सामान्य जानकारी
परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर), 2024/ राजस्थान CET (सीनियर सैकण्डरी स्तर), 2024 |
परीक्षा तिथि | 23-10-2024 |
परीक्षा चरण | तृतीय चरण (सुबह की पारी) |
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 05-12-2024 |
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 18-02-2025 |
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी एवं अंग्रेजी |
प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
कुल प्रश्न | 150 |
अधिकतम अंक | 300 |
ऋणात्मक अंकन | ऋणात्मक अंक लागू नहीं है। |
समय | 03:00 घण्टे |
नोट :- इस प्रश्न पत्र को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-
- राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
- भारत एवं राजस्थान का भूगोल
- राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- दैनिक विज्ञान
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता
- भाषा ज्ञान :- सामान्य हिन्दी
- भाषा ज्ञान :- सामान्य अंग्रेजी
- कम्प्यूटर का ज्ञान
- समसामयिक घटनाएं।
1. छह संख्याओं को घटते क्रम में लगाया गया। यदि पहली पाँच संख्याओं का औसत 40 है और आखिरी पाँच संख्याओं का औसत 30 है तो पहली और आखिरी संख्याओं का अंतर है:-
- (अ) 25
- (ब) 50
- (स) 75
- (द) 90
2. एक वस्तु को ₹ 1,800 में बेचने पर 25% की हानि होती है। यदि इस वस्तु को ₹ 3,200 में बेचा जाता हो तो लाभ का प्रतिशत क्या होगा?
- (अ) 25%
- (ब) 35%
- (स) 30%
- (द) 33\tfrac{1}{3}%
3. एक गार्डन रोलर का व्यास 2.8 मीटर और लंबाई 4 मीटर है। यदि यह 30 सेकेण्ड में 5 परिक्रमण पूरे करता है, तो 5 मिनट में वह कितना क्षेत्रफल तय करेगा?
- (अ) 1760 मीटर2
- (ब) 1440 मीटर2
- (स) 1860 मीटर2
- (द) 1540 मीटर2
4. डिजिलॉकर किस मंत्रालय की प्रमुख पहल है?
- (अ) शिक्षा मंत्रालय
- (ब) वित्त मंत्रालय
- (स) इलैक्ट्रोनिक्स एवं आई टी मंत्रालय
- (द) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
5. राजस्थान परमाणु ऊर्जा स्टेशन कहाँ स्थित है?
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
- (अ) सूरतगढ़
- (ब) बाराँ
- (स) जोधपुर
- (द) रावतभाटा
6. कौन सा “डिजिटल इंडिया कार्यक्रम” का प्रमुख दृष्टि क्षेत्र नहीं है?
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
- (अ) प्रत्येक नागरिक के लिए मुख्य उपयोगिता के रुप में डिजिटल बुनियादी ढांचा
- (ब) गवर्नेन्स एंड सर्विस ऑन डिमांड (मांगने पर शासन और सेवा)
- (स) नागरिकों का डिजिटल सशक्तीकरण
- (द) नागरिकों के व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना
7. पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम सभा की बैठक के लिए आवश्यक न्यूनतम कोरम क्या है?
- (अ) एक चौथाई
- (ब) छठवां भाग
- (स) आठवां भाग
- (द) दसवां भाग
8. राजस्थान संघ (वर्तमान राजस्थान) का दूसरा चरण किस तिथि को गठित हुआ?
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
- (अ) 17 मार्च 1948
- (ब) 25 मार्च 1948
- (स) 18 अप्रैल 1948
- (द) 30 मार्च 1949
9. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?
- (अ) बीकानेर
- (ब) जैसलमेर
- (स) बाड़मेर
- (द) पाली
10. राजस्थान में जलोढ़ मृदा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- (अ) यह मृदा राजस्थान के उत्तरी एवं पूर्वी जिलों में पाई जाती है।
- (ब) इसका रंग हल्का भूरा लाल है और इसका गठन बलुई दुमट है।
- (स) यह एक उपजाऊ मृदा है।
- (द) इस मृदा में नाइट्रोजन की पर्याप्त मात्रा होती है।
11. यदि ‘PARK’ को ‘5394’, ‘SHIRT’ को ‘17698’ और ‘PANDIT’ को ‘532068’ कोडित किया जाता है तो ‘NISHAR’ को उसी कोड भाषा में क्या कोडित किया जाएगा?
- (अ) 261739
- (ब) 261789
- (स) 231954
- (द) 266734
12. टेबिल में लुप्त संख्या (?) ज्ञात करें :-
2 | 1 | 6 |
4 | 7 | 2 |
8 | 5 | 11 |
30 | 34 | ? |
- (अ) 15
- (ब) 16
- (स) 17
- (द) 20
13. नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन दिए गए क्रम को पूरा करेगा?
gfe_ig_eii_fei_gf_ii
- (अ) e i f g i
- (ब) f i g i e
- (स) i f i g e
- (द) i f g i e
14. सूची-I का मिलान सूची-II के साथ कीजिए
सूची-I (भारतीय खिलाड़ी) | सूची-II (संबंधित खेल-कूद) |
---|---|
(a) मीराबाई चानू | (I) जिमनैस्टिक्स |
(b) दीपा कर्माकर | (II) भारोत्तोलन |
(c) हिमा दास | (III) तीरंदाजी |
(d) दीपिका कुमारी | (IV) एथलेटिक्स |
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
- (अ) a-IV, b-III, c-I, d-II
- (ब) a-III, b-IV, c-II, d-I
- (स) a-I, b-II, c-III, d-IV
- (द) a-II, b-I, c-IV, d-III
15. भारत ने ‘ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों’ की पहली खेप किस देश को सौंपी?
- (अ) नेपाल
- (ब) बांग्लादेश
- (स) फिलीपींस
- (द) भूटान
16. पैरालिंपिक, 2024 में R2 महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में किस भारतीय खिलाड़ी ने काँस्य पदक जीता?
