सामान्य जानकारी
| परीक्षा बोर्ड | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| परीक्षा का नाम | उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (सब इंस्पेक्टर- SI) |
| भर्ती विभाग | गृह (ग्रुप-1) विभाग, राजस्थान सरकार |
| परीक्षा तिथि | 06-04-2026 |
| परीक्षा समय | दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक |
| मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 07-04-2026 |
| अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | – |
| परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
| प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी |
| प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
| विषय | सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान |
| कुल प्रश्न | 100 |
| अधिकतम अंक | 200 |
| ऋणात्मक अंकन | 1/3 |
| समयावधि | 02:00 घंटे |
नोट :-यह प्रश्न पत्र राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक मॉडल उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-
- राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
- भारतीय इतिहास
- विश्व एवं भारत का भूगोल
- राजस्थान का भूगोल
- भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन प्रणाली
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
- आर्थिक अवधारणाएँ और भारतीय अर्थव्यवस्था
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता
- समसामयिक घटनाएं
हल प्रश्न पत्र
1. कौन सा सुमेलित नहीं है?
कागज उद्योग केन्द्र – राज्य
- (अ) सलेम – तमिलनाडु
- (ब) नागपुर – महाराष्ट्र
- (स) डालमियानगर – बिहार
- (द) सांगली – मध्यप्रदेश
2. भारत में लाल मृदा के बारे में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिये गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
(I) यह क्षारीय है तथा इसमें ह्यूमस की न्यूनता है।
(II) इसमें चूना, फॉस्फेट एवं मैंगनीज की कमी है।
(III) यह दलहन, तम्बाकू एवं तिलहनों के उत्पादन के लिए उपयुक्त है।
(IV) यह मुख्यतः पश्चिमी तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ भागों में तथा दक्षिणी महाराष्ट्र में पायी जाती है।
कूट :
- (अ) केवल (I) और (II) सही हैं।
- (ब) (II), (III) और (IV) सही हैं।
- (स) (I), (III) और (IV) सही हैं।
- (द) केवल (III) और (IV) सही हैं।
3. अरावली के निम्नलिखित शिखरों को उनकी अवस्थिति के अनुसार उत्तर से दक्षिण के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(I) अचलगढ़, (II) भैराच, (III) टॉडगढ़, (IV) खो
कूट :
- (अ) II, III, I, IV
- (ब) I, III, IV, II
- (स) II, IV, III, I
- (द) III, I, IV, II
4. कालाहांडी और कोरापुट मैंगनीज़ भण्डार क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित हैं?
- (अ) मध्यप्रदेश
- (ब) कर्नाटक
- (स) आन्ध्रप्रदेश
- (द) ओडिशा
5. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
| सूची-I (खनिज) | सूची-II (राजस्थान में खनन क्षेत्र) |
|---|---|
| (a) पन्ना | (I) राजमहल |
| (b) फ्लुओराइट | (II) बेलका पहाड़ |
| (c) तामड़ा | (III) कालागुमान |
| (d) कैल्साइट | (IV) माण्डो–की–पाल |
कूट :
- (अ) a-II, b-III, c-IV, d-I
- (ब) a-IV, b-II, c-III, d-I
- (स) a-III, b-IV, c-I, d-II
- (द) a-III, b-I, c-II, d-IV
6. राजस्थान में ‘मिश्रित लाल एवं काली’ मृदा मुख्यतः पायी जाती है
- (अ) भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में
- (ब) बाड़मेर और बालोतरा में
- (स) अजमेर और टोंक में
- (द) नागौर और झुन्झुंनू में
7. निम्नलिखित में से कौन सा/से सुमेलित है/हैं?
| उद्योग | अवस्थिति | |
|---|---|---|
| (I) | राजस्थान स्टेट सॉल्ट वर्क्स | पचपदरा |
| (II) | सेंट–गोबेन ग्लास फैक्टरी | भिवाड़ी |
| (III) | राजस्थान एक्सप्लोजिव्य एण्ड केमिकल्स लि. | कपासन |
| (IV) | चम्बल फर्टिलाइज़र्स एण्ड केमिकल्स लि. | गडेपान |
कूट :
- (अ) (I), (II), (III) तथा (IV)
- (ब) (I), (II) तथा (IV)
- (स) केवल (II) तथा (III)
- (द) केवल (IV)
8. निम्नलिखित में से किस जनगणना वर्ष में राजस्थान की नगरीय जनसंख्या सबसे कम थी?
- (अ) 1981
- (ब) 1951
- (स) 1961
- (द) 1971
9. कौन सा एक सुमेलित नहीं है?
संरक्षित क्षेत्र – जिला
- (अ) हमीरगढ़ – भीलवाड़ा
- (ब) वाड़ाखेड़ा – अजमेर
- (स) बीड़ मुहाना – जयपुर
- (द) महसीर – उदयपुर
10. भारत शासन अधिनियम, 1935 के प्रावधानों के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए:
- (अ) महामहिम संघीय विधायिका के घटक थे, जिनका प्रतिनिधित्व गवर्नर जनरल द्वारा किया गया।
- (ब) संघीय विधायिका के उच्च सदन का नाम काउंसिल ऑफ स्टेट था।
- (स) प्रांत के गवर्नर की नियुक्ति गवर्नर जनरल द्वारा की जानी थी।
- (द) यह गवर्नर जनरल का विवेकाधिकार था कि वह संघीय मंत्रिपरिषद् की बैठकों की अध्यक्षता करे।
11. दिसम्बर-2024 तक, निम्नलिखित में से किस बृहत्–सिंचाई परियोजना की सिंचाई क्षमता (हैक्टेयर में) अधिकतम थी?
- (अ) परवन
- (ब) पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना
- (स) पीपलखूंट हाई लेवल कैनाल
- (द) अपर हाई लेवल कैनाल (माही)
12. भारत के संविधान के अनुच्छेद 355 के अनुसार, निम्नांकित में से किन दो स्थितियों में, प्रत्येक राज्य की संरक्षा करना संघ का कर्तव्य होगा?
