राजस्थान CET (स्नातक स्तर) हल प्रश्न पत्र, 2024 (27-09-2024) प्रथम चरण

परीक्षा बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर), 2024/
राजस्थान CET (स्नातक स्तर), 2024
परीक्षा तिथि27-09-2024
परीक्षा चरणप्रथम चरण (सुबह की पारी)
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि20-11-2024
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि13-02-2025
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक300
ऋणात्मक अंकनऋणात्मक अंक लागू नहीं है।
समय03:00 घण्टे

नोट :- यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-

  1. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास।
  2. राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।
  3. भारत का भूगोल।
  4. राजस्थान का भूगोल।
  5. राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था।
  6. भारत की अर्थव्यवस्था।
  7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
  8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
  9. तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता।
  10. Language Knowledge : सामान्य हिन्दी
  11. Language Knowledge : General English
  12. कम्प्यूटर का ज्ञान।
  13. समसामयिक घटनाएं।

1. नीचे दिए गए विकल्पों में से पहले दो शब्दों के सम्बंध के अनुरूप तीसरे शब्द के लिए नीचे दिए गए विकल्पों से सबसे उपयुक्त शब्द चुनिए :

पर्वत : पहाड़ : : पेड़ : ?

  • (अ) पत्ती
  • (ब) झाड़ियाँ
  • (स) जंगल
  • (द) वर्षा
उत्तर- (ब) झाड़ियाँ

2. विषम का चयन करें।

  • (अ) कोरिया
  • (ब) पोलैंड
  • (स) ग्रीस
  • (द) फ्रांस
उत्तर- (अ) कोरिया

3. यदि किसी कोड में O को L, A को H, M को I, S को F, N को T, E को S, I को A, P को G एवं C को E लिखा जाता है, तो इस कोड में COMPANIES को कैसे लिखा जाएगा ?

  • (अ) ELIGHSBSF
  • (ब) ELGHITASF
  • (स) ELIGHATES
  • (द) ELIGHTASF
उत्तर- (ब) ELGHITASF

4. राजस्थान का राज्य पक्षी कौन सा है ?

  • (अ) भारतीय रोलर
  • (ब) मोर
  • (स) गोदावान (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड)
  • (द) नीलकंठ
उत्तर- (स) गोदावान (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड)

5. अरावली श्रृंखला के निम्नलिखित शिखरों में सबसे ऊँची चोटी कौन सी है ?

  • (अ) गुरुशिखर
  • (ब) रघुनाथगढ़
  • (स) जागरा
  • (द) कमलनाथ
उत्तर- (अ) गुरुशिखर

6. ‘कालीसिन्ध तापीय ऊर्जा परियोजना’ निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र में स्थित है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) झालावाड़
  • (ब) बीकानेर
  • (स) बाड़मेर
  • (द) कोटा
उत्तर- (अ) झालावाड़

7. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : चना राजस्थान में “रबी” फसल के रूप में उगाया जाता है।

कथन (II) : तिलहन राजस्थान में “रबी” और “खरीफ” दोनों मौसम में उगाए जाते हैं।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।

8. For the sentence given, choose the most appropriate answer in the passive voice from the options below :

My sister baked a cake.

  • (अ) A cake had been baked by my sister.
  • (ब) A cake is being baked by my sister.
  • (स) A cake was baked by my sister.
  • (द) A cake was being baked by my sister.
उत्तर- (स) A cake was baked by my sister.

9. Complete the given sentence choosing the most appropriate word from the options below :

My brother is in the Indian Foreign Services and can speak many languages. He is a _________ .

  • (अ) Pessimist
  • (ब) Polyglot
  • (स) Philatelist
  • (द) Linguist
उत्तर- (ब) Polyglot

10. Complete the given sentence choosing the most appropriate word from the options below :

She remarked that she _________ annoyed with him for his lack of sympathy for the victim.

  • (अ) will feel
  • (ब) felt
  • (स) feeling
  • (द) feel
उत्तर- (ब) felt

11. निम्नलिखित में से कौन-सा औषधीय पौधा नहीं है ?

  • (अ) इम्बलिका ऑफिसिनालिस
  • (ब) कुरकुमा लाँग
  • (स) कोरचोरस कैप्सुलारिस
  • (द) ओसिमम संक्टुम
उत्तर- (स) कोरचोरस कैप्सुलारिस

12. ‘अश्वगंधा’ पौधे के किस हिस्से का उपयोग दवाईयां बनाने हेतु उपयोग किया जाता है ?

  • (अ) फूलों का
  • (ब) टहनी का
  • (स) पत्तियों का
  • (द) जड़ों का
उत्तर- (द) जड़ों का

13. प्राकृतिक रबर किसका एक पॉलिमर है ?

  • (अ) इथिलीन
  • (ब) आइसोप्रिन
  • (स) इथेन
  • (द) बुटाडाइन
उत्तर- (ब) आइसोप्रिन

14. देश की स्वतंत्रता के पश्चात् राजपुताना के तीन राज्यों का भारतीय संघ में विलय ________ के तहत किया गया।

  • (अ) इन्सट्रूमेन्ट ऑफ ऑब्लिगेशन
  • (ब) इन्सट्रूमेन्ट ऑफ एक्सेशन
  • (स) इन्सट्रूमेन्ट ऑफ इन्टीग्रेशन
  • (द) एक्सेशन इन्सट्रूमेन्ट लीग
उत्तर- (ब) इन्सट्रूमेन्ट ऑफ एक्सेशन

15. निम्नलिखित में से कृषि का कौन-सा संस्थागत कारक, कृषि की उत्पादकता और प्रारूप को प्रभावित करता है ?

  • (अ) अधीनस्थ कृषि क्षेत्र का आकार
  • (ब) स्थलाकृति
  • (स) रसायनिक उर्वरक
  • (द) फसल बीमा
उत्तर- (अ) अधीनस्थ कृषि क्षेत्र का आकार

16. ‘नरमा’ राजस्थान की किस फसल से सम्बन्धित है ?

  • (अ) जूट
  • (ब) कपास
  • (स) चाय
  • (द) कॉफी
उत्तर- (ब) कपास

17. दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

  • (अ) यह उच्च पर्वत शिखरों का क्षेत्र है।
  • (ब) इस क्षेत्र में वर्ष पर्यन्त वर्षा अच्छी प्रकार से वितरित है।
  • (स) ये पश्चिम में नेपाल हिमालय और पूर्व में भूटान हिमालय से घिरे हैं।
  • (द) इस क्षेत्र के उच्च स्थानों पर मोनपा का निवास है।
उत्तर- (द) इस क्षेत्र के उच्च स्थानों पर मोनपा का निवास है।

18. किसने प्रधान मंत्री को “प्रायमस इंटर पेरस” (समकक्षों में सबसे आगे रहने वाला) और “केबिनेट के प्रमुख स्तंभ” के रूप में वर्णित किया ?

