RPSC RAS (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 : हल प्रश्न पत्र (02/02/2025)

परीक्षा बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नामराजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2024
परीक्षा तिथि02-02-2025 (रविवार)
परीक्षा समयदोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे
उत्तर कुंजी तिथि02-02-2025 (रविवार)
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
विषयसामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकन1/3
समयावधि03.00 घण्टे

नोट :- यह प्रश्न पत्र राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-

  1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत
  2. भारत का इतिहास
  3. विश्व एवं भारत का भूगोल
  4. राजस्थान का भूगाल
  5. भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली
  6. राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
  7. आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था
  8. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  9. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  10. तार्कित विवेचन एवं मानसिक योग्यता
  11. समसामयिक घटनाएं

1. स्वर्णिम चतुर्भुज के चार खण्ड निम्न शहरों को जोड़ते हैं :

(I) दिल्ली – मुम्बई

(II) मुम्बई – चेन्नई

(III) चेन्नई – कोलकाता

(IV) कोलकाता – दिल्ली

उपर्युक्त चार खण्डों की लम्बाई को घटते हुए क्रम में ध्यान देते हुए निम्न दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिए :

कूट :

  • (अ) III, IV, I, II
  • (ब) III, IV, II, I
  • (स) IV, III, II, I
  • (द) IV, III, I, II
उत्तर- (अ) III, IV, I, II

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

(I) लूनी बेसिन और शेखावाटी प्रदेश राजस्थान बांगड़ के उप-प्रदेश हैं।

(II) घग्घर का मैदान अधिकांशतः हनुमानगढ़ एवं गंगानगर जिलों में फैला है।

(III) नागौर उच्च भूमि में लवणीय झीलें और आन्तरिक जल प्रवाह है।

(IV) अरावली श्रेणियाँ सभी प्रकार के खनिजों में समृद्ध हैं।

सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :

कूट :

  • (अ) I और II
  • (ब) I, II और III
  • (स) II, III और IV
  • (द) I, II, III और IV
उत्तर- (ब) I, II और III

3. राजस्थान के निम्नलिखित जिला समूहों का दक्षिणी-पश्चिमी मानसून में औसत वर्षा के आधार पर सही आरोही क्रम कौन सा है?

  • (अ) जालौर, जयपुर, कोटा
  • (ब) जैसलमेर, बाँसवाड़ा, राजसमन्द
  • (स) नागौर, धौलपुर, अजमेर
  • (द) चूरू, बारां, भीलवाड़ा
उत्तर- (अ) जालौर, जयपुर, कोटा

4. कौन सा सुमेलित नहीं है?

परमाणु ऊर्जा प्लान्ट – राज्य

  • (अ) कलपक्कम – तमिलनाडु
  • (ब) काकरापार – गुजरात
  • (स) कैगा – तमिलनाडु
  • (द) नरोरा – उत्तर प्रदेश
उत्तर- (स) कैगा – तमिलनाडु

5. जयपुर, दौसा और अलवर जिलों में किस मृदा की प्रधानता है?

  • (अ) एन्टीसोल
  • (ब) इनसेप्टीसोल्स
  • (स) वर्टीसोल्स
  • (द) अल्फीसोल्स
उत्तर- (द) अल्फीसोल्स

6. वर्ष 2021-22 में ,देश के कुल बाजरा उत्पादन में राजस्थान का योगदान (प्रतिशत में) था :

  • (अ) 46. 30
  • (ब) 87.69
  • (स) 38.98
  • (द) 34.69
उत्तर- (स) 38.98

7. मेडटेक मेडिकल डिवाइसेस पार्क अवस्थित है-

  • (अ) गणेश्वर विस्तार, सीकर
  • (ब) माल की तूस, उदयपुर
  • (स) नैनवा, बूँदी
  • (द) बोरानाडा, जोधपुर (अविभाजित)
उत्तर- (द) बोरानाडा, जोधपुर (अविभाजित)

8. राजस्थान के किस जिले में ‘खड़ीन’ जल संरक्षण की प्रचलित विधि है ?

  • (अ) नागौर
  • (ब) बीकानेर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) पाली
उत्तर- (स) जैसलमेर

9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :

सूची-I (जिला)सूची-II (नदी)
(I) उदयपुर(a) साबी तथा रूपारेल
(II) बूँदी(b) गम्भीरी तथा पार्वती
(III) भरतपुर(c) सोम तथा जाखम
(IV) अलवर(d) कुराल

कूट :

  • (अ) I-c, II-d, III-a, IV-b
  • (ब) I-d, II-c, III-b, IV-a
  • (स) I-a, II-c, III-b, IV-d
  • (द) I-c, II-d, III-b, IV-a
उत्तर- (द) I-c, II-d, III-b, IV-a

10. राजस्थान में निम्नलिखित स्थलों पर ऐस्बेस्टॉस खदानें कहाँ अवस्थित हैं?

