राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा, 2025 (05-04-2026) प्रश्न पत्र-I (सामान्य हिन्दी)

परीक्षा बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नामउप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2025
(सब इंस्पेक्टर- SI)
भर्ती विभागगृह (ग्रुप-1) विभाग, राजस्थान सरकार
परीक्षा तिथि05-04-2026
परीक्षा समयप्रातः 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक
मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि07-04-2026
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
विषयसामान्य हिन्दी
कुल प्रश्न100
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकन1/3
समयावधि02:00 घंटे

नोट :-यह प्रश्न पत्र राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक मॉडल उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-

  1. शब्द रचना : सन्धि एवं सन्धि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।
  2. शब्द प्रकार :
    • (क) तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी।
    • (ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक निपात)
  3. शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली।
  4. शब्द शुद्धि।
  5. व्याकरणिक कोटियाँ : परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति (mood), पक्ष (Aspect), वाच्य (Voice)
  6. वाक्य रचना।
  7. वाक्य शुद्धि।
  8. विराम चिह्नों का प्रयोग।
  9. मुहावरे/ लोकोक्तियाँ।
  10. पारिभाषिक शब्दावली : प्रशासनिक, विधिक (विशेषतः)।

1. निम्न में से किस वाक्य में क्रिया का अकर्मक रूप में प्रयोग हुआ है?

  • (अ) सिपाही चोर को पकड़ता है।
  • (ब) मोहन गेंद खेलता है।
  • (स) श्याम आम खाता है।
  • (द) राम स्कूल में पढ़ता है।
उत्तर- (द) राम स्कूल में पढ़ता है।

2. निम्नलिखित में से किस वाक्य में क्रिया के प्रेरणार्थक रूप का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • (अ) बच्चे को रोटी खिलाओ।
  • (ब) वह घर आना चाहता है।
  • (स) पिता ने लड़के को कहानी सुनाई।
  • (द) मोहन मुझसे किताब लिखाता है।
उत्तर- (ब) वह घर आना चाहता है।

3. किस विकल्प में विशेषण शब्द है?

  • (अ) अमात्य
  • (ब) अनुचित
  • (स) अभ्यास
  • (द) अमावस
उत्तर- (ब) अनुचित

4. किस विकल्प में संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • (अ) धन के बिना किसी का काम नहीं चलता।
  • (ब) नौकर मालिक के यहाँ रहता है।
  • (स) वैसे तो राजा भी प्रजासेवक है।
  • (द) यह काम जाने से पहले करना चाहिए।
उत्तर- (स) वैसे तो राजा भी प्रजासेवक है।

5. विस्मयादिबोधक अव्यय की दृष्टि से असंगत विकल्प है–

  • (अ) संबोधनद्योतक–अरे!
  • (ब) तिरस्कारबोधक–छिः!
  • (स) स्वीकारबोधक–जी!
  • (द) आश्चर्यबोधक–धन्य!
उत्तर- (द) आश्चर्यबोधक–धन्य!

6. किस वाक्य में निपात का प्रयोग हुआ है?

  • (अ) किसी आदमी को भेज दो।
  • (ब) मैं आपके पास आया हूँ।
  • (स) पशु–पक्षी ही अपना हित समझते हैं।
  • (द) हमारे शिक्षक प्रश्न करते हैं।
उत्तर- (स) पशु–पक्षी ही अपना हित समझते हैं।

7. ‘वह आजकल पढ़ रहा है’ वाक्य में रेखांकित पद क्रिया-विशेषण के किस भेद का उदाहरण है?

  • (अ) कालवाचक
  • (ब) स्थानवाचक
  • (स) रीतिवाचक
  • (द) परिमाणवाचक
उत्तर- (अ) कालवाचक

8. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?

  • (अ) पंक्ति, सरणि, पाँती
  • (ब) युद्ध, रण, समर
  • (स) छिद्र, रंध्र, विवर
  • (द) चावल, तंदुल, पायस
उत्तर- (द) चावल, तंदुल, पायस

9. निम्नलिखित में से ‘मोर’ का पर्यायवाची नहीं है:

  • (अ) कलापी
  • (ब) मंडूक
  • (स) केकी
  • (द) शिखी
उत्तर- (ब) मंडूक

10. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?

