सामान्य जानकारी
| परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2025 |
| पद का नाम | पटवारी |
| परीक्षा तिथि | 17-08-2025 (रविवार) |
| परीक्षा समय | अपरान्ह् 03.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक (शाम की पारी) |
| प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 05-09-2025 (शुक्रवार) |
| अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | – |
| प्रश्न पत्र | द्वितीय पारी |
| प्रश्न पत्र कोड | DQ69 |
| परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
| प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी |
| प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
| कुल प्रश्न | 150 |
| अधिकतम अंक | 300 |
| ऋणात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा। |
| समय | 03:00 घण्टे |
नोट :- इस प्रश्न पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-
- सामान्य विज्ञान; भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल; सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएँ
- राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजव्यवस्था
- सामान्य हिन्दी
- सामान्य अंग्रेजी
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, आधारभूत संख्यात्मक दक्षता
- सामान्य कंप्यूटर
1. ‘ब्लू पॉटरी’ राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान का पारंपरिक शिल्प है?
- (अ) जैसलमेर
- (ब) कोटा
- (स) जयपुर
- (द) उदयपुर
2. निम्नलिखित में से कौन राजस्थान की ट्राइब्स इंडिया जीआई उत्पाद सूची में शामिल नहीं है?
- (अ) सजावटी नीले मिट्टी के बर्तन
- (ब) गोबिंदो भोग चावल
- (स) मोलेला मिट्टी की वस्तुएँ
- (द) बगरू हैंड-ब्लॉक प्रिंट
3. बाड़मेर प्रिंट अपने बोल्ड ज्यामितीय पैटर्न के लिए जाने जाते हैं जिन्हें कहा जाता है:
- (अ) बगरू प्रिंट
- (ब) सांगानेरी प्रिंट
- (स) डब्बू रेसिस्ट प्रिंट
- (द) अजरख प्रिंट
4. राजस्थान में ‘कपिल मुनि’ मेला कहाँ आयोजित होता है?
- (अ) जयपुर में सांगानेर
- (ब) जोधपुर में मंडोर
- (स) बीकानेर में कोलायत
- (द) हनुमानगढ़ में कालीबंगा
5. ‘तेरह ताली नृत्य’ _____ से जुड़ा एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है।
- (अ) गरासिया जनजाति
- (ब) भील जनजाति
- (स) गुर्जर
- (द) कामड़ जाति
6. निम्नलिखित में से किसे राजस्थानी साहित्य का प्रथम गद्य लेखक कहा जा सकता है?
- (अ) लक्ष्मी कुमारी चूण्डावत
- (ब) यादवेंद्र शर्मा
- (स) रामेश्वर दयाल
- (द) शिव चंद्र भरतिया
7. साहित्यिक कृति “अमोलक वातां” के लेखक का नाम बताइए।
- (अ) विजयदान देथा
- (ब) शिव चंद्र भारतीय
- (स) लक्ष्मी कुमारी चूण्डावत
- (द) यादवेंद्र शर्मा
8. राजस्थान में आभूषण के रूप में दाँतों के बीच सोने की कील पहनना क्या कहलाता है?
- (अ) चूंप
- (ब) बारी
- (स) बोरला
- (द) दामना
9. निम्नलिखित में से किस अवसर पर राजस्थानी महिलाएँ विशेष रूप से ‘लहरिया भाँत की ओढ़नी’ पहनती हैं?
- (अ) बच्चे का जन्म
- (ब) होली
- (स) तीज
- (द) अक्षय तृतीया
10. निम्नलिखित में से ‘असित-अशित’ शब्द युग्म का सही अर्थ होगा :- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) खान-रूप
- (ब) चीख-घोड़ा
- (स) काला-जूठा
- (द) सेना-दूसरा
11. निम्नलिखित में से ‘प्रज्ञ’ का विपरीतार्थक शब्द क्या होगा?
- (अ) महाप्रभु
- (ब) विज्ञ
- (स) अज्ञ
- (द) विज्ञान
12. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘अहंकार’ का पर्यायवाची नहीं है?
- (अ) दंभ
- (ब) दर्प
- (स) दार
- (द) मद
13. निम्नलिखित में से अशुद्ध शब्द का चयन कीजिए।
- (अ) विस्मयार्थक
- (ब) भावहिन
- (स) शिथिल
- (द) स्मृति
14. निम्नलिखित में शुद्ध लिखित वाक्य है:-
- (अ) उसका आत्मा निकल गया।
- (ब) आप कहां जाओगे?
- (स) अब पाँच बजा है।
- (द) तुमने अनेक मृग देखे।
15. ‘जिसके समान अन्य न हों’ इस वाक्यांश के लिए निम्न में से सबसे उपयुक्त शब्द होगा :-
- (अ) अल्पबुद्धि
- (ब) अक्षय
- (स) अनन्य
- (द) आचमन
16. ‘Notification’ इस पारिभाषिक शब्द के लिए उपयुक्त हिन्दी शब्द होगा :-
- (अ) परिपत्र
- (ब) ज्ञापन
- (स) अधिसूचना
- (द) विज्ञापन
17. ‘कानाफूसी करना’ इस मुहावरे का अर्थ होगा :- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) चुगली करना
- (ब) बदनाम करना
- (स) बचना
- (द) चुपके-चुपके बातें करना
18. ‘लेना एक न देना दो’ लोकोक्ति का अर्थ होगा :-
- (अ) शक्तिहीन होने पर भी घमण्ड न जाना
- (ब) बिना मतलब
- (स) धनी को और धन मिलना
- (द) खाली बैठने से कुछ करना ही अच्छा है
19. 3\tfrac{1}{5}\div\frac{2}{7}\times\frac{x}{5}=1\tfrac{2}{5}\times 1\tfrac{3}{5} में x का मान है :-
- (अ) 3
- (ब) 1
- (स) 0
- (द) 5
20. एक कार्यशाला में, एक शिक्षक टैक्सी से यात्रा करने पर प्रत्येक किलोमीटर के लिए ₹ 10 का दावा करता है और अपनी कार से यात्रा करने पर प्रत्येक किलोमीटर के लिए ₹ 9 का दावा करता है। यदि उसने 60 किमी की यात्रा के लिए ₹ 575 का दावा किया, तो उसने टैक्सी से कितने किमी की यात्रा की?
