राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा, 2024 (20-09-2025) हल प्रश्न पत्र (द्वितीय पारी)

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती, 2024
पद का नामचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
परीक्षा दिनांक (वार)20-09-2025 (शनिवार)
परीक्षा समयअपरान्ह् 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक (शाम की पारी)
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि17-10-2025 (शुक्रवार)
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
प्रश्न पत्रद्वितीय पारी
प्रश्न पत्र कोडDB29
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
प्रश्न पत्र का स्तरप्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा (10वीं कक्षा) के समान होगा।
कुल प्रश्न120
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा।
समय02:00 घण्टे

नोट :-यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

क्र. सं.विषयप्रस्ताविक प्रश्न संख्या
1सामान्य हिन्दी20
2सामान्य अंग्रेजी15
3सामान्य ज्ञान70
3 (I)राजस्थान का भूगोल20
3 (II)राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति20
3 (III)भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5)10
3 (IV)सामान्य विज्ञान05
3 (V)सम-सामयिक घटनाएं (भारत- 5, राजस्थान- 5)10
3 (VI)बेसिक कम्प्यूटर05
4सामान्य गणित15
कुल120

1. 15 जनवरी 2025 को सैनिक दिवस कहाँ मनाया जाता?

  • (अ) दिल्ली
  • (ब) बैंगलोर
  • (स) गुवाहाटी
  • (द) पूणे
उत्तर- (द) पूणे

2. निम्नलिखित में से किसे सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में पद्म भूषण-2025 से सम्मानित किया गया है?

  • (अ) श्री सुशील कुमार मोदी
  • (ब) श्री राम नाईक
  • (स) श्रीमती अंरुधति भट्टाचार्य
  • (द) डॉ. सीताराम जिंदल
उत्तर- (अ) श्री सुशील कुमार मोदी

3. राजस्थान की वह विख्यात झील, जिसका द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लगभग 6 वर्षों तक जल-विमान बेस के रूप में उपयोग किया गया था, है:

  • (अ) आनासागर
  • (ब) राजसमंद
  • (स) नक्की
  • (द) पिछोला
उत्तर- (ब) राजसमंद

4. 1428 में कौन-सी छोटी से छोटी संख्या को जोड़ने पर प्राप्त संख्या 3, 4, 5 और 6 से पूर्णतः विभाज्य होगी?

  • (अ) 15
  • (ब) 18
  • (स) 9
  • (द) 12
उत्तर- (द) 12

5. कागज पर मुद्रित अक्षरों और संख्याओं को पहचानने में सक्षम उपकरण कौन-सा है?

  • (अ) ओ.सी.आर. (OCR)
  • (ब) एस.एस.डी. (SSD)
  • (स) बी.सी.आर. (BCR)
  • (द) ओ.एम.आर. (OMR)
उत्तर- (अ) ओ.सी.आर. (OCR)

6. दो वर्ष पूर्व, विनय तथा आशु की आयु में 3 : 4 का अनुपात था। एक वर्ष पश्चात उनकी आयु में 7 : 9 का अनुपात होगा। आशु की वर्तमान आयु क्या है?

  • (अ) 26 वर्ष
  • (ब) 24 वर्ष
  • (स) 27 वर्ष
  • (द) 25 वर्ष
उत्तर- (अ) 26 वर्ष

7. राजस्थान ने 7वें खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2025 में कौन-सा स्थान प्राप्त किया?

  • (अ) पंचम
  • (ब) तृतीय
  • (स) द्वितीय
  • (द) प्रथम
उत्तर- (ब) तृतीय

8. सिधमुख-वृहद् सिंचाई परियोजना, मुख्य रूप से राजस्थान के निम्नलिखित में से, किस क्षेत्र को लाभान्वित करती है?

  • (अ) बीकानेर
  • (ब) अलवर
  • (स) भरतपुर
  • (द) हनुमानगढ़
उत्तर- (द) हनुमानगढ़

9. राजस्थान में कोलाना हवाई अड्डा कहाँ स्थित है?

  • (अ) सीकर
  • (ब) टोंक
  • (स) झालावाड़
  • (द) नागौर
उत्तर- (स) झालावाड़

10. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए, भारत का राष्ट्रपति निम्न से परामर्श करता है :

  • (अ) मुख्यमंत्री
  • (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • (स) केंद्रीय गृह मंत्री
  • (द) प्रधानमंत्री
उत्तर- (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश

11. निम्नलिखित में से कौन-सी चंबल नदी की सहायक नदी नहीं है?

  • (अ) पारबती
  • (ब) कालीसिंध
  • (स) माही
  • (द) बनास
उत्तर- (स) माही

12. निम्नलिखित में से कौन-सा आभूषण राजस्थानी पुरुष अपने कानों में पहनते हैं?

  • (अ) हँसुली
  • (ब) चूँप
  • (स) मुंदरी
  • (द) मुरकी
उत्तर- (द) मुरकी

13. राजस्थान में प्राचीन और प्रमुख “जीण माता मंदिर” किस शहर के नजदीक स्थित है? (निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:)

  • (अ) झुंझुनू
  • (ब) चूरू
  • (स) बीकानेर
  • (द) सीकर
उत्तर- (द) सीकर

14. आर.टी.आई. अधिनियम (2005) की निम्नलिखित में से किस धारा में सूचना के प्रकटीकरण से छूट का प्रावधान है?

