सामान्य जानकारी
परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर), 2022/ राजस्थान CET (स्नातक स्तर), 2022 |
परीक्षा तिथि | 08-01-2023 |
परीक्षा चरण | चतुर्थ चरण (शाम की पारी) |
प्रथम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 17-01-2023 |
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 28-04-2023 |
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी एवं अंग्रेजी |
प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
कुल प्रश्न | 150 |
अधिकतम अंक | 300 |
ऋणात्मक अंकन | ऋणात्मक अंक लागू नहीं है। |
समय | 03:00 घण्टे |
नोट :- यह प्रश्न पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार हल किया गया है।
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-
- भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास।
- राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।
- भारत का भूगोल।
- राजस्थान का भूगोल।
- राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था।
- भारत की अर्थव्यवस्था।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता।
- Language Knowledge : सामान्य हिन्दी
- Language Knowledge : General English
- कम्प्यूटर का ज्ञान।
- समसामयिक घटनाएं।
1. महारानी विक्टोरिया के स्वर्ण जुबली उस्तव में भाग लेने के लिए 1887 में, मारवाड़ के प्रतिनिधि के रूप में किसे इंग्लैण्ड भेजा गया ?
- (अ) विजय सिंह
- (ब) कल्याण सिंह
- (स) जसवंत सिंह
- (द) प्रताप सिंह
2. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में संदर्भ में, निम्नलिखित में से दी गई घटनाओं का कौनसा कालक्रम सही है ?
- (अ) कांग्रेस का सूरत विभाजन – लखनऊ समझौता – बंगाल का विभाजन
- (ब) बंगाल का विभाजन – कांग्रेस का सूरत विभाजन – लखनऊ समझौता
- (स) बंगाल का विभाजन – लखनऊ समझौता – कांग्रेस का सूरत विभाजन
- (द) कांग्रेस का सूरत विभाजन – बंगाल का विभाजन – लखनऊ समझौता
3. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची-I | सूची-II |
---|---|
(I) नाना साहब | (a) युद्ध में मारे गए/ गईं |
(II) बहादुर शाह जफ़र | (b) रंगून निर्वासित |
(III) लक्ष्मी बाई | (c) पकड़ लिया और मौत के घाट उतारा |
(IV) तात्या टोपे | (d) नेपाल भाग गए/ गईं |
कूट :
- (अ) I-b, II-a, III-c, IV-d
- (ब) I-d, II-b, III-a, IV-c
- (स) I-a, II-b, III-c, IV-d
- (द) I-c, II-d, III-b, IV-a
4. किस वर्ष ‘राजस्थान सेवा संघ’ का स्थानांतरण अजमेर हुआ ?
- (अ) 1918
- (ब) 1919
- (स) 1920
- (द) 1921
5. अलवर के किस शासक के समय नीमूचाणा कांड हुआ ?
- (अ) महाराजा फतेह सिंह
- (ब) महाराजा बन्ने सिंह
- (स) महाराजा विजय सिंह
- (द) महाराजा जय सिंह
6. जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में ‘अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद’ का सातवां अधिवेश कहाँ आयोजित हुआ था ?
- (अ) उदयपुर
- (ब) जयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) अजमेर
7. किसके नेतृत्व में, शेखावाटी किसान आंदोलन में 10,000 से अधिक जाट महिलाओं ने भाग लिया ?
- (अ) उत्तमा देवी
- (ब) किशोरी देवी
- (स) रामदेवी
- (द) दुर्गा देवी शर्मा
8. ‘मेवाड़ की पुकार’ 21 सूत्रीय मांगपत्र का सम्बन्ध किससे था ?
- (अ) साधु सीताराम दास
- (ब) विजय सिंह पथिक
- (स) मोतीलाल तेजावत
- (द) माणिक्य लाल वर्मा
9. मौलवी लियाकत अली, जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, निम्नलिखित में से किस शहर से संबंधित थे ?
