सामान्य जानकारी
| परीक्षा बोर्ड | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| परीक्षा का नाम | उप निरीक्षक/ प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा, 2025 |
| राज्य | राजस्थान |
| भर्ती | राजस्थान सरकार |
| श्रेणी | पाठ्यक्रम |
| पाठ्यक्रम जारी | 27-10-2025 (सोमवार) |
| पाठ्यक्रम भाषा | हिन्दी |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम
- RPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे, जिसमें प्रश्न पत्र-I हिन्दी विषय का होगा तथा प्रश्न पत्र-II सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषय का होगा।
- हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा तथा अधिकतम 200 अंकों का होगा।
- सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा तथा अधिकतम 200 अंकों का होगा।
| प्रश्न पत्र | I |
| विषय | हिन्दी |
| प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी |
| प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
| अधिकतम अंक | 200 |
| कुल प्रश्न | 100 |
| समय | 02:00 घंटे |
| ऋणात्मक अंक | 1/3 |
नोट :-
- प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न होंगे।
- सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
- मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन किया जाएगा।
- मूल्यांकन के दौरान प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
विषय
- सामान्य हिन्दी
1. सामान्य हिन्दी
- शब्द रचना : सन्धि एवं सन्धि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।
- शब्द प्रकार :
- (क) तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी।
- (ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक निपात)
- शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली।
- शब्द शुद्धि।
- व्याकरणिक कोटियाँ : परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति (mood), पक्ष (Aspect), वाच्य (Voice)
- वाक्य रचना।
- वाक्य शुद्धि।
- विराम चिह्नों का प्रयोग।
- मुहावरे/ लोकोक्तियाँ।
- पारिभाषिक शब्दावली : प्रशासनिक, विधिक (विशेषतः)।
नोट :-पाठ्यक्रम की अधिक और सटीक जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक पीडीएफ देखें। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक पाठ्यक्रम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।