सामान्य जानकारी
परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर), 2022/ राजस्थान CET (स्नातक स्तर), 2022 |
परीक्षा तिथि | 08-01-2023 |
परीक्षा चरण | तृतीय चरण (सुबह की पारी) |
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 17-01-2023 |
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 28-04-2023 |
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी एवं अंग्रेजी |
प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
कुल प्रश्न | 150 |
अधिकतम अंक | 300 |
ऋणात्मक अंकन | ऋणात्मक अंक लागू नहीं है। |
समय | 03:00 घण्टे |
नोट :- इस प्रश्न पत्र के प्रश्न संख्या 8, 25 व 98 को छोड़कर शेष सभी प्रश्नों के उत्तर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक उत्तर कुंजी से लिए गए हैं। क्योंकि प्रश्न संख्या 8, 25 व 98 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा हटा दिया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-
- भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास।
- राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।
- भारत का भूगोल।
- राजस्थान का भूगोल।
- राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था।
- भारत की अर्थव्यवस्था।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता।
- Language Knowledge : सामान्य हिन्दी
- Language Knowledge : General English
- कम्प्यूटर का ज्ञान।
- समसामयिक घटनाएं।
1. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म (राजनीतिक कार्यकर्त्ता – संबंधित रियासती राज्य) सुमेलित नहीं है ?
- (अ) मीठालाल व्यास – जैसलमेर
- (ब) भूपेन्द्रनाथ त्रिवेदी – कोटा
- (स) किशनलाल जोशी – भरतपुर
- (द) पंडित हरिनारायण शर्मा – अलवर
2. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है –
अभिकथन (A) : दादाभाई नौरोजी ने लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना की।
कारण (R) : वह ब्रिटिश जनमत को प्रभावित करना चाहते थे।
उपरोक्त दो कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा एक सही है?
- (अ) A सत्य है लेकिन R असत्य है
- (ब) R सत्य है लेकिन A असत्य है
- (स) दोनों A और R सत्य हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
- (द) दोनों A और R सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या करता है
3. 1857 की क्रांति को दबाने के लिए, बीकानेर के किस शासक ने अंग्रेज़ों को सैन्य सहायता दी ?
- (अ) सरदार सिंह
- (ब) रतन सिंह
- (स) गंगा सिंह
- (द) डूंगर सिंह
4. किसके नेतृत्व में, 25 अप्रैल, 1934, को कटराथल में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में हजारों महिलाओं ने भाग लिया ?
- (अ) रमा देवी
- (ब) उत्तमा देवी
- (स) किशोरी देवी
- (द) दुर्गा देवी
5. भरतपुर राज्य के स्वतंत्रता आंदोलन में निम्न में से कौन एक नेता थे ?
- (अ) टीकाराम पालीवाल
- (ब) किशन लाल जोशी
- (स) मंगलसिंह शर्मा
- (द) शोभा राम
6. 1916 में, मुस्लिम लीग और कांग्रेस के बीच समझौता किसने करवाया था ?
- (अ) एनी बेसेंट
- (ब) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
- (स) बाल गंगाधर तिलक
- (द) गोपाल कृष्ण गोखले
7. जेल में अन्याय के खिलाफ भूख हड़ताल के कारण मारवाड़ लोक परिषद के किस नेता की मृत्यु 19 जून, 1942 को हुई ?
- (अ) रणछोड़दास गट्टानी
- (ब) आनंद राज सुराणा
- (स) भंवर लाल शर्मा
- (द) बाल मुकुंद बिस्सा
8. मॉर्ले – मिंटो सुधारों का उद्देश्य था –
(I) शिक्षा को बढ़ावा
(II) प्रांतीय विधानसभा में दलितों के लिए आरक्षित सीटें
(III) मुसलमानों के लिए अलग निर्वाचक मंडल
(IV) केन्द्रीय विधान परिषद में सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
- (अ) I, II एवं III
- (ब) केवल II
- (स) केवल III
- (द) I, II, III एवं IV
व्याख्या-
9. ‘जैसलमेर का गुंडाराज’ पुस्तक के लेखक निम्न में से कौन थे ?
- (अ) सागरमल गोपा
- (ब) हीरालाल शास्त्री
- (स) जयनारायण व्यास
- (द) माणिक्यलाल वर्मा
10. निम्नलिखित में से क्या लॉर्ड कर्जन से संबंधित है ?
- (अ) भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
- (ब) विश्वविद्यालय अधिनियम, 1920
- (स) 1905 का बंगाल का विभाजन
- (द) भारत सरकार अधिनियम, 1909
11. संत हरिदास ……………….. सम्प्रदाय के संस्थापक थे।
- (अ) निम्बार्क
- (ब) अलखिया
- (स) निरंजनी
- (द) रामस्नेही
12. इनमें से कौन मांड गायन में सिद्धहस्त नहीं है ?
- (अ) अल्लाह जिलाई बाई
- (ब) गवरी बाई
- (स) गुलाबो
- (द) बन्नो बेगम
13. ताणना एवं मोर बंधिया विवाह, निम्न में से किस जनजाति में प्रचलित हैं ?
- (अ) सांसी
- (ब) मीणा
- (स) भील
- (द) गरासिया
14. निम्नलिखित में से, बौद्ध धर्म से सम्बन्धित पुरातात्विक अवशेष कहाँ मिले हैं ?
- (अ) बैराठ (विराट नगर)
- (ब) माध्यमिका (नगरी)
- (स) नलियासर (सांभर)
- (द) रैढ़ (टोंक)
15. लोक कला मन्दिर कहाँ स्थित है ?
- (अ) जोधपुर
- (ब) कोटा
- (स) उदयपुर
- (द) अजमेर
16. ‘बेली क्रिशन रुकमणी री’ के रचयिता, किस शासक के दरबारी कवि थे ?
- (अ) विग्रहराज चतुर्थ
- (ब) महाराणा कुम्भा
- (स) अकबर
- (द) शाहजहाँ
17. गोपाल सैनी का सम्बन्ध राजस्थान की किस हस्तकला से है ?
