1.
निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान में उत्तरी अरावली श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी है?
2.
अरेबिका, रोबस्ता एवं लिबेरिका किस्मों का संबंध किस फसल से है?
3.
राजस्थान में वर्ष 2023-24 में चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय के जिलेवार विश्लेषण के अनुसार निम्न में से कौन सा जिला शीर्ष पर है?
4.
आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार वैश्विक विनिर्माण में भारत की हिस्सेदारी कितनी है?
5.
1992 में रियो डी जनेरो में आयोजित जैविक विविधता पर ऐतिहासिक सम्मेलन इस रूप में जाना जाता है
6.
राजस्थान कारागार (संशोधन) नियम, 2021 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) किसी कैदी को उसकी जाति या धर्म के आधार पर खाना पकाने के लिए नहीं चुना जाएगा।
(II) कोई भी कामगार उसकी जाति या धर्म के आधार पर नहीं चुना जाएगा।
(III) सरकार के विवेक के अधीन आपराधिक पृष्ठभूमि के किसी भी सदस्य को आदतन अपराधियों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।
उपर्युक्त में से सही कथन चुनिये :Clear
7.
निम्नलिखित में से किस स्थान पर मगरमच्छ संरक्षण आरक्षित स्थित है?
8.
राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 के प्रावधानों के अन्तर्गत राज्य स्तरीय 'प्रोजेक्ट इवेल्युएशन समिति' के सदस्यों की संख्या (चेयरमैन सहित) है
9.
24 घण्टे के एक दिन में, एक घड़ी की दोनों सुइयाँ (मिनट तथा घंटे की) एक सरल रेखा में, परन्तु विपरीत दिशा में कितनी बार होती हैं?
11.
सिरोही जिले में मनाया जाने वाला समदरिया हिलोर निम्न में से किस त्योहार से सम्बन्धित है?
12.
निम्न सूचनाओं को पढ़कर उत्तर दीजिए :
यदि P * Q का अर्थ "P, Q का पिता है"
P - Q का अर्थ "P, Q की बहन है"
P + Q का अर्थ "P, Q की माता है"
और P ÷ Q का अर्थ "P, Q का भाई है"
अभिव्यक्ति S - T + V ÷ Y * Z के लिए उपरोक्त सम्बन्धों के आधार पर निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं?
(I) Z, T का पौत्र है।
(II) S, Y की मौसी/बुआ है।
(III) Z, Y की पुत्री है।
(IV) T, Z की दादी/नानी है।Clear
13.
इसरो द्वारा आयोजित "युविका 2025" के लिए निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
कथन (I) : यह कार्यक्रम स्कूली बच्चों के लिए आयोजित किया गया था।
कथन (II) : यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में STEM आधारित अनुसंधान के प्रोत्साहन के लिए था।
Clear
14.
निम्न में से कौन सा मंदिर खजुराहो मंदिर समूह में स्थित नहीं है?
15.
इंडियन आयरन एंड स्टील कम्पनी निम्नलिखित में से किस खान से लौह अयस्क प्राप्त करती है?
16.
निम्नलिखित में से किसने "प्राकृत प्रकाश" ग्रंथ की रचना की थी?
17.
सूची-I को सूची-II से मिलाइये और सूचियों के नीचे दिये कूटों का उपयोग कर सही उत्तर बताइये :
सूची-I (स्थानीय पवनें/तूफान) | सूची-II (राज्य) |
(a) काल-बैसाखी/नॉर्वेस्टर | (I) कर्नाटक |
(b) आम्र-बौछार | (II) प. बंगाल-असम |
(c) फूलों वाली बौछार | (III) तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश |
(d) लू | (IV) पंजाब से बिहार तक |
कूट :
Clear
18.
विश्व के पहले क्लोन _______ का नाम 'इन्जाज (Injaz)' है।
19.
किसी निश्चित धनराशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ₹ 120 है। मूलधन है
20.
राष्ट्रपति के अभिभाषण से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) भारत के संविधान के अनुच्छेद 87 (1) के अधीन राष्ट्रपति के अभिभाषण को सुनने के लिए लोक सभा तथा राज्य सभा के सदस्यों के एक साथ समवेत होने को न तो संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक और न ही लोक सभा या राज्य सभा की बैठक माना जाता है।
(II) जब राष्ट्रपति अनुच्छेद 87 (1) के अधीन दोनों सदनों के सामने अभिभाषण देता है, तो वह संसद के अंग के रूप में कार्य करता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
21.
