राजस्थान CET (स्नातक स्तर) हल प्रश्न पत्र, 2024 (28-09-2024) चतुर्थ चरण

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर), 2024/
राजस्थान CET (स्नातक स्तर), 2024
परीक्षा तिथि28-09-2024
परीक्षा चरणचतुर्थ चरण (शाम की पारी)
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि20-11-2024
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि13-02-2025
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक300
ऋणात्मक अंकनऋणात्मक अंक लागू नहीं है।
समय03:00 घण्टे

नोट :- यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-

  1. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास।
  2. राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।
  3. भारत का भूगोल।
  4. राजस्थान का भूगोल।
  5. राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था।
  6. भारत की अर्थव्यवस्था।
  7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
  8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
  9. तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता।
  10. Language Knowledge : सामान्य हिन्दी
  11. Language Knowledge : General English
  12. कम्प्यूटर का ज्ञान।
  13. समसामयिक घटनाएं।

1. धौलपुर कंबाइंड साइकिल पावर स्टेशन निम्नलिखित में से किसके द्वारा संचालित है ?

  • (अ) नेवेली लिग्नाइट निगम भारत लिमिटेड
  • (ब) राजस्थान राज्य खदान और खनिज़ लिमिटेड
  • (स) राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
  • (द) अदानी पावर कवाई
उत्तर- (स) राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड

2. ब्रिटेन द्वारा भारत में किस प्रथम महिला को उच्चायुक्त नियुक्त किया गया ?

  • (अ) लिली गुनासेकर
  • (ब) गिल एटकिंसन
  • (स) एलिसिया हरबर्ट
  • (द) लिंडी कैमरून
उत्तर- (द) लिंडी कैमरून

3. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री विदेश नीति के उद्देश्यों को गुटनिरपेक्षता नीति के माध्यम से हासिल करना चाहते थे।

कथन (II) : गुटनिरपेक्षता की नीति के बारे में अन्य विकासशील देशों को सहमत कराने के लिए भारत ने कभी भी प्रयास नहीं किया।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (स) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (द) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
उत्तर- (द) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।

4. ‘धरती धोरां रि’ गाने के गीतकार (लेखक) कौन हैं ?

  • (अ) कन्हैयालाल सेठिया
  • (ब) विजयदान डेथा
  • (स) अल्लाह जिलाई बाई
  • (द) गावरी देवी
उत्तर- (अ) कन्हैयालाल सेठिया

5. निम्नलिखित में से कौन सा कम्प्यूटर नेटवर्क का एक प्रकार है ?

  • (अ) आर आई एन जी (RING)
  • (ब) बी यू एस (BUS)
  • (स) एस टी ए आर (STAR)
  • (द) पी ए एन (PAN)
उत्तर- (द) पी ए एन (PAN)

6. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : वीर सावरकर ने ‘मित्र मेला’, नामक संगठन बनाया और बंगाल विभाजन के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर विदेशी कपड़ों की होली जलायी।

कथन (II) : ब्रिटिश सरकार ने वीर सावरकर की पुस्तक, ‘द इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस’ के प्रकाशन से पहले ही उस पर प्रतिबंध लगा दिया।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I असत्य है लेकिन कथन II सत्य है।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
  • (स) कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
  • (द) कथन I सत्य है लेकिन कथन II असत्य है।
उत्तर- (ब) कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।

7. A, B, C, D, E, F, G और H आठ मित्र, एक वृत्त के चारों ओर केन्द्र की तरफ मुँह किए बैठे हैं, आवश्यक रूप से इसी क्रम में नहीं। H, A के ठीक बाईं ओर है लेकिन H, E या D के बगल में नहीं है। F, B के ठीक दाईं ओर है और G का पड़ोसी E है। C, E और F के मध्य है। तब G की स्थिति क्या है ?

  • (अ) D के ठीक दाईं ओर
  • (ब) F के दाईं ओर से दूसरा
  • (स) F के दाईं ओर से तीसरा
  • (द) A के ठीक दाईं ओर
उत्तर- (स) F के दाईं ओर से तीसरा

8. राजस्थानी भाषा में उपलब्ध कविता में संतों के जीवन वृत्तांत को क्या कहा जाता है ?

  • (अ) परची
  • (ब) वात
  • (स) झमाल
  • (द) झूटना
उत्तर- (अ) परची

9. ‘ताड़ी विरोधी आंदोलन’, आंध्र प्रदेश में __________ के विरुद्ध आन्दोलन था। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) उद्योग
  • (ब) किसानों की दयनीय दशा
  • (स) शराबीपन
  • (द) कृषि
उत्तर- (स) शराबीपन

10. सीकर के इलाके में कौन सा स्थान गोटा उद्योग हेतु प्रसिद्ध है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) निचवा
  • (ब) खूर
  • (स) पिपराली
  • (द) खानडेला
उत्तर- (द) खानडेला

11. महिंद्रा वर्ल्ड सिटी राजस्थान के निम्न में से किस शहर में स्थित है ?

  • (अ) उदयपुर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) जोधपुर
  • (द) जयपुर
उत्तर- (द) जयपुर

12. What is the most appropriate synonym of word “Sociable” ?

  • (अ) Inhospitable
  • (ब) Bankrupt
  • (स) Snob
  • (द) Friendly
उत्तर- (द) Friendly

13. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : मत्स्य पालन केवल स्वच्छ जल पारितंत्र (इकोसिस्टम) में हो सकता है।

कथन (II) : मछली हमारे खाने के लिए पशु प्रोटीन का एक सस्ता स्त्रोत है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (स) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (द) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
उत्तर- (अ) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।

14. पासाम्मेंटस्, ऑर्थेंट्स और फ्लूएंट निम्नलिखित में से किस मिट्टी के प्रकार के उपवर्ग हैं ?

  • (अ) अल्फिसोल्स
  • (ब) एंटिसोल्स
  • (स) इन्सेप्टिसोल्स
  • (द) वर्टिसोल्स
उत्तर- (ब) एंटिसोल्स

15. भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.एस.टी.) 2007 में कहाँ पर स्थापित किया गया था ?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) चेन्नई
  • (स) तिरुवनंतपुरम
  • (द) विशाखापट्टनम
उत्तर- (स) तिरुवनंतपुरम

16. स्वर संधि के मुख्य भेद कितने होते हैं ?

  • (अ) सात
  • (ब) चार
  • (स) पाँच
  • (द) छह
उत्तर- (स) पाँच

17. ‘घर का जोगी जोगड़ा, आन गाँव का सिद्ध’, लोकोक्ति का अर्थ है :

  • (अ) गुण के विरुद्ध नाम होना।
  • (ब) निकट का गुणी व्यक्ति कम सम्मान पाता है, पर दूर का अधिक।
  • (स) उच्च और साधारण की तुलना कैसी।
  • (द) काम न जानना और बहाना बनाना।
उत्तर- (ब) निकट का गुणी व्यक्ति कम सम्मान पाता है, पर दूर का अधिक।

18. ’41वें लोकमान्य तिलक’ पुरस्कार के लिए किसे चुना गया ?

