छात्र इस विद्यालय में सौं हैं।
  • (द) सो छात्र विद्यालय में हैं।
उत्तर- (अ) इस विद्यालय में दो सौ छात्र हैं।

76. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य का चयन करें-

  • (अ) साहित्ये जीवन अपूर्ण में अधूरा है।
  • (ब) साहित्य कठिन जीवन का संबंध है।
  • (स) साहित्य है जीवन भी असंभव है।
  • (द) साहित्य और जीवन का घनिष्ठ संबंध है।
उत्तर- (द) साहित्य और जीवन का घनिष्ठ संबंध है।

77. ‘अपनी खिचड़ी अलग पकाना’ मुहावरे का अर्थ होगा- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) साथ मिलकर खिचड़ी बनाना
  • (ब) साथ मिलकर न रहना
  • (स) अकेले खिचड़ी बनाना
  • (द) समूह का नेता बनना
उत्तर- (ब) साथ मिलकर न रहना

78. माही बजाज सागर परियोजना निम्नलिखित में से किन राज्यों के बीच एक संयुक्त परियोजना है?

  • (अ) राजस्थान और पंजाब
  • (ब) राजस्थान और हरियाणा
  • (स) राजस्थान और उत्तर प्रदेश
  • (द) राजस्थान और गुजरात
उत्तर- (द) राजस्थान और गुजरात

79. सूखा प्रवण क्षेत्र कार्यक्रम निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना के दौरान शुरू किया गया था?

  • (अ) दूसरी पंचवर्षीय योजना
  • (ब) चौथी पंचवर्षीय योजना
  • (स) आठवीं पंचवर्षीय योजना
  • (द) नौवीं पंचवर्षीय योजना
उत्तर- (ब) चौथी पंचवर्षीय योजना

80. मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम राजस्थान के किन क्षेत्रों में लागू किया जा रहा है?

  • (अ) जयपुर और सीकर
  • (ब) अलवर और भरतपुर
  • (स) कोटा और बूंदी
  • (द) उदयपुर और राजसमंद
उत्तर- (ब) अलवर और भरतपुर

81. निम्नलिखित में से कौनसा लाभ इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जुड़ा नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) नए शहरों का विकास और नए व्यापारिक बाज़ारों की स्थापना
  • (ब) रेगिस्तानीकरण में वृद्धि
  • (स) चारागाह और वन क्षेत्र का विकास
  • (द) मत्स्य पालन और पशुपालन का विकास
उत्तर- (ब) रेगिस्तानीकरण में वृद्धि

82. इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत जैसलमेर में निर्मित निम्नलिखित में से कौन सी मुख्य सहायक नहर है?

  • (अ) सागरमल गोपा शाखा
  • (ब) रावतसर शाखा
  • (स) सूरतगढ़ शाखा
  • (द) पुगल शाखा
उत्तर- (अ) सागरमल गोपा शाखा

83. निम्नलिखित में से राजस्थान की पहली सूती वस्त्र मिल कौन सी है?

  • (अ) भारत मिल्स लिमिटेड
  • (ब) कृष्णा मिल्स लिमिटेड
  • (स) श्री महालक्ष्मी मिल्स लिमिटेड
  • (द) महाराजा उम्मेद मिल
उत्तर- (ब) कृष्णा मिल्स लिमिटेड

84. राजस्थान में सीमेंट उद्योग के तीव्र विकास में निम्नलिखित में से कौन-सी एक मुख्य बाधा है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) अद्यतन उत्पादन तकनीक
  • (ब) विद्युत की अनियमित आपूर्ति
  • (स) सीमेंट की पर्याप्त मांग
  • (द) कोयले की कमी
उत्तर- (द) कोयले की कमी

85. 1912 में भारतीय भाषाई सर्वेक्षण (Linguistic Survey of India) में राजस्थान की भाषाओं के लिए ‘राजस्थानी’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?