- (अ) युद्ध और बाह्य आक्रमण
- (ब) बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति
- (स) युद्ध और सशस्त्र विद्रोह
- (द) बाह्य आक्रमण और सशस्त्र विद्रोह
13. राज्य पुनर्गठन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(I) अपने नागपुर अधिवेशन, 1920 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाषाई सिद्धांत को राज्य निर्माण का आधार बनाने का वादा किया एवं उसे मान्यता प्रदान की।
(II) आज़ादी के तुरन्त बाद, भारतीय नेताओं ने महसूस किया कि भाषा के आधार पर राज्यों का निर्माण विध्वंस एवं विघटन की तरफ ले जायेगा।
(III) 1952 में भाषा के आधार पर सबसे पहले बनने वाला राज्य तमिलनाडु था।
(IV) राज्यों की सीमाओं के पुनर्निर्माण के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना 1952 में की गई थी।
कूट :
- (अ) केवल (I) एवं (II) सही हैं।
- (ब) केवल (III) एवं (IV) सही हैं।
- (स) केवल (II) एवं (III) सही हैं।
- (द) केवल (I) एवं (IV) सही हैं।
14. मूल अधिकार में निहित सिद्धांत तथा भारत के संविधान में तत्संबंधी अनुच्छेद के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए:
- (अ) राज्य की स्वेच्छाचारिता के विरुद्ध संरक्षण : अनुच्छेद 14
- (ब) आनुपातिक प्रतिनिधित्व : अनुच्छेद 18
- (स) त्वरित सुनवाई : अनुच्छेद 21
- (द) अंतःकरण की स्वतंत्रता : अनुच्छेद 25
15. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(I) कानून के अनुसार, निर्वाचक नामावली में पुनरीक्षण प्रत्येक चुनाव से पहले या फिर आवश्यकता अनुसार किया जा सकता है।
(II) अंतिम बार एसआईआर 2002-2004 में किया गया था।
(III) 1951 से 2004 तक 10 बार एसआईआर हो चुका है।
कूट :
- (अ) केवल (II) एवं (III) सही हैं।
- (ब) केवल (I) एवं (III) सही हैं।
- (स) (I), (II) एवं (III) सही हैं।
- (द) केवल (I) एवं (II) सही हैं।
16. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:
| सूची-I (वाद) | सूची-II (मुद्दा) |
|---|---|
| (a) आर.सी. कूपर बनाम भारत संघ | (I) अंतर–देशीय दत्तक–ग्रहण |
| (b) एस.पी. गुप्ता बनाम भारत का राष्ट्रपति | (II) सी.वी.सी. की सांविधिक प्रस्थिति |
| (c) एल.के. पांडे बनाम भारत संघ | (III) बैंक–राष्ट्रीयकरण की समाप्ति |
| (d) विनीत नारायण बनाम भारत संघ | (IV) लोक कर्तव्यों की निष्पत्ति का दृढ़ीकरण |
कूट :
- (अ) a-II, b-IV, c-III, d-I
- (ब) a-III, b-IV, c-I, d-II
- (स) a-IV, b-I, c-III, d-II
- (द) a-I, b-II, c-IV, d-III
17. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
- (अ) सूचना का अधिकार अधिनियम : 2005
- (ब) प्रतिस्पर्धा अधिनियम : 2008
- (स) बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम : 2009
- (द) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम : 2013
18. केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के समक्ष सीधी शिकायत दर्ज करने के नियम एवं आधार क्या हैं? नीचे दिये हुए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर इंगित कीजिए:
(I) आरटीआई अधिनियम की धारा 18 के तहत सीधी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
(II) एक आवेदक को आरटीआई अधिनियम के तहत माँगी गई सूचना देने से मना किया गया हो।
(III) आरटीआई अधिनियम के अन्तर्गत एक विदेशी नागरिक सूचना चाहता हो।
(IV) एक आवेदक जो यह समझता/ती है कि उसके द्वारा चाही गई सूचना के लिए माँगी गई शुल्क राशि अनुचित है।
कूट :
- (अ) केवल (II), (III) एवं (IV) सही हैं।
- (ब) केवल (I), (III) एवं (IV) सही हैं।
- (स) केवल (I) एवं (IV) सही हैं।
- (द) केवल (I), (II) एवं (IV) सही हैं।
19. निम्नलिखित में से कौन सी लेखा–परीक्षा भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक द्वारा नहीं की जाती है/हैं?
(I) अनुपालन लेखा–परीक्षा
(II) वित्तीय सत्यापन लेखा–परीक्षा
(III) निष्पादन लेखा–परीक्षा
(IV) राजकोषीय लेखा–परीक्षा
कूट :
- (अ) केवल (IV)
- (ब) केवल (II)
- (स) केवल (II) और (IV)
- (द) केवल (I) और (III)
20. राजस्थान के उन एकमात्र राज्यपाल को पहचानिए, जिनकी पदावधि के दौरान अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति शासन उद्घोषित भी किया गया और वापस भी लिया गया:
- (अ) संपूर्णानंद
- (ब) वेदपाल त्यागी
- (स) रघुकुल तिलक
- (द) एम. चेन्ना रेड्डी
21. राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार समिति में निम्नांकित में से कौन सदस्य नहीं होता है?
- (अ) राज्य का मुख्यमंत्री
- (ब) राज्य विधानसभा का स्पीकर
- (स) राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायमूर्ति
- (द) राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
22. व्यक्तियों के सही समूह को पहचानिए, जो अस्सी के दशक (1980 से 1989) के दौरान दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे:
- (अ) भैरोंसिंह शेखावत एवं शिवचरण माथुर
- (ब) हरिदेव जोशी एवं हीरालाल देवपुरा
- (स) शिवचरण माथुर एवं हरिदेव जोशी
- (द) भैरोंसिंह शेखावत एवं हरिदेव जोशी
23. राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1999 की धार 12 (3) के तहत राजस्थान राज्य महिला आयोग की सिफारिशों पर राज्य सरकार को कितने समय के भीतर निर्णय करना होता है?