  • (अ) अर्जुनपुरा और पीपरदा
  • (ब) खुरा और मंगोल
  • (स) करपुरा और फतेहगढ़
  • (द) देपुरा और डिंगरी
उत्तर- (अ) अर्जुनपुरा और पीपरदा

11. राजस्थान में लिग्नाइट के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन स्थित हैं :

  • (अ) पलाना, अगूचा एवं मेड़ता
  • (ब) पलाना, कसनऊ एवं जगपुरा
  • (स) कपूरड़ी, मेड़ता एवं कसनऊ
  • (द) कपूरड़ी, पलाना एवं जगपुरा
उत्तर- (स) कपूरड़ी, मेड़ता एवं कसनऊ

12. कौन सा सुमेलित नहीं है ?

संरक्षित क्षेत्र (मई 2023 के अनुसार) – जिला

  • (अ) रनखार – जालौर
  • (ब) मनसामाता – झुन्झुनूं
  • (स) सोरसन – बूँदी
  • (द) हमीरगढ़ – भीलवाड़ा
उत्तर- (स) सोरसन – बूँदी

13. माउण्ट आबू और रणकपुर किस पर्यटक परिपथ में सम्मिलित हैं ?

  • (अ) ढूँढाड़
  • (ब) शेखावाटी
  • (स) गोडवार
  • (द) मेवाड़
उत्तर- (स) गोडवार

14. किस राजनीतिक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संविधान सभा को भंग कर उसका पुनर्निर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर करने को कहा था ?

  • (अ) हिंदू महासभा
  • (ब) समाजवादी दल
  • (स) स्वराज दल
  • (द) मुस्लिम लीग
उत्तर- (ब) समाजवादी दल

15. राजस्थान में कुल साक्षरता दर (जनगणना 2011) के घटते हुए क्रम के आधार पर जिलों का सही क्रम है

  • (अ) जयपुर, झुन्झुनूं, कोटा, सीकर, अलवर
  • (ब) कोटा, जयपुर, झुन्झुनूं, सीकर, अलवर
  • (स) झुन्झुनूं, कोटा, सीकर, जयपुर, अलवर
  • (द) कोटा, झुन्झुनूं, जयपुर, अलवर, सीकर
उत्तर- (ब) कोटा, जयपुर, झुन्झुनूं, सीकर, अलवर

16. निम्नलिखित अनुच्छेदों के कौन से समूह द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार केवल भारत के ‘नागरिकों’ को अनुदत्त हैं ?

  • (अ) अनुच्छेद 14, 20, 23 और 30
  • (ब) अनुच्छेद 15, 21, 25 और 28
  • (स) अनुच्छेद 20, 21, 25 और 30
  • (द) अनुच्छेद 15, 16, 19 और 30
उत्तर- (द) अनुच्छेद 15, 16, 19 और 30

17. किस वर्ष भारत के संविधान में यह अन्तःस्थापित किया गया कि राज्य आर्थिक या अन्य निर्योग्यताओं के कारण किसी नागरिक को निःशुल्क विधिक सहायता सुनिश्चित करेगा ?

  • (अ) 1978
  • (ब) 1976
  • (स) 1975
  • (द) 1979
उत्तर- (ब) 1976

18. सूची-A का सूची-B से मिलान कीजिये और नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये :

सूची-A (वाद)सूची-B (संशोधन को चुनौती)
(I) इंदिरा गांधी बनाम राज नारायण(a) 42वाँ संशोधन
(II) मिनर्वा मिल बनाम भारत संघ(b) 52वाँ संशोधन
(III) किहोतो हॉलोहान बनाम जशीलू(c) 39वाँ संशोधन
(IV) पी. संबामूर्थि बनाम आंध्रप्रदेश राज्य(d) 32वाँ संशोधन

कूट :

  • (अ) I-a, II-c, III-d, IV-b
  • (ब) I-b, II-c, III-a, IV-d
  • (स) I-d, II-b, III-c, IV-a
  • (द) I-c, II-a, III-b, IV-d
उत्तर- (द) I-c, II-a, III-b, IV-d

19. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?

