राजस्थान CET (स्नातक स्तर) हल प्रश्न पत्र, 2024 (28-09-2024) तृतीय चरण

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर), 2024/
राजस्थान CET (स्नातक स्तर), 2024
परीक्षा तिथि28-09-2024
परीक्षा चरणतृतीय चरण (सुबह की पारी)
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि20-11-2024
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि13-02-2025
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक300
ऋणात्मक अंकनऋणात्मक अंक लागू नहीं है।
समय03:00 घण्टे

नोट :- यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-

  1. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास।
  2. राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।
  3. भारत का भूगोल।
  4. राजस्थान का भूगोल।
  5. राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था।
  6. भारत की अर्थव्यवस्था।
  7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
  8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
  9. तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता।
  10. Language Knowledge : सामान्य हिन्दी
  11. Language Knowledge : General English
  12. कम्प्यूटर का ज्ञान।
  13. समसामयिक घटनाएं।

1. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : लाल पीली मिट्टी सवाई माधोपुर, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर और भीलवाड़ा ज़िलों के हिस्सों में पाई जाती है।

कथन (II) : लाल पीली मिट्टी मूंगफली और कपास की खेती के लिए उपयुक्त है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।

2. निम्नलिखित में से राजस्थान की किस झील में मंथा नदी विलय हो जाती है ?

  • (अ) पिचौला झील
  • (ब) डीडवाना झील
  • (स) आनासागर झील
  • (द) सांभर झील
उत्तर- (द) सांभर झील

3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन, राजस्थान के शरदीय मानसून के संदर्भ में सही नहीं है ?

  • (अ) हिमालय के उत्तर में एक अत्यधिक विकसित दबाव केंद्र सर्दियों में वर्षा को प्रभावित करता है।
  • (ब) समुद्री उच्च दबाव क्षेत्र से स्थलीय निम्न दबाव क्षेत्र की ओर हवाएँ चलने लगती हैं, जिससे बारिश होती है।
  • (स) स्थलीय उत्पत्ति के कारण हवाएँ शुष्क होती हैं, जिससे वर्षा प्रभावित होती है।
  • (द) इस अवधि में कुछ हवाएँ भूमध्यसागरीय चक्रवातों के सम्पर्क में आने के बाद वर्षा लाती हैं।
उत्तर- (ब) समुद्री उच्च दबाव क्षेत्र से स्थलीय निम्न दबाव क्षेत्र की ओर हवाएँ चलने लगती हैं, जिससे बारिश होती है।

4. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : ‘ह’ अनुनासिक वर्ण है।

कथन (II) : ‘उ’ घोष वर्ण है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।
  • (ब) कथन I और II दोनों असत्य हैं।
  • (स) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
  • (द) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
उत्तर- (द) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।

5. ‘AGENDA’ निम्नलिखित में किस अर्थ में प्रयुक्त होने वाला शब्द है ?

  • (अ) समर्थन
  • (ब) कार्यवृत्त
  • (स) कार्यसूची
  • (द) कार्य संपादन
उत्तर- (स) कार्यसूची

6. ‘कलेजा बाँसों उछलना’, मुहावरे के अर्थ का सबसे उचित विकल्प चुनिए –

  • (अ) आश्चर्य करना
  • (ब) संज्ञा शून्य होना
  • (स) बहुत प्रसन्न होना
  • (द) श्रेष्ठ समझना
उत्तर- (स) बहुत प्रसन्न होना

7. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है –

(a) कृप्या, (b) प्रयाय, (c) नरक, (d) सदृश्य, (e) कार्यक्रम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल a और c
  • (ब) केवल c और e
  • (स) केवल a और d
  • (द) केवल a, c और e
उत्तर- (ब) केवल c और e

8. फुलेरीन का उपयोग कहाँ होता है ?

  • (अ) प्राकृतिक गैस के शोधन में
  • (ब) इलेक्ट्रोड के निर्माण में
  • (स) चट्टानों और पत्थरों को काटने में
  • (द) जेवरात के निर्माण में
उत्तर- (अ) प्राकृतिक गैस के शोधन में

9. एक अम्ल और क्षार के बीच अभिक्रिया कहलाती है :

  • (अ) उदासीनीकरण अभिक्रिया
  • (ब) उत्प्रेरक अभिक्रिया
  • (स) योगात्मक अभिक्रिया
  • (द) वियोजन अभिक्रिया
उत्तर- (अ) उदासीनीकरण अभिक्रिया

10. नीचे दी गई कौन सी घटना प्रकाश के अपवर्तन से संबंधित नहीं है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) पानी से भरे बर्तन के तल पर रखा सिक्का ऊपर उठा हुआ प्रतीत होता है।
  • (ब) सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद सूर्य का दिखना
  • (स) स्पष्ट आकाश का नीला रंग
  • (द) एक लैंस द्वारा प्रतिबिंब का निर्माण (बनना)
उत्तर- (स) स्पष्ट आकाश का नीला रंग

11. रानीगंज कोलफील्ड _________ में स्थित है।

  • (अ) मध्य प्रदेश
  • (ब) झारखंड
  • (स) ओडिशा
  • (द) पश्चिम बंगाल
उत्तर- (द) पश्चिम बंगाल

12. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन खेतड़ी ताम्र शोधन संयंत्र के संदर्भ में सही नहीं है ?

  • (अ) यह एक एकीकृत तांबा खनन-सह-अयस्क शोधन संयंत्र है।
  • (ब) यह मलंजखण्ड तांबा खदान से, तांबा अयस्क प्राप्त करता है।
  • (स) यह राजस्थान के बीकानेर ज़िले में स्थित है।
  • (द) इसका एक गंधकीय तेजाब संयंत्र और उर्वरक संयंत्र भी है।
उत्तर- (स) यह राजस्थान के बीकानेर ज़िले में स्थित है।

13. निम्नलिखित में से कौन सी खारे पानी की मछली है ?

  • (अ) पर्च
  • (ब) पॉम्पेनो
  • (स) लॉच
  • (द) रोहू
उत्तर- (ब) पॉम्पेनो

14. इंदिरा गांधी नहर निम्न में से किन नदियों पर बनाई गई है ?

  • (अ) माही एवं चंबल
  • (ब) सोन एवं बनास
  • (स) साबरमती एवं पार्वती
  • (द) ब्यास एवं सतलुज
उत्तर- (द) ब्यास एवं सतलुज

15. राजस्थान राज्य भारत में कुल ऊन उत्पादन का लगभग __________ प्रतिशत उत्पादन करता है।

  • (अ) 60
  • (ब) 50
  • (स) 40
  • (द) 30
उत्तर- (द) 30

16. निम्नलिखित में से किसानों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा प्रारम्भ किए गए मोबाइल एप्लीकेशन का नाम क्या है ?