  • (अ) रॉनसूरे मुइर
  • (ब) लॉर्ड मोरले
  • (स) एच.जे. लास्की
  • (द) मुनरो
उत्तर- (ब) लॉर्ड मोरले

19. राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त कौन थे ?

  • (अ) जस्टिस प्रताप कृष्ण लोहरा
  • (ब) जस्टिस एस.एस. कोठारी
  • (स) जस्टिस आई.डी. दुआ
  • (द) जस्टिस जे.एल. गुप्ता
उत्तर- (स) जस्टिस आई.डी. दुआ

20. राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है ?

  • (अ) 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो
  • (ब) 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो
  • (स) 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो
  • (द) 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो
उत्तर- (ब) 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो

21. निम्नलिखित में से राजस्थान राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल (गवर्नर) कौन थी ?

  • (अ) कमला बेनीवाल
  • (ब) प्रतिभा पाटिल
  • (स) प्रभा राव
  • (द) मार्गरेट अल्वा
उत्तर- (ब) प्रतिभा पाटिल

22. भारत के योजना आयोग का गठन __________ को हुआ था।

  • (अ) 26 जनवरी 1950
  • (ब) 15 मार्च 1950
  • (स) 1 जनवरी 2015
  • (द) 2 अक्टूबर 1950
उत्तर- (ब) 15 मार्च 1950

23. वर्गीज कुरियन को भारत में किस क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है ?

  • (अ) श्वेत क्रांति
  • (ब) नीली क्रांति
  • (स) हरित क्रांति
  • (द) लाहित (रक्त) क्रांति
उत्तर- (अ) श्वेत क्रांति

24. राकेश अपनी आय का 80% खर्च करता है। यदि उसकी आय 14% से बढ़ जाती है और बचत 15% से घट जाती है, तो उसके खर्च में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी ?

  • (अ) 20%
  • (ब) 21.25%
  • (स) 22.25%
  • (द) 25%
उत्तर- (ब) 21.25%

25. यदि ‘m’ से ‘n’ समानुपातिक हो एवं m=5 जबकि n=4 हो, जब n=20 हो तब m का मूल्य क्या होगा ?

  • (अ) 28
  • (ब) 22.5
  • (स) 25
  • (द) 20
उत्तर- (स) 25

26. एक शीत संग्रहागार की लम्बाई उसकी चौड़ाई से दुगुनी है। उसकी ऊंचाई 3m है। इसकी चार दीवारों (दरवाजों को शामिल कर) का क्षेत्रफल 108 m2 है। इसका आयतन ज्ञात कीजिए।

  • (अ) 216 m3
  • (ब) 225 m3
  • (स) 125 m3
  • (द) 256 m3
उत्तर- (अ) 216 m^{3}

27. विषम का चयन करें।

  • (अ) एकत्र करना
  • (ब) तितर-बितर होना
  • (स) संकलित
  • (द) संचित करना
उत्तर- (ब) तितर-बितर होना

28. पाँच दोस्त हैं- सचिन, कमल, मोहन, अरुण और राम। सचिन का कद कमल से छोटा है, पर राम से बड़ा है। मोहन का कद सबसे लंबा है। अरुण का कद कमल से थोड़ा कम है और सचिन से थोड़ा बड़ा है।

कद में दूसरा सबसे बड़ा कौन है?

  • (अ) राम
  • (ब) सचिन
  • (स) कमल
  • (द) अरुण
उत्तर- (स) कमल

29. अंग्रेजी शब्दकोश में निम्नलिखित में से कौन सा शब्द दूसरे नम्बर पर आएगा ?

  • (अ) Magnetic
  • (ब) Magical
  • (स) Maternal
  • (द) Magnify
उत्तर- (अ) Magnetic

30. 2004 में चन्दौली को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह भारत के कौन से राज्य में है ?

  • (अ) पश्चिम बंगाल
  • (ब) मेघालय
  • (स) महाराष्ट्र
  • (द) हरियाणा
उत्तर- (स) महाराष्ट्र

31. किस राज्य की विधानसभा ने राज्य सरकार की नौकरियों में एस सी, एस टी, ओ. बी. सी. और ई. डब्ल्यू. एस. आरक्षण को 60 % से बढ़ाकर 77% कर देने का विधेयक पारित किया ?

  • (अ) केरल
  • (ब) झारखंड
  • (स) पश्चिम बंगाल
  • (द) आंध्र प्रदेश
उत्तर- (ब) झारखंड

32. निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद संसद की राष्ट्रीय हित में राज्य सूची में शामिल किसी भी मामले पर कानून बनाने का अधिकार देता है, यदि प्रस्ताव राज्य सभा द्वारा सदन में उपस्थित सदस्यों और मतदान के 2/3 बहुमत के साथ पारित किया जाता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) अनुच्छेद 54
  • (ब) अनुच्छेद 249
  • (स) अनुच्छेद 312
  • (द) अनुच्छेद 360
उत्तर- (ब) अनुच्छेद 249

33. निम्नलिखित शब्दों में शुद्ध लिखित शब्द है –

(I) वृश्चिक

(II) प्रणायाम

(III) ब्रम्ह

(IV) संगित

(V) निष्क्रमण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल I और II
  • (ब) केवल II और III
  • (स) केवल I और V
  • (द) केवल I और IV
उत्तर- (स) केवल I और V

34. पत्र लेखन कला की प्रमुख विशेषताएं हैं –

(I) स्पष्टता

(II) सरलता

(III) क्लिष्टता

(IV) दुरुह

(V) संक्षिप्तता

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

  • (अ) केवल III, IV और V
  • (ब) केवल I, II और V
  • (स) केवल V, IV और II
  • (द) केवल III, IV और I
उत्तर- (ब) केवल I, II और V

35. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिंदी देश की राजभाषा है ?

  • (अ) अनुच्छेद 343
  • (ब) अनुच्छेद 243
  • (स) अनुच्छेद 234
  • (द) अनुच्छेद 283
उत्तर- (अ) अनुच्छेद 343

36. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : कार्य (KARYA) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार का एक प्रोग्राम है।

कथन (II) : कार्य (KARYA) का लक्ष्य केवल स्नातक के छात्रों को बुनियादी विज्ञानों के लघु कालिक शोध अवसरों को प्रदान करना है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है किन्तु कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है किन्तु कथन II सही है।
उत्तर- (स) कथन I सही है किन्तु कथन II गलत है।

37. डीजल इंजन ________ परिवर्तित करता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) कैमिकल ऊर्जा से मकैनिकल ऊर्जा
  • (ब) कैमिकल ऊर्जा से इलेक्ट्रिक ऊर्जा
  • (स) इलेक्ट्रिक ऊर्जा से साउंड ऊर्जा
  • (द) न्यूक्लियर ऊर्जा से इलेक्ट्रिक ऊर्जा
उत्तर- (अ) कैमिकल ऊर्जा से मकैनिकल ऊर्जा

Read the passage and answer questions 38 to 41 :

“Stress”

All people have some stress in their lives. A little stress makes life interesting, and keeps you on your toes. However, too much stress can be unhealthy. You may find your life becoming stressful whenever there are changes in your environment, in your relationships, or in the demands you put on yourself.

