सामान्य जानकारी
परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर), 2024/ राजस्थान CET (स्नातक स्तर), 2024 |
परीक्षा तिथि | 27-09-2024 |
परीक्षा चरण | द्वितीय चरण (शाम की पारी) |
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 20-11-2024 |
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 13-02-2025 |
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी एवं अंग्रेजी |
प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
कुल प्रश्न | 150 |
अधिकतम अंक | 300 |
ऋणात्मक अंकन | ऋणात्मक अंक लागू नहीं है। |
समय | 03:00 घण्टे |
नोट :- यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-
- भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास।
- राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।
- भारत का भूगोल।
- राजस्थान का भूगोल।
- राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था।
- भारत की अर्थव्यवस्था।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता।
- Language Knowledge : सामान्य हिन्दी
- Language Knowledge : General English
- कम्प्यूटर का ज्ञान।
- समसामयिक घटनाएं।
1. निम्नलिखित में से किस किले की सुंदरता से अभिभूत होकर ब्रिटिश इतिहासकार जेम्स टॉड ने कहा कि, “यदि उन्हें राजस्थान में किसी जागीर की पेशकश की जाएगी, तब वह इस किले को चुनेंगे” ?
- (अ) चित्तौड़गढ़ किला
- (ब) तारागढ़ किला
- (स) भैंसोगढ़ किला
- (द) नाहरगढ़ किला
2. बाँसवाड़ा, डूंगरपुर और इसके आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में कौन सी भाषा बोली जाती है ?
- (अ) हाड़ोती
- (ब) मेवाती
- (स) वागड़ी
- (द) शेखावाटी
3. कालबेलिया नृत्य कला रूप को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में किस वर्ष में सम्मिलित किया गया था ?
- (अ) 2008
- (ब) 2009
- (स) 2010
- (द) 2011
4. किस समास में सभी पद प्रधान होते हैं ?
- (अ) अव्ययीभाव
- (ब) तत्पुरुष
- (स) बहुव्रीहि
- (द) द्वंद्व
5. क्रिया या धातु के अंत में लगाए जाने वाले प्रत्यय कहलाते हैं –
- (अ) तद्धित प्रत्यय
- (ब) स्त्री प्रत्यय
- (स) कृत प्रत्यय
- (द) ऊनवाचक तद्धित प्रत्यय
6. इनमें से कौन-सा शब्द ‘अमिय’ का पर्यायवाची नहीं है?
- (अ) पीयूष
- (ब) सुधा
- (स) कृशानु
- (द) जीवनोदक
7. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I) : विराम चिह्नों का प्रयोग विराम या रुकने के लिए किया जाता है।
कथन (II) : विराम चिह्नों के गलत प्रयोग से अर्थ का अनर्थ भी हो जाता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
- (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
- (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
- (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
8. 628, 429, 183, 249, 416
ऊपर दी गयी संख्याओं के क्रम में, बाँये से तीसरे स्थान की संख्या के इकाई अंक व दाँये से चौथे स्थान की संख्या के दहाई अंक का योग है ?
- (अ) 3
- (ब) 5
- (स) 7
- (द) 6
9. सुशील भूमि की नानी संगीता का दामाद है। रवि भूमि की माता का एक मात्र दामाद है। रवि का संगीत से क्या संबंध है ?
- (अ) पौत्र
- (ब) अंकल
- (स) पौत्री का पति
- (द) ब्रदर इन लॉ
10. यदि ‘threat’ को कोड में 289512 व्यक्त किया जाता है, तो ‘BRIDGESTONE’ का कोड होगा :
- (अ) 27947513855
- (ब) 29947612955
- (स) 28947612855
- (द) 29947512655
11. राजस्थान में दांतों के बीच में सोने की कील लगाने की कला को क्या कहा जाता है ?
- (अ) दामना
- (ब) बारी
- (स) चूंप
- (द) बोरला
12. राजस्थान के किस लोक नृत्य में ढोल, बांकिया और थाली का प्रयोग मुख्य वाद्य-यंत्र के रूप में किया जाता है ?
- (अ) घुडला
- (ब) चंग
- (स) डांडिया
- (द) गैर
13. नाटाणियों की हवेली कहाँ पर स्थित है ?
- (अ) झुंझुनू
- (ब) चुरू
- (स) जयपुर
- (द) लक्ष्मणगढ़
14. निम्नलिखित में से किसने राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर मोबाईल रीडिंग रूम एवं पुस्तकालयों की स्थापना की ?
- (अ) पण्डित झाबर मल शर्मा
- (ब) आचार्य तुलसी
- (स) स्वामी केशवानंद
- (द) कोमल कोठारी
15. निम्नलिखित में से किसने बिजोलिया आंदोलन का नेतृत्व किया ?
- (अ) विजय सिंह पथिक
- (ब) चूना राम पुनिया
- (स) कंवर विजय पाल
- (द) सुरेंद्र सिंह
16. राजस्थान राज्य में निम्न में से कौन सा क्षेत्र, अत्यधिक रूप से आर्थिक महत्व का माना जाता है ?
- (अ) उद्योग क्षेत्र
- (ब) स्वास्थ्य क्षेत्र
- (स) कृषि क्षेत्र
- (द) शिक्षा क्षेत्र
17. निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान राज्य की नगदी (कैश) फसले हैं ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) कपास और तम्बाकू
- (ब) चाय और गन्ना
- (स) कॉफी और अनाज
- (द) सोयाबीन और कोको
18. निम्नलिखित में से ‘आजिवीका’ का शुद्ध रूप है –
- (अ) अजीविका
- (ब) अजिविका
- (स) आजीविका
- (द) आजिविका
19. इनमें से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है ?