  • (अ) फार्मर्स ऑर्गेनिक ऐप
  • (ब) किसान ऑर्गेनिक ऐप
  • (स) राजस्थान फार्मर्स ऐप
  • (द) राज किसान जैविक ऐप
उत्तर- (द) राज किसान जैविक ऐप

17. राजस्थान में कब प्रथम कृषि बजट अलग से पेश किया गया ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) 2020-21
  • (ब) 2021-22
  • (स) 2022-23
  • (द) 2023-24
उत्तर- (स) 2022-23

18. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : पत्र में मैत्रीपूर्ण भावना निहित होती है।

कथन (II) : सरलता, संक्षिप्तता और सादगी को पत्र की शैली का गुण माना जाता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।
  • (ब) कथन I और II दोनों असत्य हैं।
  • (स) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
  • (द) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
उत्तर- (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।

19. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : भारत के लिये 1947 का वर्ष अभूतपूर्व हिंसा और विस्थापित किए जाने वाले अभिघात से भरा हुआ था।

कथन (II) : 1947 में भारत का जन्म बहुत ही जटिल परिस्थितियों में हुआ था। कदाचित किसी भी अन्य देश का इतनी मुश्किल परिस्थितियों से सामना नहीं हुआ होगा जैसा भारत में हुआ था।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।

20. निम्नलिखित में से किस राज्य को असम में से अलग कर के बनाया गया था ?

  • (अ) त्रिपुरा
  • (ब) मेघालय
  • (स) मणिपुर
  • (द) सिक्किम
उत्तर- (ब) मेघालय

21. स्वतंत्रता के समय राष्ट्र राज्य के निर्माण में भारत को निम्नलिखित में से किस प्रमुख चुनौती का सामना करना पड़ा ?

  • (अ) निर्धनता
  • (ब) संसाधन की कमी
  • (स) लोकतंत्र की स्थापना
  • (द) प्रौद्योगिकी का निम्न स्तर
उत्तर- (स) लोकतंत्र की स्थापना

22. 1859 में ‘इन मेमोरियम’ नामक पेन्टिंग किसके द्वारा बनाई गई थी ?

  • (अ) जॉन बोर्कर
  • (ब) जोसेफ नोल पेटन
  • (स) जॉर्ज पेटन
  • (द) जॉन कर्सिया
उत्तर- (ब) जोसेफ नोल पेटन

23. 1952 में मुदलियार आयोग की स्थापना की गई थी : (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) केन्द्र और राज्यों के बीच संसाधनों के आवंटन का अध्ययन करने के लिए।
  • (ब) भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की मांग का उनके मूल सिद्धांतों के आधार पर अध्ययन करने के लिए।
  • (स) माध्यमिक शिक्षा प्रणाली की स्थिति की जाँच के लिए।
  • (द) स्वतंत्र भारत के लिए औद्योगिक नीति तैयार करने के लिए।
उत्तर- (स) माध्यमिक शिक्षा प्रणाली की स्थिति की जाँच के लिए।

24. पुंछी आयोग (2010) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

  • (अ) केन्द्र राज्य संबंध
  • (ब) मृत्यु दण्ड उन्मूलन
  • (स) शिक्षा में सुधार
  • (द) कर सुधार
उत्तर- (अ) केन्द्र राज्य संबंध

25. निम्नलिखित में से कौन, राजस्थान की प्रथम महिला उप-मुख्यमंत्री थीं ?

  • (अ) दिया कुमारी
  • (ब) प्रतिभा पाटिल
  • (स) कमला बेनीवाल
  • (द) वसुंधरा राजे
उत्तर- (स) कमला बेनीवाल

26. भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा में कितने सदस्यों (MP) को मनोनीत किया जाता है ?

  • (अ) 12
  • (ब) 6
  • (स) 18
  • (द) 10
उत्तर- (अ) 12

27. निम्नलिखित में से कौन सा ऑडियो फ़ाइल के वैध विस्तार के अनुरूप नहीं है ?

  • (अ) .mid
  • (ब) .wav
  • (स) .rar
  • (द) .mp3
उत्तर- (स) .rar

28. परिवर्तित कीजिए

(101110)2 = (?)8

{आधार 2 से आधार 8}

  • (अ) (56)8
  • (ब) (48)8
  • (स) (30)8
  • (द) (20)8
उत्तर- (अ) (56)_{8}

29. निम्नलिखित में से कौन सा प्रिंटर की किस्म नहीं है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) इंकजेट प्रिंटर
  • (ब) डॉट सॉलिड प्रिंटर
  • (स) लैसर जेट प्रिंटर (Laserjet Printer)
  • (द) 3-डी प्रिंटर
उत्तर- (ब) डॉट सॉलिड प्रिंटर

30. एक बल्लेबाज अपनी 17वीं पारी में 90 रनों का स्कोर बनाता है जिससे उसका औसत 3 बढ़ जाता है। 17वीं पारी के बाद उसका औसत ज्ञात कीजिए।

  • (अ) 44 रन
  • (ब) 38 रन
  • (स) 40 रन
  • (द) 42 रन
उत्तर- (द) 42 रन

31. श्री. धल्ल और श्री. हुसैन का आय का अनुपात 7 : 4 है और व्यय का अनुपात 2 : 1 है। यदि प्रत्येक ₹ 10,000 की बचत करते हैं तो श्री. धल्ल का व्यय है –

  • (अ) ₹ 60,000
  • (ब) ₹ 65,000
  • (स) ₹ 70,000
  • (द) ₹ 75,000
उत्तर- (अ) ₹ 60,000

32. निम्नलिखित शब्दों के संधि-विच्छेद का अवलोकन कर सही युग्मों की पहचान कीजिए।

(a) प्रत्येक = प्रति + एक

(b) निस्सार = निः + सार

(c) सदैव = सत् + ऐव

(d) अभ्युदय = अभि + उदय

(e) मनोबल = मनो + बल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल a, b, c और d
  • (ब) केवल c, d और e
  • (स) केवल c और e
  • (द) केवल a, b और d
उत्तर- (द) केवल a, b और d

33. माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का सूत्र __________ के साथ शुरू होता है।

  • (अ) .
  • (ब) =
  • (स) *
  • (द) |
उत्तर- (ब) =

34. निम्न में से कौन सा एमएस ऑफिस (MS Office) का एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम है ?

  • (अ) एम एस आउटलुक
  • (ब) एम एस पावर प्वाइंट
  • (स) एम एस वर्ड
  • (द) एम एस एक्सेल
उत्तर- (द) एम एस एक्सेल

35. निम्नलिखित में से ‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन, 2023’ की विषयवस्तु कौन सी है ?

  • (अ) जल बचाओ – पृथ्वी बचाओ
  • (ब) सभी के लिए पीने का पानी
  • (स) पेयजल के लिए स्रोत की निरंतरता (सस्टेनेबिलिटी)
  • (द) हमारे जल निकाय बचाओ हमारे ग्रह को बचाओ
उत्तर- (स) पेयजल के लिए स्रोत की निरंतरता (सस्टेनेबिलिटी)

36. निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान के सूखे टीक के जंगलों के संदर्भ में सही नहीं है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) ये जंगल, राज्य के दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में स्थित हैं।
  • (ब) इन क्षेत्रों में वार्षिक वर्षा वृष्टि 150 से 200 सेन्टीमीटर तक होती है।
  • (स) सामान्यत इन वृक्षों की ऊँचाई 9 से 13 मीटर तक होती है।
  • (द) टीक की लकड़ी व्यवसायिक रूप से उपयोगी है एवं इसका प्रयोग फर्नीचर बनाने, दरवाजों की चौखट, खिड़कियों और गृह निर्माण में होता है।
उत्तर- (ब) इन क्षेत्रों में वार्षिक वर्षा वृष्टि 150 से 200 सेन्टीमीटर तक होती है।

37. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : राजस्थान में कंजर जनजाति अधिकतर कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, अजमेर और अलवर, इलाकों में पाई जाती है।

कथन (II) : कंजर जनजाति में, परिवार के प्रमुख को ‘कोतवाल’ के नाम से जाना जाता है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।

38. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में से राजस्थान के किस ज़िले में महिला साक्षरता की दर सबसे कम है ?

