1.
फतेहपुर सीकरी स्थित बुलन्द दरवाजा/बोलंद दरवाज़ा का निर्माण अकबर की निम्न में से किस राज्य पर विजय के उपलक्ष्य में करवाया गया था?
2.
राजस्थान चक्रीय अर्थव्यवस्था प्रोत्साहन योजना 2025 का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
3.
टिबिया और फिबुला अस्थियाँ मानव शरीर के किस भाग/क्षेत्र में अवस्थित होती हैं?
4.
11 फरवरी, 2026 को उप–मुख्यमंत्री (वित्त) द्वारा प्रस्तुत राजस्थान के बजट 2026-27 में खातेदारी भूमि में खनन पट्टा आवंटन हेतु आवेदन के समय देय प्रीमियम राशि को घटाकर कितना कम करने की घोषणा की गई है?
6.
राज्य पुनर्गठन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(I) अपने नागपुर अधिवेशन, 1920 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाषाई सिद्धांत को राज्य निर्माण का आधार बनाने का वादा किया एवं उसे मान्यता प्रदान की।
(II) आज़ादी के तुरन्त बाद, भारतीय नेताओं ने महसूस किया कि भाषा के आधार पर राज्यों का निर्माण विध्वंस एवं विघटन की तरफ ले जायेगा।
(III) 1952 में भाषा के आधार पर सबसे पहले बनने वाला राज्य तमिलनाडु था।
(IV) राज्यों की सीमाओं के पुनर्निर्माण के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना 1952 में की गई थी।
कूट :
Clear
7.
भारत के स्टॉक एक्सचेंजों के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये:
(I) भारत का राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेन्ज 1991 में फेरवानी समिति की सिफारिशों के आधार पर स्थापित किया गया था।
(II) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेन्ज भारत का पहला एक्सचेन्ज था जिसने इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सुविधा को शुरू किया।
(III) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेन्ज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेन्ज है और विश्व का दसवाँ सबसे पुराना एक्सचेन्ज भी है।
उपरोक्त में से कौन से सही हैं?
Clear
8.
चिह्नित अनुसंधान क्षेत्रों को समाहित करते हुए डीआरडीओ द्वारा (1 दिसंबर, 2025 तक) कितने उद्योग–अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं?
9.
एक परिवार में छः सदस्य A, B, C, D, E और F हैं। E, B की पुत्री है और A, B का भाई है। C, A का पिता है और D, E का भाई है। F, C की पत्नी है। D के चाचा/मामा हैं
10.
2023-24 में राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन से उत्पाद का निर्यात सबसे अधिक था?
11.
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेन्टर नीति-2025 में राजस्थान में किन शहरों को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेन्टर हब के रूप में विकसित किया जायेगा?
12.
निम्नलिखित में से कौन सा तीव्र वृक्क पात (एक्यूट रीनल फेलियर) के संसूचन के लिए प्राथमिक जैव-चिह्नक है?
13.
राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1999 की धार 12 (3) के तहत राजस्थान राज्य महिला आयोग की सिफारिशों पर राज्य सरकार को कितने समय के भीतर निर्णय करना होता है?
15.
निम्नलिखित में से कौन सी लेखा–परीक्षा भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक द्वारा नहीं की जाती है/हैं?
(I) अनुपालन लेखा–परीक्षा
(II) वित्तीय सत्यापन लेखा–परीक्षा
(III) निष्पादन लेखा–परीक्षा
(IV) राजकोषीय लेखा–परीक्षा
कूट :
Clear
16.
नीचे दिए गए विकल्पों में से राजस्थान में महिलाओं द्वारा परंपरागत रूप से सिर पर पहने जाने वाले आभूषणों के सही सेट का चयन कीजिए:
17.
