सामान्य जानकारी
| परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती, 2024 |
| पद का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी |
| परीक्षा दिनांक (वार) | 20-09-2025 (शनिवार) |
| परीक्षा समय | प्रातः 10.00 बजे से मध्यान्ह् 12.00 बजे तक (सुबह की पारी) |
| प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 17-10-2025 |
| अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | – |
| प्रश्न पत्र | प्रथम पारी |
| प्रश्न पत्र कोड | 1XY2 |
| परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
| प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी |
| प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
| प्रश्न पत्र का स्तर | प्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा (10वीं कक्षा) के समान होगा। |
| कुल प्रश्न | 120 |
| अधिकतम अंक | 200 |
| ऋणात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा। |
| समय | 02:00 घण्टे |
नोट :-यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-
| क्र. सं. | विषय | प्रस्ताविक प्रश्न संख्या |
|---|---|---|
| 1 | सामान्य हिन्दी | 20 |
| 2 | सामान्य अंग्रेजी | 15 |
| 3 | सामान्य ज्ञान | 70 |
| 3 (I) | राजस्थान का भूगोल | 20 |
| 3 (II) | राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति | 20 |
| 3 (III) | भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) | 10 |
| 3 (IV) | सामान्य विज्ञान | 05 |
| 3 (V) | सम-सामयिक घटनाएं (भारत- 5, राजस्थान- 5) | 10 |
| 3 (VI) | बेसिक कम्प्यूटर | 05 |
| 4 | सामान्य गणित | 15 |
| कुल | 120 |
1. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, की बोर्ड शॉर्टकट ‘Ctrl + E’ का उपयोग _______ के लिए किया जाता है।
- (अ) चयनित टेक्स्ट को कॉपी करने
- (ब) टेक्स्ट को केंद्र में संरेखित करने
- (स) संपूर्ण दस्तावेज़ का चयन करने
- (द) टेक्स्ट के पहले शब्द को कैपिटल में लिखने
2. एम एस पॉवरपॉइंट में कॉन्फ़्रेंस स्लाइड शो के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा दृश्य प्रदर्शित किया जाता है?
- (अ) स्लाइड सॉर्टर दृश्य
- (ब) आउटलाइन दृश्य
- (स) स्लाइड दृश्य
- (द) स्लाइड शो दृश्य
3. निम्नलिखित में से कौन-सा इंटरनेट प्रोटोकॉल नहीं है?
- (अ) HTTP
- (ब) DNS
- (स) NIC
- (द) Telnet
4. Gmail द्वारा अधिकतम कितने MB का ईमेल अटैचमेंट समर्थित होता है, जिसके बाद वह उसे Google Drive लिंक में बदल देता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) 10 MB
- (ब) 15 MB
- (स) 20 MB
- (द) 25 MB
5. \frac{2}{3},\frac{3}{4},\frac{4}{5} और \frac{3}{2} का HCF क्या है?
- (अ) \frac{1}{10}
- (ब) \frac{3}{20}
- (स) \frac{1}{60}
- (द) \frac{3}{5}
6. कुछ व्यक्ति एक रेस्टोरेंट में गे। वे 1 : 2 : 3 के अनुपात में समूह A, B और C से जुड़े थे। समूह A, B और C के प्रत्येक सदस्य पर क्रमशः ₹ 156, ₹ 165 और ₹ 322 का औसत व्यय हुआ। सभी व्यक्तियों को एक साथ लेते हुए प्रति व्यक्ति औसत व्यय है :
- (अ) ₹ 165
- (ब) ₹ 214.35
- (स) ₹ 221
- (द) ₹ 242
7. स्टेशन P और स्टेशन Q के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। यदि एक ट्रेन स्टेशन P से Q तक 40 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है और स्टेशन Q से P तक 60 किमी/घंटा की गति से वापस आती है, और आने-जाने में कुल 5 घंटे का समय लगता है।
- (अ) 150 किमी
- (ब) 100 किमी
- (स) 180 किमी
- (द) 120 किमी
8. एक वस्तु को ₹ 1280 में बेचने पर होने वाली प्रतिशत हानि, उसी वस्तु को ₹ 1920 में बेचने पर होने वाले प्रतिशत लाभ के बराबर है। 25% लाभ कमाने के लिए वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होना चाहिए?