निम्न में से किस पल्लव शासक ने 'चित्रकारप्पुली' (चित्रकारों में व्याघ्र) और 'चेत्तकारी' (मन्दिर निर्माता) की उपाधि धारण की?
22.
एक दुकानदार एक गेंद को ₹ 39 में बेचने पर 30% लाभ प्राप्त करता है। 40% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे गेंद को कितने मूल्य में बेचना चाहिए?
23.
लड़कों की एक पंक्ति में, बायें छोर से आमिर 16वें स्थान पर है और विकास दायें छोर से 18वें स्थान पर है। गगन, आमिर से दायें छोर की ओर 11वें स्थान पर तथा विकास से दायें छोर की ओर तीसरे स्थान पर है। पंक्ति में कुल कितने लड़के हैं?
24.
राजस्थान की जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया और पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्द्धन परियोजना के लिये निम्न में से कौन सी बाहरी वित्त-पोषण एजेन्सी वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है?
25.
प्रभावी राजस्व घाटा बराबर होता है
26.
सीकर जिले के रेवासा गाँव में निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर स्थित है?
27.
2019 के पशुधन गणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस जिला समूह में भैंसों की संख्या सर्वाधिक थी?
28.
मई, 2025 में आयोजित प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) इन खेलों का आयोजन गोवा द्वारा किया गया।
(II) इन खेलों में छह पदक स्पर्धाओं हेतु 811 एथलीटों ने भाग लिया।
(III) नागालैंड को पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
29.
नारायण सिंह भाटी (1930-1994) निम्न में से किस संस्थान के निदेशक रहे थे?
30.
कृत्रिम बुद्धिमत्ता [Artificial Intelligence (AI)] के लिये कौन सी प्रोग्रामिंग भाषाओं का उपयोग होता है?
(I) पायथन, (II) प्रोलोग, (III) जावा, (IV) सी++ (C++)
नीचे दिए कूट से सही विकल्प चुनिए :Clear
31.
अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण को अधिसूचित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
32.
निम्न में से किस भील नेता द्वारा बाँसवाड़ा राज्य प्रजामंडल आन्दोलन में भाग नहीं लिया गया?
33.
भारत की संविधान सभा के निम्नलिखित में से कौन से सत्र में राष्ट्रमण्डल में भारत की सदस्यता जारी रखने के निर्णय की पुष्टि की गयी?
34.
निम्नलिखित में से किसने लारियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ दी इयर पुरस्कार-2025 जीता है?
35.
राजस्थान के निम्नलिखित स्थानों में से कौन सा स्थान अधिकतम औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है?
36.
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत किस कार्यक्रम का लक्ष्य 2026-27 के अंत तक प्रत्येक बच्चे को कक्षा-II के अंत तक आवश्यक पठन, लेखन एवं गणितीय कौशल प्राप्त करने में सक्षम बनाना रखा गया है?
37.
निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना भारत में एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य जेल में कारागार और कैदी प्रबंधन से संबंधित सभी गतिविधियों को कम्प्यूटरीकृत और एकीकृत करना है?
38.
गृह मंत्रालय द्वारा निम्नलिखित में से किन अधिनियमों की समीक्षा कर उनके प्रासंगिक प्रावधानों को मॉडल जेल एवं सुधार सेवा अधिनियम, 2023 में शामिल कर लिया गया है?
(I) कारागार अधिनियम, 1894
(II) कैदी अधिनियम, 1900
(III) कैदियों का स्थानांतरण अधिनियम, 1950
(IV) कैदियों का प्रत्यावर्तन अधिनियम, 2003
सही विकल्प चुनें :Clear
39.
सभी उपभोक्ताओं तक शुद्ध खाद्य वस्तुओं की पहुँच को सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 15 फरवरी, 2024 को निम्न में से कौन सा अभियान शुरू किया गया था?
40.
राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अनुसार एक वित्तीय वर्ष में ग्राम सभा की कितनी न्यूनतम बैठकें होना आवश्यक है?