निम्नलिखित में से किस स्थान पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान का ई–आधारित (ई–बेस्ड एस.टी.आर.सी.) स्थापित नहीं है? (1 फरवरी, 2026 तक)
18.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए:
कथन (I) : कुकी एक टेक्स्ट फ़ाइल होती है जिसे वेबसाइट ब्राउज़ करने पर वेबसाइट द्वारा ब्राउज़र को भेजा जाता है।
कथन (II) : कुकीज़ ब्राउज़र की कार्यक्षमता को बढ़ाने और संशोधित करने में सहायक होती हैं।
Clear
19.
राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार समिति में निम्नांकित में से कौन सदस्य नहीं होता है?
20.
फरवरी 2026 में, रक्षा मंत्री द्वारा निम्नलिखित में से किस रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (डीपीएसयू) को 'मिनीरत्न' कैटेगरी-I का दर्जा देने की मंजूरी दी गई थी?
21.
चन्द्रभागा मेला प्रतिवर्ष कार्तिक माह (अक्टूबर–नवम्बर) में निम्न में से किस स्थान पर आयोजित होता है?
22.
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मन्त्रालय (भारत) के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सी अपशिष्ट सामग्रियाँ "विशेष देखभाल अपशिष्ट" के अन्तर्गत सम्मिलित हैं?
23.
सैन्धव सभ्यता से सम्बन्धित पुरातात्त्विक स्थल, जो सिन्ध के लरकाना में स्थित है, का नाम बताइए।
24.
मारवाड़ चित्रकला शैली के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(I) इस शैली में लाल एवं पीले रंगों का बहुलता से प्रयोग किया जाता था।
(II) अपने उत्तरकाल में इस शैली में भक्ति चित्रों की प्रधानता रही।
Clear
25.
अरावली के निम्नलिखित शिखरों को उनकी अवस्थिति के अनुसार उत्तर से दक्षिण के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(I) अचलगढ़, (II) भैराच, (III) टॉडगढ़, (IV) खो
कूट :
Clear
26.
निम्नलिखित में से कौन सा/से सुमेलित है/हैं?
| | उद्योग | अवस्थिति |
| (I) | राजस्थान स्टेट सॉल्ट वर्क्स | पचपदरा |
| (II) | सेंट–गोबेन ग्लास फैक्टरी | भिवाड़ी |
| (III) | राजस्थान एक्सप्लोजिव्य एण्ड केमिकल्स लि. | कपासन |
| (IV) | चम्बल फर्टिलाइज़र्स एण्ड केमिकल्स लि. | गडेपान |
कूट :
Clear
27.
राजस्थान में 'मिश्रित लाल एवं काली' मृदा मुख्यतः पायी जाती है
28.
जैसलमेर की स्थापना से पूर्व भाटी राजवंश की राजधानी थी
29.
राजस्थान ए.आई./एम.एल. नीति 2026 निम्नलिखित में से किस ए.आई. दृष्टिकोण पर जोर देती है?
30.
एक निश्चित कूट भाषा में "TALENT" को "GTOEMA" कूट किया जाता है और "RUMOUR" को "IRNOFU" कूट किया जाता है, तो समान कूट भाषा में, "SEARCH" को कूट किया जायेगा
31.
पाँच विद्यार्थियों P, Q, R, S और T ने एक परीक्षा में भिन्न–भिन्न अंक प्राप्त किये। Q ने कम से कम दो विद्यार्थियों से अधिक अंक अर्जित किये। T ने S से कम, परन्तु R से अधिक अंक अर्जित किये। S ने P से कम अंक अर्जित किये। Q ने अधिकतम अंक अर्जित नहीं किये।
निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
कथन :
(I) Q द्वितीय स्थान पर है।
(II) Q तृतीय स्थान पर है।
(III) Q चतुर्थ स्थान पर है।
Clear
32.
फरवरी 2026 में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग तथा मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के मध्य हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें:
(I) इस एम ओ यू के अन्तर्गत मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कुल 30 हजार कंट्रोल यूनिट तथा 60 हजार बैलेट यूनिट किराए पर उपलब्ध कराई जाएँगी।
(II) ई वी एम के तकनीकी परीक्षण (एफ एल सी), मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग का कार्य सी ई ई आर आई, पिलानी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा।
Clear
33.