- (अ) ₹ 2000
- (ब) ₹ 2200
- (स) ₹ 1850
- (द) ₹ 1600
9. दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव में, एक प्रत्याशी को मान्य मतों का 55% मत मिले, जबकि 20% मत अमान्य पाए गए। यदि डाले गए मतों की कुल संख्या 7500 थी, तो दूसरे प्रत्याशी को मिले मान्य मतों की संख्या ज्ञात करें।
- (अ) 2800
- (ब) 3000
- (स) 2700
- (द) 3100
10. P ने Q को ₹ 5000 और R को कुछ राशि 14% वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर ऋण में दी। यदि 4 वर्ष पश्चात् P को कुल ₹ 4480 ब्याज मिला, तो R को ऋण पर दी गई राशि है :
- (अ) ₹ 1500
- (ब) ₹ 2100
- (स) ₹ 3000
- (द) ₹ 4200
11. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के निम्नलिखित ज़िलों में से किस ज़िले की साक्षरता दर सबसे कम थी?
- (अ) अलवर
- (ब) जालौर
- (स) चूरू
- (द) जयपुर
12. निम्नलिखित में से किस स्थान पर “प्रोजेक्ट चेतक” का मुख्यालय स्थित है, जिसे सड़क नेटवर्क के विस्तार और सुधार के लिए 3 अप्रैल 1980 को पुनः स्थापित किया गया था?
- (अ) बीकानेर
- (ब) अलवर
- (स) दौसा
- (द) अजमेर
13. निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का एक प्रभाग नहीं है?
- (अ) बीकानेर
- (ब) जोधपुर
- (स) अजमेर
- (द) उदयपुर
14. निम्नलिखित में से किस शहर में 2009 में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के डिपो पर एक औद्योगिक आपदा घटित हुई थी?
- (अ) चूरू
- (ब) बांसवाड़ा
- (स) जयपुर
- (द) जैसलमेर
15. राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में, RAPCC (आर ए पी सी सी) का पूर्ण रूप क्या है?
- (अ) राजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट कंज़र्वेशन
- (ब) राजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट कंट्रोल
- (स) राजस्थान एक्शन पॉलिसी फॉर क्लाइमेट कंज़र्वेशन
- (द) राजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज
16. राव जोधा ने जोधपुर शहर की स्थापना किस वर्ष में की थी?
- (अ) 1457 ई.
- (ब) 1458 ई.
- (स) 1459 ई.
- (द) 1460 ई.
17. देश के स्वतंत्रता संग्राम (1857 में) के दौरान अंग्रेजों द्वारा फांसी पर चढ़ाए जाने वाले राजस्थान के पहले व्यक्ति थे-
- (अ) विजय सिंह पथिक
- (ब) अर्जुन लाल सेठी
- (स) अमर चंद बांठिया
- (द) केसरी सिंह बारहठ
18. जब वस्तु को वक्रता केंद्र से परे रखा जाता है, तो अवतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब का आकार होता है :
- (अ) आवर्धित
- (ब) बिन्दु प्रतिबिम्ब
- (स) वस्तु के समान आकार का
- (द) वस्तु से छोटा
19. 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप- 2025 की मेज़बानी किस राज्य ने की थी?
- (अ) पंजाब
- (ब) उत्तर प्रदेश
- (स) मध्य प्रदेश
- (द) हरियाणा
20. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन “सिंदूर” कब शुरू किया गया था?
- (अ) 27 अप्रैल, 2025
- (ब) 10 मई, 2025
- (स) 07 मई, 2025
- (द) 22 अप्रैल, 2025
21. अगस्त, 2025 में ताशकंद में आयोजित एशियन जूनियर वुमन्स हैन्डबॉल चैम्पीयनशिप में भाग लेनेवाली राजस्थान से खिलाड़ी कौन थी?
- (अ) कियाना परिहार
- (ब) दिव्याकृति सिंह राठौर
- (स) नोरती मेवाड़ा
- (द) अवनी लेखरा
22. केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण के लिए संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत नई ऋण सीमा क्या है?
- (अ) ₹ 2 लाख
- (ब) ₹ 5 लाख
- (स) ₹ 3 लाख
- (द) ₹ 10 लाख
23. भारत के किस राज्य में “हॉर्नबिल फेस्टिवल” मनाया जाता है?
- (अ) नागालैंड
- (ब) असम
- (स) मणिपुर
- (द) मेघालय
24. “कपिल मुनि मेला” राजस्थान के किस क्षेत्र में लगता है?
