सामान्य जानकारी
| परीक्षा बोर्ड | राजस्थान पुलिस |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2025 |
| पद का नाम | कांस्टेबल (सामान्य), कांस्टेबल (ड्राइवर), कांस्टेबल (दूरसंचार) |
| परीक्षा तिथि | 14-09-2025 (रविवार) |
| परीक्षा समय | प्रातः 09.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक (सुबह की पारी) |
| प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 17-09-2025 (गुरुवार) |
| अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | – |
| प्रश्न पत्र | प्रथम पारी |
| प्रश्न पत्र कोड | GANGA-1 (Set A) |
| परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
| प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी |
| प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
| कुल प्रश्न | 150 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है) |
| अधिकतम अंक | 150 |
| ऋणात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/4 भाग (25% अंक) काटा जायेगा। |
| समय | 02:00 घण्टे |
| आधिकारिक वेबसाइट (राजस्थान पुलिस) | https://police.rajasthan.gov.in/ |
नोट :-इस प्रश्न पत्र को राजस्थान पुलिस की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-
- भाग-अ : विवेचना, तार्किक योग्यता तथा सामान्य गणित एवं कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान।
- भाग-ब : सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों व उनके लिए राजस्थान सरकार द्वारा प्रचलित सरकारी योजनाऐं व संस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी।
- भाग-स : राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति इत्यादि।
1. फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम के अनुसार, तर्जनी अंगुली किस दिशा में इशारा करती है?
- (अ) धारा
- (ब) गति
- (स) चुंबकीय क्षेत्र
- (द) बल
2. कौन निर्धारित करता है कि एक माइक्रोप्रोसेसर एक बार में कितने बिट्स संभाल सकता है?
- (अ) वर्ड साइज़
- (ब) ROM क्षमता
- (स) कैश साइज़
- (द) स्पीड रेटिंग
3. 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2022 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
- (अ) मिथुन चक्रवर्ती
- (ब) आशा पारेख
- (स) रजनीकांत
- (द) वहीदा रहमान
4. राहुल ने अपनी घड़ी को टेबल पर इस तरह रखा कि शाम 6 बजे घंटे की सुई उत्तर की ओर इशारा करती है। रात 9.15 बजे मिनट की सुई किस दिशा में इशारा करेगी?
- (अ) दक्षिण-पूर्व
- (ब) दक्षिण
- (स) उत्तर
- (द) पश्चिम
5. फतेहपुर के युद्ध में जॉर्ज थॉमस को किसने हराया?
- (अ) महाराजा जय सिंह द्वितीय
- (ब) महाराजा राम सिंह द्वितीय
- (स) सवाई प्रताप सिंह
- (द) माधो सिंह प्रथम
6. 6240 रुपये की राशि 30 किस्तों में इस प्रकार चुकाई जाती है कि प्रत्येक किस्त पिछली किस्त से 10 रुपये अधिक है। पहली किस्त का मूल्य __________ है।
- (अ) 36 रुपये
- (ब) 30 रुपये
- (स) 60 रुपये
- (द) 63 रुपये
7. राजस्थान में कौन-सी नीति का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहन के साथ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करना है?
- (अ) राजस्थान एमएसएमई नीति, 2024
- (ब) राजस्थान खनिज नीति, 2024
- (स) राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, 2024
- (द) राजस्थान निर्यात नीति, 2024
8. पुर्तगालियों ने 1556 ई. में भारत में पहला प्रिंटिंग प्रेस कहाँ शुरू किया था?
- (अ) कोच्चि
- (ब) मुंबई
- (स) दमन
- (द) गोवा
9. यदि दक्षिण-पूर्व दिशा उत्तर हो जाती है, उत्तर-पूर्व दिशा पश्चिम हो जाती है और इसी तरह आगे भी। फिर पश्चिम दिशा क्या हो जाएगी?
- (अ) उत्तर-पूर्व
- (ब) उत्तर-पश्चिम
- (स) दक्षिण-पश्चिम
- (द) दक्षिण-पूर्व
10. बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था?
- (अ) 1976
- (ब) 1986
- (स) 1996
- (द) 2006
11. एक विद्युत बल्ब 20 मिनट तक 0.25A धारा खींचता है। परिपथ में प्रवाहित होने वाले विद्युत आवेश की मात्रा क्या है?
- (अ) 300 C
- (ब) 25 C
- (स) 30 C
- (द) 5 C
12. यदि किसी भिन्न के अंश में 200% की वृद्धि की जाती है और भिन्न के हर में 150% की वृद्धि की जाती है, तो परिणामी भिन्न \frac{9}{35} है, तो मूल भिन्न __________ है।
- (अ) \frac{3}{14}
- (ब) \frac{2}{15}
- (स) \frac{3}{16}
- (द) \frac{2}{7}
13. राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन-सी योजना किसानों द्वारा अपने खेतों पर गुणवत्तापूर्ण बीजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए है?
- (अ) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
- (ब) मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना
- (स) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
- (द) किसान सम्मान निधि योजना
14. राजस्थान में दांडी गैर लोकृ-नृत्य मुख्य रूप से कहाँ पाया जाता है?