  • (अ) जॉर्ज रिचर्ड
  • (ब) जॉर्ज मैकाले
  • (स) जेम्स टॉड
  • (द) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
उत्तर- (द) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन

86. राजस्थानी भाषा की पुस्तक ‘गिर ऊंचा ऊंचा गढ़ां’ के लेखक कौन हैं?

  • (अ) रानी लक्ष्मी कुमारी चूंडावत
  • (ब) शिव चंद्र भारतीय
  • (स) यद्वेंद्र शर्मा
  • (द) नथमल जोशी
उत्तर- (अ) रानी लक्ष्मी कुमारी चूंडावत

87. “अचलदास खींची री वाचनिका” के लेखक कौन हैं?

  • (अ) शिवदास गाडण
  • (ब) कविराजा बांकीदास
  • (स) पृथ्वीराज राठौड़
  • (द) माधोदास
उत्तर- (अ) शिवदास गाडण

88. सूची-I में दी गयी राजस्थानी बोलियों का मिलान सूची-II में दिए गए राजस्थान के जिलों के साथ कीजिए।

सूची-Iसूची-II
(a) हाड़ौती(I) जयपुर
(b) मेवाती(II) कोटा
(c) ढूंढारी(III) उदयपुर
(d) मेवाड़ी(IV) अलवर/ भरतपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a-II, b-IV, c-I, d-III
  • (ब) a-IV, b-II, c-I, d-III
  • (स) a-III, b-II, c-IV, d-I
  • (द) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर- (अ) a-II, b-IV, c-I, d-III

89. निम्न में से कौन-सा लोक नृत्य राजस्थान से संबंधित नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) खोरिया
  • (ब) गवरी
  • (स) कालबेलिया
  • (द) चरी
उत्तर- (अ) खोरिया

90. सूची-I में दी गयी राजस्थानी विभूतिओं का मिलान सूची-II में दिए गए उनके कला/सांस्कृतिक प्रदान के साथ कीजिए।

सूची-Iसूची-II
(a) शकीर अली(I) लोक गायक
(b) क्रिपाल सिंह शेखावत(II) लघु (miniature) चित्रकारी
(c) महेश राज सोनी(III) ब्लू पोटरी
(d) अल्लाह जिलाई बाई(IV) थेवा कला

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a-II, b-IV, c-III, d-I
  • (ब) a-II, b-III, c-IV, d-I
  • (स) a-III, b-II, c-I, d-IV
  • (द) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर- (ब) a-II, b-III, c-IV, d-I

91. सूची-I में दिए गए लोक नृत्यों का मिलान सूची-II में दिए गए प्रदर्शक/अवसर पर प्रदर्शित किए जाने के साथ कीजिए।

सूची-I
(लोक नृत्य)
सूची-II
(प्रदर्शक/अवसर)
(a) घूमर(I) अधिकतर भील जनजातियों द्वारा प्रदर्शित
(b) गैर(II) अधिकतर जसनाथीयों द्वारा प्रदर्शित
(c) गवरी(III) अधिकतर विवाह समारोह पर प्रदर्शित
(d) अग्नि नृत्य(IV) अधिकतर होली के अवसर पर प्रदर्शित

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a-I, b-II, c-III, d-IV
  • (ब) a-II, b-I, c-IV, d-III
  • (स) a-III, b-IV, c-I, d-II
  • (द) a-IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर- (स) a-III, b-IV, c-I, d-II

92. चिड़ावा के नानू राम किस के सबसे प्रमुख कलाकार हैं?

  • (अ) जयपुरी ख्याल
  • (ब) शेखावाटी ख्याल
  • (स) कुचामनी ख्याल
  • (द) हेला ख्याल
उत्तर- (ब) शेखावाटी ख्याल

93. सूची-I में दिए गए राजस्थानी आभूषणों का मिलान सूची-II में दिए गए शरीर अंगों के साथ कीजिए।

सूची-I
(राजस्थानी आभूषण)
सूची-II
(शरीर अंग)
(a) छेलकड़ी(I) ऊंगलियाँ
(b) नरमुख(II) पाँव
(c) खडवास(III) हाथ
(d) मूंदरिया(IV) कान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a-IV, b-III, c-II, d-I
  • (ब) a-I, b-II, c-IV, d-III
  • (स) a-II, b-III, c-I, d-IV
  • (द) a-III, b-I, c-II, d-IV
उत्तर- (अ) a-IV, b-III, c-II, d-I

94. राजस्थान में श्री मनसापूर्ण करणी माता मंदिर के पास कौन सी झील स्थित है?