41.
भारत में वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर कानून द्वारा निर्धारित जी.एस.टी. की अधिकतम दर क्या है?
42.
आदर्श कारागार मैनुअल 2016 के अनुसार, उच्च जोखिम वाले अपराधियों को कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है?
43.
भारत सरकार और इन्टरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) के मध्य हाल ही में हस्ताक्षरित समझौते से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) भारत सरकार आईबीसीए को एक कोष बनाने, बुनियादी ढाँचे के निर्माण और आवर्ती व्यय को पूरा करने के लिए 2024-25 से 2029-30 तक पाँच वर्षों के लिए ₹ 100 करोड़ की बजटीय सहायता प्रदान करेगी।
(II) आईबीसीए को नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 अप्रैल, 2023 को मैसूर में प्रारम्भ किया गया।
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
44.
विजयनगर के राजकीय आदेशों पर किस देवता का नाम अंकित होता था?
45.
निम्नांकित युग्मों में से कौन सा/से सुमेलित है/हैं?
(औद्योगिक पार्क) | (स्थान) |
(a) स्टोन पार्क | बिशनोदा (धौलपुर) |
(b) होजरी पार्क | बाँसवाड़ा |
(c) एग्रोफूड पार्क | बोरनाड़ा (जोधपुर) |
(d) टेक्सटाइल पार्क | सिलोरा (किशनगढ़) |
नीचे दिये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर छाँटियें :
कूट :
Clear
46.
निम्न में से किस राज्य के शासक ने 1837 में अपनी गया तीर्थयात्रा में अपने सामंतों को कन्यावध न करने के लिए शपथ दिलाई थी?
47.
स्फीति विरोधी मौद्रिक नीति की सीमायें निम्न में से कौन सी हैं?
(I) व्यापारिक बैंकों के निवेश सूची समंजन
(II) गैर-बैंक वित्तीय मध्यस्थों का विकास
(III) अस्थिरीकरण का जोखिम
सही विकल्प का चुनाव कीजिए :Clear
48.
एक मूल संचार तंत्र में होता है
(I) प्रेषक, (II) सूचना स्रोत, (III) सूचना का उपयोग करने वाला, (IV) चैनल, (V) ग्राही
सही क्रम का चयन कीजिए जिसमें ये एक मूल संचार तंत्र में व्यवस्थित होते हैं :Clear
49.
निम्नलिखित में से कौन सी ऊष्माक्षेपी प्रक्रियाएँ हैं?
(I) जल की अनबूझे चूने के साथ अभिक्रिया
(II) सल्फ्यूरिक अम्ल का तनुकरण
(III) जल का वाष्पन
(IV) कपूर (क्रिस्टल) का ऊर्ध्वपातन
सही विकल्प का चुनाव कीजिए :Clear
50.
अखिल भारतीय जेल सुधार समिति (1980-83) की सिफारिशों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) कारागारों और सम्बद्ध संस्थानों के विषयों को भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की संघ सूची में सम्मिलित किया जाना चाहिए।
(II) अपराध की रोकथाम और अपराधियों के प्रतिबंध में जन भागीदारी को हमारी राष्ट्रीय कारागार नीति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
(III) भारतीय कारागार एवं सुधार सेवा के नाम से एक अखिल भारतीय सेवा गठित की जानी चाहिए।
उपर्युक्त में से सही कथनों का चयन कीजिए :Clear
51.
निम्नलिखित में से कौन राज्य के वित्त आयोग द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर राजस्थान में नगरपालिकाओं के संसाधनों की अनुपूर्ति के लिए राज्य की संचित निधि के संवर्धन के लिए आवश्यक अध्युपायों के बारे में राष्ट्रपति को सिफारिशें करता है?
52.
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में राजस्थान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
(II) खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2025 में राजस्थान ने 24 स्वर्ण, 12 रजत एवं 24 कांस्य पदक प्राप्त किये।
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
53.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आन्तरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्ट-अप्स के लिए पूँजी जुटाने को बढ़ाने के लिए 'स्टार्ट-अप्स के लिए ऋण गारंटी योजना' (सीजीएसएस) के विस्तार को अधिसूचित किया है जिसके तहत प्रति उधारकर्ता गारंटी कवर की अधिकतम सीमा ₹ 10 करोड़ से बढ़ाकर की है :
54.
निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है?
फसल - 2022-23 में राजस्थान का भारत में स्थानClear
55.
आवधिक श्रम शक्ति सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2023-24 में भारत में किस राज्य ने अधिकतम महिला श्रम बल भागीदारी दर दर्ज की है?
56.
निम्नलिखित में से कौन सी वस्तु/वस्तुएँ जैव-निम्नीकरणीय है/हैं?
(I) लकड़ी, (II) चमड़ा, (III) प्लास्टिक, (IV) फलों के छिलकेClear
57.
सुफलाम-2025 से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) सुफलाम से अभिप्राय आकांक्षी दिग्गजों और सलाहकारों के लिए स्टार्ट-अप फोरम है।
(II) सुफलाम-2025 आयोजन का उद्देश्य लक्षित पहलों के माध्यम से नवाचार, स्थिरता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करना है।
सही विकल्प चयन कीजिए :Clear
58.
आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
59.
निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा लिखित नहीं है?
60.
बारां जिले के निम्नलिखित में से किस ग्राम में 765 केवी जीएसएस हेतु राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड को 39.17 हेक्टेयर भूमि का आबंटन, राज्य सरकार द्वारा किया गया है?
61.
निम्न में से 'राजविलास' के रचनाकार कौन हैं?
63.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
(I) राजस्थान को 9 कृषि-जलवायु क्षेत्रों में बाँटा गया है।
(II) राजस्थान में मक्का, मूँगफली तथा कपास खरीफ़ की फसलें हैं।
(III) राजस्थान सायोबीन उत्पादन में देश में प्रथम है।
सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :
कूट :
Clear
64.
राज्य सभा में प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति का उस राज्य का निवासी होना आवश्यक है, यह अनिवार्यता 2003 में समाप्त कर दी गई
66.
मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष के अतिरिक्त कितने सदस्य होते हैं?
67.
20वीं सदी में भरतपुर में जनजागृति का कार्य निम्न में से किस संस्था के माध्यम से किया गया था?
68.
राज्य के दक्षिणी उच्च-भूमि के सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां तथा झालावाड़ जिलों में निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
69.
भारत में प्रायद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग तथा हिमालय और शिवालिक के गिरिपादीय भाग में निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
70.
भरतपुर में 1920-21 में विद्यार्थी आन्दोलन का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया?
71.
भारत में 'राष्ट्रीय विनिवेश पाइपलाइन' का वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2025 तक के लिए अनुमानित अवसंरचना विनिवेश राशि का लक्ष्य कितना था?
72.
बिन्दु K, बिन्दु M से पूर्व की ओर 5 मी. दूरी पर है। बिन्दु J, बिन्दु K से दक्षिण की ओर 5 मी. दूरी पर है। बिन्दु G, बिन्दु J से पश्चिम की ओर 10 मी. दूरी पर है। बिन्दु G से बिन्दु M किस दिशा की ओर है?
73.
एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 216 वर्ग सेमी है तथा इसके एक विकर्ण की लम्बाई 24 सेमी है, तो इसका परिमाप है
74.
संसद द्वारा, कारागार में निरुद्ध व्यक्तियों को साक्ष्य प्राप्त करने अथवा आपराधिक आरोप का उत्तर देने हेतु न्यायालय में उपस्थित होने के लिए उपबंध करने के निमित्त "कैदी (न्यायालय में उपस्थिति) अधिनियम" कब अधिनियमित किया गया था?
75.
आनुवंशिकतः अभियंत्रित इंसुलिन में निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है?
76.
भारत में वर्ष 2023-24 में तीन सर्वाधिक तिलहन उत्पन्न करने वाले तीन राज्य गिरते हुए क्रम में निम्न में से कौन से हैं?
77.
नीति आयोग से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक मई, 2025 में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
(II) इस वर्ष की थीम 'विकसित भारत @2047 : टीम इंडिया की भूमिका' है।
सही विकल्प चुनिए :Clear
78.