- (अ) टैराकोटा
- (ब) ब्ल्यू पॉटरी
- (स) काष्ठ कला
- (द) थेवा कला
18. राजस्थान की पहली जनजाति बालक हॉकी अकादमी कहाँ स्थापित की गई है ?
- (अ) डूंगरपुर में
- (ब) कोटा में
- (स) उदयपुर में
- (द) भीलवाड़ा में
19. कर्नल टॉड के अनुसार, मीणाओं का मूल निवास स्थान निम्न में से कौन सा था ?
- (अ) आबू पर्वतमाला
- (ब) काली खोह पर्वतमाला
- (स) मुकुन्दरा पर्वत श्रेणी
- (द) काली घाटी पर्वतमाला
20. बडोली (कोटा) के शिव मन्दिर का निर्माण किसने करवाया ?
- (अ) तोरमाण
- (ब) मिहिरकुल
- (स) भोज परमार
- (द) भोज प्रतिहार
21. “इला न देणी, आपणी, हालरिया हुलराय ।
पूत सिखावै पालणै, मरण बड़ाई माय ।।”
उपर्युक्त पंक्तियाँ किस ग्रन्थ से ली गई हैं ?
- (अ) वंश भास्कर
- (ब) वीर सतसई
- (स) कान्हड़देव प्रबन्ध
- (द) पृथ्वीराज रासो
22. सुमेलित कीजिए –
लोक देवता | जन्म स्थान |
---|---|
(I) गोगाजी | (a) सांथू |
(II) पाबूजी | (b) ददरेवा |
(III) हड़बूजी | (c) कोहू |
(IV) फत्ताजी | (d) भूंडोल |
कूट :
- (अ) I-a, II-b, III-c, IV-d
- (ब) I-b, II-c, III-d, IV-a
- (स) I-d, II-b, III-c, IV-a
- (द) I-c, II-a, III-b, IV-d
23. कौन-सा (पशु मेला और जिला) सही सुमेलित नहीं है ?
- (अ) चन्द्रभागा पशुमेला – झालावाड़
- (ब) गोगामेडी पशुमेला – हनुमानगढ़
- (स) शिवरात्रि पशुमेला – सवाई माधोपुर
- (द) रामदेव पशुमेला – नागौर
24. किस ग्रन्थकार ने अपने ग्रन्थों का नाम बीकानेर महाराजा अनूप सिंह के नाम पर रखा था ?
- (अ) भाव भट्ट
- (ब) लोचन
- (स) हृदय नारायण देव
- (द) पुण्डरिक विट्ठल
25. निम्नलिखित में से कौन सा कथन ‘कालीबंगा सभ्यता’ के विषय में सही नहीं है ?
- (अ) कालीबंगा से ऊँट की हड्डियों के साक्ष्य मिले हैं।
- (ब) कालीबंगा से प्रथम अंकित किए गए भूंकप के साक्ष्य मिले हैं।
- (स) कालीबंगा की खोज एक इतालवी इंडोलॉजिस्ट लुइगी पियो टेसिटोरी ने की थी।
- (द) प्राक् हड़प्पा अग्निवेदियों के साक्ष्य मिले हैं।
व्याख्या-
26. राजस्थान में नरसिंह के नाम से प्रसिद्ध हैं –
- (अ) संत रामचरणजी
- (ब) कवि दुर्लभजी
- (स) संत चरणदासजी
- (द) संत रज्जब जी
27. ‘कनफटे जोगी’ डमरू एवं सारंगी वाद्य यन्त्रों के साथ किस देवी के गीत गाते हैं ?
- (अ) जीण माता
- (ब) नागणेची माता
- (स) शीतला माता
- (द) सकराय माता
28. मेवाड़ राज घराने के अन्त्येष्टि स्थल का नाम क्या है ?
- (अ) कागा
- (ब) गेटोर
- (स) महासत्य
- (द) बड़ा बाग
29. निम्नलिखित में से राजपूताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था ?
- (अ) बदनौर
- (ब) बयाना
- (स) अलवर
- (द) अजमेर
30. निम्नलिखित में से कौन सा (लोक नाट्य – स्थान) सुमेलित नहीं है ?
- (अ) नौटंकी – भरतपुर, धौलपुर
- (ब) तमाशा – जयपुर
- (स) तुर्रा कलंगी – मारवाड़
- (द) रम्मत – बीकानेर, जैसलमेर
31. ओगनिया, अंगोटिया, सुरलिया, आभूषण पहने जाते हैं –
- (अ) सिर पर
- (ब) कलाई पर
- (स) कानों में
- (द) पैरों में
32. महाराणा प्रताप ने चावण्ड को अपनी राजधानी कब बनाया था ?
- (अ) 1580
- (ब) 1576
- (स) 1582
- (द) 1585
33. आभानेरी तथा राजौरगढ़ के कलात्मक वैभव किस काल से सम्बन्धित हैं ?
- (अ) गुर्जर – प्रतिहार
- (ब) चौहान
- (स) गुहिल – सिसोदिया
- (द) राठौड़
34. ‘हम्मीर हठ’ नामक ग्रन्थ किसने लिखा ?
- (अ) जोधराज
- (ब) चन्द्रशेखर
- (स) दलपत
- (द) केशवदेव
35. निम्नलिखित युद्धों में से, उनके लड़े जाने के वर्ष के अनुसार पहले से आखिरी तक सही क्रम को चुनिए –
(I) गागरोन का युद्ध
(II) सारंगपुर का युद्ध
(III) बयाना का युद्ध
(IV) मावली का युद्ध
सही विकल्प चुनें –
- (अ) II, IV, III, I
- (ब) II, I, III, IV
- (स) I, II, III, IV
- (द) I, III, II, IV
36. प्रथम उदय (उत्कृष्ट डबल डेकर वातानुकूलित यात्री) एक्सप्रेस ट्रेन किसके बीच चलती है ?
