सामान्य जानकारी
परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2025 |
पद का नाम | पटवारी |
परीक्षा तिथि | 17-08-2025 (रविवार) |
परीक्षा समय | प्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक (सुबह की पारी) |
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 05-09-2025 (शुक्रवार) |
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | – |
प्रश्न पत्र | प्रथम पारी |
प्रश्न पत्र कोड | SPZ8 |
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी |
प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
कुल प्रश्न | 150 |
अधिकतम अंक | 300 |
ऋणात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा। |
समय | 03:00 घण्टे |
नोट :- इस प्रश्न पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-
- सामान्य विज्ञान; भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल; सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएँ
- राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजव्यवस्था
- सामान्य हिन्दी
- सामान्य अंग्रेजी
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, आधारभूत संख्यात्मक दक्षता
- सामान्य कंप्यूटर
(प्र.सं. 1 से 3) आपको एक अनुच्छेद दिया गया है, जिसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको प्रत्येक निष्कर्ष को अनुच्छेद के संदर्भ में अलग-अलग जाँच करनी है और उसके सत्य या असत्य होने की सीमा निर्धारित करनी है।
अनुच्छेद
हमारे देश के जल संसाधनों का पूर्ण रूप से उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस अपर्याप्त उपयोग का मुख्य कारण पूँजी और तकनीकी की कमी है। हमारे जल संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ और सिंचाई तथा घरेलू कार्यों में जल के अनुचित उपयोग के कारण व्यर्थ चला जाता है। हम नदियों पर बाँध बनाकर और लोगों में जल अपव्यय न करने के प्रति जागरूकता फैलाने की नीति अपनाकर जल संसाधनों का पूर्ण उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वर्षा जल संचयन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से भी जल संसाधनों में वृद्धि हो सकती है।
1. देश के पास जल संसाधन विकसित करने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है।
- (अ) निश्चित गलत
- (ब) संभावित सही
- (स) संभावित गलत
- (द) निश्चित सही
2. बाढ़ आने से जल संसाधनों में वृद्धि होती है।
- (अ) निश्चित गलत
- (ब) संभावित सही
- (स) संभावित गलत
- (द) निश्चित सही
3. वर्षा जल संग्रहण की जल संसाधन वृद्धि में कोई भूमिका नहीं है।
- (अ) संभावित सही
- (ब) संभावित गलत
- (स) निश्चित गलत
- (द) निश्चित सही
4. उत्तर की ओर मुँह किए हुए 5 लड़कियों की एक पंक्ति में, रीता, लता के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है और अलका, सीमा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। सीमा पंक्ति के किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठी है। पंक्ति के मध्य में कौन बैठी है?
- (अ) रीता
- (ब) लता
- (स) सीमा
- (द) अलका
5. रीना अपने घर से कॉलेज जा रही है। वह उत्तर की ओर 500 मीटर चलती है, फिर मंदिर से ठीक बाईं ओर मुड़ती है तथा 700 मीटर और चलती है। दाईं ओर मुड़ते हुए, वह 2.5 किमी दूर स्थित बस स्टॉप के लिए रिक्शा लेती है। फिर वह बस पकड़ती है और अपने कॉलेज तक पहुँचने के लिए बाईं ओर 3.3 किमी की यात्रा करती है। रीना के कॉलेज और घर के बीच की न्यूनतम हवाई दूरी है :
- (अ) 4 किमी
- (ब) 5 किमी
- (स) 7 किमी
- (द) 3.5 कमी
6. C, H, I, P, S और Y एक नियमित षट्कोणीय मेज़ के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। P, Y के दायीं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C और S के मध्य एकमात्र व्यक्ति I बैठा है। H के सामने कौन बैठा है?
- (अ) C
- (ब) S
- (स) I
- (द) Y
7. दी गयी श्रृंखला में उस विकल्प का चयन कीजिये जो वह संख्या दर्शाता है जो कि 2 और 3 से पूर्ण भाज्य है और उससे आगे विषम संख्या और पीछे सम संख्या आती है
26, 27, 36, 6, 6, 5, 6, 6, 36, 37, 24, 12, 26, 15, 18, 22, 25, 12, 24, 21, 42, 36
- (अ) 5
- (ब) 6
- (स) 8
- (द) 3
8. यदि किसी निश्चित भाषा में, ‘ORANGE’ को ‘QTCPIG’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो ‘YCVGTOGNQP’ किस शब्द का कूट है?
- (अ) WATERFILTER
- (ब) WATERAPPLE
- (स) WATERMELON
- (द) WATERPISTON
9. एक लड़का अपने दोस्त से मिलने सुबह 8:30 बजे (AM) आता है, वह फिर 9:15 बजे (AM) आता है फिर तीसरी बार 10:15 बजे (AM) आता है और चौथी बार 11:30 बजे (AM) आता है। वह फिर कब आएगा?
- (अ) दोपहर 12:30 बजे
- (ब) दोपहर 01:00 बजे
- (स) दोपहर 01:15 बजे
- (द) दोपहर 12:45 बजे
(प्र.सं. 10 से 12) एक शब्द और संख्या व्यवस्था मशीन को शब्दों और संख्याओं की एक इनपुट लाइन दी गई थी जो प्रत्येक चरण में एक विशेष नियम का पालन करते हुए उन्हें पुनर्व्यवस्थित करती है। निम्नलिखित इनपुट और पुनर्व्यवस्था का एक चित्रण है।
Input : Various 26 Target 21 For 88 Host 54 Taste 46
चरण I : For Various 26 Target 21 88 Host 54 Taste 46
चरण II : Host For Various 26 Target 88 54 Taste 46 21
चरण III : Taste Host For Various 26 Target 54 46 21 88
चरण IV : Target Taste Host For Various 54 46 21 88 26
चरण V : Various Target Taste Host For 46 21 88 26 54
चरण V अंतिम चरण है।
नीचे दिए गए इनपुट के लिए विभिन्न चरण और अंतिम आउटपुट ज्ञात कीजिए :
Input : Strike 82 Reference 25 Depends 38 of 53 Wind 36
10. चरण I में ‘Wind’ के दाईं ओर की संख्याओं का योग क्या है?
- (अ) 112
- (ब) 118
- (स) 120
- (द) 110