'ऑपरेशन ब्रह्मा' से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) 'ऑपरेशन ब्रह्मा' भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल, 2025 को प्रारम्भ किया गया।
(II) ऑपरेशन ब्रह्मा म्यांमार में आये विनाशकारी भूकम्प के बाद म्यांमार को सहायता प्रदान करने के लिए प्रारम्भ किया गया।
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
79.
निम्नलिखित में से कौन कम्प्यूटर इनपुट डिवाइस नहीं है?
80.
राजस्थान की मगरा क्षेत्र विकास योजना के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करें :
(I) भीलवाड़ा जिला मगरा क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत आता है।
(II) मगरा क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों को जनजातीय क्षेत्र विकास के अंतर्गत भी लाया जा सकता है।
सही विकल्प चुनें :Clear
81.
'हिन्दी एसोसिएशन' निम्न में से किस क्रांतिकारी संगठन का पूर्ववर्ती रूप था?
82.
महाराणा कुम्भा के शासनकाल में मंडन द्वारा रचित ग्रंथ निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?
83.
कौन सी बैलिस्टिक मिसाइल नहीं है?
84.
निम्नलिखित में से कौन सा कथन "हाड़ौती पठार" के संदर्भ में सही नहीं है?
86.
निम्नलिखित में से किस रक्त समूह में रक्ताणुओं पर दोनों सतही प्रतिजन ए एवं बी होते हैं?
87.
राजस्थान के राजकीय संस्थानों (विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय) में अध्ययनरत मूलभूत विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए KARYA योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए कितने विद्यार्थियों को फेलोशिप प्रदान की गई?
88.
निम्न कथनों पर ध्यान दीजिए :
कथन-I : राजस्थान की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 का लक्ष्य 2030 तक 3000 किलो टन प्रति वर्ष हरित हाइड्रोजन उत्पादन प्राप्त करना है।
कथन-II : राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम (आर.वी.पी.एन.) राजस्थान में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम के लिए कार्यान्वयन एजेन्सी है।
दिए गए कथनों के आलोक में निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
Clear
89.
एक सींग वाला गैंडा निम्नलिखित में से किस अभयारण्य के लिए विशिष्ट है?
90.
बिम्सटेक (BIMSTEC) से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) बिम्सटेक का प्रथम युवा शिखर-सम्मेलन फरवरी 2025 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
(II) बिम्सटेक के प्रथम युवा शिखर-सम्मेलन का विषय था 'बिम्सटेक के भीतर आदान-प्रदान के लिए युवा एक सेतु के रूप में'।
उपर्युक्त कथनों में से सही कथन/कथनों पर चयन कीजिए :Clear
91.
ग्रामीण गैर-कृषि विकास एजेन्सी की स्थापना राजस्थान सरकार द्वारा नवम्बर 1995 में की गई थी। इसका उद्देश्य है
92.
निम्नलिखित में से कौन सी श्रेणी लघु हिमालय का भाग नहीं?
93.
राजस्थान की एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 के अन्तर्गत राजस्थान में 2030 तक ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन का क्या लक्ष्य रखा गया है?
94.
चिकन या अंडे में खाद्य जनित संक्रमण से सामान्यतः जुड़े जीवाणु हैं :
95.
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा बायो-गैस (जैव-गैस) के लिए सही नहीं है?
96.
भारत में किस प्रकार की मृदा में निम्नलिखित विशेषताएँ पाई जाती हैं?
चिकनी मिट्टी, गहरी, पानी के लिए अपारगम्य तथा चूना, लोहा, मैग्नीशियम और ऐलुमिनियम की प्रचुरता।Clear
97.
मानव शरीर का कौन सा ऊतक ऊष्मीय कुचालक के रूप में कार्य करता है?
98.
निम्नांकित में से किस प्रागैतिहासिक स्थल का सम्बन्ध महासती टीले से है?
99.
विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, राजस्थान के अंतर्गत विज्ञान उद्यान एवं क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र, जयपुर में निर्मित किया गया है, इस परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी है :
100.
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सही उत्तर का चयन सूचियों के नीचे दिये कूट से कीजिए :
सूची-I (कागज उद्योग केन्द्र) | सूची-II (राज्य) |
(a) नेपानगर | (I) महाराष्ट्र |
(b) बल्लारपुर | (II) ओडिशा |
(c) टीटागढ़ | (III) मध्यप्रदेश |
(d) ब्रजराजनगर | (IV) पश्चिम बंगाल |
कूट :
Clear
101.