- (अ) दिल्ली और कालका
- (ब) बेंगलुरु और कोयंबटूर
- (स) चेन्नई और विशाखापट्टनम
- (द) विशाखापट्टनम और विजयवाड़ा
37. मलाज खण्ड किस खनिज उत्पादन से संबंधित है ?
- (अ) लिग्नाइट
- (ब) तांबा
- (स) लौह अयस्क
- (द) हीरा
38. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना हुई थी-
- (अ) 12 जुलाई, 1986 को
- (ब) 12 जुलाई, 1978 को
- (स) 12 जुलाई, 1982 को
- (द) 12 जुलाई, 1992 को
39. निम्नलिखित में से कौनसा (राज्य – कोयला क्षेत्र) सही सुमेलित है ?
- (अ) मध्य प्रदेश – रामगढ़
- (ब) ओडिशा – सम्बलपुर
- (स) पश्चिम बंगाल – बैतूल
- (द) झारखंड – सरगुजा
40. भारत में कॉफी उत्पादक राज्यों का निम्नलिखित में से सही घटता हुआ क्रम कौनसा है ?
- (अ) कर्नाटक > केरल > आंध्र प्रदेश > तमिलनाडु
- (ब) कर्नाटक > तमिलनाडु > केरल > आंध्र प्रदेश
- (स) कर्नाटक > केरल > तमिलनाडु > आंध्र प्रदेश
- (द) आंध्र प्रदेश > तमिलनाडु > केरल > कर्नाटक
41. वेदान्थांगल पक्षी अभ्यारण्य स्थित है –
- (अ) कर्नाटक में
- (ब) केरल में
- (स) तमिलनाडु में
- (द) आंध्र प्रदेश में
42. अगस्त 2022 की स्थिति के अनुसार, भारत में कितनी घोषित आर्द्र भूमियाँ हैं ?
- (अ) 72
- (ब) 75
- (स) 48
- (द) 41
43. पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढालों पर किस प्रकार के वन पाए जाते हैं ?
- (अ) अल्पाइन
- (ब) सवाना
- (स) उष्णकटिबंधीय सदाबहार
- (द) मॉनसूनी
44. भारत के किस राज्य में पवन ऊर्जा की सर्वाधिक क्षमता विद्यामान है ?
- (अ) गुजरात
- (ब) तमिलनाडु
- (स) राजस्थान
- (द) कर्नाटक
45. सलाल परियोजना किस नदी पर स्थित है ?
- (अ) चिनाब
- (ब) रावी
- (स) व्यास
- (द) झेलम
46. रातानाडा हवाईअड्डा अपनी सेवायें उपलब्ध कराता है –
- (अ) जोधपुर को
- (ब) कोटा को
- (स) बीकानेर को
- (द) उदयपुर को
47. जनगणना- 2011 के अनुसार, राजस्थान में जिस जिले में ग्रामीण लिंगानुपात सबसे कम था, वह है –
- (अ) जैसलमेर
- (ब) धौलपुर
- (स) टोंक
- (द) बाड़मेर
48. बीसलपुर बाँध का निर्माण किस वर्ष में पूर्ण हुआ ?
- (अ) 1989
- (ब) 1992
- (स) 1996
- (द) 1999
49. जल उपलब्धता के आधार पर कौन सा नदी बेसिन राजस्थान में द्वितीय स्थान पर है ?
- (अ) बनास बेसिन
- (ब) माही बेसिन
- (स) लूनी बेसिन
- (द) साबरमती बेसिन
50. कथन (A) : राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्रों में सागवान के वृक्ष अधिक पाये जाते है।
कारण (R) : सागवान अधिक सर्दी व पाला सहन कर पाता है।
- (अ) A और R दोनों सही है किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है
- (ब) A गलत है लेकिन R सही है
- (स) A सही है लेकिन R गलत है
- (द) A और R दोनों सही है एवं R, A की सही व्याख्या है
51. राजस्थान के किस भाग में ‘एण्टीसोल्स’ मृदा पायी जाती है ?
- (अ) पश्चिमी
- (ब) दक्षिणी
- (स) दक्षिणी पूर्वी
- (द) पूर्वी
52. कौन सा (खनिज – खनन क्षेत्र) सुमेलित नहीं है ?
- (अ) डोलोमाइट – बाजला-काबरा
- (ब) फ्लोराइट – मांडो-की-पाल
- (स) सीसा और जस्ता – रामपुरा-अगुचा
- (द) रॉक फॉस्फेट – बरोडिया
53. आकल काष्ठ जीवाश्म उद्यान निम्न में से किस जिले में स्थित है ?
- (अ) जैसलमेर
- (ब) बून्दी
- (स) पाली
- (द) राजसमंद
54. गिरल लिग्नाइट ताप शक्ति परियोजना किस गांव में स्थित है ?
- (अ) समदड़ी (बाड़मेर)
- (ब) रामसर (अजमेर)
- (स) थुम्बली गांव (बाड़मेर)
- (द) सिवाणा (जालौर)
55. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है ?
- (अ) BWhw
- (ब) BShw
- (स) Cwg
- (द) Aw
56. राजस्थान में किस वृक्ष से ‘कत्था’ निकाला जाता है ?
- (अ) खेजड़ी
- (ब) पलास
- (स) खैर
- (द) धोक
57. निम्नलिखित में से कौनस (नदी – सम्बन्धित जिला) सुमेलित नहीं है ?
- (अ) दाई – अजमेर
- (ब) बाणगंगा – जयपुर
- (स) काकणी – जैसलमेर
- (द) वात्रक – बांसवाड़ा
58. राजस्थान में सोयाबीन उत्पादक प्रमुख क्षेत्र है –
- (अ) अर्द्ध शुष्क
- (ब) हाड़ौती पठार
- (स) माही बेसिन
- (द) पूर्वी मैदान
59. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले हैं – (अवरोही क्रम)
- (अ) जयपुर – जोधपुर – अलवर – नागौर
- (ब) जयपुर – जोधपुर – नागौर – अलवर
- (स) जोधपुर – जयपुर – अलवर – नागौर
- (द) अलवर – जयपुर – नागौर – जोधपुर
60. राजस्थान में ऑयल रिफायनरी की स्थापना कहाँ की जा रही है ?
