सामान्य जानकारी
परीक्षा बोर्ड | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
परीक्षा का नाम | राजस्व अधिकारी ग्रेड-II एवं अधिशाषी अधिकारी ग्रेड-IV (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा (EO/RO Competitive Exam) |
राज्य | राजस्थान |
भर्ती | राजस्थान सरकार |
पाठ्यक्रम जारी | 31-08-2022 |
पाठ्यक्रम भाषा | हिन्दी |
आधिकारिक वेबसाइट (RPSC) | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम
- राजस्थान RPSC EO/RO (स्वायत्त शासन विभाग) भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न पत्र होगा।
प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी और अंग्रेजी |
प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
कुल प्रश्न | 120 |
अधिकतम अंक | 120 |
समय | 02:00 घंटे |
ऋणात्मक अंकन | 1/3 |
नोट :-
- सभी प्रश्न बहुविक्लपी प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांक का एक तिहाई अंक (1/3) काटा जाएगा।
- प्रश्न पत्र का स्तरमान स्नातक स्तर का होगा।
परीक्षा की योजना
परीक्षा में 2 घंटे की अवधि का एक पेपर शामिल होगा जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल होंगे :-
भाग | विषय | अंक |
---|---|---|
अ | सामान्य ज्ञान (भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली, राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, परम्पराएं, विरासत एवं राजस्थान का भूगोल, समसामयिकी) | 80 |
ब | राजस्थान नगरपालिका अधिनियम- 2009 एवं नगरीय निकायों से संबंधित विविध नियम एवं योजनाएं | 40 |
योग | 120 |
विषय
राजस्थान RPSC EO/RO (स्वायत्त शासन विभाग) भर्ती परीक्षा में निम्न विषय सम्मिलित होंगे :-
- भाग- अ (सामान्य ज्ञान)-
- राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत
- राजस्थान का भूगोल
- भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
- लोक नीति एवं अधिकार
- समसामयिक घटनाएं
- भाग- ब
- राजस्थान नगरपालिका अधिनियम- 2009 एवं नगरीय निकायों से संबंधित विविध नियम एवं योजनाएं
भाग- अ (सामान्य ज्ञान)
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत :-
- राजस्थान के प्रागैतिहासिक स्थल- पुरापाषाण से ताम्र पाषाण एवं कांस्य युग तक
- ऐतिहासिक राजस्थान : प्रारम्भिक ईस्वी काल के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक केन्द्र। प्राचीन राजस्थान में समाज, धर्म एवं संस्कृति।
- प्रमुख राजवंशों के महत्वपूर्ण शासकों की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ-गुहिल, प्रतिहार, चौहान, परमार, राठौड़, सिसोदिया और कच्छावा। मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासनिक तथा राजस्व व्यवस्था।
- आधुनिक राजस्थान का उदय : 19वीं-20वीं शताब्दी के दौरान राजस्थान में सामाजिक जागृति के कारक। राजनीति तथा किसान आन्दोलन, 20वीं शताब्दी के दौरान विभिन्न देशी रियासतों में प्रजामण्डल आन्दोलन। राजस्थान का एकीकरण।
- राजस्थान की वास्तु परम्परा- मंदिर, किले, महल एवं मानव निर्मित जलीय संरचनाएँ; चित्रकला की विभिन्न शैलियाँ और हस्तशिल्प।
- प्रदर्शन कला : शास्त्रीय संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य; लोक संगीत एवं वाद्य; लोक नृत्य एवं नाट्य।
- भाषा एवं साहित्य : राजस्थानी भाषा की बौलियाँ। राजस्थानी भाषा का साहित्य एवं लोक साहित्य।
- धार्मिक जीवन : धार्मिक समुदाय, राजस्थान में संत एवं सम्प्रदाय। राजस्थान के लोक देवी-देवता।
- राजस्थान में सामाजिक जीवन : मेले एवं त्योहार; सामाजिक रीति-रिवाज तथा परम्पराये; वेशभूषा एवं आभूषण।
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व। लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण
- राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
राजस्थान का भूगोल :-
- प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएं
- जलवायु की विशेषताएं
- प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
- प्राकृतिक वनस्पति एवं मृदा
- प्रमुख फसलें- गेहूँ, मक्का, जौ, कपास, गन्ना, एवं बाजरा
- प्रमुख उद्योग
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ एवं जल संरक्षण तकनीकें
- जनसंख्या- वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं प्रमुख जनजातियाँ
- खनिज- धात्विक एवं अधात्विक
- ऊर्जा संसाधन- परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
- जैव-विविधता एवं इनका संरक्षण
- पर्यटन स्थल एवं परिपथ
- खनिज सम्पदाऐं
भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली :-
- भारतीय संविधान: दार्शनिक तत्व :-
- संविधान सभा, भारतीय संविधान की विशेषताएं, संवैधानिक संशोधन।
- उद्देशिका, मूल अधिकार, राज्य नीति के निदेशक तत्व, मूल कर्तव्य।
- भारतीय राजनीतिक व्यवस्था :-
- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय और न्यायिक पुनरावलोकन।
- भारत निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, नीति आयोग, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, लोकपाल, केन्द्रीय सूचना आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।
- संघवाद, भारत में लोकतांत्रिक राजनीतिक, गठबंधन सरकारें, राष्ट्रीय एकीकरण।
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था :-
- राज्य की राजनीतिक व्यवस्था :-
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद्, राजस्थान विधानसभा, उच्च न्यायालय।
- राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था :-
- जिला प्रशासन, स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज संस्थाएं।
- संस्थाएं :-
- राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग।
लोक नीति एवं अधिकार :-
- लोक नीति, विधिक अधिकार एवं नागरिक अधिकार-पत्र, राजस्थान लोक सेवा गारन्टी अधिनियम, 2011
समसामयिक घटनाएं :-
- राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे।
- वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएं।
- खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां।
भाग- ब
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम- 2009 एवं नगरीय निकायों से संबंधित विविध नियम एवं योजनाएं :-
- राजस्थान नगरपालिका अधिनियम- 2009 :-
- नगरपालिकाओं का गठन और शासन
- कार्य संचालन और वार्ड समिति
- नगरपालिका सम्पत्ति
- नगरपालिका वित्त और नगरपालिका विधि
- नगरपालिका राजस्व
- नगरपालिका विकास और नगर योजना
- नगरपालिका शक्तियाँ और अपराध
- अभियोजन, वाद आदि
- नियंत्रण
- राजस्थान नगरपालिका (सामान क्रय एवं अनुबंध) नियम, 1974
- राजस्थान नगरपालिका (कार्य संचालन) नियम, 2009
- राजस्थान नगरपालिका (समितियों की शक्तियां, कर्तव्य और कृत्य नियम), 2009
- राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं :-
- स्वच्छ भारत मिशन (शहरी)
- इन्दिरा रसोई योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)
- इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
- अमृत मिशन
- हृदय योजना
- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM)
- इन्दिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना
नोट :-पाठ्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पीडीएफ देखें, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।