- (अ) 38
- (ब) 40
- (स) 25
- (द) 35
21. किसी वृत्त के क्षेत्रफल का संख्यात्मक मान उसकी परिधि के संख्यात्मक मान का चौदह गुना होता है। उस वृत्त की परिधि है :- (\pi=\frac{22}{7})
- (अ) 88 इकाई
- (ब) 132 इकाई
- (स) 352 इकाई
- (द) 176 इकाई
22. एक आयताकार मैदान को उसके तीन भुजाओं पर पेंट लगाकर चिह्नित किया गया है। यदि पेंट के बिना वाली भुजा की लंबाई 13 मीटर है और पेंट लगी भुजाओं की लंबाई का योग 57 मीटर है, तो मैदान का क्षेत्रफल है :-
- (अ) 741 m2
- (ब) 286 m2
- (स) 280 m2
- (द) 176 m2
23. 40 मीटर × 30 मीटर आधार वाले एक आयताकार टैंक में 6.5 मीटर ऊंचाई तक पानी है। यदि पानी 5 किमी प्रति घंटे की दर से पाइप से बहता है, तो 20 सेमी भुजा वाली वर्गाकार अनुप्रस्थ काट वाले पाइप द्वारा टैंक कितने समय में खाली किया जा सकता है?
- (अ) 36 घंटे
- (ब) 45 घंटे
- (स) 40 घंटे
- (द) 39 घंटे
24. यदि एक संख्या के 60% को 60 में जोड़ने पर उसका परिणाम वही संख्या हो तो वह संख्या है :-
- (अ) 160
- (ब) 180
- (स) 120
- (द) 150
25. यदि किसी द्रव को ठोस रूप में बदला जाता है, तो उसका आयतन 25% बढ़ जाता है। जब वही ठोस द्रव रूप में बदला जाता है, तो इसके आयतन में आई प्रतिशत कमी है :-
- (अ) 18%
- (ब) 20%
- (स) 15%
- (द) 25%
26. ₹ 8000 कि राशि साधारण ब्याज पर 5 वर्ष में ब्याज कि किसी दर पर ₹ 9600 हो जाती है। यदि ब्याज की दर स्वयं की दोगुनी हो जाए तो वही राशि 6 वर्ष में हो जाएगी :-
- (अ) ₹ 11640
- (ब) ₹ 12680
- (स) ₹ 11840
- (द) ₹ 14240
27. ₹ 4420 को X और Y के बीच विभाजित करें कि 6 वर्षों के अंत में X द्वारा प्राप्त राशि, 8 वर्षों के अंत में Y द्वारा प्राप्त राशि के बराबर हो जब चक्रवृद्धि ब्याज की दर 10% प्रति वर्ष है।
- (अ) ₹ 2320, ₹ 2100
- (ब) ₹ 2600, ₹ 1820
- (स) ₹ 2200, ₹ 2220
- (द) ₹ 2420, ₹ 2000
28. एक शिविर में 240 शिक्षकों अथवा 400 विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था है। यदि 300 छात्रों ने भोजन कर लिया है, तो शेष खाद्य सामग्री से कितने शिक्षकों को भोजन मिलेगा?
- (अ) 40
- (ब) 60
- (स) 80
- (द) 50
29. सुयश ने कुछ धनराशि पर एक अलमारी खरीदी। उसने क्रय मूल्य का 10% इसकी मरम्मत पर खर्च किया और ₹ 1100 के लाभ पर अलमारी बेच दी। यदि उसने 25% लाभ कमाया तो उसने मरम्मत पर राशि खर्च की :-
- (अ) ₹ 440
- (ब) ₹ 380
- (स) ₹ 500
- (द) ₹ 400
30. राजस्थान के किस प्रसिद्ध लोक देवता को लक्ष्मणजी का अवतार माना जाता है?
- (अ) मेहाजी मंगलिया
- (ब) रामदेवजी
- (स) हरभुजी
- (द) पाबूजी
31. ‘राजस्थान की राधा’ के नाम से किसे जाना जाता है?
- (अ) गवरीबाई
- (ब) रानाबाई
- (स) गंगाबाई
- (द) मीराबाई
32. भांडदेवरा शिव मंदिर का निर्माण किसके द्वारा किया गया था?
- (अ) मलय वर्मा
- (ब) जगदीश सिंह
- (स) मान सिंह
- (द) जगत सिंह
33. कौन सी झील स्थानीय नदी ‘रूपारेल’ की एक शाखा को रोककर बनाई गई थी?
- (अ) बाल समन्द झील
- (ब) गड़ीसर झील
- (स) पिछोला झील
- (द) सिलिसेढ़ झील
34. उस कवयित्री का नाम जो कृष्ण को समर्पित थी और जिसे ‘वागड़ की मीरा’ के नाम से भी जाना जाता था।
- (अ) गौरा धाय
- (ब) पन्ना धाय
- (स) मीरा बाई
- (द) गवरी बाई
35. अमर राजस्थानी लोकप्रिय गीत ‘धरती धोरां री’ के लेखक कौन हैं?
- (अ) विजयदान देथा
- (ब) कन्हैया लाल सेठिया
- (स) बीरबल सिंह
- (द) कविराज श्यामल दास
Read the following passage carefully and answer the questions that follow : (Q. No. 36 to 40)
PASSAGE
The road to success is not straight; there is a curve called failure, a loop called confusion, speed bumps called friends, caution lights called family and a roller coaster ride called jobs. But, if you have a spare called determination, an engine called perseverance, insurance called faith and a driver called God, you will make it to a place called success!
In spite of all our planning and preparation, unexpected challenges are certain to arise. The bumps in the road are unavoidable, but you’ll never get to your destination if you aren’t willing to drive over them. The difference between a disaster and triumph lies in whether or not you’re prepared and willing to weather the storm. If you’re ready, those bumps will become stepping-stones.