  • (अ) धारा 4
  • (ब) धारा 8
  • (स) धारा 12
  • (द) धारा 3
उत्तर- (ब) धारा 8

15. भारतीय संविधान के अनुसार, जो व्यक्ति राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं है, उसे मंत्री नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन यदि वह नियुक्ति की तिथि से ________ के भीतर राज्य विधानमंडल का सदस्य निर्वाचित नहीं होता है, तो उसे पद छोड़ना पड़ता है।

  • (अ) 8 माह
  • (ब) 15 माह
  • (स) 6 माह
  • (द) 12 माह
उत्तर- (स) 6 माह

16. भारत की जनगणना (2011) के अनुसार, राजस्थान राज्य में, निम्नलिखित में से किस जिले की जनसंख्या (संख्या में) सबसे कम थी?

  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) चूरू
  • (स) राजसमंद
  • (द) बाड़मेर
उत्तर- (अ) जैसलमेर

17. उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और डूंगरपुर राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का हिस्सा है? (निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:)

  • (अ) ब्रज
  • (ब) मेवाड़
  • (स) मारवाड़
  • (द) हाड़ौती
उत्तर- (ब) मेवाड़

18. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्र में बालक/बालिका (0-6 आयु समूह) लिंगानुपात था:

  • (अ) 892
  • (ब) 933
  • (स) 911
  • (द) 874
उत्तर- (अ) 892

19. कंप्यूटर विज्ञान परिभाषिक शब्दावली में, एस एम् टी पी (SMTP) का पूर्ण रूप है :

  • (अ) सोर्स मेल ट्रांसपोर्ट प्रोटोकॉल
  • (ब) सिंपल मेल ट्रांसपोर्ट प्रोटोकॉल
  • (स) सोर्स मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल
  • (द) सिंपल मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल
उत्तर- (द) सिंपल मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल

20. यदि x + y = 10, y + z = 8 और z + x = 24 है, तो x, y और z का औसत है :

  • (अ) 10
  • (ब) 9
  • (स) 14
  • (द) 7
उत्तर- (द) 7

21. “बातां री फुलवारी” (लोक कथाओं का संग्रह) किसने लिखा था?

  • (अ) कन्हैयालाल सेठिया
  • (ब) श्यामल दास
  • (स) विजयदान देथा
  • (द) नथमल जोशी
उत्तर- (स) विजयदान देथा

22. एक व्यक्ति ने ₹ 21 में 4 की दर से कुछ टॉफियाँ खरीदीं और उन्हें ₹ 13 में 2 की दर से बेच दिया। इस सारे लेनदेन में उसे ₹ 180 का लाभ हुआ। उसने कितनी टॉफियाँ खरीदीं थी?

  • (अ) 144
  • (ब) 140
  • (स) 132
  • (द) 150
उत्तर- (अ) 144

23. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद मौलिक कर्तव्यों से संबंधित है?

  • (अ) अनुच्छेद 51 A
  • (ब) अनुच्छेद 244 A
  • (स) अनुच्छेद 51
  • (द) अनुच्छेद 42 A
उत्तर- (अ) अनुच्छेद 51 A

24. निम्नलिखित में से कौन, राजस्थान में, कामड़िया पंथ के संस्थापक हैं?

  • (अ) पाबूजी
  • (ब) रामदेवजी
  • (स) देवनारायणजी
  • (द) मल्लिनाथजी
उत्तर- (ब) रामदेवजी

25. निम्न में से कौन-सा राजस्थान में जैन समुदाय का सबसे बड़ा मेला है जो चंदनपुर गाँव में मनाया जाता है?

  • (अ) श्री महावीरजी मेला
  • (ब) कपिल मुनि मेला
  • (स) भर्तृहरि मेला
  • (द) डिग्गी कल्याणजी मेला
उत्तर- (अ) श्री महावीरजी मेला

26. अलीबख्शी ख्याल राजस्थान के किस क्षेत्र में प्रचलित एक लोक नाट्य शैली है?

  • (अ) अलवर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) जोधपुर
उत्तर- (अ) अलवर

27. वर्ष 2025 में राजस्थान से निम्नलिखित में से किसे पद्म श्री सम्मान प्राप्त हुआ है?

  • (अ) बेगम बतूल
  • (ब) गुलाबो सपेरा
  • (स) अवनि लेखरा
  • (द) मुन्ना मास्टर
उत्तर- (अ) बेगम बतूल

28. A तथा B मिलकर किसी काम को 10 दिन में कर सकते हैं; B तथा C मिलकर उसी काम को 12 दिन में कर सकते हैं, जबकि A तथा C मिलकर उसे 15 दिन में कर सकते हैं। यदि A, B तथा C मिलकर कार्य करें तो वे कितने समय में उसी काम को कर लेंगे?

  • (अ) 7\tfrac{1}{2} दिन
  • (ब) 8 दिन
  • (स) 8\tfrac{1}{2} दिन
  • (द) 7 दिन
उत्तर- (ब) 8 दिन

29. ग्राफ का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।

RSSB 4th Grade 2025 H3

पिछले वर्ष की तुलना में कच्चे ऊन के उत्पादन में अधिकतम वृद्धि ________ में हुई है।

  • (अ) 2020-21
  • (ब) 2016-17
  • (स) 2019-20
  • (द) 2017-18
उत्तर- (ब) 2016-17

30. रबी मौसम की ‘मावठ’ वर्षा निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

  • (अ) उत्तर-पूर्व मानसून
  • (ब) पश्चिमी विक्षोभ
  • (स) बंगाल की खाड़ी की मानसूनी हवाएँ
  • (द) दक्षिण-पश्चिम मानसून
उत्तर- (ब) पश्चिमी विक्षोभ

31. अरावली पर्वतमाला के किस भाग में तारागढ़ पर्वत चोटी स्तित है?

