सामान्य जानकारी
| परीक्षा बोर्ड | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| परीक्षा का नाम | उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (सब इंस्पेक्टर- SI) |
| भर्ती विभाग | गृह (ग्रुप-1) विभाग, राजस्थान सरकार |
| परीक्षा तिथि | 05-04-2026 |
| परीक्षा समय | प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक |
| मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 07-04-2026 |
| अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | – |
| परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
| प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी |
| प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
| विषय | सामान्य हिन्दी |
| कुल प्रश्न | 100 |
| अधिकतम अंक | 200 |
| ऋणात्मक अंकन | 1/3 |
| समयावधि | 02:00 घंटे |
नोट :-यह प्रश्न पत्र राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक मॉडल उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-
- शब्द रचना : सन्धि एवं सन्धि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।
- शब्द प्रकार :
- (क) तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी।
- (ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक निपात)
- शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली।
- शब्द शुद्धि।
- व्याकरणिक कोटियाँ : परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति (mood), पक्ष (Aspect), वाच्य (Voice)
- वाक्य रचना।
- वाक्य शुद्धि।
- विराम चिह्नों का प्रयोग।
- मुहावरे/ लोकोक्तियाँ।
- पारिभाषिक शब्दावली : प्रशासनिक, विधिक (विशेषतः)।
हल प्रश्न पत्र
1. निम्न में से किस वाक्य में क्रिया का अकर्मक रूप में प्रयोग हुआ है?
- (अ) सिपाही चोर को पकड़ता है।
- (ब) मोहन गेंद खेलता है।
- (स) श्याम आम खाता है।
- (द) राम स्कूल में पढ़ता है।
2. निम्नलिखित में से किस वाक्य में क्रिया के प्रेरणार्थक रूप का प्रयोग नहीं हुआ है?
- (अ) बच्चे को रोटी खिलाओ।
- (ब) वह घर आना चाहता है।
- (स) पिता ने लड़के को कहानी सुनाई।
- (द) मोहन मुझसे किताब लिखाता है।
3. किस विकल्प में विशेषण शब्द है?
- (अ) अमात्य
- (ब) अनुचित
- (स) अभ्यास
- (द) अमावस
4. किस विकल्प में संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?
- (अ) धन के बिना किसी का काम नहीं चलता।
- (ब) नौकर मालिक के यहाँ रहता है।
- (स) वैसे तो राजा भी प्रजासेवक है।
- (द) यह काम जाने से पहले करना चाहिए।
5. विस्मयादिबोधक अव्यय की दृष्टि से असंगत विकल्प है–
- (अ) संबोधनद्योतक–अरे!
- (ब) तिरस्कारबोधक–छिः!
- (स) स्वीकारबोधक–जी!
- (द) आश्चर्यबोधक–धन्य!
6. किस वाक्य में निपात का प्रयोग हुआ है?
- (अ) किसी आदमी को भेज दो।
- (ब) मैं आपके पास आया हूँ।
- (स) पशु–पक्षी ही अपना हित समझते हैं।
- (द) हमारे शिक्षक प्रश्न करते हैं।
7. ‘वह आजकल पढ़ रहा है’ वाक्य में रेखांकित पद क्रिया-विशेषण के किस भेद का उदाहरण है?
- (अ) कालवाचक
- (ब) स्थानवाचक
- (स) रीतिवाचक
- (द) परिमाणवाचक
8. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
- (अ) पंक्ति, सरणि, पाँती
- (ब) युद्ध, रण, समर
- (स) छिद्र, रंध्र, विवर
- (द) चावल, तंदुल, पायस
9. निम्नलिखित में से ‘मोर’ का पर्यायवाची नहीं है:
- (अ) कलापी
- (ब) मंडूक
- (स) केकी
- (द) शिखी
10. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
- (अ) तम, तमिस्र, तिमिर
- (ब) शर, विशिख, शिलीमुख
- (स) खड्ग, असि, करवाल
- (द) मरुत, गंधवह, तरणी
11. असंगत विलोम शब्द है:
- (अ) वैयक्तिक–सामूहिक
- (ब) उतरना–गिरना
- (स) तरल–ठोस
- (द) न्यून–अधिक
12. असंगत विलोम शब्द है–
- (अ) ॠजु–वक्र
- (ब) गत–आगत
- (स) बड़ा–लंबा
- (द) कृश–स्थूल
13. ‘दीक्षा देने वाला’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त सार्थक शब्द है–
- (अ) दीक्षक
- (ब) दीक्षांत
- (स) दीक्षित
- (द) दाक्षिण्य
14. ‘बहुज्ञ’ का विलोम शब्द है–
- (अ) सर्वज्ञ
- (ब) अल्पज्ञ
- (स) अभिज्ञ
- (द) विज्ञ
15. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द उपयुक्त है?