  • (अ) पुष्कर झील
  • (ब) सुरज ताल
  • (स) दूध तलाई झील
  • (द) वरुण सागर झील
उत्तर- (स) दूध तलाई झील

95. निम्नलिखित में से कौन-सा मेला भारत का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है?

  • (अ) नागौर मेला
  • (ब) बीकानेर ऊँट मेला
  • (स) पुष्कर मेला
  • (द) सोनपुर मेला
उत्तर- (अ) नागौर मेला

96. कॉलम A में दिए गए कला स्वरूप का मिलान कॉलम B में दिए गए क्षेत्र से कीजिए।

कॉलम-A
(कला स्वरूप)
कॉलम-B
(क्षेत्र)
(a) ब्लू पोटरी(I) प्रतापगढ़
(b) थेवा कला (काँच पर स्वर्णकारी)(II) किशनगढ़
(c) फड़ चित्रकारी(III) जयपुर
(d) लघु (miniature) चित्रकारी (बनी-ठनी शैली)(IV) भीलवाड़ा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a-III, b-I, c-IV, d-II
  • (ब) a-II, b-III, c-I, d-IV
  • (स) a-III, b-IV, c-I, d-II
  • (द) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर- (अ) a-III, b-I, c-IV, d-II

97. सबसे तेज़ प्रकार के कंप्यूटर, जो अक्सर विशेष संचालन और बड़े गणितीय गणनाओं के लिए उपयोग किए जाते हैं, कौन से होते हैं?

  • (अ) पीडीए
  • (ब) मेनफ्रेम कंप्यूटर
  • (स) अल्ट्रा प्रो कंप्यूटर
  • (द) सुपरकंप्यूटर
उत्तर- (द) सुपरकंप्यूटर

98. निम्नलिखित में से कौन सा कंप्यूटर के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रकार नहीं है?

  • (अ) यूनिक्स
  • (ब) ओपेरा
  • (स) उबंटू
  • (द) मैकओएस
उत्तर- (ब) ओपेरा

99. निम्नलिखित में से कौन सा कंप्यूटर की प्राथमिक मेमोरी का प्रकार नहीं है?

  • (अ) डीआरएएम (DRAM)
  • (ब) एचडीडी (HDD)
  • (स) पीआरओएम (PROM)
  • (द) एसआरएएम (SRAM)
उत्तर- (ब) एचडीडी (HDD)

100. एक दुकानदार के कुल ₹ 60,000 में दो वस्तुएँ खरीदी। उसने एक वस्तु को 25% लाभ पर और दूसरी को 15% हानि पर बेचा। इस प्रकार उसे कुल मिलाकर 4% लाभ हुआ। लाभ पर बेची गई वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?

  • (अ) ₹ 30,000
  • (ब) ₹ 29,800
  • (स) ₹ 29,200
  • (द) ₹ 28,500
उत्तर- (द) ₹ 28,500

101. राधिका ने एक वस्तु उसके अंकित मूल्य पर 20% छूट के साथ खरीदी। उसने इसे ₹ 32,480 में बेचकर ₹ 4,800 का लाभ प्राप्त किया। वस्तु का अंकित मूल्य है :

  • (अ) ₹ 37,280
  • (ब) ₹ 29,824
  • (स) ₹ 34,600
  • (द) ₹ 36,525
उत्तर- (स) ₹ 34,600

102. क्रमिक बट्टों 25%, 20% और 10% के समतुल्य एकल बट्टा ज्ञात करें।

  • (अ) 55%
  • (ब) 50%
  • (स) 46%
  • (द) 42%
उत्तर- (स) 46%

103. एक आयत की भुजाओं में 5 : 3 का अनुपात है तथा आयत का परिमाप 80 सेमी है। यदि आयत की लंबी भुजा 20% बढ़ा दी जाए और दूसरी भुजा 40% बढ़ा दी जाए, तो नए आयत का परिमाप क्या है?

