राजस्थान CET (स्नातक स्तर) हल प्रश्न पत्र, 2022 (07-01-2023) द्वितीय चरण

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर), 2022/
राजस्थान CET (स्नातक स्तर), 2022
परीक्षा तिथि07-01-2023
परीक्षा चरणद्वितीय चरण (शाम की पारी)
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि17-01-2023
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि28-04-2023
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक300
ऋणात्मक अंकनऋणात्मक अंक लागू नहीं है।
समय03:00 घण्टे

नोट :- इस प्रश्न पत्र के प्रश्न संख्या 110 व 134 को छोड़कर शेष सभी प्रश्नों के उत्तर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक उत्तर कुंजी से लिए गए हैं। क्योंकि प्रश्न संख्या 110 व 134 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा हटा दिया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-

  1. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास।
  2. राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।
  3. भारत का भूगोल।
  4. राजस्थान का भूगोल।
  5. राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था।
  6. भारत की अर्थव्यवस्था।
  7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
  8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
  9. तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता।
  10. Language Knowledge : सामान्य हिन्दी
  11. Language Knowledge : General English
  12. कम्प्यूटर का ज्ञान।
  13. समसामयिक घटनाएं।

1. किस वर्ष अवध का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय हुआ ?

  • (अ) 1852
  • (ब) 1899
  • (स) 1766
  • (द) 1856
उत्तर- (द) 1856

2. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?

  • (अ) विजय सिंह पथिक – टॉडगढ़ जेल
  • (ब) अर्जुनलाल सेठी – बेलूर जेल
  • (स) केसरी सिंह बारहठ – हज़ारीबाग जेल
  • (द) जोरावर सिंह – बरेली जेल
उत्तर- (द) जोरावर सिंह – बरेली जेल

3. राजस्थान महिला परिषद की स्थापना, उदयपुर में 1947 में, किसके द्वारा हुई थी ?

  • (अ) अरुणा राय
  • (ब) इंदुमती गोयनका
  • (स) दुर्गावती देवी
  • (द) शांता त्रिवेदी
उत्तर- (द) शांता त्रिवेदी

4. जमनालाल बजाज ने स्थापना की थी-

  • (अ) जयपुर प्रजामंडल
  • (ब) मेवाड़ प्रजामंडल
  • (स) सीकर प्रजामंडल
  • (द) मारवाड़ प्रजामंडल
उत्तर- (अ) जयपुर प्रजामंडल

5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने, किस अधिवेश से देशी रियासतों के स्वतंत्रता आंदोलन को समर्थन देना प्रारंभ किया ?

  • (अ) नागपुर
  • (ब) हरिपुरा
  • (स) अमृतसर
  • (द) लखनऊ
उत्तर- (ब) हरिपुरा

6. ब्रिटिश भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किए जाने के समय भारत का वायसराय कौन था ?

  • (अ) लॉर्ड रिपन
  • (ब) लॉर्ड डलहौज़ी
  • (स) लॉर्ड हार्डिंग
  • (द) लॉर्ड डफरिन
उत्तर- (स) लॉर्ड हार्डिंग

7. खेड़ा किसान आंदोलन किन नेताओं के नेतृत्व में हुआ था ?

  • (अ) गांधीजी और वल्लभ भाई पटेल
  • (ब) वल्लभ भाई पटेल और वासुदेव बलवंत फड़के
  • (स) गांधीजी और विजय सिंह पथिक
  • (द) सीताराम दास और विजय सिंह पथिक
उत्तर- (अ) गांधीजी और वल्लभ भाई पटेल

8. ‘गदर’ जर्नल का पहला अंक किस भाषा में प्रकाशित हुआ था ?

  • (अ) उर्दू
  • (ब) मराठी
  • (स) पंजाबी
  • (द) गुजराती
उत्तर- (अ) उर्दू

9. भारत के गनवर्न जनरल की परिषद में, प्रथम बार एक भारतीय सदस्य की नियुक्ति का प्रावधान किस अधिनियम में किया गया ?

  • (अ) भारतीय परिषद अधिनियम – 1919
  • (ब) भारतीय परिषद अधिनियम – 1909
  • (स) भारतीय परिषद अधिनियम – 1861
  • (द) भारतीय परिषद अधिनियम – 1896
उत्तर- (ब) भारतीय परिषद अधिनियम – 1909

10. निम्नलिखित में से किसके प्रयासों से ‘एज ऑफ कन्सेन्ट बिल’ (1891) पारित हुआ ?

  • (अ) बी. एम. मालाबारी
  • (ब) बाल गंगाधर तिलक
  • (स) हरविलास शारदा
  • (द) महादेव गोविन्द रानाडे
उत्तर- (अ) बी. एम. मालाबारी

11. 1857 के विद्रोह के समय, ठाकुर कुशाल सिंह ने किस जगह विद्रोहियों का नेतृत्व किया ?

  • (अ) कोटा
  • (ब) नसीराबाद
  • (स) आउवा
  • (द) एरिनपुरा
उत्तर- (स) आउवा

12. ‘अर्ली चौहान डाइनेस्टीज़’ के लेखक हैं –

  • (अ) जी. ए. ग्रियर्सन
  • (ब) दशरथ शर्मा
  • (स) जी. एच. ओझा
  • (द) जी. एन. शर्मा
उत्तर- (ब) दशरथ शर्मा

13. मेवात क्षेत्र के अलवर जिले में, जन्म लेने वाले प्रसिद्ध संत थे –

  • (अ) सुन्दरदास
  • (ब) गरीबदास
  • (स) लालदास
  • (द) हरिरामदास
उत्तर- (स) लालदास

14. ‘इजलास खास’ का गठन किया था –

  • (अ) महाराजा बन्ने सिंह ने
  • (ब) महाराजा अजीत सिंह ने
  • (स) महाराणा सज्जन सिंह ने
  • (द) राणा भगवन्त सिंह ने
उत्तर- (स) महाराणा सज्जन सिंह ने

15. सुमेलित कीजिए –

हस्तशिल्प उत्पादस्थान
(I) बादला(a) जयपुर
(II) नमदा(b) लेटा
(III) पाव रजाई(c) जोधपुर
(IV) खेसला(d) टोंक

कूट :

  • (अ) I-c, II-d, III-a, IV-b
  • (ब) I-d, II-c, III-a, IV-b
  • (स) I-c, II-d, III-b, IV-a
  • (द) I-d, II-c, III-b, IV-a
उत्तर- (अ) I-c, II-d, III-a, IV-b

16. मारवाड़ के किस शासक ने, मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की थी ?

  • (अ) उदय सिंह
  • (ब) अजीत सिंह
  • (स) राव चन्द्रसेन
  • (द) राव अमर सिंह
उत्तर- (स) राव चन्द्रसेन

17. सीताराम लालस का सम्बन्ध रहा है –

  • (अ) राजस्थानी नृत्यों से
  • (ब) राजस्थानी शब्दकोश से
  • (स) राजस्थानी लोकजीवन से
  • (द) राजस्थानी लोककला से
उत्तर- (ब) राजस्थानी शब्दकोश से

18. जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुलदेवी कौन हैं ?