- (अ) बीकानेर
- (ब) जालौर
- (स) जैसलमेर
- (द) बाड़मेर
61. विधान सभा चुनाव में अस्पष्ट बहुमत के कारण राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था ?
- (अ) 1977
- (ब) 1980
- (स) 1967
- (द) 1992
62. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की चयन समिति में निम्नलिखित में कौन शामिल नहीं होता है ?
- (अ) राज्यपाल
- (ब) मुख्यमंत्री
- (स) गृह मंत्री
- (द) विपक्ष का नेता
63. निम्नांकित में से कौनसा कथन असत्य है ?
- (अ) पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार (पेसा, PESA) अधिनियम 24 दिसम्बर, 1996 को लागू हुआ।
- (ब) पेसा (PESA) अधिनियम, दिलीप सिंह भूरिया समिति की अनुशंसा पर बनाया गया।
- (स) पेसा (PESA) अधिनियम, अनुसूची-5 के 9 राज्यों में लागू है।
- (द) इस अधिनियम का एक उद्देश्य जनजातीय समुदायों की परम्पराओं एवं रीति-रिवाज़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण करना है।
64. राजस्थान में राजस्व मण्डल की स्थापना कब हुई ?
- (अ) 1947
- (ब) 1949
- (स) 1951
- (द) 1955
65. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के ऐसे अध्यक्ष को चिह्नित कीजिए, जो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश भी रहे ?
- (अ) कांता कुमारी भटनागर
- (ब) गोपाल कृष्ण व्यास
- (स) सैय्यद सगीर अहमद
- (द) नागेन्द्र कुमार जैन
66. निम्नलिखित में कौनसा कथन असत्य है ?
- (अ) राजस्थान में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री हो सकते हैं।
- (ब) राजस्थान के सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री हैं।
- (स) कैबिनेट में महत्पूर्ण विभाग होते हैं।
- (द) राजस्थान सरकार में वर्मतान में कोई भी उपमंत्री नहीं है।
67. निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सत्य नहीं है ?
- (अ) सन् 1772 में, वॉरेन हेस्टिंग्स द्वारा जिला कलेक्टर का पद सृजित किया गया।
- (ब) जिले में, जिला कलेक्टर मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी का कार्य करता है।
- (स) भारत के संविधान के अनुच्छेद 233 में ‘जिला न्यायाधीश’ शब्द का उल्लेख किया गया है।
- (द) रामसे मैकडोनाल्ड ने कलेक्टर को संस्थागत करिश्मा कहा था।
68. राजस्थान उच्च न्यायालय का उद्घाटन राजप्रमुख सवाई मानसिंह द्वारा …………………. में किया गया था।
- (अ) 29 अगस्त, 1949
- (ब) 28 जनवरी, 1950
- (स) 27 मार्च, 1951
- (द) 28 जनवरी, 1952
69. निम्नलिखित में से कौन, राजस्थान से राज्यसभा चुनाव 2022 में निर्वाचित नहीं हुआ था ?
- (अ) श्री घनश्याम तिवारी
- (ब) श्री प्रमोद कुमार
- (स) श्री मुकुल बालकृष्ण वासनिक
- (द) श्री सुभाष चन्द्रा
70. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है ?
- (अ) 243 R – नगर पालिकाओं की संरचना का उल्लेख
- (ब) 243 S – वार्ड समितियों का गठन व संरचना
- (स) 243 ZE – महानगर योजना समिति का गठन
- (द) 243 ZC – जिला योजना समिति का गठन
71. मानव गरीबी सूचकांक (एच.पी.आई.) वंचन को समग्र सूचकांक के रूप में मापता है ?
- (अ) दीर्घायु, पोषण और ज्ञान
- (ब) ज्ञान, बुनियादी जरूरतें और जीवन स्तर
- (स) दीर्घायु, ज्ञान और जीवन स्तर
- (द) दीर्घायु, जीवन स्तर और स्वच्छता
72. योजना आयोग को, दिए गए संस्थान में से, किसके द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है ?
- (अ) नीति आयोग
- (ब) भारत का वित्त आयोग
- (स) भारत का निवेश आयोग
- (द) राष्ट्रीय विकास परिषद
73. माल और सेवा कर नेटवर्क (जी.एस.टी.एन.) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
(I) यह एक गैर सरकारी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।
(II) यह एक गैर लाभ कंपनी है।
नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
- (अ) केवल I
- (ब) केवल II
- (स) दोनों I और II
- (द) न तो I ना ही II
74. निम्नलिखित में से क्या भारतीय अर्थव्यवस्था की कृषि और संबद्ध सेवाओं में सम्मिलित नहीं है ?
- (अ) वानिकी
- (ब) खाद्य प्रसंस्करण
- (स) मत्स्यन
- (द) कटाई (वृक्षों की)
75. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का एक उद्देश्य कुछ फसलों के उत्पादन में वृद्धि करना है, जो हैं –
- (अ) चावल, गेहूँ, दालें और तिलहन
- (ब) चावल और गेहूँ
- (स) चावल, गेहूँ, दालें, तिलहन और सब्जियाँ
- (द) चावल, गेहूँ और दालें
76. निम्नांकित में से किस देश ने वर्ष 2021-22 में भारत से सर्वाधिक निर्यात किए ?
- (अ) चीन
- (ब) यू.एस.ए.
- (स) यू.ए.ई.
- (द) ब्राज़ील
77. जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के किस राज्य का लिंगानुपात सर्वाधिक है ?
- (अ) केरल
- (ब) तमिलनाडु
- (स) छत्तीसगढ़
- (द) आंध्र प्रदेश
78. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्न पर विचार कीजिए –
(I) सार्वजनिक ऋण
(II) सार्वजनिक राजस्व
(III) खुले बाजार की क्रियाएं
(IV) बैंक दर
उपरोक्त में से कौन सा/ से मौद्रिक नीति के घटक है/ हैं ?