- (अ) घनश्याम की पाँच दरियाँ या एक कंबल बिकेगा।
- (ब) घनश्याम की पाँच दरियाँ या एक कंबल बिकेंगे।
- (स) घनश्याम का एक कंबल या पाँच दरियाँ बिकेंगी।
- (द) घनश्याम की पाँच दरियाँ या पाँच कंबल बिकेंगे।
20. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-I | सूची-II |
---|---|
(I) कलम तोड़ना | (a) संतोष होना |
(II) खेत रहना या आना | (b) सम्माननीय का अनादर करना |
(III) चाँद पर थूकना | (c) बढ़िया लिखना |
(IV) कलेजा ठंडा होना | (d) वीरगति पाना |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
- (अ) I-C, II-b, III-d, IV-a
- (ब) I-d, II-c, III-a, IV-b
- (स) I-b, II-d, III-c, IV-a
- (द) I-c, II-d, III-b, IV-a
21. निम्न में से किस नियम के अंतर्गत हिंदी के प्रगामी प्रयोग को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से पूरे भारत को तीन क्षेत्रों में बाँटा गया है ?
- (अ) राजभाषा अधिनियम, 1963
- (ब) राजभाषा अधिनियम, 1967
- (स) राजभाषा नियम, 1973
- (द) राजभाषा नियम, 1976
22. किस खिलाड़ी को टेबल टेनिस हेतु मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया ?
- (अ) कमलेश मेहता
- (ब) मनिका बत्रा
- (स) शरत कमल अचंता
- (द) सौम्यजीत घोष
23. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान के तहत मौलिक अधिकार नहीं है ?
- (अ) शिक्षा का अधिकार
- (ब) संपत्ति का अधिकार
- (स) समानता का अधिकार
- (द) स्वतंत्रता का अधिकार
24. खारे पानी का मगरमच्छ, निम्नलिखित में से किस जीवमंडल रिजर्व का मुख्य जीव है ?
- (अ) सिमलिपाल
- (ब) ग्रेट निकोबार
- (स) कच्छ
- (द) पन्ना
25. निम्नलिखित में से राजस्थान की सबसे लम्बी नदी कौन सी है ?
- (अ) चंबल
- (ब) लूनी
- (स) साबरमती
- (द) खारी
26. थार रेगिस्तान में तीन शहरों का रेगिस्तानी त्रिकोण शामिल है, वह है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) जैसलमेर – जोधपुर – बाड़मेर
- (ब) बीकानेर – जैसलमेर – पाली
- (स) बीकानेर – जैसलमेर – बाड़मेर
- (द) जैसलमेर – जोधपुर – बीकानेर
27. निम्नलिखित राज्यों में से भारत के किस राज्य में बरकाना जलप्रपात स्थित है ?
- (अ) कर्नाटक
- (ब) गोवा
- (स) तमिलनाडु
- (द) ओडिशा
28. निम्नलिखित में से कौन सा खनिज अधात्विक एवं अकार्बनिक है ?
- (अ) प्राकृतिक गैस
- (ब) कोयला
- (स) पेट्रोलियम
- (द) ग्रेफाइट
29. निम्नलिखित में से कौन लौह अयस्क का प्रकार नहीं है ?
- (अ) लोह उल्का (सिडेराइट)
- (ब) लिमोनाइट
- (स) मैग्नेटाइट
- (द) लिग्नाइट
30. एक कमरा 12 मी लम्बा, 9 मी चौड़ा और 8 मी ऊंचा है। इसमें रखे जा सकने वाले बांस के डंडे की अधिकतम लंबाई ज्ञात कीजिए।
- (अ) 19 मी
- (ब) 18 मी
- (स) 17 मी
- (द) 15 मी
31. एक गोलाकार बाग के चारों ओर वर्तुलपथ की आंतरिक परिधि 660 मीटर है। यदि पथ 14 मीटर चौड़ा हो तो इसकी बाह्य परिधि की त्रिज्या, (मीटर में) क्या होगी ?
- (अ) 110 मीटर
- (ब) 119 मीटर
- (स) 115 मीटर
- (द) 84 मीटर
32. एक दुकानदार ने किसी वस्तु को 20% की हानि पर ₹ 400 में बेचा। 10% का लाभ कमाने के लिए, उसे उस वस्तु को किस कीमत पर बेचना चाहिए ?
- (अ) ₹ 550
- (ब) ₹ 500
- (स) ₹ 520
- (द) ₹ 530
33. निम्नलिखित में से कम्प्यूटर का कौन-सा एप्लीकेशन मुख्यतः चिकित्सीय क्षेत्र से संबंधित है ?
- (अ) विज्ञापन का सृजन करना
- (ब) 3डी ऑब्जेक्टस को स्पष्ट देखना
- (स) दूरस्थ शिक्षा प्रदान करना
- (द) शल्य चिकित्सा में सहायता देना
34. निम्नलिखित में से कौन-सी कम्प्यूटर के वर्ग/श्रेणी में नहीं है ?
- (अ) माइक्रो कम्प्यूटर
- (ब) मिनी कम्प्यूटर
- (स) मेनफ्रेम कम्प्यूटर
- (द) पैरेलल कम्प्यूटिंग
35. किस भारतीय ने 2023 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीता ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) कैलाश विद्यार्थी
- (ब) गजल अलघ
- (स) गौतम अडानी
- (द) रवि कन्नन
36. स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कौन थे ?
- (अ) महात्मा गाँधी
- (ब) सी. राज गोपालाचारी
- (स) सरदार वल्लभभाई पटेल
- (द) रफी अहमद किदवई
37. 1947 में भारत के विभाजन के बाद निम्नलिखित में से कौन सा पुरातात्विक स्थल भारत के तरफ के क्षेत्र में रह गया ?
- (अ) हड़प्पा
- (ब) मोहनजोदड़ो
- (स) गंवेरीवाला
- (द) कालीबंगा
38. कौन बीकानेर राजपरिवार की कुलदेवी हैं ?