  • (अ) 100 सेमी
  • (ब) 102 सेमी
  • (स) 106 सेमी
  • (द) 104 सेमी
उत्तर- (ब) 102 सेमी

104. 1.1 किमी और 0.9 किमी लंबी दो रेलगाड़ियाँ क्रमशः 60 किमी/घंटा और 90 किमी/घंटा की गति से परस्पर विपरीत दिशाओं में दौड़ रही हैं। दोनों रेलगाड़ियों को एक दूसरे को पार करने में लगने वाला समय (सेकंड में) है :

  • (अ) 22
  • (ब) 120
  • (स) 48
  • (द) 27
उत्तर- (स) 48

105. एक व्यक्ति अपनी कार यदि 30 किमी/घंटा की गति से चलाए, तो वह अपने कार्यालय 15 मिनट देरी से पहुंचता है यदि 40 किमी/घंटा की गति से चलाए, तो वह 5 मिनट देरी से पहुंचता है। यदि उसे समय पर कार्यालय पहुंचना है, तो कार की गति (किमी/घंटा में) क्या होनी चाहिए?

  • (अ) 46
  • (ब) 48
  • (स) 50
  • (द) 52
उत्तर- (ब) 48

106. A और B ने 4 : 5 के अनुपात में निवेश करके साझेदारी शुरू की। 3 महीने बाद, A ने अपने निवेश का \frac{1}{4} भाग निकाल लिया और B ने अपने निवेश का \frac{1}{5} भाग निकाल लिया। उन्होंने 10 महीने बाद ₹ 6,080 के लाभ को बाँट लिया। लाभ में A का भाग है :

  • (अ) ₹ 2,640
  • (ब) ₹ 2,655
  • (स) ₹ 2,635
  • (द) ₹ 2,771
उत्तर- (अ) ₹ 2,640

107. Choose the most appropriate option to convert the given sentence from Active Voice to Passive Voice. My father gifted a Rolex watch to me on my birthday.

  • (अ) On my birthday a Rolex watch gifted to me by my father.
  • (ब) My father on my birthday gifted me a Rolex watch.
  • (स) A Rolex watch gifted to me by my father on my birthday.
  • (द) I was gifted a Rolex watch by my father on my birthday.
उत्तर- (द) I was gifted a Rolex watch by my father on my birthday.

108. Fill in the blank in the given sentence with the most appropriate determiner (word) from the options given below :

One is instructed to look after _________ belongings in the temple premises.

  • (अ) its
  • (ब) your
  • (स) one’s
  • (द) my
उत्तर- (स) one’s

109. Choose the most appropriate option to convert the following sentence from Direct Speech to Indirect Speech :

Jenny said, “We have lived in China for five years.”

  • (अ) Jenny said that they had lived in China for five years.
  • (ब) Jenny told that they lived in China for the last five years.
  • (स) Jenny narrated that they had lived in China since five years.
  • (द) Jenny said that she had been living in China for five years.
उत्तर- (अ) Jenny said that they had lived in China for five years.

110. Fill in the blank with the most appropriate form of the verb from the options given below :

I __________ along the street when suddenly I heard footsteps behind me. Somebody _________ me.

  • (अ) am walking, followed
  • (ब) were walking, was following
  • (स) was walking, was following
  • (द) will walk, is following
उत्तर- (स) was walking, was following

111. Arrange the following in proper sequence in order to form a meaningful sentence :

1. the light from

2. seemed to

3. him

4. the room

5. dazzle

Choose the most appropriate answer from the options provided :

  • (अ) 15324
  • (ब) 12435
  • (स) 14253
  • (द) 14532
उत्तर- (स) 14253

112. Fill in the blank with the most appropriate word from the options given below :

You will not get the prize __________ you deserve it.