  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) डॉ. के. सिवान
  • (स) डॉ. मयीलसामी अन्नादुरै
  • (द) अमित शाह
उत्तर- (अ) नरेंद्र मोदी

19. इनमें से कौन-सा चिह्न अर्द्ध विराम के लिए प्रयुक्त होता है ?

  • (अ) –
  • (ब) ;
  • (स) :
  • (द) ,
उत्तर- (ब) ;

20. यदि B = 25 है, SON = 33, तब PEN दिए गए विकल्पों में से किसके बराबर है ?

  • (अ) 49
  • (ब) 35
  • (स) 33
  • (द) 46
उत्तर- (द) 46

21. पेरिस्कोप किसके सिद्धांत पर कार्य करता है ?

  • (अ) प्रकाश प्रक्रीर्णन
  • (ब) प्रकाश अपवर्तन
  • (स) प्रकाश परावर्तन
  • (द) प्रकाश विवर्तन
उत्तर- (स) प्रकाश परावर्तन

22. निम्नलिखित में से किस स्थान पर ‘क्रिटिकल मिनरल सम्मिट, 2024’ आयोजित हुई ?

  • (अ) भोपाल
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) सूरत
  • (द) धनबाद
उत्तर- (ब) नई दिल्ली

23. एक स्कूल में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 5 : 6 है। यदि लड़कों और लड़कियों की संख्या में क्रमशः 20% और 30% की वार्षिक वृद्धि होती है, तो एक वर्ष के बाद नया अनुपात क्या होगा ?

  • (अ) 11 : 17
  • (ब) 10 : 11
  • (स) 10 : 13
  • (द) 11 : 13
उत्तर- (स) 10 : 13

24. निम्नलिखित में से किस व्यापार नीति ने MEIS- भारत से वस्तु निर्यात योजना शुरू की ?

  • (अ) विदेश व्यापार नीति, 2021-2024
  • (ब) विदेश व्यापार नीति, 2004-2009
  • (स) विदेश व्यापार नीति, 1991
  • (द) विदेश व्यापार नीति, 2015-2020
उत्तर- (द) विदेश व्यापार नीति, 2015-2020

25. भारतीय वित्तीय प्रणाली में निम्न में से एस एल आर (SLR) का पूर्ण रूप है :

  • (अ) वैधानिक तरलता अनुपात
  • (ब) राज्य तरलता अनुपात
  • (स) राज्य उदार अनुपात
  • (द) वैधानिक न्यून अनुपात
उत्तर- (अ) वैधानिक तरलता अनुपात

26. बाइनरी कोड एडिशन (BCD) संयोजन की गणना करें :

2 + 3 = ? .

  • (अ) 1111
  • (ब) 0000
  • (स) 0101
  • (द) 1000
उत्तर- (स) 0101

27. निम्नलिखित में से, स्वाधीन भारत की, कौन सी तात्कालिक प्रमुख चुनौती नहीं थी ?

  • (अ) अंगीकृत प्रतिनिधित्व लोकतंत्र
  • (ब) औद्योगिक विकास की दर को तेज करना
  • (स) एक राष्ट्र को आकार देना जो एकता के सूत्र में बँधा हुआ था
  • (द) समाज का विकास
उत्तर- (स) एक राष्ट्र को आकार देना जो एकता के सूत्र में बँधा हुआ था

28. विशाखापट्टनम औद्योगिक क्षेत्र किस प्रकार के उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) जहाज निर्माण
  • (ब) लौह-इस्पात
  • (स) ऑटोमोबाइल
  • (द) इंजीनियरिंग
उत्तर- (अ) जहाज निर्माण

29. राजस्थान राज्य का पूर्ण एकीकरण कब हुआ ?

  • (अ) 30 नवंबर, 1959
  • (ब) 1 नवंबर, 1956
  • (स) 30 नवंबर, 1957
  • (द) 1 नवंबर, 1958
उत्तर- (ब) 1 नवंबर, 1956

30. यदि ‘<‘ घटा है, ‘>’ जोड़ है, ‘=’ गुणा है और ‘$’ भाग है तो

31 > 81 $ 9 < 7 का मान होगा :

  • (अ) 41
  • (ब) 31
  • (स) 33
  • (द) 37
उत्तर- (स) 33

31. एक गोले का व्यास 9 सेमी है। इसे पिघलाकर एक 4 मिमी व्यास के तार में खींचा जाता है, तार की लंबाई होगी :

  • (अ) 3123\tfrac{1}{3}cm
  • (ब) 1066\tfrac{2}{3}cm
  • (स) 4266\tfrac{2}{3}cm
  • (द) 2133\tfrac{1}{3}cm
उत्तर- (द) 2133\tfrac{1}{3}cm

32. निम्नलिखित पर्यटन केंद्रों में से कौन-सा अजमेर के पास स्थित नहीं है ?

  • (अ) गुलाब बाग
  • (ब) तारागढ़ किला
  • (स) दौलत बाग
  • (द) अनासागर
उत्तर- (अ) गुलाब बाग

33. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : दादूदयाल (राजस्थान के कबीर) का जन्म अलवर के धोलीदुब/ दोलीदुब गाँव में 1542 ई. में फाल्गुन शुक्ल नवमी को हुआ था।

कथन (II) : दादू ने सामान्य भाषा (साधुक्कडी) में ब्रह्म, जीव, जगत और मोक्ष पर अपने उपदेश दिए।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (स) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (द) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
उत्तर- (अ) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।

34. दिए गए प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है, फिर दोनों निष्कर्ष पर एक साथ विचार करें और निर्णय लें कि उनमें से कौन तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन : भारत की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वनों पर निर्भर करती है।

निष्कर्ष :

(I) अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भारत को केवल अपने वनों का रखरखाव करना है।

(II) पेड़ों का परिरक्षण, भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए किया जाना चाहिए।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।

  • (अ) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
  • (ब) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
  • (स) ना तो I और ना ही II अनुसरण करता है।
  • (द) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
उत्तर- (अ) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

35. जब राज्यों में संवैधानिक तंत्र की विफलता के कारण आपातकाल घोषित किया जाता है। यह किस अनुच्छेद से होता है ?

  • (अ) अनुच्छेद 360
  • (ब) अनुच्छेद 350
  • (स) अनुच्छेद 352
  • (द) अनुच्छेद 356
उत्तर- (द) अनुच्छेद 356

36. अंकुर ने 8,000 रुपये साधारण ब्याज पर जमा किए जो कि 3 वर्ष बाद 9,200 रुपये हो गए। यदि वार्षिक ब्याज 3% अधिक होता तो कितनी राशि प्राप्त होगी ?