  • (अ) गंगानगर
  • (ब) बाँसवाड़ा
  • (स) जालौर
  • (द) बाड़मेर
उत्तर- (स) जालौर

39. फरवरी 2024 में किसे राजस्थान के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है ?

  • (अ) प्रवीर भटनागर
  • (ब) एन. एम. लोढ़ा
  • (स) राजेश कुमार गुप्ता
  • (द) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
उत्तर- (द) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता

40. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा चलचित्र प्रक्षेपी (प्रमाणीकरण) नियम, 2024 लागू किया गया ?

  • (अ) कृषि मंत्रालय
  • (ब) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  • (स) सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • (द) विधि और न्याय मंत्रालय
उत्तर- (स) सूचना और प्रसारण मंत्रालय

41. अप्रैल 2024 में, निम्नलिखित में से किसके कारण सिएरा लिओन में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई ?

  • (अ) जोंबी मादक द्रव्य का दुरुपयोग
  • (ब) खाद्यान्न की कमी
  • (स) बाढ़
  • (द) राजनैतिक उथल-पुथल
उत्तर- (अ) जोंबी मादक द्रव्य का दुरुपयोग

42. सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई श्रेष्ठ (SHRESHTA) योजना का _________ के साथ सम्बद्ध है।

  • (अ) छात्रों
  • (ब) किसानों
  • (स) सेना कार्मिक
  • (द) जनजाति
उत्तर- (अ) छात्रों

43. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : चम्बल परियोजना मध्य प्रदेश राज्य और राजस्थान राज्य की संयुक्त परियोजना है।

कथन (II) : माही ऊर्जा परियोजना राजस्थान में उदयपुर के पास स्थित है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें ।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों ही गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।

44. निम्नलिखित में से कौन सी रिट उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी की जाती है, जो निचले अदालत के न्यायाधिकार क्षेत्र के अधिकार को रोकती है तथा जो उसके क्षेत्राधिकार में निहित नहीं है।

  • (अ) परमादेश
  • (ब) उत्प्रेषण (सर्टिओरेरी)
  • (स) प्रतिषेध
  • (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
उत्तर- (स) प्रतिषेध

45. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति करने के लिए गठित समिति में सम्मिलित नहीं है ?

  • (अ) प्रधानमंत्री
  • (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • (स) लोकसभा के अध्यक्ष
  • (द) लोकसभा में विपक्ष के नेता
उत्तर- (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश

46. हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) का विकास किस देश द्वारा किया गया है ?

  • (अ) यू. एस. ए.
  • (ब) जापान
  • (स) भारत
  • (द) चीन
उत्तर- (अ) यू. एस. ए.

47. वायु गुणवत्ता सूचकांक (IQAir) के अनुसार, विश्व में 2023 में सर्वाधिक प्रदूषित शहर का दर्जा, किस शहर को दिया गया है ?

  • (अ) ढाका, बांग्लादेश
  • (ब) पोखरा, नेपाल
  • (स) नई दिल्ली, भारत
  • (द) बेगुसराय, भारत
उत्तर- (द) बेगुसराय, भारत

48. भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (CDS) कौन थे ?

  • (अ) जनरल बिपिन रावत
  • (ब) जनरल अनिल चौहान
  • (स) जनरल सैम माणेकशा
  • (द) जनरल के. एम. कैरियप्पा
उत्तर- (अ) जनरल बिपिन रावत

49. राज्य सूचना आयोग अपनी वार्षिक रिपोर्ट किसको प्रस्तुत करता है ?

  • (अ) राज्यपाल
  • (ब) राज्य के उच्च न्यायालय
  • (स) राज्य सरकार
  • (द) राज्य विधानमण्डल
उत्तर- (स) राज्य सरकार

50. भारत में परिसीमन आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित सूचनाओं पर विचार करते हुए नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

कथन (I) : परिसीमन आयोग कानून 1952, 1962, 1971 और 2002 में सीमा निर्धारित करने या क्षेत्रीय विधानसभा की परिसीमा निर्धारित करने के लिए किया गया था।

कथन (II) : इसके आदेशों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें ।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों ही सत्य हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों ही असत्य हैं।
  • (स) कथन I सत्य है लेकिन कथन II असत्य है।
  • (द) कथन I असत्य है लेकिन कथन II सत्य है।
उत्तर- (द) कथन I असत्य है लेकिन कथन II सत्य है।

51. निम्नलिखित में से कौन राजस्थान के लोकायुक्त के न्यायाधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं ?

  • (अ) मंत्री
  • (ब) मुख्यमंत्री
  • (स) राजस्थान राज्य के कानून द्वारा स्थापित सेवाओं के सदस्य
  • (द) ज़िला प्रमुख
उत्तर- (ब) मुख्यमंत्री

52. _______ एक मेमोरी है जिसका प्रयोग आंकड़ों को अस्थायी रूप से संचयन के लिए किया जाता है, जबकि ________ का प्रयोग आंकड़ों के स्थायी संचयन के लिए किया जाता है, जो कि परिवर्तित या मिटाए नहीं जा सकते हैं।

  • (अ) रैम; रोम
  • (ब) रोम; रैम
  • (स) कम्पाइलर, रोम
  • (द) रैम, ऑपरेटिंग सिस्टम
उत्तर- (अ) रैम; रोम

53. कम्प्यूटर पद्धति का वह हार्डवेयर जिसका उपयोग बाहरी दुनिया से सूचना प्रदान करने, आँकड़ों और सिग्नल को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, वह कहलाता है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) आउटपुट उपकरण
  • (ब) सेकण्डरी मेमोरी डिवाइस
  • (स) कुंजीपटल एवं माउस
  • (द) टी. एफ. टी. मॉनिटर
उत्तर- (स) कुंजीपटल एवं माउस

54. अरैखीय रीति में तत्वों के समूह के भंडारण के लिए किस प्रकार की अंकीय संरचना का प्रयोग किया जाता है ?

  • (अ) क्यू
  • (ब) ट्री
  • (स) एरे
  • (द) स्टैक
उत्तर- (ब) ट्री

55. उपयोगकर्ता द्वारा कम्प्यूटर पर निष्पादित किए जाने वाले विशिष्ट कार्यों में प्रयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर का नाम क्या है ?

  • (अ) ऑपरेटिंग सिस्टम
  • (ब) युटिलिटी सॉफ्टवेयर
  • (स) आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस
  • (द) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
उत्तर- (द) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर

56. प्रसिद्ध सेला पास कहाँ स्थित है जो तवांग की सड़क से जुड़ता है ?

