राजस्थान के जिले : परिचय, इतिहास, गठन, वर्तमान जिले एवं विशेषताएँ

  • प्रशासनिक प्रमुख : जिले का प्रशासनिक प्रमुख जिला कलेक्टर होता है। अर्थात् जिला स्तर पर सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्टर होता है।
  • 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता के समय राजस्थान में 19 रियासतें, 3 देशी ठिकाने एवं 1 केन्द्रशासित प्रदेश था। जैसे-
    • रियासतें (19) : मेवाड़, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, कोटा, बूँदी, डूँगरपुर, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़, टोंक, किशनगढ़, शाहपुरा, सिरोही, जैसलमेर, झालावाड़
    • देशी ठिकाने (3) : नीमराणा, कुशलगढ़, लावा
    • केन्द्रशासित प्रदेश (1) : अजमेर–मेरवाड़ा
  • 1949 में राजस्थान गठन के समय राजस्थान में कुल 5 संभाग व 25 जिले थे। जैसे-
    • संभाग (5) : बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर
    • जिले (25) : अलवर, बाँसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूँदी, चित्तौड़गढ़, चुरू, डूँगरपुर, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, टोंक, उदयपुर
  • 1 नवंबर, 1956 को राजस्थान एकीकरण का अंतिम चरण पूरा हुआ तथा इसी समय मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया द्वारा अजमेर को 26वाँ जिला बनाकर जयपुर संभाग में शामिल किया गया था।
  • 15 अप्रैल, 1982 को मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर द्वारा धौलपुर को 27वाँ जिला बनाया गया।
  • 10 अप्रैल, 1991 को मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत द्वारा एक साथ तीन जिले (बारां, दौसा, राजसमंद) बनाये गये।
  • 12 जुलाई, 1994 को मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत द्वारा हनुमानगढ़ को 31वाँ जिला बनाया गया।
  • 19 जुलाई, 1997 को मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत द्वारा करौली को 32वाँ जिला बनाया गया।
  • 26 जनवरी, 2008 को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा प्रतापगढ़ को 33वाँ जिला बनाया गया।
  • 7 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा एक साथ 19 जिले बनाये गये।
  • 28 दिसंबर, 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा नये बनाये गये 19 जिलों में से 11 जिलों में निरस्त कर दिया था।
  • वर्तमान में राजस्थान में कुल 7 संभाग व 41 जिले हैं।

समयजिलेजिलों का नाम
1949 से 31 अक्टूबर, 1956 तक25अलवर, बाँसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूँदी, चित्तौड़गढ़, चुरू, डूँगरपुर, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, टोंक, उदयपुर
1 नवंबर, 1956 से 14 अप्रैल, 1982 तक26 (25 + 1)+ अजमेर
15 अप्रैल, 1982 से 09 अप्रैल, 1991 तक27 (26 + 1)+ धौलपुर
10 अप्रैल, 1991 से 11 जुलाई, 1994 तक30 (27 + 3)+ बारां, दौसा, राजसमंद
12 जुलाई, 1994 से 18 जुलाई, 1997 तक31 (30 + 1)+ हनुमानगढ़
19 जुलाई, 1997 से 25 जनवरी, 2008 तक32 (31 + 1)+ करौली
26 जनवरी, 2008 से 6 अगस्त, 2023 तक33 (32 + 1)+ प्रतापगढ़
7 अगस्त, 2023 से 27 दिसंबर, 2024 तक50 (33 – 2 + 19)– जयपुर, जोधपुर
+ जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, दूदू, कोटपूतली–बहरोड़, खैरथल–तिजारा, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, अनूपगढ़, बालोतरा, सांचौर, सलूम्बर, डीडवाना–कुचामन, नीम का थाना, डीग, ब्यावर, केकड़ी, शाहपुरा, गंगापुर सिटी
28 दिसंबर, 2024 से वर्तमान तक41 (50 – 11 + 2)– जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, दूदू, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, सांचौर, नीम का थाना, केकड़ी, शाहपुरा, गंगापुर सिटी
+ जयपुर, जोधपुर

