RPSC उप कारापाल (Deputy Jailor) परीक्षा, 2024 (13-07-2025) हल प्रश्न पत्र-II (सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान)

परीक्षा बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नामउप कारापाल प्रतियोगी परीक्षा, 2024
पद का नामउप कारापाल (कारागार विभाग)
(Deputy Jailor in Department of Jail)
परीक्षा तिथि13-07-2025 (रविवार)
परीक्षा समयदोपहर 2:30 बजे से 05:30 बजे तक (शाम की पारी)
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि05-08-2025 (मंगलवार)
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
प्रश्न पत्रद्वितीय
प्रश्न पत्र का विषयG.K. & G.S. (सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान)
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा।
समय03:00 घण्टे

नोट :- इस प्रश्न पत्र को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

  1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
  2. भारतीय इतिहास : प्राचीन एवं मध्यकालीन काल, आधुनिक काल (19वीं शताब्दी के प्रारंभ से 1964 तक)
  3. भारत और राजस्थान का भूगोल
  4. भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन व्यवस्था
  5. राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
  6. कारागार सुधार, कारागार अधिनियम एवं नियमावली
  7. अर्थशास्त्र की मूल अवधारणाएँ
  8. भारतीय आर्थिक विकास एवं नियोजन
  9. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  10. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  11. तर्क एवं मानसिक क्षमता
  12. समसामयिक घटनाएँv: (राजस्थान, राष्ट्रीय स्तर, अंतर्राष्ट्रीय स्तर)

1. निम्नलिखित में से किसने “प्राकृत प्रकाश” ग्रंथ की रचना की थी?

  • (अ) राजशेखर
  • (ब) वररुचि
  • (स) उद्योतन सूरि
  • (द) विशाखदत्त
उत्तर- (ब) वररुचि

2. निम्न में से किस सुल्तान ने आय निर्धारण का दायित्व ख्वाजा हुसामुद्दीन जुनैद को सौंपा था?

  • (अ) इल्तुतनिश
  • (ब) अलाउद्दीन खिलजी
  • (स) फिरोजशाह तुगलक
  • (द) सिकन्दर लोदी
उत्तर- (स) फिरोजशाह तुगलक

3. विजयनगर के राजकीय आदेशों पर किस देवता का नाम अंकित होता था?

  • (अ) विट्ठल
  • (ब) मुरुगन
  • (स) अयप्पा
  • (द) विरुपाक्ष
उत्तर- (द) विरुपाक्ष

4. निम्न में से किस भक्ति संत ने अपने विचारों के प्रचार के लिए दक्षिण भारत को 74 भागों में विभक्त कर वहाँ आचार्य नियुक्त किये?

  • (अ) शंकराचार्य
  • (ब) वल्लभाचार्य
  • (स) रामानुज
  • (द) रामानन्द
उत्तर- (स) रामानुज

5. निम्न में से कौन सा मंदिर खजुराहो मंदिर समूह में स्थित नहीं है?

  • (अ) सत्य धरा
  • (ब) कुँवर मठ
  • (स) गन्थाई
  • (द) धुमार लेन
उत्तर- (द) धुमार लेन

6. ‘हिन्दी एसोसिएशन’ निम्न में से किस क्रांतिकारी संगठन का पूर्ववर्ती रूप था?

  • (अ) अभिनव भारत
  • (ब) यंग बंगाल
  • (स) गदर पार्टी
  • (द) वेद समाज
उत्तर- (स) गदर पार्टी

7. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(I) 1948 में एस. के. धर की अध्यक्षता में एक भाषायी प्रदेश आयोग का गठन किया गया था।

(II) नवीन राज्य आंध्र प्रदेश का उद्घाटन 1 अक्टूबर, 1953 को किया गया था।

(III) 1966 में बंबई प्रांत को गुजरात और महाराष्ट्र में बाँट दिया गया था।

कूट :

  • (अ) केवल I
  • (ब) I और II
  • (स) II और III
  • (द) I, II और III
उत्तर- (ब) I और II

8. निम्नलिखित में से कौन सी श्रेणी लघु हिमालय का भाग नहीं?

  • (अ) धौलाधर
  • (ब) मसूरी
  • (स) ज़ास्कर
  • (द) पीर पंजाल
उत्तर- (स) ज़ास्कर

9. डालमा तथा पोरहाट की पहाड़ियाँ अवस्थित हैं

  • (अ) मालवा के पठार में
  • (ब) शिलांग के पठार में
  • (स) छोटानागपुर के पठार में
  • (द) बुंदेलखण्ड की उच्चभूमियों में
उत्तर- (स) छोटानागपुर के पठार में

10. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा लिखित नहीं है?

  • (अ) कपालकुंडला
  • (ब) आनंदमठ
  • (स) मृणालिनी
  • (द) बेताल पंचविमति
उत्तर- (द) बेताल पंचविमति

11. भारत में प्रायद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग तथा हिमालय और शिवालिक के गिरिपादीय भाग में निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

  • (अ) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन
  • (ब) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन
  • (स) उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन
  • (द) समशीतोष्ण वन
उत्तर- (अ) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन

12. अरेबिका, रोबस्ता एवं लिबेरिका किस्मों का संबंध किस फसल से है?

  • (अ) तम्बाकू
  • (ब) चाय
  • (स) कहवा
  • (द) रबड़
उत्तर- (स) कहवा

13. भारत में किस प्रकार की मृदा में निम्नलिखित विशेषताएँ पाई जाती हैं?

चिकनी मिट्टी, गहरी, पानी के लिए अपारगम्य तथा चूना, लोहा, मैग्नीशियम और ऐलुमिनियम की प्रचुरता।

  • (अ) लाल मृदा
  • (ब) काली मृदा
  • (स) जलोढ़ मृदा
  • (द) लैटेराइट मृदा
उत्तर- (ब) काली मृदा

14. सूची-I को सूची-II से मिलाइये और सूचियों के नीचे दिये कूटों का उपयोग कर सही उत्तर बताइये :

सूची-I (स्थानीय पवनें/तूफान)सूची-II (राज्य)
(a) काल-बैसाखी/नॉर्वेस्टर(I) कर्नाटक
(b) आम्र-बौछार(II) प. बंगाल-असम
(c) फूलों वाली बौछार(III) तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश
(d) लू(IV) पंजाब से बिहार तक

कूट :

  • (अ) a-II, b-III, c-I, d-IV
  • (ब) a-III, b-II, c-I, d-IV
  • (स) a-III, b-II, c-IV, d-I
  • (द) a-IV, b-II, c-III, d-I
उत्तर- (अ) a-II, b-III, c-I, d-IV

15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सही उत्तर का चयन सूचियों के नीचे दिये कूट से कीजिए :

सूची-I (कागज उद्योग केन्द्र)सूची-II (राज्य)
(a) नेपानगर(I) महाराष्ट्र
(b) बल्लारपुर(II) ओडिशा
(c) टीटागढ़(III) मध्यप्रदेश
(d) ब्रजराजनगर(IV) पश्चिम बंगाल

कूट :

  • (अ) a-I, b-III, c-IV, d-II
  • (ब) a-I, b-IV, c-II, d-III
  • (स) a-I, b-II, c-III, d-IV
  • (द) a-III, b-I, c-IV, d-II
उत्तर- (द) a-III, b-I, c-IV, d-II

16. किन वर्षों में क्रमशः गंगा एवं यमुना एक्शन प्लान प्रारम्भ किए गए?

  • (अ) 1981-1985
  • (ब) 1985-1993
  • (स) 1992-1997
  • (द) 1995-1999
उत्तर- (ब) 1985-1993

17. कौन सा प्रदेश भारत के जैव-विविधता हॉटस्पॉट में शामिल नहीं है?

  • (अ) हिमालय
  • (ब) पश्चिमी घाट
  • (स) निकोबार द्वीप
  • (द) पूर्वी घाट
उत्तर- (द) पूर्वी घाट

18. निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान में उत्तरी अरावली श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी है?

  • (अ) रघुनाथगढ़
  • (ब) तारागढ़
  • (स) खौ
  • (द) भैराच
उत्तर- (अ) रघुनाथगढ़

19. इंडियन आयरन एंड स्टील कम्पनी निम्नलिखित में से किस खान से लौह अयस्क प्राप्त करती है?