  • (अ) तम, तमिस्र, तिमिर
  • (ब) शर, विशिख, शिलीमुख
  • (स) खड्ग, असि, करवाल
  • (द) मरुत, गंधवह, तरणी
उत्तर- (द) मरुत, गंधवह, तरणी

11. असंगत विलोम शब्द है:

  • (अ) वैयक्तिक–सामूहिक
  • (ब) उतरना–गिरना
  • (स) तरल–ठोस
  • (द) न्यून–अधिक
उत्तर- (ब) उतरना–गिरना

12. असंगत विलोम शब्द है–

  • (अ) ॠजु–वक्र
  • (ब) गत–आगत
  • (स) बड़ा–लंबा
  • (द) कृश–स्थूल
उत्तर- (स) बड़ा–लंबा

13. ‘दीक्षा देने वाला’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त सार्थक शब्द है–

  • (अ) दीक्षक
  • (ब) दीक्षांत
  • (स) दीक्षित
  • (द) दाक्षिण्य
उत्तर- (अ) दीक्षक

14. ‘बहुज्ञ’ का विलोम शब्द है–

  • (अ) सर्वज्ञ
  • (ब) अल्पज्ञ
  • (स) अभिज्ञ
  • (द) विज्ञ
उत्तर- (ब) अल्पज्ञ

15. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द उपयुक्त है?

  • (अ) कामना पूरी करने वाला–काम्य
  • (ब) करुणा का भाव–कारुणिक
  • (स) जिसका समय बीत गया हो–कालातीत
  • (द) कुछ समय के बाद–कालचक्र
उत्तर- (स) जिसका समय बीत गया हो–कालातीत

16. किस विकल्प में शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ है?

  • (अ) उद्धत–उद्यत = अड़ा हुआ–थका हुआ
  • (ब) परिहार–प्रहार = चोट–त्याग
  • (स) परिणीत–प्रणीत = अविवाहित–निवेदन
  • (द) कटिबन्ध–कटिबद्ध = कमरबन्द–तैयार
उत्तर- (द) कटिबन्ध–कटिबद्ध = कमरबन्द–तैयार

17. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द उपयुक्त नहीं है?

  • (अ) जिसकी रक्षा की गई हो–रक्षणीय
  • (ब) योजना करने के योग्य–योज्य
  • (स) रंगमंच का परदा–यवनिका
  • (द) पूर्णिमा की रात–राका
उत्तर- (अ) जिसकी रक्षा की गई हो–रक्षणीय

18. किस विकल्प में शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ नहीं है?

  • (अ) मूल–मूल्य = जड़–कीमत
  • (ब) शुक–शूक = जौ–तोता
  • (स) बलि–बली = उपहार–बलवान
  • (द) मेघ–मेध = बादल–यज्ञ
उत्तर- (ब) शुक–शूक = जौ–तोता

19. ‘कृति–कृती’ शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ है–

  • (अ) चतुर–कीड़ा
  • (ब) रचना–निपुण
  • (स) पुस्तक–तारिका
  • (द) कार्य–कीट
उत्तर- (ब) रचना–निपुण

20. निम्नलिखित में से किस शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ नहीं है?

  • (अ) चक्रचर–चक्रधर = कुम्हार–विष्णु
  • (ब) चक्रवात–चक्रवाल = चकवा–बवंडर
  • (स) गोपन–गोमय = छिपाना–गोबर
  • (द) गेय–गेह = गाने योग्य–घर
उत्तर- (ब) चक्रवात–चक्रवाल = चकवा–बवंडर

21. किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?

  • (अ) अँधेरा, चंचलता
  • (ब) दुनियां, पूँछकर
  • (स) सोंचेंगे, तरंगे
  • (द) आँतरिक, जाँति-पाँति
उत्तर- (अ) अँधेरा, चंचलता

22. अशुद्ध शब्द नहीं है–

  • (अ) झौंपड़ी
  • (ब) भगीरथी
  • (स) विमूढ़
  • (द) प्रस्ताविक
उत्तर- (स) विमूढ़

23. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है:

  • (अ) आर्शिवाद
  • (ब) अक्षौहिणी
  • (स) दुस्कर
  • (द) प्रतिछाया
उत्तर- (ब) अक्षौहिणी

24. किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?

