सामान्य जानकारी
भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024/ राजस्थान CET (स्नातक स्तर) 2024 |
स्थान | राजस्थान |
परिणाम स्थिति | उपलब्ध |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रकार |
विज्ञापन संख्या | 10/2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर), 2024 का आयोजन दिनांक 27 व 28 सितंबर, 2024 को प्रतिदिन दो चरणों के माध्यम से कुल चार चरणों में किया गया था। बोर्ड द्वारा उक्त परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची दिनांक 12 फरवरी, 2025 को जारी कर दी गई है।
अभ्यर्थी अपना परीणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकता है। या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी देख सकता है। उक्त परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक अपनी SSO ID पर जाकर देख सकते हैं। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक या उसके समतुल्य।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
विज्ञापन तिथि | 06/08/2024 |
शुरुआती तिथि (ऑनलाइन आवेदन व भुगतान) | 09/08/2024 |
अंतिम तिथि (ऑनलाइन आवेदन व भुगतान) | 07/09/2024 (रात्रि 23:59 बजे तक) |
परीक्षा तिथि | 27/09/2024 से 28/09/2024 |
प्रथम उत्तर कुंजी तिथि | 20/11/2024 |
परिणाम तिथि | 12/02/2025 |
अंतिम उत्तर कुंजी तिथि | 13/02/2025 |
विभाग के पदों के नाम
क्र.सं. | सेवा का नाम | पद का नाम |
---|---|---|
1. | राजस्थान होम गार्ड अधीनस्थ सेवा | प्लाटून कमांडर |
2. | राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सिंचाई सेवा | 1. जिलेवार 2. पटवारी |
3. | राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा | कनिष्ठ लेखाकार |
4. | राजस्थान राजस्व लेखा अधीनस्थ सेवा | तहसील राजस्व लेखाकार |
5. | राजस्थान महिला अधिकारिता अधीनस्थल सेवा | पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) |
6. | राजस्थान एकीकृत बाल विकास अधीनस्थल सेवा | पर्यवेक्षक |
7. | राजस्थान कारागार अधीनस्थल सेवा | उप-जेलर |
8. | राजस्थान समाज कल्याण अधीनस्थ सेवा | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II |
9. | राजस्थान राजस्व (भू-अभिलेख, भू-प्रबन्ध एवं उपनिवेशन) अधीनस्थ सेवा | पटवारी |
10. | राजस्थान पंचायती राज | ग्राम विकास अधिकारी |
11. | राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) | कनिष्ठ लेखाकार |