The key thing to realize is that working harder is the same as working smarter. How do you work smarter? You just need to have the right skills. People want improved circumstances and better life without an improved self. They want victory without paying the price or making efforts. It really cannot happen without the other. Any improvements that have not been generated by improving yourself are superficial and short-lived. If you want to have a better future, you have to change yourself. Stop worrying about the various challenges that will come your way. Just believe in yourself and use them as stepping-stones.
‘Success’ is getting whatever you want out of life without violating the rights of others. It is not an accident. Success is the result of our attitude and our attitude is a choice. Hence success is a matter of choice and not chance.
Today success represents a holistic and positive attitude to life. Attitude is everything. Success is not restricted to some kind of brick and mortar premises. It assumes the individuality of a complete act executed with perfection; material achievements do not define life. We don’t remember sports stars for the products they endorse but the spirit of achievement they represent. The abundance of a positive attitude underline the grandeur of a truly rewarding rich life.
Success can be measured from two standpoints- the external and the internal. Externally, it is the measure of a job well done, and recognition. Internally, it is the feeling of achievement and wholeness derived from the completion of a task, or the fulfilment of desire.
36. In the passage, the phrase ‘willing to weather the storm’ means : (Choose the most appropriate option from below)
- (अ) Being able to step out in stormy weather.
- (ब) Willing to face or deal with a very difficult situation.
- (स) Willing to go for a roller coaster ride.
- (द) Readiness to make adequate arrangements to deal with a stormy weather.
37. Choose the most appropriate option to complete the given sentence.
Bumps become steeping stones when _______ .
- (अ) one is willing to drive over them.
- (ब) one is able to dodge them.
- (स) one finds an alternative route.
- (द) one approaches the authorities to level them.
38. Choose the most appropriate option to complete the given sentence.
Difference between disaster and triumph lies in _______ .
- (अ) sulking a little but moving forward.
- (ब) facing the disaster collectively.
- (स) taking some more time to analyze the risk in tackling the disaster.
- (द) willingness to endure and overcome the situation.
39. Which of the following attributes does not define success?
- (अ) Those aspiring for success do not violate the rights of others.
- (ब) It is the outcome of our attitude.
- (स) Success is a matter of chance.
- (द) Success means having a holistic and positive attitude towards life.
40. Which of the following sentences most appropriately describes the word ‘endorse’ that has been used in the passage?
- (अ) To use in personal life.
- (ब) To mention the team they represent.
- (स) To encourage other sports achievers.
- (द) To support officially with one’s name.
41. नीचे दी गई श्रृंखला में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए :
101, 123, 147, 173, ?, 231, 263
- (अ) 203
- (ब) 201
- (स) 197
- (द) 211
42. चार विकल्पों में से उस संख्या समूह का चयन कीजिए जो दिए गए संख्या समूह के सदृश हो :-
दिया गया संख्या समूह : (63, 8, 3)
- (अ) (10, 3, 2)
- (ब) (1226, 35, 6)
- (स) (574, 24, 5)
- (द) (224, 15, 4)
43. पहला पद दूसरे पद से एक विशिष्ट तरह से संबंधित है। तीसरे पद के साथ समान संबंध स्थापित करते हुए, दिए गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर विकल्प का चयन करें :
\frac{N}{W}:\frac{41}{32}::\frac{L}{R}:?- (अ) \frac{21}{18}
- (ब) \frac{21}{81}
- (स) \frac{23}{14}
- (द) \frac{12}{31}
44. दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित आकृति आव्यूह को पूरा करे :
45. दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित आकृति आव्यूह को पूरा करे :
46. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के दूसरे आधे भाग को उल्टे क्रम में लिखा जाए, तो दाएं छोर से 5वें अक्षर के बायीं ओर 7वां अक्षर कौन सा होगा?
- (अ) X
- (ब) Y
- (स) L
- (द) O
47. उपयुक्त संख्या श्रंखला का चयन कीजिए जो एक अर्थपूर्ण शब्द बनती हो :

- (अ) 3, 2, 7, 6, 5, 4, 1
- (ब) 7, 5, 3, 2, 1, 4, 6
- (स) 6, 2, 7, 1, 5, 4, 3
- (द) 6, 2, 7, 5, 1, 3, 4
48. ‘W O N D E R F U L’ शब्द के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ण को केवल एक बार प्रयोग करके कितने अर्थपूर्ण शब्द बनाए जा सकते हैं?
- (अ) दो
- (ब) चार
- (स) तीन
- (द) एक
49. मशीन की एक घिरनी जिसमें 8 दांते हैं, उसे 18 दांतों वाले एक बड़ी घिरनी के साथ जोड़ा गया। जब छोटी घिरनी ने 27 चक्कर लगाए, तो बड़ी घिरनी द्वारा लगाए गए चक्करों की संख्या है :-
- (अ) 12
- (ब) 10
- (स) 9
- (द) 14
50. एक दुकानदार ने ₹ 200 में 12 पेन खरीदे और उन्हें ₹ 160 में 8 पेन की दर से बेच दिए। उसका लाभ या हानि प्रतिशत है :-
- (अ) 12% हानि
- (ब) 20% लाभ
- (स) 10% लाभ
- (द) 20% हानि
51. एक दुकानदार ने ₹ 40 प्रति किलोग्राम की दर से 50 किलोग्राम चीनी खरीदी। उसने 40% चीनी, ₹ 60 प्रति किलोग्राम की दर से बेची। कुल मिलाकर 20% लाभ कमाने के लिए उसे शेष चीनी प्रति किलोग्राम किस मूल्य पर बेचनी चाहिए?
- (अ) ₹ 42
- (ब) ₹ 40
- (स) ₹ 45
- (द) ₹ 30
52. निम्नलिखित में से कौन सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) का घटक नहीं है?