  • (अ) अरुणाचल प्रदेश
  • (ब) सिक्किम
  • (स) असम
  • (द) मेघालय
उत्तर- (अ) अरुणाचल प्रदेश

57. करेवास ________ है।

  • (अ) एक लोक नृत्य
  • (ब) मरुस्थलीय भूमि
  • (स) हिमनदीय चिकनी मिट्टी की मोटी परत (निक्षेप)
  • (द) ट्रेकरों का एक समूह
उत्तर- (स) हिमनदीय चिकनी मिट्टी की मोटी परत (निक्षेप)

58. निम्नलिखित कथनों में से भारत के उत्तरी मैदानी क्षेत्र के संदर्भ में जो कथन सही नहीं है, उसकी पहचान कीजिए :-

  • (अ) तराई एक संकरी पट्टी है जो शिवालिक तलहटी के समानान्तर या ढलान के टूटने पर 8-10 किमी पर फ़ैली हुई है।
  • (ब) तराई नई और पुरानी जलोढ़ मिट्टी की परत वाली पट्टी है।
  • (स) भांगर पुरानी जलोढ़ मिट्टी की परत है।
  • (द) खादर नई जलोढ़ मिट्टी की परत है।
उत्तर- (अ) तराई एक संकरी पट्टी है जो शिवालिक तलहटी के समानान्तर या ढलान के टूटने पर 8-10 किमी पर फ़ैली हुई है।

59. Choose the most appropriate English translation of the given sentence :

आप बेवजह यहाँ बैठे हैं।

  • (अ) For no reasons, you sit here.
  • (ब) For no reasons, you are sitting here.
  • (स) You are unnecessarily sitting here.
  • (द) Without any reason, you should not sit here.
उत्तर- (स) You are unnecessarily sitting here.

60. Choose the most appropriate English word for –

न्यायिक निर्णय

  • (अ) Decision
  • (ब) Arbitration
  • (स) Adjudication
  • (द) Authorization
उत्तर- (स) Adjudication

Read the passage and answer the questions that follow : (Que No : 61 to 64)

The end of human endeavour is happiness and contentment. The advancement of science has not been able to bring them about. On the other hand, it has made our lives complex and crooked. We can see with alarm the unending war which science is waging against literature and art. The realm of poetry is being conquered day by day. The soothing charms of Nature fly at the cold touch of science. What a solace was there in thinking of the silently shining stars, the blessed candles of the night! What comfort is now left to the average man to know that the stars are but so many burning suns and the rainbow of Wordsworth, at the sight of which his heart leapt up with joy, a prism of colours! The cheer and the charm are gone and the dull fact remains.

‘Science’, observes G. B. Shaw, ‘never solves a problem without creating ten more.’ But are and literature and themselves the solution to all our problems. All our worries leave us amid the Sounding cataracts of Wordsworth, the Skylark of Shelley and the Nightingale of Keats. They are a rest to the weary, an inspiration to the discouraged, sunshine to the sad, and Nature’s best antidote for trouble.

61. The cheer and the charm of all humans are gone because :

  • (अ) Science solves all problems
  • (ब) People don’t enjoy Wordsworth, Shelley, and Keats
  • (स) People don’t enjoy Wordsworth, Shelley, and Keats
  • (द) Science fails to bring them satisfaction as it has robbed nature of its charm
उत्तर- (द) Science fails to bring them satisfaction as it has robbed nature of its charm

62. Identify most incorrect option from the following :

Art and literature helps us :

  • (अ) to solve all our problems.
  • (ब) to give rest to the tired and bored.
  • (स) to prevent ourselves from trouble.
  • (द) to make material progress in life.
उत्तर- (द) to make material progress in life.

63. The most appropriate meaning of the word ‘solace’ is :

  • (अ) Effort
  • (ब) Realm
  • (स) Contentment
  • (द) Comfort in distress
उत्तर- (द) Comfort in distress

64. Match List-I with List-II :

List-I (Words)List-II (Synonyms)
(I) Endeavour(a) Dishonest
(II) Crooked(b) Anything that prevents
(III) Cataracts(c) Effort
(IV) Antidote(d) Water that falls

Choose the most appropriate answer from the options given below :

  • (अ) I-a, II-b, III-c, IV-d
  • (ब) I-c, II-a, III-d, IV-b
  • (स) I-d, II-a, III-c, IV-b
  • (द) I-d, II-c, III-a, IV-b
उत्तर- (ब) I-c, II-a, III-d, IV-b

65. रेड पाण्डा, निम्नलिखित में से किस संरक्षित जीवमण्डल का समूह है ?

  • (अ) नन्दा देवी
  • (ब) नोक्रेक
  • (स) डिब्रू-दिबांग
  • (द) मन्नार की खाड़ी
उत्तर- (ब) नोक्रेक

66. इन दो शहरों में जन्तर मन्तर स्थित है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) जयपुर एवं दिल्ली
  • (ब) दिल्ली एवं ग्वालियर
  • (स) जयपुर एवं आगरा
  • (द) मथुरा एवं जोधपुर
उत्तर- (अ) जयपुर एवं दिल्ली

67. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : सांसी एक घुमन्तू जनजाति है, जो कि मुख्यतः भरतपुर ज़िले में पाई जाती है।

कथन (II) : सांसी जनजाति के वीजा और मावा दो वर्ग हैं।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।

68. निम्नलिखित में से कौन सा एक भौतिक परिवर्तन है ?

  • (अ) भोजन पकाना
  • (ब) फल का पकना
  • (स) नमक का पानी में घुलना
  • (द) दही का जमना
उत्तर- (स) नमक का पानी में घुलना

69. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (रासायनिक पदार्थ)सूची-II (अनुप्रयोग/ प्रयोग)
(I) ब्लीचिंग पाउडर(a) कांच का निर्माण
(II) बेकिंग सोडा(b) दंत चिकित्सा
(III) वाशिंग सोडा(c) पेय जल का शोधन
(IV) प्लास्टर ऑफ पेरिस(d) अम्लनाशक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) I-a, II-c, III-d, IV-b
  • (ब) I-c, II-d, III-a, IV-b
  • (स) I-d, II-c, III-b, IV-a
  • (द) I-b, II-d, III-c, IV-a
उत्तर- (ब) I-c, II-d, III-a, IV-b

70. बहुचैनली टी.वी. कार्यक्रम, जिन्हें बिना किसी केबल-कनेक्शन के, घर पर, डिश एंटिना का प्रयोग करके, उपग्रह द्वारा सीधा देखना सम्भव है : (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) DNS
  • (ब) DTH
  • (स) C-DOT
  • (द) CDMA
उत्तर- (ब) DTH

71. अगर किसी वस्तु को 11.2 km/s से अधिक वेग से पृथ्वी से ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो वस्तु

  • (अ) अंतरिक्ष में चली जाएगी
  • (ब) पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाएगी
  • (स) पृथ्वी पर वापिस आ जाएगी
  • (द) चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएगी
उत्तर- (अ) अंतरिक्ष में चली जाएगी