  • (अ) केमान्गुन्डी खान से
  • (ब) नोआमुंडी खान से
  • (स) किरिबुरू खान से
  • (द) गुना खान से
उत्तर- (द) गुना खान से

20. कौन सी नदी काली सिन्ध नदी की सहायक नदी नहीं है?

  • (अ) परवन
  • (ब) निवाज
  • (स) आहू
  • (द) सागी
उत्तर- (द) सागी

21. राजस्थान के निम्नलिखित स्थानों में से कौन सा स्थान अधिकतम औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है?

  • (अ) झालावाड़
  • (ब) बाँसवाड़ा
  • (स) कोटा
  • (द) माउंट आबू
उत्तर- (द) माउंट आबू

22. राज्य के दक्षिणी उच्च-भूमि के सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां तथा झालावाड़ जिलों में निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

  • (अ) खैर वन
  • (ब) शुष्क सागवान वन
  • (स) पलाश वन
  • (द) उपोष्ण पहाड़ी वन
उत्तर- (अ) खैर वन

23. 2019 के पशुधन गणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस जिला समूह में भैंसों की संख्या सर्वाधिक थी?

  • (अ) अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा
  • (ब) जयपुर, दौसा, करौली
  • (स) भरतपुर, टोंक, नागौर
  • (द) जयपुर, अलवर, भरतपुर
उत्तर- (द) जयपुर, अलवर, भरतपुर

24. निम्नलिखित में से कौन सा कथन “हाड़ौती पठार” के संदर्भ में सही नहीं है?

  • (अ) कोटा, बारां, बूँदी व झालावाड़ जिलों में इस पठार का विस्तार है।
  • (ब) यह पठार मालवा के पठार का ही विस्तार है।
  • (स) इस पठार की औसत ऊँचाई 600 मीटर है।
  • (द) यह पठार सर्वत्र धरातलीय एकरूपता नहीं रखता है।
उत्तर- (स) इस पठार की औसत ऊँचाई 600 मीटर है।

25. ‘कैओलिन’ के नाम से किसे जाना जाता है?

  • (अ) सिलिका सैण्ड
  • (ब) फायर क्ले
  • (स) चाइना क्ले
  • (द) डोलोमाइट
उत्तर- (स) चाइना क्ले

26. राजस्थान के निम्नलिखित में से किन जिलों में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (2001-2011) समान थी?

  • (अ) अजमेर, भरतपुर
  • (ब) करौली, पाली
  • (स) जयपुर, जालौर
  • (द) टोंक, दौसा
उत्तर- (स) जयपुर, जालौर

27. निम्नांकित युग्मों में से कौन सा/से सुमेलित है/हैं?

(औद्योगिक पार्क)(स्थान)
(a) स्टोन पार्कबिशनोदा (धौलपुर)
(b) होजरी पार्कबाँसवाड़ा
(c) एग्रोफूड पार्कबोरनाड़ा (जोधपुर)
(d) टेक्सटाइल पार्कसिलोरा (किशनगढ़)

नीचे दिये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर छाँटियें :

कूट :

  • (अ) केवल b
  • (ब) a और b
  • (स) a, b और c
  • (द) a, c और d
उत्तर- (द) a, c और d

28. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

(I) राजस्थान को 9 कृषि-जलवायु क्षेत्रों में बाँटा गया है।

(II) राजस्थान में मक्का, मूँगफली तथा कपास खरीफ़ की फसलें हैं।

(III) राजस्थान सायोबीन उत्पादन में देश में प्रथम है।

सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :

कूट :

  • (अ) I और III
  • (ब) II और III
  • (स) केवल II
  • (द) I, II और III
उत्तर- (स) केवल II

29. निवारक निरोध के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

(I) अनुच्छेद 20 संसद को निवारक निरोध का उपबन्ध करने वाली ऐसी विधि बनाने का अधिकार देता है जिसमें यह निर्धारित किया गया हो कि किसी व्यक्ति को किन परिस्थितियों में, किस वर्ग के मामलों में, अधिक से अधिक कितनी अवधि के लिए निरुद्ध किया जा सकता है।

(II) निवारक निरोध को दो महीने से अधिक अवधि के लिए विधि द्वारा अधिकृत नहीं किया जा सकता जब तक कि सलाहकार बोर्ड उसके लिए पर्याप्त कारण नहीं देखता।

उपर्युक्त में से सही कथन/कथनों का चयन कीजिये :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I और II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I और न ही II सही है।
उत्तर- (द) न तो I और न ही II सही है।

30. ‘नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

(I) इसे 12 दिसंबर, 2019 को अधिसूचित किया गया था।

(II) यह 4 जनवरी, 2020 से लागू हुआ।

(III) नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत पात्र व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 को 11 अप्रैल, 2024 को अधिसूचित किया गया था।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  • (अ) केवल I
  • (ब) केवल I और II
  • (स) केवल II और III
  • (द) I, II और III
उत्तर- (अ) केवल I

31. भारत की संविधान सभा के निम्नलिखित में से कौन से सत्र में राष्ट्रमण्डल में भारत की सदस्यता जारी रखने के निर्णय की पुष्टि की गयी?

  • (अ) सातवें
  • (ब) आठवें
  • (स) दसवें
  • (द) ग्यारहवें
उत्तर- (ब) आठवें

32. राज्य सभा में प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति का उस राज्य का निवासी होना आवश्यक है, यह अनिवार्यता 2003 में समाप्त कर दी गई

  • (अ) संवैधानिक संशोधन द्वारा
  • (ब) राष्ट्रपति के आदेश द्वारा
  • (स) संसद द्वारा बनाए गए कानून द्वारा
  • (द) भारत के निर्वाचन आयोग के आदेश द्वारा
उत्तर- (स) संसद द्वारा बनाए गए कानून द्वारा

33. राष्ट्रपति के अभिभाषण से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) भारत के संविधान के अनुच्छेद 87 (1) के अधीन राष्ट्रपति के अभिभाषण को सुनने के लिए लोक सभा तथा राज्य सभा के सदस्यों के एक साथ समवेत होने को न तो संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक और न ही लोक सभा या राज्य सभा की बैठक माना जाता है।

(II) जब राष्ट्रपति अनुच्छेद 87 (1) के अधीन दोनों सदनों के सामने अभिभाषण देता है, तो वह संसद के अंग के रूप में कार्य करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I एवं II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I, न ही II सही है।
उत्तर- (स) I एवं II दोनों सही हैं।

34. केन्द्रीय सतर्कता आयोग प्रतिवर्ष, आयोग द्वारा किए गए कार्यों से सम्बन्धित प्रतिवेदन निम्नलिखित में से किसे प्रस्तुत करता है?

  • (अ) प्रधानमंत्री
  • (ब) राष्ट्रपति
  • (स) संसद
  • (द) गृह मंत्री
उत्तर- (ब) राष्ट्रपति

35. संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद से विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 का सीधा संबंध है?

  • (अ) अनुच्छेद 39
  • (ब) अनुच्छेद 39 क
  • (स) अनुच्छेद 43 क
  • (द) अनुच्छेद 43 ख
उत्तर- (ब) अनुच्छेद 39 क

36. राजस्थान के निम्नलिखित राज्यपालों (कार्यकारी) में से किसका कार्यकाल सबसे अधिक रहा है?

  • (अ) जस्टिस जगतनारायण
  • (ब) जस्टिस वेदपाल त्यागी
  • (स) जस्टिस के. डी. शर्मा
  • (द) जस्टिस पी. के. बनर्जी
उत्तर- (स) जस्टिस के. डी. शर्मा

37. भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में कितनी बार राजस्थान विधान सभा में अपने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किए बिना सरकार बनाई है?

  • (अ) एक बार
  • (ब) दो बार
  • (स) तीन बार
  • (द) कभी नहीं
उत्तर- (ब) दो बार

38. राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अनुसार एक वित्तीय वर्ष में ग्राम सभा की कितनी न्यूनतम बैठकें होना आवश्यक है?