- (अ) कंट्रोल यूनिट (CU)
- (ब) विजुअल डिस्प्ले यूनिट (VDU)
- (स) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)
- (द) मेमोरी रजिस्टर
53. कंप्यूटर शब्दावली में USB का क्या अर्थ है?
- (अ) यूनिक सीरियल बूस्टर
- (ब) यूनिवर्सल सीरियल बस
- (स) यूनिवर्सल सीरीज बेस
- (द) यूनिलेटरल सीरीज बेस
54. कंप्यूटर की प्राथमिक मेमोरी ‘ROM’ का अर्थ है:-
- (अ) रैंडम ओनली मेमोरी
- (ब) रीड ओनली मोमोरी
- (स) रिलेटेड ओल्ड मेमोरी
- (द) रीड ओल्ड मेमोरी
55. कंप्यूटर की मेमोरी की निम्नलिखित में से कौन सी इकाई गलत तरीके से जोड़ी गई है?
- (अ) 1024 TB (टेराबाइट) = 1 PB (पेटाबाइट)
- (ब) 1024 Bytes = 1 GB (गीगाबाइट)
- (स) 8 Bits (बिट) = 1 Byte (बाइट)
- (द) 1024 KB (किलोबाइट) = 1 MB (मेगाबाइट)
56. निम्नलिखित में से कौन सा एक ऑनलाइन स्टोरेज है जिसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता होती है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) हार्ड डिस्क
- (ब) एसएसडी
- (स) क्लाउड स्टोरेज
- (द) मेमोरी कार्ड
57. निम्नलिखित में से कौन सा कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस का उदाहरण है?
- (अ) प्रिंटर
- (ब) स्पीकर
- (स) मॉनिटर
- (द) माउस
58. निम्नलिखित में से कौन सा क्लाइड स्टोरेज का उदाहरण नहीं है?
- (अ) ड्रॉप बॉक्स
- (ब) वन ड्राइव
- (स) गूगल ड्राइव
- (द) एलएक्स ड्राइव
59. एक कक्षा में नीना का पाँचवाँ स्थान है। सीमा का स्थान पीछे से आठवाँ है। यदि तुषार नीना के बाद छठे स्थान पर है तथा नीना और सीमा के ठीक मध्य में है, तो कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
- (अ) 24
- (ब) 25
- (स) 23
- (द) 22
60. यदि 8 फरवरी, 2005 को मंगलवार था, तो 8 फरवरी 2003 को कौन सा दिन था?
- (अ) गुरूवार
- (ब) रविवार
- (स) शनिवार
- (द) शुक्रवार
61. नीचे दिए गए प्रश्न में तीन कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष ‘I’ और ‘II’ दिए गए हैं। आपको दिए गए तीनों कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सामान्यतः ज्ञात तथ्यों को नज़रअंदाज़ करते हुए, निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष दिए गए तीन कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन :
(a) सभी P, Q हैं।
(b) कुछ Q, S हैं।
(c) कुछ S, T हैं।
निष्कर्ष :
(I) कुछ P, T हैं।
(II) कुछ Q निश्चित रूप से T हैं।
- (अ) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
- (ब) केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
- (स) (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
- (द) न तो (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
62. नीचे दिए गए शब्दों को सार्थक क्रम में व्यवस्थित करें।
(I) सज़ा, (II) पुलिस, (III) न्यायाधीश, (IV) अपराध, (V) निर्णय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही क्रम चुनें :
- (अ) IV, II, V, III, I
- (ब) IV, II, III, V, I
- (स) II, IV, III, V, I
- (द) III, II, V, I, IV
63. नीचे दिए गए शब्दों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करें :
(I) सदस्य, (II) देश, (III) परिवार, (IV) इलाका
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
- (अ) II, III, I, IV
- (ब) III, IV, II, I
- (स) I, III, II, IV
- (द) I, III, IV, II
64. निम्नलिखित आकृति में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए :

- (अ) 29
- (ब) 37
- (स) 32
- (द) 34
65. निम्नलिखित आकृति में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए :
- (अ) 31
- (ब) 28
- (स) 27
- (द) 32
66. दिए गए विकल्पों में से लुप्त संख्या का चयन करें :

- (अ) 9
- (ब) 16
- (स) 13
- (द) 1
67. रेखा के हिंदी में प्राप्तांको का एक तिहाई उसके विज्ञान में प्राप्तांकों के आधे से 20 अधिक है। यदि उसे दोनों विषयों में मिलाकर 100 अंक मिले, तो उसे विज्ञान में कितने अंक मिले?
- (अ) 20
- (ब) 24
- (स) 16
- (द) 18
68. राजेश एक बैंक में गया जो उसके घर से 4 किमी पश्चिम की ओर स्थित है। उसकी पत्नी बाजार गई जो 4 किमी दक्षिण की ओर है। यदि राजेश अपनी पत्नी को मिलने बाजार और बैंक के बीच के सबसे छोटे रास्ते से गया तो राजेश अपनी पत्नी को मिलने के लिए कितनी दूरी तय करेगा और किस दिशा में जाएगा?
- (अ) 4\sqrt{2} कि.मी., दक्षिण-पश्चिम
- (ब) 5 कि.मी., दक्षिण-पूर्व
- (स) 5 कि.मी., उत्तर-पूर्व
- (द) 4\sqrt{2} कि.मी., दक्षिण-पूर्व
69. 5 किमी चलने के बाद, मैं दाएं मुड़ा और 2 किमी की दूरी तय की, फिर बाएं मुड़ा और 6 किमी की दूरी तय की। अंत में, मैं उत्तर की ओर चल रहा था। किस दिशा में मैने यात्रा शुरू की थी?