72. ________ राजस्थान की ‘चौका प्रणाली’ का मुख्य उद्देश्य है।

  • (अ) मधुमक्खी पालकों को सहयोग करना
  • (ब) पशु पालन को बढ़ाना
  • (स) पानी की कम उपलब्धता वाले क्षेत्रों में पानी के संसाधनों का प्रबंधन करना
  • (द) राजस्थान में भोजन प्रणाली का प्रबंधन करना
उत्तर- (स) पानी की कम उपलब्धता वाले क्षेत्रों में पानी के संसाधनों का प्रबंधन करना

73. राजस्थान के थार रेगिस्तानी क्षेत्र में सामान्यतया _________ के लिए ‘टान्का’ एक परंपरागत तकनीक है।

  • (अ) कृषि
  • (ब) वर्षा जल संग्रहण
  • (स) पशु पालन
  • (द) कृषि औद्योगिक कार्य प्रणाली
उत्तर- (ब) वर्षा जल संग्रहण

74. राजस्थान में खेती के क्षेत्र का लगभग ________ प्रतिशत है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) 45%
  • (ब) 51%
  • (स) 55%
  • (द) 60%
उत्तर- (स) 55%

75. निम्नलिखित में से कौन-से शब्द ‘सुंदर’ के पर्यायवाची शब्द नहीं हैं ?

(a) रुचिर, (b) कांता, (c) चारु, (d) रमणी, (e) रम्य

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल a और b
  • (ब) केवल b और d
  • (स) केवल c और e
  • (द) केवल d और a
उत्तर- (ब) केवल b और d

76. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : द्वन्द्व समास के दो पदों के बीच योजक चिह्न का प्रयोग होता है।

कथन (II) : विस्मय, हर्ष, शोक, घृणा, प्रेम आदि भावों को प्रकट करने वाले शब्दों के आगे निर्देशक चिह्न का प्रयोग होता है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों ही सत्य हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों ही असत्य हैं।
  • (स) कथन I सत्य है लेकिन कथन II असत्य है।
  • (द) कथन I असत्य है लेकिन कथन II सत्य है।
उत्तर- (स) कथन I सत्य है लेकिन कथन II असत्य है।

77. Choose the most appropriate style of writing the subscription for a formal letter :

  • (अ) Your’s obediently
  • (ब) Your obediently
  • (स) Yours obediently
  • (द) Yours’ obediently
उत्तर- (स) Yours obediently

78. Change the direct speech into indirect speech by selecting the most appropriate option :

He said, ‘I am quite a good cook and I do all my own washing and mending too.’

  • (अ) He said that he was quite a good cook and he did all his own washing and mending too.
  • (ब) He informed that he is quite a good cook and he can do all his own washing and mending too.
  • (स) He said that he is quite a good cook and he does all his own washing and mending too.
  • (द) He said that he is quite a good cook and he did all his own washing and mending too.
उत्तर- (अ) He said that he was quite a good cook and he did all his own washing and mending too.

79. निम्नलिखित में से कौन सी भाषा प्रक्रियात्मक नहीं है ?

  • (अ) फॉरट्रान
  • (ब) कोबोल
  • (स) पास्कल
  • (द) प्रोलॉग
उत्तर- (द) प्रोलॉग

80. भारत सरकार के सांख्यिकी, योजना एवं कार्यक्रम कार्यन्वयन मंत्रालय के अधीन निम्नलिखित में से कौन सा संगठन रोजगार और गैर-रोजगार का पंचवर्षीय सर्वेक्षण करता है ?

  • (अ) एनएसएस (NSS)
  • (ब) एनएसएसओ (NSSO)
  • (स) एनएसएसए (NSSA)
  • (द) एसएसपी (SSP)
उत्तर- (ब) एनएसएसओ (NSSO)

81. किसी देश की कुल आय को उसकी कुल जनसंख्या से विभाजित कर प्राप्त होने वाले परिणाम को कहते हैं :- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) राष्ट्रीय आय
  • (ब) प्रति व्यक्ति आय
  • (स) सकल आय
  • (द) कुल आय
उत्तर- (ब) प्रति व्यक्ति आय

82. निम्नलिखित में से किस निधि से सरकार के सभी व्यय किए जाते हैं और संसद के प्राधिकार के बिना इसमें से कोई राशि आहरित नहीं की जा सकती है ?

  • (अ) आकस्मिकता निधि
  • (ब) समेकित निधि
  • (स) लोक लेखा
  • (द) निजी लेखा
उत्तर- (ब) समेकित निधि

83. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : सन् 1893 में शिकागो में एक धार्मिक संसद का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद ने अपने विद्वता पूर्ण व्याख्यानों से उपस्थित लोगों के ऊपर गहरा प्रभाव डाला। उनके उद्धाटन भाषण के मुख्य बिंदु थे कि अध्यात्मवाद और भौतिकवाद के बीच एक स्वस्थ संतुलन की आवश्यकता है।

कथन (II) : 1897 में उन्होंने राम कृष्ण मिशन की स्थापना की। मिशन धार्मिक और सामाजिक सुधार की बात करता है। वह एक महान मानवतावादी थे और उन्होंने रामकृष्ण मिशन, का उपयोग मानवीय आधार पर राहत और सामाजिक कार्यों के लिए किया।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।

84. 1943 में इण्डियन नेशनल आर्मी में महिला रेजिमेंट की स्थापना किसने की थी ?

  • (अ) महात्मा गाँधी
  • (ब) सरोजिनी नायडू
  • (स) जवाहरलाल नेहरू
  • (द) सुभाषचंद्र बोस
उत्तर- (द) सुभाषचंद्र बोस

85. राजस्थानी उपन्यास और नाटक के प्रथम लेखक कौन थे ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) शिव कुमार भारतीय
  • (ब) शिव चन्द्र भारतीय
  • (स) नेमी चरण भारतीय
  • (द) देवी चरण भारतीय
उत्तर- (ब) शिव चन्द्र भारतीय

86. अल्लाह जिलाई बाई, एक प्रसिद्ध लोक कलाकार हैं जो _______ के लिये जानी जाती हैं।

  • (अ) कुर्जा गायन
  • (ब) मांड गायन
  • (स) नृत्य
  • (द) लोक नाटक
उत्तर- (ब) मांड गायन

87. राजस्थान का कौन-सा मेला राजस्थानी जनजातियों का कुम्भ कहलाता है ?

  • (अ) बेणेश्वर मेला
  • (ब) करणी माता मेला
  • (स) शीतला माता मेला
  • (द) कपिल मुनि मेला
उत्तर- (अ) बेणेश्वर मेला

88. निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में ‘तमाशा’ नामक लोक नाट्य शुरु किया गया ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) महाराजा प्रताप सिंह
  • (ब) महाराजा सवाई सिंह
  • (स) महाराजा मान सिंह
  • (द) महाराजा जय सिंह
उत्तर- (अ) महाराजा प्रताप सिंह

89. निम्नलिखित में सम्बन्ध बोधक अव्यय का एक प्रकार नहीं है –

  • (अ) हेतुवाचक
  • (ब) विरुद्धवाचक
  • (स) दिशावाचक
  • (द) कालवाचक
उत्तर- (ब) विरुद्धवाचक

90. “खीर तैयार करने में आधा किलोग्राम दूध लग गया।”

इस वाक्य में किस विशेषण का प्रयोग किया गया है ?