- (अ) करणी माता
- (ब) जीण माता
- (स) सकराय माता
- (द) आई माता
39. भारत के संविधान के अनुसार, संघीय भारत के किसी राज्य का नाम निम्नलिखित में से किसके द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है ?
- (अ) मंत्रिमंडल समिति
- (ब) राज्यपाल
- (स) राष्ट्रपति
- (द) संसद
40. राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ ?
- (अ) 18 अप्रैल, 2005
- (ब) 18 अप्रैल, 2006
- (स) 28 अप्रैल, 2005
- (द) 28 अप्रैल, 2006
41. निम्नलिखित में से कौन-से पद का भारतीय संविधान में उल्लेख नहीं किया गया है ?
- (अ) प्रधानमंत्री
- (ब) मुख्यमंत्री
- (स) उप मुख्यमंत्री
- (द) लोकसभा अध्यक्ष
42. निम्नलिखित में से प्रायः कौन राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में कार्य करता है ?
- (अ) प्रधानमंत्री
- (ब) शिक्षा मंत्री
- (स) मुख्यमंत्री
- (द) राज्यपाल
43. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I) : बिजोलिया किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए, उदयपुर की राज्य सरकार ने अप्रैल 1919 में, एक आयोग का गठन माण्डलगढ हाकीम बिन्दूलाल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में गठित किया। आयोग ने किसानों के हित के लिए अनेक अनुशंसाएँ की।
कथन (II) : भारतीय सरकार के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का मानना था कि बिजोलिया किसान पंचायत से गठबंधन की तुरन्त स्थापना की जाए अन्यथा राजपूताना में किसान आंदोलन एक हिंसात्मक रूप ले सकता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें ।
- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
- (ब) कथन I और कथन II दोनों ही गलत हैं।
- (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
- (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
44. निम्नलिखित समाज सुधारक में से कौन सती प्रथा उन्मूलन के साथ जुड़े हुए थे ?
- (अ) विवेकानंद
- (ब) दयानंद सरस्वती
- (स) राजा राम मोहन राय
- (द) गोविंद रानाडे
45. “द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस”, पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई ?
- (अ) महात्मा गाँधी
- (ब) आर. सी. मजूमदार
- (स) बाबा आमटे
- (द) वीर सावरकर
46. संयुक्त राष्ट्र ने निम्न में से किस वर्ष में उपभोक्ता संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र के दिशा निर्देशों को अपनाया ?
- (अ) 1979
- (ब) 1981
- (स) 1983
- (द) 1985
47. निम्नलिखित में से कौन सी संस्था भारत में बीमा उद्योग को नियंत्रित करती है ?
- (अ) आर. बी. आई.
- (ब) एल. आई. सी.
- (स) आई. आर. डी. ए. आई.
- (द) सेबी
48. नीति आयोग की स्थापना की गई थी : (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) 1 जनवरी, 2014
- (ब) 15 अगस्त, 2014
- (स) 15 अगस्त, 2015
- (द) 1 जनवरी, 2015
49. निम्नलिखित में से कौन सा कथन तृतीयक कोयले के संदर्भ में सही नहीं है ?
- (अ) इसे भूरा कोयला के नाम से भी जाना जाता है।
- (ब) यह निम्न गुणवत्ता का कोयला होता है।
- (स) यह देश के कुल कोयला उत्पादन में 25% का अंशदान देता है।
- (द) यह तृतीयक युग के ऑलिगोसिन काल की चट्टानों में पाया जाता है।
50. करेवा बनावट (फोर्मेशन) किसकी खेती के लिए उपयोगी है ?
- (अ) केसर
- (ब) कपास
- (स) जूट
- (द) कॉफी
51. निम्नलिखित में से कौन सी नदी, गंगा नदी प्रणाली की दाहिनी सहायक नदी है ?
- (अ) रामगंगा
- (ब) सोन
- (स) गोमती
- (द) घाघरा
52. सोन नदी निम्न में से किसकी सहायक नदी है ?
- (अ) गंगा
- (ब) यमुना
- (स) महानदी
- (द) नर्मदा
53. सुदूर (सबसे) दक्षिण हिमालय को किस नाम से जाना जाता है ?
- (अ) शिवालिक
- (ब) हिमाद्री
- (स) हिमाचल
- (द) अरावली
54. निम्नलिखित में से भारत की प्राचीनतम तेल रिफाइनरी कौन-सी है ?
- (अ) मथुरा रिफाइनरी
- (ब) कोयली रिफाइनरी
- (स) डिगबोई रिफाइनरी
- (द) हल्दिया रिफाइनरी
55. ‘डोडाबेट्टा’ तमिलनाडु की सबसे उच्चतम चोटी है। यह निम्न में से कौन-सी प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखला का एक भाग है ?
- (अ) नीलगिरी पर्वत
- (ब) अरावली पर्वत
- (स) सतपुड़ा पहाड़ियाँ
- (द) पीर पंजाल पर्वत
56. Choose the most appropriate Hindi word for – “Endorsement”.
- (अ) प्रयत्न करना
- (ब) पृष्ठांकन करना
- (स) प्रदान करना
- (द) जारी करना
57. निम्नलिखित में से कौन, कंट्रोल यूनिट के कार्यों का सर्वोत्तम वर्णन करता है ?
- (अ) मेमोरी, प्रोसेसर और इनपुट/ आउटपुट उपकरणों के परिचालन का नियंत्रण
- (ब) तर्कयुक्त परिचालन का निष्पादन
- (स) बाह्य (एक्सटर्नल) डाटा को कम्प्यूटर समझे ऐसे स्वरूप में परिवर्तित करना
- (द) अंकगणितीय परिचालन का निष्पादन
58. निम्नलिखित में से कौन सी सुविधा मुख्यतः राजस्थान की ई-मित्रप्लस पहल द्वारा प्रदान की जाती है ?