- (अ) उदयपुर
- (ब) जैसलमेर
- (स) बाड़मेर
- (द) मारवाड़
15. रेटिना में प्रकाश के प्रति संवेदनशील कोशिकाएं होती है। वे प्रकाश पड़ने पर सक्रिय होकर क्या उत्पन्न करती हैं?
- (अ) रासायनिक संकेत
- (ब) ध्वनि तरंगें
- (स) विद्युत संकेत
- (द) गर्मी
16. किस प्रकार का माइक्रोप्रोसेसर एक ही समय में कई कार्य निष्पादित करता है?
- (अ) मल्टी-कोर
- (ब) वन-बिट कोर
- (स) सिंगल-कोर
- (द) इनमें से कोई नहीं
17. सम्राट अकबर की संप्रभुता को स्वीकार करने वाला राजपूताना का पहला शासक कौन था?
- (अ) राणा सांगा
- (ब) राजा भारमल
- (स) राव मालदेव
- (द) राजा मान सिंह
(निर्देश : 18 से 19) : निम्नलिखित संख्या शृंखला में प्रश्न चिह्न के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
18. 80, 10, 70, 15, 60, ?
- (अ) 20
- (ब) 25
- (स) 30
- (द) 50
19. 544, 509, 474, 439, ?
- (अ) 404
- (ब) 414
- (स) 420
- (द) 445
20. नीति आयोग द्वारा 13 मार्च, 2024 को निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था और जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है?
- (अ) ग्लोबल फॉर लोकल
- (ब) सेल्फ रिलायंट इंडिया
- (स) मेक इन इंडिया
- (द) वोकल फॉर लोकल
21. दो उम्मीदवारों के बीच एक कॉलेज चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल वैध मतों में से 55% वोट मिले। 15% वोट अवैध थे। यदि कुल वोट 15,200 थे, तो दूसरे उम्मीदावर को कितने वैध वोट मिले?
- (अ) 7106
- (ब) 6840
- (स) 8360
- (द) 5814
22. राजस्थान में किस प्रकार का विधानमंडल है?
- (अ) द्विसदनीय
- (ब) एकसदनीय
- (स) त्रिसदनीय
- (द) इनमें से कोई नहीं
23. निम्नलिखित में से किसे “भविष्य का ईंधन” माना जाता है?
- (अ) कोयला
- (ब) पेट्रोलियम
- (स) प्राकृतिक गैस
- (द) हाइड्रोजन
24. यदि granamelke का अर्थ big tree है, pinimelke का अर्थ little tree है और melkehoon का अर्थ tree house है, तो निम्नलिखित में से किस विकल्प का अर्थ big house होगा?
- (अ) granahoon
- (ब) pinishur
- (स) pinihoon
- (द) melkegrana
25. 31 मार्च 2024 तक राजस्थान में सड़कों की लंबाई कितनी थी?
- (अ) 3,10,325 किमी
- (ब) 3,17,121 किमी
- (स) 3,20,480 किमी
- (द) 3,14,215 किमी
26. कौन-सा स्टोरेज डिवाइस उच्च डेटा ट्रांसफर गति के लिए जाना जाता है?
- (अ) सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSB)
- (ब) टेप ड्राइव
- (स) डिजिटल विडियो डिस्क (DVD)
- (द) इनमें से कोई नहीं
27. राजस्थान में 1857 का विद्रोह सबसे पहले कहाँ शुरू हुआ था?
- (अ) जयपुर
- (ब) नसीराबाद
- (स) उदयपुर
- (द) जोधपुर
28. 100 पुस्तकों का क्रय मूल्य 60 पुस्तकों के विक्रय मूल्य के बराबर है। लाभ प्रतिशत __________ होगा।
- (अ) 66\tfrac{2}{3}%
- (ब) 66\tfrac{1}{4}%
- (स) 66%
- (द) 66\tfrac{3}{4}%
29. FSSAI का पूर्ण रूप क्या है?
- (अ) फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
- (ब) फ़ूड सिक्योरिटी एंड सैनिटेशन ऑथोरिटी
- (स) फ़ेडरल सिस्टम फॉर स्टैंडर्ड्स अक्रेडिटेशन इन इंडिया
- (द) फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया
30. आशावीद खुशमिजाज है जैसे निराशावादी
- (अ) उदास
- (ब) मतलबी
- (स) तुच्छ
- (द) मददगार
31. स्वपोषी (Autotrophs) में क्या शामिल है?
- (अ) हरे पौधे और कुछ बैक्टीरिया
- (ब) जानवर और कवक
- (स) केवल बैक्टीरिया
- (द) केवल हरे पौधे
32. मानस वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है?
- (अ) असम
- (ब) पश्चिम बंगाल
- (स) अरुणाचल प्रदेश
- (द) सिक्किम
33. इकनॉमिक रिव्यू, 2024-25 के अनुसार राजस्थान के GSVA में किस क्षेत्र ने सबसे बड़ा योगदान दिया?
- (अ) कृषि
- (ब) सेवाएँ
- (स) उद्योग
- (द) एमएसएमई
34. एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए अनिल ने कहा “वह मेरे भाई के पिता की इकलौती बेटी का बेटा है।” अनिल का तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति से क्या संबंध है?
- (अ) भतीजा
- (ब) भाई
- (स) पिता
- (द) मामा
35. राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?