  • (अ) एक
  • (ब) दो
  • (स) तीन
  • (द) चार
उत्तर- (ब) दो

39. कथन (A) : रजनी कोठारी की दृष्टि में यह राजनीति नहीं है जो जाति-ग्रस्त है बल्कि यह जाति है जिसका राजनीतिकरण हुआ है।

कारण (R) : उनकी दृष्टि में प्रतियोगी राजनीति के परिचालन ने जाति को उसके अ-राजनीतिक संदर्भ से बाहर ला दिया है।

  • (अ) A तथा R दोनों स्वतन्त्र रूप से सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
  • (ब) A तथा R दोनों स्वतन्त्र रूप से सही हैं, किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • (स) A सही, किन्तु R गलत है।
  • (द) A गलत, किन्तु R सही है।
उत्तर- (अ) A तथा R दोनों स्वतन्त्र रूप से सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

40. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 (4) के अंतर्गत बनाए गए राजस्थान सूचना आयोग (प्रबंधन) विनियम, 2007 किस तिथि को लागू हुए?

  • (अ) 12 मई, 2007
  • (ब) 24 जुलाई, 2007
  • (स) 2 अक्टूबर, 2007
  • (द) 14 नवंबर, 2007
उत्तर- (ब) 24 जुलाई, 2007

41. राजस्थान लोकायुक्त तथा उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1973 में दी गयी परिभाषाओं से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) “मंत्री” से राजस्थान राज्य की मंत्रिपरिषद का कोई सदस्य (मुख्यमंत्री सहित) अभिप्रेत है, जो चाहे किसी भी नाम से ज्ञात हो अर्थात् मंत्री, राज्यमंत्री या उप मंत्री।

(II) “अधिकारी” से राजस्थान राज्य के क्रियाकलापों के सम्बन्ध में किसी लोक सेवा में या लोक पद पर नियुक्त व्यक्ति अभिप्रेत है।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I और II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I, न ही II सही है।
उत्तर- (ब) केवल II सही है।

42. निम्नलिखित में से कौन राज्य के वित्त आयोग द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर राजस्थान में नगरपालिकाओं के संसाधनों की अनुपूर्ति के लिए राज्य की संचित निधि के संवर्धन के लिए आवश्यक अध्युपायों के बारे में राष्ट्रपति को सिफारिशें करता है?

  • (अ) भारत का वित्त आयोग
  • (ब) नीति आयोग
  • (स) राज्य सरकार
  • (द) राज्यपाल
उत्तर- (अ) भारत का वित्त आयोग

43. अखिल भारतीय जेल सुधार समिति (1980-83) की सिफारिशों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) कारागारों और सम्बद्ध संस्थानों के विषयों को भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की संघ सूची में सम्मिलित किया जाना चाहिए।

(II) अपराध की रोकथाम और अपराधियों के प्रतिबंध में जन भागीदारी को हमारी राष्ट्रीय कारागार नीति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

(III) भारतीय कारागार एवं सुधार सेवा के नाम से एक अखिल भारतीय सेवा गठित की जानी चाहिए।

उपर्युक्त में से सही कथनों का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I और II
  • (ब) केवल I और III
  • (स) केवल II और III
  • (द) I, II और III
उत्तर- (स) केवल II और III

44. निम्नलिखित में से किस समिति ने यह सिफ़ारिश की थी कि एक वर्ष से कम की सजा प्राप्त कैदियों को खुले शिविरों में रखा जाना चाहिए एवं कैदियों को इन शिविरों में उनके परिवारों के साथ रहने की अनुमति दी जा सकती है?

  • (अ) मुल्ला समिति
  • (ब) पकवासा समिति
  • (स) कृष्णा अय्यर समिति
  • (द) कपूर समिति
उत्तर- (अ) मुल्ला समिति

45. मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष के अतिरिक्त कितने सदस्य होते हैं?

  • (अ) 4
  • (ब) 2
  • (स) 1
  • (द) 3
उत्तर- (ब) 2

46. कारागार अधिनियम, 1894 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन से कार्य, जब वे किसी बन्दी द्वारा किये जाएँ तब कारागार-अपराध घोषित किये जाते हैं?

(I) श्रम करने से अपने को जानबूझकर असमर्थ बना देना।

(II) काम करने से धृष्टतापूर्वक इन्कार करना।

(III) कारागार-सम्पत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुँचाना।

(IV) रुग्णता का ढोंग करना।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I एवं II सही हैं।
  • (ब) केवल I, III एवं IV सही हैं।
  • (स) केवल I, II एवं III सही हैं।
  • (द) I, II, III एवं IV सही हैं।
उत्तर- (द) I, II, III एवं IV सही हैं।

47. राजस्थान कारागार (संशोधन) नियम, 2021 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) किसी कैदी को उसकी जाति या धर्म के आधार पर खाना पकाने के लिए नहीं चुना जाएगा।

(II) कोई भी कामगार उसकी जाति या धर्म के आधार पर नहीं चुना जाएगा।

(III) सरकार के विवेक के अधीन आपराधिक पृष्ठभूमि के किसी भी सदस्य को आदतन अपराधियों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

उपर्युक्त में से सही कथन चुनिये :

  • (अ) केवल I और II
  • (ब) केवल I और III
  • (स) केवल II और III
  • (द) I, II और III
उत्तर- (अ) केवल I और II

48. आदर्श कारागार मैनुअल 2016 में दिए गए अध्यायों और उनकी विषय-वस्तु के सन्दर्भ में सूची-I को सूची-II से मेल कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही विकल्प चुनिये :

सूची-I (अध्याय)सूची-II (विषय-वस्तु)
(a) X(I) जेलों का निरीक्षण
(b) XII(II) मृत्युदण्ड की सजा पाए कैदी
(c) XVI(III) कानूनी सहायता
(d) XXVIII(IV) कैदियों का प्रत्यावर्तन
  • (अ) a-IV, b-II, c-III, d-I
  • (ब) a-IV, b-III, c-II, d-I
  • (स) a-II, b-I, c-IV, d-III
  • (द) a-III, b-IV, c-I, d-II
उत्तर- (अ) a-IV, b-II, c-III, d-I

49. निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना भारत में एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य जेल में कारागार और कैदी प्रबंधन से संबंधित सभी गतिविधियों को कम्प्यूटरीकृत और एकीकृत करना है?

  • (अ) ई-प्रिजन्स प्रोजेक्ट
  • (ब) ई-कारा बाजार प्रोजेक्ट
  • (स) ई-स्मार्ट प्रिजन्स प्रोजेक्ट
  • (द) ई-जेल प्रोजेक्ट
उत्तर- (अ) ई-प्रिजन्स प्रोजेक्ट

50. संसद द्वारा, कारागार में निरुद्ध व्यक्तियों को साक्ष्य प्राप्त करने अथवा आपराधिक आरोप का उत्तर देने हेतु न्यायालय में उपस्थित होने के लिए उपबंध करने के निमित्त “कैदी (न्यायालय में उपस्थिति) अधिनियम” कब अधिनियमित किया गया था?

  • (अ) 20 सितंबर, 1955
  • (ब) 30 अक्टूबर, 1958
  • (स) 15 मई, 1963
  • (द) 11 जनवरी, 1967
उत्तर- (अ) 20 सितंबर, 1955

51. आदर्श कारागार मैनुअल 2016 के अनुसार, निम्नलिखित में से किन कारणों से कैदियों को एक कारागार से दूसरे कारागार में स्थानान्तरित किया जा सकता है?

(I) उसके गृह जिले के नजदीक होना

(II) चिकित्सकीय आधार पर

(III) आवश्यक सेवाएँ प्रदान करने के लिए

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल II एवं III सही हैं।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) केवल I एवं III सही हैं।
  • (द) I, II एवं III सही हैं।
उत्तर- (द) I, II एवं III सही हैं।

52. गृह मंत्रालय द्वारा निम्नलिखित में से किन अधिनियमों की समीक्षा कर उनके प्रासंगिक प्रावधानों को मॉडल जेल एवं सुधार सेवा अधिनियम, 2023 में शामिल कर लिया गया है?

(I) कारागार अधिनियम, 1894

(II) कैदी अधिनियम, 1900

(III) कैदियों का स्थानांतरण अधिनियम, 1950

(IV) कैदियों का प्रत्यावर्तन अधिनियम, 2003

सही विकल्प चुनें :

  • (अ) केवल I, II और III
  • (ब) केवल II, III और IV
  • (स) केवल I, III और IV
  • (द) I, II, III और IV
उत्तर- (अ) केवल I, II और III

53. आदर्श कारागार मैनुअल 2016 के अनुसार, उच्च जोखिम वाले अपराधियों को कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है?