- (अ) जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास के लिए आवेदन पत्र
- (ब) विशिष्ट प्रतिष्ठानों को भुगतान की सुविधा देना
- (स) जी. आई. एस. आधारित निर्णय सहायक प्रणाली
- (द) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
59. निम्नलिखित में से कौन सा कर, भारत सरकार के लिए सर्वाधिक राजस्व का उपार्जन करता है ?
- (अ) आय कर
- (ब) बिक्री कर
- (स) सीमा शुल्क
- (द) निगमित (कॉरपोरेट) कर
60. निम्नलिखित में से कौन वस्तु एवं सेवा कर की परिधि से बाहर है ?
- (अ) प्राकृतिक गैस
- (ब) तंबाकू
- (स) मादक पेय
- (द) वाहन स्पिरिट
61. निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त क्षेत्र उद्योग का एक उदाहरण है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड
- (ब) ऑयल इंडिया लिमिटेड
- (स) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
- (द) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
62. निम्नलिखित में से कौन सा खनिज आधारित उद्योग है ?
- (अ) वस्त्र उद्योग
- (ब) मत्स्य उद्योग
- (स) पेट्रोकेमिकल उद्योग
- (द) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
63. निम्नलिखित में से कौन सा कथन छोटा नागपुर पठार औद्योगिक क्षेत्र के संदर्भ में सही नहीं है ?
- (अ) यह क्षेत्र “भारत के रुहर”, नाम से विख्यात है।
- (ब) यह क्षेत्र झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तक फैला हुआ है।
- (स) रांची, धनबाद, चाईबासा, सिंदरी, इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र हैं।
- (द) इस क्षेत्र का विकास झारखंड-ओडिशा से लौह अयस्क और दामोदर घाटी के कोयले से समृद्ध होने के कारण हुआ है।
64. ‘कानून के समक्ष समानता’ की अवधारणा ‘कानून के शासन’ की अवधारणा का एक तत्व है। इसे किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था ?
- (अ) पॉल जेनेट
- (ब) ए.वी. डाइसी
- (स) लॉर्ड एक्टन
- (द) आईवर जेनिंग्स
65. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-I | सूची-I |
---|---|
(I) चिपको आंदोलन | (a) एफ्रो-एशियन सम्मेलन |
(II) बांडुंग सम्मेलन | (b) एक नियोजित अर्थव्यवस्था स्थापित करने के लिए 1944 में बड़े उद्योगपतियों द्वारा किया गया एक प्रस्ताव |
(III) डॉ. पी.सी. महालनोबिस | (c) पेड़ों की कटाई रोकने के लिए एक पर्यावरण आंदोलन |
(IV) बॉम्बे प्लान | (d) अर्थशास्त्री जिनके नेतृत्व में दूसरी पंचवर्षीय योजना का मसौदा तैयार किया गया था |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
- (अ) I-a, II-c, III-d, IV-b
- (ब) I-b, II-a, III-d, IV-c
- (स) I-c, II-a, III-d, IV-b
- (द) I-b, II-c, III-d, IV-a
66. 14-15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को पण्डित जवाहर लाल नेहरू द्वारा दिया गया प्रसिद्ध भाषण कहा जाता है –
- (अ) ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
- (ब) ट्राइड विद डेस्टिनी
- (स) ट्रिस्ट विद ऑनेस्टी
- (द) ट्रिस्ट एण्ड को-ऑपरेशन
67. भारत के विभाजन के दौरान सांप्रदायिक क्षेत्रों में बँट गए शहर थे :-
- (अ) लाहौर, अमृतसर और हैदराबाद
- (ब) लाहौर, अमृतसर और कलकत्ता
- (स) अमृतसर, कलकत्ता और जम्मू कश्मीर
- (द) लाहौर, बिहार और कलकत्ता
68. निम्नलिखित में से कौन एक खरीफ फसल नहीं है ?
- (अ) मक्का
- (ब) बाजरा
- (स) चना
- (द) धान
69. रिक्त स्थान को सबसे उचित विकल्प से भरिए :
9, 28, 65, 126, ________
- (अ) 204
- (ब) 194
- (स) 206
- (द) 217
70. दिए गए प्रश्न में वह संख्या अक्षर समूह चुने जो अन्य से अलग है।
- (अ) PH3
- (ब) XL2
- (स) JB5
- (द) OE3
71. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द का चयन कीजिए :
जानवर : जंतुविज्ञान : : रक्त : ?
- (अ) हिमेटॉलॉजी
- (ब) पेथोलॉजी
- (स) एनाटॉमी
- (द) एनटोमोलॉजी
72. ‘कार्यालय ज्ञापन’, निम्न में से किस शैली में लिखा जाता है ?
- (अ) उत्तम पुरुष
- (ब) मध्यम पुरुष
- (स) अन्य पुरुष
- (द) प्रथम पुरुष
Read the passage and answer the questions that follow : (Q. 73 to 76)
Show me a doctor who is not confused about nutrition and I will show you a doctor who has not kept up with research. Though nutritionists like to claim that basic nutritional advice does not change from year to year, the truth is that each week brings new studies, new research and new health warnings. Nor do all the studies agree with each other. Often they are contradictory and further confuse lay people.
Part of the problem is that many studies are financed by the food industry, which has a vested interest in the outcomes. And much of the so-called nutritional wisdom that has been propounded over the decades does not emerge out of pure science but out of the commercial interests of those passing on the advice.
The most famous example of this sort of thing may be the rule – rigidly advocated by some doctors over the years – that breakfast is the most important meal of the day. Skip breakfast, you will be told, and there will be damaging consequences for your health.
You can trace the roots of the advice to (surprise, surprise!) the American cereal industry and to such food faddists as the Kellogg family (owners of the eponymous cereal company).