  • (अ) if
  • (ब) unless
  • (स) when
  • (द) else
उत्तर- (ब) unless

113. Identify the part of the sentence that contains an error and choose the most appropriate answer from the options provided :

Devaki reached on the station well in time.

  • (अ) Devaki
  • (ब) reached
  • (स) on the station
  • (द) well in time
उत्तर- (स) on the station

114. Fill in the blank with the most appropriate verb from the given options :

The rise and fall of the tides __________ due to lunar influence.

  • (अ) are
  • (ब) have
  • (स) is
  • (द) happen
उत्तर- (स) is

115. राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धित (2024-25) में वर्तमान कीमतों पर सबसे बड़ा हिस्सा किस क्षेत्र का है?

  • (अ) कृषि
  • (ब) सेवा क्षेत्र
  • (स) उद्योग
  • (द) खनन
उत्तर- (ब) सेवा क्षेत्र

116. सूची-I में दिए गए संस्थान/पार्क का मिलान सूची-II में दिए गए शहर के साथ कीजिए।

सूची-I
(संस्थान/पार्क)
सूची-II
(शहर)
(a) कजरी (CAZRI)(I) जैसलमेर
(b) फॉसिल पार्क(II) बीकानेर
(c) RFWTI(III) जोधपुर
(d) SKRAU(IV) जयपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a-II, b-I, c-III, d-IV
  • (ब) a-III, b-I, c-IV, d-II
  • (स) a-III, b-II, c-I, d-IV
  • (द) a-IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर- (ब) a-III, b-I, c-IV, d-II

117. राजस्थान में SEZ (विशेष आर्थिक क्षेत्र) के विकास के लिए निम्नलिखित में से कौनसा निकाय जिम्मेदार है?

  • (अ) RIICO
  • (ब) SEBI
  • (स) IIRC
  • (द) SIDBI
उत्तर- (अ) RIICO

118. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में एक एग्रो फ़ूड पार्क स्थापित किया गया है?

  • (अ) भरतपुर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) बीकानेर
  • (द) अलवर
उत्तर- (द) अलवर

119. राजस्थान का निम्नलिखित में से कौनसा क्षेत्र मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम से सम्बंधित नहीं है?

  • (अ) अजमेर
  • (ब) भीलवाड़ा
  • (स) चित्तौड़गढ़
  • (द) कोटा
उत्तर- (द) कोटा

120. गोरा और बादल चित्तौड़ के किस शासक के सेनापति थे?

  • (अ) बप्पा रावल
  • (ब) रतन सिंह
  • (स) जैत्र सिंह
  • (द) महाराणा लाखा
उत्तर- (ब) रतन सिंह

121. राजस्थान में हिंदुओं द्वारा तेजाजी के अलावा किस अन्य लोक देवता को ‘नागराजा’ के रूप में पूजा जाता है?

  • (अ) गोगाजी
  • (ब) पाबूजी
  • (स) मल्लीनाथजी
  • (द) रामदेवजी
उत्तर- (अ) गोगाजी

122. कॉलम A में दिए गए पंथ/सम्प्रदाय का मिलान कॉलम B में दिए गए संस्थापक/प्रवर्तक के साथ कीजिए।

कॉलम A
(पंथ/सम्प्रदाय)
कॉलम B
(संस्थापक/प्रवर्तक)
(a) बिश्नोई पंथ(I) गुरु जम्भेश्वर (जंभोजी)
(b) निरंजनी पंथ(II) कृष्णदास पायहारी
(c) चरणदास पंथ(III) चरणदास जी
(d) राजस्थान में रामानुज वैष्णव पंथ (गलता जी केन्द्र)(IV) संत हरिदास (हरिसिंह सांखला)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a-I, b-II, c-III, d-IV
  • (ब) a-II, b-I, c-IV, d-III
  • (स) a-I, b-IV, c-III, d-II
  • (द) a-IV, b-I, c-III, d-II
उत्तर- (स) a-I, b-IV, c-III, d-II

123. राजस्थान में किसे “बाणासुर का शहीद” के नाम से जाना जाता है?