  • (अ) 3
  • (ब) 5
  • (स) 7
  • (द) 9
उत्तर- (ब) 5

54. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार वैश्विक विनिर्माण में भारत की हिस्सेदारी कितनी है?

  • (अ) 2.8 प्रतिशत
  • (ब) 5.2 प्रतिशत
  • (स) 1.7 प्रतिशत
  • (द) 3.8 प्रतिशत
उत्तर- (अ) 2.8 प्रतिशत

55. आवधिक श्रम शक्ति सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2023-24 में भारत में किस राज्य ने अधिकतम महिला श्रम बल भागीदारी दर दर्ज की है?

  • (अ) सिक्किम
  • (ब) पश्चिम बंगाल
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) केरल
उत्तर- (अ) सिक्किम

56. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  • (अ) भारत विश्व में सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • (ब) भारत रसायनों और रासायनिक उत्पादों का शुद्ध आयातक है।
  • (स) भारत का इलेक्ट्रॉनिक बाजार वैश्विक बाजार का 4 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है।
  • (द) भारत जूट का अग्रणी उत्पादक है।
उत्तर- (अ) भारत विश्व में सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक है।

57. भारत में वर्ष 2023-24 में तीन सर्वाधिक तिलहन उत्पन्न करने वाले तीन राज्य गिरते हुए क्रम में निम्न में से कौन से हैं?

  • (अ) राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
  • (ब) मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात
  • (स) राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश
  • (द) राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात
उत्तर- (द) राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात

58. भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

(I) भारत में प्रति माह चार अलग-अलग प्रकार के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की गणना की जाती है।

(II) सभी चार प्रकार के सूचकांकों की गणना और जारी करने का कार्य राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एन.एस.ओ.), सांख्यिकी कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एम.ओ.एस.पी.आई), नई दिल्ली द्वारा किया जाता है।

सही विकल्प चुनें :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I और II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I और न ही II सही है।
उत्तर- (अ) केवल I सही है।

59. स्फीति विरोधी मौद्रिक नीति की सीमायें निम्न में से कौन सी हैं?

(I) व्यापारिक बैंकों के निवेश सूची समंजन

(II) गैर-बैंक वित्तीय मध्यस्थों का विकास

(III) अस्थिरीकरण का जोखिम

सही विकल्प का चुनाव कीजिए :

  • (अ) केवल I और II सही हैं।
  • (ब) केवल II और III सही हैं।
  • (स) केवल III और I सही हैं।
  • (द) I, II और III सभी सही हैं।
उत्तर- (द) I, II और III सभी सही हैं।

60. भारत में ‘राष्ट्रीय विनिवेश पाइपलाइन’ का वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2025 तक के लिए अनुमानित अवसंरचना विनिवेश राशि का लक्ष्य कितना था?

  • (अ) ₹ 111 लाख करोड़
  • (ब) ₹ 58 लाख करोड़
  • (स) ₹ 93 लाख करोड़
  • (द) ₹ 128 लाख करोड़
उत्तर- (अ) ₹ 111 लाख करोड़

61. भारत में वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर कानून द्वारा निर्धारित जी.एस.टी. की अधिकतम दर क्या है?

  • (अ) 18 प्रतिशत
  • (ब) 20 प्रतिशत
  • (स) 28 प्रतिशत
  • (द) 40 प्रतिशत
उत्तर- (द) 40 प्रतिशत

62. निम्न में से मज़दूरी, लाभ, लगान, ब्याज आदि के रूप में देश की घरेलू सीमा में साधनों द्वारा अर्जित आय कौन सी है?

  • (अ) साधन लागत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद
  • (ब) साधन लागत पर सकल घरेलू उत्पाद
  • (स) साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
  • (द) साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद
उत्तर- (अ) साधन लागत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद

63. राजस्थान की जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया और पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्द्धन परियोजना के लिये निम्न में से कौन सी बाहरी वित्त-पोषण एजेन्सी वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है?

  • (अ) विश्व बैंक
  • (ब) एशियन विकास बैंक
  • (स) जापान अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग संस्था (जे.आई.सी.ए.)
  • (द) न्यू डवलपमेन्ट बैंक
उत्तर- (स) जापान अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग संस्था (जे.आई.सी.ए.)

64. प्रभावी राजस्व घाटा बराबर होता है

  • (अ) राजस्व घाटा – पूँजीगत परिसम्पत्तियों के निर्माण के लिये सहायता अनुदान
  • (ब) प्राथमिक घाटा + ब्याज भुगतान
  • (स) राजस्व घाटा – ब्याज भुगतान
  • (द) पूँजीगत व्यय + पूँजीगत परिसम्पत्तियों के निर्माण के लिये सहायता अनुदान
उत्तर- (अ) राजस्व घाटा – पूँजीगत परिसम्पत्तियों के निर्माण के लिये सहायता अनुदान

65. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत किस कार्यक्रम का लक्ष्य 2026-27 के अंत तक प्रत्येक बच्चे को कक्षा-II के अंत तक आवश्यक पठन, लेखन एवं गणितीय कौशल प्राप्त करने में सक्षम बनाना रखा गया है?

  • (अ) निपुण भारत मिशन
  • (ब) प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल मिशन
  • (स) समेकित बाल विकास योजना
  • (द) ज्ञान संकल्प मिशन
उत्तर- (अ) निपुण भारत मिशन

66. सभी उपभोक्ताओं तक शुद्ध खाद्य वस्तुओं की पहुँच को सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 15 फरवरी, 2024 को निम्न में से कौन सा अभियान शुरू किया गया था?

  • (अ) हर घर शुद्ध आहार
  • (ब) शुद्ध आहार सम्पूर्ण पोषण
  • (स) शुद्ध आहार मिलावट पर वार
  • (द) शुद्ध आहार हर घर स्वास्थ्य
उत्तर- (स) शुद्ध आहार मिलावट पर वार

67. सिंचाई सुविधाओं तक पहुँच बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा लागू की गई पहल ‘प्रति बूँद, अधिक फसल’ (पीडीएमसी) निम्न में से किस कार्यक्रम का एक घटक है?

  • (अ) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाय)
  • (ब) सूक्ष्म सिंचाई कोष (एमआईएफ)
  • (स) वर्षा आधारित क्षेत्र विकास कार्यक्रम (आरएडीपी)
  • (द) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाय)
उत्तर- (अ) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाय)

68. राजस्थान में स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है

(I) पंचायती राज विभाग द्वारा

(II) भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा

(III) राजस्व विभाग द्वारा

सही कूट का चयन कीजिए।

कूट :

  • (अ) केवल I
  • (ब) केवल I तथा II
  • (स) केवल II तथा III
  • (द) I, II तथा III सभी
उत्तर- (द) I, II तथा III सभी

69. भारत सरकार के द्वारा अमृत 2.0 योजना 1 अक्टूबर, 2021 को शुरू की गई थी। इस योजना के वित्त-पोषण पैटर्न में एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में केन्द्र सरकार का योगदान होगा

  • (अ) 25.0 प्रतिशत
  • (ब) 33.33 प्रतिशत
  • (स) 50.0 प्रतिशत
  • (द) 60.0 प्रतिशत
उत्तर- (स) 50.0 प्रतिशत

70. ग्रामीण गैर-कृषि विकास एजेन्सी की स्थापना राजस्थान सरकार द्वारा नवम्बर 1995 में की गई थी। इसका उद्देश्य है

  • (अ) शिल्पकार परिवारों के लिये स्वरोजगार को बढ़ावा देना।
  • (ब) शिल्पकार परिवारों के लिये मजदूरी पर रोजगार को बढ़ावा देना।
  • (स) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व गरीबी की रेखा से नीचे वाले परिवारों के लिये स्वरोजगार और मजदूरी पर रोजगार को बढ़ावा देना।
  • (द) ग्रामीण क्षेत्रों में राजगार सृजन के लिये रियायती वित्त और प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करना।
उत्तर- (अ) शिल्पकार परिवारों के लिये स्वरोजगार को बढ़ावा देना।

71. निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है?