  • (अ) दक्षिणी अरावली क्षेत्र
  • (ब) उत्तरी-अरावली क्षेत्र
  • (स) दक्षिण-पूर्वी पठारी क्षेत्र
  • (द) मध्य अरावली क्षेत्र
उत्तर- (द) मध्य अरावली क्षेत्र

32. मंगी बाई और लक्ष्मण दास कामड़ निम्नलिखित में से किस लोकनृत्य के प्रसिद्ध कलाकार हैं?

  • (अ) बम
  • (ब) तेरह ताली
  • (स) घूमर
  • (द) भवाई
उत्तर- (ब) तेरह ताली

33. पीलिया निम्न कारण से होता है : (निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:)

  • (अ) रक्त में हीमोग्लोबिन की अधिकता
  • (ब) रक्त में बिलीरुबिन की अधिकता
  • (स) रक्त में पोटैशियम की अधिकता
  • (द) रक्त में यूरिक अम्ल की अधिकता
उत्तर- (ब) रक्त में बिलीरुबिन की अधिकता

34. A, B और C ने समान निवेश के साथ साझेदारी शुरू की। दो महीने बाद, B ने अपने निवेश की 50% राशि का और निवेश किया तथा C ने अपने निवेश की 20% राशि का और निवेश किया। वर्ष के अंत में यदि A को ₹ 22,800 लाभांश मिला, तो कुल लाभ ज्ञात करें।

  • (अ) ₹ 79,500
  • (ब) ₹ 80,920
  • (स) ₹ 81,700
  • (द) ₹ 78,600
उत्तर- (स) ₹ 81,700

35. राजस्थान बजट 2025-26 के अनुसार, राज्य में कितने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना बनाई गई है?

  • (अ) 8
  • (ब) 9
  • (स) 20
  • (द) 15
उत्तर- (ब) 9

36. राजस्थान के महत्वपूर्ण संत, पीपा, मूल-रूप से निम्न स्थान के शासक थे :

  • (अ) लोहागढ़
  • (ब) कुम्भलगढ़
  • (स) भानगढ़
  • (द) गागरोन
उत्तर- (द) गागरोन

37. महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित ‘विजय स्तंभ’, निम्नलिखित में से किस किले में स्थित है?

  • (अ) चित्तौड़गढ़
  • (ब) जूनागढ़
  • (स) जयगढ़
  • (द) कुम्भलगढ़
उत्तर- (अ) चित्तौड़गढ़

38. लाल मृदा का लाल रंग, मुख्यतः निम्न की उपस्थिति के कारण होता है :

  • (अ) लोहे के ऑक्साइड
  • (ब) नाइट्रोजन के ऑक्साइड
  • (स) कैल्शियम कार्बोनेट
  • (द) सोडियम नाइट्रेट
उत्तर- (अ) लोहे के ऑक्साइड

39. भारत में किसी राज्य के महाधिवक्ता (ऐड्वोकेट जनरल) की नियुक्ति कौन करता है?

  • (अ) राज्य का कानून मंत्री
  • (ब) उस राज्य का राज्यपाल
  • (स) राष्ट्रपति
  • (द) उस राज्य का मुख्यमंत्री
उत्तर- (ब) उस राज्य का राज्यपाल

40. 2009 में कोटा में किस पुल के ढहने से बड़ी अवसंरचनात्मक आपदा आई?

  • (अ) दैजी पुल
  • (ब) चंबल पुल
  • (स) सत्तापोल पुल
  • (द) चांदपोल पुल
उत्तर- (ब) चंबल पुल

41. एम.एस. एक्सेल में, निम्नलिखित में से कौन-सा फ़ंक्शन वर्कशीट के बाकी हिस्सों में स्क्रॉल करते समय विशिष्य पंक्तियों और/या कॉलम को दृश्यमान बनाए रखता है?

  • (अ) फ्रीज़ पेंस
  • (ब) सिंक्रोनस स्क्रॉलिंग
  • (स) स्मार्ट लुकअप
  • (द) कस्टम व्यू
उत्तर- (अ) फ्रीज़ पेंस

42. राज्य-स्तरीय आपदा प्रबंधन के संदर्भ में, UDMA का पूर्ण रूप क्या है?

  • (अ) यूनिवर्सल डिजास्टर मैनेजरियल एडमिनिस्ट्रेशन
  • (ब) यूनाइटेड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी
  • (स) अर्बन डिजास्टर मैनेजरियल एडमिनिस्ट्रेशन
  • (द) अर्बन डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी
उत्तर- (द) अर्बन डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी

43. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft word) में चयनित टेक्स्ट का फ़ॉन्ट साइज बदलने के लिए फ़ॉन्ट साइज बॉक्स खोलने की शॉर्टकट कुंजी कौन-सी है?