  • (अ) प्रामाणिक, पौराणिक, यौगिक
  • (ब) सौन्दर्यता, कौशल, बाहुल्यता
  • (स) वेदिक, दुपहर, निर्दोषी
  • (द) व्यवहारिक, यौवन, लघुत्तर
उत्तर- (अ) प्रामाणिक, पौराणिक, यौगिक

25. अशुद्ध शब्द है–

  • (अ) स्निगध
  • (ब) स्पर्श
  • (स) सौराष्ट्र
  • (द) स्वर्गिय
उत्तर- (द) स्वर्गिय

26. अशुद्ध शब्द है–

  • (अ) अनुसरण
  • (ब) अभ्यस्त
  • (स) अध्यावसाय
  • (द) अभीष्ट
उत्तर- (स) अध्यावसाय

27. किस विकल्प में अशुद्ध शब्द है?

  • (अ) अभ्यगत
  • (ब) अर्थान्तर
  • (स) आहार्य
  • (द) आस्तिक
उत्तर- (अ) अभ्यगत

28. शुद्ध शब्द है–

  • (अ) स्थायित्व
  • (ब) शुद्धिकरण
  • (स) अनुसंगिक
  • (द) हिंग
उत्तर- (अ) स्थायित्व

29. निम्नलिखित में से किस विकल्प में ‘का’ परसर्ग का प्रयोग सम्बन्ध कारक के लिए नहीं हुआ है?

  • (अ) वह तो जन्म का भिखारी है।
  • (ब) पाँच हाथ का डंडा।
  • (स) तीन खंड का मकान।
  • (द) उसका घोड़ा दौड़ता है।
उत्तर- (अ) वह तो जन्म का भिखारी है।

30. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द पुल्लिंग नहीं है?

  • (अ) सरोवर
  • (ब) रायता
  • (स) कटहल
  • (द) सरसों
उत्तर- (द) सरसों

31. अधिकरण कारक के परसर्ग ‘में’ का असंगत प्रयोग हुआ है

  • (अ) हममें तुममें कोई भेद नहीं है।
  • (ब) उनकी योग्यता काम में प्रकट होती है।
  • (स) तुम्हारे घर में चार आदमी हैं।
  • (द) देवताओं में कौन अधिक पूज्य है?
उत्तर- (ब) उनकी योग्यता काम में प्रकट होती है।

32. निम्नलिखित में से सदैव एकवचन क्रिया के साथ प्रयुक्त होने वाला शब्द है:

  • (अ) दाम
  • (ब) होश
  • (स) आग
  • (द) भाग्य
उत्तर- (स) आग

33. एकवचन–बहुवचन का बेमेल विकल्प है–

  • (अ) वृद्ध–वृद्धजन
  • (ब) डाली–डालियाँ
  • (स) डिब्बा–डिबिया
  • (द) चिड़िया–चिड़ियाँ
उत्तर- (स) डिब्बा–डिबिया

34. निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द है:

  • (अ) मोर
  • (ब) मार्ग
  • (स) गैरू
  • (द) मिलान
उत्तर- (स) गैरू

35. इनमें से संदिग्ध भूतकाल का प्रयोग किस वाक्य में है?

  • (अ) उसे हमारी चिट्ठी मिली होगी।
  • (ब) मरा घोड़ा खेत में पड़ा है।
  • (स) नगर में एक साधु आए हैं।
  • (द) राजा बैठे हैं।
उत्तर- (अ) उसे हमारी चिट्ठी मिली होगी।

36. ‘ऐसा करो जिसमें बात बन जाये।’ वाक्य में काल है–

  • (अ) संभाव्य भविष्यत् काल
  • (ब) सामान्य भविष्यत् काल
  • (स) सामान्य वर्तमान काल
  • (द) संदिग्ध वर्तमान काल
उत्तर- (अ) संभाव्य भविष्यत् काल

37. ‘सदा सुखी रहो।’ वाक्य किस वृत्ति से संबंधित है?