Stress can also be caused by good things in your life, such as getting a new job, moving to a new place, or getting married.

How can you tell when your life is getting too “stressful”? You will probably find yourself always feeling rushed, as though you must hurry everywhere you go. There is never enough time to do everyting that you need to do. You may find yourself walking, talking, and eating more quickly than usual.

Besides causing emotional problems, stress can also cause real physical problems. If you have too much stress in your life, you may suffer from stomach problems, headaches or neck and shoulder pain.

Prevention is the best way to deal with stress. First of all, be organized- there is nothing so stressful as a disorganized life. Put your life and your surroundings (your home, apartment or desk at work or school) in order. Don’t procrastinate. Stop putting things off. Do what needs to be done today. On the other hand, don’t always feel that you have to do everyting right now. Learn to say “no” to activities and commitments that will only add more stress to your life. Remember that you are only human, and that you can only do one thing at a time.

Learn to relax. Slow down. Take a break or a walk when you feel yourself getting stressed. Find a hobby that you enjoy. Reading, listening to music or creating something with your hands are all great ways to bring some peace to a hectic life. Learn to laugh at yourself and your life. Try to look on the bright side of life. Even when things seem pretty dark and stressful, there is usually a place for some humor and a smile.

38. What may cause stress ? (Choose the most appropriate option from below)

  • (अ) When you make changes in the demands you put on yourself.
  • (ब) When you relax and meditate.
  • (स) When you do Yoga.
  • (द) When you go on vacation with friends.
उत्तर- (अ) When you make changes in the demands you put on yourself.

39. How to tell if you are too stressed out ? (Choose the most appropriate option from below)

  • (अ) You feel full of energy and josh.
  • (ब) You run short of time to do all need to do.
  • (स) You have time to volunteer for many social work.
  • (द) You are relaxed and take life easy.
उत्तर- (ब) You run short of time to do all need to do.

40. What is one of the appropriate way to manage stress ? (Choose the most appropriate option from below)

  • (अ) Plan and organise your work.
  • (ब) Rush all the activities you do.
  • (स) Take on many assignments together.
  • (द) Do everything by yourself and avoid delegation of work.
उत्तर- (अ) Plan and organise your work.

41. Choose the most appropriate meaning of the idiom “to be on your toes” from the options below :

  • (अ) Putting things off
  • (ब) Look on the bright side
  • (स) Take a break
  • (द) be alert and ready for anything
उत्तर- (द) be alert and ready for anything

42. ‘सीमांत गांधी’ के नाम से किसे जाना जाता था ?

  • (अ) महात्मा गाँधी
  • (ब) सरदार पटेल
  • (स) खान अब्दुल गफ्फार खान
  • (द) मोहम्मद रसूक
उत्तर- (स) खान अब्दुल गफ्फार खान

43. यदि CAT = 48 हो, तो MOUSE के बराबर क्या है ?

  • (अ) 142
  • (ब) 146
  • (स) 148
  • (द) 138
उत्तर- (ब) 146

44. रंजन उत्तर की ओर 15 किमी गया, उसके बाद दाहिने तरफ मुड़कर 10 किमी चला, उसके बाद बायीं ओर मुड़कर 20 किमी चला, तत्पश्चात्, बायीं तरफ मुड़कर 10 किमी तक चला। रंजन अपने प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूर तक पहुंचा ?

  • (अ) 30 किमी
  • (ब) 25 किमी
  • (स) 35 किमी
  • (द) 45 किमी
उत्तर- (स) 35 किमी

45. छात्राओं का एक समूह एक लाइन में खड़ा है। दोनों किनारों से एक छात्रा 19वें क्रम में खड़ी है। कक्षा में कुल कितनी छात्राएँ हैं ?

  • (अ) 40
  • (ब) 38
  • (स) 35
  • (द) 37
उत्तर- (द) 37

46. सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी (ट्राइब्यूटरी) कौन-सी है ?

  • (अ) सतलुज
  • (ब) ब्यास
  • (स) चेनाब
  • (द) झेलम
उत्तर- (स) चेनाब

47. प्रसिद्ध सिख गुरुद्वारा ‘हेमकुंड साहिब’ कहाँ स्थित है ?

  • (अ) गढ़वाल हिमालय
  • (ब) कुंमाऊँ हिमालय
  • (स) सिक्किम हिमालय
  • (द) जांस्कर हिमालय
उत्तर- (अ) गढ़वाल हिमालय

48. सेवन, धमन और कराद __________ हैं।

  • (अ) लोक नृत्य के प्रकार
  • (ब) मरुस्थल मृदा
  • (स) घास के प्रकार
  • (द) राजस्थानी चित्रकला (पेंटिंग्स) रूप के प्रकार
उत्तर- (स) घास के प्रकार

49. एक आयत की परिमाप 90 m है। यदि इसकी लम्बाई चौड़ाई से दुगुनी हो, तो इसका क्षेत्रफल है :

  • (अ) 450 m2
  • (ब) 380 m2
  • (स) 460 m2
  • (द) 420 m2
उत्तर- (अ) 450 m^{2}

50. A और B की औसत मासिक आय ₹ 6,000 है, B एवं C की औसत मासिक आय ₹ 5,500 और A और C की औसत मासिक आय ₹ 5,250 है, तब A की मासिक आय क्या होगी ?

  • (अ) ₹ 6,250
  • (ब) ₹ 6,450
  • (स) ₹ 5,750
  • (द) ₹ 6,200
उत्तर- (स) ₹ 5,750

51. A अपने मित्र B से 31 दिसम्बर 2011 को ₹ 2000 उधार लेता है जिसकी शर्त है कि वह एक वर्ष बाद 8% वार्षिक साधारण ब्याज से उसे वापस भुगतान कर देगा। लेकिन A उस राशि को 1 जुलाई 2012 को वापस कर देता है। अब उसे B को कितना ब्याज देना पड़ेगा ?

  • (अ) ₹ 80
  • (ब) ₹ 90
  • (स) ₹ 100
  • (द) ₹ 120
उत्तर- (अ) ₹ 80

52. निम्नलिखित में से किन शब्दों में ‘प्रति’ उपसर्ग का प्रयोग है ?