- (अ) उत्तर
- (ब) पूर्व
- (स) पश्चिम
- (द) दक्षिण
निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उसके आधार पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें: (प्रश्न क्रमांक 70 से 72)
शब्दों और संख्याओं के एक समूह को एक व्यवस्था मशीन में से गुजारा गया है जिससे निम्नलिखित पुनर्व्यवस्था प्राप्त हुई है :
Input : History 30 Maths 10 Chemistry 20 40 Sanskrit Economics 50
चरण 1 : 10 History 30 Maths 20 40 Sanskrit Economics 50 Chemistry
चरण 2 : 10 20 History 30 Maths 40 Sanskrit 50 Chemistry Economics
चरण 3 : 10 20 30 Maths 40 Sanskrit 50 Chemistry Economics History
चरण 4 : 10 20 30 40 Sanskrit 50 Chemistry Economics History Maths
चरण 5 : 10 20 30 40 50 Chemistry Economics History Maths Sanskrit
चरण 5 व्यवस्था का अंतिम चरण है।
शब्दों और संख्याओं का एक समूह नीचे दिए गया है। उपरोक्त चरणों में अपनाए गए नियमों के अनुसार, उसके आधार पर प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
Input : 55 11 Geeta Babloo Radha 33 Omesh 22 44 Pinky
70. निम्नलिखित में से कौन सा चरण 2 है?
- (अ) 11 22 33 55 Radha 44 Pinky Babloo Geeta Omesh
- (ब) 11 22 55 Radha 33 44 Babloo Pinky Geeta Omesh
- (स) 11 22 55 Radha 33 Omesh 44 Pinky Babloo Geeta
- (द) 11 22 33 Radha 55 44 Pinky Babloo Geeta Omesh
71. चरण 4 में ’33’ और ‘Babloo’ के बीच कितने पद हैं?
- (अ) तीन
- (ब) दो
- (स) एक
- (द) चार
72. चरण 3 में बाएं छोर से ‘Radha’ का स्थान क्या है?
- (अ) नौवां
- (ब) पाँचवाँ
- (स) छठा
- (द) चौथा
73. A, B, C, D, E, F और G एक वृत्त के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, C के दांई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, D के दांई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। F, G के दांई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G, B की बगल का पड़ोसी नहीं है। A, E के बांई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, तो F के दांई ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- (अ) E
- (ब) G
- (स) D
- (द) A
74. सात व्यक्ति M, N, O, P, Q, R और S उत्तर की ओर मुंह करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। R और S के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। S, N के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। P, O के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। S और N के बीच में केवल Q बैठा है। N पंक्ति के सबसे दाहिने छोर पर बैठा है। तो निम्नलिखित में से कौन पंक्ति के ठीक बीच में बैठा है?
- (अ) M
- (ब) S
- (स) O
- (द) P
75. गुर्जर प्रतिहार राजवंश की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
- (अ) गोपाल
- (ब) नागभट्ट I
- (स) मिहिरभोज
- (द) कृष्ण I
76. ‘चालीस का समूह’ (तुर्कान-ए-चहलगानी) में विश्वसनीय कुलीन व्यक्तियों या अधिकारियों का गठन किसके द्वारा किया गया था?
- (अ) बलबन
- (ब) इल्तुतमिश
- (स) मलिक काफ़ूर
- (द) नुसरत खान
77. निम्नलिखित में से किसे आधुनिक भारतीय पुनर्जागरण के जनक के रूप में जाना जाता है?
- (अ) स्वामी दयानंद
- (ब) विलियम बेंटिक
- (स) महात्मा गांधी
- (द) राजा राम मोहन राय
78. 1707 में औरंगजेब का उत्तराधिकारी कौन बना?
- (अ) बहादुर शाह I
- (ब) मोहम्मद मुअज्जम
- (स) बहादुर शाह II
- (द) नासिरी खान
79. रंगपुर, लोथल, प्रभास पाटन और धोलावीरा पुरातात्विक स्थल किस राज्य में स्थित हैं?
- (अ) पंजाब
- (ब) मध्य प्रदेश
- (स) गुजरात
- (द) उत्तर प्रदेश
80. मध्यपाषाण युग के औजारों को क्या नाम दिया गया है?
- (अ) लुनेट्स
- (ब) ट्रैपेज़
- (स) माइक्रोलिथ्स
- (द) हैंडएक्सेस
81. ‘नवपाषाण’ शब्द किसने गढ़ा?
- (अ) हूण
- (ब) कुषाण
- (स) जॉन नियोकार्ड
- (द) जॉन लुबॉक
82. “इंडिया जो कि भारत है, राज्यों का संघ होगा।” शब्द “राज्यों का संघ” किस देश के संविधान से लिया गया था?
- (अ) कनाडा
- (ब) स्विट्ज़रलैंड
- (स) यू.एस.
- (द) फ़्रांस
83. राजस्थान सरकार द्वारा किस दिन को ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ घोषित किया गया है?
- (अ) 9 दिसंबर
- (ब) 10 दिसंबर
- (स) 12 दिसंबर
- (द) 14 दिसंबर
84. कौन सा दिन “राष्ट्रीय शिक्षा दिवस” के रूप में मनाया जाता है?
- (अ) 13 नवंबर
- (ब) 14 नवंबर
- (स) 10 नवंबर
- (द) 11 नवंबर
85. पेरिस ओलंपिक-2024 में कांस्य पदक जीतने वाले अमन सहरावत का संबंध किस खेल से है?
- (अ) मुक्केबाजी
- (ब) कुश्ती
- (स) शूटिंग
- (द) बैडमिंटन
86. “ग्रामीण भारत महोत्सव- 2025” की विषयवस्तु (थीम) क्या है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक वृद्धि
- (ब) ग्रामीण आजीविका के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी
- (स) विकसित भारत 2047 के लिए एक प्रतिस्कंदी ग्रामीण भारत का निर्माण
- (द) उज्जवल भविष्य के लिए ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना
87. भारत के निम्नलिखित में से किस निकाय ने “भारत रंग महोत्सव- 2025” का आयोजन किया?
- (अ) राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय
- (ब) साहित्य अकादमी
- (स) भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद
- (द) पंचायती राज मंत्रालय
88. अजयमेरु (अजमेर) शहर की स्थापना करने वाला चौहान शासक कौन था?