जिलों के पुनर्गठन हेतु गठित समितियाँ :-

क्र. सं.समिति का नामगठनअध्यक्षमुख्यमंत्री
1रामलुभाया समिति21 मार्च, 2022श्री रामलुभाया
(सेवानिवृत्त IAS अधिकारी)
श्री अशोक गहलोत
2ललित के. पंवार समिति28 जून, 2024श्री ललित के. पंवारश्री भजनलाल शर्मा

  • गठन : 21 मार्च, 2022
    • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2022-23 में नये संभाग एवं जिलों के पूनर्गठन की घोषणा की गई जिसके अन्तर्गत इस उच्च स्तरीय जिला पुनर्गठन समिति का गठन किया गया।
  • अध्यक्ष : श्री रामलुभाया (सेवानिवृत IAS अधिकारी)
  • मुख्यमंत्री : श्री अशोक गहलोत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
  • उद्देश्य : राजस्थान में संभाग एवं जिलों के पूनर्गठन की सिफारिश करना।
  • सिफारिश : इस समिति ने 3 संभाग एवं 19 नये जिले बनाने की सिफारिश की।
  • इस समिति की सिफारिश पर राजस्थान (अशोक गहलोत) सरकार द्वारा-
    • 17 मार्च, 2023 को बजट 2023-24 में पहली बार 3 संभाग एवं 19 नये जिलों के पुनर्गठन की घोषणा की गई।
    • 5 अगस्त, 2023 को 3 संभाग एवं 19 नये जिलों के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की गई।
    • 6 अगस्त, 2023 को 3 संभाग एवं 19 नये जिलों के पुनर्गठन की अधिसूचना प्रकाशित की गई।
    • 7 अगस्त, 2023 को 3 संभाग एवं 19 नये जिलों के पुनर्गठन को लागू किया गया।
  • इसके बाद राजस्थान में संभागों की संख्या 7 से बढ़कर 10 तथा जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गयी थी।
  • 50 जिले (33 + 19 = 52 – जयपुर, जोधपुर = 50)

इस समिति की सिफारिश पर गठित नवीनतम जिलों की सूची

क्र.सं.जिलाजिस से बनाया गयागठन
1जयपुर शहरजयपुर7 अगस्त, 2023
2जयपुर ग्रामीणजयपुर
3दूदूजयपुर
4जोधपुर शहरजोधपुर
5जोधपुर ग्रामीणजोधपुर
6अनूपगढ़श्री गंगानगर व बीकानेर
7सांचौरजालौर
8नीम का थानासीकर व झुंझुनूं (उदयपुरवाटी व खेतड़ी)
9केकड़ीअजमेर व टोंक
10शाहपुराभीलवाड़ा
11गंगापुर सिटीकरौली व सवाई माधोपुर
12कोटपूतली–बहरोड़जयपुर व अलवर
13खैरथल–तिजाराअलवर
14फलौदीजोधपुर
15बालोतराबाड़मेर
16सलूम्बरउदयपुर
17डीडवाना–कुचामननागौर
18डीगभरतपुर
19ब्यावरअजमेर, पाली व भीलवाड़ा

इस समिति की सिफारिश पर गठित नवीनतम संभागों की सूची

क्र. सं.संभागगठन
1बाँसवाड़ा7 अगस्त, 2023
2पाली
3सीकर

नोट :- पूर्ववृत्ति सरकार (मुख्यमंत्री अशोक गहलोत) ने आचार सहिंता के ठीक पहले 3 नये जिले मालपुरा, सुजानगढ़, कुचामन को बनाने की घोषणा की जिनको वर्तमान सरकार (मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा) ने 20 जून 2024 को निरस्त कर दिया था।

  • गठन : 28 जून, 2024
  • कार्यकाल : 28 जून, 2024 से 31 अगस्त 2024 तक
  • अध्यक्ष : श्री ललित के. पंवार
    • वसुन्धरा राजे की प्रथम कार्यकाल में JDA व पर्यटन सचिव रह चुके।
    • वसुन्धरा राजे के दूसरे कार्यकाल में RPSC अध्यक्ष रह चुके।
  • मुख्यमंत्री : श्री भजनलाल शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
  • उद्देश्य : पूर्व मुख्यंमत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में बनाये गये 3 संभाग एवं 19 नये जिलों की समीक्षा कर मत्रिमंडलीय उप समिति को सिफारिश करना।
  • इस समिति ने अपनी रिपोर्ट मंत्रिमंडलीय उप समिति को सौंप दी।