- (अ) केवल I
- (ब) केवल II
- (स) I, II और III
- (द) III और IV
79. भारत में राजकोषीय नीति किसके द्वारा तैयार की जाती है ?
- (अ) वित्त मंत्रालय
- (ब) योजना आयोग
- (स) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
- (द) भारतीय रिज़र्व बैंक
80. जी.एस.टी. पहचान नम्बर के संबंध में क्या सही नहीं है ?
- (अ) यह एक 15 अंक व अक्षरों का कोड है।
- (ब) इसके प्रथम 2 अंक राज्य का कोड होते हैं।
- (स) इसमें व्यक्ति या व्यवसाय के पेन कार्ड नम्बर समाहित होते हैं।
- (द) यह एक 16 अंक एवं अक्षरों का कोड है।
81. राजस्थान में ‘मुख्यमंत्री राज नीर योजना’ किस वर्ष में घोषित की गई ?
- (अ) 2019
- (ब) 2020
- (स) 2021
- (द) 2015
82. एच.पी.सी.एल. राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एच.पी.सी.एल.) एवं राजस्थान सरकार के मध्य कितनी इक्विटी भागीदारी का संयुक्त उद्यम है ?
- (अ) क्रमशः 72 % एवं 28 %
- (ब) क्रमशः 68 % एवं 32 %
- (स) क्रमशः 56 % एवं 44 %
- (द) क्रमशः 74 % एवं 26 %
83. पंचायती राज के किस स्तर पर एक “साथिन” का चयन महिला विकास कार्यक्रमों के लिए ‘मानदेय महिला कार्यकर्ता’ के रूप में किया जाता है ?
- (अ) जिला-परिषद
- (ब) पंचायत-समिति
- (स) ब्लॉक स्तर
- (द) ग्राम-पंचायत
84. भूजल प्रबंधन के लिए, हेली-बोर्न सर्वेक्षण तकनीक का प्रारंभ राजस्थान के किस जिले में किया गया है ?
- (अ) भरतपुर
- (ब) जोधपुर
- (स) कोटा
- (द) जयपुर
85. राजस्थान में मक्का की खेती के प्रमुख जिले हैं –
- (अ) बारां, जालौर और प्रतापगढ़
- (ब) चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और बूंदी
- (स) बांसवाड़ा, पाली और सिरोही
- (द) बारां, कोटा और झालावाड़
86. राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ‘खादी प्लाज़ा’ का निर्माण कहाँ किया जाएगा ?
- (अ) जोधपुर
- (ब) जयपुर
- (स) बीकानेर
- (द) उदयपुर
87. निम्नांकित में से किन्हें परवन बृहद् परियोजना से सिंचाई सुविधा मिलेगी ?
- (अ) बूंदी, कोटा और बारां जिलों के 535 गाँवों को
- (ब) झालावाड़, बारां और कोटा जिलों के 637 गाँवों को
- (स) झालावाड़, बूंदी और कोटा जिलों के 637 गाँवों को
- (द) प्रतापगढ़, झालावाड़ और कोटा जिलों के 535 गाँवों को
88. वर्ष 2021-22 में राजस्थान में उद्योग क्षेत्र का स्थिर (2011-12) कीमतों पर सकल राज्य मूल्य वर्धन में क्षेत्रकीय योगदान क्या है ?
- (अ) 28.15 %
- (ब) 24.80 %
- (स) 26.34 %
- (द) 32.20 %
89. राजस्थान में ‘उत्सव भोज’ संबंधित है –
- (अ) इंदिरा रसोई योजना
- (ब) रैन बसेरा में भोजन
- (स) सामुदायिक विवाह योजना
- (द) मिड-डे मील योजना
90. श्रम ब्यूरो, शिमला, सितंबर-2020 से राजस्थान के किन केन्द्रों के लिए औद्योगिक श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष-2016) जारी करता है ?
- (अ) अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर
- (ब) अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा
- (स) जयपुर, जोधपुर, बीकानेर
- (द) अलवर, अजमेर, जयपुर
91. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 2022 पर, नारी शक्ति पुरस्कार से निम्नलिखित में से, किसे सम्मानित किया गया है ?
- (अ) ऊषा शर्मा
- (ब) बतूल बेगम
- (स) वसुंधरा राजे
- (द) ममता चौहान
92. ‘पद्म पुरस्कार- 2022’ के अधोलिखित प्राप्तकर्ताओं में कौन राजस्थान से संबन्धित हैं ?
- (अ) शकुन्तला चौधरी
- (ब) शीश राम
- (स) चन्द्रप्रकाश द्विवेदी
- (द) वन्दना कटारिया
93. वर्ष 2023 का जी-20 शिखर सम्मेलन निम्न में से किस देश में प्रस्तावित है ?
- (अ) इण्डोनेशिया
- (ब) चीन
- (स) वियतनाम
- (द) भारत
94. मई 2022 में, त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री किसे नियुक्ति किया गया ?
- (अ) एकनाथ शिंदे
- (ब) बिप्लब कुमार देब
- (स) डॉ. माणिक साहा
- (द) एन. बीरेन सिंह
95. जनवरी 2022 को, केन्द्र सरकार की ‘पी.एम. वाणी योजना’ का शुभारंभ राजस्थान के किस जिले में किया गया ?
- (अ) जयपुर
- (ब) सीकर
- (स) जोधपुर
- (द) प्रतापगढ़
96. युवा मामले और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार ‘अचंता शरथ कमल’ को देने की घोषणा की गई, इनका संबंध किस खेल से है ?
- (अ) बैडमिंटन
- (ब) शतरंज
- (स) लॉन टेनिस
- (द) टेबल टेनिस
97. हाल ही में, जारी वैश्विक भूख सूचकांक 2022 में भारत का कौनसा स्थान रहा ?