  • (अ) भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है जिसमें (ए) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और (बी) राज्यों की विधान सभाओं और विधान सभा वाले केंद्रशासित प्रदेशों के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
  • (ब) निर्वाचक मंडल के प्रत्येक सदस्य के लिए वोट का मूल्य 1971 की जनसंख्या जनगणना के आधार पर तय किया जाता है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक वर्ष 2026 के बाद पहली जनगणना की जनसंख्या प्रकाशित नहीं हो जाती है।
  • (स) चुनाव एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार आयोजित किए जाते हैं।
  • (द) किसी राज्य की विधान सभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के उतने मत होंगे जितने कि एक सौ के गुणित उस भागफल में हों जो राज्य की जनसंख्या को उस विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या से भाग देने पर आये।
उत्तर- (द) किसी राज्य की विधान सभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के उतने मत होंगे जितने कि एक सौ के गुणित उस भागफल में हों जो राज्य की जनसंख्या को उस विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या से भाग देने पर आये।

20. भारत के चुनाव आयोग के संबंध में सही कथन पहचानें।

  • (अ) भारत का चुनाव आयोग एक स्थायी संवैधानिक निकाय है और इसकी स्थापना 25 जनवरी, 1952 को संविधान के अनुसार की गई थी।
  • (ब) बहुमत द्वारा निर्णय लेने की शक्ति के साथ बहु-सदस्यीय आयोग की अवधारणा 1995 से लागू है।
  • (स) संविधान के अंतर्गत संसद और राज्य विधानमंडलों के सदस्यों की निर्वाचन पश्चात् निर्योग्यता के मामले में आयोग के पास परामर्शदात्री क्षेत्राधिकार भी है।
  • (द) राष्ट्रपति मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करता है और उनका कार्यकाल पाँच वर्ष या 60 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, होता है।
उत्तर- (स) संविधान के अंतर्गत संसद और राज्य विधानमंडलों के सदस्यों की निर्वाचन पश्चात् निर्योग्यता के मामले में आयोग के पास परामर्शदात्री क्षेत्राधिकार भी है।

21. लोक सभा के अध्यक्ष की शक्तियों के बारे में निम्न में से कौन से कथन सही हैं ?

(I) लोक सभा अध्यक्ष संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हैं।

(II) जब एक वित्त विधेयक को निचले सदन से उच्च सदन को भेजा जाता है तो अध्यक्ष द्वारा उस विधेयक को वित्त विधेयक के तौर पर प्रमाणपत्र दिया जाता है।

(III) जब अध्यक्ष को हटाये जाने का प्रस्ताव विचाराधीन हो, तब अध्यक्ष ना तो अध्यक्षता करेंगे और ना ही कार्यवाहियों में भाग लेंगे।

(IV) मतों की समानता के अलावा, अध्यक्ष सदन में मतदान नहीं करते।

कूट :

  • (अ) केवल I और III
  • (ब) केवल I और II
  • (स) केवल I, II और IV
  • (द) केवल I, II और III
उत्तर- (स) केवल I, II और IV

22. निम्नलिखित में से वो कौन सा विषय है जिस पर 31 दिसम्बर, 2023 को वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित वित्त आयोग अपनी सिफारिश नहीं करेगा ?

  • (अ) संविधान के अध्याय I भाग XII के तहत संघ और राज्यों के बीच विभाजित किए जाने या किए जा सकने वाले करों के निवल आगमों का वितरण।
  • (ब) वे सिद्धांत जो भारत की संचित निधि से राज्यों के राजस्व के सहायता अनुदान को नियंत्रित करते हैं।
  • (स) पंचायतों और नगपालिकाओं के संसाधनों की पूर्ति के लिए राज्य की संचित निधि को बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय।
  • (द) जलवायु प्रबंधन पहल के वित्त-पोषण पर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा।
उत्तर- (द) जलवायु प्रबंधन पहल के वित्त-पोषण पर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा।

23. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चिह्नित कीजिए :

(i) 2004 के चुनाव में कांग्रेस ने 145 लोक सभा स्थानों पर विजय प्राप्त की।

(II) 2004 के चुनाव में भाजपा ने 133 लोक सभा स्थानों पर विजय प्राप्त की।

(II) 2004 के चुनाव में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने 48 लोक सभा स्थानों पर विजय प्राप्त की।

कूट :

  • (अ) केवल I सही है।
  • (ब) केवल I और II सही हैं।
  • (स) केवल II और III सही हैं।
  • (द) केवल I और III सही हैं।
उत्तर- (अ) केवल I सही है।

24. केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किस समिति की सिफारिशों के आधार पर हुयी थी ?

  • (अ) संथानम समिति
  • (ब) केलकर समिति
  • (स) स्वर्ण सिंह समिति
  • (द) बक्शी टेकचंद समिति
उत्तर- (अ) संथानम समिति

25. निम्नलिखित में से किस मुख्यमंत्री ने अधिकतम बार राजस्थान में राष्ट्रपति शासन का सामाना किया ?

  • (अ) हरिदेव जोशी
  • (ब) भैरोंसिंह शेखावत
  • (स) जयनारायण व्यास
  • (द) शिवचरण माथुर
उत्तर- (ब) भैरोंसिंह शेखावत

26. नवम्बर 2024 के अंत तक, राजस्थान की मंत्रिपरिषद् में कितनी महिलाएँ थी ?