- (अ) 3 माह
- (ब) 4 माह
- (स) 5 माह
- (द) 6 माह
24. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के अनुसार आरोप पर प्रथम सुनवाई की तिथि से आरोपी के विरुद्ध कितने दिनों के भीतर आरोप तय करने होंगे?
- (अ) 45 दिनों में
- (ब) 60 दिनों में
- (स) 90 दिनों में
- (द) 15 दिनों में
25. ग्लोबल कैपेबिलिटी सेन्टर नीति-2025 में राजस्थान में किन शहरों को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेन्टर हब के रूप में विकसित किया जायेगा?
- (अ) जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर
- (ब) जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा और कोटा
- (स) जयपुर, जोधपुर और अलवर
- (द) जयपुर, उदयपुर, अलवर और भीलवाड़ा
26. राष्ट्रीय आय की गणना करने में ‘बाज़ार कीमत’ से ‘साधन लागत’ पर जाने के लिये, हमें करना चाहिये
- (अ) अप्रत्यक्ष करों को जोड़ना।
- (ब) पूँजी ह्रास को जोड़ना।
- (स) अप्रत्यक्ष करों को घटाना और अनुदानों को जोड़ना।
- (द) अप्रत्यक्ष करों को जोड़ना और अनुदानों को घटाना।
27. राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (RSCRPC) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(I) यह एक सांविधिक निकाय है।
(II) यह ‘बाल मित्र राजस्थान’ की परिकल्पना के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।
(III) इसका प्रशासनिक विभाग महिला अधिकारिता विभाग है।
(IV) इसका गठन 23 फरवरी, 2010 को बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 17 के अन्तर्गत किया गया।
कूट :
- (अ) केवल (I), (II) एवं (III) सही हैं।
- (ब) केवल (II), (III) एवं (IV) सही हैं।
- (स) केवल (I), (II) एवं (IV) सही हैं।
- (द) केवल (I), (III) एवं (IV) सही हैं।
28. अभिकथन (A) : विस्तारक मौद्रिक नीति अर्थव्यवस्था के उत्पादन में वृद्धि करती है।
कारण (R) : मुद्रा की पूर्ति में वृद्धि से ब्याज की दर में कमी, विनियोग व्यय और समग्र माँग में वृद्धि और तदुपरांत साम्य उत्पादन में वृद्धि होती है।
- (अ) (A) और (R) दोनों अलग–अलग सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- (ब) (A) और (R) दोनों अलग–अलग सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (स) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
- (द) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
29. भारत के स्टॉक एक्सचेंजों के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये:
(I) भारत का राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेन्ज 1991 में फेरवानी समिति की सिफारिशों के आधार पर स्थापित किया गया था।
(II) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेन्ज भारत का पहला एक्सचेन्ज था जिसने इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सुविधा को शुरू किया।
(III) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेन्ज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेन्ज है और विश्व का दसवाँ सबसे पुराना एक्सचेन्ज भी है।
उपरोक्त में से कौन से सही हैं?
- (अ) (I) और (II) सही हैं।
- (ब) (II) और (III) सही हैं।
- (स) (I) और (III) सही हैं।
- (द) (I), (II) और (III) सही हैं।
30. सूची-I और सूची-II का सुमेल करें और सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें:
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (a) खुली मुद्रास्फीति | (I) जब सरकार द्वारा कीमत पर प्रभावी नियंत्रण होता है। |
| (b) माँग जन्य मुद्रास्फीति | (II) जब कीमत वृद्धि में कोई बाधा नहीं होती। |
| (c) रैचेत मुद्रास्फीति | (III) जब समग्र माँग समग्र पूर्ति से पूर्ण रोज़गार स्तर पर अधिक होती है। |
| (d) दमित मुद्रास्फीति | (IV) यद्यपि समग्र माँग अधिक नहीं होती, किन्तु अर्थव्यवस्था में इस तरह वितरित होती है कि कुछ क्षेत्रों में माँग का आधिक्य होता है। |
कूट :
- (अ) a-II, b-III, c-IV, d-I
- (ब) a-I, b-II, c-III, d-IV
- (स) a-II, b-I, c-III, d-IV
- (द) a-IV, b-III, c-II, d-I
31. शून्य प्राथमिक घाटा दर्शाता है
(I) सरकार के वर्तमान राजस्व उसके ब्याज और गैर-ब्याज व्यय को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं।
(II) उधारी केवल पूर्ववर्ती ॠण के ब्याज भुगतान हेतु की जाती है।
सही विकल्प चुनें :
- (अ) केवल (I) सही है।
- (ब) केवल (II) सही है।
- (स) (I) और (II) दोनों सही हैं।
- (द) (I) और (II) दोनों गलत हैं।
32. भारत में निम्न में से कौन सी योजना में वास्तविक वृद्धि की दर सबसे कम अंकित की गयी?
- (अ) प्रथम पंचवर्षीय योजना
- (ब) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
- (स) तृतीय पंचवर्षीय योजना
- (द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
33. आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के संबंध में निम्न कथनों पर विचार करें:
(I) प्रत्येक लाभार्थी को ₹ 15,000 की अतिरिक्त राशि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण हेतु प्रदान की जाती है।
(II) लाभार्थियों को एमजीएनआरईजीएस के माध्यम से 90 दिवस तक की दैनिक मज़दूरी भी प्रदान की जाती है।
सही विकल्प चुनें :
- (अ) केवल (I) सही है।
- (ब) केवल (II) सही है।
- (स) (I) और (II) दोनों सही हैं।
- (द) (I) और (II) दोनों गलत हैं।
34. कैलेण्डर वर्ष 2024 में भारत के विदेशी व्यापार के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये:
(I) विश्व के वस्तु निर्यातों और आयातों में 2024 में भारत का हिस्सा क्रमशः 1.8 प्रतिशत और 2.8 प्रतिशत था।
(II) 2024 में भारत ने विश्व के निर्यात मोर्चे पर 18वाँ स्थान तथा आयात मोर्चे पर 9वाँ स्थान प्राप्त किया था।
उपरोक्त में से कौन सा/से सत्य है/हैं? :
- (अ) केवल (I) सत्य है।
- (ब) केवल (II) सत्य है।
- (स (I) और (II) दोनों सत्य हैं।
- (द) न तो (I) और न ही (II) सत्य है।
35. 2023-24 में राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन से उत्पाद का निर्यात सबसे अधिक था?