  • (अ) Shift + F
  • (ब) Ctrl + Shift + P
  • (स) Ctrl + V
  • (द) Ctrl + P
उत्तर- (ब) Ctrl + Shift + P

44. एक विक्रेता ने दो वस्तुएँ ₹ 5,700 प्रत्येक में बेचीं। एक वस्तु पर उसे 14% का लाभ हुआ और दूसरी पर उसे 5% हानि हुई। इस सारे लेनदेन में उसे हुए लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करें।

  • (अ) लाभ 3\tfrac{7}{11}%
  • (ब) लाभ 4\tfrac{1}{2}%
  • (स) हानि 3\tfrac{2}{11}%
  • (द) लाभ 11%
उत्तर- (अ) लाभ 3\tfrac{7}{11}%

45. दो पाइपें A तथा B किसी टंकी को क्रमशः 40 मिनट तथा 50 मिनट में भर सकती हैं। यदि दोनों पाइपें एक साथ खोली गईं तो कितने समय (मिनटों में) के बाद पाइप A को बंद किया जाना चाहिए की टंकी 30 मिनट में भर जाए?

  • (अ) 14
  • (ब) 15
  • (स) 15\tfrac{1}{2}
  • (द) 16
उत्तर- (द) 16

46. राजस्थान में कौन सी नदी बेसिन अपने 10 उप-बेसिनों के लिए जाना जाता है?

  • (अ) बनास
  • (ब) लूनी
  • (स) माही
  • (द) चम्बल
उत्तर- (अ) बनास

47. राजस्थान के उत्तरी मेवाड़ क्षेत्र में स्त्री और पुरुषों द्वारा एक साथ गाया जाने वाला विख्यात लोकगीत ‘हमसीढो’ किस समुदाय से संबंधित है?

  • (अ) सहरिया
  • (ब) भील
  • (स) गरासिया
  • (द) मीना
उत्तर- (ब) भील

48. रिया ने एक परीक्षा में 25% अंक प्राप्त किए और वह 15 अंकों से अनुत्तीर्ण रह गई जबकि नैंसी ने उसी परीक्षा में 40% अंक प्राप्त किए जो न्यूनतम उत्तीर्णांकों से 15 अंक अधिक हैं। न्यूनतम उत्तीर्णांक हैं :

  • (अ) 55
  • (ब) 40
  • (स) 50
  • (द) 65
उत्तर- (द) 65

49. “जयपुर फुट” (कृत्रिम पैर) किस प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन के मार्गदर्शन में विकसित किया गया था?

  • (अ) डॉ. अशोक पनगढ़िया
  • (ब) डॉ. पी.के. सेठी
  • (स) डॉ. बी.के. गोयल
  • (द) डी.आर. मेहता
उत्तर- (ब) डॉ. पी.के. सेठी

50. माही महोत्सव औपचारिक रूप से राजस्थान के ________ क्षेत्र में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

  • (अ) डूंगरपुर
  • (ब) प्रतापगढ़
  • (स) सिरोही
  • (द) बांसवाड़ा
उत्तर- (द) बांसवाड़ा

51. भारत की जनगणना (2011) के अनुसार, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले की जनसंख्या में दशकवार वृद्धि दर (2001-2011) प्रतिशत में सबसे कम थी?

  • (अ) करौली
  • (ब) दौसा
  • (स) श्रीगंगानगर
  • (द) बाड़मेर
उत्तर- (स) श्रीगंगानगर

52. भारतीय नौसेना के लिए निर्मित और जनवरी 2025 में लॉन्च किए जाने वाले दूसरे बहुउद्देश्यीय पोत का नाम क्या है?

  • (अ) आई.एन.एस. सम्राट
  • (ब) आई.एन.एस. शक्ति
  • (स) आई.एन.एस. समर्थक
  • (द) आई.एन.एस. उत्कर्ष
उत्तर- (द) आई.एन.एस. उत्कर्ष

53. निम्नलिखित में से किस अभिकारक युग्म के बीच अभिक्रिया के परिणामस्वरूप अभिक्रिया होगी?

  • (अ) AgNO3 विलयन और तांबा धातु
  • (ब) CuSO4 विलयन और चांदी धातु
  • (स) NaCl विलयन और तांबा धातु
  • (द) FeSO4 विलयन और तांबा धातु
उत्तर- (अ) AgNO_{3} विलयन और तांबा धातु

54. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में वर्तमान में द्विसदनी विधानमंडल नहीं है?

  • (अ) बिहार
  • (ब) कर्नाटक
  • (स) हरियाणा
  • (द) तेलंगाना
उत्तर- (स) हरियाणा

55. बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र है :

  • (अ) CaOCl2
  • (ब) NaHCO3
  • (स) Na2CO3
  • (द) CaSO4
उत्तर- (ब) NaHCO_{3}

56. निम्नलिखित में से किसने राजस्थान के कोटा में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था?

  • (अ) हरदयाल सिंह
  • (ब) मेहराब खान
  • (स) राम गोपाल सिंह खरवा
  • (द) कुशल सिंह
उत्तर- (ब) मेहराब खान

57. निम्नलिखित में से कौन-सी राजस्थानी चित्रकला की मुख्य विशेषताओं में शामिल नहीं है? (निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:)

  • (अ) राजस्थानी चित्रकला का महलों, किलों, मंदिरों और हवेलियों में सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं होता
  • (ब) ऋतुओं और उनके मानव जीवन पर प्रभाव का श्रृंगारिक चित्रण
  • (स) प्राकृतिक सौंदर्य और नारी सौंदर्य का सजीव चित्रण राजस्थानी चित्रकला को विशिष्ट पहचान देता है
  • (द) चित्रों में ‘भक्ति’ और ‘शृंगार’ दर्शाने में जीवंत रंगो का प्रयोग
उत्तर- (अ) राजस्थानी चित्रकला का महलों, किलों, मंदिरों और हवेलियों में सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं होता

58. राजस्थान वन विभाग की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें कुल वन क्षेत्रफल, सर्वाधिक है? (निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:)

  • (अ) अजमेर
  • (ब) राजसमंद
  • (स) टोंक
  • (द) उदयपुर
उत्तर- (द) उदयपुर

59. राजस्थान अपनी सीमा निम्नलिखित में से किस राज्य/संघ राज्य-क्षेत्र के साथ साझा करता है?