(I) प्रत्येक, (II) प्रयोग, (III) प्रसार, (IV) प्रतिकार, (V) प्रत्यक्ष

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल III, IV और V
  • (ब) केवल I, IV और V
  • (स) केवल I, II और III
  • (द) केवल II, III और IV
उत्तर- (ब) केवल I, IV और V

53. निम्न में से ‘अगम’ का सबसे उपयुक्त विलोम शब्द चुनीये :

  • (अ) अल्प
  • (ब) विग्रह
  • (स) लभ्य
  • (द) सुगम
उत्तर- (द) सुगम

54. जिस वाक्य में ‘वह’, ‘यह’, ‘तब’, ‘तो’, ‘या’ इत्यादि लुप्त हो, वहाँ किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है ?

  • (अ) अल्पविराम
  • (ब) पूर्णविराम
  • (स) योजक चिह्न
  • (द) उद्धरण चिह्न
उत्तर- (अ) अल्पविराम

55. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : ‘र’ अन्तःस्थ व्यंजन वर्ण है।

कथन (II) : ‘ई’ का उच्चारण स्थान तालु है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।
  • (ब) कथन I और II दोनों असत्य हैं।
  • (स) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
  • (द) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
उत्तर- (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।

56. निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान की दो नकदी फसलें हैं ?

  • (अ) कपास और तंबाकू
  • (ब) गेहूँ और चावल
  • (स) बाजरा और धनिया
  • (द) जौ और तिलहन
उत्तर- (अ) कपास और तंबाकू

57. इंदिरा गांधी नहर निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में समाप्त होती है ?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) भरतपुर
  • (द) उदयपुर
उत्तर- (ब) जैसलमेर

58. किस शहर को ‘राजस्थान का खाद्य टोकरा’ के रूप में जाना जाता है ?

  • (अ) अलवर
  • (ब) श्री गंगानगर
  • (स) बीकानेर
  • (द) अजमेर
उत्तर- (ब) श्री गंगानगर

59. नीचे दिए गए विकल्पों में से सही कथन चुनें :

(I) ब्रिटिश संसद ने 05 जुलाई, 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित किया।

(II) यह अधिनियम माउंट बेटन की योजना पर आधारित था।

(III) अधिनियम ने 10 अगस्त, 1947 को रॉयल स्वीकृति प्राप्त की।

(IV) अधिनियम (एक्ट) 15 अगस्त, 1947 को लागू कर दिया था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल I, II और III
  • (ब) केवल I, II और IV
  • (स) केवल I, III और IV
  • (द) केवल II, III और IV
उत्तर- (ब) केवल I, II और IV

60. महाराष्ट्र प्रोविंसियल सम्मेलन मई-1928 में किसने घोषणा की “महिलाओं की स्थिति का उत्थान होना चाहिए और महिलाओं को जनता के मुद्दों में वृहद और अधिक समझ से रुचि लेने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए” ?

  • (अ) महात्मा गाँधी
  • (ब) जे. एल. नेहरू
  • (स) सुभाष चन्द्र बोस
  • (द) भगत सिंह
उत्तर- (स) सुभाष चन्द्र बोस

61. ‘?’ के स्थान पर कौन सा अंक आएगा ?

60, 45, 32, 21, ?

  • (अ) 16
  • (ब) 12
  • (स) 14
  • (द) 11
उत्तर- (ब) 123

62. ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा ?

CET 2024 1
  • (अ) A
  • (ब) B
  • (स) C
  • (द) D
उत्तर- (अ) A

63. कुछ प्रतीकों को अक्षरों द्वारा दर्शाया गया है जैसा कि नीचे दिखाया गया है :

CET 2024 2

निम्न में से कौन सा सर्वाधिक उपयुक्त व्यंजक है ?

  • (अ) 15C 15B 8 F 4B 6C 2
  • (ब) 15B 5G 8B 4G 6F 3
  • (स) 15C 5F 8C 4B 6C 3
  • (द) 15A 5E 8C 4B 6E 3
उत्तर- (स) 15C 5F 8C 4B 6C 3

64. गोंडवाना कोयले के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

  • (अ) गोंडवाना कोयला कार्बोनिफेरस काल से संबंधित है।
  • (ब) यह दामोदर, महानदी, गोदावरी और नर्मदा घाटी में पाया जाता है।
  • (स) यह मुख्यतः पीट और लिग्नाइट प्रकार का कोयला है।
  • (द) रानीगंज, झरिया, टाटापानी और हिमगिरी, गोंडवाना रचना की कुछ प्रमुख कोयला खानें हैं।
उत्तर- (स) यह मुख्यतः पीट और लिग्नाइट प्रकार का कोयला है।

65. कत्था कौन-से वृक्ष की आंतरिक लकड़ी से प्राप्त किया जाता है ?

  • (अ) कुल वृक्ष
  • (ब) कुसुम पेड़
  • (स) खैर पेड़
  • (द) शहतूत पेड़
उत्तर- (स) खैर पेड़

66. आपको दिए गए दो कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, आपको यह तय करना है कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है ?

कथन (I) : कोई भी सेब, केला नहीं है।

कुछ केले, अंगूर नहीं है।

निष्कर्ष (II) :

(I) कोई भी सेब, अंगूर हैं।

(II) सभी सेब, अंगूर होने की संभावना है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
  • (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
  • (स) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
  • (द) न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
उत्तर- (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

67. अनूप ने मुन्ना से कहा, “कल मैंने अपनी दादी की पुत्री के इकलौते भाई को हरा दिया”। अनूप ने किसे हराया ?

  • (अ) भाई को
  • (ब) पिता जी को
  • (स) पुत्र को
  • (द) चचेरे भाई को
उत्तर- (ब) पिता जी को

68. निम्नलिखित में से कौन-सा “जीवाश्म पार्क” है ?

  • (अ) अकाल वूड
  • (ब) केवलादेव घाना
  • (स) सरिस्का
  • (द) रणथम्भौर
उत्तर- (अ) अकाल वूड

69. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राजस्थान की सहरिया जनजाति के बारे में सही नहीं है ?

  • (अ) सहरिया का निवास दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में है और वह भी बारां जिले के शहाबाद और किशनगंज तहसील तक ही सीमित है।
  • (ब) इनमें चौहान, डोडिया आदि जैसे “गोत्र” होते हैं।
  • (स) इस जनजाति के मुखिया को तपाड़ा कहा जाता है।
  • (द) वे कई देवी व देवताओं की पूजा करते हैं परन्तु उनके इष्ट देव “बेहरू भारानी” हैं।
उत्तर- (स) इस जनजाति के मुखिया को तपाड़ा कहा जाता है।

70. भारत के निम्नलिखित राज्यों/ केन्द्रशासित प्रदेश को 2011 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या घनत्व के अनुसार अवरोही (घटते) क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(I) केरल, (II) पश्चिम बंगाल, (III) दिल्ली, (IV) बिहार

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वादिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) I, IV, III, II
  • (ब) III, IV, II, I
  • (स) III, I, IV, II
  • (द) I, IV, II, III
उत्तर- (ब) III, IV, II, I

71. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : जलोढ़ मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में पोटाश, फॉस्फोरिक एसिड और चूना पाया जाता है, जो गन्ना, धान, गेहूँ और अन्य अनाज और दलहन फसलों के उत्पादन के लिए आदर्श हैं।

कथन (II) : इस मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन पायी जाती है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।

72. पिचौला (पिछौला) झील, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में पायी जाती है ?