  • (अ) केवल 1
  • (ब) केवल 2
  • (स) केवल 3
  • (द) केवल 5
उत्तर- (ब) केवल 2

27. निम्नलिखित में से राजस्थान विधान सभा में अधीनस्थ विधान संबंधी कौन सा कथन सही नहीं है ?

  • (अ) अधीनस्थ विधान समिति संविधान के प्रावधान या ऐसे आदेश बनाने के लिए अधीनस्थ प्राधिकारी को शक्ति सौंपने वाले कानून के प्रावधानों के अनुसरण में बनाए गए सभी “आदेशों” की जाँच करती है।
  • (ब) समिति उन विधेयकों के प्रावधानों की जाँच कर सकती है जो आदेश देने के लिए शक्तियाँ सौंपने की माँग करते हैं।
  • (स) अध्यक्ष विधायी शक्तियों के प्रत्यायोजन के प्रावधान वाले विधेयकों को समिति को संदर्भित करता है।
  • (द) यह राजस्थान विधान सभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 240 द्वारा शासित होता है।
उत्तर- (द) यह राजस्थान विधान सभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 240 द्वारा शासित होता है।

28. राजस्थान के राज्यपाल के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

  • (अ) राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा के आधार पर राजप्रमुख के पद को समाप्त कर दिया गया।
  • (ब) 7वें संविधान संशोधन से राजप्रमुख का पद समाप्त किया गया।
  • (स) गुरुमुख निहाल सिंह को 1 नवम्बर, 1956 को राजस्थान का पहला राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • (द) हरिभाऊ किसनराव बागडे ने 31 जुलाई, 2024 को राजस्थान के राज्यपाल का पदभार संभाला।
उत्तर- (स) गुरुमुख निहाल सिंह को 1 नवम्बर, 1956 को राजस्थान का पहला राज्यपाल नियुक्त किया गया।

29. राजस्थान में जिला आयोजना समिति का अध्यक्ष कौन बनता है ?

  • (अ) जिला कलक्टर
  • (ब) जिला परिषद् का मुख्य कार्यकारी अधिकारी
  • (स) संसद सदस्य
  • (द) जिला प्रमुख
उत्तर- (द) जिला प्रमुख

30. किस अधिनियम के द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना हुयी थी ?

  • (अ) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982
  • (ब) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1983
  • (स) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1984
  • (द) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1985
उत्तर- (अ) जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982

31. निम्नलिखित में से रियासती राज्यों के किस समूह ने स्वाधीनता से पहले पंचायतों पर विधेयक पारित कर दिया था?

  • (अ) अलवर, बाँसवाड़ा, करौली, सिरोही
  • (ब) बाँसवाड़ा, बीकानेर, भरतपुर, बूँदी
  • (स) जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सिरोही
  • (द) करौली, बूँदी, अलवर, जैसलमेर
उत्तर- (स) जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सिरोही

32. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राजस्थान सरकार के अधीन सेवारत व्यक्ति को प्रभावित करने वाले अनुशासनात्मक मामलों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग से अनिवार्य परामर्श का प्रावधान है ?

  • (अ) अनुच्छेद 320 (3)
  • (ब) अनुच्छेद 318 (1)
  • (स) अनुच्छेद 322 (2)
  • (द) अनुच्छेद 325 (4)
उत्तर- (अ) अनुच्छेद 320 (3)

33. निम्नलिखित में से किस दिनांक को प्रमिल कुमार माथुर ने राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल का कार्यभार संभाला ?

  • (अ) 20/02/2024
  • (ब) 20/03/2024
  • (स) 20/04/2024
  • (द) 20/05/2024
उत्तर- (स) 20/04/2024

34. राजस्थान लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1973 की धारा 7 के तहत, लोकायुक्त को कुछ मामलों में मंत्रियों और लोक सेवकों के खिलाफ आरोपों की जाँच करने का अधिकार है। निम्नलिखित में से कौन सा विषय उन जाँचों का हिस्सा नहीं है ?

  • (अ) लोक सेवकों द्वारा पहुँचाई गई अकारण हानि या पीड़ा।
  • (ब) अपने या किसी अन्य व्यक्ति के लिए अवैध लाभ प्राप्त करने के लिए एक लोक सेवक के रूप में अपनी आधिकारिक स्थिति का दुरुपयोग करना।
  • (स) महिलाओं का यौन उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और बच्चों के खिलाफ हिंसा।
  • (द) लोक सेवक की हैसियत से भ्रष्टाचार का दोषी होने या पारदर्शिता की कमी से संबंधित हो सकता है।
उत्तर- (स) महिलाओं का यौन उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और बच्चों के खिलाफ हिंसा।

35. सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए महापौर का चुनाव लड़ने हेतु अमानत राशि कितनी है ?