- (अ) कामना पूरी करने वाला–काम्य
- (ब) करुणा का भाव–कारुणिक
- (स) जिसका समय बीत गया हो–कालातीत
- (द) कुछ समय के बाद–कालचक्र
16. किस विकल्प में शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ है?
- (अ) उद्धत–उद्यत = अड़ा हुआ–थका हुआ
- (ब) परिहार–प्रहार = चोट–त्याग
- (स) परिणीत–प्रणीत = अविवाहित–निवेदन
- (द) कटिबन्ध–कटिबद्ध = कमरबन्द–तैयार
17. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द उपयुक्त नहीं है?
- (अ) जिसकी रक्षा की गई हो–रक्षणीय
- (ब) योजना करने के योग्य–योज्य
- (स) रंगमंच का परदा–यवनिका
- (द) पूर्णिमा की रात–राका
18. किस विकल्प में शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ नहीं है?
- (अ) मूल–मूल्य = जड़–कीमत
- (ब) शुक–शूक = जौ–तोता
- (स) बलि–बली = उपहार–बलवान
- (द) मेघ–मेध = बादल–यज्ञ
19. ‘कृति–कृती’ शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ है–
- (अ) चतुर–कीड़ा
- (ब) रचना–निपुण
- (स) पुस्तक–तारिका
- (द) कार्य–कीट
20. निम्नलिखित में से किस शब्द–युग्म का क्रमशः सही अर्थ नहीं है?
- (अ) चक्रचर–चक्रधर = कुम्हार–विष्णु
- (ब) चक्रवात–चक्रवाल = चकवा–बवंडर
- (स) गोपन–गोमय = छिपाना–गोबर
- (द) गेय–गेह = गाने योग्य–घर
21. किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?
- (अ) अँधेरा, चंचलता
- (ब) दुनियां, पूँछकर
- (स) सोंचेंगे, तरंगे
- (द) आँतरिक, जाँति-पाँति
22. अशुद्ध शब्द नहीं है–
- (अ) झौंपड़ी
- (ब) भगीरथी
- (स) विमूढ़
- (द) प्रस्ताविक
23. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है:
- (अ) आर्शिवाद
- (ब) अक्षौहिणी
- (स) दुस्कर
- (द) प्रतिछाया
24. किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?
- (अ) प्रामाणिक, पौराणिक, यौगिक
- (ब) सौन्दर्यता, कौशल, बाहुल्यता
- (स) वेदिक, दुपहर, निर्दोषी
- (द) व्यवहारिक, यौवन, लघुत्तर
25. अशुद्ध शब्द है–
- (अ) स्निगध
- (ब) स्पर्श
- (स) सौराष्ट्र
- (द) स्वर्गिय
26. अशुद्ध शब्द है–
- (अ) अनुसरण
- (ब) अभ्यस्त
- (स) अध्यावसाय
- (द) अभीष्ट
27. किस विकल्प में अशुद्ध शब्द है?
- (अ) अभ्यगत
- (ब) अर्थान्तर
- (स) आहार्य
- (द) आस्तिक
28. शुद्ध शब्द है–
- (अ) स्थायित्व
- (ब) शुद्धिकरण
- (स) अनुसंगिक
- (द) हिंग
29. निम्नलिखित में से किस विकल्प में ‘का’ परसर्ग का प्रयोग सम्बन्ध कारक के लिए नहीं हुआ है?
- (अ) वह तो जन्म का भिखारी है।
- (ब) पाँच हाथ का डंडा।
- (स) तीन खंड का मकान।
- (द) उसका घोड़ा दौड़ता है।
30. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द पुल्लिंग नहीं है?
- (अ) सरोवर
- (ब) रायता
- (स) कटहल
- (द) सरसों
31. अधिकरण कारक के परसर्ग ‘में’ का असंगत प्रयोग हुआ है–
- (अ) हममें तुममें कोई भेद नहीं है।
- (ब) उनकी योग्यता काम में प्रकट होती है।
- (स) तुम्हारे घर में चार आदमी हैं।
- (द) देवताओं में कौन अधिक पूज्य है?