दूध और पानी के एक मिश्रण का माप 60 लीटर है, जिसमें 10% पानी विद्यमान है। इस मिश्रण में कितना पानी मिलाया जाए कि नये मिश्रण में 25% पानी हो?
102.
दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाय - एनआरएलएम) के सम्बन्ध में निम्न में से कौन से कथन सही हैं?
(I) यह एक प्रमुख गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है जिसे 2012 में शुरू किया गया था।
(II) यह गरीबों की आजीविका में सुधार करने के लिए विश्व की सबसे बड़ी पहलों में से एक है।
(III) यह कार्यक्रम संस्थाओं के निर्माण और आजीविका को बढ़ाने के लिए सामुदायिक संसाधनों (सामाजिक पूँजी) का लाभ उठाता है।
कूट :
Clear
103.
रोगजनकों और उनके कारण होने वाले रोगों के जोड़े निम्नलिखित हैं। इनमें से कौन सा सुमेलित जोड़ा नहीं है?
104.
आदर्श कारागार मैनुअल 2016 के अनुसार, निम्नलिखित में से किन कारणों से कैदियों को एक कारागार से दूसरे कारागार में स्थानान्तरित किया जा सकता है?
(I) उसके गृह जिले के नजदीक होना
(II) चिकित्सकीय आधार पर
(III) आवश्यक सेवाएँ प्रदान करने के लिए
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
105.
कौन सा प्रदेश भारत के जैव-विविधता हॉटस्पॉट में शामिल नहीं है?
106.
निम्नलिखित में से किसके द्वारा पश्चिमी शकों के विरुद्ध विजयोपरांत 'एकाषष्ठी रात्र यज्ञ' का आयोजन किया गया?
107.
निम्न में से कौन से लोकदेवता भूमि के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं?
108.
निम्न में से मज़दूरी, लाभ, लगान, ब्याज आदि के रूप में देश की घरेलू सीमा में साधनों द्वारा अर्जित आय कौन सी है?
109.
हेपैटाइटिस-बी के टीके की जन्म के समय की खुराक किस मार्ग से दी जाती है?
110.
किन वर्षों में क्रमशः गंगा एवं यमुना एक्शन प्लान प्रारम्भ किए गए?
111.
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (CEERI) स्थित है
112.
कारागार अधिनियम, 1894 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन से कार्य, जब वे किसी बन्दी द्वारा किये जाएँ तब कारागार-अपराध घोषित किये जाते हैं?
(I) श्रम करने से अपने को जानबूझकर असमर्थ बना देना।
(II) काम करने से धृष्टतापूर्वक इन्कार करना।
(III) कारागार-सम्पत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुँचाना।
(IV) रुग्णता का ढोंग करना।
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
113.
निवारक निरोध के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
(I) अनुच्छेद 20 संसद को निवारक निरोध का उपबन्ध करने वाली ऐसी विधि बनाने का अधिकार देता है जिसमें यह निर्धारित किया गया हो कि किसी व्यक्ति को किन परिस्थितियों में, किस वर्ग के मामलों में, अधिक से अधिक कितनी अवधि के लिए निरुद्ध किया जा सकता है।
(II) निवारक निरोध को दो महीने से अधिक अवधि के लिए विधि द्वारा अधिकृत नहीं किया जा सकता जब तक कि सलाहकार बोर्ड उसके लिए पर्याप्त कारण नहीं देखता।
उपर्युक्त में से सही कथन/कथनों का चयन कीजिये :Clear
114.
मगरा, जिसे पहले बीकानेरी के नाम से जाना जाता था; जिसे बीकानेरी चोखला और चकरी के नाम से भी जाना जाता है, नस्ल है
115.
निम्न में से किस भक्ति संत ने अपने विचारों के प्रचार के लिए दक्षिण भारत को 74 भागों में विभक्त कर वहाँ आचार्य नियुक्त किये?
116.
डालमा तथा पोरहाट की पहाड़ियाँ अवस्थित हैं
117.