- (अ) राजा अर्णोराज चौहान
- (ब) राजा विग्रहराज (चतुर्थ) चौहान
- (स) राजा अजय पाल चौहान
- (द) राजा वाक्पतिराज चौहान
89. निम्नलिखित में से कौन नागर ब्राह्मणों से राजपूतों की उत्पत्ति के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाला पहला व्यक्ति था?
- (अ) डॉ. डी. आर. भंडारकर
- (ब) कर्नल जेम्स टॉड
- (स) डॉ. दशरथ शर्मा
- (द) वी. ए. स्मिथ
90. मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
- (अ) श्री जमनालाल बजाज
- (ब) श्री हरिमोहन माथुर
- (स) श्री बृजसुंदर शर्मा
- (द) श्री माणिक्य लाल वर्मा
91. एक व्यक्ति तो राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं है, उसे अधिकतम कितने समय की अवधि तक मुख्यमंत्री नियुक्ति किया जा सकता है?
- (अ) 2 महीने
- (ब) 4 महीने
- (स) 6 महीने
- (द) 1 वर्ष
92. निम्नलिखित में से कौन राज्य विश्वविद्यालयों का पदेन कुलाधिपति (चांसलर) होता है?
- (अ) मुख्यमंत्री
- (ब) शिक्षा मंत्री
- (स) राज्यपाल
- (द) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
93. राजस्थान के मुख्य सचिव कौन थे? (जून 2025 के अनुसार)
- (अ) श्री के. राधाकृष्णन
- (ब) श्री बी. जी. राव
- (स) श्री सुधांश पंत
- (द) श्री वी. नारायण
नीचे एक गद्यांश दिया गया है जिसके बाद कई संभावित निष्कर्ष दिए हैं जिन्हें गद्यांश में बताए गए तथ्यों से निकाला जा सकता है। आपको गद्यांश के संदर्भ में प्रत्येक निष्कर्ष की अलग से जांच करनी है, उसकी सत्यता या असत्यता की सीमा तय करनी है और उसके बाद दिए गए विकल्पों में से अपना उत्तर चुनिए। (प्रश्न क्रमांक 94 से 96)
पवन ऊर्जा का एक अक्षय स्रोत है और वायुचालित जेनरेटर इसे विद्युत में परिवर्तित कर सकता है। यद्यपि इस क्षेत्र में अब तक कुछ विशेष नहीं किया गया है, लेकिन सर्वेक्षण से पता चलता है कि पवन को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में विकसित करने की व्यापक संभावना है। इस आधार पर, उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों को वायुचालित जेनरेटर स्थापित करने के लिए एक आदर्श स्थान पाया गया है। अकेले उत्तर प्रदेश की पहाड़ियों में, लगभग 56 स्थानों की पहचान की गई है।
94. पवन के दोहन से प्राप्त ऊर्जा तुलनात्मक रूप से एक नया और उभरता हुआ क्षेत्र है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) संभवतः सत्य है
- (ब) संभवतः असत्य है
- (स) निश्चित रूप से सत्य है
- (द) निश्चित रूप से असत्य है
95. पवन ऊर्जा का ऐसा स्रोत है जो ऊर्जा के समाप्त हो रहे स्रोतों का स्थान ले सकता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) संभवतः असत्य है
- (ब) निश्चित रूप से सत्य है
- (स) संभवतः सत्य है
- (द) निश्चित रूप से असत्य है
96. यह सर्वे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया था। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) संभवतः सत्य है
- (ब) संभवतः असत्य है
- (स) निश्चित रूप से सत्य है
- (द) निश्चित रूप से असत्य है
97. एक आदमी की ओर इशारा करते हुए, रेखा ने कहा, “वह मेरे पति की पत्नी की बेटी का भाई है”। वह व्यक्ति रेखा से किस प्रकार संबंधित है?
- (अ) चचेरा भाई
- (ब) पति
- (स) बेटा
- (द) भतीजा
98. निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
(I) ‘A $ B’ का अर्थ है ‘A, B की माँ है’।
(II) ‘A # B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।
(III) ‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’।
(IV) ‘A % B’ का अर्थ है ‘A, B की बेटी है’।
निम्नलिखित में से कौन सी अभिव्यक्ति दर्शाती है कि ‘P, Q की बहन है’?
- (अ) P $ M @ N # Q
- (ब) Q % M @ P $ N
- (स) P % M @ N $ Q
- (द) Q $ M @ N # P
99. यदि किसी कूट भाषा में ‘DELHI’ को ‘FIRPS’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो आप उसी कूट भाषा में ‘JAIPUR’ को कैसे कूटबद्ध करेंगे?
- (अ) LEOXED
- (ब) LEXODE
- (स) LOEXDE
- (द) LEXOED
100. यदि किसी कूट भाषा में ‘Life is beautiful’ का कूट ‘sa ga pa’ है ‘beautiful flower’ का कूट ‘sa ta’ है और ‘flower is red’ का कूट ‘ga ta na’ है, तो ‘life’ का कूट निम्न में से क्या है?
- (अ) ta
- (ब) pa
- (स) ga
- (द) na
101. पंचायती राज इनमें से किस में सम्मिलित है?
- (अ) संघ सूची
- (ब) समवर्ती सूची
- (स) राज्य सूची
- (द) अवशिष्ट शक्ति
102. भारतीय संविधान के मूल संस्करण की हिंदी में लिखावट (कैलीग्राफी) किसके द्वारा की गई थी?
- (अ) वसंत कृष्ण वैद्य
- (ब) राममनोहर सिन्हा
- (स) उषा नाथ सेन
- (द) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर
103. राज्य का मुख्य कार्यकारी प्रमुख कौन होता है?
- (अ) मुख्यमंत्री
- (ब) राज्यपाल
- (स) गृहमंत्री
- (द) जिला मजिस्ट्रेट
104. स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट (1947) में शिक्षा मंत्री कौन थे?
- (अ) रफ़ी अहमद किदवई
- (ब) वी. एन. गाडगिल
- (स) डॉ. जॉन मथाई
- (द) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
105. भारतीय संविधान सभा की संचालन समिति के अध्यक्ष कौन थे?