  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) दिल्ली
  • (स) हिमाचल प्रदेश
  • (द) पंजाब
उत्तर- (द) पंजाब

60. जून 2025 में निम्नलिखित में से किसे राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

  • (अ) संगीता आर्य
  • (ब) शिव सिंह राठौड़
  • (स) भूपेन्द्र सिंह
  • (द) उत्कल रंजन साहू
उत्तर- (द) उत्कल रंजन साहू

61. निम्नलिखित में से किसने, राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार शपथ ली थी?

  • (अ) टीका राम पालीवाल
  • (ब) भैरों सिंह शेखावत
  • (स) जगन्नाथ पहाड़िया
  • (द) हीरालाल शास्त्री
उत्तर- (ब) भैरों सिंह शेखावत

62. निम्नलिखित नदियों में से किसे ‘वन की आशा’ (होप ऑफ फ़ोरेस्ट) के नाम से भी जाना जाता है?

  • (अ) बनास
  • (ब) पारबती
  • (स) लूनी
  • (द) कालीसिंध
उत्तर- (अ) बनास

63. ‘तुर्रा कलंगी ख्याल’ में विख्यात ‘तुर्रा’ और ‘कलंगी’ किसके प्रतीक हैं?

  • (अ) भगवान गणेश और लक्ष्मी
  • (ब) शिव और पार्वती
  • (स) राधा और कृष्ण
  • (द) राम और सीता
उत्तर- (ब) शिव और पार्वती

64. एकीकरण के 7 चरणों के दौरान, वृहद् (ग्रेटर) राजस्थान गठन हुआ था :

  • (अ) 30 मार्च 1950
  • (ब) 30 मार्च 1951
  • (स) 30 मार्च 1952
  • (द) 30 मार्च 1949
उत्तर- (द) 30 मार्च 1949

65. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 निम्नलिखित में से किस मुद्दे पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए मनाया गया?

  • (अ) प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना
  • (ब) समुद्री प्रजातियों का संरक्षण
  • (स) आर्द्रभूमि की पारिस्थितिकि पुनर्स्थापन
  • (द) बड़ी बिल्ली प्रजातियों का संरक्षण
उत्तर- (अ) प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना

66. निम्नलिखित में से किस झील को ‘ढेबर झील’ के नाम से भी जाना जाता है?

  • (अ) जयसमंद
  • (ब) पिछोला
  • (स) पुष्कर
  • (द) राजसमंद
उत्तर- (अ) जयसमंद

67. 1615 में मेवाड़-मुगल संधि, जहाँगीर और किसके बीच हुई थी?

  • (अ) राणा अमर सिंह-I
  • (ब) राणा उदय सिंह
  • (स) महाराणा कुम्भा
  • (द) महाराणा राज सिंह
उत्तर- (अ) राणा अमर सिंह-I

68. राजस्थान का, निम्नलिखित में से कौन-सा जिला पाकिस्तान के साथ सीमा साझा नहीं करता है?

  • (अ) बीकानेर
  • (ब) फलोदी
  • (स) श्रीगंगानगर
  • (द) बाड़मेर
उत्तर- (ब) फलोदी

69. राजस्थान का प्रतिष्ठित गीत- “धरती धोरां री”- किसके द्वारा लिखा गया था?

  • (अ) कन्हैयालाल सेठिया
  • (ब) सत्यप्रकाश जोशी
  • (स) पारस अरोड़ा
  • (द) मेघराज मुकुल
उत्तर- (अ) कन्हैयालाल सेठिया

70. राजस्थान से संबंधित पहले व्यक्ति का नाम बताइए जिन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था?

  • (अ) नायक जादूनाथ सिंह
  • (ब) द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल
  • (स) कैप्टन विक्रम बत्रा
  • (द) कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह
उत्तर- (द) कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह

71. एक व्यक्ति शांत जल में 8 km/h से नाव चला सकता है। यदि नदी में धारा की गति 2 km/h है तथा उसे किसी स्थान तक नाव चलाने और वापिस आने में 2 घंटे का समय लगता है, तो वह स्थान कितनी दूरी (km में) पर है?

  • (अ) 7.5
  • (ब) 7.6
  • (स) 7.75
  • (द) 7.25
उत्तर- (अ) 7.5

72. ₹ 2,500 की राशि साधारण ब्याज पर 3 वर्ष में ₹ 3,250 हो जाती है। इसी राशि पर, इसी दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा?

  • (अ) ₹ 510
  • (ब) ₹ 525
  • (स) ₹ 550
  • (द) ₹ 500
उत्तर- (ब) ₹ 525

73. भारत के संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा में कितनी महिला सदस्य थीं?

  • (अ) 24
  • (ब) 15
  • (स) 30
  • (द) 20
उत्तर- (ब) 15

74. नीति और प्रशासन से संंबंधित सभी मामलों में, मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार कौन होता है?

  • (अ) राज्यपाल
  • (ब) राज्य के मुख्य सचिव
  • (स) राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
  • (द) गृह मंत्री
उत्तर- (ब) राज्य के मुख्य सचिव

75. कितने समय में कोई धनराशि साधारण ब्याज पर 10% वार्षिक दर से स्वयं की तीन गुनी हो जाएगी?