  • (अ) रु. 10,000
  • (ब) रु. 9,900
  • (स) रु. 9,800
  • (द) रु. 9,920
उत्तर- (द) रु. 9,920

37. निम्नलिखित में से कौन-सा बिटवाइज़ ऑपरेटर नहीं है ?

  • (अ) <<
  • (ब) .
  • (स) &
  • (द) >>
उत्तर- (ब) .

38. कम्प्यूटर में आँकड़ों की सबसे छोटी ईकाई __________ है।

  • (अ) बिट
  • (ब) निबल
  • (स) के बी (KB)
  • (द) बाईट
उत्तर- (अ) बिट

39. संकोश पनबिजली परियोजना किन दो देशों के बीच का संयुक्त उद्यम है ?

  • (अ) भारत और भूटान
  • (ब) भारत और नेपाल
  • (स) भारत और चीन
  • (द) नेपाल और भूटान
उत्तर- (अ) भारत और भूटान

40. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (स्मारक)सूची-II (स्थान)
(a) जसवंत सिंह का थड़ा(I) जैसलमेर
(b) शासकों और पालीवालों की छत्रियाँ(II) बूंदी
(c) चौरासी खंभों की छतरी(III) अलवर
(d) फतेह गुम्बद(IV) जोधपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) a-III, b-II, c-I, d-IV
  • (ब) a-II, b-IV, c-III, d-I
  • (स) a-I, b-III, c-IV, d-II
  • (द) a-IV, b-I, c-II, d-III
उत्तर- (द) a-IV, b-I, c-II, d-III

41. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मानसून से राजस्थान में वर्षा होती है।

कथन (II) : बंगाल की खाड़ी का मानसून राजस्थान में बिना अधिक वर्षा किए गुजरता है, क्योंकि इसके गुजरने के मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (स) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (द) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
उत्तर- (द) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।

42. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : ‘ह’ वर्ण का उच्चारण स्थान कंठ हैं।

कथन (II) : ‘ऋ’ तथा ‘ठ’ दोनों वर्णों का उच्चारण स्थान मूर्धा है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
  • (ब) कथन I और II दोनों सत्य हैं।
  • (स) कथन I और II दोनों असत्य हैं।
  • (द) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
उत्तर- (ब) कथन I और II दोनों सत्य हैं।

43. निम्नलिखित में से कौन अंतर राज्य परिषद एवं नीति आयोग की शासकीय परिषद (गवर्निंग काउंसिल) दोनों का सदस्य होता है ?

  • (अ) लोकसभा का अध्यक्ष
  • (ब) राष्ट्रपति
  • (स) राज्यों के मुख्य मंत्री
  • (द) राज्यपाल
उत्तर- (स) राज्यों के मुख्य मंत्री

44. भारतीय संघ के मंत्री मंडल के सदस्य सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होते हैं ?

  • (अ) लोकसभा
  • (ब) राष्ट्रपति
  • (स) प्रधानमंत्री
  • (द) राज्यसभा
उत्तर- (अ) लोकसभा

45. निम्नलिखित में से कौन सा एम.एस.-वर्ड में पैराग्राफ का संरेखण नहीं है ?

  • (अ) पूर्व संरेखण
  • (ब) बायाँ संरेखण
  • (स) दायाँ संरेखण
  • (द) जस्टिफाई
उत्तर- (अ) पूर्व संरेखण

46. भारतीय संविधान में ‘राजभाषा’ शब्द का प्रयोग किस अर्थ में किया गया है ?

  • (अ) किसी विशिष्ट राज्य में प्रयुक्त भाषा के रूप में
  • (ब) जनभाषा के रूप में
  • (स) सम्पर्क भाषा के रूप में
  • (द) सरकारी कामकाज के लिए प्रयुक्त भाषा के रूप में
उत्तर- (द) सरकारी कामकाज के लिए प्रयुक्त भाषा के रूप में

47. Choose the most appropriate preposition from below in the sentence :

India is beset ________ many problems these days.

  • (अ) on
  • (ब) of
  • (स) to
  • (द) with
उत्तर- (द) with

48. न्यायपालिका द्वारा नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण में निश्चयात्मक भूमिका और विधायी एवं कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार में हस्तक्षेप के द्वारा समाज में न्याय के संवर्धन को क्या कहा जाता है ?

  • (अ) आरंभिक अधिकारिता
  • (ब) न्यायिक सक्रियतावाद
  • (स) न्यायिक पुनरीक्षण
  • (द) अपीलीय अधिकारिता
उत्तर- (ब) न्यायिक सक्रियतावाद

49. भारत में वित्तीय प्रणाली पर बनी समिति के अध्यक्ष कौन थे, जिन्होंने परिसंपत्ति के पुनर्निर्माण कोष (ए.आर.एफ.) की स्थापना की सिफारिश की थी ?

  • (अ) श्री. एम. नरसिम्हा
  • (ब) डॉ. मनमोहन सिंह
  • (स) श्री. पी. चिदंबरम
  • (द) श्री. प्रणब मुखर्जी
उत्तर- (अ) श्री. एम. नरसिम्हा

Read the passage and answer the questions that follow :

In an often-overwhelming world, staying sane means learning to remember and allowing to forget. Phones, wallets, sunglasses, keys, a box of cornflakes, even a ukulele and, once, a gate valve. These are among the things that passengers have forgotten in cabs in 2023, according to Uber India’s annual ‘Lost and Found Index’. Further insights suggest that Delhi is the most forgetful city in India, that people are most prone to absentmindedness in the evening-from 7 pm to 9 pm – and that the festive days around Diwali tend to make people more distracted than any other time of the year. No doubt this information is amusing, and even useful- one could, for example, learn to be vigilant about one’s belongings during the weary, post-work cab ride home. But the real lesson here is that forgetfulness is inevitable.

In Remember : The Science of Memory and the Aft of Forgetting, the American neuroscientist Lisa Genova explains that “a finely orchestrated balancing act between data storage and data disposal” is key to a well-functioning memory system. In other words, as much as remembering – to turn off the gas, your child’s smile when you return from work or that the deadline for filing tax returns is close- is necessary, so is forgetting- your score in Class X boards, the heartbreak of an early love or the time a colleague slighted you. In their own way, both help maintain sanity in an often- overwhelming world. Consider the condition of the titular character in Jorge Luis Borges’s story ‘Funes the Memorious’ whose prodigious memory forced him to note the progress of decay, corruption, fatigue and death and doomed him to be “the solitary and lucid spectator of ……. an intolerably precise world”.