किन्हीं दो संख्याओं p और q के लिये, (p + q) : (p - q) : pq = 7 : 1 : 60
यदि p2 + q2 = r2, तो r बराबर हैClear
34.
सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I (पर्वत शिखर) | सूची-II (देश) |
| (a) कुक | (I) यू.एस.ए. |
| (b) कोस्यिस्को | (II) मैक्सिको |
| (c) पोपोकटपीटल | (III) न्यूजीलैण्ड |
| (d) मैकिन्ले | (IV) ऑस्ट्रेलिया |
कूट :
Clear
35.
दिसम्बर-2024 तक, निम्नलिखित में से किस बृहत्–सिंचाई परियोजना की सिंचाई क्षमता (हैक्टेयर में) अधिकतम थी?
36.
सन्त रामचरण से संबंधित निम्न कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कथन :
(I) सन्त रामचरण का जन्म जयपुर के निकट सोडा (सूरसेन) नामक गाँव में हुआ था।
(II) सन्त रामचरण का निधन राम नाम जपते हुए भीलवाड़ा के शाहपुरा में वर्ष 1798 में हुआ।
सही उत्तर का चयन कीजिए:
Clear
37.
एक ज्ञात आवृत्ति की ध्वनि तरंग या विद्युतचुंबकीय तरंग को एक गतिशील वस्तु की ओर भेजा जाता है। तरंग का कुछ भाग उस वस्तु से परावर्तित होकर वापस आता है और मॉनिटरिंग केंद्र पर संकेत की आवृत्ति में परिवर्तन पाया जाता है। इसे कहा जाता है:
38.
कौन सा एक सुमेलित नहीं है?
संरक्षित क्षेत्र – जिलाClear
39.
भारत में लाल मृदा के बारे में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिये गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
(I) यह क्षारीय है तथा इसमें ह्यूमस की न्यूनता है।
(II) इसमें चूना, फॉस्फेट एवं मैंगनीज की कमी है।
(III) यह दलहन, तम्बाकू एवं तिलहनों के उत्पादन के लिए उपयुक्त है।
(IV) यह मुख्यतः पश्चिमी तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ भागों में तथा दक्षिणी महाराष्ट्र में पायी जाती है।
कूट :
Clear
40.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(I) 1857 का विद्रोह 10 मई, 1857 को मेरठ में आरंभ हुआ।
(II) कानपुर में विद्रोह का नेतृत्व कुंवरसिंह द्वारा किया गया।
(III) लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व हज़रत महल द्वारा किया गया।
(IV) बिहार में विद्रोह का नेतृत्व खान बहादुर द्वारा किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
Clear
41.
निम्न कथनों में से कौन सा/से सत्य है/हैं?
(I) ई–श्रम पोर्टल नौकरी चाहने वालों, नियोक्ताओं, प्रशिक्षण प्रदाताओं और कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श एजेन्सियों को जोड़ने वाला एक ही स्थान पर सभी सुविधायें प्रदान करने वाला एक मंच है।
(II) राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल अनौपचारिक और औपचारिक रोज़गार के बीच की खाई को निरन्तर पाट रहा है और असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये एक प्रमुख संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य कर रहा है।
कूट :
Clear
42.
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(I) भरतपुर के लोहागढ़ किले का उत्तरी द्वार अष्टधातु कहलाता है और दक्षिणी द्वार लोहिया दरवाज़ा कहलाता है।
(II) भरतपुर के लोहागढ़ किले का उत्तरी द्वार लोहिया दरवाज़ा कहलाता है और दक्षिणी द्वार अष्टधातु कहलाता है।
(III) अष्टधातु दरवाज़ा महाराजा सूरजमल द्वारा दिल्ली के लाल किले से लाया गया था।
(IV) अष्टधातु दरवाज़ा महाराजा जवाहर सिंह द्वारा दिल्ली के लाल किले से लाया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
Clear
43.
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें :
(I) उन्हें महाभारत के 'पांडुन का कड़ा' के सभी 2,500 दोहे सुनाने वाले आख़िरी कुछ कलाकारों में से एक माना जाता है।
(II) 'कला' के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जनवरी 2026 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
ऊपर दिए गए कथन राजस्थान के किस व्यक्ति के बारे में हैं?