- (अ) लखनऊ
- (ब) फैज़ाबाद
- (स) बरेली
- (द) इलाहाबाद
10. आर. जी. भण्डारकर और आत्माराम पाण्डुरंग निम्नलिखित में से किस संस्था से संबद्ध थे ?
- (अ) होमरूल लीग
- (ब) आत्मीय सभा
- (स) रामकृष्ण मिशन
- (द) प्रार्थना सभा
11. राजस्थान की किस रियासत और विशेष रूप से कौन-से शासक ने ब्लू पॉटरी को संरक्षण दिया ?
- (अ) जयपुर, सवाई प्रताप सिंह
- (ब) जयपुर, सवाई रामसिंह II
- (स) मेवाड़, महाराणा फतेह सिंह
- (द) मेवाड़, महाराणा सज्जन सिंह
12. पृथ्वीराज की “12 खम्बों की छतरी” निम्नलिखित में से किस किले में स्थित है ?
- (अ) मेहरानगढ़ किला
- (ब) गोगुन्दा किला
- (स) चित्तौड़गढ़ किला
- (द) कुंभलगढ़ किला
13. ‘कथोड़ी’ जनजाति मुख्यतः किस जिले में पायी जाती है ?
- (अ) डूंगरपुर में
- (ब) बांसवाड़ा में
- (स) उदयपुर में
- (द) कोटा में
14. राजस्थान मूल के प्रख्यात शास्त्रीय वादक रामनारायण तथा सुल्तान खां का सम्बन्ध किस वाद्य यन्त्र से है ?
- (अ) कमायचा
- (ब) सितार
- (स) सारंगी
- (द) तबला
15. जयसिंह द्वितीय ने निम्न में से किस जगह वैद्यशाला नहीं बनवाई ?
- (अ) दिल्ली
- (ब) आगरा
- (स) मथुरा
- (द) उज्जैन
16. ‘रूपायन संस्थान’ कहाँ स्थित है ?
- (अ) बोरुन्दा
- (ब) बगरू
- (स) बदनोर
- (द) बून्दी
17. ऐतिहासिक स्थल ‘जाबालिपुर’ की आधुनिक पहचान है –
- (अ) जालौर
- (ब) सिरोही
- (स) नागौर
- (द) जैसलमेर
18. अधोलिखित (लोक देवता – मुख्य तीर्थस्थल) में से कौनसा युग्म असंगत है ?
- (अ) तेजाजी – परबतसर (नागौर)
- (ब) देवनारायण जी – आसींद (भीलवाड़ा)
- (स) पाबूजी – कोलू गाँव (फलोदी)
- (द) तल्लीनाथ जी – कतरियासर (बीकानेर)
19. निम्नलिखित में किस एक जिले में ‘गोड़वाड़ी बोली’ बोली जाती है ?
- (अ) जालौर
- (ब) जैसलमेर
- (स) डूंगरपुर
- (द) अजमेर
20. कलाओं के प्रोत्साहन के लिए, 1857 ई. में, ‘महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट्स एण्ड क्राफ्ट्स’ की स्थापना की थी –
- (अ) सवाई जय सिंह ने
- (ब) सवाई राम सिंह II ने
- (स) सवाई माधो सिंह I ने
- (द) सवाई प्रताप सिंह ने
21. राजस्थान की किस चित्र शैली में नारियों को शिकार करते हुए दर्शाया गया है ?
- (अ) बीकानेर
- (ब) जयपुर
- (स) कोटा
- (द) अलवर
22. निम्न में से किसे, भू-दान और कूप-दान कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण भारत सरकार ने 1956 में, पद्म विभूषण से सम्मानित किया ?
- (अ) रतन शास्त्री
- (ब) अंजना देवी चौधरी
- (स) जानकी देवी बजाज
- (द) नारायणी देवी वर्मा
23. बूँदी स्थित रंगमहल, जो सुन्दर भित्तिचित्रों से सुसज्जित है, किसने बनवाया ?