It has always been a peculiarly Anglo-Saxon idea. People do eat breakfast all over the world but they do not necessarily attach such great importance to it. Nor do countries without a breakfast tradition see s sharp decline in public health. For instance, in France, breakfast may well consist of black coffee and a cigarette. The cigarette is not a good idea but the absence of solid food in the morning doesn’t really hurt the French very much. Until the fast food industry spread all over France in the last decade or so, the French had much lower rates of heart disease than most English-speaking countries.
In the US, the bogus breakfast orthodoxy has led parents to feed children sugary cereals and stuff like pancakes with sugar syrup (often misleadingly packaged as maple syrup). There is finally a recognition that the breakfast-is-essential myth has actually contributed to a decline in American public health, the obesity epidemic and to tooth decay. Manufacturers of sugary cereals are quickly putting out new ‘low-sugar’ variations.
Some doctors still insist that the first meal of the day may be the most important. But the scientific evidence supports the view that if you avoid breakfast nothing terrible will happen to you.
73. Complete the sentence by choosing the correct option :
In reality the ________ benefits from advocating the need for taking breakfast.
- (अ) general public
- (ब) French people
- (स) children
- (द) food Industry
74. According to the conclusion of the passage, breakfast –
- (अ) Is essential and not to be skipped.
- (ब) Skipping cannot harm you.
- (स) Is the most significant meal of the day.
- (द) Contributes to an individual’s health.
75. In America, obesity and tooth decay have assumed the proportion of an epidemic because of the –
- (अ) Vested interest of the general public
- (ब) Consumption of sugary cereals.
- (स) Greek idea of breakfast.
- (द) Consumption of savoury food
76. Bogus means ________ .
- (अ) False
- (ब) Big
- (स) True
- (द) Confident
77. भारत में पंचवर्षीय योजनाओं में से निम्न में से कौन से तीन वर्षों को योजना अवकाश घोषित किया गया था ?
- (अ) 1957 से 1960
- (ब) 1961 से 1964
- (स) 1966 से 1969
- (द) 1969 से 1972
78. डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह सहायता योजना निम्नलिखित में से किस वर्ष में प्रारम्भ की गई थी ?
- (अ) 2006
- (ब) 2007
- (स) 2010
- (द) 2012
79. राजस्थान हथकरघा नीति _______ को लागू हुई थी।
- (अ) 17 सितंबर, 2022
- (ब) 18 सितंबर, 2022
- (स) 20 दिसंबर, 2023
- (द) 23 नवंबर, 2023
80. निम्नलिखित में से कौन सी सुविधा राजस्थान संपर्क पोर्टल द्वारा प्रदान नहीं की जाती है ?
- (अ) शिकायतों का निपटारा
- (ब) जी. आई. एस. एकीकरण और आंकड़ों का विश्लेषण
- (स) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
- (द) ऑटोमैटिक स्पीच रिकॉगनिशन (ASR)
81. निम्नलिखित में से किन दो राज्यों में माही परियोजना एक संयुक्त योजना है ?
- (अ) राजस्थान – मध्य प्रदेश
- (ब) राजस्थान – पंजाब
- (स) राजस्थान – गुजरात
- (द) राजस्थान – हरियाणा
82. कंप्यूटर की वह कौन-सी विशिष्टता है, जिसमें कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के कार्यों का सुगमता से निष्पादन करता है ?
- (अ) गति
- (ब) बहुमुखी
- (स) विश्वसनीयता
- (द) कर्मठता
83. इनमें से कौन सा एक संवैधानिक निकाय नहीं है ?
- (अ) संघ लोक सेवा आयोग
- (ब) वित्त आयोग
- (स) चुनाव आयोग
- (द) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
84. निम्नलिखित में से कौन सी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है ?
- (अ) नेपाली
- (ब) सिंधी
- (स) अंग्रेजी
- (द) संथाली
85. Choose the most appropriate option from below to complete the sentence :
A formal letter concludes with a –
- (अ) Subject
- (ब) Salutation
- (स) Signature
- (द) Heading
86. Fill in the blank by choosing the most appropriate option :
He was indignant __________ being cheated by the smooth talk of the salesman.
- (अ) with
- (ब) in
- (स) of
- (द) at
87. Change the direct speech into indirect speech by selecting the most appropriate option from below :
He said, “I do not wish to see any of you, go away.”
- (अ) He said that he had not wished to see any of them and ordered them to go away.
- (ब) He told that he did not wish to see any of them and ordered them to go away.
- (स) He said that he does not wish to see any of us and ordered us to go away.
- (द) He told that he did not wish wo see us and ordered us to go away.
88. Change the sentence into passive voice by choosing the most appropriate option :
They feed the seals at the zoo twice a day.
- (अ) The zoo feeds the seals twice a day.
- (ब) They feed the seals twice a day at the zoo.
- (स) The seals are fed twice a day at the zoo.
- (द) Twice a day the seals are being fed at the zoo.
89. यदि 7.5% वार्षिक ब्याज की दर से 8 वर्षों में एक राशि पर ₹ 7,500 साधारण ब्याज बनता है। यदि उसी धनराशि पर ब्याज 2.5% बढ़ा दिया जाए तब 8 वर्षों में साधारण ब्याज क्या होगा ?
- (अ) ₹ 20,000
- (ब) ₹ 12,500
- (स) ₹ 10,000
- (द) ₹ 12,000
90. जब एक ही स्वर के ह्रस्व या दीर्घ रूप साथ-साथ आएँ तो दोनों स्वरों के स्थान पर कौन-सा स्वर हो जाता है ?