फसल – 2022-23 में राजस्थान का भारत में स्थान

  • (अ) बाजरा – प्रथम
  • (ब) मूँगफली – तृतीय
  • (स) सोयाबीन – तृतीय
  • (द) रेपसीड एवं सरसों – प्रथम
उत्तर- (ब) मूँगफली – तृतीय

72. निम्न कथनों पर ध्यान दीजिए :

कथन-I : राजस्थान की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 का लक्ष्य 2030 तक 3000 किलो टन प्रति वर्ष हरित हाइड्रोजन उत्पादन प्राप्त करना है।

कथन-II : राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम (आर.वी.पी.एन.) राजस्थान में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम के लिए कार्यान्वयन एजेन्सी है।

दिए गए कथनों के आलोक में निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) कथन-I सत्य है तथा कथन-II असत्य है।
  • (ब) कथन-I असत्य है तथा कथन-II सत्य है।
  • (स) कथन-I तथा II दोनों सत्य हैं।
  • (द) कथन-I तथा II दोनों असत्य हैं।
उत्तर- (द) कथन-I तथा II दोनों असत्य हैं।

73. राजस्थान की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 के अन्तर्गत राजस्थान में 2030 तक ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन का क्या लक्ष्य रखा गया है?

  • (अ) 1500 किलो टन प्रति वर्ष
  • (ब) 2000 किलो टन प्रति वर्ष
  • (स) 3000 किलो टन प्रति वर्ष
  • (द) 2500 किलो टन प्रति वर्ष
उत्तर- (ब) 2000 किलो टन प्रति वर्ष

74. वर्ष 2024-25 में राजस्थान राज्य के चालू कीमतों पर सकल जोड़े गये मूल्य में कृषि और सहायक क्षेत्रों के निम्न में से किस उपक्षेत्र का योगदान सर्वाधिक रहा?

  • (अ) फसलों का
  • (ब) पशुपालन का
  • (स) वानिकी और लकड़ी
  • (द) मछली पालन
उत्तर- (ब) पशुपालन का

75. राजस्थान की मगरा क्षेत्र विकास योजना के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करें :

(I) भीलवाड़ा जिला मगरा क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत आता है।

(II) मगरा क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों को जनजातीय क्षेत्र विकास के अंतर्गत भी लाया जा सकता है।

सही विकल्प चुनें :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I और II दोनों सही हैं।
  • (द) I और II दोनों गलत हैं।
उत्तर- (अ) केवल I सही है।

76. दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाय – एनआरएलएम) के सम्बन्ध में निम्न में से कौन से कथन सही हैं?

(I) यह एक प्रमुख गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है जिसे 2012 में शुरू किया गया था।

(II) यह गरीबों की आजीविका में सुधार करने के लिए विश्व की सबसे बड़ी पहलों में से एक है।

(III) यह कार्यक्रम संस्थाओं के निर्माण और आजीविका को बढ़ाने के लिए सामुदायिक संसाधनों (सामाजिक पूँजी) का लाभ उठाता है।

कूट :

  • (अ) केवल I तथा II
  • (ब) केवल II तथा III
  • (स) केवल I तथा III
  • (द) I, II तथा III सभी
उत्तर- (ब) केवल II तथा III

77. राजस्थान के कृषि क्षेत्र के विषय में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिए :

(I) 2024-25 के अग्रिम अनुमानों के आधार पर राजस्थान राज्य के सकल जोड़े गये मूल्य में चालू कीमतों पर कृषि और सहायक क्षेत्रों का योगदान 26.92 प्रतिशत है, जो पूरे भारत के योगदान 19.8 प्रतिशत से ज्यादा है।

(II) राजस्थान में कृषि में परिवर्तन का दृष्टिकोण उत्पादकता और क्षमता बढ़ाने में उन्नत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर केन्द्रित है।

उपरोक्त में से कौन सा/से सही है/हैं ?

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I और II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I और न ही II सही है।
उत्तर- (ब) केवल II सही है।

78. अनुरणन का कारण है

  • (अ) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
  • (ब) बारंबार परावर्तन
  • (स) विवर्तन
  • (द) बहु अपवर्तन
उत्तर- (ब) बारंबार परावर्तन

79. दूध शर्करा है

  • (अ) ग्लूकोस
  • (ब) गैलेक्टोस
  • (स) लैक्टोस
  • (द) सुक्रोस
उत्तर- (स) लैक्टोस

80. राजस्थान में वर्ष 2023-24 में चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय के जिलेवार विश्लेषण के अनुसार निम्न में से कौन सा जिला शीर्ष पर है?

  • (अ) अलवर
  • (ब) भीलवाड़ा
  • (स) जयपुर
  • (द) अजमेर
उत्तर- (अ) अलवर

81. निम्नलिखित में से कौन कम्प्यूटर इनपुट डिवाइस नहीं है?

  • (अ) स्कैनर
  • (ब) प्लॉटर
  • (स) की-बोर्ड
  • (द) टच पैड
उत्तर- (ब) प्लॉटर

82. कृत्रिम बुद्धिमत्ता [Artificial Intelligence (AI)] के लिये कौन सी प्रोग्रामिंग भाषाओं का उपयोग होता है?

(I) पायथन, (II) प्रोलोग, (III) जावा, (IV) सी++ (C++)

नीचे दिए कूट से सही विकल्प चुनिए :

  • (अ) केवल I एवं II
  • (ब) केवल I एवं III
  • (स) केवल I, II एवं III
  • (द) I, II, III एवं IV
उत्तर- (द) I, II, III एवं IV

83. एक मूल संचार तंत्र में होता है

(I) प्रेषक, (II) सूचना स्रोत, (III) सूचना का उपयोग करने वाला, (IV) चैनल, (V) ग्राही

सही क्रम का चयन कीजिए जिसमें ये एक मूल संचार तंत्र में व्यवस्थित होते हैं :

  • (अ) I, II, III, IV, V
  • (ब) II, I, IV, V, III
  • (स) II, IV, I, III, V
  • (द) II, V, I, IV, III
उत्तर- (ब) II, I, IV, V, III

84. निम्नलिखित में से कौन सी ऊष्माक्षेपी प्रक्रियाएँ हैं?

(I) जल की अनबूझे चूने के साथ अभिक्रिया

(II) सल्फ्यूरिक अम्ल का तनुकरण

(III) जल का वाष्पन

(IV) कपूर (क्रिस्टल) का ऊर्ध्वपातन

सही विकल्प का चुनाव कीजिए :

  • (अ) I और II
  • (ब) II और III
  • (स) I और IV
  • (द) III और IV
उत्तर- (अ) I और II

85. इसरो द्वारा आयोजित “युविका 2025” के लिए निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

कथन (I) : यह कार्यक्रम स्कूली बच्चों के लिए आयोजित किया गया था।

कथन (II) : यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में STEM आधारित अनुसंधान के प्रोत्साहन के लिए था।

  • (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।
  • (ब) केवल कथन I सत्य है।
  • (स) केवल कथन II सत्य है।
  • (द) कथन I और II दोनों असत्य हैं।
उत्तर- (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।

86. संचार हेतु व्योम तरंगों का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी आवृत्ति उपयुक्त होगी?

  • (अ) 10 kHz
  • (ब) 15 MHz
  • (स) 2 GHz
  • (द) 1000 GHz
उत्तर- (ब) 15 MHz

87. जेनेटिक इंजीनियरिंग में प्रयुक्त किए जाने वाले प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिऐस का मिलान बैक्टीरियल स्रोत से कीजिए :

प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिऐसबैक्टीरियल स्रोत
(a) EcoRI(I) बैसिलस एमाइलोफेसिएन्स
(b) HaeIII(II) एशरिकिआ कोली
(c) HpaI(III) हेमोफिलस एजिप्टिअस
(d) BamHI(IV) हेमोफिलस पैराइन्फ्युएंजा
  • (अ) a-I, b-III, c-IV, d-II
  • (ब) a-II, b-III, c-IV, d-I
  • (स) a-III, b-II, c-I, d-IV
  • (द) a-IV, b-I, c-II, d-III
उत्तर- (ब) a-II, b-III, c-IV, d-I

88. कौन सी बैलिस्टिक मिसाइल नहीं है?