- (अ) इंजीनियरिंग वस्तुएँ
- (ब) रत्न और आभूषण
- (स) कपड़ा
- (द) ऊन और ऊनी वस्त्र
36. निम्न कथनों में से कौन सा/से सत्य है/हैं?
(I) ई–श्रम पोर्टल नौकरी चाहने वालों, नियोक्ताओं, प्रशिक्षण प्रदाताओं और कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श एजेन्सियों को जोड़ने वाला एक ही स्थान पर सभी सुविधायें प्रदान करने वाला एक मंच है।
(II) राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल अनौपचारिक और औपचारिक रोज़गार के बीच की खाई को निरन्तर पाट रहा है और असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये एक प्रमुख संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य कर रहा है।
कूट :
- (अ) केवल (I) सत्य है।
- (ब) केवल (II) सत्य है।
- (स) (I) और (II) दोनों सत्य हैं।
- (द) न तो (I) और न ही (II) सत्य है।
37. राजस्थान चक्रीय अर्थव्यवस्था प्रोत्साहन योजना 2025 का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
- (अ) सौर ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाना।
- (ब) अपशिष्ट कम करने, पुनर्चक्रण और सतत् संसाधन प्रबन्धन को बढ़ावा देना।
- (स) ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना।
- (द) शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना।
38. राजस्थान ए.आई./एम.एल. नीति 2026 निम्नलिखित में से किस ए.आई. दृष्टिकोण पर जोर देती है?
- (अ) पूरी तरह से स्वचालित, मानवरहित निर्णय लेना
- (ब) अनियमित और ओपन सोर्स ए.आई. तैनाती
- (स) ए.आई. केन्द्रिय औद्योगिक विनिर्माण
- (द) नैतिक, पारदर्शी और सुरक्षित ए.आई. सिस्टम
39. राजस्थान के निम्न जिलों को वर्ष 2023-24 के लिये चालू कीमतों पर उनकी प्रति व्यक्ति आय के आधार पर अवरोही क्रम में श्रेणीबद्ध कीजिये:
(I) जयपुर, (II) अजमेर, (III) अलवर, (IV) भीलवाड़ा, (V) जैसलमेर
कूट :
- (अ) I, II, III, IV, V
- (ब) I, III, IV, II, V
- (स) III, I, IV, II, V
- (द) III, IV, I, II, V
40. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये:
| सूची-I (राजस्थान के राज्य वित्त आयोग) | सूची-II (अध्यक्ष) |
|---|---|
| (a) प्रथम | (I) श्री हीरालाल देवपुरा |
| (b) द्वितीय | (II) श्री मानिकचन्द सुराना |
| (c) तृतीय | (III) डॉ. बी.डी. कल्ला |
| (d) चतुर्थ | (IV) श्री के.के. गोयल |
कूट :
- (अ) a-II, b-III, c-IV, d-I
- (ब) a-I, b-II, c-III, d-IV
- (स) a-IV, b-I, c-II, d-III
- (द) a-III, b-IV, c-I, d-II
41. टिबिया और फिबुला अस्थियाँ मानव शरीर के किस भाग/क्षेत्र में अवस्थित होती हैं?
- (अ) अग्र पाद
- (ब) पश्च पाद
- (स) श्रोणि क्षेत्र
- (द) वक्षीय क्षेत्र
42. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए:
कथन (I) : कुकी एक टेक्स्ट फ़ाइल होती है जिसे वेबसाइट ब्राउज़ करने पर वेबसाइट द्वारा ब्राउज़र को भेजा जाता है।
कथन (II) : कुकीज़ ब्राउज़र की कार्यक्षमता को बढ़ाने और संशोधित करने में सहायक होती हैं।
- (अ) केवल कथन (I) सही है।
- (ब) केवल कथन (II) सही है।
- (स) कथन (I) और (II) दोनों सही हैं।
- (द) न तो कथन (I) और न ही कथन (II) सही है।
43. एक ज्ञात आवृत्ति की ध्वनि तरंग या विद्युतचुंबकीय तरंग को एक गतिशील वस्तु की ओर भेजा जाता है। तरंग का कुछ भाग उस वस्तु से परावर्तित होकर वापस आता है और मॉनिटरिंग केंद्र पर संकेत की आवृत्ति में परिवर्तन पाया जाता है। इसे कहा जाता है:
- (अ) डॉप्लर विस्थापन
- (ब) कॉम्पटन विस्थापन
- (स) लैम्ब विस्थापन
- (द) रमन विस्थापन
44. निम्नलिखित में से कौन सा कथन जीएसएलवी–एफ 16 के लिए सही नहीं है?
- (अ) जीएसएलवी–एफ 16 भारत के भू–तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) की 18वीं उड़ान और स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण के साथ 12वीं उड़ान है।
- (ब) यह स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण के साथ जीएसएलवी की 9वीं परिचालन उड़ान है।
- (स) जीएसएलवी–एफ 16 मिशन सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा में GSLV के साथ तीसरा मिशन है।
- (द) यह श्रीहरिकोटा से 102वाँ प्रक्षेपण था।
45. सीएमएस-03 संचार उपग्रह के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन (I) : सीएमएस-03 को एलवीएम3 की चौथी परिचालन उड़ा द्वारा 20 नवंबर, 2025 को प्रक्षेपित किया गया था।
कथन (II) : सीएमएस-03 एक बहु–बैंड संचार उपग्रह है जो भारतीय भू–भाग सहित एक विस्तृत समुद्री क्षेत्र में सेवाएँ प्रदान करता है।
- (अ) कथन (I) और (II) दोनों सत्य हैं।
- (ब) कथन (I) और (II) दोनों असत्य हैं।
- (स) कथन (I) सत्य है, लेकिन कथन (II) असत्य है।
- (द) कथन (II) सत्य है, लेकिन कथन (I) असत्य है।
46. अधिकतम आवृत्ति घटक ωm के किसी सिग्नल को सैंपल करने के लिए आवश्यक न्यूनतम सैंपलिंग आवृत्ति (नाइक्विस्ट सैंपलिंग दर) क्या है?