- (अ) ह्रस्व स्वर
- (ब) दीर्घ स्वर
- (स) अर्द्ध स्वर
- (द) पूर्ण स्वर
91. भूस्थिर उपग्रहों का स्थापन पृथ्वी तल से ________ किमी ऊपर की दूरी पर किया जाता है।
- (अ) 26000
- (ब) 36000
- (स) 55690
- (द) 45990
92. सान्द्र नाइट्रिक ऐसिड (aq) तांबे (कॉपर) से अभिक्रिया करके देता है –
- (अ) कॉपर नाइट्रेट एवं हाइड्रोजन गैस
- (ब) कॉपर नाइट्रेट, नाइट्रोजन मोनोक्साइड एवं पानी
- (स) कॉपर नाइट्रेट, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड एवं पानी
- (द) कॉपर ऑक्साइड एवं डाइनाइट्रोजन ऑक्साइड
93. वर्णान्ध (कलर ब्लाइड) व्यक्ति निम्न रंगों के मध्य भेद करने में असमर्थ रहता है :
- (अ) लाल और पीला रंग
- (ब) नीला और लाल रंग
- (स) लाल और हरा रंग
- (द) नीला और हरा रंग
94. निम्न में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो तृतीय अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार द्वितीय अक्षर समूह प्रथम अक्षर समूह से संबंधित है।
WOUNDS : DNOSUW : : ALMIGHTY : ?
- (अ) AIGHTYLM
- (ब) ALGHLMTY
- (स) AGHILMTY
- (द) GILHMATY
95. 11 से 70 में कुल कितनी संख्याएं हैं जो 7 से पूर्णतया भाज्य हैं परन्तु 3 से अभाज्य है ?
- (अ) नौ
- (ब) पाँच
- (स) सात
- (द) छह
96. यदि एक भिन्न के अंश को 15% बढ़ा दिया जाए और इसके हर को 8% घटा दिया जाए तो भिन्न का मान \frac{15}{16} हो जाता है। मूल भिन्न ज्ञात कीजिए –
- (अ) \frac{5}{4}
- (ब) \frac{3}{4}
- (स) \frac{6}{5}
- (द) \frac{7}{4}
97. अमित, सुमित और विनय ₹ 2800 की धनराशि को 5 : 6 : 3 के अनुपात में विभाजित कर लेते हैं। यदि प्रत्येक के हिस्से में ₹ 200 जोड़ दिए जाएं तो राशि में उनके हिस्सों का नया अनुपात क्या होगा ?
- (अ) 6 : 9 : 4
- (ब) 6 : 7 : 4
- (स) 7 : 8 : 5
- (द) 4 : 5 : 2
98. 11 अवलोकनों का औसत 50 है। यदि पहले छह अवलोकनों का औसत 40 है, और अंतिम छह अवलोकनों का औसत 55 है, तो छठा अवलोकन है :
- (अ) 30
- (ब) 40
- (स) 20
- (द) 35
99. निम्नलिखित प्रतिफल के लिए जस्ता तनु नाइट्रिक अम्ल (aq) से प्रतिक्रिया देता है
- (अ) Zn(NO3) + H2O + N2O
- (ब) Zn(NO3)2 + H2
- (स) Zn(NO3) + H2O + NO2
- (द) Zn(NO3)2 + NO + H2O
100. क्रोमोसोम (गुणसूत्र) का निम्नलिखित में से कौन सा एक हिस्सा (अंश) नहीं हैं ?
- (अ) सैटेलाइट
- (ब) एफ1 पार्टिकल
- (स) सेंट्रोमियर
- (द) क्रोमेटिड
101. नाथुला पास (दर्रा) भारत के किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में स्थित है ?
- (अ) मेघालय
- (ब) जम्मू और कश्मीर
- (स) सिक्किम
- (द) अरुणाचल प्रदेश
102. भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग के प्रमुख कौन हैं ?
- (अ) वित्त मंत्री
- (ब) भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
- (स) प्रधानमंत्री
- (द) भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल)
103. निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक पद नहीं है ?
- (अ) राज्यपाल
- (ब) मुख्य न्यायाधीश
- (स) आर बी आई गवर्नर
- (द) लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर)
104. निम्न में से दुनिया का सबसे बड़ा बसा हुआ नदी द्वीप कौन सा है ?
- (अ) माजुली
- (ब) उमानंदा
- (स) मराजो
- (द) दोआब
105. निम्न में से कौन सी नदी सिंधु नदी प्रणाली का भाग नहीं है ?
- (अ) चेनाब
- (ब) कोसी
- (स) रावी
- (द) सतलुज
106. निम्न में से राजस्थान की कौन सी झील खारे पानी की झील नहीं है ?
- (अ) सांभर
- (ब) डीडवाना
- (स) पिचोला (पिछौला)
- (द) पचपदरा
107. Identify the most appropriate idiom which can replace the underlined words :
Rohit has the reputation of complicating and confusing things when any issue is raised in the meeting.
- (अ) as clear as mud
- (ब) muddying the waters
- (स) in complete shambles
- (द) got our wires crossed
108. Identify the word that can best substitute the given expression :
One who is too strong to be defeated.
- (अ) Invulnerable
- (ब) Indefatigable
- (स) Insolvent
- (द) Invincible
109. Identify the most appropriate antonym of the given word from below :
APATHY
- (अ) Stoicism
- (ब) Stupor
- (स) Aloofness
- (द) Fervor
110. अमर और अकबर ने विपरीत दिशा में चलना शुरु किया। अमर 24 कि.मी. चला और अकबर 7 कि.मी. चला। तत्पश्चात अमर बाँये मुड़ा और 7 कि.मी. चला और अकबर दाँये मुड़कर 24 कि.मी. चला। दोनों अपने मूल बिंदु से कितनी दूरी पर हैं ?
- (अ) 27 कि.मी.
- (ब) 25 कि.मी.
- (स) 26 कि.मी.
- (द) 31 कि.मी.
111. A, B, C, D, E और F एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E और F केंद्र में हैं, और A और B छोर पर हैं। C, A के ठीक बाँये स्थान पर बैठा है। B के ठीक दाँये स्थान पर कौन बैठा है ?