  • (अ) 15 वर्ष
  • (ब) 20 वर्ष
  • (स) 25 वर्ष
  • (द) 30 वर्ष
उत्तर- (ब) 20 वर्ष

76. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस जिले की साक्षरता दर 75% से अधिक थी?

  • (अ) जालौर
  • (ब) कोटा
  • (स) अलवर
  • (द) जैसलमेर
उत्तर- (ब) कोटा

77. निम्नलिखित में से एंजाइम और संश्लेषण स्थल के कौन-से युग्म का मिलान सही नहीं है?

  • (अ) गुर्दे-ट्रिप्सिन
  • (ब) यकृत-पित्त
  • (स) आंत-माल्टेज
  • (द) लार ग्रंथि-एमाइलेज
उत्तर- (अ) गुर्दे-ट्रिप्सिन

78. “नगाड़ा” निम्नलिखित में से संगीत वाद्ययंत्रों की किस श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है?

  • (अ) वायु वाद्य (एयरोफोन)
  • (ब) झिल्ली वाद्य (मेम्ब्रेनोफोन)
  • (स) कम्पनस्वरी वाद्य (इडियोफोन)
  • (द) तंत्री वाद्य (कॉर्डोफोन)
उत्तर- (ब) झिल्ली वाद्य (मेम्ब्रेनोफोन)

79. “जलवायु परिवर्तन” के लिए निम्नलिखित में से, किसको कारण माना जाता है? (निम्नलिखित विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:)

  • (अ) चरम मौसमी घटनाएँ
  • (ब) प्रजातियों के विलुप्त होने का कम जोखिम
  • (स) अंतरिक्ष में उल्का गतिविधि का बढ़ना
  • (द) हिमालय में हिमनद निर्माण में वृद्धि
उत्तर- (अ) चरम मौसमी घटनाएँ

80. भारत में किसी राज्य की विधान परिषद् का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु क्या है?

  • (अ) 30 वर्ष
  • (ब) 35 वर्ष
  • (स) 45 वर्ष
  • (द) 25 वर्ष
उत्तर- (अ) 30 वर्ष

81. निम्नलिखित में से कौन-सा एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर नहीं है?

  • (अ) जी आई एम पी
  • (ब) एम.एस. वर्ड
  • (स) क्यू बेसिक
  • (द) एडोब फोटोशॉप
उत्तर- (स) क्यू बेसिक

82. एक विद्यालय में लड़कियों की संख्या, लड़कों की संख्या से 25% अधिक है तथा विद्यार्थियों की कुल संख्या 1620 है। यदि 60 और लड़कियाँ विद्यालय में प्रवेश लेती हैं तथा 80 लड़के विद्यालय छोड़ देते हैं, तो लड़कों की संख्या का लड़कियों की संख्या के साथ अनुपात होगा :

  • (अ) 2 : 3
  • (ब) 33 : 49
  • (स) 39 : 41
  • (द) 20 : 21
उत्तर- (अ) 2 : 3

83. कोई धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज की किसी दर पर 3 वर्ष में ₹ 6,65,500 और 5 वर्ष में ₹ 8,05,255 हो जाती है। यदि ब्याज वार्षिक संयोजित हो रहा है, तो वह राशि क्या है?

  • (अ) ₹ 4,92,000
  • (ब) ₹ 5,00,000
  • (स) ₹ 5,25,000
  • (द) ₹ 4,80,000
उत्तर- (ब) ₹ 5,00,000

84. निम्नलिखित में से कौन नियमित श्रेणी में खेलकुद और खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए 2024 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए गए है?

  • (अ) संदीप सांगवान
  • (ब) अन्नू रानी
  • (स) जर्मनप्रीत सिंह
  • (द) ज्योति यार्राजी
उत्तर- (अ) संदीप सांगवान

85. सूची-1 और सूची-2 का मिलान कीजिए :

सूची-1
(अवतल दर्पण के सामने वस्तु की स्थिति)
सूची-2
(अवतल दर्पण द्वारा बनी प्रतिबिंब का आकार)
(a) अनंत पर(I) बड़ी (विस्तारित प्रतिबिंब)
(b) वक्रता केंद्र (C) पर(II) वस्तु के समान आकार का प्रतिबिंब
(c) फोकस (F) और ध्रुव (P) के बीच में(III) अत्यंत लघु (बिंदु-आकार का प्रतिबिंब)
(d) वक्रता केंद्र (C) से परे(IV) वस्तु से छोटा प्रतिबिंब

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

  • (अ) a-III, b-I, c-IV, d-II
  • (ब) a-III, b-II, c-I, d-IV
  • (स) a-II, b-III, c-IV, d-I
  • (द) a-IV, b-II, c-I, d-III
उत्तर- (ब) a-III, b-II, c-I, d-IV

86. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य, ‘हेतुहेतुमद् भूतकाल’ का उदाहरण है?

  • (अ) वह आया और मुरारी को गले मिला।
  • (ब) मैं पढ़ता, लेकिन पुस्तक खो गई।
  • (स) लड़के ने पुस्तक पढ़ी है।
  • (द) राधा पुस्तकालय में पढ़ती है।
उत्तर- (ब) मैं पढ़ता, लेकिन पुस्तक खो गई।

87. निम्नलिखित शब्दों में से समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है :

  • (अ) ममता
  • (ब) सभा
  • (स) बचपन
  • (द) मित्रता
उत्तर- (ब) सभा

88. “बारात को खाना खिलाने के लिए क्विंटल-भर अनाज चाहिए।”- इस वाक्य में कौन-सा विशेषण प्रयुक्त हुआ है?