- (अ) मोना अग्रवाल
- (ब) अवनि लेखरा
- (स) भाग्यश्री जाधव
- (द) दीप्ति जीवनजी
17. ‘वैभव’ फैलोशिप कार्यक्रम भारत सरकार के किस विभाग द्वारा कार्यन्वित किया गया?
- (अ) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
- (ब) सामाजिक न्याय विभाग
- (स) आर्थिक मामलों का विभाग
- (द) राजस्व विभाग
18. सकल उत्पाद के संदर्भ में ‘पी पी पी’ का अर्थ है :-
- (अ) क्रय शक्ति समता (Purchasing Power Parity)
- (ब) सार्वजनिक निजी कंपनी भागीदारी (Public Private Partnership)
- (स) क्रय शक्ति मूल्य (Purchasing Power Price)
- (द) सार्वजनिक भागीदार मूल्य (Public Partner Price)
19. निम्न में से कौन सी एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (exothermic reaction) नहीं है?
- (अ) चूने में जल डालने पर बुझे चूने का निर्माण
- (ब) प्राकृतिक गैस का दहन
- (स) श्वसन
- (द) कैल्शियम कार्बोनेट का कैल्शियम ऑक्साइड व कार्बन डाई ऑक्साइड में अपघटन
20. निम्न में से कौन सा कार्बन का एक अपररूप (एलोट्रोप) नहीं है?
- (अ) हीरा
- (ब) हाइड्रोकार्बन
- (स) फुलेरीन
- (द) ग्रेफाइट
21. निकेल उत्प्रेरक की उपस्थिति में, तेल का, हाइड्रोजन के साथ उपचार करने पर वसा बनती है। यह ________ का एक उदाहरण है।
- (अ) योगात्मक अभिक्रिया
- (ब) प्रतिस्थापी अभिक्रिया
- (स) विस्थापन अभिक्रिया
- (द) ऑक्सीकरण अभिक्रिया
22. उस जीवाणु प्रजाति का चयन कीजिए जो एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) के लिए उपयोगी है।
- (अ) स्पिरुलिना
- (ब) मिथाइलोफाइलस मिथाइलोट्रोफस
- (स) ट्राइकोडर्मा पॉलीस्पोरम
- (द) मोनास्कप परपरुयिस
23. उन बीजों का चयन कीजिए जो 100% शुद्ध होते हैं और जिनके बैग को सुनहरा पीले रंग का टैग लगाया जाता है :-
- (अ) मूल केन्द्रक बीज (न्यूक्लिअस बीज)
- (ब) प्रमाणित बीज
- (स) आधार (फाउंडेशन) बीज
- (द) प्रजनक (ब्रीडर) बीज
24. ‘उत्कर्ष’ शब्द में निहित उपसर्ग है-
- (अ) उत्
- (ब) य
- (स) उ
- (द) अय
25. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (शब्द) | सूची-II (पर्यायवाची) |
---|---|
(a) समुद्र | (I) शार्दूल |
(b) सर्प | (II) यातुधान |
(c) असुर | (III) पन्नग |
(d) सिंह | (IV) अर्णव |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
- (अ) a-IV, b-III, c-II, d-I
- (ब) a-IV, b-II, c-III, d-I
- (स) a-II, b-III, c-IV, d-I
- (द) a-I, b-II, c-III, d-IV
26. निम्नलिखित में ‘शरीर’ का पर्यायवाची है-
- (अ) वपु
- (ब) अजर
- (स) विबुध
- (द) हिय
27. यदि m और n; x2 + px + q = 0 समीकरण के मूल हैं तो m2 + n2 किसके बराबर हैं?
- (अ) p2 + 2q
- (ब) p2 + q
- (स) p2 – 2q
- (द) p2 – q
28. अजय ने दो प्रकार के निवेशों में कुल ₹ 10,000 का निवेश किया। यदि वह निवेश का पहला भाग 6% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज पर और निवेश का दूसरा भाग 10% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज पर देता है, और एक वर्ष के अंत में उसे कुल ब्याज 7% साधारण ब्याज पर प्राप्त होता है, तो प्रत्येक निवेश में निवेश की गई राशि है :-
- (अ) ₹ 7500; ₹ 2500
- (ब) ₹ 7000; ₹ 3000
- (स) ₹ 7300; ₹ 2700
- (द) ₹ 6250; ₹ 3750
29. निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए इसमें कौन से दो चिन्हों को आपस में बदलना चाहिए?
20 + 5 ÷ 20 × 8 – 20 = 38
- (अ) + और ×
- (ब) – और +
- (स) ÷ और ×
- (द) – और ÷
30. भारत सरकार द्वारा ‘अग्निपथ योजना’ कब शुरु की गई थी?
- (अ) 15 जुलाई 2021
- (ब) 14 अगस्त 2021
- (स) 14 जून 2022
- (द) 14 अगस्त 2022
31. राजस्थान राज्य में “मुख्यमंत्री युवा संबल योजना” के तहत बेरोजगार शिक्षित बालिकाओं को प्रतिमाह कितनी राशि देय है?
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
- (अ) ₹ 3,000
- (ब) ₹ 3,500
- (स) ₹ 4,000
- (द) ₹ 4,500
32. राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना जलविद्युत शक्ति प्रदान करती है?
- (अ) माही बजाज सागर बांध
- (ब) जवाई बांध
- (स) स्वरुप सागर बांध
- (द) उचा बांध
33. ‘जो प्रतिदिन नहाता हो’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द है-
- (अ) नित्यस्नायी
- (ब) स्वच्छ
- (स) सागरिक
- (द) चिकीर्षा
34. निम्नलिखित में सरकारी पत्र के अंतर्गत नहीं आता-
- (अ) निमंत्रण पत्र
- (ब) परिपत्र
- (स) ज्ञापन
- (द) अनुस्मारक
35. 1 पी बी (पेटाबाइट) बराबर है :
- (अ) 1024 टी. बी (टेराबाइट)
- (ब) 1024 बाइट्स
- (स) 1024 एम बी (मेगाबाइट)
- (द) 1024 जी बी (गीगाबाइट)
36. + और – को तथा 8 और 7 को परस्पर बदलने के बाद निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण सही होगा?