Clear
44.
निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(I) कानून के अनुसार, निर्वाचक नामावली में पुनरीक्षण प्रत्येक चुनाव से पहले या फिर आवश्यकता अनुसार किया जा सकता है।
(II) अंतिम बार एसआईआर 2002-2004 में किया गया था।
(III) 1951 से 2004 तक 10 बार एसआईआर हो चुका है।
कूट :
Clear
45.
कॉलम (I) में दी गई फलों की फसलों का मिलान कॉलन (II) में दिए गए राजस्थान में उनके प्रमुख उत्पादक जिले के नाम से कर, नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही विकल्प का चयन कीजिए:
| कॉलम I | कॉलम II |
| (a) सीताफल | (I) श्रीगंगानगर |
| (b) किन्नू | (II) बारां |
| (c) अनार | (III) सिरोही |
| (d) अंगूर | (IV) चित्तौड़गढ़ |
| (e) ब्लैकबेरी | (V) जालौर |
कूट :
Clear
46.
जनवरी 2026 में घोषित राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें:
(I) इस नीति के अन्तर्गत विनिर्माण परियोजनाओं को न्यूनतम 50 करोड़ रुपये से 300 करोड़ रुपये तक अचल पूँजी निवेश करने पर लार्ज, 300 करोड़ रुपये से 1 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर मेगा तथा 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर अल्ट्रा मेगा परियोजना की श्रेणी में रखा जाएगा।
(II) ए एण्ड डी पार्कों में लगने वाले पात्र एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग एवं सेवा उद्यमों को एसेट क्रिएशन इन्सेंटिव के रूप में 7 वर्षों तक राज्य कर के 75 प्रतिशत पुनर्भरण का निवेश अनुदान दिया जाएगा।
Clear
47.
निम्नलिखित में से कौन सा कथन जीएसएलवी–एफ 16 के लिए सही नहीं है?
48.
कुषाण सम्राट 'कनिष्क' के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?
49.
तीन–अंकों की "abc" रूप की संख्याएँ बनाई जाती हैं जहाँ सभी अंक a, b और c भिन्न–भिन्न हैं और b = a + c । ऐसी सम्भावित तीन–अंकों की संख्याओं की कुल संख्या है
50.
दिए गए कथन (I) और (II) पर विचार करें और नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही विकल्प का चयन करें:
कथन (I) : प्राकृतिक ग्रीनहाउस प्रभाव पृथ्वी पर जीवनयापन के लिए ज़रूरी है।
कथन (II) : क्षोभमंडल में उपस्थित ओज़ोन यूवी विकिरणों के प्रभाव को कम करने में सहायक होती है।
Clear
51.
निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा जनवरी 2026 में लद्दाख में हुई खेलो इंडिया विन्टर गेम्स में भाग लेने वाली राजस्थान की पुरुष और महिला आइस हॉकी टीमों के कप्तानों के नामों को सही दर्शाता है?
52.
राजस्थान का निम्न में से कौन सा किला, गिरि दुर्ग या पर्वतीय दुर्ग का उदाहरण नहीं हैं?
53.
निम्न में से किसकी अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिश पर भारत सरकार ने मत्स्य संघ की चारों इकाइयों को 15 मई, 1949 में राजस्थान में मिला दिया था?
54.
भारत के तेजस्विन शंकर ने जनवरी 2026 में डेलॉस डॉड्स इनविटेशनल 2026 एथ्लेटिक्स मीट में पुरुषों की ऊँची कूद का ख़िताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की गई थी?
55.
निम्नलिखित आध्यात्मिक गुरुओं में से कौन ग्रैमी अवार्ड्स 2026 के विजेताओं में से एक हैं?
56.
राजस्थान के जिले और उसके आधिकारिक पशु/पक्षी शुभंकर के गलत युग्म का चयन करें:
57.
निम्नलिखित में से किसे फरवरी 2026 में राजस्थान सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का स्टेट ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया?