  • (अ) ब्रह्मोस
  • (ब) K-15 (सागरिका)
  • (स) पृथ्वी-II
  • (द) धनुष
उत्तर- (अ) ब्रह्मोस

89. डीआरडीओ की निम्नलिखित में से किस प्रयोगशालाओं ने बहु प्रभावकारी जमीनी सुरंग (एमआईजीएम) के विकास में सहयोग किया है?

  • (अ) अग्नि विस्फोटक एवं पर्यावरण सुरक्षा केन्द्र, दिल्ली और रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर
  • (ब) अग्नि विस्फोटक एवं पर्यावरण सुरक्षा केन्द्र, दिल्ली और हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेटरी, पुणे
  • (स) हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेटरी, पुणे और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी, चंडीगढ़
  • (द) टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी, चंडीगढ़ और रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर
उत्तर- (स) हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेटरी, पुणे और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी, चंडीगढ़

90. मानव शरीर का कौन सा ऊतक ऊष्मीय कुचालक के रूप में कार्य करता है?

  • (अ) उपास्थि
  • (ब) वसामय ऊतक
  • (स) एरियोली ऊतक
  • (द) कंडरा
उत्तर- (ब) वसामय ऊतक

91. दाँतों का क्षय प्रारंभ होता है, जब मुँह का pH होता है

  • (अ) 6.5 से कम
  • (ब) 7.5 से ज्यादा
  • (स) 5.5 से कम
  • (द) 6.5 से ज्यादा
उत्तर- (स) 5.5 से कम

92. निम्नलिखित में से किस रक्त समूह में रक्ताणुओं पर दोनों सतही प्रतिजन ए एवं बी होते हैं?

  • (अ) AB
  • (ब) O
  • (स) A
  • (द) B
उत्तर- (अ) AB

93. विश्व के पहले क्लोन _______ का नाम ‘इन्जाज (Injaz)’ है।

  • (अ) ऊँट
  • (ब) सूअर
  • (स) भेड़
  • (द) बकरी
उत्तर- (अ) ऊँट

94. रोगजनकों और उनके कारण होने वाले रोगों के जोड़े निम्नलिखित हैं। इनमें से कौन सा सुमेलित जोड़ा नहीं है?

  • (अ) वायरस – सामान्य सर्दी-जुकाम
  • (ब) साल्मोनेला – टाइफॉइड
  • (स) माइक्रोस्पोरम – फाइलेरियासिस
  • (द) प्लाज्मोडियम – मलेरिया
उत्तर- (स) माइक्रोस्पोरम – फाइलेरियासिस

95. हेपैटाइटिस-बी के टीके की जन्म के समय की खुराक किस मार्ग से दी जाती है?

  • (अ) अंतःपेशीय (इंट्रामस्क्यूलर)
  • (ब) अंतस्त्वक (इंट्राडर्मल)
  • (स) अवत्वक (सबक्यूटेनियस)
  • (द) मुख
उत्तर- (अ) अंतःपेशीय (इंट्रामस्क्यूलर)

96. निम्नलिखित में से कौन सी वस्तु/वस्तुएँ जैव-निम्नीकरणीय है/हैं?

(I) लकड़ी, (II) चमड़ा, (III) प्लास्टिक, (IV) फलों के छिलके

  • (अ) सभी चार I, II, III और IV
  • (ब) केवल I और IV
  • (स) केवल I, II और IV
  • (द) केवल II
उत्तर- (स) केवल I, II और IV

97. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा बायो-गैस (जैव-गैस) के लिए सही नहीं है?

  • (अ) यह एक उत्कृष्ट ईंधन है क्योंकि इसमें 75% तक मेथैन गैस होती है।
  • (ब) यह जलने पर धुआँ उत्पन्न करती है और राख जैसा अपशिष्ट शेष बचता है।
  • (स) इसकी तापन क्षमता उच्च होती है।
  • (द) जैव-गैस का उपयोग प्रकाश से स्रोत के रूप में भी किया जाता है।
उत्तर- (ब) यह जलने पर धुआँ उत्पन्न करती है और राख जैसा अपशिष्ट शेष बचता है।

98. चिकन या अंडे में खाद्य जनित संक्रमण से सामान्यतः जुड़े जीवाणु हैं :

  • (अ) साल्मोनेला
  • (ब) बैसिलस
  • (स) स्टैफाइलोकोकस
  • (द) क्लॉस्ट्रिडियम
उत्तर- (अ) साल्मोनेला

99. निम्नलिखित में से किस स्थान पर मगरमच्छ संरक्षण आरक्षित स्थित है?

  • (अ) रामगढ़, जयपुर
  • (ब) रणथंभोर, सवाई माधोपुर
  • (स) टाटगढ़, राजसमंद
  • (द) बाघदर्रा, उदयपुर
उत्तर- (द) बाघदर्रा, उदयपुर

100. आनुवंशिकतः अभियंत्रित इंसुलिन में निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है?

  • (अ) r-RNA
  • (ब) t-RNA
  • (स) r-DNA
  • (द) m-RNA
उत्तर- (स) r-DNA

101. 1992 में रियो डी जनेरो में आयोजित जैविक विविधता पर ऐतिहासिक सम्मेलन इस रूप में जाना जाता है

  • (अ) CITES सम्मेलन
  • (ब) पृथ्वी शिखर-सम्मेलन
  • (स) जी-16 शिखर-सम्मेलन
  • (द) MAB कार्यक्रम
उत्तर- (ब) पृथ्वी शिखर-सम्मेलन

102. मगरा, जिसे पहले बीकानेरी के नाम से जाना जाता था; जिसे बीकानेरी चोखला और चकरी के नाम से भी जाना जाता है, नस्ल है

  • (अ) भेड़ की
  • (ब) बकरी की
  • (स) गाय की
  • (द) भैंस की
उत्तर- (अ) भेड़ की

103. कथन (I) : वायुमंडल के उच्चतर स्तरों पर पराबैंगनी (UV) विकिरण के ऑक्सीजन अणुओं से क्रिया द्वारा ओज़ोन बनती है।

कथन (II) : संश्लेषित रसायनों जैसे क्लोरोफ्लुओरो-कार्बन (CFCs) को ओज़ोन के घटने से जुड़ा हुआ माना गया है।

  • (अ) कथन I और II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और II दोनों सही नहीं है।
  • (स) कथन I सही है, परन्तु II सही नहीं है।
  • (द) कथन I सही नहीं है, परन्तु II सही है।
उत्तर- (अ) कथन I और II दोनों सही हैं।

104. खाद्य व कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय है

  • (अ) जेनेवा में
  • (ब) पेरिस में
  • (स) रोम में
  • (द) वाशिंग्टन में
उत्तर- (स) रोम में

105. विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, राजस्थान के अंतर्गत विज्ञान उद्यान एवं क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र, जयपुर में निर्मित किया गया है, इस परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी है :

  • (अ) नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम, कोलकाता
  • (ब) साइंस सिटी, कोलकाता
  • (स) नेहरू विज्ञान केन्द्र, मुंबई
  • (द) विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय (वीआईटीएम), बैंगलोर
उत्तर- (अ) नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम, कोलकाता

106. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (CEERI) स्थित है

  • (अ) टोंक में
  • (ब) पिलानी में
  • (स) जोधपुर में
  • (द) बीकानेर में
उत्तर- (ब) पिलानी में

107. राजस्थान के राजकीय संस्थानों (विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय) में अध्ययनरत मूलभूत विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए KARYA योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए कितने विद्यार्थियों को फेलोशिप प्रदान की गई?

  • (अ) 48
  • (ब) 42
  • (स) 38
  • (द) 32
उत्तर- (स) 38

108. निम्न संख्या श्रेणी का अगला पद होगा :

2, 8, 6, 8, 10, 8, 14, 8, ……

  • (अ) 12
  • (ब) 16
  • (स) 18
  • (द) 20
उत्तर- (स) 18

109. एक सींग वाला गैंडा निम्नलिखित में से किस अभयारण्य के लिए विशिष्ट है?