  • (अ) उदयपुर
  • (ब) अजमेर
  • (स) भीलवाड़ा
  • (द) करौली
उत्तर- (अ) उदयपुर

73. कूचामणी ख्याल के बारे में निम्न में से कौन-से कथन सही हैं ?

(I) कूचामणी ख्याल प्रसिद्ध लोक नाट्यकार लच्छी राम द्वारा शुरू किया गया था।

(II) चाँद नीलगिरी, राव रिदमल और मीरा मंगल, लच्छी राम द्वारा रचित प्रमुख ख्याल हैं।

(III) कूचामणी ख्याल एक मुक्त नाट्यशाला (थिएटर) में निष्पादित नहीं किया जाता है।

(IV) इस ख्याल में ढोल, सारंगी, शहनाई और ढोलक वादक मुख्य सहयोगी होते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल II, III और IV
  • (ब) केवल I, III और IV
  • (स) केवल I, II और III
  • (द) केवल I, II और IV
उत्तर- (द) केवल I, II और IV

74. चन्द्र मीणा पर विजय का उत्सव मनाने के लिए कछवाहों द्वारा कौन-सा मेला शुरू किया गया ?

  • (अ) भार्तृहरि मेला
  • (ब) पुष्कर मेला
  • (स) खलकणी माता डंकी मेला
  • (द) डिग्गी कल्याण जी मेला
उत्तर- (स) खलकणी माता डंकी मेला

75. Choose the most appropriate antonym of the word “Ancient from below” :

  • (अ) Insult
  • (ब) Rough
  • (स) Destroy
  • (द) Modern
उत्तर- (द) Modern

76.For the sentence given, choose the most appropriate answer in reported speech from the options below :

Ravi said, “My mother is going to her home town.”

  • (अ) Ravi said that his mother will go to her home town.
  • (ब) Ravi said that his mother has gone to her home town.
  • (स) Ravi said that his mother was going to her home town.
  • (द) Ravi said that his mother had gone to her home town.
उत्तर- (स) Ravi said that his mother was going to her home town.

77. किसके द्वारा 1859 में, ‘रिलीफ ऑफ लखनऊ’ चित्र (painting) बनायी गयी थी ?

  • (अ) थॉमस जोन्स बार्कर
  • (ब) केम्पबेल
  • (स) ओबम
  • (द) हेवलॉक
उत्तर- (अ) थॉमस जोन्स बार्कर

78. डॉ. एस. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग की स्थापना कौन से वर्ष में हुई ?

  • (अ) 1947
  • (ब) 1948
  • (स) 1951
  • (द) 1953
उत्तर- (ब) 1948

79. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : भारत की स्वतंत्रता के बाद रियासतों के कई शासक संविधान सभा में जुड़ने के विरुद्ध थे।

कथन (II) : शाही रजवाड़ों की इस अनुक्रिया का अर्थ था कि स्वतंत्रता के बाद एक बड़ी संभावना थी कि भारत कई छोटे देशों में बँट जाता।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों ही गलत हैं।
  • (स) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है।
  • (द) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है।
उत्तर- (अ) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।

80. राजस्थान के निम्न में से कौनसा जिला वर्ष 2022-23 में राज्य में गेहूँ के सर्वाधिक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ?

  • (अ) श्री गंगानगर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) बूंदी
  • (द) कोटा
उत्तर- (अ) श्री गंगानगर

81. राजस्थान राज्य में निम्नलिखित में से कौन सा एक कृषि आधारित उद्योग नहीं है ?

  • (अ) दाल मिलें
  • (ब) चावल मिलें
  • (स) लौह और इस्पात उद्योग
  • (द) कपास उद्योग
उत्तर- (स) लौह और इस्पात उद्योग

82. निम्नलिखित में से कौन-सा वेब ब्राउज़र नहीं है ?

  • (अ) मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स
  • (ब) सफारी
  • (स) ओपेरा
  • (द) जीमेल
उत्तर- (द) जीमेल

83. निम्नलिखित में से कौन से कथन भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक के बारे में सही नहीं हैं ?

(I) कैग (CAG) को भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्त किया जाता है।

(II) भारत के राष्ट्रपति के अनुमोदन पर कैग (CAG) को हटाया जा सकता है।

(III) कैग (CAG) का वेतन और भत्ते भारत की समेकित निधि से दिये जाते हैं।

(IV) कैग (CAG) का कार्यकाल 5 साल के लिए निश्चित रहता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल I, III और IV
  • (ब) केवल I, II और III
  • (स) केवल II, III और IV
  • (द) केवल I, II और IV
उत्तर- (स) केवल II, III और IV

84. निम्नलिखित में से भारतीय संविधान का कौन सा प्रावधान मंत्रिपरिषद् की नियुक्ति और पदच्युत से संबंध रखता है ?

  • (अ) अनुच्छेद 70
  • (ब) अनुच्छेद 72
  • (स) अनुच्छेद 74
  • (द) अनुच्छेद 75
उत्तर- (द) अनुच्छेद 75

85. जिस दर से भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को धन उधार देता है, उसे _________ कहते हैं।

  • (अ) सी. आर. आर.
  • (ब) रिवर्स रेपो रेट
  • (स) एस. एल. आर.
  • (द) रेपो रेट
उत्तर- (द) रेपो रेट

86. बजट 2024-25 की घोषणा के अनुसार राजकोषीय घाटा वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद का ________ रहने का अनुमान है।

  • (अ) 5.1%
  • (ब) 5.5%
  • (स) 5.8%
  • (द) 4.9%
उत्तर- (अ) 5.1%

87. भारत सरकार ने किस वर्ष में भारत की नवीन आर्थिक नीति का शुभारंभ किया ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) 1992
  • (ब) 1991
  • (स) 1990
  • (द) 1993
उत्तर- (ब) 1991

88. भारत में निम्नलिखित में से खाद्यान्न के वितरण की मुख्य जिम्मेदारी किसकी है ?