  • (अ) लटियाल माता
  • (ब) तनोटिया माता
  • (स) आवरी माता
  • (द) स्वांगिया माता
उत्तर- (द) स्वांगिया माता

19. बूंदी रियासत के अंतिम आधिकारिक शासक कौन थे ?

  • (अ) महाराव राजा राम सिंह
  • (ब) महाराव राजा बहादुर सिंह
  • (स) महाराव राजा रघुबीर सिंह
  • (द) महाराव राजा ईश्वरी सिंह
उत्तर- (ब) महाराव राजा बहादुर सिंह

20. हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है ?

  • (अ) बाँसवाड़ा में
  • (ब) उदयपुर में
  • (स) जयपुर में
  • (द) अलवर में
उत्तर- (स) जयपुर में

21. बेंगती गाँव (फलौदी) में किस लोक देवता का मुख्य मन्दिर स्थित है ?

  • (अ) तल्लीनाथजी
  • (ब) हड़बूजी
  • (स) पाबूजी
  • (द) मल्लीनाथजी
उत्तर- (ब) हड़बूजी

22. गुरुद्वारा बुद्ध जौहड़ राजस्थान के किस जिले में अवस्थित है ?

  • (अ) जयपुर
  • (ब) श्री गंगानगर
  • (स) अजमेर
  • (द) कोटा
उत्तर- (ब) श्री गंगानगर

23. भीलों द्वारा, लड़की के विवाह से समय घर की दीवार पर बनाये जाने वाले लोक देवी के चित्र को क्या कहा जाता है ?

  • (अ) तहनिशा
  • (ब) मांडना
  • (स) फड़
  • (द) भराड़ी
उत्तर- (द) भराड़ी

24. चित्तौड़गढ़ दुर्ग के प्रथम द्वार ‘पाडन पोल’ के पास बने चबूतरे पर निम्न में से किसका स्मारक बना हुआ है ?

  • (अ) जयमल राठौड़
  • (ब) पत्ता सिसोदिया
  • (स) कल्ला राठौड़
  • (द) रावत बाघ सिंह
उत्तर- (द) रावत बाघ सिंह

25. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए तथा नीच दिए गए कूट की सहायता से सही विकल्प चुनिए –

सूची-Iसूची-II
(I) गोविन्द(a) देवमूर्ति प्रकरण
(II) नाथा(b) द्वार दीपिका
(III) मण्डन(c) वास्तुमंजरी
(IV) कुम्भा(d) संगीतराज

कूट :

  • (अ) I-b, II-c, III-a, IV-d
  • (ब) I-d, II-b, III-c, IV-a
  • (स) I-c, II-b, III-a, IV-d
  • (द) I-c, II-b, III-d, IV-a
उत्तर- (अ) I-b, II-c, III-a, IV-d

26. लोक-कथा ‘देवनारायण जी की फड़’ के गायन में कौन-सा वाद्य यंत्र प्रयोग में लाया जाता है ?

  • (अ) मंजीरा
  • (ब) चंग
  • (स) जन्तर
  • (द) खड़ता
उत्तर- (स) जन्तर

27. राजस्थान की वह परम्परा, जिसमें दूल्हे की बारात के घर से चले जाने के बाद घर की स्त्रियों द्वारा लोक नाट्य किया जाता है, कहलाता है –

  • (अ) स्वांग
  • (ब) ख्याल
  • (स) टूटिया
  • (द) रम्मत
उत्तर- (स) टूटिया

28. सन् 1907 में, चूरू में स्वामी गोपालदास ने किस सभा की स्थापना की थी ?

  • (अ) बाल भारत सभा
  • (ब) देश हितैषिणी सभा
  • (स) सर्वहितकारिणी सभा
  • (द) परोपकारिणी सभा
उत्तर- (स) सर्वहितकारिणी सभा

29. कवि एवं चित्रकार नागरीदास के रूप में कौन प्रसिद्ध था ?

  • (अ) कृष्णदेव
  • (ब) राजा सावन्त सिंह
  • (स) वृन्दावनदास
  • (द) राणा कुम्भा
उत्तर- (ब) राजा सावन्त सिंह

30. जयदयाल सोनी और चेतराम संबंधित हैं –

  • (अ) तुर्रा कलंगी ख्याल से
  • (ब) जयपुरी ख्याल से
  • (स) शेखावाटी ख्याल से
  • (द) हेला ख्याल से
उत्तर- (अ) तुर्रा कलंगी ख्याल से

31. कृपाल सिंह शेखावत का सम्बन्ध किस कला से हैं ?

  • (अ) थेवा कला
  • (ब) कुन्दन कला
  • (स) टेराकोटा
  • (द) ब्लू पॉटरी
उत्तर- (द) ब्लू पॉटरी

32. निम्नलिखित में से कौन सा (युद्ध – वर्ष) सही सुमेलित नहीं है ?

  • (अ) खातौली का युद्ध – 1517
  • (ब) खानवा का युद्ध – 1527
  • (स) सामेल का युद्ध – 1562
  • (द) हरमाड़ा का युद्ध – 1557
उत्तर- (स) सामेल का युद्ध – 1562

33. निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल से, यूनानी शासक मीनांडर की मुद्राएँ प्राप्त हुई हैं ?

  • (अ) बालाथल
  • (ब) गणेश्वर
  • (स) बैराठ
  • (द) आहड़
उत्तर- (स) बैराठ

34. ‘फतुहात-ए-आलमगीरी’ के लेखक कौन हैं ?

  • (अ) फिरोज़ शाह तुगलक
  • (ब) ईश्वरदास नागर
  • (स) औरंगजे़ब
  • (द) दारा शिकोह
उत्तर- (ब) ईश्वरदास नागर

35. राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स की स्थापना किसने की ?

  • (अ) सवाई जय सिंह
  • (ब) महाराजा सवाई राम सिंह II
  • (स) मानसिंह I
  • (द) मिर्ज़ा राजा जय सिंह
उत्तर- (ब) महाराजा सवाई राम सिंह II

36. पंजाब के मैदानी इलाकों से मानसून पीछे हटने लगता है –

  • (अ) मध्य-जुलाई में
  • (ब) मध्य-अक्टूबर में
  • (स) मध्य-सितंबर में
  • (द) दिसंबर में
उत्तर- (स) मध्य-सितंबर में

37. भारत का प्रधान देशान्तर निम्नलिखित में से किस राज्य से नहीं गुजरता है ?

  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) मध्य प्रदेश
  • (स) छत्तीसगढ़
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर- (द) तमिलनाडु

38. निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है ?

  • (अ) मैंगो शावर्स – तमिलनाडु
  • (ब) चेरी ब्लॉसम – कर्नाटक
  • (स) नॉर्वेस्टर्स – पश्चिमी बंगाल
  • (द) बारदोली छीड़ा – केरल
उत्तर- (द) बारदोली छीड़ा – केरल

39. कोयला क्षेत्र के पास स्थित लौह इस्पात उद्योग केन्द्र है –

  • (अ) भद्रावती
  • (ब) बोकारो
  • (स) जमशेदपुर
  • (द) सेलम
उत्तर- (ब) बोकारो

40. निम्न में से कौन-सा (फसल – उत्पादक राज्य) सही सुमेलित नहीं है ?