  • (अ) परिमाणवाचक विशेषण
  • (ब) गुणवाचक विशेषण
  • (स) सार्वनामिक विशेषण
  • (द) संख्यावाचक विशेषण
उत्तर- (अ) परिमाणवाचक विशेषण

89. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है :

  • (अ) उसने सुन्दर खाना पकाया।
  • (ब) मेरे को विज्ञान समझ नहीं आता।
  • (स) साहित्य और जीवन का घनिष्ठ संबंध है।
  • (द) मेरे लिए ठंडी बर्फ और गर्म आग लाओ।
उत्तर- (स) साहित्य और जीवन का घनिष्ठ संबंध है।

90. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम शब्द नहीं है?

  • (अ) खीर
  • (ब) अग्नि
  • (स) वत्स
  • (द) मयूर
उत्तर- (अ) खीर

91. ‘परीक्षित’ शब्द के लिए उचित वाक्यांश है :

  • (अ) जिसकी कभी परीक्षा नहीं ली गई हो
  • (ब) जो परीक्षा के योग्य न हो
  • (स) जो दूसरों की परीक्षा लेता हो
  • (द) जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो
उत्तर- (द) जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो

92. ‘देव + ईश’ की संधि होगी :

  • (अ) देवेश
  • (ब) देवंश
  • (स) दैवेश
  • (द) देवीश
उत्तर- (अ) देवेश

93. ‘GLOBALIZATION’ के लिए उपयुक्त हिंदी शब्द है :

  • (अ) ध्रुवीकरण
  • (ब) वैश्वीकरण
  • (स) शहरीकरण
  • (द) विमुद्रीकरण
उत्तर- (ब) वैश्वीकरण

94. ‘लौकिक’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है :

  • (अ) एक
  • (ब) क
  • (स) इक
  • (द) ईक
उत्तर- (स) इक

95. निम्नलिखित में से विदेशज शब्द है :

  • (अ) तेंदुआ
  • (ब) पगड़ी
  • (स) चिड़िया
  • (द) इंजन
उत्तर- (द) इंजन

96. सरकारी पत्र में संबोधन के लिए इनमें से किसका प्रयोग किया जाता है?

  • (अ) आपका
  • (ब) प्रियवर
  • (स) महोदय
  • (द) भवदीय
उत्तर- (स) महोदय

97. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है :

  • (अ) उजवल
  • (ब) अनुकूल
  • (स) वाल्मीकी
  • (द) विशवाष
उत्तर- (ब) अनुकूल

98. ‘प्रत्यक्ष’ का विलोम शब्द है :

  • (अ) आक्षेप
  • (ब) निरपेक्ष
  • (स) परोक्ष
  • (द) सापेक्ष
उत्तर- (स) परोक्ष

99. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सकर्मक क्रिया का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • (अ) वह विज्ञान पढ़ाता है।
  • (ब) बच्चा गीत गा रहा है।
  • (स) मेरा दिल घबराता है।
  • (द) मोहन क्रिकेट खेलता है।
उत्तर- (स) मेरा दिल घबराता है।

100. ‘निराकार’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?

  • (अ) निर्
  • (ब) नि
  • (स) कार
  • (द) निरा
उत्तर- (अ) निर्

101. निम्नलिखित शब्दों में से ‘अरण्य’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है :

(I) वन, (II) कानन, (III) गगन, (IV) जंगल, (V) तिमिर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल (I) और (II)
  • (ब) केवल (III) और (V)
  • (स) केवल (I) और (IV)
  • (द) केवल (II) और (IV)
उत्तर- (ब) केवल (III) और (V)

102. ‘जूतियाँ चटकाना’ मुहावरे का अर्थ है :

  • (अ) जूतों को इधर-उधर फेंकना
  • (ब) व्यर्थ इधर-उधर घूमना
  • (स) घर में जूतों का ढेर लगाना
  • (द) काम में मन न लगाना
उत्तर- (ब) व्यर्थ इधर-उधर घूमना

103. एक व्यावसायिक पत्र में कौन-सा गुण नहीं होना चाहिए?

  • (अ) निश्चयात्मकता
  • (ब) धूर्तता
  • (स) पूर्णता
  • (द) स्पष्टता
उत्तर- (ब) धूर्तता

104. ‘आँख का अंधा नाम नयनसुख’ लोकोक्ति का अर्थ है :

  • (अ) गुणों के साथ अंधा होना
  • (ब) अंधे व्यक्ति का गुणी होना
  • (स) अंधे व्यक्ति का ईमानदार होना
  • (द) गुणों के विरुद्ध नाम होना
उत्तर- (द) गुणों के विरुद्ध नाम होना

105. सूची-1 का सूची-2 के साथ मिलान कीजिए :

सूची-1 (सर्वनाम)सूची-2 (सार्वनामिक वाक्य)
(a) पुरुषवाचक सर्वनाम(I) देखो तो कौन आया है?
(b) अनिश्चयवाचक सर्वनाम(II) मैं अपने आप चला जाउँगा।
(c) प्रश्नवाचक सर्वनाम(III) कुछ दे दीजिए।
(d) निजवाचक सर्वनाम(IV) आजकल वह शांत रहता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

  • (अ) a-III, b-I, c-II, d-IV
  • (ब) a-IV, b-III, c-II, d-I
  • (स) a-II, b-IV, c-III, d-I
  • (द) a-IV, b-III, c-I, d-II
उत्तर- (द) a-IV, b-III, c-I, d-II

106. Choose the suitable word to fill in the blank in the following sentence :

I wish to _________ my ties with that organization.

