सामान्य जानकारी
परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती |
राज्य | राजस्थान |
भर्ती | राजस्थान सरकार |
पाठ्यक्रम जारी | 07-04-2025 |
पाठ्यक्रम भाषा | हिन्दी |
आधिकारिक वेबसाइट (RSSB) | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
परीक्षा स्कीम एवं पाठ्यक्रम
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न पत्र होगा।
प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी और अंग्रेजी |
प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
कुल प्रश्न | 120 |
अधिकतम अंक | 200 |
समय | 02:00 घंटे |
ऋणात्मक अंकन | 1/3 |
नोट :-
- सभी प्रश्न बहुविक्लपी प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक तिहाई अंक (1/3) काटा जाएगा।
- प्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा (10वीं कक्षा) के समान होगा।
परीक्षा की स्कीम
परीक्षा में 2 घंटे की अवधि का एक पेपर शामिल होगा जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल होंगे :-
क्र. सं. | विषय | प्रस्ताविक प्रश्न संख्या |
---|---|---|
1 | सामान्य हिन्दी | 20 |
2 | सामान्य अंग्रेजी | 15 |
3 | सामान्य ज्ञान | 70 |
3 (I) | राजस्थान का भूगोल | 20 |
3 (II) | राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति | 20 |
3 (III) | भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) | 10 |
3 (IV) | सामान्य विज्ञान | 05 |
3 (V) | सम-सामयिक घटनाएं (भारत- 5, राजस्थान- 5) | 10 |
3 (VI) | बेसिक कम्प्यूटर | 05 |
4 | सामान्य गणित | 15 |
कुल | 120 |
विषय
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा में निम्न विषय सम्मिलित होंगे :-
- सामान्य हिन्दी
- सामान्य अंग्रेजी
- सामान्य ज्ञान
- (I) राजस्थान का भूगोल
- (II) राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
- (III) भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5)
- (IV) सामान्य विज्ञान
- (V) सम-सामयिक घटनाएं (भारत- 5, राजस्थान- 5)
- (VI) बेसिक कम्प्यूटर
- सामान्य गणित
1. सामान्य हिन्दी
- संज्ञा
- सर्वनाम
- क्रिया एवं विशेषण
- तत्सम तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द
- संधि- अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद
- उपसर्ग एवं प्रत्यय
- पर्यायवाची
- विलोम शब्द
- वाक्यांश के लिए एक शब्द
- शब्द-शुद्धि
- वाक्य शुद्धि (वर्तनी सम्बन्धित अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बन्धित अशुद्धियाँ)
- काल के प्रकार (भेद)
- मुहावरे
- लोकोक्ति
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द
- कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (यथा कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा एवं अर्द्धशासकीय पत्र इत्यादि)।
2. सामान्य अंग्रेजी
- Tenses/Sequence of Tenses
- Voice : Active and Passive
- Narration : Direct and Indirect
- Transformation of Sentences : Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and Vice-Versa
- Correction of sentences, words wrongly used
- Use of articles and determiners, prepositions, punctuation
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and Vice-Versa
- Glossary of Official, Technical Terms (With their Hindi Versions).
3. सामान्य ज्ञान
(I) राजस्थान का भूगोल :-
- राजस्थान:- स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन
- मृदा
- प्राकृतिक वनस्पतियां व वन संरक्षण
- जलवायु
- जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
- जनसंख्या- आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता
- राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग
- आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि।
(II) राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति :-
- ऐतिहासिक घटनाएँ
- स्वतंत्रता आन्दोलन
- एकीकरण
- महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
- भाषा एवं साहित्य
- संस्कृति एवं सामाजिक जीवन
- वेशभूषा
- वाद्य यंत्र
- लोक देवता
- लोक साहित्य
- बोलियाँ
- मेले और त्यौहार
- आभूषण
- लोक कलाएं
- वास्तुकला
- लोक संगीत
- नृत्य
- रंगमंच
- पर्यटन स्थल व स्मारक
- ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ इत्यादि।
(III) भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) :-
- संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण
- राजस्थान राज्य शासन एवं राजनीति रूप
- राज्यपाल
- मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल
- विधानसभा तथा न्यायपालिका
- राज्य का प्रशासनिक ढांचा: मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन)
- जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा
- सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि।
(IV) सामान्य विज्ञान :-
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक
- प्रकाश का परावर्तन एवं नियम
- आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
- मानव शरीर : संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
(V) प्रमुख सम-सामयिक घटनाएं (भारत-5, राजस्थान-5) :-
- खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे इत्यादि।
- राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि।
(VI) बेसिक कम्प्यूटर :-
- कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन- हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर- ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि।
- कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन- एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईंट, इंटरनेट, ईमेल इत्यादि।
4. सामान्य गणित
- महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य
- औसत
- लाभ-हानि
- प्रतिशत
- साधारण ब्याज
- चक्रवृद्धि ब्याज
- अनुपात-समानुपात
- साझा
- समय एवं कार्य
- समय, चाल एवं दूरी
- आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि।
नोट :-पाठ्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पीडीएफ देखें, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।