- (अ) कोलायत
- (ब) चाकसू
- (स) चंदनपुर
- (द) नवलगढ़
25. राजस्थानी लोक कला का एक रूप जिसका प्रयोग दीवारों, द्वारों, चौखटों, चबूतरों, आँगन और पूजा स्थलों आदि को सजाने के लिए किया जाता है, कहलाता है :
- (अ) फड़
- (ब) मांडणा
- (स) पाने
- (द) कावड़
26. राजस्थान में निम्नलिखित में से किस स्मारक को “मारवाड़ का ताजमहल” कहा जाता है?
- (अ) जसवंत थड़ा
- (ब) देलवाड़ा मंदिर
- (स) रणकपुर जैन मंदिर
- (द) फतेह प्रकाश स्थान
27. राजस्थान में उत्तरी मेवाड़ के भीलों का प्रसिद्ध गीत, जो पुरुष और महिलाएं एक साथ गाते हैं, इस नाम से जाना जाता है :
- (अ) पटेल्या
- (ब) हमसीदो
- (स) लांगुरिया
- (द) मांड
28. रूप सिंह शेखावत, दयाराम और तारा शर्मा किस राजस्थानी नृत्य शैली के प्रसिद्ध कलाकार हैं?
- (अ) गरबा
- (ब) घूमर
- (स) भवाई नृत्य
- (द) तेरह ताली नृत्य
29. राजस्थान के संगीतमय नाटक “रम्मत लोकनाट्य” में नाटक के कलाकारों को कहा जाता है :
- (अ) कथकण
- (ब) जोगी
- (स) मेडिया
- (द) खेलर्स
30. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए-
| सूची-I (शब्द) | सूची-II (विशेषण) |
|---|---|
| (a) दुबला | (I) संख्यावाचक विशेषण |
| (b) पच्चीस | (II) तुलनात्मक विशेषण |
| (c) अत्यंत | (III) गुणवाचक विशेषण |
| (d) अधिक | (IV) प्रविशेषण |
नीचे दिये गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
- (अ) a-III, b-I, c-IV, d-II
- (ब) a-III, b-II, c-IV, d-I
- (स) a-IV, b-I, c-II, d-III
- (द) a-II, b-IV, c-III, d-I
31. निम्नलिखित में से ‘तत्सम’ शब्द है-
- (अ) धरती
- (ब) जीभ
- (स) मीत
- (द) रात्रि
32. निम्नलिखित में से तद्भव शब्दों का चयन कीजिए-
(a) सूरज, (b) पुष्प, (c) अग्नि, (d) मोर, (e) पर्ण
नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
- (अ) केवल b और e
- (ब) केवल a और d
- (स) केवल a और c
- (द) केवल d और e
33. निम्नलिखित में से कौन-सा देशज शब्द नहीं है?
- (अ) कटोरा
- (ब) डिबिया
- (स) मयूर
- (द) फुनगी
34. निम्नलिखित शब्दों में से विदेशज शब्द का चयन कीजिए-
- (अ) अपील
- (ब) ठेठ
- (स) सक्तु
- (द) आग
35. ‘परीक्षा’ का संधि-विच्छेद होगा-
- (अ) परी + क्षा
- (ब) परि + क्षा
- (स) परी + ईक्षा
- (द) परि + ईक्षा
36. ‘उच्चारण’ शब्द का संधि-विच्छेद होगा-
- (अ) उत् + चारण
- (ब) उद् + चारण
- (स) उ + चारण
- (द) उच्चा + रण
37. ‘अतिरिक्त’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
- (अ) अ
- (ब) अत्
- (स) अति
- (द) अत्या
38. ‘सुनहरा’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
- (अ) सुन
- (ब) सोना
- (स) रा
- (द) हरा
39. श्री जानकी लाल भांड राजस्थान की निम्नलिखित में से किस पारंपरिक प्रदर्शन कला में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं?
- (अ) कठपुतली
- (ब) बहरूपिया
- (स) कालबेलिया
- (द) रम्मत
40. राजस्थान की कौन-सी झील “तीर्थ राज” (तीर्थ स्थलों का राजा) के नाम से प्रसिद्ध है?
- (अ) आनासागर झील
- (ब) पिछोला झील
- (स) पुष्कर झील
- (द) सिलिसेढ़ झील
41. 14 अगस्त 1947 को, भारतीय संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव कैसे हुआ? (निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) प्रांतीय विधान सभाओं द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव।
- (ब) प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव।
- (स) ब्रिटेन की महारानी द्वारा मनोनीत।
- (द) भारत के वायसराय द्वारा मनोनीत।
42. राज्यपाल द्वारा जारी किया गया अध्यादेश, राज्य विधानमंडल के पुनः सत्रारंभ के बाद, अधिकतम कितने समय तक प्रभावी रहता है?