  • (अ) भारतीय मानक संस्थान
  • (ब) भारतीय खाद्य निगम
  • (स) भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
  • (द) कर्मचारियों का राज्य बीमा
उत्तर- (ब) भारतीय खाद्य निगम

89. किस देश के सशस्त्र बलों को दिसंबर 2023 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उन्हें ‘गोल्डन आउल’ सम्मान से सुसज्जित किया है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) भारत
  • (ब) चीन
  • (स) श्रीलंका
  • (द) सिंगापुर
उत्तर- (अ) भारत

90. उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है ?

  • (अ) रूमा पाल
  • (ब) रितु बाहरी
  • (स) हिमा कोहली
  • (द) इंदिरा बनर्जी
उत्तर- (ब) रितु बाहरी

91. निम्नलिखित में से कौन सा सोशल मीडिया का माध्यम (मोड) नहीं है ?

  • (अ) फेसबुक
  • (ब) ट्विटर
  • (स) ब्रॉडबैंड
  • (द) ब्लॉगिंग
उत्तर- (स) ब्रॉडबैंड

92. निम्न में से भारत में जन्मी, कौन सी अंतरिक्ष यात्री थी जिनकी वापसी के दौरान कोलंबिया के अंतरिक्ष यान में मृत्यु हो गई थी ?

  • (अ) कल्पना चावला
  • (ब) सुनीता विलियम्स
  • (स) रितु करिधल
  • (द) सिरिशा बांदला
उत्तर- (अ) कल्पना चावला

93. निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए. आई.) से संबंधित परियोजनाएं नहीं हैं ?

  • (अ) राजबोट
  • (ब) राजस्व खुफिया और विश्लेषण
  • (स) यू. आई. डी.
  • (द) ऑडियो एनालिटिक्स
उत्तर- (स) यू. आई. डी.

94. For the word given in Hindi, Choose the most appropriate word in English from the options below :

असमर्थनीय

  • (अ) tenable
  • (ब) acceptable
  • (स) unacceptable
  • (द) untenable
उत्तर- (द) untenable

95. कंप्यूटर की कौन सी पीढ़ी से इंटीग्रेटेड सर्किट (आई. सी.) का उपयोग शुरू हुआ है ?

  • (अ) पहली पीढ़ी
  • (ब) दूसरी पीढ़ी
  • (स) तीसरी पीढ़ी
  • (द) चौथी पीढ़ी
उत्तर- (स) तीसरी पीढ़ी

96. तारों का एक समूह जो एक साथ बिट्स के एक समूह को ले जाता है, यानी समानांतर में, और एक संबंधित नियंत्रण योजना के रूप में जाना जाता है :

  • (अ) तारों
  • (ब) डेटा केबल
  • (स) बस
  • (द) रजिस्टर
उत्तर- (स) बस

97. प्रथम भारतीय उपग्रह का नाम है :

  • (अ) भास्कर-I
  • (ब) इनसेट-I
  • (स) आर्यभट्ट
  • (द) कल्पना
उत्तर- (स) आर्यभट्ट

98. टेलीफोन उपकरण का वह कौन सा भाग है जो आवाज को स्वीकार करता है और उस सूचना को विद्युत चुम्बकीय तरंगों के रूप में भेजता है ?

  • (अ) रिसीवर
  • (ब) केबल
  • (स) डायलर
  • (द) माऊथ पीस
उत्तर- (द) माऊथ पीस

99. ओलंपिक 2024 में भारत पदक तालिका में ________ स्थान पर रहा ?

  • (अ) 17वें
  • (ब) 71वें
  • (स) 37वें
  • (द) 91वें
उत्तर- (ब) 71वें

100. किस राज्य ने आउटलुक प्लेनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024 की मेजबानी की ?

  • (अ) राजस्थान
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) गोवा
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर- (स) गोवा

101. ‘Deputation’ शब्द का हिंदी समानार्थक शब्द होगा –

  • (अ) प्रतिनियुक्ति
  • (ब) नियुक्त
  • (स) शिष्ट मण्डल नियुक्ति
  • (द) शिष्ट मण्डल
उत्तर- (अ) प्रतिनियुक्ति

102. निम्नलिखित में से ‘लिंग सम्बन्धी’ अशुद्ध वाक्य है –

  • (अ) वह स्त्री अपराधिनी है।
  • (ब) हवन सामग्री जल गया।
  • (स) श्याम संन्यासी है।
  • (द) रंजना अध्यापिका है।
उत्तर- (ब) हवन सामग्री जल गया।

103. ‘अंधा होना’ मुहावरे का क्या अर्थ है ?

  • (अ) धोखा देना
  • (ब) विवेक भ्रष्ट होना
  • (स) बिना विचारे व्यय
  • (द) एक ही सहारा
उत्तर- (ब) विवेक भ्रष्ट होना

104. निम्नलिखित किन शब्दों में ‘गुण सन्धि’ है ?

(I) सत्येन्द्र, (II) स्वेच्छा, (III) प्रत्यक्ष, (IV) वितैषणा, (V) न्यून

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) केवल I और II
  • (ब) केवल III और IV
  • (स) केवल IV और V
  • (द) केवल V और I
उत्तर- (अ) केवल I और II

105. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : अकर्मक क्रियाओं का सीधा सम्बन्ध कर्ता से नहीं होता। इनका फल स्वयं कर्ता पर पड़ने से दूर रहता है।

कथन (II) : सकर्मक क्रियाओं का फल कर्म पर पड़ता है। कर्म के बिना उनका अर्थ पूरा नहीं हो सकता।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और II दोनों सत्य हैं।
  • (ब) कथन I और II दोनों असत्य हैं।
  • (स) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
  • (द) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
उत्तर- (द) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।

106. ‘आनंदमग्न’ का समास विग्रह होगा –

  • (अ) आनंदित होना
  • (ब) आनंद आना
  • (स) आनंद में डूबा हुआ
  • (द) आनंद ही आनंद
उत्तर- (स) आनंद में डूबा हुआ

107. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में बृहत् श्रेणी का उद्योग नहीं है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) पटसन उद्योग
  • (ब) खादी और ग्रामोद्योग
  • (स) लौह और इस्पात उद्योग
  • (द) सूती कपड़ा उद्योग
उत्तर- (ब) खादी और ग्रामोद्योग

108. नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे ?

  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) अरुण जेटली
  • (स) नंदन निलेकणी
  • (द) अरविंद पनगढ़िया
उत्तर- (द) अरविंद पनगढ़िया

109. निम्नलिखित में से किस बजट वर्ष से रेलवे का बजट संघ के बजट में शामिल किया गया ?

  • (अ) 2015-16
  • (ब) 2016-17
  • (स) 2017-18
  • (द) 2018-19
उत्तर- (स) 2017-18

110. In the sentence given, replace the underlined words, choosing the most suitable idiom from the options below :

He was arrested without being given a reason.