- (अ) इंदिरा गाँधी
- (ब) मार्गरेट अल्वा
- (स) वसुंधरा राजे
- (द) प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
36. निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट ने 1667 ई. में बंगाल में व्यापार के लिए अंग्रेजों को फरमान जारी किया था?
- (अ) जहाँगीर
- (ब) शाहजहाँ
- (स) औरंगज़ेब
- (द) बहादुर शाह-I
37. निम्नलिखित अक्षर पैटर्न को पूर्ण कीजिए :
FAG, GAF, HAI, IAH, _________
- (अ) JAK
- (ब) HAL
- (स) HAK
- (द) JAI
38. किस तारीख को संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा सर्वसम्मति से ‘बाल अधिकारों पर घोषणा’ (Declaration of the Rights of the Child) को अपनाया गया था?
- (अ) 20 अक्टूबर, 1949
- (ब) 20 नवंबर, 1959
- (स) 10 दिसंबर, 1969
- (द) 30 सितंबर, 1979
39. 14 अगस्त 2025 को सप्ताह का कौन-सा दिन है?
- (अ) रविवार
- (ब) बुधवार
- (स) गुरुवार
- (द) शुक्रवार
40. राजस्थान के कुंभलगढ़ किले को किस वर्ष यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था?
- (अ) 2015
- (ब) 2010
- (स) 2018
- (द) 2013
41. मैकमोहन रेखा किन दो देशों के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा है?
- (अ) भारत और पाकिस्तान
- (ब) भारत और बर्मा
- (स) भारत और चीन
- (द) भारत और बांग्लादेश
42. यदि डेटा को अधिलेखित (over write) नहीं किया गया है तो हटाए गए डेटा को पुनर्प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है?
- (अ) फ़ॉर्मेटिंग
- (ब) एन्क्रिप्शन
- (स) अप्रयुक्त डिस्क स्थान
- (द) रिकवरी टूल
43. माही नदी किस खाड़ी से होकर अरब सागर में गिरती है?
- (अ) मन्नार की खाड़ी
- (ब) कच्छ की खाड़ी
- (स) खंभात की खाड़ी
- (द) अदन की खाड़ी
44. स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल (1948 से 1950 तक) कौन थे?
- (अ) लॉर्ड माउंटबेटन
- (ब) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- (स) जवाहरलाल नेहरू
- (द) सी. राजगोपालाचारी
45. इस प्रश्न में एक रेखांकित शब्द है जिसके बाद चार उत्तर विकल्प हैं। आप वह शब्द चुनेंगे जो रेखांकित शब्द का एक आवश्यक हिस्सा है।
भाषा
- (अ) जीभ
- (ब) शब्द
- (स) लेखन
- (द) इनमें से कोई नहीं
46. महिलाओं के विरुद्ध सभी प्रकार के भेदभाव के उन्मूलन पर कन्वेंशन (CEDAW) को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा किस तिथि को अपनाया गया था?
- (अ) 24 अक्टूबर, 1945
- (ब) 10 दिसंबर, 1948
- (स) 18 दिसंबर, 1979
- (द) 1 जनवरी, 1980
47. ग्रेट बियर झील ________ में स्थित है।
- (अ) कनाडा
- (ब) रूस
- (स) संयुक्त राज्य अमेरिका
- (द) ग्रीनलैंड
48. बाड़मेर में तिलवाड़ा की खोज _________ ने की थी।
- (अ) अमलानंद घोष
- (ब) रतन चंद्र अग्रवाल
- (स) डॉ. वी. एन. मिश्रा
- (द) बालकृष्ण थापर
49. “एक वाहन, एक फास्टैग” पहल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा ________ से कार्यान्वित की गई।
- (अ) 1 अप्रैल, 2024
- (ब) 1 जून, 2024
- (स) 1 जनवरी, 2025
- (द) 1 अप्रैल, 2025
50. \frac{2.70×2.70+4.30×4.30+8.60×2.70}{2.70+4.30}=?
- (अ) 6.8
- (ब) 7.0
- (स) 7.6
- (द) 8.5
51. लूनी नदी राजस्थान के किस क्षेत्र से होकर गुजरती है?
- (अ) मेवाड़
- (ब) पूर्वी राजस्थान
- (स) दक्षिण-पूर्वी थार रेगिस्तान
- (द) चंबल बेसिन
52. एक पिता ने अपने बेटे से कहा, “मैं तम्हारे जन्म के समय तुम्हारी वर्मतान उम्र के बराबर था”। यदि पिता की उम्र अब 38 वर्ष है, तो पाँच वर्ष पहले बेटे की उम्र थी
- (अ) 14 वर्ष
- (ब) 19 वर्ष
- (स) 33 वर्ष
- (द) 38 वर्ष
53. भड़ला सोलर पार्क कहाँ स्थित है?
- (अ) उदयपुर
- (ब) जयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) अजमेर
54. एक विद्युत बल्ब की रेटिंग 220 V और 100 W है। जब इसे 110V पर चलाया जाता है, तो खपत की गई बिजली होगी
- (अ) 75 W
- (ब) 100 W
- (स) 50 W
- (द) 25 W
55. पिछोला झील का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था?
- (अ) महाराणा प्रताप
- (ब) महाराणा लाखा
- (स) महाराणा जय सिंह
- (द) महाराणा फतेह सिंह
56. डायनामाइट का आविष्कार किसने की?