  • (अ) सी.एच.एम. पीरू सिंह
  • (ब) नायक जादूनाथ सिंह
  • (स) करम सिंह
  • (द) मेजर शैतान सिंह
उत्तर- (द) मेजर शैतान सिंह

124. राजस्थान के किस किले को सुदर्शनगढ़ के नाम से भी जाना जाता है?

  • (अ) नाहरगढ़
  • (ब) जयगढ़
  • (स) तारागढ़ (बूंदी)
  • (द) जूनागढ़
उत्तर- (अ) नाहरगढ़

125. राजस्थान के किस किले में राजा द्वारा अपनी रानियों के लिए बनवाए गए नौ एक जैसे कमरे मिलते हैं?

  • (अ) रणथंभौर किला
  • (ब) चूरू किला
  • (स) नाहरगढ़ किला
  • (द) मेहरानगढ़ किला
उत्तर- (स) नाहरगढ़ किला

126. राजस्थान के किस स्थान पर जसवंत थड़ा स्थित है?

  • (अ) उदयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) बीकानेर
उत्तर- (ब) जोधपुर

127. मार्च 2025 में BRICS यूथ काउंसिल एंटरप्रेन्योरशिप वर्किंग ग्रुप मीटिंग की मेजबानी किस देश ने की थी?

  • (अ) ब्राज़ील
  • (ब) चीन
  • (स) भारत
  • (द) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर- (स) भारत

128. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2025 की थीम क्या है?

  • (अ) स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग
  • (ब) एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
  • (स) शांति और सद्भाव के लिए योग
  • (द) एक बेहतर कल के लिए योग
उत्तर- (ब) एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग

129. सूची-I में दी गयी भारतीय थल सेना की रैंक का मिलान सूची-II में दी गयी भारतीय वायु सेना की समकक्ष रैंक के साथ कीजिए।

सूची-I
(थल सेना रैंक)
सूची-II
(वायु सेना रैंक)
(a) सुबेदार(I) फ्लाइट लेफ्टिनेन्ट
(b) कैप्टन(II) ग्रुप कैप्टन
(c) ब्रिगेडियर(III) वारंट ऑफिसर
(d) कर्नल(IV) एयर कोमोडोर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a-II, b-III, c-I, d-IV
  • (ब) a-I, b-II, c-IV, d-III
  • (स) a-III, b-I, c-IV, d-II
  • (द) a-IV, b-I, c-II, d-III
उत्तर- (स) a-III, b-I, c-IV, d-II

130. द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास इंद्र- 2025 भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया है?

  • (अ) रूस
  • (ब) जापान
  • (स) ऑस्ट्रेलिया
  • (द) नेपाल
उत्तर- (अ) रूस

131. निम्न में से कौन-से राज्य ने 2025 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 7वें संस्करण की मेज़बानी की?

  • (अ) तमिलनाडु
  • (ब) गुजरात
  • (स) मध्य प्रदेश
  • (द) बिहार
उत्तर- (द) बिहार

132. ‘बहुत निराश हो जाना’ इस अर्थ को प्रकट करने वाला मुहावरा है-

  • (अ) आग-बबूला होना
  • (ब) ईद का चाँद होना
  • (स) कमर बाँधना
  • (द) कमर टूटना
उत्तर- (द) कमर टूटना

133. ‘आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न सारी पावै’ लोकोक्ति का उचित अर्थ होगा :

  • (अ) आधी वस्तु छोड़ देने पर पूरी वस्तु का मिल जाना।
  • (ब) आधा काम बीच में छोड़ देना।
  • (स) अधिक लालची व्यक्ति को कुछ भी नहीं मिलता।
  • (द) लालची व्यक्ति सब कुछ पा जाता है।
उत्तर- (स) अधिक लालची व्यक्ति को कुछ भी नहीं मिलता।

134. ‘AFFIDAVIT’ शब्द के लिए हिन्दी में उचित पारिभाषिक शब्द होगा :

  • (अ) भत्ता
  • (ब) मात्रा
  • (स) शपथ-पत्र
  • (द) राशि
उत्तर- (स) शपथ-पत्र

135. Complete the given sentence by choosing the most suitable idiom from the options provided :

The Company __________ for the hardship of the workers during the strike by distributing food coupons and cash.