32. निम्नलिखित में से सदैव एकवचन क्रिया के साथ प्रयुक्त होने वाला शब्द है:
- (अ) दाम
- (ब) होश
- (स) आग
- (द) भाग्य
33. एकवचन–बहुवचन का बेमेल विकल्प है–
- (अ) वृद्ध–वृद्धजन
- (ब) डाली–डालियाँ
- (स) डिब्बा–डिबिया
- (द) चिड़िया–चिड़ियाँ
34. निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द है:
- (अ) मोर
- (ब) मार्ग
- (स) गैरू
- (द) मिलान
35. इनमें से संदिग्ध भूतकाल का प्रयोग किस वाक्य में है?
- (अ) उसे हमारी चिट्ठी मिली होगी।
- (ब) मरा घोड़ा खेत में पड़ा है।
- (स) नगर में एक साधु आए हैं।
- (द) राजा बैठे हैं।
36. ‘ऐसा करो जिसमें बात बन जाये।’ वाक्य में काल है–
- (अ) संभाव्य भविष्यत् काल
- (ब) सामान्य भविष्यत् काल
- (स) सामान्य वर्तमान काल
- (द) संदिग्ध वर्तमान काल
37. ‘सदा सुखी रहो।’ वाक्य किस वृत्ति से संबंधित है?
- (अ) आज्ञार्थ
- (ब) संकेतार्थ
- (स) इच्छार्थ
- (द) निश्चयार्थ
38. किस विकल्प में मध्यम पुरुष का प्रयोग हुआ है?
- (अ) हम पहले भाग के आरम्भ में लिख आए हैं।
- (ब) जो बातें मुनि के पीछे हुई सो उनसे कह दीं।
- (स) हे रेवतक, तुम सेनापति को बुलाओ।
- (द) कुंभलिक–मुझे क्या दोष है, यह तो हमारा कुल धर्म है।
39. भाववाच्य से संबंधित वाक्य है–
- (अ) मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
- (ब) वहाँ कैसे बैठा जायेगा।
- (स) तुमको यह लिखा जाता है।
- (द) सिपाही सरदार बनाया गया।
40. किस विकल्प में कर्मवाच्य नहीं है?
- (अ) इत्तला दी जाती है।
- (ब) मेरे द्वारा व्यायाम किया जाता है।
- (स) यह फिर देखा जायेगा।
- (द) रानी ने सहेलियों को बुलाया।
41. संयुक्त वाक्य का उदाहरण है–
- (अ) जब सबेरा हुआ, हम लोग बाहर गए।
- (ब) हम चाहते हैं कि लड़के नीरोग रहें।
- (स) तुमको यह कब योग्य है कि बन में बसो।
- (द) उन्हें न नींद आती थी, न भूख–प्यास लगती थी।
42. ‘आकाश में तारे निकलते हैं।’ वाक्य में पक्ष है–
- (अ) आवृत्तिमूलक पक्ष
- (ब) सातत्यबोधक पक्ष
- (स) नित्यताबोधक अपूर्ण पक्ष
- (द) पूर्णकालिक पक्ष
43. ‘श्याम को गाड़ी नहीं मिली क्योंकि वह समय पर नहीं गया।’ वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का प्रकार है–
- (अ) प्रधान उपवाक्य
- (ब) संज्ञा उपवाक्य
- (स) विशेषण उपवाक्य
- (द) क्रिया–विशेषण उपवाक्य
44. ‘यदि वह पढ़ाई करता, तो अवश्य उत्तीर्ण होता।’ अर्थ के आधार पर यह वाक्य है–
- (अ) निषेधवाचक
- (ब) संदेहवाचक
- (स) इच्छावाचक
- (द) संकेतवाचक
45. मिश्र वाक्य का उदाहरण है–
- (अ) वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।
- (ब) मुझे उन लोगों का भेद लेना था, सो मैं वहाँ ठहरकर उनकी बातें सुनने लगा।
- (स) आप सब प्रकार से समर्थ हैं, आप इस काम को कर सकते हैं।
- (द) या तो आप स्वतः आइए या अपने नौकर को भेजिए।
46. अशुद्ध वाक्य है–
- (अ) उपस्थित लोगों ने संकल्प किया।
- (ब) मैं उनका धन्यवाद करता हूँ।
- (स) हम अपनी माँगें प्रस्तुत करते हैं।
- (द) जैन साहित्य प्राकृत में लिखा गया है।
47. शुद्ध वाक्य है–
- (अ) विन्ध्याचल पर्वत हिमालय से प्राचीन है।
- (ब) नौजवानों को आगे आना चाहिए।
- (स) इसके बाद फिर क्या हुआ?