50. According to Lisa Genova, remembering and forgetting data from your memory is necessary because :

  • (अ) it can make the person happy and contented
  • (ब) forgetfulness in inevitable
  • (स) this can make the person insane
  • (द) it helps maintain sanity
उत्तर- (द) it helps maintain sanity

51. The main idea in the write-up is :

  • (अ) Making us learn that forgetfulness is inevitable.
  • (ब) Urging us to remember the things
  • (स) Allowing us to be forgetful
  • (द) Asking us to be more vigilant
उत्तर- (अ) Making us learn that forgetfulness is inevitable.

52. The key to a well-functioning memory system is __________ .

  • (अ) to note the progress of decay, fatigue and death.
  • (ब) very important to survive in an overwhelming world.
  • (स) balancing data storage and data disposal.
  • (द) reminding to pay taxes, and forget heartbreaks.
उत्तर- (स) balancing data storage and data disposal.

53. Word ‘precise’ means : (Choose the most appropriate option from below)

  • (अ) Estimate
  • (ब) Vague
  • (स) Abstract
  • (द) Specific
उत्तर- (द) Specific

54. मानव जाति में कितने जोड़े कायिक गुणसूत्र (ऑटोसोम्स) होते हैं ?

  • (अ) 46
  • (ब) 23
  • (स) 22
  • (द) 21
उत्तर- (स) 22

55. पैंगोंग त्सो और त्सो मोरिरी झीलें हिमालय के किस क्षेत्र में स्थित हैं ?

  • (अ) दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय
  • (ब) अरुणाचल हिमालय
  • (स) हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय
  • (द) कश्मीर हिमालय
उत्तर- (द) कश्मीर हिमालय

56. दर्राह गेम अभयारण्य को ________ के रूप में परिवर्तित किया गया।

  • (अ) मुकुंदरा नेशनल पार्क
  • (ब) केवलादेव “घाना” नेशनल पार्क
  • (स) डेजर्ट नेशनल पार्क
  • (द) सरिस्का नेशनल पार्क
उत्तर- (अ) मुकुंदरा नेशनल पार्क

57. इनमें से कौन से व्यंजन संधि के उदाहरण हैं ?

(a) उल्लास, (b) अन्वय, (c) अहंकार, (d) निष्फल, (e) उद्धार

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल b, d और e
  • (ब) केवल a, b और c
  • (स) केवल a, c और e
  • (द) केवल c, d और e
उत्तर- (स) केवल a, c और e

58. उस चित्र को चुनें जो दूसरों से भिन्न है।

CET 2024 7 H
उत्तर- (ब)

59. एक समान मोटाई की लोहे की छड़ जिसकी लंबाई 5.6 मीटर है का भार 2.4 कि.ग्रा. है, तो 5 समान मोटाई की लोहे की छड़ों का भार क्या होगा, यदि प्रत्येक छड़ की लंबाई 8.4 मीटर है ?

  • (अ) 18 कि.ग्रा.
  • (ब) 15 कि.ग्रा.
  • (स) 16 कि.ग्रा.
  • (द) 25 कि.ग्रा.
उत्तर- (अ) 18 कि.ग्रा.

60. Choose the most appropriate articles for the sentence given below :

But mine is not _______ typical story. In my story ______ Scotsman is generous, _______ Irishman is logical and _______ Englishman is romantic. Oh, if it’s _______ fantastic story I’ll listen with _______ pleasure.

  • (अ) _____; the, an, an; a, ______
  • (ब) a ; a, an, an; a, ______
  • (स) a ; the, the, the; _____ _____
  • (द) a ; the, the, the; a, _____
उत्तर- (द) a ; the, the, the; a, _____

61. यदि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में एक छात्र द्वारा प्राप्त कुल अंक, विज्ञान और गणित में प्राप्त अंकों से 140 अधिक हैं, तो सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में उसके प्राप्त अंकों का औसत क्या है ?

  • (अ) 50
  • (ब) 75
  • (स) 70
  • (द) 60
उत्तर- (स) 70

62. परिसंपत्ति पुनर्निर्माण निधि (ARF) की स्थापना _________ की गई थी। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) वाणिज्यिक बैंकों के प्रबंधन में भारतीय रिज़र्व बैंक की सहायता करने के लिए
  • (ब) राष्ट्रीयकृत बैंकों और विकास वित्त संस्थानों के खराब और संदिग्ध ऋणों को अपने नियंत्रण में लेने के लिए
  • (स) वाणिज्यिक बैंकों को कम दरों पर वित्त प्रदान करने के लिए
  • (द) विकास वित्त संस्थानों को कम दरों पर वित्तपोषित करने के लिए
उत्तर- (ब) राष्ट्रीयकृत बैंकों और विकास वित्त संस्थानों के खराब और संदिग्ध ऋणों को अपने नियंत्रण में लेने के लिए

63. एक सर्किट में तीन प्रतिरोध 3Ω, 4Ω एवं 5Ω शृंखला में जुड़े हुए हैं जिसमें एक 6V की बैटरी भी जुड़ी है। ऐसी स्थिति में निम्नलिखित में से कौन से विकल्प सही है ?

(a) सभी प्रतिरोधों में विभवान्तर समान है।

(b) प्रत्येक प्रतिरोध में विद्युत धारा समान है।

(c) सभी प्रतिरोध का समतुल्य प्रतिरोध 12Ω है।

(d) सर्किट में विद्युत धारा प्रवाह 0.5 A है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) a, b, c और d
  • (ब) केवल a और b
  • (स) केवल c और d
  • (द) केवल b, c और d
उत्तर- (द) केवल b, c और d

64. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने मार्च 1927 में हिंदू जाति की प्रतिगामी प्रथाओं को चुनौती देने हेतु महाड सत्याग्रह का नेतृत्व किया।

कथन (II) : डॉ. अम्बेडकर ने 1924 में सरकार के समक्ष दलितों की कठिनाइयों और शिकायतों को उजागर करने हेतु बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना की।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (स) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (द) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
उत्तर- (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।

65. निम्नलिखित में से कौन सा उद्योग राजस्थान के कृषि आधारित उद्योग पर आधारित नहीं है ?

  • (अ) कपड़ा उद्योग
  • (ब) रबड़ उद्योग
  • (स) चमड़ा उद्योग
  • (द) सीमेंट उद्योग
उत्तर- (द) सीमेंट उद्योग

66. निम्नलिखित में से किसने भारतीय संविधान सभा में ‘उद्देश्य संकल्प’ प्रस्तुत किया ?

  • (अ) जवाहर लाल नेहरू
  • (ब) बी. एन. राव
  • (स) राजेंद्र प्रसाद
  • (द) बी. आर. अम्बेडकर
उत्तर- (अ) जवाहर लाल नेहरू

67. निम्नलिखित में से किस शोध में ‘CAZRI’ संस्थान मुख्य रूप से शामिल है ?