- (अ) राव रतन सिंह
- (ब) राव सुरजन सिंह
- (स) राव छत्रसाल
- (द) महाराव बुद्धसिंह
24. साहित्य एवं साहित्यकार के युग्म में से असंगत छांटिए –
- (अ) राजप्रकाश – किशोरदास
- (ब) पाबू प्रकाश – मोड़जी आशिया
- (स) अमरसार – पं. जीवाधर
- (द) राजवल्लभ – महाराणा कुंभा
25. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त जानकीलाल भांड का सम्बन्ध किस लोक नाट्य से है ?
- (अ) रम्मत
- (ब) स्वांग
- (स) नौटंकी
- (द) ख्याल
26. गरासिया जनजाति में ‘मोर बन्धिया’ रीति रिवाज, किस अवसर से जुड़ा हुआ है ?
- (अ) जन्म
- (ब) विवाह
- (स) सगाई
- (द) तलाक
27. मुगल सम्राट शाहजहाँ के समय से ही प्रसिद्ध ‘नाहर नृत्य’ के आयोजन की परम्परा, कहाँ प्रचलित है ?
- (अ) चोमू
- (ब) चाकसू
- (स) माण्डल
- (द) किशनगढ़
28. मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित चामुण्डा माता मन्दिर की स्थापना किसने की थी ?
- (अ) राव कल्याणमल
- (ब) राव जोधा
- (स) महाराज अजीत सिंह
- (द) दुर्गादास
29. मेवाड़ राज्य में ‘महकमा खास’ की स्थापना की थी –
- (अ) महाराणा शम्भू सिंह ने
- (ब) महाराणा अजीत सिंह ने
- (स) महाराणा गंगा सिंह ने
- (द) महाराणा सज्जन सिंह ने
30. शिवरात्रि पशु मेले का आयोजन होता है –
- (अ) झालावाड़ में
- (ब) करौली में
- (स) भरतपुर में
- (द) अलवर में
31. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
- (अ) ऊबछठ – भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी
- (ब) गणगौर – चैत्र शुक्ल तृतीया
- (स) घुड़ला – श्रावण शुक्ल तृतीया
- (द) फूलडोल – चैत्र कृष्ण प्रतिपदा
32. ‘भारतीय प्राचीन लिपिमाला’ के प्रसिद्ध लेखक हैं –
- (अ) रामकर्ण आसोपा
- (ब) विश्वेश्वरनाथ रेऊ
- (स) मुनि जिन विजय
- (द) गौरीशंकर हीराचन्द ओझा
33. सहजो बाई का संबंध किस संप्रदाय से है ?
- (अ) रामस्नेही
- (ब) लालदासी
- (स) अलखदासी
- (द) चरणदासी
34. अधोलिखित में से कौनसा युग्म (प्राचीन अंचल – आधुनिक जिला/ जिले) सही सुमेलित नहीं है ?
- (अ) अर्बुद देश – सिरोही
- (ब) शिव – चित्तौड़गढ़, उदयपुर
- (स) सपादलक्ष – अजमेर, नागौर
- (द) वागड़ – सीकर, झुंझुनू
35. श्रीलाल जोशी का सम्बन्ध था –
- (अ) फड़ चित्रण से
- (ब) मूर्ति कला से
- (स) थेवा कला से
- (द) मृण शिल्प से
36. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची-I (विद्युत संयंत्र) | सूची-II (राज्य) |
---|---|
(I) सतपुड़ा | (a) महाराष्ट्र |
(II) धुवरन | (b) उत्तराखंड |
(III) टनकपुर | (c) गुजरात |
(IV) दाभोल | (d) मध्य प्रदेश |
कूट :
- (अ) I-a, II-c, III-b, IV-d
- (ब) I-d, II-c, III-b, IV-a
- (स) I-a, II-b, III-c, IV-d
- (द) I-d, II-b, III-c, IV-a
37. राष्ट्रीय कृषि आयोग ने ‘सामाजिक वानिकी’ पद का उपयोग सर्वप्रथम जिस वर्ष में किया, वह है –
- (अ) 1976
- (ब) 1961
- (स) 1978
- (द) 1982
38. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जब वार्षिक वर्षा की कमी सामान्य वर्षा से ………… अधिक होती है, तब प्रचण्ड सूखे की स्थिति होती है।
- (अ) 20%
- (ब) 25%
- (स) 50%
- (द) 40%
39. भारत में निम्नलिखित में से कौनसा क्षेत्र जैवविविधता का हॉटस्पॉट है ?