- (अ) 8 – 7 + 3 × 5 = 35
- (ब) 7 × 8 + 6 – 9 = 25
- (स) 6 + 8 × 2 – 7 = 0
- (द) 8 × 2 + 7 – 6 = 9
37. एक निश्चित धनराशि, चक्रवृद्धि ब्याज पर 4 वर्षों के बाद ₹ 7,464 और 8 वर्षों के बाद ₹ 29,856 हो जाती है, तो धनराशि का मान है :
- (अ) ₹ 3,732
- (ब) ₹ 1,866
- (स) ₹ 933
- (द) ₹ 37,320
38. एक थैले में केवल 50 पैसे, 25 पैसे और 10 पैसे के सिक्के हैं। 50 पैसे, 25 पैसे और 10 पैसे के सिक्कों की संख्या का अनुपात 5 : 8 : 3 है। यदि थैले में कुल सिक्कों का मान ₹ 144 है, तो थैले में 25 पैसों के सिक्कों की संख्या होगी :-
- (अ) 150
- (ब) 240
- (स) 260
- (द) 280
39. निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेडशीट में डाटा को आरोही या अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने की एक विधि है?
- (अ) फिल्टर
- (ब) सोर्टिंग
- (स) ऑटो सम
- (द) लॉजिकल ऑपरेटर
40. निम्नलिखित में से कौन सा सिस्टम सॉफ्टवेयर है?
- (अ) एक्सल (Execl)
- (ब) पॉवर पाइन्ट
- (स) एम एस वर्ड
- (द) लिनक्स
41. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रिंटर; ध्वनि रहित, उच्च गति और उच्च गुणवत्ता वाला है?
- (अ) टाइपराइटर
- (ब) डॉटमैट्रिक्स प्रिंटर
- (स) इन्कजेट प्रिंटर
- (द) लेजर प्रिंटर
42. स्प्रेडशीट में सेल कन्टेन्ट्स को संपादित करने के लिए किस फंक्शन कुंजी का उपयोग किया जाता है?
- (अ) F5
- (ब) F2
- (स) F6
- (द) F8
43. यदि 12 लड़के अथवा 18 लड़कियाँ किसी कार्य को 14 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो 8 लड़के एवं 16 लड़कियाँ उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
- (अ) 7
- (ब) 9
- (स) 11
- (द) 13
44. एक त्रिभुज ABC में, AB = BC और AC की लंबाई, AB की लम्बाई के \sqrt{2} गुना है। यदि △ABC का परिमाप (14 + 7\sqrt{2}) से.मी. है, तो △ABC का क्षेत्रफल है-
- (अ) 59 cm2
- (ब) \frac{49}{2} cm2
- (स) 69 cm2
- (द) \frac{75}{2} cm2
45. यदि PQ || RS, तो a + b + c का मान ज्ञात करें

- (अ) 180°
- (ब) 270°
- (स) 360°
- (द) 280°
46. Choose the most appropriate passive construction of the sentence given :
Everyone knows the facts of the case very well.
- (अ) The case is known to everyone very well.
- (ब) The facts of the case are very well known.
- (स) Everyone is known to the facts of the case.
- (द) Everyone knows the facts of the case.
47. Choose the most appropriate articles to fill in the blanks, where applicable :
It is ______ pleasure to do ______ business with such ______ efficient organization.
- (अ) x, the, an
- (ब) a, the, a
- (स) a, x, an
- (द) x, x, an
48. Choose the most appropriate option to fill in the blank:
_____ student in the class passed the examination conducted in the month of April.
- (अ) All
- (ब) Every
- (स) Very
- (द) None
49. ‘जलवायु’ में कौन-सा समास है?
- (अ) तत्पुरुष
- (ब) अव्ययीभाव
- (स) द्वंद्व
- (द) द्विगु
50. निम्नलिखित में कौन ‘य’ प्रत्यय युक्त शब्द नहीं है?
- (अ) माधुर्य
- (ब) कौन्तेय
- (स) शौर्य
- (द) दैत्य
51. Choose the most appropriate English translation of the given sentence.
वह क्यों रो रही है?
- (अ) Why she is weeping?
- (ब) Why is she weeping?
- (स) She why is weeping?
- (द) She is weeping why?
52. Choose the most appropriate reported form of the given sentence :
He said to him, “Is your name not Robin?”
- (अ) He inquired whether his name was not Robin.
- (ब) He asked if the name was Robin.
- (स) He said that wasn’t his name Robin.
- (द) He asked if my name was Robin.
53. Choose the most appropriate option to fill in the blank :
When my friend came to collect her books, I was a little embarrassed as I ________ only one out of the five books that I had borrowed.
- (अ) read
- (ब) will have read
- (स) had read
- (द) have read
54. Choose the most appropriate option to fill in the blank :
The police officer stopped us and asked us where _________ .
- (अ) were we going
- (ब) are we going
- (स) we are going
- (द) we were going
55. किस मंत्रालय ने ‘डिजाइन और उद्यमिता पर क्षमता निर्माण (सी बी डी ई)’ कार्यक्रम प्रारम्भ (लॉन्च) किया?
- (अ) वित्त मंत्रालय
- (ब) शिक्षा मंत्रालय
- (स) रक्षा मंत्रालय
- (द) गृह मंत्रालय
56. निम्न में से कौन सा इसरो (ISRO) द्वारा लांच किया गया अंतरिक्ष मिशन नहीं है?