  • (अ) sever
  • (ब) several
  • (स) surreal
  • (द) severe
उत्तर- (अ) sever

107. Fill in the blank in the following sentence with the correct tense :

I _________ for jobs on jobhunt.com these days with the hope that I might get called for interviews.

  • (अ) have been applying
  • (ब) has applied
  • (स) have applied
  • (द) applying
उत्तर- (अ) have been applying

108. Choose the most appropriate option to replace the underlined part of the following sentence in order to make it grammatically correct :

Amrita didn’t knew my address.

  • (अ) didn’t known
  • (ब) didn’t know
  • (स) no correction needed
  • (द) didn’t had
उत्तर- (ब) didn’t know

109. Fill in the blank in the following sentence with the most suitable article.

_________ news you broke to your wife made her nervous and she broke down.

  • (अ) A
  • (ब) No article required
  • (स) The
  • (द) An
उत्तर- (स) The

110. Fill in the blanks by matching List-I with List-II :

List-IList-II
(a) They will return _________ 6 p.m.(I) below
(b) You must atone _________ your sins.(II) till
(c) They live _________ us.(III) for
(d) He studied _________ 11 p.m.(IV) by

Choose the correct answer from the options given below :

  • (अ) a-IV, b-III, c-I, d-II
  • (ब) a-IV, b-I, c-II, d-III
  • (स) a-I, b-II, c-III, d-IV
  • (द) a-II, b-IV, c-III, d-I
उत्तर- (अ) a-IV, b-III, c-I, d-II

111. Choose the most appropriate option to convert the given sentence from Active to Passive Voice :

People consider him to be a fair judge.

  • (अ) It is hoped that he is a fair judge.
  • (ब) He is considered to be a fair judge.
  • (स) His judgement is considered to be fair.
  • (द) He is considered by people to fairly judge.
उत्तर- (ब) He is considered to be a fair judge.

112. Choose the most appropriate option to convert the given Interrogative sentence to an Assertive sentence :

Was he not kind to help you?

  • (अ) What a kind man he is!
  • (ब) He is so kind that he decided to help you in that difficult situation.
  • (स) He was kind enough to help you.
  • (द) He has displayed kindness, has he not?
उत्तर- (स) He was kind enough to help you.

113. Choose the most appropriate option to convert the given Assertive sentence to a Negative sentence :

The fort was demolished before it was surrendered.

  • (अ) The fort was neither demolished nor surrendered.
  • (ब) The fort was surrendered before it was demolished.
  • (स) The fort was demolished and surrendered.
  • (द) The fort was not surrendered until it was demolished.
उत्तर- (द) The fort was not surrendered until it was demolished.

114. Choose the most appropriate option to convert the given sentence from Indirect to Direct Speech :

This morning, he said that he would leave for Hyderabad the next day.

  • (अ) This morning, he said, “I will leave for Hyderabad tomorrow.”
  • (ब) This morning, he said, “He will leave for Hyderabad the following day.”
  • (स) This morning, he said, “I may leave for Hyderabad tomorrow.”
  • (द) That morning, he said, “I will have left for Hyderabad the next day.”
उत्तर- (अ) This morning, he said, “I will leave for Hyderabad tomorrow.”

115. Choose the most appropriate option to convert the given Assertive sentence to an Exclamatory sentence :

I ardently wish to have a small house to live in Goa.

  • (अ) What a pity! I do not have a small house to live in Goa!
  • (ब) What a small house in Goa!
  • (स) It is my wish to live in a small house in Goa.
  • (द) How I wish for a small house to live in Goa!
उत्तर- (द) How I wish for a small house to live in Goa!

116. Convert the following sentence from English to Hindi :

Dr. Gupta will buy the house that I built last year.

  • (अ) डॉ. गुप्ता वह घर खरीदेंगे जो मैंने पिछले साल बनाया था।
  • (ब) डॉ. गुप्ता ने मेरा घर खरीदा।
  • (स) डॉ. गुप्ता पिछले साल से मेरे घर में रह रहे हैं।
  • (द) डॉ. गुप्ता ने वह घर खरीद लिया जो मैंने पिछले साल बनाया था।
उत्तर- (अ) डॉ. गुप्ता वह घर खरीदेंगे जो मैंने पिछले साल बनाया था।

117. Choose the option with the correct use of punctuation(s) :

  • (अ) Prashant likes croissant doesn’t he?
  • (ब) We need snacks, drinks and lights.
  • (स) The sun having risen : we left for the town.
  • (द) “I am going tomorrow he” said.
उत्तर- (ब) We need snacks, drinks and lights.

118. Convert the following sentence from Hindi to English :

मैं आजकल तनाव में हूँ।

Choose the most appropriate answer from the options given below :

  • (अ) I wish I could just relax.
  • (ब) I am stressed about something.
  • (स) I am stressed these days.
  • (द) I am tensed today.
उत्तर- (स) I am stressed these days.

119. What is the official/technical term for “Complaint or a cause for complaint”?

  • (अ) Provision
  • (ब) Grievance
  • (स) Publication
  • (द) Sadness
उत्तर- (ब) Grievance

120. Fill in the blank with an appropriate determiner :

_________ milk is left in the bottle?

  • (अ) How many
  • (ब) How much
  • (स) Any
  • (द) Some
उत्तर- (ब) How much

Leave a Comment

error: Content is protected !!