- (अ) अलफ्रेड नोबेल
- (ब) मैरी क्यूरी
- (स) थॉमस एडिसन
- (द) अलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल
57. 2007 में राजस्थान के राज्यपाल बनने से पहले पाकिस्तान में भारत के सबसे लंबे समय तक राजदूत रहे थे
- (अ) कलराज मिश्र
- (ब) शिलेन्द्र कुमार सिंह
- (स) ओम प्रकाश मेहरा
- (द) मिलाप चंद जैन
58. अफ्रीकी महाद्वीप यूरोप से निम्नलिखित में से किस समुद्र द्वारा अलग होता है?
- (अ) लाल सागर
- (ब) काला सागर
- (स) अरब सागर
- (द) भूमध्य सागर
59. राजस्थान में वृक्षारोपण के लिए अगस्त 2024 में शुरू किए गए अभियान का शीर्षक क्या है?
- (अ) मिशन ग्रीन राजस्थान
- (ब) हरियाली अभियान
- (स) मिशन हरियालो राजस्थान
- (द) वन महोत्सव राजस्थान
60. 1.\bar{6} को भिन्न के रूप में व्यक्त कीजिए।
- (अ) \frac{16}{10}
- (ब) \frac{16}{09}
- (स) \frac{5}{3}
- (द) इनमें से कोई नहीं
61. राजस्थान में तेरह ताली नृत्य अक्सर किस लोक नायक के सम्मान में किया जाता है?
- (अ) पाबूजी
- (ब) तेजाजी
- (स) गोगाजी
- (द) बाबा रामदेव
62. किस ऐतिहासिक स्मारक के लिये मकराना का संगमरमर उपयोग किया गया था?
- (अ) लाल किला
- (ब) कुतुब मीनार
- (स) ताजमहल
- (द) इंडिया गेट
63. एक संख्या अपने सातवें भाग से 84 अधिक है। संख्या है
- (अ) 12
- (ब) 14
- (स) 98
- (द) 198
64. भारत का पहला भवाई नर्तक कौन था?
- (अ) रुक्मिणी देवी
- (ब) कृष्ण व्यास छंगानी
- (स) उदय शंकर
- (द) मृणालिनी साराभाई
65. उस आकृति को पहचानें जो पैटर्न को पूरा करती है।
66. ऋणायन किसके द्वारा बनता है?
- (अ) परमाणु द्वारा एक या अधिक इलेक्ट्रॉन की हानि
- (ब) इलेक्ट्रॉनों का साझाकरण
- (स) परमाणु द्वारा एक या अधिक इलेक्ट्रॉनों का लाभ
- (द) एक या अधिक प्रोटॉन की हानि
67. तुंगा के मैदान में सवाई प्रताप सिंह द्वारा पराजित मराठा सेनापति का नाम क्या है?
- (अ) बाजी राव प्रथम
- (ब) महाद जी सिंधिया
- (स) होलकर
- (द) राघोजी भोंसल
68. यदि \left(\frac{a}{b}\right)^{x-1}=\left(\frac{b}{a}\right)^{x-3} तो x का मान _________ है।
- (अ) \frac{1}{2}
- (ब) 1
- (स) 2
- (द) \frac{7}{2}
69. राजस्थान की देशांतरीय सीमा कितनी है?
- (अ) 23°03′ उत्तर से 30°12′ उत्तर
- (ब) 68°07′ पूर्व से 97°25′ पूर्व
- (स) 69°30′ पूर्व से 78°17′ पूर्व
- (द) 70°00′ पूर्व से 80°00′ पूर्व
70. किस अधिनियम के तहत कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी?
- (अ) 1784 का पिट्स इंडिया एक्ट
- (ब) 1813 का चार्टर एक्ट
- (स) 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट
- (द) 1858 का भारत सरकार अधिनियम
71. निम्नलिखित में से कौन एक सिस्टम एप्लीकेशन (system application) है?
- (अ) डिस्क डीफ्रे़ग्मेंटर
- (ब) व्हाट्सएप
- (स) गूगल क्रोम
- (द) वीडियो लैन क्लाईंट (VLC) प्लेयर
72. कीर्ति स्तंभ राजस्थान के किस शहर में स्थित है?
- (अ) उदयपुर
- (ब) बीकानेर
- (स) अजमेर
- (द) चित्तौड़गढ़
73. कौन-सी इकाई टेराबाइट (TB) से बड़ी है?
- (अ) किलोबाइट (KB)
- (ब) मेगाबाइट (MB)
- (स) गीगाबाइट (GB)
- (द) पेटाबाइट (PB)
74. राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन-सी पर्वत चोटी उदयपुर ज़िले में स्थित है?
- (अ) गुरु शिखर
- (ब) सेर
- (स) अचलगढ़
- (द) जरगा
75. इस शृंखला को देखें : 2, 1, (1/2), (1/4), ………. अगला नंबर क्या आना चाहिए?
- (अ) (1/3)
- (ब) (1/8)
- (स) (2/8)
- (द) (1/16)
76. निम्नलिखित में से किस देश ने ICC T20 विश्व कप 2024 पुरुष संस्करण की मेजबानी की?
- (अ) यू.एस.ए. और वेस्ट इंडीज
- (ब) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
- (स) इंग्लैंड और वेल्स
- (द) भारत और श्रीलंका
77. नागरी सभ्यता की खुदाई डॉ. डी. आर. भंडारकर ने किस नदी के किनारे और राजस्थान के किस जिले में की थी?