- (अ) चन्द्रयान
- (ब) मंगलयान
- (स) आदित्य L1
- (द) अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम (स्पेस शटल)
57. जी. पी. एस (GPS) प्रणाली का मुख्य कार्य है :-
- (अ) मौसम पूर्वानुमान
- (ब) नाव्यता (नेविगेशन) और स्थिति का पता लगाना
- (स) उपग्रह इमेजिंग
- (द) अंतरिक्ष अन्वेषण
58. अमरीका (US) द्वारा विकसित की गयी वैश्विक उपग्रह-आधारित नाव्य (नेविगेशन) प्रणाली का नाम है :-
- (अ) GPS
- (ब) गैलीलियो (Galileo)
- (स) बेईदो (Bei Dou)
- (द) ग्लोनास (Glonass)
59. Choose the most suitable word to complete the sentence given :
A person who settles disputes/ disagreements is known as an _________ .
- (अ) Altruist
- (ब) Arbitrator
- (स) Anarchist
- (द) Ascetic
60. Choose the most appropriate word opposite in meaning to :
CHIVALROUS
- (अ) Gallant
- (ब) Discourteous
- (स) Defiant
- (द) Brave
61. ‘ऊहापोह’ का सन्धि विच्छेद है-
- (अ) ऊह + अपोह
- (ब) ऊहा + पोह
- (स) ऊहाप + ओह
- (द) उ + उहापोह
62. ‘विच्छेद’ का सन्धि विच्छेद है-
- (अ) विः + छेद
- (ब) वि + छेद
- (स) वी + छेद
- (द) वीः + छेद
63. निम्नलिखित में कौन बहुव्रीहि समास का उदाहरण नहीं है?
- (अ) पंचानन
- (ब) चक्रपाणि
- (स) नीलकंठ
- (द) त्रिवेणी
64. भारत की सबसे तेज गति की ट्रेन कौन सी है?
- (अ) शताब्दी एक्सप्रेस
- (ब) गतिमान एक्सप्रेस
- (स) दूरन्तो एक्सप्रेस
- (द) वंदे भारत एक्सप्रेस
65. सर्वोच्च न्यायालय ने राजस्थान सरकार को किस बाघ अभयारण्य के महत्त्वपूर्ण बाघ आवास के 1 किलोमीटर के दायरे में चल रही 68 खदानों को बंद करने का आदेश दिया है?
- (अ) धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व
- (ब) रणथम्भौर टाइगर रिजर्व
- (स) सरिस्का टाइगर रिजर्व
- (द) रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व
66. \frac{2}{3!}+\frac{4}{5!}+\frac{6}{7!}+……… के बराबर है-
- (अ) e
- (ब) 2e
- (स) \frac{1}{e}
- (द) e2
67. एक समद्विबाहु त्रिभुज की परिमाप 32 सेमी हैं और प्रत्येक समान भुजाओं की लम्बाई आधार की लंबाई का \frac{5}{6} गुणा है। त्रिभुज के क्षेत्रफल का आधा (सेमी2) क्या है?
- (अ) 38
- (ब) 42
- (स) 48
- (द) 24
68. निम्नलिखित में शुद्ध लिखित शब्द है-
(I) एकत्रित, (II) अनूदित, (III) पक्षीराज, (IV) सम्राज्ञी, (V) इकाई
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
- (अ) केवल I, II और III
- (ब) केवल I, III और V
- (स) केवल II, IV और V
- (द) केवल II, III और IV
69. निम्नलिखित में शुद्ध लिखित वाक्य है-
- (अ) मैं रात के समय पढ़ता हूँ।
- (ब) यह कैसे संभव हो सकता है।
- (स) सप्रमाण उत्तर दीजिए।
- (द) तुम सबसे सुन्दरतम हो।
70. ‘टेक निभाना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
- (अ) गाने में साथ निभाना
- (ब) टांग अड़ाना
- (स) खुशी से नाचना
- (द) वचन पूरा करना
71. जब कर्त्ता स्वयं कोई काम न कर किसी दूसरे व्यक्ति को कार्य करने के लिए प्रेरित करता हो तब वहाँ कौन-सी क्रिया होगी?
- (अ) यौगिक क्रिया
- (ब) प्रेरणार्थक क्रिया
- (स) अकर्मक क्रिया
- (द) सकर्मक क्रिया
72. निम्नलिखित में से कौन सा दृश्य (व्यू) हाशिये और रुलर्स (Rulers) को दर्शाता है?
- (अ) रिव्यू (Review)
- (ब) पेज सेटअप (Page Setup)
- (स) पेज लेआउट (Page Layout)
- (द) नॉर्मल व्यू (Normal View)
73. एस एस वर्ड में व्याकरण और वर्तनी की जांच के लिए निम्नलिखित में से किस कुंजी का उपयोग किया जाता है?
- (अ) F9
- (ब) F3
- (स) F5
- (द) F7
74. निम्नलिखित में से कौन सा आउटपुट डिवाइस है?
- (अ) माउस
- (ब) कीबोर्ड
- (स) स्पीकर
- (द) जॉयस्टिक
75. पुर्तगालियों ने गोवा पर अधिकार कब किया?
- (अ) 1506
- (ब) 1510
- (स) 1518
- (द) 1526
76. निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय संविधान की एक प्रमुख विशेषता नहीं है?
निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
- (अ) सबसे लंबा लिखित संविधान
- (ब) दोहरी नागरिकता
- (स) एकीकृत और स्वतन्त्र न्यायपालिका
- (द) सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार
77. Choose the word most similar in meaning to the underlined word in the sentence :
The acerbic remarks of the boss were unwarranted as she had put in a lot of effort in preparing the presentation.