- (अ) 18 सप्ताह
- (ब) 6 सप्ताह
- (स) 24 सप्ताह
- (द) 20 सप्ताह
43. भारतीय संविधान का अनुच्छेद-60 निम्नलिखित से संबंधित है :
- (अ) भारत के राष्ट्रपति द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान
- (ब) भारत के राष्ट्रपति का चुनाव
- (स) भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने की योग्यता
- (द) राष्ट्रपति के पद के लिए शर्तें
44. भारत में कितने उच्च न्यायालय हैं, जिनका क्षेत्राधिकार एक से अधिक राज्यों पर है (संघ शासित प्रदेश शामिल नहीं)?
- (अ) पाँच
- (ब) आठ
- (स) सात
- (द) तीन
45. भारतीय संविधान की किस सूची के अंतर्गत, “स्थानीय सरकार” का विषय शामिल है?
- (अ) राज्य सूची
- (ब) संघ सूची
- (स) समवर्ती सूची
- (द) कल्याण सूची
46. राजस्थान की आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, अग्रिम अनुमानों के आधार पर वर्ष 2024-25 के लिए वर्तमान मूल्यों पर अनुमानित प्रति व्यक्ति आय है :-
- (अ) ₹ 1,66,647
- (ब) ₹ 1,95,053
- (स) ₹ 1,85,053
- (द) ₹ 1,90,053
47. नवंबर 2025 में निम्नलिखित में से किस खेल की मेजबानी राजस्थान में की जाएगी?
- (अ) 5वें खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
- (ब) खो खो विश्व कप 2025
- (स) खेलो इंडिया पैरा गेम्स
- (द) हॉकी पुरुष एशिया कप
48. राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना का उद्देश्य क्या है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) किसानों और मजदूरों को मृत्यु या उनके शरीर के विभिन्न अंगों में चोट लगने की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- (ब) किसानों को उनके खेतों पर सिंचाई संरचनाओं के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- (स) किसानों को कृषि उपकरण और मशीनरी खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- (द) भूमिहीन किसानों को कृषि भूमि खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
49. राजस्थान राज्य बजट 2025-26 के अनुसार, ‘ब्लॉक प्रिंटिंग ज़ोन’ की स्थापना कहाँ की जाएगी?
- (अ) बगरू
- (ब) सीकर
- (स) सांगानेर
- (द) जोधपुर
50. जुलाई 2025 के दौरान राजस्थान में कलाम युवा नेतृत्व सम्मेलन (KYLC 7.0) कहाँ आयोजित किया गया?
- (अ) जोधपुर
- (ब) जैसलमेर
- (स) जयपुर
- (द) उदयपुर
51. निम्नलिखित में से कौन-सा एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) एम. एस. पेंट
- (ब) एडोब फोटोशॉप
- (स) यूनिक्स (Unix)
- (द) डब्ल्यू. पी. एस. ऑफिस (WPS Office)
52. नए राजस्थान राज्य के गठन पर, राजस्थान राज्य के पहले महाधिवक्ता कौन बने? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) डॉ. एल. एम. सिंघवी
- (ब) श्री. जी. सी. कासलीवाल
- (स) डॉ. एस. के. तिवारी
- (द) श्री आर. के . रस्तोगी
53. राज्य का राज्यपाल अन्य मंत्रियों की नियुक्ति किसके परामर्श पर करते हैं?
- (अ) अध्यक्ष
- (ब) उच्च न्यायालय
- (स) मुख्यमंत्री
- (द) प्रधान मंत्री
54. राजप्रमुख की संस्था के समाप्त होने के बाद राजस्थान के पहले राज्यपाल कौन बने? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) गुरुमुख निहाल सिंह
- (ब) महाराज मान सिंह द्वितीय
- (स) रघुकुल तिलक
- (द) श्री बलि राम भगत
55. भारत में अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति निम्नलिखित में से कौन करता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) भारत के राष्ट्रपति
- (ब) भारत के प्रधान मंत्री
- (स) भारत के मुख्य न्यायाधीश
- (द) राज्य का राज्यपाल
56. आरटीआई अधिनियम- 2005 के अनुसार ए-3 या छोटे आकार के काग़ज पर प्रति पृष्ठ सूचना के लिए शुल्क क्या है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) ₹ 20 प्रति पृष्ठ
- (ब) ₹ 10 प्रति पृष्ठ
- (स) ₹ 12 प्रति पृष्ठ
- (द) ₹ 2 प्रति पृष्ठ
57. मानव हृदय में कितने कक्ष होते हैं?