  • (अ) आज्ञार्थ
  • (ब) संकेतार्थ
  • (स) इच्छार्थ
  • (द) निश्चयार्थ
उत्तर- (स) इच्छार्थ

38. किस विकल्प में मध्यम पुरुष का प्रयोग हुआ है?

  • (अ) हम पहले भाग के आरम्भ में लिख आए हैं।
  • (ब) जो बातें मुनि के पीछे हुई सो उनसे कह दीं।
  • (स) हे रेवतक, तुम सेनापति को बुलाओ।
  • (द) कुंभलिक–मुझे क्या दोष है, यह तो हमारा कुल धर्म है।
उत्तर- (स) हे रेवतक, तुम सेनापति को बुलाओ।

39. भाववाच्य से संबंधित वाक्य है–

  • (अ) मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
  • (ब) वहाँ कैसे बैठा जायेगा।
  • (स) तुमको यह लिखा जाता है।
  • (द) सिपाही सरदार बनाया गया।
उत्तर- (ब) वहाँ कैसे बैठा जायेगा।

40. किस विकल्प में कर्मवाच्य नहीं है?

  • (अ) इत्तला दी जाती है।
  • (ब) मेरे द्वारा व्यायाम किया जाता है।
  • (स) यह फिर देखा जायेगा।
  • (द) रानी ने सहेलियों को बुलाया।
उत्तर- (द) रानी ने सहेलियों को बुलाया।

41. संयुक्त वाक्य का उदाहरण है–

  • (अ) जब सबेरा हुआ, हम लोग बाहर गए।
  • (ब) हम चाहते हैं कि लड़के नीरोग रहें।
  • (स) तुमको यह कब योग्य है कि बन में बसो।
  • (द) उन्हें न नींद आती थी, न भूख–प्यास लगती थी।
उत्तर- (द) उन्हें न नींद आती थी, न भूख–प्यास लगती थी।

42. ‘आकाश में तारे निकलते हैं।’ वाक्य में पक्ष है–

  • (अ) आवृत्तिमूलक पक्ष
  • (ब) सातत्यबोधक पक्ष
  • (स) नित्यताबोधक अपूर्ण पक्ष
  • (द) पूर्णकालिक पक्ष
उत्तर- (अ) आवृत्तिमूलक पक्ष

43. ‘श्याम को गाड़ी नहीं मिली क्योंकि वह समय पर नहीं गया।’ वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का प्रकार है

  • (अ) प्रधान उपवाक्य
  • (ब) संज्ञा उपवाक्य
  • (स) विशेषण उपवाक्य
  • (द) क्रियाविशेषण उपवाक्य
उत्तर- (द) क्रिया–विशेषण उपवाक्य

44. ‘यदि वह पढ़ाई करता, तो अवश्य उत्तीर्ण होता।’ अर्थ के आधार पर यह वाक्य है

  • (अ) निषेधवाचक
  • (ब) संदेहवाचक
  • (स) इच्छावाचक
  • (द) संकेतवाचक
उत्तर- (द) संकेतवाचक

45. मिश्र वाक्य का उदाहरण है

  • (अ) वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।
  • (ब) मुझे उन लोगों का भेद लेना था, सो मैं वहाँ ठहरकर उनकी बातें सुनने लगा।
  • (स) आप सब प्रकार से समर्थ हैं, आप इस काम को कर सकते हैं।
  • (द) या तो आप स्वतः आइए या अपने नौकर को भेजिए।
उत्तर- (अ) वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।

46. अशुद्ध वाक्य है

  • (अ) उपस्थित लोगों ने संकल्प किया।
  • (ब) मैं उनका धन्यवाद करता हूँ।
  • (स) हम अपनी माँगें प्रस्तुत करते हैं।
  • (द) जैन साहित्य प्राकृत में लिखा गया है।
उत्तर- (ब) मैं उनका धन्यवाद करता हूँ।

47. शुद्ध वाक्य है

  • (अ) विन्ध्याचल पर्वत हिमालय से प्राचीन है।
  • (ब) नौजवानों को आगे आना चाहिए।
  • (स) इसके बाद फिर क्या हुआ?
  • (द) वह सचिवालय कार्यालय में लिपिक है।
उत्तर- (ब) नौजवानों को आगे आना चाहिए।

48. अशुद्ध वाक्य है

  • (अ) जज ने उसे मृत्युदण्ड दिया।
  • (ब) मेरे पास केवल एक घड़ी है।
  • (स) तुम वापस लौट जाओ।
  • (द) मैं प्रातःकाल पढ़ता हूँ।
उत्तर- (स) तुम वापस लौट जाओ।

49. साधारण उद्देश्य में प्रयुक्त नहीं होता है

  • (अ) संज्ञा
  • (ब) सर्वनाम
  • (स) विशेषण
  • (द) क्रियाविशेषण
उत्तर- (द) क्रिया–विशेषण

50. किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है?