- (अ) गंगा के मैदान
- (ब) पूर्वी तट
- (स) पश्चिमी घाट
- (द) पूर्वी घाट
40. रबर का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौनसा है ?
- (अ) तमिलनाडु
- (ब) केरल
- (स) कर्नाटक
- (द) तेलंगाना
41. अमन, औस तथा बोरो किस फसल से सम्बन्धित हैं ?
- (अ) गेहूँ
- (ब) चावल
- (स) गन्ना
- (द) चाय
42. बैरन तथा नारकोण्डम हैं –
- (अ) भारत में नदियाँ
- (ब) भारत में ज्वालामुखी
- (स) भारत में कृषि प्रकार
- (द) भारत में पर्वतीय वनस्पति का प्रकार
43. मेघालय पठार का सर्वोच्च बिन्दु / शिखर है –
- (अ) गारो पहाड़ियाँ
- (ब) जयंतिया पहाड़ियाँ
- (स) मिकिर पहाड़ियाँ
- (द) शिलांग
44. भारत में सबसे छोटा (लम्बाई में) राष्ट्रीय राजमार्ग है –
- (अ) NH 966 B
- (ब) NH 44
- (स) NH 127 A
- (द) NH 548
45. निम्नलिखित में से कौनसी नदी रिफ्ट घाटी में बहती है ?
- (अ) नर्मदा
- (ब) गंगा
- (स) सतलुज
- (द) गोदावरी
46. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, राजस्थान के किन जिलों में ‘स्टेपी जलवायु’ पायी जाती है ?
- (अ) जैसलमेर और बीकानेर
- (ब) गंगानगर और हनुमानगढ़
- (स) बाड़मेर, जालौर और जोधपुर
- (द) जयपुर, दौसा और टोंक
47. श्यामपुरा और भाट नहरें सम्बन्धित हैं –
- (अ) जयसमन्द झील से
- (ब) माही नदी से
- (स) कोटा बैराज से
- (द) नर्मदा नहर से
48. राजस्थान के किस जिले में, जिप्सीफेरस मृदा मिलती है ?
- (अ) अलवर
- (ब) जोधपुर
- (स) बीकानेर
- (द) पाली
49. टोंक जिले की जनकपुरा और कुशालपुरा खानें जिस खनिज के उत्पादन हेतु जानी जाती है, वह हैं –
- (अ) गार्नेट
- (ब) वोलास्टोनाइट
- (स) यूरेनियम
- (द) फेल्सपार
50. पूर्व – पश्चिम गलियारा राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले से नहीं गुजरता है ?
- (अ) कोटा
- (ब) बूँदी
- (स) बारां
- (द) झालावाड़
51. राजस्थान का कौनसा जिला औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा सर्वाधिक प्राप्त करता है ?
- (अ) उदयपुर
- (ब) सिरोही
- (स) झालावाड़
- (द) बारां
52. मक्का राजस्थान की किस जनजाति का मुख्य भोजन है ?
- (अ) सहरिया
- (ब) सांसी
- (स) मीणा
- (द) भील
53. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को उत्तर से दक्षिण की ओर सही क्रम में व्यवस्थित करें –
(I) श्री गंगानगर
(II) जालौर
(III) जोधपुर
(IV) बीकानेर
कूट :
- (अ) II, I, III, IV
- (ब) I, II, III, IV
- (स) I, IV, III, II
- (द) II, IV, III, I
54. निम्नलिखित में से कौनसा संरक्षित क्षेत्र झुंझुनू जिले में विस्तृत नहीं है ?