- (अ) 102वाँ
- (ब) 107वाँ
- (स) 109वाँ
- (द) 110वाँ
98. सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल को जुलाई 2022 में यूनेस्को ने विश्व विरासत सूची में शामिल किया है ?
- (अ) बालाथल
- (ब) कालीबंगा
- (स) धोलावीरा
- (द) मोहनजोदड़ो
व्याख्या-
99. 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स की मेजबानी निम्न में से कौन सा शहर करेगा ?
- (अ) पेरिस
- (ब) टोक्यो
- (स) शंघाई
- (द) बुडापेस्ट
100. अगस्त, 2022 तक भारत में कुल 75 रामसर स्थल हैं, इनमें से सर्वाधिक रामसर स्थल किस राज्य से हैं ?
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) हिमाचल प्रदेश
- (स) तमिलनाडु
- (द) मध्य प्रदेश
101. पेन फॉल्ट तब होता है, जब –
- (अ) पेज मेमोरी में मौजूद है
- (ब) डेडलॉक होता है
- (स) पेज मैमोरी में मौजूद नहीं है
- (द) बफ़रिंग होती है
102. निम्न में से कौन सा कथन असत्य है ?
- (अ) डिजिटाइज़र एक आउटपुट युक्ति है।
- (ब) एक बैंक चैक पर आप पहले से छपे एम.आई.सी.आर. अक्षर पा सकते हैं।
- (स) ट्रेकबॉल तथा जॉयस्टिक, माउस की तरह पॉइन्टिंग युक्तियां हैं।
- (द) ओ.सी.आर. का अभिप्राय ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन है।
103. डॉक्यूमेंट में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए एम.एस. वर्ड- 2019 की कुंजियों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें –
(I) END दबाने पर आप डॉक्यूमेंट के अंत पर पहुँचा दिये जाते हैं।
(II) PgDn दबाने पर आपको एक स्क्रीन नीचे पहुँचा दिया जाता है।
(III) कन्ट्रोल + होम (Ctrl + Home) दबाने पर आपको डॉक्यूमेंट के शीर्ष पर पहुँचा दिया जाता है।
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
- (अ) I तथा II
- (ब) II तथा III
- (स) I तथा III
- (द) I, II तथा III
104. MS-Excel में फॉरमैट सेल्स डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करने के लिये किस कमांड का उपयोग करेंगे ?
- (अ) Ctrl + F
- (ब) Ctrl + 1
- (स) Ctrl + 2
- (द) Ctrl + D
105. द्वितीय जनन कम्प्यूटरों को किस दौरान विकसित किया गया था ?
- (अ) 1649 से 1670
- (ब) 1959 से 1965
- (स) 1965 से 1970
- (द) 1970 से 1990
106. निम्नलिखित में से सत्य कथनों के समूह का चुनाव कीजिए –
(I) 5% – 8% एसिटिक अम्ल के जलीय विलयन को सिरका कहते हैं।
(II) वसा के जल अपघटन से ग्लिसरॉल और कार्बोक्लिक अम्ल प्राप्त होते हैं।
(III) टेफ्लॉन का उपयोग विलायक के रूप में किया जाता है।
(IV) CaOCl2 वॉशिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र है।
- (अ) I, II
- (ब) II, III
- (स) III, IV
- (द) I, IV
107. निम्नलिखित दो कथनों को पढ़े –
(I) सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) को सूचना प्रोद्योगिकी (आई.टी.) का सबसेट माना जाता है।
(II) किसी सॉफ्टवेयर के ‘उपयोग के अधिकार’ को कॉपीराइट कहा जाता है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
- (अ) I और II दोनों
- (ब) न तो I और ना ही II
- (स) केवल II
- (द) केवल I
108. 200 मीटर लंबे तांबे के तार का प्रतिरोध 21 Ω है। यदि इसकी मोटाई (व्यास) 0.44 मि.मी. है, तो इसका विशिष्ट प्रतिरोध आसपास है –
- (अ) 1.6 × 10-8 Ω-m
- (ब) 1.2 × 10-8 Ω-m
- (स) 1.4 × 10-8 Ω-m
- (द) 1.8 × 10-8 Ω-m
109. ………………. भौतिक परिवर्तन का एक उदाहरण है।
- (अ) मोमबत्ती का जलना
- (ब) दूध से दही बनना
- (स) चांदी के बर्तनों का काला पड़ना
- (द) चीनी का पानी में घुलना
110. दूध प्रोटीन के पाचन के लिए दिए गए एंजाइमों में से कौन-सा जिम्मेदार है ?
- (अ) रेनिन
- (ब) पेप्सिन
- (स) ट्रिप्सिन
- (द) एरेप्सिन
111. एपिस फ्लोरिया निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?
- (अ) मधुमक्खी
- (ब) रेशम कीट
- (स) लाख कीट
- (द) दीमक
112. निम्नलिखित में से कौन सा एक पशुओं में वायरल रोग है ?
- (अ) नीली जिह्वा रोग
- (ब) मिल्क फीवर
- (स) एन्थ्रैक्स
- (द) जॉन रोग
113. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची-I | सूची-II |
---|---|
(I) हाइड्रोजन बम | (a) विखण्डन |
(II) परमाणु बम | (b) संलयन |
(III) बंधन ऊर्जा | (c) क्रान्तिक द्रव्यमान |
(IV) परमाणु भट्टी | (d) द्रव्यमान क्षति |
कूट :
- (अ) I-a, II-b, III-d, IV-c
- (ब) I-a, II-b, III-c, IV-d
- (स) I-b, II-a, III-d, IV-c
- (द) I-b, II-a, III-c, IV-d
114. ज़िंक के साथ सोडियम हाइड्रॉक्साइड की अभिक्रिया से क्या बनता है ?
- (अ) ज़िंक हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रॉक्साइड गैस
- (ब) ज़िंक हाइड्रॉक्साइड और सोडियम
- (स) सोडियम ज़िंकेट और हाइड्रोजन गैस
- (द) सोडियम ज़िंकेट और पानी
115. प्रकाशसंश्लेषी रूप से सक्रिय विकिरण (पी.ए.आर.) का कितना प्रतिशत पौधों द्वारा ग्रहण किया जाता है ?