- (अ) 1
- (ब) 2
- (स) 3
- (द) 4
58. मलेरिया रोग किसके द्वारा होता है?
- (अ) प्रोटोजोआ
- (ब) वायरस (विषाणु)
- (स) बैक्टीरिया (जीवाणु)
- (द) कवक
59. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें-
| सूची-I (रासायनिक सूत्र) | सूची-II (यौगिक का नाम) |
|---|---|
| (a) Na2CO3 . 10H2O | (I) बेकिंग सोडा |
| (b) Ca(OH)2 | (II) प्लास्टर ऑफ पेरिस |
| (c) NaHCO3 | (III) वाशिंग सोडा |
| (d) CaSO4 . \frac{1}{2}H2O | (IV) बुझा हुआ चूना |
नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
- (अ) a-II, b-I, c-IV, d-III
- (ब) a-I, b-III, c-IV, d-II
- (स) a-III, b-IV, c-I, d-II
- (द) a-IV, b-III, c-II, d-I
60. किसी विशिष्ट रिएक्टर/भट्टी में उच्च तापमान पर अपशिष्ट को जलाने की प्रक्रिया को कहा जाता है :
- (अ) लैंडफिल
- (ब) पुनर्चक्रण
- (स) वर्मीकंपोस्टिंग
- (द) भस्मीकरण
61. Choose the most appropriate option to translate the given sentence from English to Hindi :
“You will need the registrar’s signature on this document.”
- (अ) आपके इस दस्तावेज पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर होना चाहिए।
- (ब) आपको इस दस्तावेज पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।
- (स) इस दस्तावेज पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर करवा लें।
- (द) इस दस्तावेज पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर हो सकता है।
62. What is the official term for “a written statement confirmed by oath or affirmation, for use as evidence in court”?
- (अ) arbitration (विवाचन)
- (ब) surveillance (निगरानी)
- (स) affidavit (हलफ़नामा)
- (द) executive (कार्यकारी)
63. राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित है?
- (अ) चूरू
- (ब) राजसमंद
- (स) भीलवाड़ा
- (द) बीकानेर
64. कर्क रेखा राजस्थान के निम्नलिखित में से किस भाग से होकर गुजरती है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) उत्तरी सिरा
- (ब) दक्षिणी सिरा
- (स) मध्य भाग
- (द) पूर्वी सिरा
65. निम्नलिखित में से कौन-सी चोटी राजस्थान के मध्य अरावली पर्वतमाला में स्थित है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) रघुनाथगढ़
- (ब) तारागढ़
- (स) जरगा
- (द) अचलगढ़
66. “छप्पन मैदान” राजस्थान के निम्नलिखित में से किस बेसिन से संबंधित है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) बनास बेसिन
- (ब) माही बेसिन
- (स) लूनी बेसिन
- (द) साबरमती बेसिन
67. राजस्थान के कोटा, बूंदी और झालावाड़ क्षेत्रों में निम्नलिखित में से किस प्रकार की मिट्टी मुख्य रूप से पाई जाती है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) रेगिस्तानी मिट्टी
- (ब) लाल-पीली मिट्टी
- (स) काली मिट्टी
- (द) लैटेराइट मिट्टी
68. किसी धनराशि पर 10% वार्षिक दर से 2 वर्षों के चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज का अंतर ₹ 12.50 है। धनराशि ज्ञात कीजिए जबकि ब्याज की गणना वार्षिक है।
- (अ) ₹ 500
- (ब) ₹ 1000
- (स) ₹ 1250
- (द) ₹ 1500
69. भुवन ने कुल ₹ 20,000 की राशि का कुछ भाग साधारण ब्याज पर और शेष भाग चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया। यदि ब्याज की दर 10% वार्षिक है और 2 वर्ष के अंत में उसे कुल ₹ 4120 ब्याज मिला, तो साधारण ब्याज पर निवेश की गई राशि ज्ञात करें।
- (अ) ₹ 7500
- (ब) ₹ 7800
- (स) ₹ 8000
- (द) ₹ 8250
70. तीन बाल्टियों में 4 : 5 : 7 के अनुपात में गेंदें थीं। जब प्रत्येक बाल्टी में 10 गेंदें और डाल दी गई, तो अनुपात 6 : 7 : 9 हो गया। शुरू में गेंदों की कुल संख्या थी :
- (अ) 64
- (ब) 80
- (स) 96
- (द) 110
71. दो संख्याओं के औसत का उनमें से एक संख्या के साथ अनुपात 4 : 7 है। छोटी संख्या का बड़ी संख्या के साथ अनुपात क्या है?