- (अ) whimsical
- (ब) bitter
- (स) appreciative
- (द) childish
78. Choose the word most similar in meaning to SPURIOUS from the options give :
- (अ) soiled
- (ब) incessant
- (स) unauthentic
- (द) considerate
79. माइक्रोप्रोसेसर की किस पीढ़ी में ‘वी एल एस आई’ चिप (32 बिट) का उपयोग किया गया है?
- (अ) प्रथम
- (ब) द्वितीय
- (स) तृतीय
- (द) चतुर्थ
80. दिए गए विकल्पों में से असंगत विकल्प का चयन करें :-
- (अ) (11, 143)
- (ब) (7, 67)
- (स) (5, 35)
- (द) (13, 195)
81. पिंकी ने राकेश से अधिक अंक प्राप्त किए। यामी ने डिम्पल के बराबर और ललिता ने मंजू से कम अंक प्राप्त किए। राकेश ने यामी से अधिक और मंजू ने डिम्पल से कम अंक प्राप्त किए। इनमें से किसने सबसे कम अंक प्राप्त किए?
- (अ) राकेश
- (ब) ललिता
- (स) यामी
- (द) मंजू
82. तस्वीर, में एक लड़की की ओर इशारा करते हुए सुनीता ने कहा, “वह नीलम की माता जी हैं और नीलम के पिताजी मेरे पुत्र हैं”। सुनीता किस प्रकार तस्वीर में लड़की से संबंधित है?
- (अ) बेटी
- (ब) भांजी/ भतीजी
- (स) बहन
- (द) सास
83. डिटॉल के मुख्य घटक हैं-
- (अ) क्लोरैम्फेनिकॉल + ग्लिसरॉल
- (ब) एल्कोहॉल में आयोडीन का 2-3% विलयन
- (स) फिनॉल का 0.2% विलयन
- (द) क्लोरॉक्सिलेनॉल एवं टर्पिनिऑल
84. मानव इंसुलिन के संदर्भ में सबसे उपयुक्त कथन का चयन कीजिए :-
(I) मानव इंसुलिन दो छोटी पोलीपेपराइड श्रंखलाओं का बना होता है।
(II) दो श्रंखलाएँ A और B श्रंखलाएँ हैं।
(III) दो श्रंखलाएँ α और γ श्रंखलाएँ हैं।
(IV) प्राक् हार्मोन (प्रोहार्मोन) में C-पेप्टाइड का अतिरिक्त खण्ड/ टुकड़ा होता है।
(V) सी-पेप्टाइड दो श्रंखलाओं के मध्य परिपक्व रुप में मानव इंसुलिन में उपस्थित होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
- (अ) केवल I, III और V
- (ब) केवल I, II और V
- (स) केवल I, II और IV
- (द) केवल I, II, IV और V
85. 2Mg+O2 → 2MgO
उपरोक्त लिखित रासायनिक अभिक्रिया में, मैग्नीशियम ________ धातु हुई है।
- (अ) अपचयित
- (ब) ऑक्सीकृत
- (स) वियोजित
- (द) विस्थापित
86. एक रासायनिक परिवर्तन के लिए निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
- (अ) एक गैस उत्सर्जित हो सकती है।
- (ब) ऊष्मा उत्पन्न हो सकती है परन्तु अवशोषित कभी भी नहीं होती है।
- (स) ध्वनि उत्पन्न हो सकती है।
- (द) रंग परिवर्तन हो सकता है।
87. मधुमक्खी पालन को कहा जाता है :-
- (अ) सिल्वीकल्चर
- (ब) एपीकल्चर
- (स) सेरीकल्चर
- (द) लेक (लाख) कल्चर
88. पॉलीमरेज श्रंखला अभिक्रिया में विभिन्न पदों का सही क्रम है-
- (अ) एनीलिंग → निष्क्रिरण → प्रसार
- (ब) निष्क्रिरण → प्रसार → एनीलिंग
- (स) निष्क्रिरण → एनीलिंग → विस्तार
- (द) विस्तार → निष्क्रिरण → एनीलिंग
89. भारतीय संविधान के हिन्दी संस्करण का सुलेखन __________ द्वारा किया गया था।
- (अ) वसन्त कृष्ण वैद्य
- (ब) नन्द लाल बोस
- (स) ए. वी. ठक्कर
- (द) एच. सी. मुखर्जी
90. राजस्थान के वर्तमान (01 सितंबर, 2024 के दिन) मुख्यमंत्री कौन है?
- (अ) भजन लाल शर्मा
- (ब) वसुंधरा राजे
- (स) अशोक गहलोत
- (द) भैरों सिंह शेखावत
91. ‘शोला’ नामक शीतोष्ण वन, निम्नलिखित में से, भारत के किस राज्य में पाए जाते हैं?
- (अ) पंजाब
- (ब) राजस्थान
- (स) ओडिशा
- (द) तमिलनाडु
92. हिमालयी नदियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?
- (अ) प्रवाह की प्रकृति मौसमी है और मानसूनी वर्षा पर निर्भर करती है।
- (ब) जलग्रहण क्षेत्र बहुत बड़ा है।
- (स) इनका उद्गम स्थल पठार है।
- (द) वे अच्छी तरह से समायोजित घाटियों के साथ सुनिश्चित मार्ग से बहती है।
93. जब मुख्य नदी की प्राथमिक सहायक नदियाँ, एक दूसरे के समानान्तर बहती हो और द्वितीय सहायक नदियाँ, उनसे समकोण पर मिलती हो, तो उस प्रतिरूप को कहा जाता है :-
- (अ) जालीनुमा
- (ब) अभिकेंद्री
- (स) अरीय
- (द) द्रुमाकृतिक
94. धन्ना किसका शिष्या था?
- (अ) कबीर
- (ब) पीपा
- (स) रामानन्द
- (द) दादू दयाल
95. राजस्थान में, किसी महिला द्वारा दांतो के बीच सोने की कील लगाना कहलाता है-
- (अ) दामना
- (ब) बोरला
- (स) चूंप
- (द) बारी
96. उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
- (अ) उदयपुर
- (ब) जैसलमेर
- (स) बाराँ
- (द) कोटा
97. “कोलायत झील” राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है?