- (अ) 2-5%
- (ब) 2-15%
- (स) 5-10%
- (द) 2-10%
116. यदि सोहन, दो बकरियों को समान मूल्य पर बेचकर, एक बकरी पर 10% का लाभ कमाता है और दूसरी पर 10% की हानि भुगतता है, तो निम्न में से कौनसा सत्य है ?
- (अ) वह न तो लाभ कमाता है ना ही हानि
- (ब) वह 1% का लाभ कमाता है
- (स) उसे 1% की हानि होती है
- (द) उसे 2% की हानि होती है
117. 320 तथा 350 के मध्य की सभा सम संख्याओं का औसत है –
- (अ) 335
- (ब) 332
- (स) 330
- (द) 325
118. एक आयताकार मैदान का क्षेत्रफल 300 वर्ग मीटर है यदि विकर्ण की माप 25 मीटर हो, तो मैदान का परिमाप है –
- (अ) 70 मीटर
- (ब) 80 मीटर
- (स) 90 मीटर
- (द) 84 मीटर
119. यदि 5 वर्ष का साधारण ब्याज, मूलधन के 20% के बराबर है, तो यह मूलधन के बराबर हो जाएगा –
- (अ) 25 वर्षों में
- (ब) 20 वर्षों में
- (स) 15 वर्षों में
- (द) 10 वर्षों में
120. यदि x की आय, y की आय से 10% अधिक है तथा y की आय, z की आय से 20% कम है, तो x, y तथा z की आनुपातिक आय क्रमशः है –
- (अ) 10 : 9 : 7
- (ब) 11 : 10 : 8
- (स) 22 : 20 : 25
- (द) 22 : 18 : 25
121. एक निश्चित कूट भाषा में “479” का अर्थ “fruit is sweet” है, “248” का अर्थ “very sweet voice” है और “637” का अर्थ “eat fruit daily” है। “is” का कूट बराबर है –
- (अ) 4
- (ब) 7
- (स) 9
- (द) 6
122. एक पासे की दो विभिन्न स्थितियाँ नीचे दिखाई गई हैं। 5 के विपरीत फलक पर कौन – सा अंक दिखाई देगा ?

- (अ) 1
- (ब) 2
- (स) 3
- (द) 6
123. दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं ?

- (अ) 14
- (ब) 15
- (स) 16
- (द) 17
124. ‘A’ 10 मीटर पूर्व की ओर चलता है और फिर 10 मीटर अपने दायीं ओर जाता है। फिर हर बार अपनी बायीं ओर मुड़कर, वह क्रमशः 5, 15 और 15 मीटर चलता है। अब वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है ?
- (अ) 10 मी.
- (ब) 15 मी.
- (स) 20 मी.
- (द) 5 मी.
125. A, B, C, D, E और F एक पंक्ति में बैठे हुये हैं। E और F केन्द्र (मध्य) में बैठे हैं, A और B छोरों पर बैठे हैं, C, A के बायीं ओर बैठा है। B के दायीं ओर कौन बैठा हुआ है ?
- (अ) D
- (ब) F
- (स) E
- (द) A
126. यदि ‘CEG’ को ‘TSR’ एवं ‘FHJ’ को ‘QPO’ लिखा जाता है, तो ‘IKM’ को किस प्रकार लिखा जायेगा ?
- (अ) NOL
- (ब) NOM
- (स) NML
- (द) MLN
127. उमंग ने उमा को कहा – “तुम मेरी माता के पौत्र की पत्नी हो।” उमंग का उमा से क्या संबंध है ?
- (अ) पिता
- (ब) पति
- (स) ससुर
- (द) दादा
128. यहाँ, एक कथन के पश्चात् दो तर्क I तथा II दिये हैं। आपको निश्चित करना है कि कौनसा / कौनसे तर्क मजबूत हैं तथा कौनसा तर्क कमजोर है।
कथन : क्या लोगों द्वारा आयकर को टाल देना चाहिए ?
तर्क :
(I) हाँ, कर अत्यधिक उच्च हैं।
(II) नहीं, यह कल्याण कार्यक्रमों को बाधित करेगा।
- (अ) यदि केवल तर्क I मजबूत है
- (ब) यदि केवल तर्क II मजबूत है
- (स) यदि दोनों I तथा II मजबूत है
- (द) यदि न तो I ना ही II मजबूत है
129. निम्नलिखित संख्या श्रेणी का अगला पद है –
2, 12, 36, 80, 150, …. ?
- (अ) 210
- (ब) 252
- (स) 258
- (द) 270
130. यदि (+) का अर्थ (×), (÷) का अर्थ (+), (×) का अर्थ (-) और (-) का अर्थ (÷) है, तो
124 ÷ 32 – 8 + 2 × 11 का मान बराबर है –
- (अ) 120
- (ब) 121
- (स) 132
- (द) 144
131. किस विकल्प के शब्द दो से अधिक उपसर्गों से निर्मित है ?
- (अ) अध्यापक, पारितोषिक
- (ब) प्राचार्य, सहानुभूति
- (स) दुरध्यवसाय, समुदाहरण
- (द) प्रतिवाद, अज्ञानता
132. संधि की दृष्टि से संगत विकल्प का चयन कीजिए –
- (अ) विधे + इका = विधायिका
- (ब) स्त्री + उचित = स्त्रीयोचित
- (स) गुरू + उपदेश = गुरूपदेश
- (द) अधः + पतन = अधःपतन
133. सुमेलित कीजिए –
(I) मूल स्वर | (a) ख, छ, फ, स |
(II) दीर्घ स्वर | (b) आ, ई, ऊ, ऐ |
(III) अल्पप्राण व्यंजन | (c) अ, इ, उ, ऋ |
(IV) अघोष व्यंजन | (d) य, र, ल, व |
- (अ) I-b, II-c, III-d, IV-a
- (ब) I-a, II-b, III-c, IV-d
- (स) I-c, II-b, III-d, IV-a
- (द) I-a, II-b, III-d, IV-c
134. अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए –
- (अ) देश शहीदों का सदा आभारी रहेगा।
- (ब) थोड़े समय बाद छात्र वापस लौट आए।
- (स) कृष्ण ने कंस का वध किया।
- (द) यह कार्य कैसे संभव है ?