  • (अ) ₹ 10,000
  • (ब) ₹ 20,000
  • (स) ₹ 30,000
  • (द) ₹ 40,000
उत्तर- (स) ₹ 30,000

36. राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की रिफ़ारिश पर की जाती है। निम्नलिखित में से कौन इस समिति का सदस्य नहीं होता है ?

  • (अ) मुख्यमंत्री
  • (ब) राज्य विधान सभा में विपक्ष का नेता
  • (स) मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत केबिनेट मंत्री
  • (द) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
उत्तर- (द) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

37. राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के निम्नलिखित अध्यक्षों में से किन्होंने पाँच वर्ष की पदावधि पूरी की ?

  • (अ) न्यायमूर्ति श्रीमती कांता भटनागर
  • (ब) न्यायमूर्ति एन. के. जैन
  • (स) न्यायमूर्ति एस. सगीर अहमद
  • (द) न्यायमूर्ति प्रकाश टाटिया
उत्तर- (ब) न्यायमूर्ति एन. के. जैन

38. सिटिजन चार्टर का उद्देश्य नहीं है-

  • (अ) गुणात्मक और समयबद्ध सेवा प्रदान करना
  • (ब) नागरिक उन्मुखी शासन
  • (स) उत्तरदायी सरकार
  • (द) जनता की माँगों की प्रभावी सुनवाई का तंत्र सृजित करना
उत्तर- (द) जनता की माँगों की प्रभावी सुनवाई का तंत्र सृजित करना

39. निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारत की सकल राष्ट्रीय आय एवं शुद्ध राष्ट्रीय आय में वार्षिक वृद्धि की दर प्रचलित एवं स्थिर दोनों ही कीमतों पर ऋणात्मक रही हैं ?

  • (अ) 2018-19
  • (ब) 2019-20
  • (स) 2020-21
  • (द) 2021-22
उत्तर- (स) 2020-21

40. जी.एस.टी. के “इनपुट कर जमा तंत्र” के लाभ के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?

  • (अ) यह दोहरे करारोप़ण को रोकता है।
  • (ब) यह उत्पादन पर कर से बचाता है।
  • (स) यह स्टार्ट-अप को कर से राहत प्रदान करता है।
  • (द) यहाँ उत्पादकों को रिकॉर्ड रखने की जरूरत नहीं होती है।
उत्तर- (अ) यह दोहरे करारोप़ण को रोकता है।

41. राजस्थान के राज निवेश पोर्टल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?

  • (अ) राज निवेश पोर्टल मंजूरी/अनुमोदन के लिए वन-स्टॉप सूचना/पंजीकरण/अनुमोदन/ट्रैकिंग केंद्र के रूप में कार्य करके एकल बिंदु (ऑनलाइन) इंटरफेस और समयबद्ध निकासी प्रणाली प्रदान करता है।
  • (ब) यह बड़े निवेश प्रस्तावों को अधिक प्रभावी ढंग से सुविधाजनक बनाने और एक ही छत के नीचे उनके लिए अपेक्षित अनुमोदन/मंजूरी में तेजी लाने के लिए सीधे मुख्यमंत्री के अधीन एक “वन स्टॉप शॉप” (ओ एस एस) सुविधा है।
  • (स) वन स्टॉप शॉप के नियम 26.11.2020 को अधिसूचित किए गए हैं।
  • (द) पोर्टल निवेशकों के मार्गदर्शन के लिए प्रासंगिक नियमों, विनियमों, आदेशों और नीतिगत पहलों और योजनाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी भी प्रदान करता है।
उत्तर- (ब) यह बड़े निवेश प्रस्तावों को अधिक प्रभावी ढंग से सुविधाजनक बनाने और एक ही छत के नीचे उनके लिए अपेक्षित अनुमोदन/मंजूरी में तेजी लाने के लिए सीधे मुख्यमंत्री के अधीन एक “वन स्टॉप शॉप” (ओ एस एस) सुविधा है।

42. भारत में मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?