  • (अ) पुस्तक विद्वतापूर्ण लिखी गयी।
  • (ब) छात्र दृढ़ता से संगठित रहे।
  • (स) वे इसे न समझ सकते हैं, न बोल सकते हैं।
  • (द) यदि मेरी सुनें तो कभी न जायें।
उत्तर- (अ) पुस्तक विद्वतापूर्ण लिखी गयी।

51. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?

  • (अ) देश में सर्वत्र शान्ति है।
  • (ब) यह पत्र आपके अनुसार है।
  • (स) एकमात्र दो उपाय हैं।
  • (द) वह उदास चेहरे से चल दिये।
उत्तर- (अ) देश में सर्वत्र शान्ति है।

52. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?

  • (अ) कई स्थलों में ऐसा बताया गया है।
  • (ब) इन दोनों घरों के बीच एक दीवार है।
  • (स) वह नदी में पानी भरने गयी है।
  • (द) वह कुरता डालकर गया है।
उत्तर- (ब) इन दोनों घरों के बीच एक दीवार है।

53. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य नहीं है?

  • (अ) इसको दंगा कहकर पुकारना अनुचित है।
  • (ब) घर में कैसा वातावरण है।
  • (स) वह संगीत सीखती है और हिन्दी पढ़ती है।
  • (द) जीवन और साहित्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
उत्तर- (अ) इसको दंगा कहकर पुकारना अनुचित है।

54. ‘न जाने अब आगे चलकर क्या होगा’ इस वाक्य के अन्त में निम्नलिखित में से उपयुक्त विराम चिह्न होगा:

  • (अ) पूर्णविराम चिह्न
  • (ब) विस्मय-सूचक चिह्न
  • (स) प्रश्न चिह्न
  • (द) लाघव चिह्न
उत्तर- (अ) पूर्णविराम चिह्न

55. किस वाक्य में विराम चिह्नों का समुचित प्रयोग नहीं हुआ है?

  • (अ) कैसा? बेहूदा आदमी है?
  • (ब) देखिए, कैसा सुगम शब्द बन गया!
  • (स) वे नदी, नाले पार करते चले।
  • (द) वाह! उसने तो तुम्हें अच्छा धोखा दिया!
उत्तर- (अ) कैसा? बेहूदा आदमी है?

56. निर्देशक चिह्न के प्रयोग के संबंध में असंगत है–

  • (अ) बातचीत में रुकावट सूचित करने के लिए
  • (ब) किसी वाक्य में भाव का अचानक परिवर्तन होने पर
  • (स) किसी विषय के साथ तत्संबंधी अन्य बातों की सूचना देने में
  • (द) किसी के वाक्यों को उद्धृत करने के पश्चात्
उत्तर- (द) किसी के वाक्यों को उद्धृत करने के पश्चात्

57. जब कई शब्दभेद जोड़े से आते हैं, तब प्रत्येक जोड़े के बाद किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?

  • (अ) अल्पविराम
  • (ब) अर्द्धविराम
  • (स) पूर्णविराम
  • (द) कोष्ठक
उत्तर- (अ) अल्पविराम

58. ‘तालू में दाँत जमना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–

  • (अ) उपहास होना
  • (ब) दुर्दशा के लक्षण प्रकट होना
  • (स) रोब दिखाना
  • (द) क्रोध में चूर होना
उत्तर- (ब) दुर्दशा के लक्षण प्रकट होना

59. ‘नाक का बाल होना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है

  • (अ) परेशान करना
  • (ब) अधिक प्यारा होना
  • (स) निर्दोष बचे रहना
  • (द) प्रेम से स्वागत करना
उत्तर- (ब) अधिक प्यारा होना

60. ‘गरदन उठाना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है

  • (अ) जिम्मेदार होना
  • (ब) उत्तरदायित्व लेना
  • (स) दबाव डालना
  • (द) विरोध करना
उत्तर- (द) विरोध करना

61. किसी रचना का रूपांतर करने में बाहर से लगाए गए शब्दों के साथ किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है?