- (अ) शाकम्भरी
- (ब) मनसा माता
- (स) बीड
- (द) गोगेलाव
55. राजस्थान की बांका – पट्टी किस समस्या से ग्रसित है ?
- (अ) चूना-पत्थर की
- (ब) सूखा और अकाल की
- (स) फ्लोराइड की
- (द) वायु प्रदूषण की
56. निम्नलिखित में से कौन सी फसल, राजस्थान में ज़ायद के मौसम में उत्पादित नहीं की जाती है ?
- (अ) तरबूज
- (ब) खरबूजा
- (स) ककड़ी
- (द) सोयाबीन
57. कौन सा असत्य है ?
- (अ) शुष्क खेती पश्चिमी राजस्थान में प्रचलित है।
- (ब) राजस्थान में झूमिंग खेती को वालरा कहते हैं।
- (स) राजस्थान में आर्द्र खेती दक्षिण-पूर्वी भाग में की जाती है।
- (द) राजस्थान को 14 कृषि जलवायु प्रदेशों में बांटा गया है।
58. भारत में, कौन सी प्रथम सिंचाई परियोजना है जिसमें छिड़काव सिंचाई/ फव्वारा सिंचाई को अनिवार्य कर दिया गया है ?
- (अ) इंदिरा गाँधी नहर परियोजना
- (ब) माही बजाज सागर परियोजना
- (स) चम्बल नहर परियोजना
- (द) नर्मदा नहर परियोजना
59. जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान में शिशु लिंगानुपात कितना था ?
- (अ) 788
- (ब) 887
- (स) 878
- (द) 888
60. अरावली पर्वतमाला के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसे तथ्य सत्य हैं ?
(I) इसका निर्माण कैम्ब्रियन युग में हुआ था।
(II) वर्तमान में यह अवशिष्ट पर्वत के रूप में है।
(III) यह मुख्यतः आग्नेय चट्टानों से निर्मित है।
(IV) यह दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में विस्तृत है।
कूट :
- (अ) III और IV
- (ब) I, II, III और IV
- (स) II और IV
- (द) I और II
61. भारत के संविधान का कौनसा संविधान संशोधन अधिनियम, राजस्थान मंत्री परिषद के आकार को सीमित करता है ?
- (अ) संविधान (95वाँ संशोधन) अधिनियम, 2009
- (ब) संविधान (75वाँ संशोधन) अधिनियम, 1993
- (स) संविधान (89वाँ संशोधन) अधिनियम, 2003
- (द) संविधान (91वाँ संशोधन) अधिनियम, 2003
62. राजस्थान के उपमुख्यमंत्रियों के बारे में कौन सी जोड़ी सुमेलित है ?
- (अ) शिवचरण माथुर, टीकाराम पालीवाल
- (ब) कमला बेनीवाल, सचिन पायलट
- (स) हीरालाल देवपुरा, सचिन पायलट
- (द) घनश्याम तिवारी, सचिन पायलट
63. राजस्थान राज्य सूचना आयोग, सूचना नहीं देने पर अधिकतम कितनी राशि का जुर्माना आरोपित कर सकता है ?
- (अ) 15000 ₹
- (ब) 20000 ₹
- (स) 25000 ₹
- (द) 30000 ₹
64. निम्न में से कौन राजस्थान की प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य थी ?
- (अ) गायत्री देवी
- (ब) शारदा भार्गव
- (स) प्रियंका चतुर्वेदी
- (द) सोनल मानसिंह
65. कौन सा संवैधानिक संशोधन ई. डब्ल्यू. एस. आरक्षण से संबंधित है ?
- (अ) 101
- (ब) 102
- (स) 103
- (द) 104
66. स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री कौन थे ?
- (अ) मौलाना आज़ाद
- (ब) जे. एल. नेहरू
- (स) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
- (द) वल्लभ भाई पटेल
67. निम्न में से कौनसा एक युग्म (राजस्थान के राज्यपाल – पूर्व पद) सही नहीं है ?