निम्नलिखित में से कौन सा गुहिल शासक 'शिलादित्य' के नाम से जाना जाता है?
118.
डीआरडीओ की निम्नलिखित में से किस प्रयोगशालाओं ने बहु प्रभावकारी जमीनी सुरंग (एमआईजीएम) के विकास में सहयोग किया है?
119.
भारत सरकार के द्वारा अमृत 2.0 योजना 1 अक्टूबर, 2021 को शुरू की गई थी। इस योजना के वित्त-पोषण पैटर्न में एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में केन्द्र सरकार का योगदान होगा
120.
सिंचाई सुविधाओं तक पहुँच बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा लागू की गई पहल 'प्रति बूँद, अधिक फसल' (पीडीएमसी) निम्न में से किस कार्यक्रम का एक घटक है?
121.
जेनेटिक इंजीनियरिंग में प्रयुक्त किए जाने वाले प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिऐस का मिलान बैक्टीरियल स्रोत से कीजिए :
प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिऐस | बैक्टीरियल स्रोत |
(a) EcoRI | (I) बैसिलस एमाइलोफेसिएन्स |
(b) HaeIII | (II) एशरिकिआ कोली |
(c) HpaI | (III) हेमोफिलस एजिप्टिअस |
(d) BamHI | (IV) हेमोफिलस पैराइन्फ्युएंजा |
Clear
123.
वर्ष 2024-25 में राजस्थान राज्य के चालू कीमतों पर सकल जोड़े गये मूल्य में कृषि और सहायक क्षेत्रों के निम्न में से किस उपक्षेत्र का योगदान सर्वाधिक रहा?
124.
ब्रिक्स से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) ब्राज़ील ने 1 अप्रैल, 2025 को ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण की।
(II) ब्राजील की अध्यक्षता दो प्राथमिकताओं पर ध्यान केन्द्रित करेगी : वैश्विक दक्षिण सहयोग और सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास के लिए ब्रिक्स भागीदारी।
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
125.
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 (4) के अंतर्गत बनाए गए राजस्थान सूचना आयोग (प्रबंधन) विनियम, 2007 किस तिथि को लागू हुए?
126.
संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद से विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 का सीधा संबंध है?
127.
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(I) 1948 में एस. के. धर की अध्यक्षता में एक भाषायी प्रदेश आयोग का गठन किया गया था।
(II) नवीन राज्य आंध्र प्रदेश का उद्घाटन 1 अक्टूबर, 1953 को किया गया था।
(III) 1966 में बंबई प्रांत को गुजरात और महाराष्ट्र में बाँट दिया गया था।
कूट :
Clear
128.
राजस्थान के निम्नलिखित राज्यपालों (कार्यकारी) में से किसका कार्यकाल सबसे अधिक रहा है?
129.
भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
(I) भारत में प्रति माह चार अलग-अलग प्रकार के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की गणना की जाती है।
(II) सभी चार प्रकार के सूचकांकों की गणना और जारी करने का कार्य राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एन.एस.ओ.), सांख्यिकी कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एम.ओ.एस.पी.आई), नई दिल्ली द्वारा किया जाता है।
सही विकल्प चुनें :Clear
130.
राजस्थान में स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है
(I) पंचायती राज विभाग द्वारा
(II) भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा
(III) राजस्व विभाग द्वारा
सही कूट का चयन कीजिए।
कूट :
Clear
131.
अकसर प्रयुक्त होने वाला प्रतीक 'चक्र' महात्मा बुद्ध के जीवन में किस रूपांकन को दर्शाता है?
132.
केन्द्रीय सतर्कता आयोग प्रतिवर्ष, आयोग द्वारा किए गए कार्यों से सम्बन्धित प्रतिवेदन निम्नलिखित में से किसे प्रस्तुत करता है?
133.
निम्न में से किस सुल्तान ने आय निर्धारण का दायित्व ख्वाजा हुसामुद्दीन जुनैद को सौंपा था?
134.
जोगीतीर्थ वार्ता के दौरान मालवेद हुमायूँ की सहायतार्थ कौन सा क्षेत्र देने को तैयार था?
135.
कौन सी नदी काली सिन्ध नदी की सहायक नदी नहीं है?
136.