  • (अ) चावल – पश्चिम बंगाल
  • (ब) गेहूँ – उत्तर प्रदेश
  • (स) चाय – गुजरात
  • (द) जूट – असम
उत्तर- (स) चाय – गुजरात

41. कैलाश श्रृंखला हिस्सा है –

  • (अ) महान हिमालय का
  • (ब) लघु हिमालय का
  • (स) शिवालिक का
  • (द) ट्रान्स-हिमालय का
उत्तर- (द) ट्रान्स-हिमालय का

42. धूमिल तेंदुआ राष्ट्रीय उद्यान, निम्न में से किस राज्य में स्थित है ?

  • (अ) मध्य प्रदेश
  • (ब) त्रिपुरा
  • (स) असम
  • (द) हिमाचल प्रदेश
उत्तर- (ब) त्रिपुरा

43. सुन्दरी और मैंग्रोव वृक्ष पाये जाते हैं –

  • (अ) अर्द्ध शुष्क वनों में
  • (ब) ज्वारीय वनों में
  • (स) उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वनों में
  • (द) मानसूनी वनों में
उत्तर- (ब) ज्वारीय वनों में

44. मध्य प्रदेश के बालाघाट, छिंदवाड़ा और झाबुआ जिले निम्नलिखित में से किस खनिज के उत्पादन हेतु जाने जाते हैं ?

  • (अ) ताँबा
  • (ब) मैंगनीज
  • (स) अभ्रक
  • (द) बॉक्साइट
उत्तर- (ब) मैंगनीज

45. निम्नलिखित में से कौन सा (झील – राज्य) सुमेलित नहीं है ?

  • (अ) लोनार – महाराष्ट्र
  • (ब) चिल्का – ओडिशा
  • (स) पुलीकट – कर्नाटक
  • (द) भीमताल – उत्तराखण्ड
उत्तर- (स) पुलीकट – कर्नाटक

46. जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर क्या थी ?

  • (अ) 32.97 %
  • (ब) 28.44 %
  • (स) 28.41 %
  • (द) 21.31 %
उत्तर- (द) 21.31 %

47. निम्नलिखित में से कौन सा (लिफ्ट नहर – लाभान्वित जिले) सुमेलित नहीं है ?

  • (अ) कुंवरसेन – गंगानगर, बीकानेर
  • (ब) कुम्भाराम आर्य – जैसलमेर, बाड़मेर
  • (स) डॉ. करणी – बीकानेर, जोधपुर
  • (द) जय नारायण व्यास – जैसलमेर, जोधपुर
उत्तर- (ब) कुम्भाराम आर्य – जैसलमेर, बाड़मेर

48. निम्नलिखित में से कौन से बालुका स्तूप, प्रचलित पवन की दिशा के सामान्तर विकसित होते हैं ?

  • (अ) सीफ
  • (ब) पैराबोलिक
  • (स) बरखान
  • (द) अनुप्रस्थ
उत्तर- (अ) सीफ

49. कालागुमान और तीखी क्षेत्र ………………… उत्पादन हेतु जाने जाते हैं।

  • (अ) गार्नेट के
  • (ब) पन्ना के
  • (स) कैल्साइट के
  • (द) घीया पत्थर के
उत्तर- (ब) पन्ना के

50. राजस्थान का एकमात्र स्थलीय उल्कापिंड प्रहार क्रेटर (एम.आई.सी.) स्थित है –

  • (अ) रामगढ़, बारां
  • (ब) रामगढ़, अलवर
  • (स) रामगढ़, झुंझुनू
  • (द) रामगढ़, सीकर
उत्तर- (अ) रामगढ़, बारां

51. निम्नलिखित में से कौन सा (वन्यजीव अभ्यारण्य – जिला) सुमेलित नहीं है ?

  • (अ) सोरसन – बारां
  • (ब) वन विहार – धौलपुर
  • (स) बन्ध बारेठा – भरतपुर
  • (द) केसर बाग – उदयपुर
उत्तर- (द) केसर बाग – उदयपुर

52. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, जालौर, सीकर, नागौर और झुन्झुनू, निम्नलिखित में से किस जलवायु प्रदेश में शामिल हैं ?

  • (अ) Bwhw
  • (ब) Bshw
  • (स) Bwkw
  • (द) Bskw
उत्तर- (ब) Bshw

53. राजस्थान की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को ऊँचाई के अनुसार अवरोही क्रम में अवस्थित कीजिए –

  • (अ) सज्जनगढ़ – लीलागढ़ – रघुनाथगढ़ – जरगा
  • (ब) जरगा – रघुनाथगढ़ – सज्जनगढ़ – लीलागढ़
  • (स) जरगा – लीलागढ़ – सज्जनगढ़ – रघुनाथगढ़
  • (द) रघुनाथगढ़ – जरगा – लीलागढ़ – सज्जनगढ़
उत्तर- (ब) जरगा – रघुनाथगढ़ – सज्जनगढ़ – लीलागढ़

54. मानसून 2021 के दौरान, निम्न में से किस जिले में असामान्य (सामान्य से 60 % ज्यादा) वर्षा हुई ?

  • (अ) बांसवाड़ा
  • (ब) सीकर
  • (स) चूरू
  • (द) बाड़मेर
उत्तर- (स) चूरू

55. अल्फीसोल्स मृदा पायी जाती है –

  • (अ) जयपुर, दौसा, अलवर में
  • (ब) कोटा, बारां, बूंदी में
  • (स) सिरोही, पाली में
  • (द) जैसलमेर, बाड़मेर में
उत्तर- (अ) जयपुर, दौसा, अलवर में

56. निम्नलिखित में से किस जिले में अधिकतम आरक्षित वन क्षेत्र है ?

  • (अ) सिरोही
  • (ब) उदयपुर
  • (स) करौली
  • (द) बारां
उत्तर- (ब) उदयपुर

57. ‘दोहद येलो’ किस फसल की उन्नत किस्म है ?

  • (अ) गन्ना
  • (ब) चना
  • (स) गेहूँ
  • (द) मूँगफली
उत्तर- (ब) चना

58. जनगणना- 2011 के अनुसार, राजस्थान के किन जिलों में अनुसूचित जनजाति का जिले की कुल जनसंख्या में प्रतिशत सबसे कम पाया गया है ?

  • (अ) बीकानेर और अजमेर
  • (ब) नागौर और चूरू
  • (स) बीकानेर और नागौर
  • (द) चूरू और गंगानगर
उत्तर- (स) बीकानेर और नागौर

59. निम्नलिखित में से कौन सा जिला, राजस्थान का अधिकतम फैल्सपार उत्पादक है ?

  • (अ) अजमेर
  • (ब) नागौर
  • (स) पाली
  • (द) राजसमंद
उत्तर- (अ) अजमेर

60. निम्नलिखित नदियों में से कौन अध्यारोपित नदी का उदाहरण है ?