  • (अ) अवतरण चिह्न
  • (ब) कोष्ठक
  • (स) तुल्यतासूचक
  • (द) स्थानपूरक
उत्तर- (ब) कोष्ठक

62. ‘पौ बारह होना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–

  • (अ) सवेरा होना
  • (ब) हर तरह से लाभ ही लाभ होना
  • (स) धन होने का गर्व करना
  • (द) अधिक तारीफ करना
उत्तर- (ब) हर तरह से लाभ ही लाभ होना

63. लोकोक्ति और उसके अर्थ की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?

  • (अ) भूख में गूलर पकवान – भूख लगने पर स्वादहीन भोजन भी स्वादिष्ट मालूम होता है।
  • (ब) भूखा सो रूखा – भूखे व्यक्ति को रूखा–सूखा भी अच्छा लगता है।
  • (स) भूखे सियार को सीदा मेवा – भूखे मनुष्य को साधारण भोजन भी बहुत मधुर लगता है।
  • (द) भूखा सिंह न तिनका खाय – बड़ा आदमी कष्ट आने पर भी छोटा काम नहीं करता।
उत्तर- (ब) भूखा सो रूखा – भूखे व्यक्ति को रूखा–सूखा भी अच्छा लगता है।

64. ‘कलेजा पक जाना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–

  • (अ) घबराहट होना
  • (ब) मार्मिक चोट होना
  • (स) दुःख सहते–सहते तंग आ जाना
  • (द) हृदय का निर्बल होना
उत्तर- (स) दुःख सहते–सहते तंग आ जाना

65. ‘ज़मीन सख़्त आसमान दूर’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ होगा:

  • (अ) कड़वी बोली बोलने से लोग शत्रु हो जाते हैं।
  • (ब) कठिन परिस्थिति में होना।
  • (स) धन के अभाव में व्यक्ति का सम्मान नहीं होना।
  • (द) सुख और दुख सब जगह होते हैं।
उत्तर- (ब) कठिन परिस्थिति में होना।

66. ‘दमड़ी की अरहर, सारी रात खड़खड़’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:

  • (अ) ज़रा से काम को बहुत बढ़ाकर दिखाना।
  • (ब) व्यय तो अधिक परंतु काम थोड़ा हो।
  • (स) दुर्बल आदमी को सब दबा लेते हैं।
  • (द) छोटी-सी बात पर बड़ा झगड़ा कर लेना।
उत्तर- (अ) ज़रा से काम को बहुत बढ़ाकर दिखाना।

67. ‘जैसे साँपनाथ वैसे नागनाथ’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:

  • (अ) सदैव समान स्थिति में रहना।
  • (ब) जैसा कर्म करते हैं वैसा ही फल भोगना पड़ता है।
  • (स) दोनों ही दुष्ट प्रकृति के व्यक्ति होना।
  • (द) गुण और दोष के अनुरूप नाम न होना।
उत्तर- (स) दोनों ही दुष्ट प्रकृति के व्यक्ति होना।

68. ‘VERDICT’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–

  • (अ) पूर्वमत
  • (ब) न्याय
  • (स) अधिमत
  • (द) आधार
उत्तर- (स) अधिमत

69. ‘RESOLUTION’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है

  • (अ) मामला
  • (ब) निलंबन
  • (स) संकल्प
  • (द) निविदा
उत्तर- (स) संकल्प

70. ‘REPRODUCTION’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है

  • (अ) पुनरुत्पादन
  • (ब) प्रतिलिपि
  • (स) प्रतिकृति
  • (द) प्रतिक्रिया
उत्तर- (द) प्रतिक्रिया

71. ‘बावन तोले पाव रत्ती’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:

  • (अ) अधिक लोगों द्वारा मिलकर कम काम करना।
  • (ब) जो हर तरह से बिलकुल ठीक हो।
  • (स) बहुत दरिद्र होना।
  • (द) बुढ़ापे में जवानी की उमंग उठना।
उत्तर- (ब) जो हर तरह से बिलकुल ठीक हो।

72. ‘LEGISLATURE’ पारिभाषिक शब्द का हिन्दी पारिभाषिक रूप है

  • (अ) विधानमंडल
  • (ब) मंत्रिमंडल
  • (स) मंत्रिपरिषद्
  • (द) कार्यपालिका
उत्तर- (अ) विधानमंडल

73. ‘COMMUNIQUE’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–

  • (अ) विज्ञप्ति
  • (ब) निविदा
  • (स) अधिसूचना
  • (द) कार्यालय आदेश
उत्तर- (अ) विज्ञप्ति

74. ‘COMPOSITION’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है–

  • (अ) रचना
  • (ब) संघटन
  • (स) गठन
  • (द) घटक
उत्तर- (द) घटक

75. ‘PURSUIT’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है–

  • (अ) प्रयोज्य
  • (ब) खोज
  • (स) कामकाज
  • (द) अनुसरण
उत्तर- (अ) प्रयोज्य

76. निम्नलिखित पारिभाषिक शब्द में से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?

  • (अ) Monogram – गुंफाक्षर
  • (ब) Monogamy – स्मारक
  • (स) Monopoly – एकाधिकार
  • (द) Monotony – एकरसता
उत्तर- (ब) Monogamy – स्मारक

77. अंग्रेजी के हिन्दी पारिभाषिक शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प है–

  • (अ) Probation – संभाव्य
  • (ब) Postpone – मुल्तवी करना
  • (स) Adjourn – स्थगित करना
  • (द) Proceedings – कार्यवाही
उत्तर- (अ) Probation – संभाव्य

78. पारिभाषिक शब्दों में कौन सा विकल्प सुमेलित है?

  • (अ) Sovereign – संप्रभुता
  • (ब) Stipulation – परिनियम
  • (स) Superficial – अधीक्षण
  • (द) Solemn – सत्यनिष्ठा
उत्तर- (द) Solemn – सत्यनिष्ठा

79. संधि की दृष्टि से त्रुटिरहित विकल्प है–

  • (अ) महा + ऐश्वर्य = महेश्वर्य
  • (ब) जल + ओघ = जलोघ
  • (स) सदा + एव = सदेव
  • (द) जित + इन्द्रिय = जितेन्द्रिय
उत्तर- (द) जित + इन्द्रिय = जितेन्द्रिय

80. निम्नलिखित में से किस विकल्प में त्रुटिपूर्ण संधि–विच्छेद है?

  • (अ) व्याप्त = वि + आप्त
  • (ब) पित्रिच्छा = पित्र + इच्छा
  • (स) उपेक्षा = उप + ईक्षा
  • (द) लघूर्मि = लघु + ऊर्मि
उत्तर- (ब) पित्रिच्छा = पित्र + इच्छा

81. संधि–विच्छेद की दृष्टि से सही नहीं है–

  • (अ) कटूक्ति = कटु + उक्ति
  • (ब) शीतोष्ण = शीत + ऊष्ण
  • (स) भारतेन्दु = भारत + इन्दु
  • (द) यद्यपि = यदि + अपि
उत्तर- (ब) शीतोष्ण = शीत + ऊष्ण

82. संधि से निर्मित गलत शब्द है

  • (अ) गिरि + इन्द्र = गिरीन्द्र
  • (ब) स्व + ईर = स्वेर
  • (स) रेखा + अंश = रेखांश
  • (द) देवी + इच्छा = देवीच्छा
उत्तर- (ब) स्व + ईर = स्वेर

83. किस विकल्प के सभी शब्द अव्ययीभाव समास के उदाहरण हैं?