  • (अ) गुणवाचक विशेषण
  • (ब) संख्यावाचक विशेषण
  • (स) परिमाणबोधक विशेषण
  • (द) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर- (स) परिमाणबोधक विशेषण

91. इन शब्दों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और मध्य शब्द ज्ञात कीजिए

Electric, Elector, Elect, Election, Electrode

  • (अ) Electric
  • (ब) Electrode
  • (स) Election
  • (द) Elector
उत्तर- (द) Elector

92. नीचे दिए गए विकल्पों में से (?) स्थान के लिए संख्या का चयन करें।

CET 2024 5
  • (अ) 50
  • (ब) 48
  • (स) 46
  • (द) 64
उत्तर- (स) 46

93. यदि Q का अर्थ “+”, J का अर्थ “×”, T का अर्थ “-” और K का अर्थ “÷” करना है, तब

30 K 2 Q 3 J 6 T 5 = ?

  • (अ) 103
  • (ब) 35
  • (स) 38
  • (द) 28
उत्तर- (द) 28

94. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प अन्य सभी से अलग है ?

  • (अ) (5, 18, 4)
  • (ब) (9, 22, 2)
  • (स) (7, 56, 4)
  • (द) (9, 30, 6)
उत्तर- (स) (7, 56, 4)

95. सार्थक शब्द बनाने के लिए अव्यवस्थित अक्षरों को व्यवस्थित कीजिए और बने हुए शब्दों में से भिन्न शब्द का चयन कीजिए।

(a) DIAFRY, (b) STEUDYA, (c) DHAIOLY, (d) ANDMYO

  • (अ) a
  • (ब) b
  • (स) c
  • (द) d
उत्तर- (स) c

96. P, Q, R, S और T बैंच पर बैठे हैं और सबका मुख उत्तर की तरफ है। P, Q के साथ बैठा है। R, S के साथ बैठा है। S, T के साथ नहीं बैठा। T जो बैंच के बाएं सिरे पर है। R दाएं से दूसरे स्थान पर है। P, Q और T के दाएं बैठा है। P और R एक साथ बैठे हैं। P किसके ठीक बीच में बैठा है ?

  • (अ) Q और S के बीच में
  • (ब) Q और R के बीच में
  • (स) S और T के बीच में
  • (द) R और T के बीच में
उत्तर- (ब) Q और R के बीच में

97. केले और नींबू के पेड़ की ऊंचाई समान है। आम का पेड़ आलूबुखारा के पेड़ से छोटा है। अमरूद का पेड़ आम के पेड़ से छोटा है पर केले के पेड़ से बड़ा है। सबसे बड़ा पेड़ कौन सा है ज्ञात कीजिए।

  • (अ) नींबू का पेड़
  • (ब) अमरूद का पेड़
  • (स) आलूबुखारा का पेड़
  • (द) आम का पेड़
उत्तर- (स) आलूबुखारा का पेड़

98. आपको दिए गये कथनों को सत्य मानना हैं, भले ही वे सामान्यत ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हैं, तय करिए कौन-सा निष्कर्ष दिए गये कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन : कोई भी संख्या अंक नहीं है।

सभी अंक खंड हैं।

कुछ खंड पूर्णांक हैं।

निष्कर्ष :

(I) सभी खंड कभी भी संख्याएं नहीं हो सकतीं।

(II) कुछ पूर्णांक निश्चित रूप से संख्याएं नहीं हैं।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
  • (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
  • (स) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
  • (द) न निष्कर्ष I और न निष्कर्ष II अनुसरण करते हैं।
उत्तर- (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

99. ‘A’ ने ‘B’ को ₹ 600 दो वर्षों के लिए और ‘C’ को ₹ 200 चार वर्षों के लिए समान साधारण ब्याज पर दिए। दोनों से उसे कुल ₹ 100 ब्याज प्राप्त हुआ। ब्याज-दर ज्ञात कीजिए।

  • (अ) 10%
  • (ब) 5%
  • (स) 4%
  • (द) 8%
उत्तर- (ब) 5%

100. जब एक वस्तु को ₹ 69.60 का बेचा जाता है तो 25% हानि होती है। वस्तु का लागत मूल्य रूपये में क्या है ?

  • (अ) ₹ 92.80
  • (ब) ₹ 88.80
  • (स) ₹ 94.80
  • (द) ₹ 90.20
उत्तर- (अ) ₹ 92.80

101. Choose the most appropriate word to complete the given sentence :

If you ________ a skeleton in the cellar, don’t mention in to anyone.

  • (अ) will find
  • (ब) find
  • (स) founded
  • (द) will be finding
उत्तर- (ब) find

102. Choose the most appropriate meaning of the idiom given below :

His eldest son, a spendthrift, is a thorn in his side.

  • (अ) A constant source of annoyance to him
  • (ब) An asset
  • (स) Having a disease
  • (द) Is in a painful condition
उत्तर- (अ) A constant source of annoyance to him

103. Complete the given sentence by choosing the most appropriate response from the options given below :

He was reprimanded ___________ his teacher for biting his nails.

  • (अ) for
  • (ब) by
  • (स) in
  • (द) to
उत्तर- (ब) by

104. जब सरकार उसके द्वारा संग्रहित राजस्व के बराबर राशि व्यय करती है, उसे कहा जाता है :

  • (अ) घाटे का बजट
  • (ब) अधिशेष बजट
  • (स) संतुलित बजट
  • (द) समान बजट
उत्तर- (स) संतुलित बजट

105. निम्नलिखित में से कौन “रोजगार, ब्याज एवं मुद्रा के सामान्य सिद्धांत”, पुस्तक के लेखक हैं जिसे 20वीं शताब्दी की सबसे अधिक प्रभावशाली पुस्तक माना जाता है ?

  • (अ) रॉबर्ट लुकास
  • (ब) जॉन मेयनार्ड कीन्स
  • (स) केन्निथ एरौ
  • (द) फ्रेडरिक हायेक
उत्तर- (ब) जॉन मेयनार्ड कीन्स

106. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : भारत की स्वतंत्रता से तुरन्त पहले, अंग्रेजी शासन द्वारा यह घोषणा की गई थी कि भारत पर उनके राज के समाप्त होने पर रजवाड़ों पर प्रभुत्व समाप्त नहीं होगा।

कथन (II) : अंग्रेजी राज का यह नजरिया था कि रजवाड़े अपनी मर्जी से चाहे तो भारत या पाकिस्तान में शामिल हो जाएँ या फिर अपना स्वतंत्र अस्तित्व बनाए रखें।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।

107. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : बैराठ, जयपुर ज़िले में स्थित है। यह विभिन्न युगों के दौरान एक बहुत ही विकसित स्थान रहा है।

कथन (II) : यह महाभारत काल के दौरान मत्स्य क्षेत्र की राजधानी था। सम्राट अशोक के काल की शिला पट्टिकाएँ भी यहाँ मिली हैं।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।

108. सन् 1453 में, किसने मंदौर का मारवाड़ से कब्जा लिया था और अपने पुत्र रायमल का विवाह मारवाड़ की राजकुमारी से किया था ?