  • (अ) घग्गर
  • (ब) माही
  • (स) बनास
  • (द) जाख़म
उत्तर- (स) बनास

61. कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

(I) राजस्थान का महाधिवक्ता कार्यालय, राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के अनुसार, राजस्थान राज्य के गठन पर अस्तित्व में आया।

(II) जी. सी. कासलीवाल राजस्थान राज्य के प्रथम महाधिवक्ता बने।

निम्न में से कौनसा विकल्प सही है ?

  • (अ) केवल कथन I सही है
  • (ब) केवल कथन II सही है
  • (स) I व II दोनों कथन सही हैं
  • (द) I व II दोनों कथन गलत हैं
उत्तर- (स) I व II दोनों कथन सही हैं

62. राजस्थान विधानसभा का सदस्य रहे बिना, कोई व्यक्ति कितने महीने तक राजस्थान में मंत्री पद पर रह सकता है ?

  • (अ) तीन महीने
  • (ब) चार महीने
  • (स) छः महीने
  • (द) बारह महीने
उत्तर- (स) छः महीने

63. आपातकालीन प्रावधानों के बारे में निम्न में से कौनसा कथन सत्य नहीं है ?

  • (अ) अनुच्छेद 352 के तहत, आपातकाल मंत्रिमंडल की लिखित सहमति के आधार पर ही लाया जा सकता है।
  • (ब) राष्ट्रपति शासन किसी राज्य में अधिकतम 3 वर्षों तक लागू रह सकता है।
  • (स) राष्ट्रपति शासन राजस्थान राज्य में 4 बार लागू रहा।
  • (द) 42वें संशोधन द्वारा संविधान में ‘सशस्त्र विद्रोह’ शब्द जोड़ा गया।
उत्तर- (द) 42वें संशोधन द्वारा संविधान में ‘सशस्त्र विद्रोह’ शब्द जोड़ा गया।

64. ‘अटल सेवा केन्द्र’ को नया नाम क्या दिया गया है ?

  • (अ) जन सुविधा केन्द्र
  • (ब) ग्राम सुविधा केन्द्र
  • (स) ग्राम विकास केन्द्र
  • (द) राजीव गांधी सेवा केन्द्र
उत्तर- (द) राजीव गांधी सेवा केन्द्र

65. वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या है –

  • (अ) 30
  • (ब) 40
  • (स) 50
  • (द) 60
उत्तर- (स) 50

66. राजस्थान सरकार ने विधायक क्षेत्रीय विकास योजना में 2021-22 के लिये, विधायक निधि बढ़ाकर कर दी है –

  • (अ) 3 करोड़ ₹
  • (ब) 4 करोड़ ₹
  • (स) 5 करोड़ ₹
  • (द) 10 करोड़ ₹
उत्तर- (स) 5 करोड़ ₹

67. राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले, जस्टिस पंकज मिथल कहाँ के मुख्य न्यायाधीश थे ?

  • (अ) पटना उच्च न्यायालय
  • (ब) मद्रास उच्च न्यायालय
  • (स) गुजरात उच्च न्यायालय
  • (द) जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय
उत्तर- (द) जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय

68. निम्नलिखित में गलत युग्म (राज्य का नाम – विधानसभा सदस्यों की संख्या) को चुनिए –

  • (अ) मणिपुर – 60
  • (ब) मेघालय – 50
  • (स) मिज़ोरम – 40
  • (द) सिक्किम – 32
उत्तर- (ब) मेघालय – 50

69. निम्न में से कौनसा कथन गलत है ?

  • (अ) संविधान के भाग VI में, अनुच्छेद 152 से अनुच्छेद 237 शामिल हैं।
  • (ब) भाग VI मुख्य रूप से राज्य सरकार पर केन्द्रित है।
  • (स) भाग VI आगे छः अध्यायों में विभक्त है।
  • (द) भाग VII केन्द्रशासित प्रदेश से संबंधित है।
उत्तर- (द) भाग VII केन्द्रशासित प्रदेश से संबंधित है।

70. कौनसा अनुच्छेद नागरिकों के लिए एक समान सिविल संहिता का उपबंध करता है ?

  • (अ) अनुच्छेद 42
  • (ब) अनुच्छेद 44
  • (स) अनुच्छेद 43
  • (द) अनुच्छेद 45
उत्तर- (ब) अनुच्छेद 44

71. भारत में पहली बार संपत्ति कर कब पेश किया गया था ?

  • (अ) 1991
  • (ब) 1948
  • (स) 1976
  • (द) 1957
उत्तर- (द) 1957

72. राष्ट्रीय आय लेखा का वर्तमान आधार वर्ष –

  • (अ) सी. एस. ओ. ने 2004-05 से बदलकर 2011-12 कर दिया है
  • (ब) सी. एस. ओ. ने 2005-06 से बदलकर 2011-12 कर दिया है
  • (स) आर. बी. आई. ने 1999-2000 से बदलकर 2004-05 कर दिया है
  • (द) आर. बी. आई. ने 2004-05 से बदलकर 2011-12 कर दिया है
उत्तर- (अ) सी. एस. ओ. ने 2004-05 से बदलकर 2011-12 कर दिया है

73. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की मूल अवधारणा थी –

  • (अ) सामाजिक न्याय और समानता के साथ विकास
  • (ब) मानव संसाधन विकास
  • (स) मानव भलाई
  • (द) तेज और अधिक समावेशी विकास
उत्तर- (द) तेज और अधिक समावेशी विकास

74. निम्नलिखित में से कौन ‘एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यू. पी. आई.)’ लागू करने का सबसे संभावित परिणाम है ?

  • (अ) एफ. डी. आई. प्रवाह में भारी वृद्धि होगी।
  • (ब) ऑनलाइन भुगतान के लिए मोबाइल वॉलेट की जरूरत नहीं होगी।
  • (स) गरीबों को सब्सिडी का सीधा हस्तांतरण बहुत कारगर होगा।
  • (द) लगभग दो दशकों में डिजिटल मुद्रा पूरी तरह से भौतिक मुद्रा की जगह ले लेगी।
उत्तर- (ब) ऑनलाइन भुगतान के लिए मोबाइल वॉलेट की जरूरत नहीं होगी।

75. आय की असमानता को मापा जा सकता है –

(I) लोरेन्ज वक्र

(II) गिनी गुणांक

(III) गरीबी रेखा

(IV) सापेक्ष गरीबी

सही विकल्प चुनें –

  • (अ) केवल I
  • (ब) केवल I, II और III
  • (स) केवल I, II और IV
  • (द) केवल II, III और IV
उत्तर- (स) केवल I, II और IV

76. निम्न में से पीली क्रांति किससे सम्बंधित नहीं है ?

  • (अ) तिल
  • (ब) सरसों
  • (स) चना
  • (द) खाद्य तेल
उत्तर- (स) चना

77. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में कृषि आयकर लगाने वाला पहला राज्य है ?

  • (अ) मध्य प्रदेश
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) पश्चिम बंगाल
  • (द) बिहार
उत्तर- (द) बिहार

78. निम्नलिखित में से कौन सा कर भारतीय संविधान की राज्य सूची के अंतर्गत आता है ?

