राजस्थान सीईटी (सीनियर सैकण्डरी स्तर) ऑनलाइन फॉर्म, 2024
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर) ऑनलाइन फॉर्म, 2024 की सामान्य जानकारी :-
भर्ती बोर्ड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नाम
समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर) 2024/ राजस्थान सीईटी (सीनियर सैकण्डरी स्तर) 2024
स्थान
राजस्थान
फॉर्म स्थिति
उपलब्ध
आवेदन मोड
ऑनलाइन
परीक्षा मोड
ऑफलाइन
परीक्षा प्रकार
वस्तुनिष्ठ प्रकार
विज्ञापन संख्या
11/2024
विज्ञापन दिनांक
29/08/2024
आयु सीमा (01/01/2025 तक) :-
न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
अधिकतम आयु- 40 वर्ष
आयु में छूट नियमानुसार लागू है।
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :-
सीनियर सैकण्डरी या उसके समतुल्य।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (ऑनलाइन आवेदन व भुगतान) :-
शुरुआती तिथि- 02/09/2024
अंतिम तिथि- 01/10/2024 (रात्रि 23:59 बजे तक)
परीक्षा तिथि- 22/10/2024 से 24/10/2024
आदेवन शुल्क :-
(क) सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु- रुपये 600/-
(ख) राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु- रुपये 400/-
(ग) समस्त दिव्यांगजन आवेदक हेतु- रुपये 400/-
भुगतान मोड- ऑनलाइन
नोट :-
राजस्थान राज्य से भिन्न अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी माना जाएगा। अतः ऐसे आवेदकों को सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित पंजीयन शुल्क देना होगा।
पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क (OTR) जमा करवा चुके अभ्यर्थियों से दुबारा शुल्क देय नहीं होगा।
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर) के अन्तर्गत विभाग के पदों के नाम का विवरण निम्न प्रकार है :-
क्र.सं.
सेवा का नाम
पद का नाम
1.
राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा
वनपाल
2.
राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा
छात्रावास अधीक्षक
3.
राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा
लिपिक ग्रेड-II
4.
राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा
कनिष्ठ सहायक
5.
राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा
लिपिक ग्रेड-II
6.
राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा)
जमादार ग्रेड-II
7.
राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा
कांस्टेबल
8.
राजस्थान पंचायती राज
कनिष्ठ सहायक
9.
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा)
कनिष्ठ सहायक
10.
राजस्थान कृषि उपज मण्डी (मण्डी समिति कर्मचारी) सेवा
कनिष्ठ सहायक
11.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) सेवा विनियम
लिपिक ग्रेड-II
12.
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम एवं विनियम
कनिष्ठ सहायक
नोट:- बोर्ड द्वारा संबंधित पद की मुख्य परीक्षा हेतु विज्ञापन जारी करते समय विभागवार एवं सेवावार रिक्त पदों की संख्या दर्शायी जावेगी।
नोट :- इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (भर्ती विज्ञापन) अवश्य पढ़ें, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।