मंत्रिमंडलीय उप समिति :-

  • अध्यक्ष : मदन दिलावर (पूर्व में समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रैमचंद बैरवा थे।)
  • अन्य सदस्य :-
    1. राज्यवर्धन सिंह राठौड (उद्योग मंत्री, राजस्थान सरकार)
    2. कन्हैयालाल चौधरी (PHED मंत्री, राजस्थान सरकार)
    3. हेमंत मीणा (राजस्व मंत्री, राजस्थान सरकार)
    4. सुरेश सिंह रावत (जल संसाधन मंत्री, राजस्थान सरकार)
  • मुख्यमंत्री : श्री भजनलाल शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
  • इस समिति की सिफारिश पर 28 दिसंबर, 2024 को राजस्थान सरकार (मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा) द्वारा 3 संभाग एवं 11 नये जिलों को निरस्त कर दिया गया था। जो निम्नलिखित हैं-

इस समिति की सिफारिश पर निरस्त किए गये जिलों की सूची

क्र.सं.जिलाजिस से बनाया गयागठननिरस्त
1जयपुर शहरजयपुर7 अगस्त, 202328 दिसंबर, 2024
2जयपुर ग्रामीणजयपुर
3दूदूजयपुर
4जोधपुर शहरजोधपुर
5जोधपुर ग्रामीणजोधपुर
6अनूपगढ़श्री गंगानगर व बीकानेर
7सांचौरजालौर
8नीम का थानासीकर व झुंझुनूं (उदयपुरवाटी व खेतड़ी)
9केकड़ीअजमेर व टोंक
10शाहपुराभीलवाड़ा
11गंगापुर सिटीकरौली व सवाई माधोपुर
12कोटपूतली–बहरोड़जयपुर व अलवर
13खैरथल–तिजाराअलवर
14फलौदीजोधपुर
15बालोतराबाड़मेर
16सलूम्बरउदयपुर
17डीडवाना–कुचामननागौर
18डीगभरतपुर
19ब्यावरअजमेर, पाली व भीलवाड़ा

इस समिति की सिफारिश पर निरस्त किए गये संभागों की सूची

क्र. सं.संभागगठननिरस्त
1बाँसवाड़ा7 अगस्त, 202328 दिसंबर, 2024
2पाली
3सीकर

वर्तमान में राजस्थान में कुल 41 जिले हैं। जो क्रमशः निम्नलिखित हैं–

क्र. सं.जिलाजिस से बनाया गया
(मूल जिला)
गठनमुख्यमंत्रीविशेषताएं
1अलवर1949
2बाँसवाड़ा
3बाड़मेर
4भरतपुर
5भीलवाड़ा
6बीकानेर
7बूँदी
8चित्तौड़गढ़
9चुरू
10डूँगरपुर
11जयपुरराजस्थान में सर्वाधिक तहसीलों वाला जिला
12जैसलमेर
13जालौर
14झालावाड़
15झुंझुनूं
16जोधपुर
17कोटा
18नागौर
19पाली
20सवाई माधोपुर
21सीकर
22सिरोही
23श्री गंगानगर
24टोंक
25उदयपुर
26अजमेरजयपुर1 नवंबर, 1956मोहनलाल सुखाड़िया
27धौलपुरभरतपुर15 अप्रैल, 1982शिवचरण माथुर
28बारांकोटा10 अप्रैल, 1991भैरोंसिंह शेखावत
29दौसाजयपुर
30राजसमंदउदयपुर
31हनुमानगढ़श्री गंगानगर12 जुलाई, 1994
32करौलीसवाई माधोपुर19 जुलाई, 1997
33प्रतापगढ़चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बाँसवाड़ा26 जनवरी, 2008वसुन्धरा राजे
34बालोतराबाड़मेर7 अगस्त, 2023अशोक गहलोत
35ब्यावरअजमेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा
36डीगभरतपुर
37डीडवाना–कुचामननागौर
38खैरथल–तिजाराअलवरखैरथल–तिजारा का प्रस्तावित नाम भर्तृहरि नगर है।
39कोटपूतली–बहरोड़जयपुर, अलवर
40फलौदीजोधपुर, जैसलमेर
41सलूम्बरउदयपुर

Leave a Comment

error: Content is protected !!