(I) स्टाम्प शुल्क

(II) कस्टम शुल्क

(III) लग्जरी टैक्स

(IV) मनोरंजन टैक्स

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –

  • (अ) III और IV
  • (ब) I, II और III
  • (स) I और IV
  • (द) II, III और IV
उत्तर- (अ) III और IV

79. निम्नलिखित में से किसे ई-कॉमर्स के तीन चरण नहीं माना जाता है ?

  • (अ) पुनर्खोज
  • (ब) संरक्षण
  • (स) भू-मंडलीकरण
  • (द) व्यावसायीकरण
उत्तर- (ब) संरक्षण

80. 15वें वित्त आयोग ने सिफारिश की है कि राज्यों की वर्टिकल हिस्सेदारी –

  • (अ) 2021-22 से 2025-26 तक 41 % रखी जाए
  • (ब) 2020-22 से 2024-25 तक 42 % रखी जाए
  • (स) 2018-29 से 2022-23 तक 40 % रखी जाए
  • (द) 2017-18 से 2021-22 तक 43 % रखी जाए
उत्तर- (अ) 2021-22 से 2025-26 तक 41 % रखी जाए

81. गेहूँ एवं दलहन पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एन.एफ.एस.एम.) राजस्थान में किस वर्ष प्रारम्भ किया गया ?

  • (अ) 2006-07 में
  • (ब) 2007-08 में
  • (स) 2008-09 में
  • (द) 2009-10 में
उत्तर- (ब) 2007-08 में

82. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए –

सूची-I (उद्योग)सूची-II (स्थान)
(I) राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स(a) डीडवाना
(II) हाईटेक ग्लास फैक्टरी(b) धौलपुर
(III) मेवाड़ शुगर मिल(c) भूपालसागर
(IV) जे. के. सीमेण्ट वर्क्स(d) निम्बाहेड़ा

कूट :

  • (अ) I-b, II-a, III-c, IV-d
  • (ब) I-d, II-c, III-b, IV-a
  • (स) I-a, II-b, III-c, IV-d
  • (द) I-d, II-b, III-a, IV-c
उत्तर- (स) I-a, II-b, III-c, IV-d

83. राजस्थान जन-आधार प्राधिकरण अधिनियम, 2020 प्रभावी हुआ है-

  • (अ) 18 दिसम्बर, 2019 से
  • (ब) 3 मार्च 2020 से
  • (स) 7 मई, 2020 से
  • (द) 31 दिसम्बर, 2020 से
उत्तर- (अ) 18 दिसम्बर, 2019 से

84. राजस्थान में प्रमुख सरसों उत्पादक जिलों का सही युग्म है –

  • (अ) अजमेर – नागौर
  • (ब) बीकानेर – जैसलमेर
  • (स) अलवर – जयपुर
  • (द) करौली – सवाई माधोपुर
उत्तर- (स) अलवर – जयपुर

85. राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धन में आधार (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2021-22 में (अग्रिम अनुमान) कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र का …………………. योगदान है।

  • (अ) 26.14 %
  • (ब) 30.45 %
  • (स) 26.34 %
  • (द) 28.85 %
उत्तर- (द) 28.85 %

86. राजस्थान के लिए ‘जल जीवन मिशन योजना’ में, केन्द्र तथा राज्य की सहभागिता क्रमशः है –

  • (अ) 75 : 25
  • (ब) 50 : 50
  • (स) 25 : 75
  • (द) 80 : 20
उत्तर- (ब) 50 : 50

87. किस वर्ष में, राजस्थान की पहली हस्तशिल्प नीति जारी की गई ?

  • (अ) 2019
  • (ब) 2018
  • (स) 2022
  • (द) 2021
उत्तर- (स) 2022

88. इंडस्ट्रियल पार्क रेटिंग सिस्टम (IPRS) रिपोर्ट 2.0 के अनुसार, राजस्थान में कितने पार्कों को ‘लीडर’ के रूप में दर्जा दिया गया है ?

  • (अ) 11
  • (ब) 14
  • (स) 17
  • (द) 20
उत्तर- (स) 17

89. निम्नलिखित में से कौनसा (सिंचाई परियोजना – जिला) सुमेलित नहीं है ?

  • (अ) पांचणा – करौली
  • (ब) मानसी वाकल – डूंगरपुर
  • (स) ओराई – चित्तौड़गढ़
  • (द) गुढ़ा – बूंदी
उत्तर- (ब) मानसी वाकल – डूंगरपुर

90. रीको द्वारा चार एग्रो फूड पार्क विकसित किए गए हैं –

  • (अ) बीकानेर, जैसलमेर, कोटा दौसा में
  • (ब) धौलपुर, अलवर, बाड़मेर, अजमेर में
  • (स) जोधपुर, कोटा, अलवर, श्री गंगानगर में
  • (द) अजमेर, कोटा, जोधपुर, जयपुर में
उत्तर- (स) जोधपुर, कोटा, अलवर, श्री गंगानगर में

91. केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किस राज्य में 2300 करोड़ ₹ की 119 किलोमीटर की 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया ?

  • (अ) मध्य प्रदेश
  • (ब) राजस्थान
  • (स) असम
  • (द) उत्तराखण्ड
उत्तर- (अ) मध्य प्रदेश

92. केन्द्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने किस शहर में जुलाई 2022 को पांचवें ग्लोबल फिल्म टूरिज़म कॉन्क्लेव (GFTC) का उद्घाटन किया ?

  • (अ) गुजरात
  • (ब) बैंगलोर
  • (स) मुंबई
  • (द) जयपुर
उत्तर- (स) मुंबई

93. वर्ष 2022-23 के लिए, निम्नलिखित में से कौनसे देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यू.एन.एस.सी.) में अस्थायी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है ?

  • (अ) इथियोपिया
  • (ब) पाकिस्तान
  • (स) भारत
  • (द) गैबॉन
उत्तर- (द) गैबॉन

94. राजस्थान के छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं ?

  • (अ) के. के. गोयल
  • (ब) डॉ. ज्योति किरण
  • (स) प्रद्युम्न सिंह
  • (द) मानिक चन्द सुराणा
उत्तर- (स) प्रद्युम्न सिंह

95. राजस्थान के बजट 2021-22 में, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में कितनी राशि तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई ?

  • (अ) 20 हजार ₹
  • (ब) 50 हजार ₹
  • (स) 70 हजार ₹
  • (द) 1 लाख ₹
उत्तर- (ब) 50 हजार ₹

96. ‘कैप्टिव एनीमल स्पोन्सरशिप स्कीम’ का उद्देश्य है –

  • (अ) गौऊशाला में गायों को आमजन, संस्था आदि को गोद देना।
  • (ब) जैविक उद्यानों के वन्यजीव को आमजन, संस्था आदि को गोद देना।
  • (स) अभ्यारण्य के वन्यजीव को आमजन, संस्था आदि को गोद देना।
  • (द) पक्षीशाला के पक्षियों को आमजन, संस्था आदि को गोद देना।
उत्तर- (ब) जैविक उद्यानों के वन्यजीव को आमजन, संस्था आदि को गोद देना।

97. प्लेनेट डी की यात्रा सूची ‘द 16 मोस्ट रोमांटिक सिटीज़ ऑन अर्थ’ में, राजस्थान के किस शहर को 2022 में शामिल किया गया है?