- (अ) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
- (ब) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
- (स) श्री के. एम मुंशी
- (द) पंडित जवाहर लाल नेहरू
106. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का भाग जोड़ा गया?
- (अ) 42वां संवैधानिक संशोधन
- (ब) 62वां संवैधानिक संशोधन
- (स) 78वां संवैधानिक संशोधन
- (द) 34वां संवैधानिक संशोधन
107. संविधान में मौलिक कर्तव्यों को किसकी सिफारिश पर शामिल किया गया था?
- (अ) स्वर्ण सिंह समिति
- (ब) शाह आयोग
- (स) संथानम समिति
- (द) प्रशासनिक सुधार आयोग
108. निम्नलिखित में से कौन सी चोटी भारत के अंडमान और निकोबार क्षेत्र में स्थित नहीं है?
- (अ) सैडल
- (ब) डियावोलो
- (स) महेंद्रगिरि
- (द) कोयोब
109. मालाबार तट भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) गुजरात
- (ब) महाराष्ट्र
- (स) ओडिशा
- (द) केरल
110. निम्नलिखित में से कौन सी प्रमुख रिलेशनल डेटाबेस प्रबंधन प्रणालियों द्वारा उपयोग की जाने वाली सबसे लोकप्रिय क्वेरी भाषा है?
- (अ) डेटाबेस मॉडरेट लैंग्वेज (DML)
- (ब) क्वेरी लैंग्वेज (QL)
- (स) स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज (SQL)
- (द) ऑब्जेक्ट क्वेरी लैंग्वेज (OQL)
111. ईथरनेट कार्ड को इस नाम से भी जाना जाता है :-
- (अ) न्यू इंटरफ़ेस कार्ड
- (ब) नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड
- (स) नेटवर्क इंटरचेंज कार्ड
- (द) नेटवर्क इंटरमिशन कार्ड
112. डेटा ट्रांसफर दर क्या है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) 5 मिनट में रजिस्टर और स्रोत के बीच प्रसारित बिट्स (bits transmitted) की संख्या
- (ब) उपलब्ध चैनलों की संख्या (द नम्बर ऑफ़ चैनल अवैलेबल)
- (स) रजिस्टर यात्रा की संख्या (द नम्बर ऑफ़ रजिस्टर ट्रैवल)
- (द) एक सेंकड में स्रोत (source) और गंतव्य (destination) के बीच प्रसारित बिट्स की संख्या
113. कंप्यूटर शब्दावली में GUI का पूर्ण रूप क्या है?
- (अ) ग्राफिकल यूजर इंटरमीडिएट
- (ब) ग्राफिकल यूजर इंटरकनेक्शन
- (स) ग्राफिकल यूज़्ड इंटरफ़ेस
- (द) ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस
114. निम्नलिखित में से कौन सा एक ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है?
- (अ) मैक ओएस
- (ब) लिनक्स
- (स) माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
- (द) एमएस वर्ड
115. निम्नलिखित में से कौन सी शॉर्टकट कुंजियाँ M.S Office में हाइपरलिंक सम्मिलित करती हैं?
- (अ) Ctrl + K
- (ब) Ctrl + M
- (स) Ctrl + J
- (द) Ctrl + D
116. निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेडशीट/एमएस एक्सेल का गणितीय फंक्शन नहीं है?
- (अ) समीफ [SUMIF()]
- (ब) टुडे [TODAY()]
- (स) राउंड [ROUND()]
- (द) काउंट [COUNT()]
117. MS Office में व्याकरण और वर्तनी की जाँच के लिए निम्नलिखित में से किस कुंजी का उपयोग किया जाता है?
- (अ) F1
- (ब) F2
- (स) F9
- (द) F7
118. जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय का उद्घाटन 29.08.1949 को राजस्थान के किस राजप्रमुख द्वारा किया गया था?
- (अ) महाराजा भूपाल सिंह
- (ब) महाराजा सवाई मान सिंह
- (स) महारावल चन्द्र सिंह
- (द) महारावल लक्ष्मण सिंह
119. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
- (अ) मुख्यमंत्री
- (ब) राष्ट्रपति
- (स) संसद
- (द) राज्यपाल
120. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिद्ध कदाचार या अक्षमता के आधार पर राज्य मुख्य सूचना आयुक्त को कौन हटा सकता है?
- (अ) मुख्यमंत्री
- (ब) राज्यपाल
- (स) राष्ट्रपति
- (द) प्रधान मंत्री
121. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में होते हैं :
- (अ) एक अध्यक्ष और दो सदस्य
- (ब) एक अध्यक्ष और चार सदस्य
- (स) एक अध्यक्ष और छह सदस्य
- (द) एक अध्यक्ष और पाँच सदस्य
122. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति किसके द्वारा होती है?
- (अ) राष्ट्रपति
- (ब) गृह मंत्री
- (स) मुख्यमंत्री
- (द) प्रधान मंत्री
123. राजस्थान में ‘लांगुरिया’ गीत किस देवी/देवता से संबंधित हैं?
- (अ) जीण माताख
- (ब) खाटूश्याम जी
- (स) कैला देवी
- (द) श्री महावीर जी
124. मार्च 1930, जो भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में प्रसिद्ध है, किससे सम्बंधित है?
- (अ) भारत छोड़ो आंदोलन
- (ब) बंगाल का विभाजन
- (स) दांडी मार्च
- (द) असहयोग आंदोलन
125. बिजौलिया किसान आंदोलन राजस्थान में कब प्रारंभ हुआ?
- (अ) 1895
- (ब) 1890
- (स) 1897
- (द) 1892
126. प्रमुख राजस्थानी पत्रिका “मरुवाणी” के संस्थापक का नाम बताइए।
- (अ) कवि चंद्र सिंह
- (ब) किशोर कल्पना कांत
- (स) सत्य प्रकाश जोशी
- (द) डॉ मनोहर शर्मा
127. निम्नलिखित में से विटामिन का कौन सा समूह वसा में घुलनशील है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) विटामिन B और B-कॉम्प्लेक्स
- (ब) विटामिन C और D
- (स) विटामिन A, D, E और K
- (द) विटामिन B और E
128. यदि विडाल परीक्षण के लिए किसी मरीज से रक्त का नमूना लिया जाता है, तो उसका सकारात्मक परिणाम निम्नलिखित में से किस बीमारी की पुष्टि करेगा?