- (अ) ωm
- (ब) 2ωm
- (स) 4ωm
- (द) 8ωm
47. __________ नैनोमीटर–स्तर की संरचनाओं के पैटर्न के निर्माण से संबंधित है, जिसमें पैटर्न का कम से कम एक आयाम नैनोस्केल में होता है।
- (अ) नैनो–लिथोग्राफी
- (ब) नैनो–अवसादन
- (स) नैनो–डोपिंग
- (द) नैनो–एनीलिंग
48. निम्नलिखित में से कौन सा मानव आहार का सूक्ष्म पोषक तत्व नहीं है?
- (अ) आयरन
- (ब) आयोडीन
- (स) ओमेगा-3-फैटी एसिड
- (द) फोलिक एसिड
49. निम्नलिखित में से कौन सा तीव्र वृक्क पात (एक्यूट रीनल फेलियर) के संसूचन के लिए प्राथमिक जैव-चिह्नक है?
- (अ) रक्त यूरिया
- (ब) सीरम क्रिएटिनिन
- (स) केशिकास्तवकीय निस्यंदन दर
- (द) सीरम सोडियम
50. चिह्नित अनुसंधान क्षेत्रों को समाहित करते हुए डीआरडीओ द्वारा (1 दिसंबर, 2025 तक) कितने उद्योग–अकादमिक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं?
- (अ) 10
- (ब) 15
- (स) 20
- (द) 25
51. राजस्थान के जिले और उसके आधिकारिक पशु/पक्षी शुभंकर के गलत युग्म का चयन करें:
- (अ) अजमेर – खड़मौर
- (ब) भीलवाड़ा – मोर
- (स) बूंदी – सुर्ख़ाब
- (द) झुंझुनूं – कुरजा
52. संकटीय सूक्ष्मजीवों/आनुवंशिक रूप से अभियांत्रित जीवों या कोशिकाओं के निर्माण, उपयोग, आयात, निर्यात एवं भंडारण से संबंधित नियम, 1989, भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित किए गए हैं?
- (अ) जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1986
- (ब) पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986
- (स) जैव–सुरक्षा क्लियरिंग–हाउस अधिनियम, 1986
- (द) आयात–निर्यात अधिनियम, 1986
53. दिए गए कथन (I) और (II) पर विचार करें और नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही विकल्प का चयन करें:
कथन (I) : प्राकृतिक ग्रीनहाउस प्रभाव पृथ्वी पर जीवनयापन के लिए ज़रूरी है।
कथन (II) : क्षोभमंडल में उपस्थित ओज़ोन यूवी विकिरणों के प्रभाव को कम करने में सहायक होती है।
- (अ) दोनों कथन सही हैं।
- (ब) दोनों कथन गलत हैं।
- (स) कथन (I) सही है, लेकिन कथन (II) गलत है।
- (द) कथन (II) सही है, लेकिन कथन (I) गलत है।
54. निम्नलिखित में से किस स्थान पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान का ई–आधारित (ई–बेस्ड एस.टी.आर.सी.) स्थापित नहीं है? (1 फरवरी, 2026 तक)
- (अ) बाहादुरवास
- (ब) बमबोर
- (स) चंदेसारा
- (द) सेपाऊ
55. नीचे दिये गये प्रश्न में एक कथन तथा दो अभिधारणाएँ (I) तथा (II) दी गई हैं। निम्न में से सही विकल्प को चुनिये:
कथन : कई शैक्षणिक संस्थानों ने ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली को अपना लिया है।
अभिधारणा (I) : आजकल सभी विद्यार्थी कम्प्यूटर में पारंगत हैं।
अभिधारणा (II) : ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली पूर्णतया सुरक्षित है और पेपर लीक होने की सम्भावना शून्य है।
- (अ) केवल अभिधारणा (I) अन्तर्निहित है।
- (ब) केवल अभिधारणा (II) अन्तर्निहित है।
- (स) अभिधारणाएँ (I) तथा (II) दोनों अन्तर्निहित हैं।
- (द) न तो अभिधारणा (I) न ही (II) अन्तर्निहित है।
56. कॉलम (I) में दी गई फलों की फसलों का मिलान कॉलन (II) में दिए गए राजस्थान में उनके प्रमुख उत्पादक जिले के नाम से कर, नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही विकल्प का चयन कीजिए:
| कॉलम I | कॉलम II |
|---|---|
| (a) सीताफल | (I) श्रीगंगानगर |
| (b) किन्नू | (II) बारां |
| (c) अनार | (III) सिरोही |
| (d) अंगूर | (IV) चित्तौड़गढ़ |
| (e) ब्लैकबेरी | (V) जालौर |
कूट :
- (अ) a-IV, b-I, c-V, d-III, e-II
- (ब) a-I, b-II, c-III, d-IV, e-V
- (स) a-V, b-IV, c-II, d-I, e-III
- (द) a-IV, b-I, c-V, d-II, e-III
57. पाँच विद्यार्थियों P, Q, R, S और T ने एक परीक्षा में भिन्न–भिन्न अंक प्राप्त किये। Q ने कम से कम दो विद्यार्थियों से अधिक अंक अर्जित किये। T ने S से कम, परन्तु R से अधिक अंक अर्जित किये। S ने P से कम अंक अर्जित किये। Q ने अधिकतम अंक अर्जित नहीं किये।
निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
कथन :
(I) Q द्वितीय स्थान पर है।
(II) Q तृतीय स्थान पर है।
(III) Q चतुर्थ स्थान पर है।
- (अ) केवल कथन (I) सत्य है।
- (ब) केवल कथन (II) सत्य है।
- (स) केवल कथन (III) सत्य है।
- (द) या तो कथन (I) या (II) सत्य है।
58. नीचे दिये गए प्रश्न में एक कथन के पश्चात् दो निष्कर्ष I तथा II दिये गये हैं। आपको दिये गये कथन को सत्य मानना है। निष्कर्षों को पढ़कर सही विकल्प चुनिये।