  • (अ) डूंगरपुर
  • (ब) जयपुर
  • (स) उदयपुर
  • (द) जैसलमेर
उत्तर- (स) उदयपुर

98. डी.आर.डी.ओ. ने भारतीय नौसेना में सोनार प्रणाली के लिए परीक्षण मूल्यांकन सुविधा किस शहर में शुरू किया ?

  • (अ) विज़ाग
  • (ब) पोर्ट ब्लेयर
  • (स) कोच्चि
  • (द) तिरुवनंतपुरम
उत्तर- (स) कोच्चि

99. राजस्थान की निम्नलिखित में से किसे जनवरी, 2022 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?

  • (अ) किरण शर्मा
  • (ब) गौरी माहेश्वरी
  • (स) दीपिका गुप्ता
  • (द) नमीता सिंह
उत्तर- (ब) गौरी माहेश्वरी

100. मई 2022 में, बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान का नाम क्या था ?

  • (अ) ताउक्ते
  • (ब) गुलाब
  • (स) असानी
  • (द) फानी
उत्तर- (स) असानी

101. एक फाइल सिस्टम में, …………… वर्तमान निर्देशिका से पथ को परिभाषित करता है।

  • (अ) रूट डायरेक्ट्री
  • (ब) रिलेटिव पाथ नेम
  • (स) वर्चुअल पाथ नेम
  • (द) एब्सोल्यूट पाथ नेम
उत्तर- (ब) रिलेटिव पाथ नेम

102. सूचना संचार के सभी पहलुओं को नियंत्रित करने के लिये नियमों का समूह कहलाता है –

  • (अ) सर्वर
  • (ब) इन्टरनेट
  • (स) प्रोटोकॉल
  • (द) OSI मॉडल
उत्तर- (स) प्रोटोकॉल

103. प्रिन्टर की प्रिन्ट गुणवत्ता को …………….. में तथा प्रिन्ट गति को ………………….. में नापा जाता है।

  • (अ) पेजिस पर मिनट (PPM), डॉट्स पर इंच (DPI)
  • (ब) क्रोमेटिक नंबर (CN), रोटेशंस पर मिनट (RPM)
  • (स) डॉट्स पर इंच (DPI), पेजिस पर मिनट (PPM)
  • (द) डॉट्स पर इंच (DPI), रोटेशंस पर मिनट (RPM)
उत्तर- (स) डॉट्स पर इंच (DPI), पेजिस पर मिनट (PPM)

104. एम.एस. वर्ड के साथ कार्य करते समय कौसना विकल्प फाइल मेन्यू में उपलब्ध नहीं होता है ?

  • (अ) प्रिन्ट प्रिव्यू
  • (ब) सेव
  • (स) हैडर एंड फुटर
  • (द) सेव एज़
उत्तर- (स) हैडर एंड फुटर

105. एक कम्प्यूटर स्प्रेडशीट में, क्या सही है यदि वर्तमान या सक्रिय सेल B4 है और आपने एंटर की दबाई है ?

  • (अ) आप सेल A1 में होंग
  • (ब) आप सेल B5 में होंगे
  • (स) आप सेल B3 में होंगे
  • (द) आप सेल B6 में होंगे
उत्तर- (ब) आप सेल B5 में होंगे

106. ईथाइलीन ग्लाइकॉल का प्रयोग किया जाता है –

  • (अ) खाद्य परिरक्षकों के रूप में
  • (ब) ट्यूबलेस टायरों के पंचर बनाने में
  • (स) डिटरजेन्ट निर्माण में
  • (द) प्रतिहिम (एन्टीफ्रीज़) के रूप में
उत्तर- (द) प्रतिहिम (एन्टीफ्रीज़) के रूप में

107. बिच्छु डंक में कौनसा अम्ल पाया जाता है ?

  • (अ) टार्टरिक अम्ल
  • (ब) औक्सालिक अम्ल
  • (स) लैक्टिक अम्ल
  • (द) मैथेनोइल अम्ल
उत्तर- (द) मैथेनोइल अम्ल

108. 100°C और प्राकृतिक दबाव (1.013 × 105 Nm-2) पर 0.1 ग्राम पानी के नमूने को 100°C पर भाप में बदलने के लिए 54 कैलोरी ऊष्मा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यदि उत्पादित भाप का आयतन 167.1 cc है, तो नमूने की आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन है –

  • (अ) 42.2 जूल
  • (ब) 84.5 जूल
  • (स) 208.7 जूल
  • (द) 104.3 जूल
उत्तर- (स) 208.7 जूल

109. इम्यूनोसप्रेसेंट ………………………… प्रतिरोपित अंगों को प्राप्तकर्ताओं में अस्वीकृत होने से रोकते हैं।

  • (अ) साइक्लोस्पोरिन
  • (ब) कैल्सीटोनिन
  • (स) थ्रोम्बिन
  • (द) एस्पिरिन
उत्तर- (अ) साइक्लोस्पोरिन

110. युद्ध के लिए तैयार पाँचवीं पीढ़ी का एकमात्र लड़ाकू है –

  • (अ) लॉकहीड मार्टिन F-22 रैप्टर
  • (ब) सुखोई PAK FA
  • (स) चेंगडू J-20
  • (द) लॉकहीड मार्टिन अमेरिकन F-35 लाइटनिंग II
उत्तर- (अ) लॉकहीड मार्टिन F-22 रैप्टर
व्याख्या-
  • अंतिम उत्तर कुंजी में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा यह प्रश्न हटा दिया गया है।
  • 111. निम्नलिखित अभिक्रिया में, बनने वाले लवण की पहचान कीजिए –

    NH4OH (aq) + H2SO4(aq)→ ………………… + 2H2O(I)

    • (अ) (NH4)2S
    • (ब) (NH4)3SO4
    • (स) NH4NO3
    • (द) (NH4)2SO4
    उत्तर- (द) (NH_{4})_{2}SO_{4}

    112. सूची-I- का सूची-II से मिलान कीजिए व दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए –

    सूची-Iसूची-I
    (I) प्राकृतिक बहुलक(a) बेकेलाइट
    (II) तापदृढ़ बहुलक(b) अमीनो अम्लों का बहुलक
    (III) प्रोटीन(c) पी.वी.सी.
    (IV) तापसुघट्य बहुलक(d) स्टार्च एवं सेल्युलोज़

    कूट :

    • (अ) I-d, II-b, III-a, IV-c
    • (ब) I-d, II-a, III-b, IV-c
    • (स) I-d, II-b, III-c, IV-a
    • (द) I-a, II-b, III-c, IV-d
    उत्तर- (ब) I-d, II-a, III-b, IV-c

    113. जेनेटिक इंजीनियरिंग में प्रयुक्त होने वाला सामान्य जीवाणु है –

    • (अ) ई. कोलाई
    • (ब) स्पाइरिलम
    • (स) राइजोबियम
    • (द) डिप्लोकोकस
    उत्तर- (अ) ई. कोलाई

    114. ओज़ोन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?