  • (अ) खनिजों का खनन
  • (ब) शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में टिकाऊ कृषि प्रणाली
  • (स) रेगिस्तान में पशुपालन
  • (द) भूमि सुधार
उत्तर- (ब) शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में टिकाऊ कृषि प्रणाली

68. राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा बांध जलविद्युत शक्ति का उत्पादन करता है ?

  • (अ) स्वरूप सागर बांध
  • (ब) माही बजाज सागर बांध
  • (स) मेजा बांध
  • (द) जवई बांध
उत्तर- (ब) माही बजाज सागर बांध

69. भारतीय पुनर्जागरण का जनक किसे कहा गया है ?

  • (अ) केशब चंद्र सेन
  • (ब) देबेन्द्र नाथ टैगोर
  • (स) रवींद्र नाथ टैगोर
  • (द) राजा राम मोहन राय
उत्तर- (द) राजा राम मोहन राय

70. From the options below, choose the most appropriate meaning of the underlined idiom in the given sentence :

Laila’s feelings “down in the dumps” is a temporary phase.

  • (अ) Feeling very sad
  • (ब) Poverty
  • (स) Malnutrition
  • (द) Feeling elated
उत्तर- (अ) Feeling very sad

71. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : फॉस्फेट की चट्टानें अधिकांशतः सुपरफॉस्फेट के निर्माण में प्रयोग की जाती हैं, जो कि फसलों, फलों और फूलों के पोषण में प्रयोग होती हैं।

कथन (II) : फॉस्फेट चट्टानें मैटॉन, करबारिया-का-गुरहा, कानपुर, डाकन कोटरा और नीमच पहाड़ियों में स्थित है। ये सभी उदयपुर और जैसलमेर इलाकों के पास प्री-कैम्ब्रियन युग की अरावली संरचना है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (स) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (द) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
उत्तर- (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।

72. मुर्गी-दानों में यह शामिल होते हैं : (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) केवल गाढ़ा चारा और मक्का
  • (ब) केवल मोटा और गाढ़ा चारा
  • (स) केवल मक्का और जौ मिश्रित
  • (द) मक्का, जौ, बाजरा इत्यादि
उत्तर- (द) मक्का, जौ, बाजरा इत्यादि

73. 2022-23 के दौरान किस भारतीय राज्य में उच्चतम पवन क्षमता (विंड कैपेसिटि) दर्ज की गई ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) तमिलनाडु
  • (ब) कर्नाटक
  • (स) गुजरात
  • (द) राजस्थान
उत्तर- (द) राजस्थान

74. विश्व में सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ?

  • (अ) आर्कटिक महासागर
  • (ब) प्रशांत महासागर
  • (स) हिंद महासागर
  • (द) अटलांटिक महासागर
उत्तर- (ब) प्रशांत महासागर

75. वर्तनी की दृष्टि से इनमें से कौन-सा शब्द शुद्ध है ?

  • (अ) कुमुदिनि
  • (ब) कुमुदनी
  • (स) कुमुदिनी
  • (द) कुमुदीनी
उत्तर- (स) कुमुदिनी

76. गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के सह-संस्थापक थे :

  • (अ) सी. राजगोपालाचारी
  • (ब) जवाहर लाल नेहरू
  • (स) महात्मा गाँधी
  • (द) सरदार पटेल
उत्तर- (ब) जवाहर लाल नेहरू

77. गर्भपात को एक संवैधानिक अधिकार बनाने वाला विश्व का कौन सा प्रथम देश बना ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) मलेशिया
  • (ब) पोलैंड
  • (स) फ्रांस
  • (द) हॉलैंड
उत्तर- (स) फ्रांस

78. निम्नलिखित में से किस बैंक को भारत में बैंकर्स बैंक के नाम से जाना जाता है ?

  • (अ) इंडियन ओवरसीज बैंक
  • (ब) पंजाब नेशनल बैंक
  • (स) भारतीय स्टेट बैंक
  • (द) भारतीय रिज़र्व बैंक
उत्तर- (द) भारतीय रिज़र्व बैंक

79. राखा कॉपर खदान कहाँ स्थित है ?

  • (अ) मध्य प्रदेश
  • (ब) राजस्थान
  • (स) झारखंड
  • (द) ओडिशा
उत्तर- (स) झारखंड

80. निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन ने भारत में पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा और सुरक्षा प्रदान की ?

  • (अ) 75वां
  • (ब) 72वां
  • (स) 73वां
  • (द) 74वां
उत्तर- (स) 73वां

81. निम्नलिखित प्रश्न में प्रत्येक संख्या का समूह, एक समान क्रम का अनुसरण करता है, तब लुप्त संख्या (?) ज्ञात कीजिए।

CET 2024 8
  • (अ) 8
  • (ब) 13
  • (स) 11
  • (द) 19
उत्तर- (अ) 8

82. इनमें से कौन सा विसर्ग संधि का उदाहरण नहीं है ?

  • (अ) नीरस
  • (ब) निश्चय
  • (स) दुष्कर
  • (द) उन्नति
उत्तर- (द) उन्नति

83. निम्नलिखित में से कौन से लौह-अयस्क को आयरन-कार्बोनेट के रूप में जाना जाता है ?

  • (अ) लाइमोनाइट
  • (ब) हैमेटाइट
  • (स) सिडेराइट
  • (द) मैग्नेटाइट
उत्तर- (स) सिडेराइट

84. वर्तमान में राजस्थान मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन हैं ?

  • (अ) न्यायमूर्ति गंगा राम मूलचंदानी
  • (ब) न्यायमूर्ति एन. के. जैन
  • (स) न्यायमूर्ति श्री रामचंद्र सिंह झाला
  • (द) न्यायमूर्ति प्रकाश तातिया
उत्तर- (अ) न्यायमूर्ति गंगा राम मूलचंदानीस

85. निम्नलिखित में से कौन सा वृक्ष हिमालयन क्षेत्र में वन की आग को रोकने में सहायक हो सकता है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) तेन्दू
  • (ब) माहू
  • (स) रोहडोडेंड्रान
  • (द) चीड़ पाइन
उत्तर- (स) रोहडोडेंड्रान

86. ‘ऑपरेशन फ्लड’ का संबंध है :

  • (अ) लाल क्रांति से
  • (ब) हरित क्रांति से
  • (स) श्वेत क्रांति से
  • (द) नीली क्रांति से
उत्तर- (स) श्वेत क्रांति से

87. राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना किस वर्ष हुई ?

  • (अ) 1951
  • (ब) 1948
  • (स) 1949
  • (द) 1950
उत्तर- (स) 1949

88. Choose the most appropriate indirect form of the given sentence :

“Wait for me at the bridge”, said Rahim.

