राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा, 2024 (21-09-2025) हल प्रश्न पत्र (प्रथम पारी)

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती, 2024
पद का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
परीक्षा दिनांक (वार)21-09-2025 (रविवार)
परीक्षा समयप्रातः 10.00 बजे से मध्यान्ह् 12.00 बजे तक (सुबह की पारी)
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
प्रश्न पत्रप्रथम पारी
प्रश्न पत्र कोड56HH
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
प्रश्न पत्र का स्तरप्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा (10वीं कक्षा) के समान होगा।
कुल प्रश्न120
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा।
समय02:00 घण्टे

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

क्र. सं.विषयप्रस्ताविक प्रश्न संख्या
1सामान्य हिन्दी20
2सामान्य अंग्रेजी15
3सामान्य ज्ञान70
3 (I)राजस्थान का भूगोल20
3 (II)राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति20
3 (III)भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5)10
3 (IV)सामान्य विज्ञान05
3 (V)सम-सामयिक घटनाएं (भारत- 5, राजस्थान- 5)10
3 (VI)बेसिक कम्प्यूटर05
4सामान्य गणित15
कुल120

1. A और B ने क्रमशः ₹ 84,000 और ₹ 80,000 का निवेश करके व्यापार शुरू किया। चार महीने बाद, B ने ₹ 12,000 का और निवेश किया। उसी समय C, ₹ 96,000 का निवेश करके व्यापार से जुड़ गया। व्यापार शुरू करने के एक वर्ष बाद होने वाले लाभ में A, B और C के लाभांशों में क्या अनुपात होगा?

  • (अ) 21 : 20 : 24
  • (ब) 21 : 23 : 24
  • (स) 21 : 20 : 16
  • (द) 21 : 22 : 16
उत्तर- (द) 21 : 22 : 16

2. वह राजस्थानी संत जिनकी रचनाएँ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं :

  • (अ) धन्ना भगत जी
  • (ब) देवनारायण जी
  • (स) दादू दयाल जी
  • (द) स्वामी स्वरूपदास
उत्तर- (अ) धन्ना भगत जी

3. राजस्थान में ‘मत्स्य उत्सव’ किस क्षेत्र में आयोजित किया जाता है?

  • (अ) बीकानेर
  • (ब) बूंदी
  • (स) अलवर
  • (द) अजमेर
उत्तर- (स) अलवर

4. मधुर ने दो वस्तुएँ क्रमशः ₹ 450 और ₹ 1,050 में खरीदीं। उसने पहली वस्तु 16% लाभ के साथ और दूसरी वस्तु 10% हानि के साथ बेची। इस सारे लेनदेन में उसका लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करें।

  • (अ) लाभ, 6%
  • (ब) लाभ, 2.5%
  • (स) हानि, 6%
  • (द) हानि, 2.2%
उत्तर- (द) हानि, 2.2%

5. MS Word किस प्रकार का सॉफ़्टवेयर है?

  • (अ) एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर
  • (ब) सिस्टम सॉफ़्टवेयर
  • (स) यूटिलिटी सॉफ़्टवेयर
  • (द) डिवाइस ड्राइवर
उत्तर- (अ) एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर

6. राजस्थान राज्य की पहली मेट्रो लाइन, जो 2015 में जयपुर में शुरू हुई थी, का नाम है :

  • (अ) पिंक लाइन
  • (ब) ब्लू लाइन
  • (स) रेड लाइन
  • (द) ऑरेंज लाइन
उत्तर- (अ) पिंक लाइन

7. सुनील ने एक वस्तु खरीदी और उसे 10% लाभ के साथ अंकित को बेच दिया। अंकित ने उसे 5% लाभ के साथ चेतन को बेच दिया। यदि चेतन ने उस वस्तु के लिए ₹ 1,386 चुकाए, तो सुनील ने वह वस्तु कितने में खरीदी थी?

  • (अ) ₹ 1,150
  • (ब) ₹ 1,200
  • (स) ₹ 1,225
  • (द) ₹ 1,240
उत्तर- (ब) ₹ 1,200

8. तीन संख्याएँ \frac{2}{3}:\frac{1}{2}:\frac{3}{4} के अनुपात में हैं। इनमें से सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी संख्या में अंतर 36 है। इन तीनों में सबसे छोटी संख्या है :

  • (अ) 54
  • (ब) 72
  • (स) 24
  • (द) 60
उत्तर- (ब) 72

9. निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थानी लोक नृत्य ऐसा है जिसमें कलाकार अपने सिर पर कई पीतल के घड़े या मिट्टी के मटके संतुलित करते हैं, और जिसे पुरुष एवं महिलाएँ दोनों प्रस्तुत करते हैं?

  • (अ) गैर
  • (ब) तेरह ताली
  • (स) भवई
  • (द) चकरी
उत्तर- (स) भवई

10. निम्नलिखित में से कौन सी वृक्ष प्रजाति राजस्थान में सामान्यतः पाई जाती है, लेकिन यह राज्य की देशज (स्थानीय) प्रजाति नहीं है?

  • (अ) विलायती कीकर
  • (ब) धौ
  • (स) रौंझ/सफेद कीकर
  • (द) कुमटिया
उत्तर- (अ) विलायती कीकर

Leave a Comment

error: Content is protected !!