  • (अ) यथासंभव, पूर्वकाल
  • (ब) पंचवटी, हाथोंहाथ
  • (स) पल–पल, प्रतिदिन
  • (द) व्यर्थ, प्रतिबिम्ब
उत्तर- (स) पल–पल, प्रतिदिन

84. शब्द में निहित उपसर्ग की दृष्टि से संगत विकल्प है–

  • (अ) आरण्यक – आ
  • (ब) संतति – सम्
  • (स) स्वदेश – सु
  • (द) अलंकार – अ
उत्तर- (ब) संतति – सम्

85. ‘प्र’ उपसर्ग से निर्मित शब्द नहीं है–

  • (अ) प्रदेश
  • (ब) प्रकाश
  • (स) प्रदत्त
  • (द) प्रथम
उत्तर- (द) प्रथम

86. तत्पुरुष समास का उदाहरण नहीं है–

  • (अ) ॠणमुक्त
  • (ब) भरपेट
  • (स) भवतारण
  • (द) कविश्रेष्ठ
उत्तर- (ब) भरपेट

87. ‘अ’ प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है

  • (अ) पार्थ
  • (ब) शैव
  • (स) मौन
  • (द) मोहन
उत्तर- (द) मोहन

88. किस विकल्प के सभी शब्द तत्सम हैं?

  • (अ) पुहुप, हस्त
  • (ब) मोती, हीरक
  • (स) भ्राता, मोर
  • (द) लवण, निबंध
उत्तर- (द) लवण, निबंध

89. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द छाँटिये:

  • (अ) खुजली
  • (ब) धरती
  • (स) कुछ
  • (द) छवि
उत्तर- (द) छवि

90. ‘या’ प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है–

  • (अ) विद्या
  • (ब) शय्या
  • (स) समस्या
  • (द) सवैया
उत्तर- (द) सवैया

91. निम्न में तद्भव शब्द है:

  • (अ) घात
  • (ब) खाँसी
  • (स) एकादश
  • (द) गोस्वामी
उत्तर- (ब) खाँसी

92. इनमें से कौन सा शब्द तद्भव नहीं है?

  • (अ) आँख
  • (ब) धूप
  • (स) बूँद
  • (द) खीर
उत्तर- (ब) धूप

93. निम्नलिखित में से देशज शब्द है:

  • (अ) चकमक
  • (ब) टीन
  • (स) कनस्तर
  • (द) ठुमरी
उत्तर- (द) ठुमरी

94. निम्नलिखित शब्दों में से अर्द्धतत्सम शब्द का चयन कीजिए:

  • (अ) आग
  • (ब) खेत
  • (स) विकर्ण
  • (द) बच्छ
उत्तर- (द) बच्छ

95. निम्न में से भाववाचक संज्ञा है:

  • (अ) कुटुम्ब
  • (ब) धातु
  • (स) नींद
  • (द) भारतेन्दु
उत्तर- (स) नींद

96. सर्वनाम से निर्मित संज्ञा शब्दों का समूह है–

  • (अ) दोस्ती, धिक्कार
  • (ब) ऊँचा, कसैला
  • (स) दूरस्थ, बुराई
  • (द) स्वत्व, ममत्व
उत्तर- (द) स्वत्व, ममत्व

97. इनमें से विदेशी शब्द है–

  • (अ) जीभ
  • (ब) घड़ा
  • (स) आल्हा
  • (द) वकील
उत्तर- (द) वकील

98. किस विकल्प में निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • (अ) यह नया नियम नहीं है।
  • (ब) बड़ा पद मिलने से कोई बड़ा नहीं होता।
  • (स) वे पराक्रमी बालक हैं।
  • (द) ये सब बातें हरिश्चन्द्र में सहज हैं।
उत्तर- (ब) बड़ा पद मिलने से कोई बड़ा नहीं होता।

99. किस विकल्प में सभी शब्द गुणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं?

  • (अ) लंबा, पूरा, भारी
  • (ब) टिकाऊ, स्थानीय, फीका
  • (स) समान, समूचा, सूखा
  • (द) सारा, नीचा, चौड़ा
उत्तर- (ब) टिकाऊ, स्थानीय, फीका

100. ‘वह कौन है, जो पड़ा रो रहा है।’ वाक्य में रेखांकित शब्द है–

  • (अ) निजवाचक सर्वनाम
  • (ब) निश्चयवाचक सर्वनाम
  • (स) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • (द) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
उत्तर- (द) सम्बन्धवाचक सर्वनाम

Leave a Comment

error: Content is protected !!