135. किस विकल्प के सभी शब्द ‘अर्जुन’ के पर्यायवाची हैं ?
- (अ) धनंजय, पार्थ, कौन्तेय
- (ब) माधव, केशव, पीताम्बर
- (स) अर्णव, उदधि, नदीश
- (द) रजनी, यामिनी, निशि
136. समास – विग्रह की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए –
- (अ) देशाटन – देश में अटन
- (ब) जीवनभर – पूरे जीवन
- (स) लाज़वाब – ज़वाब के साथ
- (द) भोजनार्थ – भोजन के लिए
137. ‘अल्पविराम’ चिन्ह के प्रयोग के संबंध में कौन-सा कथन असंगत है ?
- (अ) भावातिरेक में शब्दों पर बल देने के लिए।
- (ब) उपवाक्यों को अलग करने के लिए।
- (स) किसी तथ्य को स्पष्ट करने का संकेत करने के लिए।
- (द) अभिवादन, समापन, पता, दिनांक आदि में सम्मान सूचक अभिवादन के बाद में।
138. किस विकल्प में उचित विलोम युग्म का प्रयोग हुआ है ?
- (अ) जटिल – कुटिल
- (ब) कर्कश – मधुर
- (स) संधि – समास
- (द) अनिवार्य – आवश्यक
139. सार्वनामिक विशेषण का प्रयोग किस विकल्प में हुआ है ?
- (अ) थोड़ा घी लेकर आइए।
- (ब) किताब के कुछ पृष्ठ शेष हैं।
- (स) वह घर अभी बना है।
- (द) साठ लोग समारोह में आ रहे हैं।
140. निम्न में से किस वाक्य में सजातीय क्रिया का प्रयोग हुआ है?
- (अ) सूखे पत्ते हवा में उड़ रहे हैं।
- (ब) टहलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
- (स) मातृभूमि के लिए मरना श्रेष्ठ है।
- (द) पुलिस ने चोर को बड़ी मार मारी।
Direction (141 to 143) : Read the passage carefully and answer the following questions-
But before I could be inspired by these amazing people, I had to cleanse my feed. I know my weaknesses: just last week, Facebook memories reminded me of a pizza party I’d had two years ago and I ended up ordering a chicken dominator, with garlic breadsticks and an jalapeno cheese dip. So much for Day One of Couch to 5K training. I stayed right on that couch. So far I’ve unfollowed Buzzfeed Tasty, TasteMade (even their adorable Tiny Kitchen) and several people who have the enviable advantage of being able to eat as much as they want and not put on weight. By my calculations, dark chocolate is healthy. So I’m still following Earth Loaf. Pascati and Mason & Co.
When I finally found a gym I liked with the best trainers I have had, I unabashedly shared my workouts every day. From shying away from full-length pictures, I reached a point where I could share videos of myself deadlifting and doing squats with a barbell across my shoulders. It gave me accountability.
141. Which of the following is a page related to chocolate ?
- (अ) Earth Loaf
- (ब) TasteMade
- (स) Buzzfeed Tasty
- (द) Tiny Kitchen
142. Which of the following word in the passage means ‘very desirable’ ?
- (अ) inspired
- (ब) enviable
- (स) adorable
- (द) cleanse
143. The word with the meaning opposite to ‘shamefully’ in the passage is –
- (अ) shying
- (ब) enviable
- (स) weaknesses
- (द) unabashedly
144. Choose the alternative which best expresses the meaning of the underlined idiom/phrase –
The winning team decided to go for the jugular in the last quarter of the match.
- (अ) forfeit the match
- (ब) attack all out
- (स) give reserve players a chance
- (द) give easy opportunities to the opposite team
145. What is ‘Pseudonym’ in letter writing ?
- (अ) Name of the Editor
- (ब) Legal name
- (स) Fictitious name
- (द) Real name
146. Fill in the blank space with the correct determiner –
……………………. friends he has are sincere.
- (अ) The little
- (ब) None
- (स) The few
- (द) Much
147. Match the sentences in the Column (A) with appropriate prepositions in Column (B) –
Column (A) (Sentences) | Column (B) (Prepositions) |
---|---|
(I) The train met ………….. an accident. | (a) for |
(II) Such an idea would never occur ……………… me. | (b) in |
(III) He has been in this office ……………….. a year. | (c) with |
(IV) Wise people do not believe ………………. superstitions. | (d) to |
- (अ) I-c, II-d, III-a, IV-b
- (ब) I-b, II-c, III-d, IV-a
- (स) I-a, II-b, III-c, IV-d
- (द) I-d, II-a, III-c, IV-b
148. Fill in the blank space with the correct phrasal verb from the given options –
The meeting was ………………………… because of bad weather.
- (अ) called back
- (ब) called off
- (स) call back
- (द) called in
149. Choose the correct English translation of the given sentence –
मैं अपने कमरे में प्रवेश करने से पहले अपने जूते और मोजे उतार देता हूँ।
- (अ) I take out my shoes and socks before I enter my room.
- (ब) I take off my shoes and socks while entering my room.
- (स) I take off my shoes and socks before entering my room.
- (द) I take out my shoes and socks at the time of entering my room.
150. Choose the most appropriate option –
Ashin said, “Shall I ever win a gold medal ?” (Change into Indirect Speech)
- (अ) Ashin asked if he shall ever have won a gold medal.
- (ब) Ashin said that shall he ever won a gold medal.
- (स) Ashin exclaimed if he shall ever win a gold medal.
- (द) Ashin wondered if he would ever win a gold medal.