पंच गौरव कार्यक्रम : परिचय, उद्देश्य, जिलेवार चिह्नित पंच गौरव की सूची

  • शुरूआत : वर्ष 2025-26 (राजस्थान सरकार द्वारा)
  • उद्देश्य : राजस्थान के प्रत्येक जिले की क्षमता और विशिष्ट विशेषताओं के आधार पर उत्पादों/स्थानों का चयन करके प्रत्येक जिले को एक अनूठी पहचान प्रदान करना और उनके संरक्षण, संवर्धन और विकास के माध्यम से जिलों को एक मजबूत सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान प्रदान करना है।
  • बजट : वर्ष 2025-26 में इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए ₹ 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • कार्यान्वयन : इस कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय पंच गौरव समिति और जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पंच गौरव समितियों का गठन किया गया है।

पंच गौरव :-

इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘पंच गौरव’ पहल के तहत प्रत्येक जिले के लिए पांच प्रमुख तत्व निर्धारित किए गए हैं। जैसे-

  1. एक जिला – एक उत्पाद
  2. एक जिला – एक फसल
  3. एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति
  4. एक जिला – एक खेल
  5. एक जिला – एक पर्यटन स्थल

PG H

क्र. सं.जिलाउपजवनस्पति प्रजातिउत्पादपर्यटन स्थलखेल
1अजमेरगुलाबनीमग्रेनाइट एवं मार्बल के उत्पादपुष्कर तीर्थकबड्डी
2अलवरप्याजअर्जुनऑटामोबाइल पार्ट्ससरिस्का टाईगर रिजर्वकुश्ती
3बालोतराअनाररोहिड़ाटैक्सटाइल उत्पादनाकोड़ा जैन मंदिरक्रिकेट
4बांसवाड़ाआमसागवानमार्बल के उत्पादत्रिपुरा सुंदरी मंदिरतीरंदाजी
5बारांलहसुनचिरौंजीलहसुन के उत्पादरामगढ़ क्रेटरफुटबॉल
6बाड़मेरईसबगोलरोहिड़ाकशीदाकारीकिराडू मंदिरबास्केटबॉल
7ब्यावरगेंहूकरंजक्वार्ट्ज एवं फेल्डस्पार पाउडरटोडगढ़ पहाड़ीहॉकी
8भरतपुरशहदकदम्बकृषि आधारित उत्पादकेवलादेव राष्ट्रीय उद्यानकुश्ती
9भीलवाड़ासंतराअर्जुनटेक्सटाईल उत्पादमाण्डलगढ़ किलाबास्केटबॉल
10बीकानेरमोठरोहिड़ाबीकानेरी नमकीनकरणी माता मंदिरतीरंदाजी
11बून्दीचावलधोकसेन्ड स्टोनरामगढ़ विषधारी टाईगर रिज़र्वकबड्डी
12चित्तौड़गढ़सीताफलबिल्व पत्रग्रेनाईट एवं मार्बल के उत्पादचित्तौड़गढ़ दुर्गकबड्डी
13चूरूग्वारपाठाखेजड़ीलकड़ी के उत्पादसालासर बालाजी मंदिरएथलेटिक्स
14दौसासौंफढाकपत्थर के उत्पादमेहंदीपुर बालाजी मंदिरफुटबॉल
15डीडवाना-कुचामनप्याजखेजड़ीमार्बल एवं ग्रेनाईट के उत्पादडीडवाना झीलबास्केटबॉल
16डीगसरसोंअर्जुनस्टोन आधारित उत्पादडीग महलकुश्ती
17धौलपुरआलूकरंजस्टोन आधारित उत्पादमचकुण्डहॉकी
18डूंगरपुरआमसागवानमार्बल के उत्पादबेणेश्वर धामहॉकी
19हनुमानगढ़किन्नूशीशमकृषि आधारित उत्पादगोगामेड़ी मंदिरहॉकी
20जयपुरआंवलालिसोड़ारत्नाभूषणआमेर दुर्गकबड्डी
21जैसलमेरखजूरजालयेलो स्टोन के उत्पादजैसलमेर दुर्गजिमनास्टिक
22जालौरअनारजालग्रेनाईट के उत्पादसुँधा मादा मंदिरबॉक्सिंग
23झालावाड़संतरासागवानकोटा स्टोन के उत्पादगागरोन दुर्गबास्केटबॉल
24झुन्झुनूसरसोंनीमलकड़ी के हस्तशिल्प उत्पादलोहार्गल तीर्थबास्केटबॉल
25जोधपुरजीराजाललकड़ी के फर्नीचरमेहरानगढ़ दुर्गजिमनास्टिक
26करौलीतिलबरगदसेण्ड स्टोन के उत्पादकैलावेदी मंदिरक्रिकेट
27खैरथल-तिजाराप्याजशीशमऑटोमोबाईल पार्ट्सतिजारा जैन मंदिरकुश्ती
28कोटाधनियाखैरकोटा डोरियाचम्बल रिवर फ्रंटकुश्ती
29कोटपूतली-बहरोड़गाजरगूगलऑटोमोबाईल पार्ट्सबैराठकुश्ती
30नागौरमूंगखेजडीपान मैथी एवं मसाला प्रसंस्करणमीराबाई स्मारककबड्डी
31पालीमेंहदीनीमटेक्सटाईल के उत्पादरणकपुर जैन मंदिरबास्केटबॉल
32फलौदीजीराजालसोनामुखी के उत्पादखींचनएथलेटिक्स
33प्रतापगढ़कलौंजीतेंदूथेवा आभूषणसीतामाता वन्यजीव अभ्यारणतीरंदाजी
34राजसमन्दसीताफलनीमग्रेनाईट एवं मार्बल के उत्पादकुम्भलगढ़ किलाहॉकी
35सलूम्बरमक्कापलाशक्वार्ट्जजयसमंद झीलकबड्डी
36सवाई माधोपुरअमरूदनीममार्बल के उत्पादरणथम्भौर नेशनल पार्कफुटबॉल
37सीकरप्याजअरडूलकड़ी के फर्नीचरखाटूश्याम जी मंदिरबास्केटबॉल
38सिरोहीसौंफमहुआमार्बल के उत्पाददेलवाड़ा जैन मंदिरतीरंदाजी
39श्रीगंगानगरकिन्नूशीशमसरसों का तेलबूढ़ा जोहड़एथलेटिक्स
40टोंकसरसोंअमलतासस्लेट स्टोन के उत्पादडिग्गी कल्याण जीएथलेटिक्स
41उदयपुरसीताफलमहुआमार्बल एवं ग्रेनाईट के उत्पादफतेहसागर एवं पिछोला झीलतैराकी

Leave a Comment

error: Content is protected !!