  • (अ) over and above
  • (ब) for no rhyme or reason
  • (स) at odds and ends
  • (द) out and out.
उत्तर- (ब) for no rhyme or reason

111. For the given sentence, choose the most appropriate answer from the options below :

The language and style of a formal letter is –

  • (अ) lengthy
  • (ब) chatty
  • (स) very friendly
  • (द) polite and brief
उत्तर- (द) polite and brief

112. निम्नलिखित में कौन सा शब्द विदेशी है ?

  • (अ) खिड़की
  • (ब) तूफान
  • (स) मसान
  • (द) चिमटा
उत्तर- (ब) तूफान

113. निम्नलिखित में से बिजली का सबसे उपयुक्त पर्यायवाची चुनीये :

  • (अ) चंचला
  • (ब) तनय
  • (स) कांता
  • (द) तीर
उत्तर- (अ) चंचला

114. Complete the sentence by choosing the most suitable article from the options given below :

Please get me ________ umbrella when I go out shopping as the monsoons are approaching.

  • (अ) the
  • (ब) a
  • (स) No Article
  • (द) an
उत्तर- (द) an

115. Complete the sentence by choosing the most appropriate preposition from the options given below :

I reached the school _______ the gates closed.

  • (अ) later
  • (ब) before
  • (स) by
  • (द) from
उत्तर- (ब) before

116. Match List-I with List-II :

List-I (Words)List-II (Synonyms)
(I) generous(a) esteem
(II) honour(b) ridiculous
(III) absurd(c) achieve
(IV) accomplish(d) charitable

Choose the most appropriate answer from the options given below :

  • (अ) I-a, II-b, III-c, IV-d
  • (ब) I-c, II-d, III-a, IV-b
  • (स) I-d, II-a, III-b, IV-c
  • (द) I-b, II-c, III-d, IV-a
उत्तर- (स) I-d, II-a, III-b, IV-c

117. हाल ही में निम्न में से किस भारतीय का चयन ‘स्वर्णिम पर्यावरण पुरस्कार 2024’ हेतु हुआ है ?

  • (अ) रमेश अग्रवाल
  • (ब) आलोक शुक्ला
  • (स) तुलसी गौड़ा
  • (द) राजेन्द्र सिंह
उत्तर- (ब) आलोक शुक्ला

118. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा रामसेतु का प्रारंभिक बिंदु है ?

  • (अ) तंजावुर
  • (ब) मदुरई
  • (स) अरिचल मुनई
  • (द) शिवगंगा
उत्तर- (स) अरिचल मुनई

119. किस मंत्रालय ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 – ‘मेरा शहर मेरी पहचान’ का सर्वेक्षण प्रारम्भ किया ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
  • (ब) एम. एस. एम. ई. मंत्रालय
  • (स) जल शक्ति मंत्रालय
  • (द) पर्यटन मंत्रालय
उत्तर- (अ) आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

120. राजस्थान में प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) _________ वर्ष से लागू की गई थी।

  • (अ) 2015-16
  • (ब) 2017-18
  • (स) 2019-20
  • (द) 2020-21
उत्तर- (अ) 2015-16

121. राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान निम्न में से किस शहर में स्थित है ?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) माउंट आबू
उत्तर- (स) जयपुर

122. रामगंज मंडी, जिसे धनिया शहर के नाम से जाना जाता है, निम्नलिखित में से राजस्थान के किस शहर के नजदीक स्थित है ?

  • (अ) जोधपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) श्रीगंगानगर
  • (द) कोटा
उत्तर- (द) कोटा

123. राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य सीट (प्रिन्सिपल सीट) कहाँ स्थित है ?

  • (अ) बाड़मेर
  • (ब) अजमेर
  • (स) कोटा
  • (द) जोधपुर
उत्तर- (द) जोधपुर

124. वर्ष 2023 में राजस्थान के राज्य चुनाव आयुक्त कौन थे ?

  • (अ) एन. आर. भसीन
  • (ब) इंद्रजीत खन्ना
  • (स) मधुकर गुप्ता
  • (द) अमर सिंह राठौर
उत्तर- (स) मधुकर गुप्ता

125. खिलाफत आंदोलन का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया था ?

  • (अ) महात्मा गाँधी और खान अब्दुल गफ्फार खान
  • (ब) मोहम्मद अली और शौकत अली
  • (स) बाल गंगाधर तिलक औऱ विपिन चन्द्र पाल
  • (द) महाराजा हरि सिंह और शौकत अली
उत्तर- (ब) मोहम्मद अली और शौकत अली

126. भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा सन् 1947 के 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को दिए गए प्रसिद्ध भाषण को किस नाम से जाना जाता है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) विंगस ऑफ चैलेन्जेस
  • (ब) इन्डिपेन्डेंट इंडिया
  • (स) ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
  • (द) होप फॉर द बेटर फ्यूचर
उत्तर- (स) ट्रिस्ट विद डेस्टिनी

127. राजस्थान के एकीकरण के चौथे चरण में किन चार रियासतों का बृहत्तर राजस्थान में विलय हुआ ?

  • (अ) कोटा, टोंक, बूंदी, झालावाड़
  • (ब) प्रतापगढ़, डूंगरपुर, किशनगड़, शाहपुरा
  • (स) अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली
  • (द) जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर
उत्तर- (द) जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर

128. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की अस्थायी (प्रोविजनल) सरकार की स्थापना की घोषणा किस तारीख को की थी ?

  • (अ) 21 अक्टूबर 1943
  • (ब) 22 अक्टूबर 1943
  • (स) 23 अक्टूबर 1943
  • (द) 24 अक्टूबर 1943
उत्तर- (अ) 21 अक्टूबर 1943

129. ‘बालाथल सभ्यता’ का पुरातत्व स्थल कहाँ स्थित है ?

  • (अ) वल्लभनगर, उदयपुर
  • (ब) माऊन्ट आबू, सिरोही
  • (स) हनुमानगढ़
  • (द) अजमेर
उत्तर- (अ) वल्लभनगर, उदयपुर

130. किस वर्ष में पृथ्वी राज III ने महोबा के शासक चन्देल को हराया था ?

  • (अ) 1181 ई.
  • (ब) 1182 ई.
  • (स) 1191 ई.
  • (द) 1192 ई.
उत्तर- (ब) 1182 ई.

131. उदयपुर का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल “सहेलियों की बाड़ी” किसके द्वारा बनवाया गया था।

  • (अ) महाराणा शंभू सिंह-I
  • (ब) महाराणा संग्राम सिंह-II
  • (स) महाराजा सूरजमल
  • (द) महाराजा उदय सिंह
उत्तर- (ब) महाराणा संग्राम सिंह-II

132. ‘राणे जगपत रा मरास्या’ किस शासक की मृत्यु का शोक मनाने के लिए लिखी गयी थी ?