- (अ) 1 : 7
- (ब) 2 : 5
- (स) 1 : 5
- (द) 3 : 7
72. विमल, प्रेमल और श्यामल ने ₹ 50,000 का निवेश करके साझेदारी में एक व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। विमल ने प्रेमल से ₹ 4000 अधिक और प्रेमल ने श्यामल से ₹ 5000 अधिक निवेश किए। यदि वे कुल ₹ 35,000 का लाभ कमाते हैं, तो लाभ में से विमल को कितनी राशि मिलेगी?
- (अ) ₹ 9500
- (ब) ₹ 14,700
- (स) ₹ 11,800
- (द) ₹ 16,500
73. X, Y और Z प्रत्येक किसी काम को क्रमशः 24, 6 और 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। मिलकर काम करने पर वे उस काम को कितने दिनों में कर लेंगे?
- (अ) \frac{7}{24}
- (ब) 12
- (स) 3\tfrac{1}{7}
- (द) 3\tfrac{3}{7}
74. 18 पुरुष अथवा 28 महिलाएँ किसी काम को 20 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि 6 पुरुष तथा 4 महिलाएँ मिलकर काम करें, तो काम कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
- (अ) 30
- (ब) 45
- (स) 42
- (द) 36
75. 108 km/h की गति से दौड़ रही 970 मीटर लंबी रेलगाड़ी एक सुरंग को 1 मिनट 9 सेकंड में पार कर लेती है। सुरंग की लंबाई (मीटर में) है :
- (अ) 1080
- (ब) 1090
- (स) 1100
- (द) 1120
76. एक कंपनी एक सप्ताह में 6650 इलेक्ट्रिक मोटरों का उत्पादन करती है। कंपनी सोमवार से शुक्रवार तक काम करती है। दैनिक उत्पादन प्रतिशत में निम्नलिखित ग्राफ द्वारा दर्शाया गया है।

मंगलवार और गुरुवार को उत्पादित विद्युत मोटरों की संख्या क्रमशः है-
- (अ) 1197, 1330
- (ब) 1463, 1596
- (स) 1064, 1330
- (द) 1064, 1197
77. निम्नलिखित भेदों में से कौन-सा संज्ञा का भेद नहीं है?
- (अ) जातिवाचक
- (ब) द्रव्यवाचक
- (स) आश्चर्यवाचक
- (द) व्यक्तिवाचक
78. “वह लड़का पकड़ा गया, जो कल यहाँ आया था।”- वाक्य में ‘जो’ सर्वनाम का संबंध इनमें से किससे है?
- (अ) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- (ब) पुरुषवाचक सर्वनाम
- (स) संबंधवाचक सर्वनाम
- (द) निजवाचक सर्वनाम
79. जिन क्रियाओं का फल कर्म पर पड़ता है, वे कही जाती हैं-
- (अ) सकर्मक क्रिया
- (ब) अकर्मक क्रिया
- (स) अपूर्ण क्रिया
- (द) पूर्वकालिक क्रिया
80. निम्नलिखित शब्दों में से ‘चाँदनी’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है?
- (अ) चन्द्रप्रभा
- (ब) तरंगिणी
- (स) ज्योत्सना
- (द) कौमुदी
81. ‘अनुकूल’ शब्द का विलोम होगा-
- (अ) व्यय
- (ब) प्रतिकूल
- (स) सुगम
- (द) अनुज
82. ‘सबसे पहले गिने जाने वाला’ वाक्यांश के लिए उचित शब्द होगा-
- (अ) अग्रगण्य
- (ब) अनुज
- (स) अद्वितीय
- (द) अगणित
83. निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
- (अ) इस विद्यालय में दो सौ छात्र हैं।
- (ब) महादेवी छायावादी कवयित्री हैं।
- (स) यह मेरी पुस्तक है।
- (द) दुर्गा के अनेकों नाम हैं।
84. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य संदिग्ध वर्तमान काल का है?
- (अ) मोहन सुबह उठता है।
- (ब) मोहन आ रहा होगा।
- (स) चाँद अभी-अभी निकला है।
- (द) संभवतः वह कल जाएगा।
85. ‘अंगारों पर पैर रखना’ मुहावरे का अर्थ है-
- (अ) जान बूझकर हानिकारक कार्य करना
- (ब) स्वयं को होशियार समझना
- (स) क्रोधित होना
- (द) हद से ज्यादा सावधानी रखना
86. ‘Notification’ के लिए प्रयुक्त होने वाला समानार्थी हिन्दी शब्द है-
- (अ) अनुस्मारक
- (ब) परिपत्र
- (स) अधिसूचना
- (द) कार्यालय आदेश
87. भारत सरकार ‘सर्वशिक्षा अभियान’ का विस्तृत रूप से प्रचार करना चाहती है, वह इसका प्रचार कैसे करेगी?