- (द) वह सचिवालय कार्यालय में लिपिक है।
48. अशुद्ध वाक्य है–
- (अ) जज ने उसे मृत्युदण्ड दिया।
- (ब) मेरे पास केवल एक घड़ी है।
- (स) तुम वापस लौट जाओ।
- (द) मैं प्रातःकाल पढ़ता हूँ।
49. साधारण उद्देश्य में प्रयुक्त नहीं होता है–
- (अ) संज्ञा
- (ब) सर्वनाम
- (स) विशेषण
- (द) क्रिया–विशेषण
50. किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है?
- (अ) पुस्तक विद्वतापूर्ण लिखी गयी।
- (ब) छात्र दृढ़ता से संगठित रहे।
- (स) वे इसे न समझ सकते हैं, न बोल सकते हैं।
- (द) यदि मेरी सुनें तो कभी न जायें।
51. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?
- (अ) देश में सर्वत्र शान्ति है।
- (ब) यह पत्र आपके अनुसार है।
- (स) एकमात्र दो उपाय हैं।
- (द) वह उदास चेहरे से चल दिये।
52. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?
- (अ) कई स्थलों में ऐसा बताया गया है।
- (ब) इन दोनों घरों के बीच एक दीवार है।
- (स) वह नदी में पानी भरने गयी है।
- (द) वह कुरता डालकर गया है।
53. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य नहीं है?
- (अ) इसको दंगा कहकर पुकारना अनुचित है।
- (ब) घर में कैसा वातावरण है।
- (स) वह संगीत सीखती है और हिन्दी पढ़ती है।
- (द) जीवन और साहित्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
54. ‘न जाने अब आगे चलकर क्या होगा’ इस वाक्य के अन्त में निम्नलिखित में से उपयुक्त विराम चिह्न होगा:
- (अ) पूर्णविराम चिह्न
- (ब) विस्मय-सूचक चिह्न
- (स) प्रश्न चिह्न
- (द) लाघव चिह्न
55. किस वाक्य में विराम चिह्नों का समुचित प्रयोग नहीं हुआ है?
- (अ) कैसा? बेहूदा आदमी है?
- (ब) देखिए, कैसा सुगम शब्द बन गया!
- (स) वे नदी, नाले पार करते चले।
- (द) वाह! उसने तो तुम्हें अच्छा धोखा दिया!
56. निर्देशक चिह्न के प्रयोग के संबंध में असंगत है–
- (अ) बातचीत में रुकावट सूचित करने के लिए
- (ब) किसी वाक्य में भाव का अचानक परिवर्तन होने पर
- (स) किसी विषय के साथ तत्संबंधी अन्य बातों की सूचना देने में
- (द) किसी के वाक्यों को उद्धृत करने के पश्चात्
57. जब कई शब्दभेद जोड़े से आते हैं, तब प्रत्येक जोड़े के बाद किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?
- (अ) अल्पविराम
- (ब) अर्द्धविराम
- (स) पूर्णविराम
- (द) कोष्ठक
58. ‘तालू में दाँत जमना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (अ) उपहास होना
- (ब) दुर्दशा के लक्षण प्रकट होना
- (स) रोब दिखाना
- (द) क्रोध में चूर होना
59. ‘नाक का बाल होना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (अ) परेशान करना
- (ब) अधिक प्यारा होना
- (स) निर्दोष बचे रहना
- (द) प्रेम से स्वागत करना
60. ‘गरदन उठाना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है
- (अ) जिम्मेदार होना
- (ब) उत्तरदायित्व लेना
- (स) दबाव डालना
- (द) विरोध करना
61. किसी रचना का रूपांतर करने में बाहर से लगाए गए शब्दों के साथ किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
- (अ) अवतरण चिह्न
- (ब) कोष्ठक
- (स) तुल्यतासूचक
- (द) स्थानपूरक
62. ‘पौ बारह होना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (अ) सवेरा होना
- (ब) हर तरह से लाभ ही लाभ होना
- (स) धन होने का गर्व करना
- (द) अधिक तारीफ करना
63. लोकोक्ति और उसके अर्थ की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?