(I) कोर मुद्रास्फीति में खाद्य और ऊर्जा की कीमतें शामिल रहती हैं।

(II) हैडलाइन मुद्रास्फीति से खाद्य स्फीति बाहर रहती है।

(III) कोर मुद्रास्फीति की अपेक्षा हैडलाइन मुद्रास्फीति की प्रकृति ज्यादा परिवर्तनशील होती है।

नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर का चुवना कीजिये :

  • (अ) केवल I और II
  • (ब) केवल I और III
  • (स) केवल II और III
  • (द) केवल III
उत्तर- (द) केवल III

43. सूची-I में कृषि फसलें तथा सूची-II में 2021-22 में इन फसलों के उत्पादन में प्रथम स्थान पर रहे राज्यों के नाम हैं। संकेतांकों का प्रयोग करते हुए उन्हें सुमेलित कीजिए :

सूची-Iसूची-II
(I) पोषक अनाज(a) राजस्थान
(II) कुल दलहन(b) कर्नाटक
(III) मूँगफली(c) मध्य प्रदेश
(IV) सोयाबीन(d) महाराष्ट्र
(e) गुजरात

संकेतांक :

  • (अ) I-a, II-c, III-b, IV-d
  • (ब) I-c, II-a, III-d, IV-b
  • (स) I-b, II-c, III-e, IV-d
  • (द) I-d, II-e, III-b, IV-c
उत्तर- (स) I-b, II-c, III-e, IV-d

44. भारत में “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम” (NFSA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

(I) यह 5 जुलाई, 2013 को अधिनियमित किया गया।

(II) वर्तमान में लगभग 50 करोड़ व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आते हैं।

(III) यह अधिनियम कानूनी रूप से 75% ग्रामीण आबादी और 50% शहरी आबादी को सब्सिडी युक्त खाद्यान प्राप्त करने का अधिकार देता है।

संकेतांकों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर दीजिये :

  • (अ) II एवं III दोनों सही हैं।
  • (ब) I एवं II दोनों सही हैं।
  • (स) I एवं III दोनों सही हैं।
  • (द) I, II एवं III सही हैं।
उत्तर- (स) I एवं III दोनों सही हैं।

45. विश्व खुशहाली रिपोर्ट-2024 के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये :

(I) भारत का स्थान 140 से अधिक देशों में 126 था, जो कि इसके पड़ोसी देशों चीन, नेपाल, पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी निम्न है।

(II) पिछले कुछ वर्षों में भारत के स्थान में कुछ विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है, यह बतता है कि जनसंख्या के कल्याण और खुशी में सुधार के लिये सीमित प्रगति ही हुई है।

निम्न कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चुनाव कीजिये :

  • (अ) केवल I
  • (ब) केवल II
  • (स) I और II दोनों
  • (द) ना तो I और ना ही II
उत्तर- (ब) केवल II

46. कार्मिकों का जनसंख्या से अनुपात को परिभाषित किया जाता है

  • (अ) श्रम शक्ति में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
  • (ब) कार्यशील आयु की जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
  • (स) कुल जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
  • (द) कुल जनसंख्या में कार्यशील आयु की जनसंख्या का प्रतिशत
उत्तर- (स) कुल जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत

47. भारत में 1991 के बाद शुरु हुए वित्तीय क्षेत्र के सुधारों से निम्न में से कौन सा सम्बन्धित नहीं है ?

  • (अ) पूँजी पर्याप्तता
  • (ब) गैर-आस्तिकारी परिसम्पत्तियाँ
  • (स) एफ.आर.बी.एम. अधिनियम (फिस्कल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट)
  • (द) सरफेसी अधिनियम
उत्तर- (स) एफ.आर.बी.एम. अधिनियम (फिस्कल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट)

48. राजस्थान के राजकोषीय घाटे के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करें :

(I) वर्ष 2022-23 में वास्तविक राजकोषीय घाटा राज्य सकल घरेलू उत्पाद का 3.76 प्रतिशत रहा है।

(II) यह एफ.आर.बी.एम. अधिनियम, 2005 द्वारा अनुमोदित सीमा से कम है।

(III) वर्ष 2022-23 का राजकोषीय घाटा 2021-22 की तुलना में अधिक था।

सही विकल्प को चुनिए :

  • (अ) I व III दोनों सही हैं।
  • (ब) I व II दोनों सही हैं।
  • (स) II व III दोनों सही हैं।
  • (द) I, II व III सभी सही हैं।
उत्तर- (अ) I व III दोनों सही हैं।

49. राजस्थान खनिज नीति-2024 के लक्ष्यों के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये :

(I) वर्ष 2046-47 तक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष 1 करोड़ व्यक्तियों को तथा 2029-30 तक 50 लाख व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करना।

(II) राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में खनिज क्षेत्र का योगदान 2023-24 के 3.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 2029-30 तक 5 प्रतिशत और 2046-47 तक 8 प्रतिशत तक करना।

(III) खनन के अन्तर्गत खनिजों की संख्या को 2047 तक बढ़ाकर 58 से 70 करना।

उपरोक्त कथनों में से कौन से कथन सही हैं ?