- (अ) घग्गर नदी, हनुमानगढ़
- (ब) कटारी नदी, उदयपुर
- (स) बेढ़च नदी, चित्तौड़गढ़
- (द) इनमें से कोई नहीं
78. 5 क्रमागत संख्याओं का औसत n है। यदि अगली दो संख्याएँ भी शामिल कर ली जाएँ, तो 7 संख्याओं का औसत
- (अ) 2 से बढ़ जाएगा
- (ब) 1 से बढ़ जाएगा
- (स) वही रहेगा
- (द) 1.4 से बढ़ जाएगा
79. कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में किस नदी के बाएं या दक्षिणी तट पर स्थित है?
- (अ) सरस्वती नदी
- (ब) दृषद्वती नदी
- (स) घग्गर (घग्गर-हकरा) नदी
- (द) सतलुज नदी
80. एक परिवार में, पिता और माता की औसत आयु 35 वर्ष है। पिता, माता और उनके इकलौते बेटे की औसत आयु 27 वर्ष है। बेटे की उम्र _________ है।
- (अ) 12 वर्ष
- (ब) 11 वर्ष
- (स) 15 वर्ष
- (द) 10 वर्ष
81. राजस्थान में नेजा नृत्य किस त्यौहार में किया जाता है?
- (अ) दिवाली
- (ब) होली
- (स) गणगौर
- (द) तीज
82. 15 मजदूर 7 दिनों में 35 बक्से भर सकते हैं। कितने मजदूर 5 दिनों में 65 बक्से भर सकते हैं?
- (अ) 13
- (ब) 39
- (स) 45
- (द) 65
83. जयसमंद झील को इस नाम से भी जाना जाता है
- (अ) गोविंद बल्लभ झील
- (ब) ढेबर झील
- (स) फतेह झील
- (द) स्वरूप झील
84. शृंखला 6, 7, 15, 46, 185, _________ पूर्ण करें।
- (अ) 926
- (ब) 920
- (स) 925
- (द) 924
85. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद न्यायसंगत और मानवीय कार्य स्थितियों और मातृत्व राहत का प्रावधान करता है?
- (अ) अनुच्छेद 39
- (ब) अनुच्छेद 40
- (स) अनुच्छेद 42
- (द) अनुच्छेद 43
86. राजस्थान में मेट्रो रेल का संचालन किस वर्ष में प्रारम्भ किया गया?
- (अ) 2015
- (ब) 2014
- (स) 2016
- (द) 2018
87. 20वीं पशुधन जनगणना के अनुसार, भारत की बकरियों की आबादी का कितना प्रतिशत राजस्थान में पाया जाता है?
- (अ) 10.64%
- (ब) 12.47%
- (स) 14.00%
- (द) 8.43%
88. माइक्रोकंट्रोलर क्या है?
- (अ) एक बड़ा कंप्यूटर
- (ब) एक चिप पर सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU), रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM), रीड ओनलि मेमोरी (ROM) का संयोजन
- (स) एक हाई-स्पीड मेमोरी
- (द) एक सॉफ्टवेयर सिस्टम
89. राजस्थान में पर्यटन और सांस्कृतिक उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 4 दिसंबर 2024 को कौन-सी नई नीति लागू की गई?
- (अ) राजस्थान पर्यटन उत्कृष्टता नीति
- (ब) राजस्थान पर्यटन विकास योजना
- (स) राजस्थान पर्यटन इकाई नीति (RTUP)
- (द) राजस्थान संस्कृति में निवेश नीति
90. ALU का पूर्ण रूप क्या है?
- (अ) एप्लीकेशन लॉजिक यूनिट
- (ब) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट
- (स) एड्वान्सड लर्निंग यूनिट
- (द) ऑग्ज़ीलियरी लॉजिक यूनिट
91. अनुच्छेद 51A के अनुसार, माता-पिता या अभिभावकों पर उनके बच्चों के संबंध में क्या मौलिक कर्तव्य लगाया गया है?
- (अ) यह सुनिश्चित करना कि उनके बच्चे व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करें।
- (ब) 6 से 14 वर्ष की आयु के बीच अपने बच्चों/वार्डों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना।
- (स) अपने बच्चों को केवल सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाना।
- (द) अपने बच्चों की शिक्षा को वित्तीय रूप से तब तक सहायता करना जब तक वे स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर लेते।
92. वह वैकल्पिक आकृति ज्ञात करें जिसमें आकृति (X) उसके भाग के रूप में हो।
93. दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी, मिसिसिपी किस महाद्वीप में स्थित है?
- (अ) यूरोप
- (ब) दक्षिण अमेरिका
- (स) एशिया
- (द) उत्तरी अमेरिका
94. जय सिंह द्वितीय द्वारा लड़ी गई अंतिम लड़ाई कौन-सी थी?
- (अ) गंगवाना का युद्ध
- (ब) हल्दीघाटी का युद्ध
- (स) राजमहल का युद्ध
- (द) पालखेड़ का युद्ध
95. 120 पुरुषों के पास 200 दिनों तक भोजन था। 5 दिनों के बाद, COVID के कारण 30 पुरुषों की मृत्यु हो गई। बचा हुआ भोजन अब _________ तक चलेगा।
- (अ) 150 दिन
- (ब) 260 दिन
- (स) 245 दिन
- (द) इनमें से कोई नहीं
96. बकमिन्स्टरफुलरीन के एक अणु में क्या होता है?