    • (अ) ओज़ोन से ऑक्सीजन का निर्माण एक ऊष्माशोषी प्रक्रिया है।
    • (ब) ओज़ोन एक त्रिपरमाण्विक रेखीय अणु है।
    • (स) ओज़ोन में दो द्विबन्ध होते हैं।
    • (द) ओज़ोन का निम्न स्तर (मात्रा) (या क्षोभमण्डलीय ओज़ोन) वायुमण्डलीय प्रदूषक है।
    उत्तर- (द) ओज़ोन का निम्न स्तर (मात्रा) (या क्षोभमण्डलीय ओज़ोन) वायुमण्डलीय प्रदूषक है।

    115. पानी की स्थाई कठोरता को दूर करने के लिए किस लवण का उपयोग किया जाता है ?

    • (अ) CaOCl2
    • (ब) NaHCO3
    • (स) NaCO3. 10 H2O
    • (द) CaSO4. 2H2O
    उत्तर- (स) NaCO_{3}.10 H_{2}O

    116. एक कस्बे की जनसंख्या 6000 है। यदि पुरुषों की संख्या में 8% की वृद्धि होती है और महिलाओं की संख्या में 10% की वृद्धि होती है, तो जनसंख्या 6500 हो जाएगी। कस्बे में महिलाओं की संख्या ज्ञात कीजिए –

    • (अ) 1000
    • (ब) 1200
    • (स) 1100
    • (द) 1300
    उत्तर- (अ) 1000

    117. चार संख्याएं दी गई हैं। प्रथम तीन संख्याओं का औसत 15 है और अंतिम तीन संख्याओं का औसत 16 है। यदि अंतिम संख्या 19 है, तो प्रथम संख्या बराबर है –

    • (अ) 14
    • (ब) 15
    • (स) 16
    • (द) 17
    उत्तर- (स) 16

    118. दो समबाहु त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात 36 : 25 है, तो इसके परिमाप का अनुपात होगा –

    • (अ) 6 : 5
    • (ब) 12 : 5
    • (स) 25 : 16
    • (द) 36 : 25
    उत्तर- (अ) 6 : 5

    119. दिए गए चित्र का पानी में प्रतिबिंब चुनिए –

    CET 2022 1
    • (अ) A
    • (ब) B
    • (स) C
    • (द) D
    उत्तर- (ब) B

    120. यदि 9 + 7 = 58 और 3 + 11 = 124, तो 13 + 5 बराबर है –

    • (अ) 38
    • (ब) 65
    • (स) 31
    • (द) 36
    उत्तर- (अ) 38

    121. सरल ब्याज पर एक राशि 4 वर्ष में 1120 ₹ और 5 वर्ष में 1200 ₹ हो जाती है। मूलधन बराबर है –

    • (अ) 800 ₹
    • (ब) 850 ₹
    • (स) 750 ₹
    • (द) 900 ₹
    उत्तर- (अ) 800 ₹

    122. एक राशि 3550 ₹ , X, Y और Z में इस प्रकार विभाजित की जाती है कि X के हिस्से का तीन गुना, Y के हिस्से के पांच गुना और Z के हिस्से के सात गुना के बराबर है। X का हिस्सा बराबर है –

    • (अ) 1050 ₹
    • (ब) 750 ₹
    • (स) 1750 ₹
    • (द) 1250 ₹
    उत्तर- (स) 1750 ₹

    123. निम्न चित्रों में से कौन सा चित्र क्रिकेट खिलाड़ियों, टेनिस प्रशंसकों और विद्यार्थियों के बीच संबंधों को सही प्रकार से प्रदर्शित करता है ?

    CET 2022 2 1
    • (अ) A
    • (ब) B
    • (स) C
    • (द) D
    उत्तर- (स) C

    124. कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के बाद आएगी ?

    CET 2022 3 H
    • (अ) A
    • (ब) B
    • (स) C
    • (द) D
    उत्तर- (द) D

    125. निम्न चित्र में लुप्त पद ज्ञात कीजिये –

    CET 2022 4
    • (अ) 8B
    • (ब) 125C
    • (स) 8C
    • (द) 125B
    उत्तर- (स) 8C

    126. अनीता, भावेश की पत्नी व चंचल, अनीता की बहन है। दिनेश चंचल का पिता है, जबकि रमेश, दिनेश का पुत्र है। रमेश का भावेश से क्या संबंध हैं ?

    • (अ) चाचा
    • (ब) ससुर
    • (स) साला
    • (द) भाई
    उत्तर- (स) साला

    127. पांच विद्यार्थी A, B, C, D और E एक पंक्ति में बैठे हैं। D, E के दाईं ओर है, B, E के बाईं ओर है लेकिन A के दायीं ओर है। D, C के बायीं ओर है। सबसे बाईं ओर कौन बैठा है ?

    • (अ) B
    • (ब) E
    • (स) C
    • (द) A
    उत्तर- (द) A

    128. (-) के स्थान पर क्या आएगा ?

    1, 4, 3, 8, 7, 12, -, 16, 21

    • (अ) 13
    • (ब) 19
    • (स) 14
    • (द) 15
    उत्तर- (अ) 13

    129. कथन – एक अच्छा झगड़लू बनने के लिए एक आदमी को बुद्धिमान होना चाहिए। अच्छे झगड़ालू बातूनी और उबाऊ होते हैं।

    निष्कर्ष –

    (I) सभी बुद्धिमान व्यक्ति उबाऊ होते हैं।

    (II) सभी बुद्धिमान व्यक्ति अच्छे झगड़ालू होते हैं।

    • (अ) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
    • (ब) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
    • (स) न तो I और ना ही II अनुसरण करता है
    • (द) I और II दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर- (स) न तो I और ना ही II अनुसरण करता है

    130. किसी कूट भाषा में यदि ‘GOD’ शब्द का कूट 78 तथा ‘GREAT’ शब्द का कूट 255 है, तो शब्द ‘GIFT’ का कूट उस भाषा में होगा –

    • (अ) 212
    • (ब) 194
    • (स) 182
    • (द) 168
    उत्तर- (द) 168

    131. संधि विषयक संगत विकल्प का चयन कीजिए –

    • (अ) वी + इक्षण = वीक्षण
    • (ब) वधू + उक्ति = वधुक्ति
    • (स) अभि + आगत = अभयागत
    • (द) मातृ + उपदेश = मात्रुपदेश
    उत्तर- (द) मातृ + उपदेश = मात्रुपदेश

    132. असंगत विकल्प चुनिए –

    • (अ) ब – ओष्ठ्य, घोष, अल्पप्राण
    • (ब) य – तालव्य, अल्पप्राण, घोष
    • (स) ष – अल्पप्राण, मूर्धन्य, अघोष
    • (द) ई – अग्र, संवृत्त, अवृत्तमुखी
    उत्तर- (स) ष – अल्पप्राण, मूर्धन्य, अघोष

    133. ‘जिसका पालन दूसरे ने किया हो’ उक्त वाक्यांश के लिए उचित एक शब्द चुनिए –

    • (अ) परभृत
    • (ब) निरुपम
    • (स) फगुआ
    • (द) परोक्ष
    उत्तर- (अ) परभृत

    134. अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए –

    • (अ) मेरा स्वास्थ्य ठीक है।
    • (ब) इस समय मेरी आयु 40 वर्ष है।
    • (स) चूनर ओढ़ कर आओ।
    • (द) पुस्तक में चिन्ह मत लगाओ।
    उत्तर- (ब) इस समय मेरी आयु 40 वर्ष है।
    व्याख्या-
  • अंतिम उत्तर कुंजी में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा यह प्रश्न हटा दिया गया है।
  • 135. कौनसा शब्द कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है ?