  • (अ) केवल I और II
  • (ब) केवल II और II
  • (स) केवल I और III
  • (द) I, II और III
उत्तर- (द) I, II और III

50. राजस्थान के सकल स्थाई पूँजी निर्माण में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान का घटते हुये क्रम में सही क्रम है

  • (अ) विनिर्माण, खनन, कृषि, निर्माण
  • (ब) निर्माण, कृषि, विनिर्माण, खनन
  • (स) निर्माण, विनिर्माण, कृषि, खनन
  • (द) विनिर्माण, कृषि, खनन, निर्माण
उत्तर- (स) निर्माण, विनिर्माण, कृषि, खनन

51. भारत में राज्यों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग जारी की जाती है-

  • (अ) उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा
  • (ब) उद्योग संवर्द्धन एवं आन्तरिक व्यापार विभाग द्वारा
  • (स) निवेश संवर्द्धन ब्यूरो द्वारा
  • (द) राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसीकों) द्वारा
उत्तर- (ब) उद्योग संवर्द्धन एवं आन्तरिक व्यापार विभाग द्वारा

52. मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद् (CMRETAC) के स्थान पर निम्नलिखित में से किसका गठन किया गया है ?

  • (अ) राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC)
  • (ब) राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन (RITI)
  • (स) राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट)
  • (द) राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका)
उत्तर- (ब) राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड इनोवेशन (RITI)

53. निम्नलिखित में से कौन सा पार्क/ज़ोन RIICO द्वारा राजस्थान में विकसित नहीं किया गया है ?

  • (अ) मेडटेक मेडिकल डिवाइसेस पार्क – बोरानाडा, जोधपुर
  • (ब) इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क – जमवा रामगढ़, जयपुर
  • (स) स्पोर्ट्स गुड्स एंड टॉयज़ ज़ोन – खुशखेड़ा, भिवाड़ी
  • (द) एग्रो फूड पार्क – उदयपुर
उत्तर- (द) एग्रो फूड पार्क – उदयपुर

54. राजस्थान सरकार ने एम-सैण्ड नीति वर्ष 2024 में घोषित की है। यह प्रभावी रहेगी-

  • (अ) 31 मार्च, 2029 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक
  • (ब) 31 मार्च, 2030 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक
  • (स) 31 मार्च, 2032 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक
  • (द) 30 जून, 2029 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक
उत्तर- (अ) 31 मार्च, 2029 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक

55. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये :

सूची-I (वर्ष 2023-24 में रीको द्वारा विकसित किये गये नये औद्योगिक क्षेत्र)सूची-II (स्थान)
(I) नाडोल(a) उदयपुर
(II) धर्मपुरा(b) झालावाड़
(III) उमरिया(c बाड़मेर
(IV) माल की तूस(d) पाली

कूट :

  • (अ) I-d, II-b, III-c, IV-a
  • (ब) I-d, II-c, III-b, IV-a
  • (स) I-b, II-d, III-a, IV-c
  • (द) I-c, II-a, III-d, IV-b
उत्तर- (ब) I-d, II-c, III-b, IV-a

56. पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ?

(I) इस योजना के तहत हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए एक करोड़ घरों पर सौर संयंत्र स्थापित किये जायेंगे।

(II) रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु 30 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान

(III) योजना पंजीकरण, आवेदन, स्वीकृति तथा अनुदान की शत प्रतिशत ऑनलाइन व्यवस्था

(IV) प्रत्येक आवेदन को 4 प्रतिशत बैंक ब्याज पर ऋण देने का प्रावधान

  • (अ) I और IV
  • (ब) I, II और III
  • (स) I और III
  • (द) I, III और IV
उत्तर- (स) I और III

57. राजस्थान में आस्था योजना के लिये निम्न में से कौन पात्र हैं ?

  • (अ) विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्ति
  • (ब) विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्ति, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक हो
  • (स) बी. पी. एल. कार्ड धारक
  • (द) वे परिवार जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्तियों की संख्या 2 या उससे अधिक हो।
उत्तर- (द) वे परिवार जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्य जन श्रेणी के व्यक्तियों की संख्या 2 या उससे अधिक हो।

58. राजस्थान की मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य है

  • (अ) गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों का सशक्तिकरण
  • (ब) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के परिवारों का सशक्तिकरण
  • (स) स्ट्रीट वेन्डर्स का सशक्तिकरण
  • (द) गर्भवती व दुग्धपान कराने वाली महिलाओं का सशक्तिकरण
उत्तर- (स) स्ट्रीट वेन्डर्स का सशक्तिकरण

59. निम्नलिखित में से किसमें परिवर्तन के कारण मोतियाबिन्द में आँखों का प्राकृतिक लेंस धुँधला हो जाता है ?