- (अ) बीकानेर
- (ब) उदयपुर
- (स) अजमेर
- (द) चुरु
98. बबूल, खैर और खेजड़ी प्रजाति के वृक्ष निम्नलिखित में से किस वन क्षेत्र में पाए जाते हैं?
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
- (अ) पर्वतीय वन
- (ब) उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
- (स) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
- (द) तटीय व दलदली वन
99. गणेश्वर सभ्यता के अवशेष राजस्थान के किस स्थान पर पाये गये हैं?
- (अ) भीलवाड़ा
- (ब) नीम का थाना
- (स) उदयपुर
- (द) हनुमानगढ़
100. रणथम्भौर के चौहान वंश के संस्थापक कौन थे?
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
- (अ) गोविंद राज
- (ब) हम्मीर
- (स) पृथ्वीराज-III
- (द) वीर नारायण
101. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (अंग्रेजी के तकनीकी शब्द) | सूची-II (हिंदी समानार्थक शब्द) |
---|---|
(a) ABRIDGE | (I) अनुमोदन |
(b) ANNEXURE | (II) संक्षेपण |
(c) AMENDMENT | (III) संलग्नक |
(d) APPROVAL | (IV) संशोधन |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
- (अ) a-II, b-III, c-IV, d-I
- (ब) a-IV, b-I, c-III, d-II
- (स) a-II, b-IV, c-III, d-I
- (द) a-III, b-II, c-IV, d-I
102. ‘Acknowledgement’ का हिंदी रूपांतर होगा-
- (अ) प्रेषित
- (ब) पावती
- (स) विज्ञापित
- (द) प्रमाणन
103. निम्नलिखित में विलोम शब्दों का असंगत युग्म है-
- (अ) खल – सज्जन
- (ब) स्थावर – जंगम
- (स) तिमिर – अंधकार
- (द) विधि – निषेध
104. अनेकार्थक शब्द ‘पानी’ का निम्नलिखित में से एक अर्थ नहीं है-
- (अ) चमक
- (ब) इज्जत
- (स) सेना
- (द) जल
105. निम्नलिखित में से ‘अंस-अंश’ शब्द युग्म का अर्थ है-
- (अ) अचर – अजर
- (ब) अनिल – अन्य
- (स) कंधा – हिस्सा
- (द) पुत्र – अंतिम
106. निम्नलिखित में अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम है-
- (अ) मैं
- (ब) हम
- (स) वे
- (द) आप
107. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (विशेषता) | सूची-II (विरोधी गुण) |
---|---|
(a) पुष्प रंग | (I) हरा/ पीला |
(b) फली रंग | (II) बैंगनी/ सफेद |
(c) बीज आकार | (III) गोल/ झुर्रीदार |
(d) फली आकार | (IV) फूली हुई/ सिकुड़ी हुई |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
- (अ) a-II, b-I, c-IV, d-III
- (ब) a-II, b-I, c-III, d-IV
- (स) a-I, b-II, c-III, d-IV
- (द) a-I, b-II, c-IV, d-III
108. थैलेसीमिया जीन _________ पर उपस्थित होता है
- (अ) 23वें गुणसूत्र जोड़े के XX
- (ब) 23वें गुणसूत्र जोड़े के XY
- (स) एक अलिंग गुणसूत्र (ऑटोसोम)
- (द) माइटोकॉन्ड्रियार्ई डी एन ए
109. फ्रांसिस हैरी काम्पटन क्रिक के पीएच. डी शोध के शीर्षक का चयन कीजिए :-
- (अ) X-रे डिफ्रेक्शनः पॉलीपेप्टाइड एन्ड प्रोटीन्स
- (ब) X-रे डिफ्रेक्शनः न्यूक्लिक एसिड
- (स) ट्रांसफॉर्मेशन इन स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया
- (द) सेमीकंजर्वेटिव डी एन ए रेप्लिकेशन मॉडल
110. वह साहित्य जो अभिलेखों, सिक्कों तथा मुहरों पर उत्कीर्ण होता है, __________ साहित्य कहलाता है।
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
- (अ) लोक
- (ब) पुरालेखीय
- (स) क्षेत्रीय
- (द) परंपरागत
111. लांगुरिया गाना किस देवता/देवी से संबंधित है?
- (अ) जीण माता
- (ब) कैला देवी
- (स) खाटू श्याम
- (द) श्री महावीर
112. विश्व टी बी (तपेदिक) दिवस 2024 का थीम (मूल विषय) क्या है?
- (अ) हाँ, हम टी बी खत्म कर सकते हैं। (यस ! वी कैन एंड टीबी)
- (ब) टी बी खत्म करने के लिए निवेश करें, जीवन बचाएँ (इनवेस्ट टू एंड टीबी सेव लाइव्स)
- (स) चाहिये: टी बी मुक्त विश्व के लिए नेता (वोन्टेड : लीडर्स फोर ए टीबी- फ्री वर्ल्ड)
- (द) घड़ी चल रही है (द क्लॉक इज टीकींग)
113. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में किस स्थान पर स्थित है?
- (अ) बाड़मेर
- (ब) भरतपुर
- (स) धौलपुर
- (द) राजसमंद
114. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (लोक कला) | सूची-II (सामग्री) |
---|---|
(a) कावड़ | (I) पेपर |
(b) फड़ | (II) रंग |
(c) पाने | (III) कपड़ा |
(d) मांडना | (IV) लकड़ी |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
- (अ) a-IV, b-III, c-I, d-II
- (ब) a-II, b-I, c-IV, d-III
- (स) a-I, b-II, c-III, d-IV
- (द) a-III, b-IV, c-II, d-I
115. निम्न में से कौन सी रचना (Text) जम्भोजी द्वारा रचित है?