- (अ) प्रेस विज्ञप्ति द्वारा
- (ब) अधिसूचना द्वारा
- (स) अनुस्मारक द्वारा
- (द) कार्यालय आदेश द्वारा
88. Fill in the blank in the following sentence with the correct tense :
Jubin ________ the plum cake by this time tomorrow.
- (अ) is baking
- (ब) had baked
- (स) have being baked
- (द) will have baked
89. Choose the most appropriate option to convert the following sentence from Active to Passive voice :
She told him to come early.
- (अ) He told her to come early.
- (ब) He had been told by her to arrive late.
- (स) He was told by her to come early.
- (द) Come early, she told him.
90. Choose the most appropriate option to convert the following sentence from Direct to Indirect speech :
Pali said, “Arjun, please put your hat back on.”
- (अ) Pali requested Arjun to put his hat back on.
- (ब) Arjun was requested by Pali to put his hat on.
- (स) Pali asked Arjun to put her hat back.
- (द) Pali told Arjun to put on his hat.
91. 25 मार्च 1948 को गठित, राजस्थान संघ के पहले प्रधानमंत्री कौन बने थे?
- (अ) हीरालाल शास्त्री
- (ब) शोभा राम
- (स) गोकुल लाल असावा
- (द) माणिक्य लाल वर्मा
92. निम्नलिखित में से राजस्थान से कौन भारत के 11वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत रहे?
- (अ) प्रतिभा पाटिल
- (ब) जगदीप धनखड़
- (स) गोपाल स्वरूप पाठक
- (द) भैरों सिंह शेखावत
93. “नागरचोल” किस राजस्थानी भाषा की उपबोली है?
- (अ) शेखावाटी
- (ब) हाड़ौती
- (स) मेवाड़ी
- (द) ढूंढाड़ी
94. मोतीलाल मेनारिया के अनुसार, वह काव्य ग्रन्थ जिसमें हमें राजा की महानता, उसकी विजयों, युद्धों और वीरता का वर्णन मिलता है, उसे कहते हैं :
- (अ) रासो
- (ब) वेलि
- (स) वचनिका
- (द) झामाल
95. ‘मालवी’ भाषा को लिखने के लिए किस लिपि का प्रयोग किया जाता है?
- (अ) गुरुमखी
- (ब) देवनागरी
- (स) उर्दू
- (द) रोमन
96. श्रावण माह में तीज के अवसर पर राजस्थानी पुरुष किस प्रकार की पगड़ी पहनते हैं? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) मदील
- (ब) मोठड़ा
- (स) लहरिया
- (द) बंधेज
97. नीचे सूचीबद्ध नामों में से कौन-सा आभूषण राजस्थानी महिलाओं द्वारा गले में पहना जाता है?
- (अ) तिमानियां
- (ब) कर्णफूल
- (स) नोगरी
- (द) राखड़ी
98. निम्नलिखित में से किस संगीतकार समुदाय के बीच पश्चिमी राजस्थान में मोरचंग (ज्यूज़ हार्प) विशेष रूप से लोकप्रिय है?
- (अ) भोपा
- (ब) सहरिया
- (स) लंगा
- (द) नट
99. वीर तेजाजी का मुख्य मंदिर राजस्थान में निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
- (अ) रणथंभौर
- (ब) कुशलगढ़
- (स) परबतसर
- (द) बागोर
100. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में रणकपुर जवाई बाँध महोत्सव- 2025 मनाया गया?
- (अ) माउंट आबू
- (ब) बूंदी
- (स) झालावड़
- (द) पाली
101. राजस्थान में जलोढ मिट्टी के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- (अ) यह कम उपजाऊ मिट्टी है।
- (ब) यह मिट्टी गेहूँ, कपास, सरसों और तंबाकू के लिए उपयुक्त नहीं है।
- (स) यह कैल्सियम, फॉस्फोरस, पोटाश और लौह तत्वों से भरपूर है, लेकिन इसमें नाइट्रोजन की कमी होती है।
- (द) इसे रेगुर मिट्टी के नाम से भी जाना जाता है।
102. राजस्थान की जलवायु को निम्नलिखित में से कौन-सा कारक प्रभावित नहीं करता है?