    • (अ) तीव्रवेग
    • (ब) शुभावसर
    • (स) सदाचार
    • (द) आत्ममग्न
    उत्तर- (द) आत्ममग्न

    136. किसी के कथन को उद्धृत करते समय किस विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है ?

    • (अ) निर्देशन चिन्ह
    • (ब) विस्मयादिबोधक चिन्ह
    • (स) प्रश्नवाचक चिन्ह
    • (द) अवतरण चिन्ह
    उत्तर- (द) अवतरण चिन्ह

    137. ‘गूलर का फूल होना’ मुहावरे का अर्थ है –

    • (अ) न दिखाई पड़ना
    • (ब) कभी-कभी दिखना
    • (स) रोज-रोज दिखना
    • (द) भ्रम पैदा कर देना
    उत्तर- (अ) न दिखाई पड़ना

    138. असंगत विकल्प का चयन कीजिए –

    • (अ) वह बार-बार चीखता है। – कालवाचक क्रियाविशेषण
    • (ब) राम ऊपर कमरे में है। – स्थानवाचक क्रियाविशेषण
    • (स) रमा तेज दौड़ती है। – रीतिवाचक क्रियाविशेषण
    • (द) वह आया और मैं गया। – कारणार्थक क्रियाविशेषण
    उत्तर- (द) वह आया और मैं गया। – कारणार्थक क्रियाविशेषण

    139. शुद्ध शब्दों का युग्म है –

    • (अ) मिष्टान्न व मैथिलीशरण
    • (ब) मिष्टान व मैथिलीशरण
    • (स) मिष्ठान्न व मैथिलीशरण
    • (द) मिष्ठान व मैथलीशरण
    उत्तर- (अ) मिष्टान्न व मैथिलीशरण

    140. किस विकल्प में ‘निजवाचक’ सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है?

    • (अ) मैं आप ही चला जाउँगा।
    • (ब) श्याम अपना खाना खुद बना लेता है।
    • (स) मैं यह कार्य अपने आप कर लूँगा।
    • (द) आप कहेंगे तो ही बैठूँगा।
    उत्तर- (द) आप कहेंगे तो ही बैठूँगा।

    Direction (141 to 143) : Read the passage carefully and answer the following questions-

    There is no field of human endeavour that has been so misunderstood as health. While health which connotes well- being and absence of illness has a low profile, it is illness representing the failure of health which virtually monopolizes attention because of the fear of pain, disability and death.

    Till recently, patients had implicit faith in their physician whom they loved and respected, not only for his knowledge but also in the total belief that practitioners of this noble profession, guided by ethics, always placed the patient’s interest above all other considerations. This rich interpersonal relationship between the physician, patient and family has, barring a few exceptions, prevailed till the recent past, for caring was considered as important as curing. Our indigenous system of medicine like Ayurveda and Yoga have been more concerned with the promotion of the health of both the body and mind and with maintaining a harmonious relationship not just with fellow-beings but with nature itself, of which man is an integral part.

    141. Choose the word which is most opposite in meaning of the word ‘concerned’ as used in the passage.

    • (अ) indifferent
    • (ब) anxious
    • (स) solicitous
    • (द) pertained
    उत्तर- (अ) indifferent

    142. Choose the word which is most nearly the same in meaning to the word ‘connotes’ used in the passage.

    • (अ) liberates
    • (ब) unfollows
    • (स) except
    • (द) implies
    उत्तर- (द) implies

    143. In Indian traditionally the doctors were being guided mainly by which of the following ?

    • (अ) Power over patient
    • (ब) Professional ethics
    • (स) High technology
    • (द) Western concept of life
    उत्तर- (ब) Professional ethics

    144. Choose the correct English translation of the given sentence –

    मेरे पिता ने कल मेरे लिए एक जोड़ी जूते खरीदे।

    • (अ) My father got a pair of shoes for me yesterday.
    • (ब) My father brought me a pair of shoes yesterday.
    • (स) My father bought me a pair of shoes yesterday.
    • (द) My father bring for me a pair of shoe yesterday.
    उत्तर- (स) My father bought me a pair of shoes yesterday.

    145. Choose the alternative which best expresses the meaning of the Idiom/Phrase “Steal someone’s thunder” –

    • (अ) To take credit for something which someone else did
    • (ब) To steal the peace of mind by constant nagging
    • (स) A useless attempt
    • (द) To bring down a person who is acting smart
    उत्तर- (अ) To take credit for something which someone else did

    146. Give one word substitute for –

    ‘Bare minimum needed for survival’

    • (अ) sustenance
    • (ब) subsistence
    • (स) sustainable
    • (द) supplement
    उत्तर- (ब) subsistence

    147. Choose the one which best expresses the meaning of the given word ? (Effuse)

    • (अ) Absorb
    • (ब) Transfer
    • (स) Augment
    • (द) Emanate
    उत्तर- (द) Emanate

    148. Match the following –

    (A) Sentences(B) Articles
    (I) We will go to Calcutta by ……….. Rajdhani Express.(a) a
    (II) The child was happy to see ……… aeroplane.(b) no article
    (III) He has gone for …………. holiday.(c) an
    (IV) ……………. milk is good for health.(d) the

    • (अ) I-c, II-d, III-a, IV-b
    • (ब) I-d, II-a, III-b, IV-c
    • (स) I-d, II-c, III-a, IV-b
    • (द) I-b, II-c, III-d, IV-a
    उत्तर- (स) I-d, II-c, III-a, IV-b

    149. Choose the correct answer from the given options –

    Why did they pull down the building ? (Change the voice)

    • (अ) Why had been the building pulled down ?
    • (ब) Why did the building been pulled down ?
    • (स) Why is the building been pulled down ?
    • (द) Why was the building pulled down ?
    उत्तर- (द) Why was the building pulled down ?

    150. Choose the correct answer from the given options –

    Ravi said, “I will bring the book tomorrow.” (Change into Indirect Speech)

    • (अ) Ravi informed that he would bring the book next day.
    • (ब) Ravi informed that he will bring the book tomorrow.
    • (स) Ravi informed that he would bring the book tomorrow.
    • (द) Ravi ordered that he would bring the book the next day.
    उत्तर- (अ) Ravi informed that he would bring the book next day.

    Leave a Comment

    error: Content is protected !!