- (अ) 20 षट्भुज और 12 पंचभुज
- (ब) 12 षट्भुज और 20 पंचभुज
- (स) 30 षट्भुज और 30 पंचभुज
- (द) 60 षट्भुज और शून्य पंचभुज
97. कंप्यूटर में टेक्स्ट डेटा दर्ज करने के लिए किस डिवाइस का उपयोग किया जाता है?
- (अ) प्रिंटर
- (ब) मॉनिटर
- (स) कीबोर्ड
- (द) स्पीकर
98. निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है, फिर दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करें और तय करें कि उनमें से कौन-सा कथन में दी गई जानकारी से तर्कसंगत संदेह से परे है।
कथन : राष्ट्रीय मानदंड प्रति हजार जनसंख्या पर 100 बिस्तर है, लेकिन इस राज्य में अस्पतालों में प्रति हजार 150 बिस्तर उपलब्ध हैं।
निष्कर्ष :
(I) हमारा राष्ट्रीय मानदंड उचित है।
(II) राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली इस संबंध में पर्याप्त देखभाल कर रही है।
- (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
- (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
- (स) न तो I और ना ही II अनुसरण करता है
- (द) I और II दोनों अनुसरण करते हैं
99. शृंखला 3, 4, 13, 38, 87, ………. में अगली संख्या पहचाने।
- (अ) 168
- (ब) 164
- (स) 166
- (द) 172
100. निकट दृष्टिदोष में व्यक्ति ________ स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता।
- (अ) दूर रखी हुई वस्तुएँ
- (ब) आस-पास की वस्तुएँ
- (स) मंद प्रकाश में वस्तुएँ
- (द) बहुत छोटी वस्तुएँ
101. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की स्थापना _________ में हुई थी।
- (अ) 1957
- (ब) 1966
- (स) 1977
- (द) 1956
102. राजस्थान सरकार द्वारा 1963 में प्रायोगिक आधार पर शुरू की गई खुली जेल का नाम क्या है?
- (अ) राजस्थान खुला सुधार शिविर
- (ब) सम्पूर्णानन्द जेल केंद्र
- (स) खुला जेल विकास योजना
- (द) श्री सम्पूर्णानन्द खुला बंदी शिविर
103. एक कक्षा में, लड़कों की संख्या लड़कियों की संख्या से कुल संख्या का 12% अधिक है। लड़कों और लड़कियों का अनुपात है
- (अ) 11 : 14
- (ब) 14 : 11
- (स) 25 : 28
- (द) 28 : 25
104. राजस्थानी भाषा किस भाषा परिवार से संबंधित है?
- (अ) द्रविड़ियन
- (ब) तिब्बती-बर्मन
- (स) ऑस्ट्रोएशियाटिक
- (द) वेस्टर्न इंडो-आर्यन
105. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द आने वाले सौर विकिरण को संदर्भित करता है, जो शॉर्टवेव विकिरण के रूप में होता है?
- (अ) इन्सोलेशन
- (ब) स्थलीय विकिरण
- (स) एल्बेडो
- (द) संवहन
106. समीर और आनंद की वर्तमान आयु क्रमशः 5 : 4 के अनुपात में है। तीन साल बाद उनकी आयु का अनुपात क्रमशः 11 : 9 हो जाएगा। आनंद की वर्तमान आयु वर्षों में क्या है?
- (अ) 24
- (ब) 27
- (स) 40
- (द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
107. किस सम्राट ने 1637 में आना सागर झील की पैविलियन या बारादरी का निर्माण कराया था?
- (अ) अकबर
- (ब) औरंगजेब
- (स) शाहजहाँ
- (द) जहाँगीर
108. केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में क्या शामिल होता है?
- (अ) केवल मस्तिष्क
- (ब) केवल रीढ़ की हड्डी
- (स) मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी
- (द) कपाल और रीढ़ की स्नायु
109. 150 का 37% – 1000 का 0.05% = ?
- (अ) 50
- (ब) 55
- (स) 55.5
- (द) इनमें से कोई नहीं
110. राजस्थान में कौन-सा विभाग विभिन्न राज्य सेवाओं में भर्ती के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है?
- (अ) श्रम विभाग
- (ब) कार्मिक विभाग (DoP)
- (स) गृह मंत्रालय
- (द) उद्योग विभाग
111. भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी जल समझौता किस वर्ष में हुआ था?
- (अ) 1965
- (ब) 1963
- (स) 1960
- (द) 1955
112. दो परीक्षा कक्ष A और B हैं। यदि 10 छात्रों को A से B में भेजा जाता है, तो प्रत्येक कमरे में छात्रों की संख्या समान है। यदि 20 उम्मीदवारों को B से A में भेजा जाता है, तो A में छात्रों की संख्या B में छात्रों की संख्या की दोगुनी है। कक्ष A में छात्रों की संख्या है
- (अ) 20
- (ब) 80
- (स) 200
- (द) 100
113. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम सूचीबद्ध कंपनियों और सार्वजनिक कंपनियों में महिला निदेशकों की नियुक्ति के लिए प्रावधान करता है?