  • (अ) Rahim requested her to keep waiting for him at the bridge.
  • (ब) Rahim told her to wait for him at the bridge.
  • (स) Rahim asked to wait her at the bridge.
  • (द) Rahim said that you have to wait for me at the bridge.
उत्तर- (ब) Rahim told her to wait for him at the bridge.

89. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यटन केंद्र बाड़मेर के पास स्थित है ?

  • (अ) सम के रेते की टीले
  • (ब) किराडू मंदिर
  • (स) शेरगढ़ किला
  • (द) नातानीयौं की हवेली
उत्तर- (ब) किराडू मंदिर

90. निम्न में से किस राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता सबसे अधिक है ?

  • (अ) केरल
  • (ब) राजस्थान
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) कर्नाटक
उत्तर- (ब) राजस्थान

91. चाय किस देश की एक देशी फसल है ?

  • (अ) भारत
  • (ब) ब्रिटिश
  • (स) चीन
  • (द) श्रीलंका
उत्तर- (स) चीन

92. निम्नलिखित में से कौन सा इनपुट डिवाइस, वर्णअंकीय पूर्णांश (characters) और विशेष पूर्णांश (characters) को कम्प्यूटर में प्रवेश की अनुमति देता है ?

  • (अ) की-बोर्ड
  • (ब) माउस
  • (स) मॉनीटर
  • (द) प्रिंटर
उत्तर- (अ) की-बोर्ड

93. चंद्रमा के सतह पर चलने वाला पहला मानव :

  • (अ) सुनीता विलियम्स
  • (ब) यूरी गागरिन
  • (स) नील आर्मस्ट्रांग
  • (द) बज़ एल्ड्रिन
उत्तर- (स) नील आर्मस्ट्रांग

94. नीति आयोग के गठन के बाद से अब तक (जुलाई, 2024) कितने व्यक्ति इसके अध्यक्ष पद पर आसीन हुए हैं ?

  • (अ) 1
  • (ब) 5
  • (स) 4
  • (द) 2
उत्तर- (अ) 1

95. निम्नलिखित में से किस बैंक का मूल नाम इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया था ?

  • (अ) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • (ब) भारतीय रिज़र्व बैंक
  • (स) भारतीय स्टेट बैंक
  • (द) पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर- (स) भारतीय स्टेट बैंक

96. 73वें संविधान संशोधन, 1992 से संविधान में कौन-सी अनुसूची जोड़ी गई ?

  • (अ) 11वीं
  • (ब) 6वीं
  • (स) 7वीं
  • (द) 9वीं
उत्तर- (अ) 11वीं

97. कम्प्यूटर में सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) का मुख्य कार्य क्या है ?

  • (अ) आँकड़ों का प्रसंस्करण करना
  • (ब) आँकड़ों को प्रदर्शित करना
  • (स) आँकड़ों को सम्प्रेषित करना
  • (द) आँकड़ों को संग्रहित करना
उत्तर- (अ) आँकड़ों का प्रसंस्करण करना

98. किस महीने में कजली तीज का त्योहार बूंदी में मनाया जाता है ?

  • (अ) श्रावण
  • (ब) फाल्गुन
  • (स) भाद्रपद
  • (द) चैत्र
उत्तर- (स) भाद्रपद

99. Choose the most appropriate option for the passive form of the sentence below :

They rang the church bells as a flood warning

  • (अ) The church bells are ringing a flood warning.
  • (ब) The church bells were rung as a flood warning.
  • (स) As a flood warning, the church bells have been rung.
  • (द) The church bells are rung as a flood warning by them.
उत्तर- (ब) The church bells were rung as a flood warning.

100. विशेष आर्थिक क्षेत्र क्या है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) एक अनूठा क्षेत्र जो उच्च करों और शुल्कों के अधीन है।
  • (ब) भारत की राजधानी में कुछ संस्थाओं के लिए बनाया गया एक विशेष क्षेत्र।
  • (स) प्रति वर्ष 1 करोड़ या उससे अधिक आय वाले लोगों के लिए बनाया गया एक विशेष क्षेत्र।
  • (द) विकास का शुल्क मुक्त क्षेत्र और व्यापार, शुल्क और टैरिफ के उद्देश्य से विदेशी क्षेत्र माना जाता है।
उत्तर- (द) विकास का शुल्क मुक्त क्षेत्र और व्यापार, शुल्क और टैरिफ के उद्देश्य से विदेशी क्षेत्र माना जाता है।

101. निम्नलिखित में से किस जैव आरक्षित क्षेत्र का मुख्य जीव, ‘गोल्डन लंगूर’ है ?

  • (अ) मानस
  • (ब) सिम्लिपाल
  • (स) ग्रेट निकोबार
  • (द) नंदा देवी
उत्तर- (अ) मानस

102. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य मोलेसिस बेसिन के नाम से जाना जाता है ?

  • (अ) त्रिपुरा
  • (ब) मणिपुर
  • (स) मिजोरम
  • (द) असम
उत्तर- (स) मिजोरम

103. हल्दीघाटी के युद्ध में मुगल सेना का मुख्य सेनापति कौन था ?

  • (अ) खुर्रम खान
  • (ब) हाकिम खान
  • (स) मेहमान सिंह
  • (द) मान सिंह
उत्तर- (द) मान सिंह

104. इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र शामिल नहीं था ?

  • (अ) बाड़मेर
  • (ब) गंगानगर
  • (स) हनुमानगढ़
  • (द) बीकानेर
उत्तर- (अ) बाड़मेर

105. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों से अजमेर राजनीतिक जागरूकता और सामाजिक-आर्थिक कार्यकलाप का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना गया था।

कथन (II) : सन् 1888, में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इलाहाबाद सत्र में अजमेर-मारवाड़ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (स) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (द) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
उत्तर- (ब) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।

106. निम्नलिखित में से कौन सा फाईल विस्तार एम.एस. पॉवरपॉइंट 365 प्रेजेन्टेशन पर लागू होता है, जब आप उसे डिफाल्ट से (सेव) सुरक्षित करते हैं ?

  • (अ) .xps
  • (ब) .pptx
  • (स) .xls
  • (द) .doc
उत्तर- (ब) .pptx

107. यदि किसी रेलगाड़ी के इंजन के पहिए की परिधि \frac{30}{7}मीटर है और वह 6 सेकण्ड में 7 चक्कर लगाती है, तो रेलगाड़ी की चाल (किमी/घंटा में) क्या है ?