- (अ) मुकाम
- (ब) विश्नोई धर्मप्रकाश
- (स) अमावस्या ऑफ फागुन
- (द) अलख निरंजन
116. उस क्षेत्र को राजपूताना कहने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे जिसे अब राजस्थान कहा जाता है?
- (अ) जॉर्ज अब्राहम
- (ब) जॉर्ज थॉमस
- (स) जॉर्ज एलेक्जेंडर
- (द) जॉर्ज टोड
117. निम्नलिखित में से कौन-सा जल निकाय, अंडमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है?
- (अ) मन्नार की खाड़ी
- (ब) 5° चैनल
- (स) 10° चैनल
- (द) अरब सागर
118. भारत की स्वतंत्रता के बाद राजपूताना (वर्तमान राजस्थान) की कितनी रियासतें भारतीय संघ में शामिल हो गई?
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
- (अ) 17
- (ब) 18
- (स) 19
- (द) 20
119. राज्यपाल की कार्यकारी शक्तियाँ और कार्य हैं-
(I) राज्य सरकार की सभी कार्यकारी कार्यवाहियाँ औपचारिक रूप से उनके नाम पर की जाती है।
(II) वह राज्य के प्रशासन से सम्बन्धित कोई भी जानकारी तथा कानून के प्रस्ताव के बारे में मंत्रियों से जानकारी नहीं मांग सकते हैं।
(III) वह राज्य सरकार के कामकाज के अधिक सुविधाजनक संचालन के लिए नियम बना सकते हैं।
(IV) वह मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को नियुक्त करते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
- (अ) केवल I, II और IV
- (ब) केवल II, III और IV
- (स) केवल I, III और IV
- (द) केवल II, I और III
120. निम्न में से लेन्स का सही सूत्र कौन सा है?
(यहाँ प्रतीकों का सामान्य नियमित अर्थ है)
- (अ) \frac{1}{f}=\frac{1}{v}+\frac{1}{u}
- (ब) \frac{1}{f}=\frac{1}{v}-\frac{1}{u}
- (स) \frac{1}{f}=\frac{1}{u}-\frac{1}{v}
- (द) \frac{1}{v}=\frac{1}{f}-\frac{1}{u}
121. किसी स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक 3.2 × 10-5 टेस्ला है और नमन कोण 60° है। उस स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र की परिणामी तीव्रता है-
- (अ) 3.2 × 10-5 T
- (ब) 1.6 × 10-5 T
- (स) 6.4 × 10-5 T
- (द) 12.8 × 10-5 T
122. किस प्रकार के दर्पण के उपयोग से विस्तारित दृश्य क्षेत्रफल प्राप्त होता है?
- (अ) समतल दर्पण
- (ब) अवतल दर्पण
- (स) उत्तल दर्पण
- (द) परवलयिक दर्पण
123. निम्न में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं :-
(I) धातु के ऑक्साइड, प्रकृति में अम्लीय होते हैं
(II) अधातु के ऑक्साइड, प्रकृति में क्षारीय होते हैं
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
- (अ) केवल I
- (ब) दोनों I और II
- (स) केवल II
- (द) ना I और ना ही II
124. ताँबे के बर्तनों को आर्द्र-वायु में खुला रखने पर _______ बनने के कारण, उन पर हरी परत उत्पन्न हो जाती है।
- (अ) कॉपर ऑक्साइड
- (ब) कॉपर कार्बोनेट
- (स) कॉपर सल्फेट
- (द) कॉपर नाइट्रेट
125. Which of the following does not feature in writing a Notice? Choose the correct option.
- (अ) Signature
- (ब) Time, date and place
- (स) Minutes of the meeting
- (द) Agenda of the meeting
126. Choose the most appropriate word to complete the given sentence :
I was delighted ________ the present you gave on my retirement.
- (अ) from
- (ब) about
- (स) with
- (द) for
127. Choose the most appropriate word from the options to complete the given sentence.
Despite her illness, she insisted _______ going to work as she had plenty of pending work.
- (अ) on
- (ब) in
- (स) for
- (द) to
128. Choose the most appropriate English word for the given word :
प्रतिलेखन
- (अ) transgress
- (ब) transcription
- (स) transcontinental
- (द) transfigure
Read the passage carefully and answer the questions that follow :- (Q. 129 to 133)
Asthma is a respiratory disorder that we have known about for hundreds of years. However, there is still no cure although drugs, such as steroids, and inhalers can alleviate the symptoms of an asthmatic attack, and there is still no known cause. Worryingly, the number of people who suffer from asthma is increasing rapidly. In some countries in the world the disease is becoming more like an epidemic.
Because of the huge increase in the number of cases in the last 30 years, there is a widespread feeling that some kind of lifestyle change is to blame. Since asthma is a disease which impairs breathing, many researchers have thought that a reducation in air quality might have caused the increase in it. However, it is now thought that although the pollution in the atmosphere might exacerbate the condition, it is unlikely to be the cause of it.
For a considerable time, household dust mites were thought to be a possible cause of the condition, but attempts to keep these to a minimum have not reduced the numbers of asthmatic sufferers. Far from it.
Now researchers are looking at diet to find the culprit. The period over which asthma has increased dramatically in some countries coincides with a period when there have been major changes in diet in countries which have seen the highest rates of increase. It was first thought that some kind of dietary allergy might be a major factor.
At the moment, researchers looking for a dietary trigger for asthma are considering whether a lack of antioxidants could be responsible. Their possible protective powers have been much discussed in connection with other diseases. Now, doctors are wondering if a diet rich in things known to contain high levels of antioxidants, such as fruit and vegetables, would prevent asthma, especially if such a diet was followed by pregnant women.
Meanwhile, the schoolbags of more and more children contain an inhaler as well as books and notebooks. Something at school could trigger an attack and they must be prepared.