  • (अ) प्रोटीन
  • (ब) कार्बोहाइड्रेट
  • (स) वसा
  • (द) अश्रु ग्रन्थि
उत्तर- (अ) प्रोटीन

60. निम्नलिखित में से दाब की इकाइयाँ हैं :

(I) bar, (II) Pa, (III) torr, (IV) atm

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल II एवं IV
  • (ब) केवल II, III एवं IV
  • (स) केवल I, II एवं IV
  • (द) सभी I, II, III एवं IV
उत्तर- (द) सभी I, II, III एवं IV

61. “राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम (चरण-III)” का मुख्य उद्देश्य है-

  • (अ) शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।
  • (ब) शहरी क्षेत्रों में विद्यालय शिक्षा में सुधार।
  • (स) जल आपूर्ति, स्वच्छता और सीवरेज क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार।
  • (द) नई सड़कों का निर्माण।
उत्तर- (स) जल आपूर्ति, स्वच्छता और सीवरेज क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार।

62. निम्नलिखित में से उस लेयर की पहचान करें जो IoT डिवाइसों में वायरलेस कनेक्शन के लिए उपयोग की जाती है :

  • (अ) एप्लिकेशन लेयर
  • (ब) परसेप्शन लेयर
  • (स) नेटवर्क लेयर
  • (द) ट्रांसपोर्ट लेयर
उत्तर- (स) नेटवर्क लेयर

63. ‘डीआरडीओ’ द्वारा हवाई खतरों को निष्क्रिय करने हेतु विकसित मानव पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली का नाम क्या है ?

  • (अ) Akash-NG
  • (ब) QRSAM
  • (स) VL-SRSAM
  • (द) VSHORADS
उत्तर- (द) VSHORADS

64. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सक्रिय इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे रडार (AESA) के लिए सही नहीं है ?

  • (अ) यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है।
  • (ब) विस्तृत बैंड आर एफ फ्रंट एंड इस रडार की विशेषता है।
  • (स) यह ठोस-अवस्था एक्टिव फ़ेज एरे फायर कंट्रोल रडार है।
  • (द) इसे विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान के लिए अनुकूलित किया जा सकता है।
उत्तर- (अ) यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है।

65. चौथी पीढ़ी का जैव-ईंधन प्राप्त होता है, आनुवंशिक रूप से संशोधित

  • (अ) आर्किबैक्टीरिया से
  • (ब) स्टार्च देने वाली फसलों से
  • (स) लिग्नो-सेलुलोस देने वाली फसलों से
  • (द) शैवाल से
उत्तर- (द) शैवाल से

66. नीचे दिए गए कूटों की सहायता से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संदर्भ में सही कथनों की पहचान करें :

(I) यंत्राधिगम AI का एक उपसमूह है।

(II) पर्यवेक्षित अधिगम में चिह्नित निवेशी डेटा के बिना कम्प्यूटर सिस्टम को प्रशिक्षित किया जाता है।

(III) मशीनें जाँच और भूल के माध्यम से सीखती हैं, और उन्हें प्रबलन अधिगम के दौरान प्रतिफल मिलता है।

कूट :

  • (अ) केवल I और II
  • (ब) केवल I और III
  • (स) केवल II और III
  • (द) I, II और III सभी कथन सही हैं।
उत्तर- (ब) केवल I और III

67. क्वाशियोरकॉर, जो कुपोषण का एक प्रकार है, निम्नलिखित में से किसकी कमी से होता है ?

  • (अ) सिलीनियम
  • (ब) प्रोटीन
  • (स) कार्बोडाइड्रेट्स
  • (द) क्रोमियम
उत्तर- (ब) प्रोटीन

68. निम्नलिखित में से किस कृत्रिम मधुरक में माधुर्यमान सूक्रोस की तुलना में अधिकतम है ?

  • (अ) ऐस्पार्टेम
  • (ब) ऐलिटेम
  • (स) सूक्रोलोस
  • (द) सैकरीन
उत्तर- (ब) ऐलिटेम

69. निम्नलिखित में से कौन सा मानव देह तरल/ऊतकों में पाया जाने वाला एक सूक्ष्म खनिज है ?

  • (अ) फ़ॉस्फोरस
  • (ब) सल्फर
  • (स) आयोडीन
  • (द) मैग्नीशियम
उत्तर- (स) आयोडीन

70. “विशिष्ट रोगवाहक – जनित रोग – रोगाणु के प्रकार” के गलत समुच्चय का चयन कीजिए।

  • (अ) एडीस – चिकनगुनिया – जीवाणु
  • (ब) क्यूलेक्स – लिम्फेटिक फाइलेरिएसिस – परजीवी
  • (स) एनोफ़िलीज़ – मलेरिया – परजीवी
  • (द) एडीस – डेंगू – विषाणु
उत्तर- (अ) एडीस – चिकनगुनिया – जीवाणु

Coming Soon……………………………………………………………

Leave a Comment

error: Content is protected !!