  • (अ) 27
  • (ब) 18
  • (स) 20
  • (द) 25
उत्तर- (ब) 18

108. प्रथम, दो आकृतियाँ एक निश्चित ढंग से संबंधित हैं। तीसरी आकृति के साथ समान सम्बन्ध स्थापित करते हुए प्रश्नवाचक चिन्ह के स्थान पर रखें और सही विकल्प का चयन कीजिए।

CET 2024 9 H
उत्तर- (अ)

109. वह कृत्रिम उपग्रह जिसे उसी स्थान से अवलोकन करने पर उसे निश्चित स्थिति (फिक्सड् पोजीशन) में देखा जाता है :

  • (अ) भू-स्थैतिक उपग्रह
  • (ब) नॉन पोलर उपग्रह
  • (स) पोलर उपग्रह
  • (द) दूरस्थ सेंसिंग (Remote sensing) उपग्रह
उत्तर- (अ) भू-स्थैतिक उपग्रह

110. राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पारित हुआ था ?

  • (अ) 1956 में
  • (ब) 1952 में
  • (स) 1953 में
  • (द) 1955 में
उत्तर- (अ) 1956 में

111. एकीकृत बाल विकास योजना (आई.सी.डी.एस.) किस वर्ष शुरू की गई थी ?

  • (अ) 1985
  • (ब) 1970
  • (स) 1975
  • (द) 1980
उत्तर- (स) 1975

112. कृषि के उद्देश्य से, राजस्थान राज्य को कितने कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया गया है ?

  • (अ) 20
  • (ब) 8
  • (स) 10
  • (द) 12
उत्तर- (स) 10

113. ‘परोक्ष’ में निहित समास है :

  • (अ) तत्पुरुष
  • (ब) अव्ययीभाव
  • (स) कर्मधारय
  • (द) बहुव्रीहि
उत्तर- (ब) अव्ययीभाव

114. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-Iसूची-II
(a) Endorsement(I) लिप्यंतरण
(b) Transliteration(II) अनुमोदन
(c) Subordinate(III) रूपांतरण
(d) Transformation(IV) अधीनस्थ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए :

  • (अ) a-IV, b-II, c-III, d-I
  • (ब) a-II, b-I, c-III, d-IV
  • (स) a-II, b-I, c-IV, d-III
  • (द) a-III, b-IV, c-II, d-I
उत्तर- (स) a-II, b-I, c-IV, d-III

115. इनमें से कौन-सा वाक्य शुद्ध है ?

  • (अ) मैं आपके दर्शन करने आया हूँ।
  • (ब) थोड़ी देर बाद वे वापस लौट आए।
  • (स) प्रधानाध्यापक लड़के चुनेंगे।
  • (द) मेरे लिए ठंडी बर्फ और गर्म आग लाओ।
उत्तर- (अ) मैं आपके दर्शन करने आया हूँ।

116. ‘संस्कार’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है ?

  • (अ) स
  • (ब) सन्
  • (स) सम्
  • (द) सु
उत्तर- (स) सम्

117. “ग्लिम्प्सेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री” पुस्तक किसने लिखी है ?

  • (अ) महात्मा गाँधी
  • (ब) जवाहर लाल नेहरू
  • (स) राजा राम मोहन राय
  • (द) श्री अरविंदो घोष
उत्तर- (ब) जवाहर लाल नेहरू

118. भारत का राष्ट्रीय पुष्प कौनसा है ?

  • (अ) सूर्यमुखी (सूरजमुखी)
  • (ब) कमल
  • (स) गुलाब
  • (द) रोहेडा
उत्तर- (ब) कमल

119. Choose the most suitable word for the phrase “Fit to drink” :

  • (अ) Hard and Saline
  • (ब) Portable
  • (स) Venial
  • (द) Contaminated
उत्तर- (ब) Portable

120. इनमें से कौन गुणवाचक विशेषण नहीं है ?

  • (अ) प्रत्येक
  • (ब) भला
  • (स) ऊपरी
  • (द) सरल
उत्तर- (अ) प्रत्येक

121. वह विटामिन जो एण्टी-ऑक्सिडेन्ट, वसा विलेय है और उसे पौधे के तेल से प्राप्त किया जाता है :

  • (अ) विटामिन बी6
  • (ब) विटामिन बी12
  • (स) विटामिन सी
  • (द) विटामिन ई
उत्तर- (द) विटामिन ई

122. शहरी स्थानीय निकाय में महिलाओं, हेतु सीटों के आरक्षण का प्रावधान निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया ?

  • (अ) 74वें
  • (ब) 65वें
  • (स) 68वें
  • (द) 73वें
उत्तर- (अ) 74वें

123. पॉवरपॉइन्ट प्रेजेंटेशन में एनिमेशन मुख्य रूप से क्या निर्धारित करता है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) स्लाइड्स कैसे घूमती हैं।
  • (ब) स्लाइड कैसे दिखाई देती है।
  • (स) स्लाइड में वस्तु कैसे दिखाई देती हैं।
  • (द) टेक्स्ट कैसे दिखाई देता है।
उत्तर- (स) स्लाइड में वस्तु कैसे दिखाई देती हैं।

124. निम्नलिखित में से कौन एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट नहीं है ?

  • (अ) हॉट मेल
  • (ब) फेसबुक
  • (स) स्नैप चैट
  • (द) X (पूर्व में ट्विटर)
उत्तर- (अ) हॉट मेल

125. निम्नलिखित में से किस विषय/विज्ञान में जनसंख्या के सभी आयामों पर चर्चा होती है ?

  • (अ) मानचित्रिय
  • (ब) पारिस्थितिकी
  • (स) जनसांख्यिकी
  • (द) सामुद्रि विज्ञान
उत्तर- (स) जनसांख्यिकी

126. सरकारी पत्र में अधोलेख के रूप में किस शब्द का प्रयोग किया जाता है ?

  • (अ) श्रीमान
  • (ब) महोदय
  • (स) भवदीय
  • (द) सेवा में
उत्तर- (स) भवदीय

127. एक वस्तु को 680/- रुपये में बेचने पर अर्जित लाभ उसी वस्तु को 426/- रुपये में बेचने पर हुई हानि के समान है। क्रय मूल्य के 50% का आधा ज्ञात कीजिए।

  • (अ) रु. 138.25
  • (ब) रु. 190
  • (स) रु. 150
  • (द) रु. 148.25
उत्तर- (अ) रु. 138.25

128. कम्प्यूटर की वह विशिष्टता, जिसमें प्रोग्राम, सूचना एवं आँकड़ों का संग्रह किया जाता है, वह कहलाती है :

  • (अ) गति
  • (ब) परिशुद्धिता
  • (स) बहुमुखिता
  • (द) संग्रहण की क्षमता
उत्तर- (द) संग्रहण की क्षमता

129. यदि अंग्रेजी वर्णमाला के दूसरे आधे अक्षरों को ‘M के बाद वाले’ अगर उल्टे क्रम में लिखा जाए तो बाएँ छोर से तेरहवें अक्षर के दाईं ओर छठा अक्षर कौन सा होगा ?