कथन : विनिर्माण उद्योग प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद कर रहे हैं।
निष्कर्ष (I) : यदि सभी विनिर्माण उद्योग बंद कर दिये जाते हैं, तो पर्यावरण में किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा।
निष्कर्ष (II) : सभी प्राकृतिक संसाधन विनिर्माण उद्योगों द्वारा बर्बाद किये जाते हैं।
- (अ) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
- (ब) केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
- (स) निष्कर्ष (I) तथा (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
- (द) न तो निष्कर्ष (I) न ही (II) अनुसरण करता है।
59. एक निश्चित कूट भाषा में “TALENT” को “GTOEMA” कूट किया जाता है और “RUMOUR” को “IRNOFU” कूट किया जाता है, तो समान कूट भाषा में, “SEARCH” को कूट किया जायेगा
- (अ) HIYSXF
- (ब) HHZRXE
- (स) HHYSYF
- (द) IHZRYE
60. एक परिवार में छः सदस्य A, B, C, D, E और F हैं। E, B की पुत्री है और A, B का भाई है। C, A का पिता है और D, E का भाई है। F, C की पत्नी है। D के चाचा/मामा हैं
- (अ) A
- (ब) B
- (स) C
- (द) E
61. तीन–अंकों की “abc” रूप की संख्याएँ बनाई जाती हैं जहाँ सभी अंक a, b और c भिन्न–भिन्न हैं और b = a + c । ऐसी सम्भावित तीन–अंकों की संख्याओं की कुल संख्या है
- (अ) 16
- (ब) 24
- (स) 32
- (द) 45
62. किन्हीं दो संख्याओं p और q के लिये, (p + q) : (p – q) : pq = 7 : 1 : 60
यदि p2 + q2 = r2, तो r बराबर है
- (अ) ± 20
- (ब) ± 23
- (स) ± 24
- (द) ± 25
63. निम्न श्रेणी का अगला पद है:
6\tfrac{1}{4},7\tfrac{1}{7},8\tfrac{1}{3},10,?- (अ) 11
- (ब) 12
- (स) 12\tfrac{1}{2}
- (द) 11\tfrac{1}{6}
64. निम्न पाई–चार्ट पाँच शहरों A, B, C, D और E में हिन्दी और अंग्रेजी समाचार–पत्रों की बिक्री का वितरण दिखाते हैं:
B, C और E शहरों में अंग्रेजी समाचार–पत्रों की औसत संख्या और A तथा D शहरों में हिन्दी समाचार–पत्रों की औसत संख्या में अनुपात है
- (अ) 10 : 19
- (ब) 19 : 10
- (स) 16 : 33
- (द) 9 : 11
65. उस अमेरिकी विशेष दूत का नाम क्या है जिसने अमेरिका–ईरान वार्ताओं से पहले 3 फरवरी, 2026 को इजरायल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की?
- (अ) कैरॉलाइन लीविट
- (ब) स्टीव विटकॉफ
- (स) एन्ड्रयू पज़डेर
- (द) रिचर्ड ग्रेनेल
66. निम्नलिखित आध्यात्मिक गुरुओं में से कौन ग्रैमी अवार्ड्स 2026 के विजेताओं में से एक हैं?
- (अ) दलाई लामा
- (ब) श्री श्री रविशंकर
- (स) जेम्स रेडफील्ड
- (द) मूजी
67. एक सावधि जमा में ₹ 2 लाख 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश किये जाते हैं। हर वर्ष के अंत में प्राप्त ब्याज पर 20% कर काट लिया जाता है। 2 वर्ष बाद प्राप्त कुल राशि बराबर है
- (अ) ₹ 2,33,285
- (ब) ₹ 2,33,280
- (स) ₹ 2,33,800
- (द) ₹ 2,33,150
68. “पटना पक्षी अभयारण्य” तथा छारी–ढांड जो जनवरी 2026 में भारत के रामसर नेटवर्क में दो नई आर्द्र–भूमियों के रूप में शामिल किए गए हैं, स्थित हैं क्रमशः
- (अ) बिहार तथा महाराष्ट्र में
- (ब) उत्तर प्रदेश तथा गुजरात में
- (स) मध्य प्रदेश तथा ओडिशा में
- (द) तेलंगाना तथा हरियाणा में
69. 11 फरवरी, 2026 को उप–मुख्यमंत्री (वित्त) द्वारा प्रस्तुत राजस्थान के बजट 2026-27 में खातेदारी भूमि में खनन पट्टा आवंटन हेतु आवेदन के समय देय प्रीमियम राशि को घटाकर कितना कम करने की घोषणा की गई है?
- (अ) 40% से 30%
- (ब) 40% से 25%
- (स) 50% से 40%
- (द) 50% से 30%
70. युमनाम खेमचन्द सिंह ने फरवरी 2026 में मणिपुर के __________ मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- (अ) 11वें
- (ब) 12वें
- (स) 13वें
- (द) 14वें
71. भारत के तेजस्विन शंकर ने जनवरी 2026 में डेलॉस डॉड्स इनविटेशनल 2026 एथ्लेटिक्स मीट में पुरुषों की ऊँची कूद का ख़िताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की गई थी?
- (अ) एल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको
- (ब) मैनहट्टन, कंसास
- (स) स्टाटेन आइलैंड, न्यूयॉर्क
- (द) इंडियानापॉलिस, इंडियाना
72. निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें :
(I) उन्हें महाभारत के ‘पांडुन का कड़ा’ के सभी 2,500 दोहे सुनाने वाले आख़िरी कुछ कलाकारों में से एक माना जाता है।
(II) ‘कला’ के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जनवरी 2026 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
ऊपर दिए गए कथन राजस्थान के किस व्यक्ति के बारे में हैं?