  • (अ) nipped in the bud
  • (ब) paid lip service
  • (स) put the cart before the horse
  • (द) made amends
उत्तर- (द) made amends

136. Choose the most appropriate antonym for the word “Frugality” from the options provided :

  • (अ) goodwill
  • (ब) ridicule
  • (स) lucky
  • (द) extravagance
उत्तर- (द) extravagance

137. Fill in the blank with the most appropriate preposition from the options given below.

I’m afraid you may be _________ for a bit of a shock.

  • (अ) out
  • (ब) on
  • (स) in
  • (द) over
उत्तर- (स) in

138. Fill in the blank with the most suitable modal from the options given below :

She wondered whether it _________ be true.

  • (अ) will
  • (ब) could
  • (स) can
  • (द) shall
उत्तर- (ब) could

139. ‘पौराणिक’ शब्द में प्रत्यय है-

  • (अ) पौर
  • (ब) क
  • (स) णिक
  • (द) इक
उत्तर- (द) इक

140. निम्नलिखित में कौनसा ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है?

  • (अ) सागर
  • (ब) अंबुधि
  • (स) वारिधि
  • (द) नीरद
उत्तर- (द) नीरद

141. ‘चतुर’ का पर्यायवाची शब्द होगा-

  • (अ) पर्ण
  • (ब) पटकी
  • (स) पटु
  • (द) पाटल
उत्तर- (स) पटु

142. ‘अथ’ का उचित विलोम शब्द होगा-

  • (अ) प्रारम्भ
  • (ब) आदि
  • (स) मध्य
  • (द) इति
उत्तर- (द) इति

143. ‘आर्द्र’ शब्द का उचित विलोम है-

  • (अ) गीला
  • (ब) वाष्प
  • (स) शुष्क
  • (द) शीतल
उत्तर- (स) शुष्क

144. ‘तुरंग-तरंग’ शब्द युग्म का उचित अर्थ निम्न होगा-

  • (अ) तीरंदाजी – मैदान
  • (ब) अंग – रंग
  • (स) घोड़ा – लहर
  • (द) तीर – लहर
उत्तर- (स) घोड़ा – लहर

145. ‘अवलंब-अविलंब’ शब्द युग्म का सही अर्थ होगा-

  • (अ) विलम्ब – विलास
  • (ब) विराम – अविराम
  • (स) देरी – शीघ्रता
  • (द) सहारा – शीघ्र
उत्तर- (द) सहारा – शीघ्र

146. विंडोज़ या लिनक्स में कंप्यूटर स्क्रीन पर टाइप करते समय कर्सर के दाएं ओर के अक्षर को हटाने (डिलीट) के लिए कौन-सी कीबोर्ड कुंजी उपयोग की जाती है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) बैकस्पेस
  • (ब) डिलीट
  • (स) टैब
  • (द) शिफ्ट
उत्तर- (ब) डिलीट

147. निम्नलिखित कंप्यूटर संबंधित शब्दों (सूची-I में दिए गए) को उनके उदाहरणों (सूची-II में दिए गए) से मिलाइए। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

सूची-I
(कंप्यूटर संबंधित शब्द)
सूची-II
(उदाहरण)
(a) यू आर एल(I) report.docx
(b) आई पी एड्रेस(II) [email protected]
(c) संचिका (फाइल) नाम(III) https://www.india.gov.in
(d) इ-मेल एड्रेस(IV) 192.158.1.38

Options :

  • (अ) a-II, b-IV, c-I, d-II
  • (ब) a-II, b-III, c-IV, d-I
  • (स) a-I, b-III, c-II, d-IV
  • (द) a-IV, b-I, c-III, d-II
उत्तर- (अ) a-II, b-IV, c-I, d-II

148. निम्नलिखित में से कौन सा एमएस वर्ड पर स्टैण्डर्ड पैराग्राफ अलाइनमेंट टेक्सट शैली नहीं है?