  • (अ) भितरकनिका
  • (ब) बांदीपुर
  • (स) काजीरंगा
  • (द) कॉर्बेट पार्क
उत्तर- (स) काजीरंगा

110. 24 घण्टे के एक दिन में, एक घड़ी की दोनों सुइयाँ (मिनट तथा घंटे की) एक सरल रेखा में, परन्तु विपरीत दिशा में कितनी बार होती हैं?

  • (अ) 18
  • (ब) 20
  • (स) 22
  • (द) 24
उत्तर- (स) 22

111. बिन्दु K, बिन्दु M से पूर्व की ओर 5 मी. दूरी पर है। बिन्दु J, बिन्दु K से दक्षिण की ओर 5 मी. दूरी पर है। बिन्दु G, बिन्दु J से पश्चिम की ओर 10 मी. दूरी पर है। बिन्दु G से बिन्दु M किस दिशा की ओर है?

  • (अ) दक्षिण-पश्चिम
  • (ब) उत्तर
  • (स) उत्तर-पूर्व
  • (द) पूर्व
उत्तर- (स) उत्तर-पूर्व

112. लड़कों की एक पंक्ति में, बायें छोर से आमिर 16वें स्थान पर है और विकास दायें छोर से 18वें स्थान पर है। गगन, आमिर से दायें छोर की ओर 11वें स्थान पर तथा विकास से दायें छोर की ओर तीसरे स्थान पर है। पंक्ति में कुल कितने लड़के हैं?

  • (अ) 41
  • (ब) 40
  • (स) 39
  • (द) 38
उत्तर- (अ) 41

113. निम्न सूचनाओं को पढ़कर उत्तर दीजिए :

यदि P * Q का अर्थ “P, Q का पिता है”

P – Q का अर्थ “P, Q की बहन है”

P + Q का अर्थ “P, Q की माता है”

और P ÷ Q का अर्थ “P, Q का भाई है”

अभिव्यक्ति S – T + V ÷ Y * Z के लिए उपरोक्त सम्बन्धों के आधार पर निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं?

(I) Z, T का पौत्र है।

(II) S, Y की मौसी/बुआ है।

(III) Z, Y की पुत्री है।

(IV) T, Z की दादी/नानी है।

  • (अ) केवल I और III
  • (ब) केवल II और IV
  • (स) केवल I, II और IV
  • (द) I, II, III और IV
उत्तर- (ब) केवल II और IV

114. दूध और पानी के एक मिश्रण का माप 60 लीटर है, जिसमें 10% पानी विद्यमान है। इस मिश्रण में कितना पानी मिलाया जाए कि नये मिश्रण में 25% पानी हो?

  • (अ) 6 लीटर
  • (ब) 12 लीटर
  • (स) 18 लीटर
  • (द) 15 लीटर
उत्तर- (ब) 12 लीटर

115. किसी निश्चित धनराशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ₹ 120 है। मूलधन है

  • (अ) ₹ 25,000
  • (ब) ₹ 37,500
  • (स) ₹ 75,000
  • (द) ₹ 18,750
उत्तर- (द) ₹ 18,750

116. एक दुकानदार एक गेंद को ₹ 39 में बेचने पर 30% लाभ प्राप्त करता है। 40% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे गेंद को कितने मूल्य में बेचना चाहिए?

  • (अ) ₹ 22
  • (ब) ₹ 32
  • (स) ₹ 42
  • (द) ₹ 52
उत्तर- (स) ₹ 42

117. एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 216 वर्ग सेमी है तथा इसके एक विकर्ण की लम्बाई 24 सेमी है, तो इसका परिमाप है

  • (अ) 36 सेमी
  • (ब) 48 सेमी
  • (स) 60 सेमी
  • (द) 64 सेमी
उत्तर- (स) 60 सेमी

118. यदि \frac{3-2\sqrt{5}}{6-\sqrt{5}}=a+b\sqrt{5}, जहाँ a और b परिमेय संख्याएँ हैं, तो a और b के मान क्रमशः हैं

  • (अ) \frac{8}{31},\frac{9}{31}
  • (ब) \frac{8}{31},\frac{-9}{31}
  • (स) \frac{-8}{31},\frac{9}{31}
  • (द) \frac{-8}{31},\frac{-9}{31}
उत्तर- (ब) \frac{8}{31},\frac{-9}{31}

119. भारतीय रेलवे द्वारा हाईस्पीड रॉलिंग स्टॉक के व्यापक परीक्षण हेतु देश के प्रथम आरडीएसओ (रिसर्च, डिजाइन एण्ड स्टेण्डर्ड ऑर्गेनाइजेशन) डेडिकेटेड टेस्ट ट्रेक का निर्माण गुढ़ा-ठठाना मीठडी के बीच, भारतीय रेलवे के निम्नलिखित में से किस डिवीजन के अन्तर्गत किया जा रहा है?

  • (अ) कोटा
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) अजमेर
उत्तर- (ब) जोधपुर

120. बारां जिले के निम्नलिखित में से किस ग्राम में 765 केवी जीएसएस हेतु राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड को 39.17 हेक्टेयर भूमि का आबंटन, राज्य सरकार द्वारा किया गया है?

  • (अ) सरकन्या
  • (ब) सोरसन
  • (स) धोती
  • (द) दारा
उत्तर- (ब) सोरसन

121. राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 के प्रावधानों के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘प्रोजेक्ट इवेल्युएशन समिति’ के सदस्यों की संख्या (चेयरमैन सहित) है

  • (अ) 8
  • (ब) 9
  • (स) 10
  • (द) 11
उत्तर- (स) 10

122. राजस्थान सरकार की योजनाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बालिका के जन्म पर ₹ 1 लाख के स्थान पर ₹ 1.5 लाख का सेविंग बॉण्ड मिलेगा।

(II) लखपति दीदी की श्रेणी में आने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को 2.5 प्रतिशत के बजाय 2.0 प्रतिशत ब्याज दर पर ₹ 1 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I एवं II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I न ही II सही है।
उत्तर- (अ) केवल I सही है।

123. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आन्तरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्ट-अप्स के लिए पूँजी जुटाने को बढ़ाने के लिए ‘स्टार्ट-अप्स के लिए ऋण गारंटी योजना’ (सीजीएसएस) के विस्तार को अधिसूचित किया है जिसके तहत प्रति उधारकर्ता गारंटी कवर की अधिकतम सीमा ₹ 10 करोड़ से बढ़ाकर की है :

  • (अ) ₹ 12 करोड़
  • (ब) ₹ 15 करोड़
  • (स) ₹ 17 करोड़
  • (द) ₹ 20 करोड़
उत्तर- (द) ₹ 20 करोड़

124. सुफलाम-2025 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) सुफलाम से अभिप्राय आकांक्षी दिग्गजों और सलाहकारों के लिए स्टार्ट-अप फोरम है।

(II) सुफलाम-2025 आयोजन का उद्देश्य लक्षित पहलों के माध्यम से नवाचार, स्थिरता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करना है।

सही विकल्प चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I और II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I न ही II सही है।
उत्तर- (स) I और II दोनों सही हैं।

125. खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में राजस्थान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

(II) खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2025 में राजस्थान ने 24 स्वर्ण, 12 रजत एवं 24 कांस्य पदक प्राप्त किये।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I एवं II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I न ही II सही है।
उत्तर- (स) I एवं II दोनों सही हैं।

126. अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण को अधिसूचित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?