58.
एक सावधि जमा में ₹ 2 लाख 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश किये जाते हैं। हर वर्ष के अंत में प्राप्त ब्याज पर 20% कर काट लिया जाता है। 2 वर्ष बाद प्राप्त कुल राशि बराबर है
59.
सीएमएस-03 संचार उपग्रह के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन (I) : सीएमएस-03 को एलवीएम3 की चौथी परिचालन उड़ा द्वारा 20 नवंबर, 2025 को प्रक्षेपित किया गया था।
कथन (II) : सीएमएस-03 एक बहु–बैंड संचार उपग्रह है जो भारतीय भू–भाग सहित एक विस्तृत समुद्री क्षेत्र में सेवाएँ प्रदान करता है।
Clear
60.
राजस्थान के उन एकमात्र राज्यपाल को पहचानिए, जिनकी पदावधि के दौरान अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति शासन उद्घोषित भी किया गया और वापस भी लिया गया:
61.
निम्नलिखित में से किस जनगणना वर्ष में राजस्थान की नगरीय जनसंख्या सबसे कम थी?
62.
संकटीय सूक्ष्मजीवों/आनुवंशिक रूप से अभियांत्रित जीवों या कोशिकाओं के निर्माण, उपयोग, आयात, निर्यात एवं भंडारण से संबंधित नियम, 1989, भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित किए गए हैं?
63.
निम्न पाई–चार्ट पाँच शहरों A, B, C, D और E में हिन्दी और अंग्रेजी समाचार–पत्रों की बिक्री का वितरण दिखाते हैं:
B, C और E शहरों में अंग्रेजी समाचार–पत्रों की औसत संख्या और A तथा D शहरों में हिन्दी समाचार–पत्रों की औसत संख्या में अनुपात हैClear
64.
इनमें से कौन 1954 में बने राज्य पुनर्गठन आयोग (SRC) का सदस्य नहीं था?
65.
अभिकथन (A) : विस्तारक मौद्रिक नीति अर्थव्यवस्था के उत्पादन में वृद्धि करती है।
कारण (R) : मुद्रा की पूर्ति में वृद्धि से ब्याज की दर में कमी, विनियोग व्यय और समग्र माँग में वृद्धि और तदुपरांत साम्य उत्पादन में वृद्धि होती है।Clear
66.
नीचे दिये गए प्रश्न में एक कथन के पश्चात् दो निष्कर्ष I तथा II दिये गये हैं। आपको दिये गये कथन को सत्य मानना है। निष्कर्षों को पढ़कर सही विकल्प चुनिये।
कथन : विनिर्माण उद्योग प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद कर रहे हैं।
निष्कर्ष (I) : यदि सभी विनिर्माण उद्योग बंद कर दिये जाते हैं, तो पर्यावरण में किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा।
निष्कर्ष (II) : सभी प्राकृतिक संसाधन विनिर्माण उद्योगों द्वारा बर्बाद किये जाते हैं।
Clear
68.
__________ नैनोमीटर–स्तर की संरचनाओं के पैटर्न के निर्माण से संबंधित है, जिसमें पैटर्न का कम से कम एक आयाम नैनोस्केल में होता है।
69.
'सेन्दाई फ्रेमवर्क' संबंधित है
70.
राजस्थान के निम्न जिलों को वर्ष 2023-24 के लिये चालू कीमतों पर उनकी प्रति व्यक्ति आय के आधार पर अवरोही क्रम में श्रेणीबद्ध कीजिये:
(I) जयपुर, (II) अजमेर, (III) अलवर, (IV) भीलवाड़ा, (V) जैसलमेर
कूट :
Clear
71.
तरुण बंगाल आंदोलन के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(I) यह आंदोलन हेनरी विवियन देराज़ियो द्वारा वर्ष 1820 में आरंभ किया गया था।
(II) देराज़ियो कलकत्ता के हिन्दू कॉलेज में एक शिक्षक थे।
Clear
72.
सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I (खनिज) | सूची-II (राजस्थान में खनन क्षेत्र) |
| (a) पन्ना | (I) राजमहल |
| (b) फ्लुओराइट | (II) बेलका पहाड़ |
| (c) तामड़ा | (III) कालागुमान |
| (d) कैल्साइट | (IV) माण्डो–की–पाल |
कूट :
Clear
73.
मूल अधिकार में निहित सिद्धांत तथा भारत के संविधान में तत्संबंधी अनुच्छेद के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए:
74.
भारत शासन अधिनियम, 1935 के प्रावधानों के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए:
75.
भारत के संविधान के अनुच्छेद 355 के अनुसार, निम्नांकित में से किन दो स्थितियों में, प्रत्येक राज्य की संरक्षा करना संघ का कर्तव्य होगा?
76.
जनवरी 2026 में राँची में हुए 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (2025-26) में राजस्थान की U-17 गर्ल्स टीम ने निम्नलिखित में से किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
77.
वर्ष 1922 में कांग्रेस–खिलाफत स्वराज पार्टी का गठन किसने किया था?
78.
व्यक्तियों के सही समूह को पहचानिए, जो अस्सी के दशक (1980 से 1989) के दौरान दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे:
79.
शून्य प्राथमिक घाटा दर्शाता है
(I) सरकार के वर्तमान राजस्व उसके ब्याज और गैर-ब्याज व्यय को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं।
(II) उधारी केवल पूर्ववर्ती ॠण के ब्याज भुगतान हेतु की जाती है।
सही विकल्प चुनें :
Clear
80.
केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के समक्ष सीधी शिकायत दर्ज करने के नियम एवं आधार क्या हैं? नीचे दिये हुए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर इंगित कीजिए:
(I) आरटीआई अधिनियम की धारा 18 के तहत सीधी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
(II) एक आवेदक को आरटीआई अधिनियम के तहत माँगी गई सूचना देने से मना किया गया हो।
(III) आरटीआई अधिनियम के अन्तर्गत एक विदेशी नागरिक सूचना चाहता हो।
(IV) एक आवेदक जो यह समझता/ती है कि उसके द्वारा चाही गई सूचना के लिए माँगी गई शुल्क राशि अनुचित है।
कूट :
Clear
81.
उस अमेरिकी विशेष दूत का नाम क्या है जिसने अमेरिका–ईरान वार्ताओं से पहले 3 फरवरी, 2026 को इजरायल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की?
82.
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के अनुसार आरोप पर प्रथम सुनवाई की तिथि से आरोपी के विरुद्ध कितने दिनों के भीतर आरोप तय करने होंगे?
83.
1 फरवरी, 2026 को इंडियन नेवी हाफ मैराथन का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया गया था?
84.
युमनाम खेमचन्द सिंह ने फरवरी 2026 में मणिपुर के __________ मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
85.
नीचे दिये गये प्रश्न में एक कथन तथा दो अभिधारणाएँ (I) तथा (II) दी गई हैं। निम्न में से सही विकल्प को चुनिये:
कथन : कई शैक्षणिक संस्थानों ने ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली को अपना लिया है।
अभिधारणा (I) : आजकल सभी विद्यार्थी कम्प्यूटर में पारंगत हैं।
अभिधारणा (II) : ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली पूर्णतया सुरक्षित है और पेपर लीक होने की सम्भावना शून्य है।
Clear
86.
कालाहांडी और कोरापुट मैंगनीज़ भण्डार क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित हैं?
87.
निम्नलिखित में से कौन सा मानव आहार का सूक्ष्म पोषक तत्व नहीं है?
88.
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये:
सूची-I (राजस्थान के राज्य वित्त आयोग) | सूची-II (अध्यक्ष) |
| (a) प्रथम | (I) श्री हीरालाल देवपुरा |
| (b) द्वितीय | (II) श्री मानिकचन्द सुराना |
| (c) तृतीय | (III) डॉ. बी.डी. कल्ला |
| (d) चतुर्थ | (IV) श्री के.के. गोयल |
कूट :
Clear
89.
राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (RSCRPC) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(I) यह एक सांविधिक निकाय है।
(II) यह 'बाल मित्र राजस्थान' की परिकल्पना के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।
(III) इसका प्रशासनिक विभाग महिला अधिकारिता विभाग है।
(IV) इसका गठन 23 फरवरी, 2010 को बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 17 के अन्तर्गत किया गया।
कूट :
Clear
90.
भारत में निम्न में से कौन सी योजना में वास्तविक वृद्धि की दर सबसे कम अंकित की गयी?
91.
निम्नलिखित में से कौन सी स्थलाकृतियाँ उत्तरी–पश्चिमी हिमालय में पायी जाती हैं?
(I) पटकाई बूम, (II) करेवा, (III) पाट लैंड, (IV) फोटू ला दर्रा
नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:
Clear
92.
सूची-I और सूची-II का सुमेल करें और सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें:
| सूची-I | सूची-II |
| (a) खुली मुद्रास्फीति | (I) जब सरकार द्वारा कीमत पर प्रभावी नियंत्रण होता है। |
| (b) माँग जन्य मुद्रास्फीति | (II) जब कीमत वृद्धि में कोई बाधा नहीं होती। |
| (c) रैचेत मुद्रास्फीति | (III) जब समग्र माँग समग्र पूर्ति से पूर्ण रोज़गार स्तर पर अधिक होती है। |
| (d) दमित मुद्रास्फीति | (IV) यद्यपि समग्र माँग अधिक नहीं होती, किन्तु अर्थव्यवस्था में इस तरह वितरित होती है कि कुछ क्षेत्रों में माँग का आधिक्य होता है। |
कूट :
Clear
93.
कैलेण्डर वर्ष 2024 में भारत के विदेशी व्यापार के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये:
(I) विश्व के वस्तु निर्यातों और आयातों में 2024 में भारत का हिस्सा क्रमशः 1.8 प्रतिशत और 2.8 प्रतिशत था।
(II) 2024 में भारत ने विश्व के निर्यात मोर्चे पर 18वाँ स्थान तथा आयात मोर्चे पर 9वाँ स्थान प्राप्त किया था।
उपरोक्त में से कौन सा/से सत्य है/हैं? :
Clear
94.
निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
95.
निम्नांकित बन्दरगाहों में से कौन सा कैरिबियन, गल्फ–सामुद्रिक मार्ग पर स्थित नहीं है?
96.
"पटना पक्षी अभयारण्य" तथा छारी–ढांड जो जनवरी 2026 में भारत के रामसर नेटवर्क में दो नई आर्द्र–भूमियों के रूप में शामिल किए गए हैं, स्थित हैं क्रमशः
97.
राष्ट्रीय आय की गणना करने में 'बाज़ार कीमत' से 'साधन लागत' पर जाने के लिये, हमें करना चाहिये
98.
आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के संबंध में निम्न कथनों पर विचार करें:
(I) प्रत्येक लाभार्थी को ₹ 15,000 की अतिरिक्त राशि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण हेतु प्रदान की जाती है।
(II) लाभार्थियों को एमजीएनआरईजीएस के माध्यम से 90 दिवस तक की दैनिक मज़दूरी भी प्रदान की जाती है।
सही विकल्प चुनें :
Clear
99.
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I (वाद) | सूची-II (मुद्दा) |
| (a) आर.सी. कूपर बनाम भारत संघ | (I) अंतर–देशीय दत्तक–ग्रहण |
| (b) एस.पी. गुप्ता बनाम भारत का राष्ट्रपति | (II) सी.वी.सी. की सांविधिक प्रस्थिति |
| (c) एल.के. पांडे बनाम भारत संघ | (III) बैंक–राष्ट्रीयकरण की समाप्ति |
| (d) विनीत नारायण बनाम भारत संघ | (IV) लोक कर्तव्यों की निष्पत्ति का दृढ़ीकरण |
कूट :
Clear
100.
निम्न श्रेणी का अगला पद है:
6\tfrac{1}{4},7\tfrac{1}{7},8\tfrac{1}{3},10,?Clear