- (अ) गफरुद्दीन मेवाती जोगी
- (ब) तागा राम भील
- (स) जाकिर खान
- (द) पूनमराम
73. 1 फरवरी, 2026 को इंडियन नेवी हाफ मैराथन का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया गया था?
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) मुंबई
- (स) विशाखापत्तनम
- (द) कोच्चि
74. जनवरी 2026 में राँची में हुए 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (2025-26) में राजस्थान की U-17 गर्ल्स टीम ने निम्नलिखित में से किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
- (अ) हॉकी
- (ब) तीरंदाजी (कंपाउंड)
- (स) फुटबॉल
- (द) बास्केटबॉल
75. फरवरी 2026 में, रक्षा मंत्री द्वारा निम्नलिखित में से किस रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (डीपीएसयू) को ‘मिनीरत्न’ कैटेगरी-I का दर्जा देने की मंजूरी दी गई थी?
- (अ) मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड
- (ब) आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड
- (स) यंत्र इंडिया लिमिटेड
- (द) इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड
76. निम्नलिखित में से किसे फरवरी 2026 में राजस्थान सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का स्टेट ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया?
- (अ) के.के. गुप्ता
- (ब) रवि जैन
- (स) सुनिधि जांगिड़
- (द) जयेश उपाध्याय
77. फरवरी 2026 में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग तथा मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के मध्य हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें:
(I) इस एम ओ यू के अन्तर्गत मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कुल 30 हजार कंट्रोल यूनिट तथा 60 हजार बैलेट यूनिट किराए पर उपलब्ध कराई जाएँगी।
(II) ई वी एम के तकनीकी परीक्षण (एफ एल सी), मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग का कार्य सी ई ई आर आई, पिलानी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा।
- (अ) केवल कथन (I) सही है।
- (ब) केवल कथन (II) सही है।
- (स) केवल (I) तथा (II) दोनों सही हैं।
- (द) केवल (I) तथा (II) दोनों गलत हैं।
78. जनवरी 2026 में “1st ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट” राजस्थान के निम्नलिखित शहरों में से कहाँ पर आयोजित की गई?
- (अ) उदयपुर
- (ब) अजमेर
- (स) कोटा
- (द) जोधपुर
79. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा जनवरी 2026 में लद्दाख में हुई खेलो इंडिया विन्टर गेम्स में भाग लेने वाली राजस्थान की पुरुष और महिला आइस हॉकी टीमों के कप्तानों के नामों को सही दर्शाता है?
- (अ) पर्व शर्मा तथा सरिता जाट
- (ब) निशांत प्रतापसिंह तथा प्रिया भादू
- (स) शिव नारायण तथा सुमन चौधरी
- (द) अंकित कुमार तथा कनिका
80. जनवरी 2026 में घोषित राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें:
(I) इस नीति के अन्तर्गत विनिर्माण परियोजनाओं को न्यूनतम 50 करोड़ रुपये से 300 करोड़ रुपये तक अचल पूँजी निवेश करने पर लार्ज, 300 करोड़ रुपये से 1 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर मेगा तथा 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर अल्ट्रा मेगा परियोजना की श्रेणी में रखा जाएगा।
(II) ए एण्ड डी पार्कों में लगने वाले पात्र एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग एवं सेवा उद्यमों को एसेट क्रिएशन इन्सेंटिव के रूप में 7 वर्षों तक राज्य कर के 75 प्रतिशत पुनर्भरण का निवेश अनुदान दिया जाएगा।
- (अ) केवल कथन (I) सही है।
- (ब) केवल कथन (II) सही है।
- (स) कथन (I) तथा (II) दोनों सही हैं।
- (द) कथन (I) तथा (II) दोनों गलत हैं।
81. निम्न में से किसकी अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिश पर भारत सरकार ने मत्स्य संघ की चारों इकाइयों को 15 मई, 1949 में राजस्थान में मिला दिया था?
- (अ) वल्लभभाई पटेल
- (ब) शंकरदेव राय
- (स) हीरालाल शास्त्री
- (द) शोभाराम
82. राजस्थान का निम्न में से कौन सा किला, गिरि दुर्ग या पर्वतीय दुर्ग का उदाहरण नहीं हैं?
- (अ) चित्तौड़गढ़
- (ब) कुम्भलगढ़
- (स) जालौर दुर्ग
- (द) नागौर दुर्ग
83. मारवाड़ चित्रकला शैली के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(I) इस शैली में लाल एवं पीले रंगों का बहुलता से प्रयोग किया जाता था।
(II) अपने उत्तरकाल में इस शैली में भक्ति चित्रों की प्रधानता रही।
- (अ) केवल (I) सही है।
- (ब) केवल (II) सही है।
- (स) (I) एवं (II) दोनों सही हैं।
- (द) (I) एवं (II) दोनों सही नहीं हैं।
84. चन्द्रभागा मेला प्रतिवर्ष कार्तिक माह (अक्टूबर–नवम्बर) में निम्न में से किस स्थान पर आयोजित होता है?