  • (अ) केरल
  • (ब) उत्तरप्रदेश
  • (स) तेलंगाना
  • (द) झारखण्ड
उत्तर- (स) तेलंगाना

127. मई, 2025 में आयोजित प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) इन खेलों का आयोजन गोवा द्वारा किया गया।

(II) इन खेलों में छह पदक स्पर्धाओं हेतु 811 एथलीटों ने भाग लिया।

(III) नागालैंड को पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I एवं II सही हैं।
  • (ब) केवल II एवं III सही हैं।
  • (स) केवल I एवं III सही हैं।
  • (द) केवल III सही है।
उत्तर- (ब) केवल II एवं III सही हैं।

128. नीति आयोग से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक मई, 2025 में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

(II) इस वर्ष की थीम ‘विकसित भारत @2047 : टीम इंडिया की भूमिका’ है।

सही विकल्प चुनिए :

  • (अ) केवल कथन I सही है।
  • (ब) केवल कथन II सही है।
  • (स) कथन I एवं II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो कथन I न ही II सही है।
उत्तर- (अ) केवल कथन I सही है।

129. भारत सरकार और इन्टरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) के मध्य हाल ही में हस्ताक्षरित समझौते से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) भारत सरकार आईबीसीए को एक कोष बनाने, बुनियादी ढाँचे के निर्माण और आवर्ती व्यय को पूरा करने के लिए 2024-25 से 2029-30 तक पाँच वर्षों के लिए ₹ 100 करोड़ की बजटीय सहायता प्रदान करेगी।

(II) आईबीसीए को नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 अप्रैल, 2023 को मैसूर में प्रारम्भ किया गया।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I एवं II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I न ही II सही है।
उत्तर- (ब) केवल II सही है।

130. ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल, 2025 को प्रारम्भ किया गया।

(II) ऑपरेशन ब्रह्मा म्यांमार में आये विनाशकारी भूकम्प के बाद म्यांमार को सहायता प्रदान करने के लिए प्रारम्भ किया गया।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I और II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I न ही II सही है।
उत्तर- (ब) केवल II सही है।

131. बिम्सटेक (BIMSTEC) से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) बिम्सटेक का प्रथम युवा शिखर-सम्मेलन फरवरी 2025 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

(II) बिम्सटेक के प्रथम युवा शिखर-सम्मेलन का विषय था ‘बिम्सटेक के भीतर आदान-प्रदान के लिए युवा एक सेतु के रूप में’।

उपर्युक्त कथनों में से सही कथन/कथनों पर चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I और II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I न ही II सही है।
उत्तर- (ब) केवल II सही है।

132. निम्नलिखित में से किसने लारियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ दी इयर पुरस्कार-2025 जीता है?

  • (अ) सिमॉन बाइल्स
  • (ब) सिफान हसन
  • (स) फैथ किप्येगॉन
  • (द) आइटाना बोनमेटी
उत्तर- (अ) सिमॉन बाइल्स

133. ब्रिक्स से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) ब्राज़ील ने 1 अप्रैल, 2025 को ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण की।

(II) ब्राजील की अध्यक्षता दो प्राथमिकताओं पर ध्यान केन्द्रित करेगी : वैश्विक दक्षिण सहयोग और सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास के लिए ब्रिक्स भागीदारी।

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल II सही है।
  • (स) I और II दोनों सही हैं।
  • (द) न तो I न ही II सही है।
उत्तर- (ब) केवल II सही है।

134. निम्नलिखित में से किसके द्वारा पश्चिमी शकों के विरुद्ध विजयोपरांत ‘एकाषष्ठी रात्र यज्ञ’ का आयोजन किया गया?

  • (अ) मालव
  • (ब) यौधेय
  • (स) शिबि
  • (द) मत्स्य
उत्तर- (अ) मालव

135. निम्नलिखित में से कौन सा गुहिल शासक ‘शिलादित्य’ के नाम से जाना जाता है?

  • (अ) कालभोज
  • (ब) अपराजित
  • (स) महेन्द्र II
  • (द) बप्पा रावल
उत्तर- (द) बप्पा रावल

136. जोगीतीर्थ वार्ता के दौरान मालवेद हुमायूँ की सहायतार्थ कौन सा क्षेत्र देने को तैयार था?

  • (अ) बीकानेर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) जोगीतीर्थ
  • (द) फलौदी
उत्तर- (अ) बीकानेर

137. महाराणा कुम्भा के शासनकाल में मंडन द्वारा रचित ग्रंथ निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?

  • (अ) रूपावतार
  • (ब) वास्तुसार
  • (स) वास्तुशास्त्र
  • (द) एकलिंगाश्रय
उत्तर- (द) एकलिंगाश्रय

138. निम्न में से किस राज्य के शासक ने 1837 में अपनी गया तीर्थयात्रा में अपने सामंतों को कन्यावध न करने के लिए शपथ दिलाई थी?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) झालावाड़
  • (स) बीकानेर
  • (द) बूँदी
उत्तर- (स) बीकानेर

139. निम्नांकित में से किस प्रागैतिहासिक स्थल का सम्बन्ध महासती टीले से है?

  • (अ) बागोर
  • (ब) बालाथल
  • (स) आहड़
  • (द) गणेश्वर
उत्तर- (अ) बागोर

140. निम्न में से किस भील नेता द्वारा बाँसवाड़ा राज्य प्रजामंडल आन्दोलन में भाग नहीं लिया गया?

  • (अ) कुबला भगत
  • (ब) देवा
  • (स) भीमा
  • (द) दीपा
उत्तर- (स) भीमा

141. भरतपुर में 1920-21 में विद्यार्थी आन्दोलन का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया?

  • (अ) गोपीलाल यादव, जुगलकिशोर चतुर्वेदी
  • (ब) कालीचरण शर्मा, प्यारेलाल गुप्ता
  • (स) विजयसिंह, हरिजी
  • (द) रामनारायण चौधरी, माणिक्यलाल वर्मा
उत्तर- (अ) गोपीलाल यादव, जुगलकिशोर चतुर्वेदी

142. सीकर जिले के रेवासा गाँव में निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर स्थित है?

  • (अ) हर्षनाथ मंदिर
  • (ब) जीणमाता मंदिर
  • (स) श्याम मंदिर
  • (द) शाकम्भरी माता मंदिर
उत्तर- (द) शाकम्भरी माता मंदिर

143. निम्न में से कौन सा सुषिर वाद्य नहीं है?

  • (अ) रवाज़
  • (ब) मोरचंग
  • (स) नड़
  • (द) मशक
उत्तर- (अ) रवाज़

144. 20वीं सदी में भरतपुर में जनजागृति का कार्य निम्न में से किस संस्था के माध्यम से किया गया था?

  • (अ) आचार सुधारिणी सभा
  • (ब) हिन्दी साहित्य समिति
  • (स) सर्वहितकारिणी सभा
  • (द) हरिजन सेवा समिति
उत्तर- (ब) हिन्दी साहित्य समिति

145. निम्न में से कौन से लोकदेवता भूमि के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं?

  • (अ) भोमियाँ जी
  • (ब) जुझार जी
  • (स) भभूता सिद्ध
  • (द) खेडा जी
उत्तर- (अ) भोमियाँ जी

146. सिरोही जिले में मनाया जाने वाला समदरिया हिलोर निम्न में से किस त्योहार से सम्बन्धित है?

  • (अ) होली
  • (ब) तीज
  • (स) गणगौर
  • (द) हिंडोला
उत्तर- (ब) तीज

147. नारायण सिंह भाटी (1930-1994) निम्न में से किस संस्थान के निदेशक रहे थे?

  • (अ) राजस्थानी शोध संस्थान, चौपासनी जोधपुर
  • (ब) राजस्थानी भाषा साहित्य संस्कृति अकादमी, बीकानेर
  • (स) रूपायन संस्थान, बौरुन्दा
  • (द) लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर-श्री चुरू
उत्तर- (अ) राजस्थानी शोध संस्थान, चौपासनी जोधपुर

148. अकसर प्रयुक्त होने वाला प्रतीक ‘चक्र’ महात्मा बुद्ध के जीवन में किस रूपांकन को दर्शाता है?

  • (अ) बुद्ध का प्रथम उपदेश
  • (ब) बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति
  • (स) बुद्ध के महापरिनिर्वाण का प्रतिनिधित्व करता है।
  • (द) बुद्ध का जन्म
उत्तर- (अ) बुद्ध का प्रथम उपदेश

149. निम्न में से किस पल्लव शासक ने ‘चित्रकारप्पुली’ (चित्रकारों में व्याघ्र) और ‘चेत्तकारी’ (मन्दिर निर्माता) की उपाधि धारण की?

  • (अ) महेन्द्र वर्मन I
  • (ब) नरसिंह I
  • (स) महेन्द्र वर्मन II
  • (द) परमेश्वर वर्मन I
उत्तर- (अ) महेन्द्र वर्मन I

150. निम्न में से ‘राजविलास’ के रचनाकार कौन हैं?

  • (अ) जोधराज
  • (ब) वीरभाण
  • (स) कुशललाभ
  • (द) मान
उत्तर- (द) मान

Leave a Comment

error: Content is protected !!