- (अ) भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872
- (ब) परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881
- (स) कंपनी अधिनियम, 2013
- (द) माल की बिक्री अधिनियम, 1930
114. निम्नलिखित में से कौन-सा एक द्वितीयक संग्रहण (Secondary Memory) डिवाइस है?
- (अ) रजिस्टर
- (ब) रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM)
- (स) कैश
- (द) हार्ड डिस्क ड्राइव
115. 0.000033 ÷ 0.11 =?
- (अ) 0.003
- (ब) 0.03
- (स) 0.0003
- (द) 0.3
116. A, B, C के वेतन का अनुपात 2 : 3 : 5 है। यदि उनके वेतन में क्रमशः 15%, 10% और 20% की वृद्धि की जाती है, तो उनके वेतन का नया अनुपात क्या होगा?
- (अ) 3 : 3 : 10
- (ब) 10 : 11 : 20
- (स) 23 : 33 : 60
- (द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
117. चूना पत्थर, संगमरमर और चाक किसके विभिन्न रूप हैं?
- (अ) कैल्शियम कार्बोनेट
- (ब) सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट
- (स) कैल्शियम सल्फेट
- (द) हाइड्रोक्लोरिक एसिड
118. राजस्थान का कथक नृत्य मुख्य रूप से किस घराने से जुड़ा है?
- (अ) लखनऊ घराना
- (ब) ग्वालियर घराना
- (स) जयपुर घराना
- (द) इनमें से कोई नहीं
119. सामंथा हार्वे ने निम्नलिखित में से किस उपन्यास के लिए 2024 का बुकर पुरस्कार जीता?
- (अ) ऑर्बिटल
- (ब) द वाइल्डरनेस
- (स) डियर थीफ
- (द) द वेस्टर्न विंड
120. अगर आज सोमवार है, तो 61 दिनों के बाद क्या होगा?
- (अ) बुधवार
- (ब) शनिवार
- (स) मंगलवार
- (द) गुरुवार
121. राजस्थान में पहली महिला विधायक कौन थी?
- (अ) कमला बेनीवाल
- (ब) वसुंधरा राजे
- (स) यशोदा देवी
- (द) प्रतिभा पाटिल
122. \frac{(20^{2}-10^{2})+5\times 3+10}{\frac{1}{3}of27+10+2+1}=?
- (अ) 10\tfrac{2}{3}
- (ब) 14\tfrac{1}{3}
- (स) 15
- (द) 12\tfrac{2}{3}
123. 29 अप्रैल, 1954 को पंचशील समझौते पर औपचारिक रूप से किन दो नेताओं के बीच हस्ताक्षर किए गए थे?
- (अ) जवाहरलाल नेहरू और चाउ एन-लाई
- (ब) महात्मा गांधी और माओ-से-तुंग
- (स) सरदार वल्लभभाई पटेल और देंग शियाओपिंग
- (द) लाल बहादुर शास्त्री और झोउ एनलाई
124. 1+\frac{1}{1+\frac{1}{1+\frac{1}{3}}}=?
- (अ) 1\tfrac{4}{7}
- (ब) 2\tfrac{4}{7}
- (स) 3\tfrac{4}{7}
- (द) 4\tfrac{4}{7}
125. राजस्थान में माही बजाज सागर बांध कहाँ स्थित है?
- (अ) उदयपुर
- (ब) बांसवाड़ा
- (स) झाबुआ
- (द) धार
126. शुरुआती कंप्यूटरों में वैक्यूम ट्यूब की जगह किस तकनीक ने ली?
- (अ) ट्रांज़िस्टर
- (ब) LED
- (स) डायोड
- (द) रेसिस्टर्स
127. दो संख्याएँ A और B इस प्रकार हैं कि A के 5% और B के 4% का योग A के 6% और B के 8% के योग का दो-तिहाई है। A : B का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- (अ) 2 : 3
- (ब) 1 : 1
- (स) 3 : 4
- (द) 4 : 3
128. राजस्थान की आहड़-बनास संस्कृति निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में खोजी गई थी?
- (अ) उदयपुर क्षेत्र
- (ब) जोधपुर क्षेत्र
- (स) बीकानेर क्षेत्र
- (द) जयपुर क्षेत्र
129. संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत भारत में कितनी बार आपातकाल घोषित किया गया है?
- (अ) एक बार
- (ब) दो बार
- (स) तीन बार
- (द) चार बार
130. भौतिक 3D ऑब्जेक्ट बनाने के लिए किस प्रकार के प्रिंटर का उपयोग किया जाता है?
- (अ) डॉट मैट्रिक्स
- (ब) इंकजेट
- (स) लेज़रजेट
- (द) 3D प्रिंटर
131. एक आदमी अपने बेटे से 24 साल बड़ा है। दो साल बाद, उसकी उम्र उसके बेटे की उम्र से दोगुनी हो जाएगी। उसके बेटे की वर्तमान आयु है
- (अ) 14 साल
- (ब) 18 साल
- (स) 20 साल
- (द) 22 साल
132. निम्नलिखित में से कौन-सी उच्च-स्तरीय भाषा है?