  • (अ) महाराणा कुम्भा
  • (ब) महाराणा मोकल
  • (स) महाराणा लाखा
  • (द) महाराणा सिम्भा
उत्तर- (अ) महाराणा कुम्भा

109. निम्नलिखित में से किस किले को ‘सोनार किला’ या ‘स्वर्ण किला’ के नाम से जाना जाता है ?

  • (अ) जालौर किला
  • (ब) गागरौन किला
  • (स) जैसलमेर किला
  • (द) आमेर किला
उत्तर- (स) जैसलमेर किला

110. नीचे दी गई श्रेणी में प्रश्न चिन्ह के स्थान पर क्या आएगा ?

MOUSE : KPSTC : : LIGHT : ?

  • (अ) MJHIV
  • (ब) JJEIR
  • (स) MGHFV
  • (द) JGEFR
उत्तर- (ब) JJEIR

111. आकृति (i) और (ii) एक दूसरे से एक विशिष्ट तरीके से संबंधित हैं। आकृति (iii) और (iv) के बीच समान संबंध स्थापित करने के लिए आकृति का चयन करें जो प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आएगी।

CET 2024 6 H
उत्तर- (ब)

112. निम्नलिखित में से भारत में सर्वप्रथम किस राज्य में, सभी घरों में वर्षा जल संरक्षण संरचना को आवश्यक बना दिया गया है ?

  • (अ) राजस्थान
  • (ब) गुजरात
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) ओडिशा
उत्तर- (स) तमिलनाडु

113. भारत में साइमन आयोग कब आया ?

  • (अ) 1925
  • (ब) 1928
  • (स) 1930
  • (द) 1932
उत्तर- (ब) 1928

114. ‘प्रियसखा’ में कौन-सा समास है ?

  • (अ) अव्ययीभाव
  • (ब) बहुव्रीहि
  • (स) द्वन्द्व
  • (द) कर्मधारय
उत्तर- (द) कर्मधारय

115. ‘उद्यम’ में उपसर्ग है-

  • (अ) उ
  • (ब) उघ
  • (स) थम
  • (द) उत्
उत्तर- (द) उत्

116. ‘वासुदेव’ शब्द में प्रत्यय है-

  • (अ) अ
  • (ब) देव
  • (स) एव
  • (द) व
उत्तर- (अ) अ

117. यदि प्रति सिक्के का व्यास 2.5 सेमी और मोटाई 0.2 सेमी है तो एक लम्ब वृत्तीय बेलन जिसकी ऊंचाई 10 सेमी और व्यास 5 सेमी, को बनाने में कितने सिक्कों को पिघलाना होगा ? इनकी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • (अ) 50
  • (ब) 100
  • (स) 200
  • (द) 250
उत्तर- (स) 200

118. एक आयताकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 8 cm, 6 cm और 4 cm है। 6144 cm3 आयतन के घन में कितने डिब्बे पैक (संकुलित) होंगे ?

  • (अ) 32
  • (ब) 36
  • (स) 28
  • (द) 34
उत्तर- (अ) 32

119. “MATHEMATICAL” शब्द में यदि “MA” के स्थान पर ‘N’ लिखा जाए तो अक्षरों की संख्या में कितने प्रतिशत कमी आएगी ?

  • (अ) 20%
  • (ब) 16\tfrac{2}{3}%
  • (स) 15\tfrac{2}{3}%
  • (द) 16\tfrac{4}{3}%
उत्तर- (ब) 16\tfrac{2}{3}%

120. लोकसभा अध्यक्ष किसी भी सदस्य को बोलने से रोक सकता है और दूसरे सदस्य को बोलने की अनुमति देता है। इस तथ्य को जाना जाता है –

  • (अ) मर्यादा (डेकोरम)
  • (ब) क्रॉसिंग द फ्लोर
  • (स) प्रश्न पूछना (इंटरपिलेशन)
  • (द) यिल्डिंग द फ्लोर
उत्तर- (द) यिल्डिंग द फ्लोर

121. स्मारकों, स्थानों और कलात्मक वस्तुओं या ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिया गया है यह भारतीय संविधान में निम्नलिखित में से किसमें सम्मिलित हैं ?

  • (अ) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
  • (ब) मौलिक कर्तव्य
  • (स) मौलिक अधिकार
  • (द) न्यायिक पुनर्विचार
उत्तर- (अ) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत

122. भारत सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग संस्थानों की स्थापना करने के उद्देश्य हेतु 1982 में निम्न में से किस बैंकिंग संस्थान को प्रारम्भ किया था ?

  • (अ) नाबार्ड
  • (ब) भारतीय रिजर्व बैंक
  • (स) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • (द) सिडबी
उत्तर- (अ) नाबार्ड

123. एक जन आधारित संगठन एम के एस एस (MKSS) की पहल पर अकाल राहत कार्य और मजदूरों के खातों की मांग का मुद्दा सर्वप्रथम किस राज्य में उठाया गया था ?

  • (अ) बिहार
  • (ब) ओडिशा
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) राजस्थान
उत्तर- (द) राजस्थान

124. 6 नवंबर 1943 को, जापानी प्रमुख तोजो ने घोषणा की, कि जापान ने कुछ द्वीपों को आजाद हिंद की अंतरिम सरकार को सौंपने का निर्णय लिया है। ये द्वीप कौन से थे ?

  • (अ) कोक द्वीप
  • (ब) लक्षद्वीप द्वीप
  • (स) अंदमान और निकोबार द्वीप
  • (द) मालदीव
उत्तर- (स) अंदमान और निकोबार द्वीप

125. Choose the most appropriate sequence of articles of articles to complete the following sentence :

It is _________ pleasure to do __________ business with such _________ efficient organization.

  • (अ) __, a, an
  • (ब) __, __, an
  • (स) a, __, __
  • (द) a, __, an
उत्तर- (द) a, __, an

126. Choose the most appropriate passive form of the given sentence.

I don’t like people telling me what to do.

  • (अ) I don’t like being told by the people what not to do.
  • (ब) People are being telling me which I don’t like
  • (स) I don’t like what to do by the people.
  • (द) I don’t like being told what to do by people.
उत्तर- (द) I don’t like being told what to do by people.

127. Choose the most appropriate passive form of the given sentence :

I didn’t realise that somebody was recording our conversation.

  • (अ) Our conversation was being recorded and it wasn’t realised.
  • (ब) Somebody was recording our conversation was not realised.
  • (स) I didn’t realise that our conversation was being recorded.
  • (द) Our conversation was being recorded by somebody.
उत्तर- (स) I didn’t realise that our conversation was being recorded.

128. Identify the word that can best substitute the given expression :

A state of worry or general unhappiness.

  • (अ) Dyxpraxia
  • (ब) Dysphoria
  • (स) Dystrophy
  • (द) Dystopia
उत्तर- (ब) Dysphoria

129. निम्नलिखित में से किसे भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है ?