  • (अ) महाराजा जनक सिंह
  • (ब) महाराजा जगत सिंह
  • (स) महाराजा जीवन सिंह
  • (द) महाराजा जयदीप सिंह
उत्तर- (ब) महाराजा जगत सिंह

133. निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध कलाकार ने भारत उत्सव में ‘बहरूपिया कला’ में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया ?

  • (अ) जमना लाल भट्ट
  • (ब) जानकी लाल भांड
  • (स) अमर सिंह राठौड़
  • (द) जय सिंह राठौड़
उत्तर- (ब) जानकी लाल भांड

134. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I (छतरी)सूची-II (स्थान)
(I) सवाई जय सिंह की छतरी(a) अलवर
(II) मूसी रानी की छतरी(b) रामगढ़
(III) गोपाल सिंह की छतरी(c) गैटोर
(IV) सेठों की छतरी(d) करौली

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) I-a, II-b, III-c, IV-d
  • (ब) I-b, II-a, III-d, IV-c
  • (स) I-d, II-c, III-a, IV-b
  • (द) I-c, II-a, III-d, IV-b
उत्तर- (द) I-c, II-a, III-d, IV-b

135. ‘वागड़ की मीरा’ के नाम से कौन प्रसिद्ध है ?

  • (अ) राणा बाई
  • (ब) कर्मावती
  • (स) गवरी बाई
  • (द) पन्ना धाय
उत्तर- (स) गवरी बाई

136. भारत में नीली क्रांति किस कालावधि में प्रारम्भ की गई थी ?

  • (अ) सन् 1975-1980
  • (ब) सन् 1980-1985
  • (स) सन् 1985-1990
  • (द) सन् 1990-1995
उत्तर- (स) सन् 1985-1990

137. राजस्थान पूरे देश में निम्नलिखित में से किसका सर्वाधिक उत्पादक राज्य है ?

  • (अ) गेहूँ
  • (ब) चावल
  • (स) ऊन
  • (द) चाय
उत्तर- (स) ऊन

138. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा बांध है जिसका सिंचाई और जल विद्युत दोनों के लिए उपयोग किया जाता है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) राम सागर बांध
  • (ब) राणा प्रताप सागर बांध
  • (स) मेजा बांध
  • (द) जवाई बांध
उत्तर- (ब) राणा प्रताप सागर बांध

139. निम्नलिखित में से कौन सा कर राजस्थान राज्य सरकार द्वारा लगाया व संग्रहित नहीं किया जाता है ?

  • (अ) कृषि आय पर कर
  • (ब) भूमि और संरचना पर कर
  • (स) सड़क/वाहन कर
  • (द) आय कर
उत्तर- (द) आय कर

140. निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय संविधान की एक मुख्य विशेषता नहीं है ?

  • (अ) सबसे लंबा लिखित संविधान
  • (ब) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार
  • (स) विभिन्न स्रोतों से लिए गये प्रावधान
  • (द) दोहरी नागरिकता का प्रावधान
उत्तर- (द) दोहरी नागरिकता का प्रावधान

141. स्टोरेज स्पेस के आकार के अनुसार निम्न में से कौन-सा विकल्प अवरोही (घटते) क्रम में व्यवस्थित है ?

  • (अ) MB, KB, Byte, Nibble
  • (ब) Nibble, KB, MB, GB
  • (स) Bit, MB, Nibble, KB
  • (द) Bit, GB, KB, MB
उत्तर- (अ) MB, KB, Byte, Nibble

142. परम _______ की एक श्रृंखला है, जिसे सिडैक, पुणे द्वारा भारत में असेम्बल किया गया।

  • (अ) मिनी कंप्यूटर
  • (ब) सुपर कंप्यूटर
  • (स) माइक्रो कंप्यूटर
  • (द) मेनफ्रेम कंप्यूटर
उत्तर- (ब) सुपर कंप्यूटर

143. कंप्यूटर की कौन सी पीढ़ी में सर्किटरी और मैग्नेटिक ड्रम मेमोरी के लिए वैक्यूम ट्यूब का उपयोग किया जाता है ?

  • (अ) पहली पीढ़ी
  • (ब) दूसरी पीढ़ी
  • (स) तीसरी पीढ़ी
  • (द) चौथी पीढ़ी
उत्तर- (अ) पहली पीढ़ी

144. निम्न में से किस राज्य में दुदुमा जलप्रपात स्थित है ?

  • (अ) पश्चिम बंगाल
  • (ब) आंध्र प्रदेश
  • (स) झारखंड
  • (द) ओडिशा
उत्तर- (द) ओडिशा

145. ब्रह्मपुत्र नदी के बायें तट की सहायक नदी का नाम बतांइए –

  • (अ) सुबनसिरी
  • (ब) कामेंग
  • (स) बुरही दिहिंग
  • (द) संकोष
उत्तर- (स) बुरही दिहिंग

146. पश्चिमी घाटों को किस राज्य में ‘सह्याद्री’ के नाम से जाना जाता है ?

  • (अ) कर्नाटक
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) केरल
उत्तर- (ब) महाराष्ट्र

147. बाइफोकल लेंस का उपयोग निम्नलिखित में से किसकी कमी को दूर करने के लिए किया जाता है ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

  • (अ) निकट दृष्टि दोष
  • (ब) जरा-दूरदृष्टिता दोष (बुढ़ापे में)
  • (स) मोतियाबिंद
  • (द) हाइपरमेट्रोपिया
उत्तर- (ब) जरा-दूरदृष्टिता दोष (बुढ़ापे में).

148. वयस्क मानव दंत सूत्र है :

  • (अ) \frac{2112}{2112}
  • (ब) \frac{2122}{2122}
  • (स) \frac{2123}{2123}
  • (द) \frac{2213}{2213}
उत्तर- (स) \frac{2123}{2123}

149. नीचे दो कथन दिए गए हैं :

कथन (I) : रक्त आधान (ट्रासंफ्यूज़न) एक पद्धति है जिसमें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के परिसंचरण तंत्र में रक्त उत्पादों अथवा रक्त को संचारित किया जाता है।

कथन (II) : पहला रक्त संचरण कार्ल लैण्डस्टेइन द्वारा किया गया था।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

  • (अ) कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
  • (ब) कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
  • (स) कथन I सत्य है किंतु कथन II असत्य है।
  • (द) कथन I असत्य है किंतु कथन II सत्य है।
उत्तर- (स) कथन I सत्य है किंतु कथन II असत्य है।

150. निम्नलिखित में से किसका मिलान सही नहीं है ?

  • (अ) वाशिंग सोडा – Na2CO3
  • (ब) ब्लीचिंग पाउडर – CaO
  • (स) प्लास्टर ऑफ पेरिस – CaSO_{4}.\frac{1}{2}H_{2}O
  • (द) बेकिंग सोडा – NaHCO3
उत्तर- (ब) ब्लीचिंग पाउडर – CaO

Leave a Comment

error: Content is protected !!