- (अ) E
- (ब) A
- (स) F
- (द) D
112. किस भारतीय संविधान संशोधन ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी ?
- (अ) 15वाँ संविधान संशोधन
- (ब) 16वाँ संविधान संशोधन
- (स) 17वाँ संविधान संशोधन
- (द) 18वाँ संविधान संशोधन
113. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-I | सूची-II |
---|---|
(I) वस्तु एवं सेवा कर | (a) अनुच्छेद 82 |
(II) परिसीमन आयोग | (b) प्रधानमंत्री |
(III) भारतीय सर्वेक्षण (सर्वे ऑफ इंडिया) | (c) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग |
(IV) परमाणु ऊर्जा विभाग | (d) अनुच्छेद 246 A |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
- (अ) I-a, II-b, III-c, IV-d
- (ब) I-d, II-a, III-c, IV-b
- (स) I-d, II-c, III-b, IV-a
- (द) I-b, II-d, III-a, IV-c
114. निम्नलिखित में से ‘पित्रादेश’ शब्द का सही संधि विच्छेद है –
- (अ) पित्र + आदेश
- (ब) पित्रा + देश
- (स) पितृ + आदेश
- (द) पिता + आदेश
115. ‘चाल’, शब्द किस संज्ञा का उदाहरण है ?
- (अ) समूहवाचक
- (ब) व्यक्तिवाचक
- (स) जातिवाचक
- (द) भाववाचक
116. रचना की दृष्टि से क्रिया के सामान्यतः कितने भेद होते हैं ?
- (अ) दो
- (ब) तीन
- (स) चार
- (द) पाँच
117. प्रथम भारतीय अन्तरिक्षयान जो 3 सदस्यों को ले जाएगा और वह अंतरिक्ष में 3 दिनों के लिए रहेगा :
- (अ) एन आई एस ए आर
- (ब) गगनयान
- (स) स्पैडेक्स
- (द) भास्कर 3
118. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्बन का अपररूप (ऐलोट्रोप) नहीं है ?
- (अ) फुलेरीन
- (ब) इथेनॉल
- (स) ग्रेफाइट
- (द) डायमंड
119. मेहंदी द्वारा गहरा भूरा अथवा थोड़ा लाल रंग देने हेतु निम्नलिखित में से कौन जिम्मेदार रहता है ?
- (अ) ल्यूसिफेरिन
- (ब) मेलानिन
- (स) लॉसोन
- (द) हाइड्रोक्विनाइन
120. निम्नलिखित में से कौन सा इनपुट उपकरण का उपयोग तापमान और आर्द्रता को फीड (इनपुट) करने के लिये किया जाता है ?
- (अ) वेबकैम
- (ब) स्कैनर
- (स) जॉयस्टिक्स
- (द) सेन्सर
121. साइबर सुरक्षा को, “सूचना प्रौद्योगिकी की सुरक्षा”, भी कहा जाता है। इसका उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है :
- (अ) विभिन्न कंप्यूटरों को एक-दूसरे से जोड़ना
- (ब) इंटरनेट पर संसाधनों को आपस में बांटने में प्रयोग के लिए
- (स) विभिन्न कंप्यूटरों के अनधिकृत उपागम को रोकने के लिए
- (द) पत्रों को डाक द्वारा भेजने के लिए
122. निम्नलिखित में से किस वर्ष में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की स्थापना की गई थी ?
- (अ) 1962
- (ब) 1969
- (स) 1972
- (द) 1952
123. स्वामित्व योजना, किससे संबंधित है ?
- (अ) शहरी इलाकों में जल संचयन
- (ब) ग्रामीण इलाकों में आबाद भूमि का सीमांकन
- (स) ग्रामीण इलाकों में सम्पत्ति सर्वेक्षण योजना
- (द) ग्रामीण इलाकों में मिट्टी का संरक्षण
124. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ________ को मनाया जाता है।
- (अ) 20 अप्रैल
- (ब) 22 अप्रैल
- (स) 24 अप्रैल
- (द) 26 अप्रैल
125. निम्नलिखित में से यथोचित संयोजन को चुनिए :
- (अ) आई. डी. बी. आई. – अल्पकालिक ऋण
- (ब) आर. बी. आई. – दीर्घकालिक ऋण
- (स) एस. बी. आई. – मौद्रिक नीति
- (द) आर. आर. बी. – कृषि वित्त
126. 1991 में, औद्योगिक क्षेत्र के विनियमन से पूर्व, केवल सार्वजनिक क्षेत्र के लिए कितने उद्योग आरक्षित थे ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) 20
- (ब) 14
- (स) 24
- (द) 17
127. 11वीं पंचवर्षीय योजना में कितनी वास्तविक वृद्धि दर प्राप्त की गई ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) 9%
- (ब) 8%
- (स) 7%
- (द) 10%
128. वस्तु एवं सेवा कर परिषद् एक संवैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत की गई है ?
- (अ) 279 A
- (ब) 184 (1)
- (स) 247
- (द) 122
129. राजस्थान राज्य में खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना कब से कार्यन्वित की गई ?
- (अ) 13 जुलाई, 2022
- (ब) 14 जुलाई, 2022
- (स) 15 जुलाई, 2023
- (द) 16 जुलाई, 2024
130. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :
सूची-I (योजना) | सूची-II (क्रियान्वयन) |
---|---|
(I) शुद्ध के लिए युद्ध | (a) 26 अक्टूबर, 2020 |
(II) निरोगी राजस्थान अभियान | (b) 18 दिसंबर, 2019 |
(III) इंदिरा रसोई योजना | (c) 20 अगस्त, 2020 |
(IV) इंदिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना | (d) 24 फरवरी, 2021 |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
- (अ) I-a, II-b, III-c, IV-d
- (ब) I-b, II-c, III-d, IV-a
- (स) I-c, II-d, III-a, IV-b
- (द) I-d, II-c, III-b, IV-a
131. इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना (आई. जी. एन. पी.) को निम्नलिखित में से किसकी बेहतर, जीवन रेखा माना जाता है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) पश्चिमी राजस्थान
- (ब) पूर्वी राजस्थान
- (स) उत्तरी राजस्थान
- (द) दक्षिणी राजस्थान
132. राजस्थान में वर्ष 2007-2008 में प्रारम्भ किए गए गेहूँ और दालों के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एन. एफ. एस. एम.) के लिए GOZ एवं GOR के खाने के पैटर्न का अनुपात क्या है ?