- (अ) भूख में गूलर पकवान – भूख लगने पर स्वादहीन भोजन भी स्वादिष्ट मालूम होता है।
- (ब) भूखा सो रूखा – भूखे व्यक्ति को रूखा–सूखा भी अच्छा लगता है।
- (स) भूखे सियार को सीदा मेवा – भूखे मनुष्य को साधारण भोजन भी बहुत मधुर लगता है।
- (द) भूखा सिंह न तिनका खाय – बड़ा आदमी कष्ट आने पर भी छोटा काम नहीं करता।
64. ‘कलेजा पक जाना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है–
- (अ) घबराहट होना
- (ब) मार्मिक चोट होना
- (स) दुःख सहते–सहते तंग आ जाना
- (द) हृदय का निर्बल होना
65. ‘ज़मीन सख़्त आसमान दूर’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ होगा:
- (अ) कड़वी बोली बोलने से लोग शत्रु हो जाते हैं।
- (ब) कठिन परिस्थिति में होना।
- (स) धन के अभाव में व्यक्ति का सम्मान नहीं होना।
- (द) सुख और दुख सब जगह होते हैं।
66. ‘दमड़ी की अरहर, सारी रात खड़खड़’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:
- (अ) ज़रा से काम को बहुत बढ़ाकर दिखाना।
- (ब) व्यय तो अधिक परंतु काम थोड़ा हो।
- (स) दुर्बल आदमी को सब दबा लेते हैं।
- (द) छोटी-सी बात पर बड़ा झगड़ा कर लेना।
67. ‘जैसे साँपनाथ वैसे नागनाथ’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:
- (अ) सदैव समान स्थिति में रहना।
- (ब) जैसा कर्म करते हैं वैसा ही फल भोगना पड़ता है।
- (स) दोनों ही दुष्ट प्रकृति के व्यक्ति होना।
- (द) गुण और दोष के अनुरूप नाम न होना।
68. ‘VERDICT’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (अ) पूर्वमत
- (ब) न्याय
- (स) अधिमत
- (द) आधार
69. ‘RESOLUTION’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (अ) मामला
- (ब) निलंबन
- (स) संकल्प
- (द) निविदा
70. ‘REPRODUCTION’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है–
- (अ) पुनरुत्पादन
- (ब) प्रतिलिपि
- (स) प्रतिकृति
- (द) प्रतिक्रिया
71. ‘बावन तोले पाव रत्ती’ लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है:
- (अ) अधिक लोगों द्वारा मिलकर कम काम करना।
- (ब) जो हर तरह से बिलकुल ठीक हो।
- (स) बहुत दरिद्र होना।
- (द) बुढ़ापे में जवानी की उमंग उठना।
72. ‘LEGISLATURE’ पारिभाषिक शब्द का हिन्दी पारिभाषिक रूप है–
- (अ) विधानमंडल
- (ब) मंत्रिमंडल
- (स) मंत्रिपरिषद्
- (द) कार्यपालिका
73. ‘COMMUNIQUE’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है–
- (अ) विज्ञप्ति
- (ब) निविदा
- (स) अधिसूचना
- (द) कार्यालय आदेश
74. ‘COMPOSITION’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है–
- (अ) रचना
- (ब) संघटन
- (स) गठन
- (द) घटक
75. ‘PURSUIT’ का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है–
- (अ) प्रयोज्य
- (ब) खोज
- (स) कामकाज
- (द) अनुसरण
76. निम्नलिखित पारिभाषिक शब्द में से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?
- (अ) Monogram – गुंफाक्षर
- (ब) Monogamy – स्मारक
- (स) Monopoly – एकाधिकार
- (द) Monotony – एकरसता
77. अंग्रेजी के हिन्दी पारिभाषिक शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प है–
- (अ) Probation – संभाव्य
- (ब) Postpone – मुल्तवी करना
- (स) Adjourn – स्थगित करना
- (द) Proceedings – कार्यवाही
78. पारिभाषिक शब्दों में कौन सा विकल्प सुमेलित है?
- (अ) Sovereign – संप्रभुता
- (ब) Stipulation – परिनियम
- (स) Superficial – अधीक्षण
- (द) Solemn – सत्यनिष्ठा
79. संधि की दृष्टि से त्रुटिरहित विकल्प है–
- (अ) महा + ऐश्वर्य = महेश्वर्य
- (ब) जल + ओघ = जलोघ
- (स) सदा + एव = सदेव
- (द) जित + इन्द्रिय = जितेन्द्रिय
80. निम्नलिखित में से किस विकल्प में त्रुटिपूर्ण संधि–विच्छेद है?