- (अ) समुद्र से दूरी
- (ब) अक्षांशीय स्थिति
- (स) पवन की दिशा
- (द) राज्य में बोली जाने वाली बोलियाँ
103. राजस्थान में 2024 में, मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान किस महीने में दीर्घावधि औसत वर्षा का सबसे कम प्रतिशत दर्ज किया गया?
- (अ) सितंबर
- (ब) जून
- (स) जुलाई
- (द) अगस्त
104. निम्नलिखित में से कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य, राजस्थान के बारां क्षेत्र में स्थित है?
- (अ) रामसागर वन्यजीव अभयारण्य
- (ब) सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य
- (स) वनविहार वन्यजीव अभयारण्य
- (द) शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
105. मनसा माता संरक्षण रिजर्व राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है?
- (अ) झुंझुनू
- (ब) जयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) बीकानेर
106. निम्नलिखित में से कौन-सी झील अलवर, राजस्थान में स्थित है?
- (अ) सिलीसेढ़
- (ब) डीडवाना
- (स) आनंद सागर
- (द) कनक सागर
107. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य माही नदी बेसिन का हिस्सा नहीं है?
- (अ) मध्य प्रदेश
- (ब) गुजरात
- (स) उत्तर प्रदेश
- (द) राजस्थान
108. भारत की जनगणना (2011) के अनुसार, राजस्थान की कुल जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत थी?
- (अ) 10.11%
- (ब) 5.66%
- (स) 7.85%
- (द) 11.20%
109. राजस्थान में राणा प्रताप सागर बाँध किस नदी पर बना है?
- (अ) बनास
- (ब) लूनी
- (स) चंबल
- (द) माही
110. राजस्थान के निम्नलिखित ज़िलों में सागवान (सागौन) के वृक्षों का वन सर्वाधिक पाया जाता है-
- (अ) उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़
- (ब) सिरोही, पाली, अजमेर, जयपुर
- (स) जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, चूरू
- (द) सीकर, झुंझुनू, कोटा, नागौर
111. Choose the most appropriate option to transform the following Negative Sentence to an Affirmative Sentence :
We did not find many students.
- (अ) No students were found.
- (ब) We found a few students.
- (स) Some of us were found.
- (द) Students were hardly ever found.
112. Choose the most appropriate option to transform the given Interrogative Sentence to a Negative Sentence :
Why blame him?
- (अ) He deserves all the blame.
- (ब) He is usually the target of the blame.
- (स) He should not be blamed.
- (द) Should he not be blamed?
113. Choose the most appropriate option to transform the given Assertive Sentence to an Exclamatory Sentence :
It is sad to think that he died so young.
- (अ) Wish he was still here!
- (ब) Alas! He died so young.
- (स) Bravo! He died but young.
- (द) Did he really die at such a young age?
114. Choose the most appropriate option to correct the following sentence :
He has been to Amrapalli, did he?
- (अ) should he?
- (ब) hadn’t he?
- (स) didn’t he?
- (द) hasn’t he?
115. Fill in the blank with the most appropriate word to complete the given sentence :
I was _________ with work towards the end of the year.
- (अ) inundated
- (ब) enundated
- (स) enunciated
- (द) undated
116. Match List I with List II –
| List I (Sentences) | List II (Articles) |
|---|---|
| (a) He won _______ Tony award last year. | (I) a |
| (b) German is _______ difficult language. | (II) an |
| (c) Prince Vikramaditya is ________ amiable person. | (III) the |
Choose the most appropriate answer from the options given below :
- (अ) a-I, b-III, c-II
- (ब) a-III, b-II, c-I
- (स) a-II, b-III, c-I
- (द) a-III, b-I, c-II
117. Choose the sentence with the correct use of determiners.
- (अ) Each student brought his book.
- (ब) They have much apples.
- (स) I don’t have a informations.
- (द) There is several money in his account.
118. Fill in the blank with the most appropriate preposition :
The court has absolved him ________ the crime.
- (अ) from
- (ब) of
- (स) with
- (द) along
119. Choose the option with correct use of punctuation(s) :
- (अ) “I am going to the mall” tomorrow, she said.
- (ब) The prodigy, is but just two Maya.
- (स) Ah! We are ruined.
- (द) Please send the following items of furniture : chairs benches tables and stools.
120. Choose the most appropriate option to translate the following sentence from Hindi to English :
“मैं तुम्हें कोई स्पष्टीकरण नहीं देने वाला हूँ।”
- (अ) I am not going to give you a warning.
- (ब) I am not going to give you any advice.
- (स) I am not willing to give you the permission.
- (द) I am not going to give you any explanation.