राजस्थान के कृषि क्षेत्र के विषय में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिए :
(I) 2024-25 के अग्रिम अनुमानों के आधार पर राजस्थान राज्य के सकल जोड़े गये मूल्य में चालू कीमतों पर कृषि और सहायक क्षेत्रों का योगदान 26.92 प्रतिशत है, जो पूरे भारत के योगदान 19.8 प्रतिशत से ज्यादा है।
(II) राजस्थान में कृषि में परिवर्तन का दृष्टिकोण उत्पादकता और क्षमता बढ़ाने में उन्नत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर केन्द्रित है।
उपरोक्त में से कौन सा/से सही है/हैं ?Clear
137.
निम्न में से कौन सा सुषिर वाद्य नहीं है?
138.
'नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(I) इसे 12 दिसंबर, 2019 को अधिसूचित किया गया था।
(II) यह 4 जनवरी, 2020 से लागू हुआ।
(III) नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत पात्र व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 को 11 अप्रैल, 2024 को अधिसूचित किया गया था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?Clear
139.
भारतीय रेलवे द्वारा हाईस्पीड रॉलिंग स्टॉक के व्यापक परीक्षण हेतु देश के प्रथम आरडीएसओ (रिसर्च, डिजाइन एण्ड स्टेण्डर्ड ऑर्गेनाइजेशन) डेडिकेटेड टेस्ट ट्रेक का निर्माण गुढ़ा-ठठाना मीठडी के बीच, भारतीय रेलवे के निम्नलिखित में से किस डिवीजन के अन्तर्गत किया जा रहा है?
140.
खाद्य व कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय है
141.
राजस्थान लोकायुक्त तथा उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1973 में दी गयी परिभाषाओं से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) "मंत्री" से राजस्थान राज्य की मंत्रिपरिषद का कोई सदस्य (मुख्यमंत्री सहित) अभिप्रेत है, जो चाहे किसी भी नाम से ज्ञात हो अर्थात् मंत्री, राज्यमंत्री या उप मंत्री।
(II) "अधिकारी" से राजस्थान राज्य के क्रियाकलापों के सम्बन्ध में किसी लोक सेवा में या लोक पद पर नियुक्त व्यक्ति अभिप्रेत है।
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
142.
निम्नलिखित में से किस समिति ने यह सिफ़ारिश की थी कि एक वर्ष से कम की सजा प्राप्त कैदियों को खुले शिविरों में रखा जाना चाहिए एवं कैदियों को इन शिविरों में उनके परिवारों के साथ रहने की अनुमति दी जा सकती है?
143.
'कैओलिन' के नाम से किसे जाना जाता है?
144.
संचार हेतु व्योम तरंगों का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी आवृत्ति उपयुक्त होगी?
145.
दाँतों का क्षय प्रारंभ होता है, जब मुँह का pH होता है
146.
राजस्थान के निम्नलिखित में से किन जिलों में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (2001-2011) समान थी?
147.
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में कितनी बार राजस्थान विधान सभा में अपने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किए बिना सरकार बनाई है?
148.
निम्न संख्या श्रेणी का अगला पद होगा :
2, 8, 6, 8, 10, 8, 14, 8, ......Clear
149.
राजस्थान सरकार की योजनाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बालिका के जन्म पर ₹ 1 लाख के स्थान पर ₹ 1.5 लाख का सेविंग बॉण्ड मिलेगा।
(II) लखपति दीदी की श्रेणी में आने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को 2.5 प्रतिशत के बजाय 2.0 प्रतिशत ब्याज दर पर ₹ 1 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा।
सही विकल्प का चयन कीजिए :Clear
150.
आदर्श कारागार मैनुअल 2016 में दिए गए अध्यायों और उनकी विषय-वस्तु के सन्दर्भ में सूची-I को सूची-II से मेल कीजिए तथा नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही विकल्प चुनिये :
सूची-I (अध्याय) | सूची-II (विषय-वस्तु) |
(a) X | (I) जेलों का निरीक्षण |
(b) XII | (II) मृत्युदण्ड की सजा पाए कैदी |
(c) XVI | (III) कानूनी सहायता |
(d) XXVIII | (IV) कैदियों का प्रत्यावर्तन |
Clear