- (अ) व्याप्त = वि + आप्त
- (ब) पित्रिच्छा = पित्र + इच्छा
- (स) उपेक्षा = उप + ईक्षा
- (द) लघूर्मि = लघु + ऊर्मि
81. संधि–विच्छेद की दृष्टि से सही नहीं है–
- (अ) कटूक्ति = कटु + उक्ति
- (ब) शीतोष्ण = शीत + ऊष्ण
- (स) भारतेन्दु = भारत + इन्दु
- (द) यद्यपि = यदि + अपि
82. संधि से निर्मित गलत शब्द है–
- (अ) गिरि + इन्द्र = गिरीन्द्र
- (ब) स्व + ईर = स्वेर
- (स) रेखा + अंश = रेखांश
- (द) देवी + इच्छा = देवीच्छा
83. किस विकल्प के सभी शब्द अव्ययीभाव समास के उदाहरण हैं?
- (अ) यथासंभव, पूर्वकाल
- (ब) पंचवटी, हाथोंहाथ
- (स) पल–पल, प्रतिदिन
- (द) व्यर्थ, प्रतिबिम्ब
84. शब्द में निहित उपसर्ग की दृष्टि से संगत विकल्प है–
- (अ) आरण्यक – आ
- (ब) संतति – सम्
- (स) स्वदेश – सु
- (द) अलंकार – अ
85. ‘प्र’ उपसर्ग से निर्मित शब्द नहीं है–
- (अ) प्रदेश
- (ब) प्रकाश
- (स) प्रदत्त
- (द) प्रथम
86. तत्पुरुष समास का उदाहरण नहीं है–
- (अ) ॠणमुक्त
- (ब) भरपेट
- (स) भवतारण
- (द) कविश्रेष्ठ
87. ‘अ’ प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है–
- (अ) पार्थ
- (ब) शैव
- (स) मौन
- (द) मोहन
88. किस विकल्प के सभी शब्द तत्सम हैं?
- (अ) पुहुप, हस्त
- (ब) मोती, हीरक
- (स) भ्राता, मोर
- (द) लवण, निबंध
89. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द छाँटिये:
- (अ) खुजली
- (ब) धरती
- (स) कुछ
- (द) छवि
90. ‘या’ प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है–
- (अ) विद्या
- (ब) शय्या
- (स) समस्या
- (द) सवैया
91. निम्न में तद्भव शब्द है:
- (अ) घात
- (ब) खाँसी
- (स) एकादश
- (द) गोस्वामी
92. इनमें से कौन सा शब्द तद्भव नहीं है?
- (अ) आँख
- (ब) धूप
- (स) बूँद
- (द) खीर
93. निम्नलिखित में से देशज शब्द है:
- (अ) चकमक
- (ब) टीन
- (स) कनस्तर
- (द) ठुमरी
94. निम्नलिखित शब्दों में से अर्द्धतत्सम शब्द का चयन कीजिए:
- (अ) आग
- (ब) खेत
- (स) विकर्ण
- (द) बच्छ
95. निम्न में से भाववाचक संज्ञा है:
- (अ) कुटुम्ब
- (ब) धातु
- (स) नींद
- (द) भारतेन्दु
96. सर्वनाम से निर्मित संज्ञा शब्दों का समूह है–
- (अ) दोस्ती, धिक्कार
- (ब) ऊँचा, कसैला
- (स) दूरस्थ, बुराई
- (द) स्वत्व, ममत्व
97. इनमें से विदेशी शब्द है–
- (अ) जीभ
- (ब) घड़ा
- (स) आल्हा
- (द) वकील
98. किस विकल्प में निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है?
- (अ) यह नया नियम नहीं है।
- (ब) बड़ा पद मिलने से कोई बड़ा नहीं होता।
- (स) वे पराक्रमी बालक हैं।
- (द) ये सब बातें हरिश्चन्द्र में सहज हैं।
99. किस विकल्प में सभी शब्द गुणवाचक विशेषण के उदाहरण हैं?
- (अ) लंबा, पूरा, भारी
- (ब) टिकाऊ, स्थानीय, फीका
- (स) समान, समूचा, सूखा
- (द) सारा, नीचा, चौड़ा
100. ‘वह कौन है, जो पड़ा रो रहा है।’ वाक्य में रेखांकित शब्द है–
- (अ) निजवाचक सर्वनाम
- (ब) निश्चयवाचक सर्वनाम
- (स) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- (द) सम्बन्धवाचक सर्वनाम