129. The use of steroids and inhalers for asthma is to :
- (अ) heal it
- (ब) relieve it
- (स) cure it
- (द) intensify it
130. For a long time it was believed that although one of the following might exacerbate the condition (asthma), it is unlikely to be the cause of it :
- (अ) an unhealthy lifestyle
- (ब) the poor air quality
- (स) insufficient exercise
- (द) wrong dietary habits
131. Identify the statement which focuses on the newest possible cause of asthmatic attack :
- (अ) The pollution in the atmosphere probably exacerbates the condition.
- (ब) Household dust mites were thought to trigger the attack.
- (स) A diet deficient in antioxidants may be responsible for the condition.
- (द) Dietary allergies might be a major factor.
132. Which of the following is not likely to trigger an asthmatic attack?
- (अ) Cigarette smoke
- (ब) Dust mites
- (स) Fruits and vegetables
- (द) Air pollution
133. Match List-I with List-II
List-I (Words) | List-II (Antonyms) |
---|---|
(a) alleviate | (I) assuage |
(b) impairs | (II) aggravate |
(c) exacerbate | (III) leisurely |
(d) rapidly | (IV) repairs |
Choose the most appropriate answer from the options given below :
- (अ) a-I, b-II, c-III, d-IV
- (ब) a-II, b-IV, c-I, d-III
- (स) a-III, b-IV, c-I, d-II
- (द) a-IV, b-I, c-II, d-III
134. “EEPROM” का पूर्ण रूप है :
- (अ) इलेक्ट्रोनीकली इरैजेबल प्रोग्रेमेबल रीड ओनली मेमोरी
- (ब) इलेक्ट्रिकली इरैजेबल प्रोग्रेमेबल रीड ओनली मेमोरी
- (स) इरेजेबल इलैक्ट्रीकली प्रोसेस रीड ओनली मेमोरी
- (द) इलेक्ट्रिकली इरैजेबल प्रोग्रेमेबल रीड मेमोरी
135. निम्नलिखित में से किस दिन को भारत में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ घोषित किया गया है?
- (अ) 20 अगस्त
- (ब) 23 अगस्त
- (स) 25 अगस्त
- (द) 27 अगस्त
136. मानव समष्टि में रुधिर समूह ________ का एक उदाहरण है।
- (अ) सह-प्रभाविता
- (ब) अपूर्ण प्रभाविता
- (स) बहुप्रभाविता
- (द) असुगुणिता
137. निम्न में से जो युग्म सही नहीं है उसकी पहचान कीजिए :
- (अ) हाथीपाँव (एलिफेंटिएसिस) – डब्ल्यू. मालायी
- (ब) एड्स (AIDS) – रेट्रोवायरस
- (स) निमोनिया – ई. हिस्टोलिटिका
- (द) दाद (रिग वार्म) – एपिडर्मोफाइटन
138. निम्न में से कौन सा एक विषाणु जनित रोग नहीं है?
- (अ) एड्स (AIDS)
- (ब) टाइफॉयड
- (स) डेंगू
- (द) इन्फ्लूएन्जा
139. “कौशल भारत अभियान” के अंतर्गत कौन सी पहल नहीं है?
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
- (अ) प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र
- (ब) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
- (स) स्किल साथी काउंसलिंग स्कीम
- (द) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
140. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन-सी रबी फसल नहीं है?
- (अ) गैहूँ
- (ब) जौ
- (स) सरसों
- (द) चावल
141. राजस्थान लोक सेवा आयोग कहाँ स्थित है?
- (अ) अजमेर
- (ब) जयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) अलवर
142. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक संस्था का दर्जा दिया गया?
- (अ) 44वां संवैधानिक संशोधन
- (ब) 74वां संवैधानिक संशोधन
- (स) 73वां संवैधानिक संशोधन
- (द) 42वां संवैधानिक संशोधन
143. पंचायती राज एक ________ की व्यवस्था है।
निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :
- (अ) स्थानीय सरकार
- (ब) स्थानीय प्रशासन
- (स) स्थानीय स्वशासन
- (द) ग्रामीण स्थानीय स्वशासन
144. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों की अवधारणा _________ से ली गई है।
- (अ) जर्मन संविधान
- (ब) आयरिश संविधान
- (स) जापान के संविधान
- (द) अमेरिका के संविधान
145. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन ________ में किया जा रहा है।
- (अ) जोधपुर
- (ब) अजमेर
- (स) बीकानेर
- (द) जयपुर
146. दिए गए विकल्पों में से एक आकृति का चयन करें जो चार समस्या आकृतियों द्वारा स्थापित श्रेणी को जारी रखेगी?
समस्या आकृतियाँ :

147. एक व्यक्ति ने उत्तर-पश्चिम की ओर मुख किया हुआ है। वह दक्षिणावर्त दिशा (क्लोक वाइज) में 90° और तत्पश्चात वामावर्त (एंटीक्लौंक वाइज) दिशा में 135° मुड़ता है। अब वह किस दिशा में मुख करके खड़ा है?
- (अ) पूर्व
- (ब) दक्षिण
- (स) उत्तर
- (द) पश्चिम
148. 32 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करते हुए एक पंक्ति में बैठे हैं। यदि नेहल बायें छोर से 14वें स्थान पर है तो उसका स्थान दाहिने छोर से क्या है?
- (अ) 17
- (ब) 18
- (स) 19
- (द) 20
149. अंग्रेजी शब्दकोश के अनुसार निम्नलिखित शब्दों को व्यवस्थित करें और क्रमानुसार दूसरे शब्द का चयन करें :
Charity, Carton, Caravan, Cardigan
- (अ) Carton
- (ब) Caravan
- (स) Charity
- (द) Cardigan
150. दी गई श्रेणी में निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सी संख्या ? के स्थान पर आएगी?
3, 15, 35, 63, ?, 143
- (अ) 125
- (ब) 81
- (स) 75
- (द) 99