  • (अ) V
  • (ब) H
  • (स) T
  • (द) U
उत्तर- (द) U

130. सन् 1960 में सृजित राज्य थे :

  • (अ) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश
  • (ब) महाराष्ट्र और पंजाब
  • (स) महाराष्ट्र और गुजरात
  • (द) मणिपुर और त्रिपुरा
उत्तर- (स) महाराष्ट्र और गुजरात

131. निम्न में राजस्थान राज्य में कपास का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला जिला है :

  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) झुंझुनू
  • (स) बीकानेर
  • (द) श्री गंगानगर
उत्तर- (द) श्री गंगानगर

132. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पारंपरिक चिकित्सा पर पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन भारत के किस राज्य में आयोजित किया गया ?

  • (अ) गुजरात
  • (ब) केरल
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) कर्नाटक
उत्तर- (अ) गुजरात

133. भारत के संदर्भ में CSIR का पूर्ण रूप क्या है ?

  • (अ) कार्पोरेट, सोशल एण्ड इण्डस्ट्रियल रिसर्च
  • (ब) काउंसिल ऑफ साइन्टिफिक् एण्ड इण्डस्ट्रियल रिसर्च
  • (स) काउंसिल ऑफ साइन्स एण्ड इन्नोवेटिव रिसर्च
  • (द) काउंसिल ऑफ सोशल एण्ड इण्डस्ट्रि रिप्रोडक्शन
उत्तर- (ब) काउंसिल ऑफ साइन्टिफिक् एण्ड इण्डस्ट्रियल रिसर्च

134. Choose the most appropriate English word for :

घोषणा

  • (अ) Procession
  • (ब) Procuration
  • (स) Proconsul
  • (द) Proclamation
उत्तर- (द) Proclamation

135. 20% अंक प्राप्त करने वाला उम्मीदवार 15 अंकों से असफल हो जाता है, लेकिन 42% अंक प्राप्त करने वाला अन्य उम्मीदवार को उत्तीर्ण अंकों से 12% अधिक अंक मिलते हैं। पासिंग मार्क्स क्या है ?

  • (अ) 33
  • (ब) 30
  • (स) 45
  • (द) 40
उत्तर- (स) 45

136. निम्न में से राजस्थान की सबसे बड़ी जस्ता उत्पादक खदान है ?

  • (अ) कायाद खदान
  • (ब) रामपुर अगुचा खदान
  • (स) सिन्देसर खुर्द खदान
  • (द) जावर खदान
उत्तर- (ब) रामपुर अगुचा खदान

137. नीति आयोग के प्रथम अध्यक्ष थे :

  • (अ) डॉ. मनमोहन सिंह
  • (ब) श्री. नरेंद्र मोदी
  • (स) श्री. अरुण जेटली
  • (द) श्री. अरविंद पनगढ़िया
उत्तर- (ब) श्री. नरेंद्र मोदी

138. मनरेगा अधिनियम 2005, के तहत महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रतिशत कितना है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) 40%
  • (ब) 20%
  • (स) 25%
  • (द) 33%
उत्तर- (द) 33%

139. इनमें से कौन ‘यमुना’ का पर्यायवाची नहीं है ?

  • (अ) अर्कजा
  • (ब) कृष्णा
  • (स) कालिंदी
  • (द) ध्रुवनंदा
उत्तर- (द) ध्रुवनंदा

140. Choose the most appropriate word to fill in the blank in the given sentence :

If they _____________ that picture lower, people would be able to see it.

  • (अ) don’t hang
  • (ब) hung
  • (स) hang
  • (द) would hang
उत्तर- (ब) hung

141. गेंडा मुख्यतः इनमें से किस राष्ट्रीय पार्क/वन्यजीव अभ्यारण्य में पाया जाता है ?

  • (अ) म्हादेई
  • (ब) काजीरंगा
  • (स) पेरीयार
  • (द) राजाजी
उत्तर- (ब) काजीरंगा

142. निम्नलिखित वर्णक्रमांक शृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए ?

X4Z, T9U, P25P, L49K, ?, D169A

  • (अ) G121G
  • (ब) H121F
  • (स) G81F
  • (द) H81F
उत्तर- (ब) H121F

143. भारत के किस नगर ने 141वाँ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र का आतिथ्य किया ?

  • (अ) चेन्नई
  • (ब) दिल्ली
  • (स) मुम्बई
  • (द) कोलकाता
उत्तर- (स) मुम्बई

144. एक व्यक्ति पूर्व दिशा की ओर अभिमुख है। उसके बाद वह 135° घड़ी की दिशा में मुड़ता है और अंततः 180° घड़ी के विपरीत दिशा में मुड़ता है। अब वह किस दिशा की ओर मुख करके खड़ा है ?

  • (अ) उत्तर-पूर्व
  • (ब) पश्चिम
  • (स) दक्षिण
  • (द) दक्षिण-पूर्व
उत्तर- (अ) उत्तर-पूर्व

145. अलग आंध्र के लिए हुए आंदोलन का नाम था :

  • (अ) आंध्र क्षेत्र आंदोलन
  • (ब) विशाल आंध्र आंदोलन
  • (स) विशाल आंदोलन
  • (द) तेलुगु आंदोलन
उत्तर- (ब) विशाल आंध्र आंदोलन

146. Choose the most appropriate Hindi translation for the given sentence :

Your anger is justified.

  • (अ) आपका गुस्सा जायज़ है।
  • (ब) आपका गुस्सा ठीक-ठाक है।
  • (स) आपने गुस्सा ठीक किया।
  • (द) आपका गुस्सा बेबुनियाद नहीं है।
उत्तर- (अ) आपका गुस्सा जायज़ है।

147. राजस्थान सरकार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ___________ को जमीनी स्तर तक उपयोगी वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी ज्ञान का प्रसार करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

  • (अ) राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान
  • (ब) छात्र विज्ञान केंद्र
  • (स) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संसाधन केंद्र
  • (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मनोरंजन एवं अनुसंधान केंद्र
उत्तर- (स) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संसाधन केंद्र

148. Choose the most appropriate option :

A good official letter need not have –

  • (अ) Latin quotations
  • (ब) Proper salutation
  • (स) Clarity of language
  • (द) Clarity of subject
उत्तर- (अ) Latin quotations

149. सिवानी की बहन रीतु की माँ कविता है, कविता की बहन नेहा की माँ माया है, तो नेहा का रीतु से क्या संबंध है ?

  • (अ) माँ
  • (ब) बुआ
  • (स) मौसी
  • (द) मौसी की बेटी
उत्तर- (स) मौसी

150. सिंधु सरस्वती सभ्यता का निम्न में से कौन सा पुरातात्विक स्थल पाकिस्तान में है ?

  • (अ) हड़प्पा
  • (ब) धोलावीरा
  • (स) रायपुर
  • (द) कालीबंगा
उत्तर- (अ) हड़प्पा

Leave a Comment

error: Content is protected !!