- (अ) झालरापाटन
- (ब) बूंदी
- (स) तिलवाड़ा
- (द) बारां
85. जैसलमेर की स्थापना से पूर्व भाटी राजवंश की राजधानी थी
- (अ) जोधपुर
- (ब) मण्डोर
- (स) ओसियाँ
- (द) लुद्रवा/लोद्रवा
86. सन्त रामचरण से संबंधित निम्न कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कथन :
(I) सन्त रामचरण का जन्म जयपुर के निकट सोडा (सूरसेन) नामक गाँव में हुआ था।
(II) सन्त रामचरण का निधन राम नाम जपते हुए भीलवाड़ा के शाहपुरा में वर्ष 1798 में हुआ।
सही उत्तर का चयन कीजिए:
- (अ) केवल (I) सही है।
- (ब) केवल (II) सही है।
- (स) (I) और (II) दोनों सही हैं।
- (द) (I) और (II) दोनों गलत हैं।
87. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(I) भरतपुर के लोहागढ़ किले का उत्तरी द्वार अष्टधातु कहलाता है और दक्षिणी द्वार लोहिया दरवाज़ा कहलाता है।
(II) भरतपुर के लोहागढ़ किले का उत्तरी द्वार लोहिया दरवाज़ा कहलाता है और दक्षिणी द्वार अष्टधातु कहलाता है।
(III) अष्टधातु दरवाज़ा महाराजा सूरजमल द्वारा दिल्ली के लाल किले से लाया गया था।
(IV) अष्टधातु दरवाज़ा महाराजा जवाहर सिंह द्वारा दिल्ली के लाल किले से लाया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
- (अ) केवल (I) और (III) सही हैं।
- (ब) केवल (I) और (IV) सही हैं।
- (स) केवल (II) और (III) सही हैं।
- (द) केवल (II) और (IV) सही हैं।
88. नीचे दिए गए विकल्पों में से राजस्थान में महिलाओं द्वारा परंपरागत रूप से सिर पर पहने जाने वाले आभूषणों के सही सेट का चयन कीजिए:
- (अ) बोर, शीशफूल, झेला, टिकड़ा
- (ब) बोर, शीशफूल, झेला, हाँकर
- (स) बोर, पोट, नेवरी, चोप
- (द) बोर, शीशफूल, रखड़ी, टिकड़ा
89. फतेहपुर सीकरी स्थित बुलन्द दरवाजा/बोलंद दरवाज़ा का निर्माण अकबर की निम्न में से किस राज्य पर विजय के उपलक्ष्य में करवाया गया था?
- (अ) गुजरात
- (ब) बंगाल
- (स) मालवा
- (द) पंजाब
90. कुषाण सम्राट ‘कनिष्क’ के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?
- (अ) उन्होंने पेशावर में एक मठ एवं विशाल स्तूप बनवाया।
- (ब) उन्होंने 78 ई. में एक संवत् चलाया।
- (स) उन्होंने कश्मीर में एक बौद्ध संगीति का आयोजन किया।
- (द) उनका उत्तराधिकारी वसुमित्र था।
91. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(I) 1857 का विद्रोह 10 मई, 1857 को मेरठ में आरंभ हुआ।
(II) कानपुर में विद्रोह का नेतृत्व कुंवरसिंह द्वारा किया गया।
(III) लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व हज़रत महल द्वारा किया गया।
(IV) बिहार में विद्रोह का नेतृत्व खान बहादुर द्वारा किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
- (अ) (I), (II), (III) और (IV)
- (ब) (II) और (IV)
- (स) (III) और (IV)
- (द) (I) और (III)
92. सैन्धव सभ्यता से सम्बन्धित पुरातात्त्विक स्थल, जो सिन्ध के लरकाना में स्थित है, का नाम बताइए।
- (अ) मोहनजोदड़ो
- (ब) हड़प्पा
- (स) कालीबंगा
- (द) रोपड़
93. तरुण बंगाल आंदोलन के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(I) यह आंदोलन हेनरी विवियन देराज़ियो द्वारा वर्ष 1820 में आरंभ किया गया था।
(II) देराज़ियो कलकत्ता के हिन्दू कॉलेज में एक शिक्षक थे।
- (अ) केवल (I) सत्य है।
- (ब) केवल (II) सत्य है।
- (स) (I) एवं (II) दोनों सत्य हैं।
- (द) (I) एवं (II) दोनों असत्य हैं।
94. इनमें से कौन 1954 में बने राज्य पुनर्गठन आयोग (SRC) का सदस्य नहीं था?
- (अ) के.एम. पनिकर
- (ब) फज़ल अली
- (स) वल्लभभाई पटेल
- (द) हृदयनाथ कुंजरू
95. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
| सूची-I (पर्वत शिखर) | सूची-II (देश) |
|---|---|
| (a) कुक | (I) यू.एस.ए. |
| (b) कोस्यिस्को | (II) मैक्सिको |
| (c) पोपोकटपीटल | (III) न्यूजीलैण्ड |
| (d) मैकिन्ले | (IV) ऑस्ट्रेलिया |
कूट :
- (अ) a-III, b-II, c-I, d-IV
- (ब) a-III, b-IV, d-II, d-I
- (स) a-II, b-III, c-IV, d-I
- (द) a-I, b-II, c-III, d-IV
96. वर्ष 1922 में कांग्रेस–खिलाफत स्वराज पार्टी का गठन किसने किया था?
- (अ) सी.आर. दास एवं मोतीलाल नेहरू
- (ब) अली बंधु
- (स) मौलाना आज़ाद
- (द) सैफुद्दीन किचलू
97. निम्नांकित बन्दरगाहों में से कौन सा कैरिबियन, गल्फ–सामुद्रिक मार्ग पर स्थित नहीं है?
- (अ) पोर्ट सईद
- (ब) स्पेरो पॉइन्ट
- (स) मोरिसविले
- (द) न्यू ऑरलिएन्स
98. निम्नलिखित में से कौन सी स्थलाकृतियाँ उत्तरी–पश्चिमी हिमालय में पायी जाती हैं?
(I) पटकाई बूम, (II) करेवा, (III) पाट लैंड, (IV) फोटू ला दर्रा
नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:
- (अ) केवल (II) तथा (IV)
- (ब) केवल (I) तथा (III)
- (स) (I), (II) तथा (IV)
- (द) (II), (III) तथा (IV)
99. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मन्त्रालय (भारत) के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सी अपशिष्ट सामग्रियाँ “विशेष देखभाल अपशिष्ट” के अन्तर्गत सम्मिलित हैं?
- (अ) टैम्पोन, फूल
- (ब) काँच, रबर
- (स) पेंट के डिब्बे, दवाइयाँ
- (द) सब्जियाँ, प्लास्टिक
100. ‘सेन्दाई फ्रेमवर्क’ संबंधित है
- (अ) कृषित् विकास से
- (ब) आपदा जोखिम न्यूनीकरण से
- (स) आर्द्रभूमि संरक्षण से
- (द) सड़क विकास से