  • (अ) एम. एस. स्वामीनाथन
  • (ब) वर्गीस कुरियन
  • (स) हीरालाल चौधरी
  • (द) सैम पित्रोदा
उत्तर- (अ) एम. एस. स्वामीनाथन

130. स्वतंत्रता के समय भारत की कितनी प्रतिशत जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर थी ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) 85% लगभग
  • (ब) 75% लगभग
  • (स) 65% लगभग
  • (द) 60% लगभग
उत्तर- (अ) 85% लगभग

131. “नीली क्रांति” संबंधित है : (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) मछली उत्पादन से
  • (ब) फल उत्पादन से
  • (स) फूल उत्पादन से
  • (द) दुग्ध उत्पादन से
उत्तर- (अ) मछली उत्पादन से

132. भारत में मानव पूंजी निर्माण में कौन सी समस्यायें आ रही हैं ?

(a) बढ़ती जनसंख्या, (b) प्रतिभा पलायन, (c) अपर्याप्त जनशक्ति नियोजन, (d) निम्न शैक्षणिक मानक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल a और b
  • (ब) केवल b और c
  • (स) केवल a, b और c
  • (द) a, b, c और d सभी
उत्तर- (द) a, b, c और d सभी

133. इंदिरा गांधी नहर का प्रारंभिक बिंदु किस राज्य में है ?

  • (अ) हरियाणा
  • (ब) पंजाब
  • (स) राजस्थान
  • (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर- (ब) पंजाब

134. जवाहर सागर बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर है ?

  • (अ) सतलुज
  • (ब) साबरमती
  • (स) बांदी
  • (द) चंबल
उत्तर- (द) चंबल

135. राजस्थान में कृषि क्षेत्र में पशु पालन का लगभग _________ हिस्से का योगदान है।

  • (अ) 1/4 वां
  • (ब) 1/3 वां
  • (स) 3/4 वां
  • (द) 1/5 वां
उत्तर- (ब) 1/3 वां

136. किस किले में किशोरी महल, महल खास, कोठी खास, जवाहर बुर्ज और फतेह बुर्ज स्थित हैं ?

  • (अ) लोहागढ़ किला
  • (ब) जालौर किला
  • (स) जयगढ़ किला
  • (द) जूनागढ़ किला
उत्तर- (अ) लोहागढ़ किला

137. मेजर शैतान सिंह भारतीय सेना की किस रेजिमेंट के थे ?

  • (अ) डोगरा रेजिमेंट
  • (ब) बिहार रेजिमेंट
  • (स) मद्रास रेजिमेंट
  • (द) कुमाऊँ रेजिमेंट
उत्तर- (द) कुमाऊँ रेजिमेंट

138. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : आज़ादी से पहले राजस्थान के कृषि आंदोलनों का नेतृत्व गैर-किसानों ने किया था।

कथन (II) : गंगानगर क्षेत्र के आंदोलन का नेतृत्व एक कम्युनिस्ट नेता वाई. एन. हांडा के द्वारा किया गया।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।

139. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है –

(a) आप यहाँ बैठो।, (b) मैंने यह कहानी पढ़ी है।, (c) वह वाराणसी से वापस लौट आया।, (d) वह अनेक काम करता है।, (e) यह तो मेरा पुस्तक है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल b और d
  • (ब) केवल a और c
  • (स) केवल c और e
  • (द) केवल a और e
उत्तर- (अ) केवल b और d

140. संविधान के किस अनुच्छेद से हिंदी भाषा के विकास एवं प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश प्राप्त होता है ?

  • (अ) अनुच्छेद 243
  • (ब) अनुच्छेद 351
  • (स) अनुच्छेद 281
  • (द) अनुच्छेद 363
उत्तर- (ब) अनुच्छेद 351

141. C, A और B की माता है। यदि D, B का पति है तो C का D से क्या संबंध है ?

  • (अ) बहन
  • (ब) मौसी/चाची
  • (स) माँ
  • (द) सास
उत्तर- (द) सास

142. किसी कूट भाषा में “FROZEN” को “OFAPSG” लिखा जाता है। तो उसी कूट भाषा में “MOLTEN” को कैसे लिखा जाएगा ?

  • (अ) OFUMPN
  • (ब) OFUPNM
  • (स) OFUPMN
  • (द) OFPUMN
उत्तर- (अ) OFUMPN

143. अजय ने अपना कार्यालय छोड़ा और पूर्व दिशा में 5 किमी चला, फिर वह बाईं तरफ मुड़ा और अपने घर पहुंचने के लिए 12 किमी चला। राकेश जो उसी कार्यालय में काम करता है, ने अपना कार्यालय छोड़ा और पश्चिम दिशा में 5 किमी चला और फिर वह बाईं दिशा में मुड़ा और अपने घर पहुंचने के लिए 12 किमी चला। अजय और राकेश के घर के बीच की न्यूनतम दूरी क्या है ?

  • (अ) 34 किमी
  • (ब) 26 किमी
  • (स) 24 किमी
  • (द) 17 किमी
उत्तर- (ब) 26 किमी

144. मानव ABO रुधिर वर्गों के कितने जीन प्ररूप (जीनोटाइप) संभव हैं ?

  • (अ) 4
  • (ब) 6
  • (स) 3
  • (द) 8
उत्तर- (ब) 6

145. दो एक दूसरे के लम्बवत समतल दर्पण के बीच एक पैन को रखा जाता है। पैन की निर्मित प्रतिबिंबों की संख्या है :

  • (अ) 4
  • (ब) 2
  • (स) 3
  • (द) 5
उत्तर- (स) 3

146. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : फ्यूज को, परिपथ में, उपकरण के समानांतर रखा जाता है।

कथन (II) : विद्युत परिपथ में, उपयोग होने वाला फ्यूज उपकरणों में से उच्च विद्युत धारा को प्रवाहित करके उनकी सुरक्षा करता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।
  • (ब) कथन I और II दोनों असत्य हैं।
  • (स) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
  • (द) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
उत्तर- (ब) कथन I और II दोनों असत्य हैं।

147. निम्नलिखित में से कौन सी असंस्तरी मृदा समूह है ?

  • (अ) लेटेराइट मिट्टी
  • (ब) अम्लीय मिट्टी
  • (स) शैल मृदा
  • (द) टुन्ड्रा मृदा
उत्तर- (स) शैल मृदा

148. निम्नलिखित में से कौन सी ताजा पानी की झील है ?

  • (अ) सांभर
  • (ब) उदेई सागर
  • (स) डिडवाना
  • (द) पचपदरा
उत्तर- (ब) उदेई सागर

149. निम्नलिखित में से कौन से राज्य में राजाजी टाईगर रिज़र्व स्थित है ?

  • (अ) उत्तराखंड
  • (ब) राजस्थान
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर- (अ) उत्तराखंड

150. सारिस्का नेशनल पार्क मुख्यतः किसके लिए प्रसिद्ध है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) रॉयल बंगाल टाइगर
  • (ब) ऐशियाटीक लायन
  • (स) इण्डियन लेपर्ड
  • (द) साइबेरियन क्रेन
उत्तर- (अ) रॉयल बंगाल टाइगर

Leave a Comment

error: Content is protected !!