- (अ) पायथॉन
- (ब) मशीन कोड
- (स) असेंबली
- (द) हेक्साडेसिमल
133. (5967 – 2437 – 1910) ÷ ? = 27
- (अ) 60
- (ब) 50
- (स) 65
- (द) 45
134. महाराणा कुंभा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
(a) वे मेवाड़ के महाराणा मोकल के सबसे बड़े पुत्र हैं।
(b) इतिहास उन्हें एक ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में याद करता है जिसने कभी कोई बड़ा युद्ध नहीं हारा।
- (अ) केवल कथन a सही है
- (ब) केवल कथन b सही है
- (स) दोनों कथन a और b सही हैं
- (द) दोनों कथन a और b गलत हैं
135. अफ्रीका का सबसे बड़ा जलप्रपात, विक्टोरिया फॉल्स, किन दो देशों की सीमा पर स्थित है?
- (अ) जाम्बिया और जिम्बाब्वे
- (ब) दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना
- (स) कीन्या और तंज़ानिया
- (द) मिस्त्र और सूडान
136. राजस्थान के उस्ताद असद अली खान (अलवर) किस संगीत वाद्ययंत्र से सम्बंधित हैं?
- (अ) वीणा
- (ब) रुद्र वीणा
- (स) सितार
- (द) सारंगी
137. एक शहर की जनसंख्या एक दशक में 1,75,000 से बढ़कर 2,62,500 हो गई। प्रति वर्ष जनसंख्या में औसत प्रतिशत वृद्धि है
- (अ) 4.37%
- (ब) 5%
- (स) 6%
- (द) 8.75%
138. फिनोलफथेलिन सूचक क्षारीय विलयन में कौन-सा रंग देता है?
- (अ) रंगहीन
- (ब) लाल
- (स) नीला
- (द) गुलाबी
139. वह संख्या, जो स्वयं को 17 बार जोड़ने पर 162 परिणाम देती है, वह है
- (अ) 7
- (ब) 8
- (स) 10
- (द) 9
140. विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में भारत ने कितने पदक जीते?
- (अ) 100
- (ब) 120
- (स) 134
- (द) 150
141. निम्नलिखित आकृति में त्रिभुज ‘लड़कियों’ को दर्शाता है, आयताकार ‘खिलाड़ी’ और वृत्त ‘कोच’ को दर्शाता है। आरेख का कौन-सा भाग उन लड़कियों को दर्शाता है जो खिलाड़ी हैं लेकिन कोच नहीं हैं?
- (अ) P
- (ब) Q
- (स) R
- (द) S
142. अटल इनोवेशन मिशन को ________ तक बढ़ाया गया ।
- (अ) 31 मार्च, 2025
- (ब) 31 मार्च, 2026
- (स) 31 मार्च, 2028
- (द) 31 मार्च, 2030
143. ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) का कौन-सा घटक प्रोग्राम को चलाने के लिए मेमोरी आवंटन का प्रबंधन करता है?
- (अ) मेमोरी मैनेजर
- (ब) डिवाइस ड्राइवर
- (स) एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर
- (द) रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM)
144. दाईं ओर से मिलने वाली माही नदी की मुख्य सहायक नदी कौन-सी है?
- (अ) अनस
- (ब) पनम
- (स) गोमा
- (द) सोम
145. इकनॉमिक रिव्यू, 2024-25 के अनुसार राजस्थान में WPI के अंतर्गत कितनी वस्तुएँ आती हैं?
- (अ) 134
- (ब) 154
- (स) 174
- (द) 114
146. कौन-सा हार्मोन अग्न्याशय द्वारा उत्पादित होता है और रक्त शर्करा के स्तर को विनियमित करने में मदद करता है?
- (अ) थायरोक्सिन
- (ब) वृद्धि हार्मोन
- (स) ईस्ट्रोजन
- (द) इंसुलिन
147. 10 कुर्सियों की कीमत 4 मेजों के बराबर है। 15 कुर्सियों और 2 मेजों की कीमत एक साथ 4,000 रुपये है। 12 कुर्सियों और 3 मेजों की कुल कीमत है
- (अ) 3,500 रुपये
- (ब) 3,750 रुपये
- (स) 3,840 रुपये
- (द) 3,900 रुपये
148. बाल लिंग अनुपात की गणना आमतौर पर कैसे की जाती है?
- (अ) 0-6 वर्ष आयु वर्ग में प्रति 1,000 लड़कियों पर लड़कों की संख्या
- (ब) 0-6 वर्ष आयु वर्ग में प्रति 1,000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या
- (स) 0-14 वर्ष आयु वर्ग में प्रति 1,000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या
- (द) 0-14 वर्ष आयु वर्ग में प्रति 1,000 लड़कियों पर लड़कों की संख्या
149. कंप्यूटर सिस्टम क्या है?
- (अ) केवल एक मॉनिटर
- (ब) केवल एक कीबोर्ड
- (स) हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- (द) एक प्रिंटर और स्कैनर
150. कथन “किसी पिंड के संवेग में परिवर्तन की दर पिंड पर लगाए गए बल के समानुपाती होती है तथा बल की दिशा में होती है” न्यूटन के गति के किस नियम का वर्णन करता है?
- (अ) न्यूटन का गति का दूसरा नियम
- (ब) न्यूटन का गति का पहला नियम
- (स) न्यूटन का गति का तीसरा नियम
- (द) न्यूटन का सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण का नियम