- (अ) 60 : 40
- (ब) 50 : 50
- (स) 70 : 30
- (द) 80 : 20
133. क्रिटिकल मिनरल्स सम्मेलन (समिट) 2024, किस शहर/ केंद्राशासित प्रदेश में आयोजित किया गया ?
- (अ) मुंबई
- (ब) नई दिल्ली
- (स) कोलकाता
- (द) चेन्नई
134. पूना समझौता, 1932 निम्नलिखित में से किन नेताओं से संबंधित था ?
- (अ) महात्मा गांधी और मुहम्मद अली जिन्ना
- (ब) डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं मुहम्मद अली जिन्ना
- (स) महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू
- (द) महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर
135. दलित वर्ग संगठन, किसने स्थापित किया ?
- (अ) महात्मा गाँधी
- (ब) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
- (स) जवाहरलाल नेहरू
- (द) मुहम्मद अली जिन्ना
136. Choose the most appropriate option to complete the given sentence.
They withheld his results. He ________ the proof of his age.
- (अ) has not furnished
- (ब) had not furnished
- (स) didn’t furnish
- (द) doesn’t furnish
137. Choose the most appropriate option to complete the given sentence :
There was _________ knock on ________ door. I opened it and found _________ small dark man in blue overcoat and _________ woollen cap.
- (अ) a, the, a, a
- (ब) the, a, _____, the
- (स) an, the, an ,a
- (द) a, a, the, the
138. Identify the most appropriate English translation of the given sentence :
वह थोड़ी ताजा हवा खाने के लिए बाहर आ गया।
- (अ) He came out to eat a little fresh air.
- (ब) He came outside for a breath of fresh air.
- (स) He gulped some fresh air outside.
- (द) Fresh air can be had only outside.
139. निम्नलिखित में से कौन-सी ध्वनियाँ अघोष हैं ?
(I) छ, (II) ज, (III) त, (IV) न, (V) प
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
- (अ) केवल II, III और IV
- (ब) केवल I, III और V
- (स) केवल I, IV और V
- (द) केवल II, IV और V
140. ‘Deputation’ के लिए हिंदी में समानार्थक शब्द है –
- (अ) प्रतिनियुक्ति
- (ब) नियुक्ति
- (स) प्रतिभूति
- (द) निवृत्ति
141. निम्नलिखित शब्दों को शब्दावली (डिक्शनरी) आयोजन के अनुसार व्यवस्थित कीजिए :
(a) Except, (b) Expect, (c) Excess (d) Exit
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
- (अ) b, d, a, c
- (ब) b, a, d, c
- (स) c, d, a, b
- (द) a, c, d, b
142. वह वेन आरेख चुने जो दिए गए तीन वर्गों को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है :
फूल, लाल, फल

143. आकृति (i) और (ii) के बीच एक निश्चित संबंध है। विकल्पों में से उपयुक्त आकृति का चयन करके आकृति (iii) और (iv) के बीच समान संबंध स्थापित करें। इसलिए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो (?) प्रश्नचिन्ह का स्थान ले।
समस्या आकृति

144. वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान संपूर्ण राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन. आर. एल. एम.) का क्रियान्वयन _________ की गरीबी उन्मूलन के लिए किया गया है।
- (अ) ग्रामीण निर्धन
- (ब) शहरी निर्धन
- (स) जनजातीय निर्धन
- (द) झुग्गी झौपड़ी निर्धन
145. राजस्थान क्षेत्र में सहकारी आंदोलन की शुरुआत __________ वर्ष में हुई। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) 1904
- (ब) 1910
- (स) 1912
- (द) 1914
146. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I) : सोडियम धातु को मिट्टी के तल में संग्रहित किया जाता है क्योंकि यह अत्यधिक प्रतिक्रियात्मक होता है।
कथन (II) : सोडियम धातु नाइट्रोजन से प्रबलता से प्रतिक्रिया करता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
- (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
- (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
- (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
147. भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय, आज के राजस्थान (राजपूताना क्षेत्र) में कितनी रियासत थी ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) 19
- (ब) 21
- (स) 25
- (द) 29
148. “इण्डियन नेसनल आर्मी” (आई. एन. ए.) का गठन किसके द्वारा किया गया था ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) लाला लाजपत राय
- (ब) भगत सिंह
- (स) बाल गंगाधर तिलक
- (द) नेताजी सुभाष चंद्र बोस
149. उस व्यक्ति का नाम बताइए, जो 1952 में पृथक आंध्र राज्य की स्थापना के लिए अनशन पर बैठ गये थे, और अनशन के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गयी थी।
- (अ) पोट्टी श्रीरामुलु
- (ब) श्रीराम गाँधी
- (स) रामलाल गया
- (द) बी. पी. साराभाई
150. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I) : 1857 के विद्रोह (म्युतिनी) के संदर्भ में विद्रोह शब्द का तात्पर्य मुख्यतः नागरिक आबादी की बगावत से है।
कथन (II) : विद्रोह (म्युतिनी) सशस्त्र बलों के भीतर नियमों और विनियमों की सामूहिक अवज्ञा थी।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
- (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
- (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
- (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।