- (अ) क्षय रोग (ट्यूबरकुलोसिस)
- (ब) टाइफाइड
- (स) हाथीपाँव (एलिफैंटिएसिस)
- (द) एस्केरियेसिस
129. निम्नलिखित में से कौन सी एककोशिकीय ग्रंथिल कोशिकाएं हैं जो म्यूकस का स्राव करती हैं जो स्नेहन में मदद करती है?
- (अ) श्वेत रक्त कोशिकाएं
- (ब) गॉब्लेट कोशिकाएं
- (स) तंत्रिका कोशिकाएँ
- (द) गैस्ट्रिक ग्रंथि
130. कुष्ठ रोग किसके कारण होता है?
- (अ) हिमोफिलस
- (ब) क्लोस्ट्रीडियम
- (स) माइकोबैक्टीरियम
- (द) कोरिनेबैक्टीरियम
131. निम्नलिखित में से कौन सा पादप हार्मोन नहीं है?
- (अ) एथिलीन
- (ब) एब्सिसिक अम्ल (एसिड)
- (स) साइटोकाइनिन
- (द) वेसोप्रेसिन
132. 300W क्षमता का एक विद्युत उपकरण 6 घंटे/दिन चलता है। ₹ 4.00 प्रति kWh की दर से इसे 15 दिनों तक चलाने के लिए ऊर्जा की लागत क्या होगी?
- (अ) ₹ 1080
- (ब) ₹ 27000
- (स) ₹ 108
- (द) ₹ 270
133. यदि कोई व्यक्ति रिकेट्स से पीड़ित है, तो उसके आहार में निम्नलिखित में से किस पोषक तत्व की कमी थी?
- (अ) राइबोफ्लेविन
- (ब) कैल्सीफेरोल
- (स) थायमिन
- (द) एस्कॉर्बिक अम्ब (एसिड)
134. निम्नलिखित में से कौन सा चिकित्सा विज्ञान में इमेजिंग स्कैन का एक प्रकार नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) एक्स-रे
- (ब) ई.सी.जी
- (स) सी.टी स्कैन
- (द) एस.एल.वी
135. अशोक के अधिकांश शिलालेख किस लिपि में लिखे गए हैं?
- (अ) देवनागरी
- (ब) ब्राह्मी लिपि
- (स) तमिल
- (द) ओल चिकी
136. Choose the correct plural word from the list below.
- (अ) childrens
- (ब) womans
- (स) mothers-in-law
- (द) sheeps
137. Fill in the blank with the most appropriate word.
We will not _______ gifts of any kind as a part of our organisational ethics.
- (अ) except
- (ब) accept
- (स) accede
- (द) amass
138. From the options given below, choose the word which is most similar in meaning to the word ‘careless’.
- (अ) Indifferent
- (ब) Arrogant
- (स) Negligent
- (द) Vigilant
139. From the options given below, choose the word which is opposite in meaning to the word ‘lawful’.
- (अ) Illegal
- (ब) Authorised
- (स) Errant
- (द) Encroach
140. Select the most suitable option from the given expression to complete the following sentence.
It was well past midnight when the guests finally decided _______.
- (अ) to land on his/her feet.
- (ब) to face the music.
- (स) to end in a fiasco.
- (द) to call it a day.
141. ‘आत्मोत्सर्ग’ संधिपद का संधि-विच्छेद होगा :-
- (अ) आत्मन् + उत्सर्ग
- (ब) आत्म + उत्सर्ग
- (स) आत्म + उत्सार्ग
- (द) आत्मा + उत्सर्गा
142. ‘पर्याप्त’ शब्द में निहित उपसर्ग है :-
- (अ) परि
- (ब) पर्
- (स) प्
- (द) आप्त
143. ‘आपबीती’ किस समास का एक उदाहरण है?
- (अ) तत्पुरुष
- (ब) अव्ययीभाव
- (स) बहुव्रीहि
- (द) द्वंद्व
144. निम्नलिखित में से कौन सा जल निकाय अंडमान को निकोबार से अलग करता है?
- (अ) ग्यारहवीं डिग्री चैनल
- (ब) मन्नार की खाड़ी
- (स) दस डिग्री चैनल
- (द) बीस डिग्री चैनल
145. निम्नलिखित में से कौन सी पहाड़ियाँ मेघालय पठार का हिस्सा नहीं है?
- (अ) गारो पहाड़ियाँ
- (ब) खासी पहाड़ियाँ
- (स) नीलगिरि पहाड़ियाँ
- (द) जयन्तिया पहाड़ियाँ
146. जोग जलप्रपात निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
- (अ) नर्मदा नदी
- (ब) गोदावरी नदी
- (स) कृष्णा नदी
- (द) शरावती नदी
147. मानस बायोस्फीयर रिजर्व निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
- (अ) त्रिपुरा
- (ब) गुजरात
- (स) असम
- (द) तमिलनाडु
148. निम्नलिखित में से कौन सी पादप प्रजाति भारत के पर्वतीय वनों में पाई जाती है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) साल
- (ब) चीड़ (पाईन)
- (स) खैर
- (द) बबूल
149. ब्रह्मपुत्र नदी निम्नलिखित में से किस ग्लेशियर से निकलती है?
- (अ) गंगोत्री ग्लेशियर
- (ब) यमुनोत्री ग्लेशियर
- (स) चेमायुंगडुंग ग्लेशियर
- (द) मैपचाचुंगो ग्लेशियर
150. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 कहाँ आयोजित किया गया?
- (अ) जयपुर
- (ब) जैसलमेर
- (स) जोधपुर
- (द) उदयपुर