  • (अ) अलाइन लेफ्ट
  • (ब) जस्टिफाई
  • (स) टॉप लेफ्ट
  • (द) सेंटर
उत्तर- (स) टॉप लेफ्ट

149. कंप्यूटर मेमोरी में 4 बिट्स बराबर होता है :

  • (अ) 1024 बाइट्स
  • (ब) 2 किलो बाइट्स
  • (स) 1 निबल
  • (द) 1 एमबी
उत्तर- (स) 1 निबल

150. निम्नलिखित में से कौन-सा एक साइबर सुरक्षा खतरा नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) फायरवॉल
  • (ब) ट्रोजन हॉर्स
  • (स) फिशिंग
  • (द) डेनियल ऑफ़ सर्विस
उत्तर- (अ) फायरवॉल

151. 1517 में खातोली के युद्ध में राणा सांगा ने किसे पराजित किया था?

  • (अ) सुल्तान मुजफ्फर
  • (ब) इब्राहिम लोदी
  • (स) सुल्तान नसीरुद्दीन
  • (द) बहलोल लोदी
उत्तर- (ब) इब्राहिम लोदी

152. अटल भूजल योजना को किस अंतरराष्ट्रीय संगठन की वित्तीय सहायता से लागू किया जा रहा है?

  • (अ) ह्युमन राइट्स वॉच
  • (ब) एमनेस्टी इंटरनेशनल
  • (स) बिश्व बैंक
  • (द) यूनेस्को
उत्तर- (स) बिश्व बैंक

153. राजस्थान की आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, “मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना” के अंतर्गत पुरुष लाभार्थियों को कितना बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है?

  • (अ) ₹ 5000
  • (ब) ₹ 4500
  • (स) ₹ 3000
  • (द) ₹ 4000
उत्तर- (द) ₹ 4000

154. किस स्वतंत्रता सेनानी ने ब्रिटिश के खिलाफ विद्रोह आयोजित किया और उन्हें टोडगढ़ किले में चार साल की सजा सुनाई गई?

  • (अ) सागरमल गोपा
  • (ब) प्रताप सिंह बहारत
  • (स) राव गोपाल सिंह खरवा
  • (द) दौलत मल भंडारी
उत्तर- (स) राव गोपाल सिंह खरवा

155. उस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का नाम बताइए, जो प्रथम लोकसभा के सदस्य भी थे?

  • (अ) दौलत मल भंडारी
  • (ब) बलवंत सिंह मेहता
  • (स) अर्जुन लाल सेठी
  • (द) जमना लाल बजाज
उत्तर- (अ) दौलत मल भंडारी

156. माउंट किलिमंजारो निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में स्थित है?

  • (अ) यूरोप
  • (ब) एशिया
  • (स) दक्षिण अमेरिका
  • (द) अफ्रीका
उत्तर- (द) अफ्रीका

157. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप से मकर रेखा नहीं गुजरती है?

  • (अ) दक्षिण अमेरिका
  • (ब) अफ्रीका
  • (स) उत्तरी अमेरिका
  • (द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर- (स) उत्तरी अमेरिका

158. निम्नलिखित में से कौन सा वृक्ष गंगा-ब्रह्मपुत्र में टिकाऊ कठोर लकड़ी प्रदान करता है?

  • (अ) सुंदरी
  • (ब) सागौन
  • (स) साल
  • (द) देवदार
उत्तर- (अ) सुंदरी

159. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

  • (अ) मणिपुर
  • (ब) उत्तराखंड
  • (स) मिजोरम
  • (द) राजस्थान
उत्तर- (ब) उत्तराखंड

160. निम्नलिखित में से कौनसा भारत में घटते वन्यजीव का कारण नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) अनधिकृत शिकार
  • (ब) जंगल की आग
  • (स) वन्यजीव का संरक्षण
  • (द) औद्योगीकरण
उत्तर- (स) वन्यजीव का संरक्षण

Leave a Comment

error: Content is protected !!