- (अ) मदनलाल खुराना – दिल्ली के मुख्यमंत्री
- (ब) कल्याण सिंह – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
- (स) राम नाईक – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल
- (द) कलराज मिश्रा – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल
68. राजस्थान में राज्य पर्यटन सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन हैं ?
- (अ) मुख्यमंत्री
- (ब) पर्यटन मंत्री
- (स) आयुक्त, पर्यटन विभाग
- (द) राज्यपाल
69. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए –
(I) सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व लाना है।
(II) अरुणा राय ने उस आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसने सूचना के अधिकार अधिनियम के अधिनियमित होने का मार्ग प्रशस्त किया।
सही कूट चुनिए –
- (अ) केवल I सही है
- (ब) केवल II सही है
- (स) न तो I ना ही II सही है
- (द) दोनों कथन सही हैं
70. संसद राज्य सूची के विषय पर किस अनुच्छेद के तहत कानून बना सकती है ?
- (अ) अनुच्छेद 223
- (ब) अनुच्छेद 249
- (स) अनुच्छेद 253
- (द) अनुच्छेद 293
71. द्वितीय पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा किसके द्वारा बनाई गई थी ?
- (अ) बी. एन. गाडगिल
- (ब) पी. सी. महालनोबिस
- (स) वी. के. आर. वी. राव
- (द) सी. एन. वकील.
72. लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार ने भारत का पहला महिला बैंक, ‘भारतीय महिला बैंक लिमिटेड’, नाम से स्थापित किया था। इसे किस वर्ष लॉन्च किया गया था ?
- (अ) 2012
- (ब) 1999
- (स) 2013
- (द) 2017
73. भारत में रक्षा क्षेत्र में स्वचालित मार्ग से विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा को बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया गया है ?
- (अ) 51%
- (ब) 49%
- (स) 74%
- (द) 100%
74. भारत में, कृषि आय की गणना की जाती है –
- (अ) आगत विधि
- (ब) निर्गत विधि
- (स) वस्तु प्रवाह विधि
- (द) व्यय विधि
75. भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ शुगरकेन रिसर्च) कहाँ स्थित है ?
- (अ) लखनऊ
- (ब) कानपुर
- (स) नई दिल्ली
- (द) वाराणसी
76. निम्नलिखित में से कौन, मौद्रिक नीति को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी है/ हैं?
(I) भारतीय स्टेट बैंक
(II) यूनियन बैंक
(III) भारतीय रिज़र्व बैंक
- (अ) केवल I
- (ब) केवल II
- (स) I, II व III
- (द) केवल III
77. भारतीय हरित क्रांति की शुरुआत किस विश्वविद्यालय से हुई थी ?
- (अ) दिल्ली विश्वविद्यालय से
- (ब) हैदराबाद विश्वविद्यालय से
- (स) कानपुर विश्वविद्यालय से
- (द) पंतनगर विश्वविद्यालय से
78. आर.टी.जी.एस. (वास्तविक समय सकल निपटान प्रणाली) का लाइव रन (जीवन्त प्रचालन) प्रारम्भ हुआ था –
- (अ) 2004 में
- (ब) 2002 में
- (स) 2010 में
- (द) 2006 में
79. निम्नलिखित में से कौनसा कृषि क्षेत्र भारत सरकार की बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत आता है ?
- (अ) बागवानी
- (ब) वानिकी
- (स) सिंचाई
- (द) पशुपालन
80. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारम्भ हुआ –
- (अ) झालावाड़ (राजस्थान) से
- (ब) बलिया (उत्तर प्रदेश) से
- (स) पटना (बिहार) से
- (द) सूरत (गुजरात) से
81. राजस्थान में सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया गया है –
- (अ) उदयपुर में
- (ब) कोटा में
- (स) जयपुर में
- (द) बूंदी में
82. राजस्थान में ‘अंत्योदय योजना’ (1977) का उद्देश्य था –
- (अ) बंजर भूमि का विकास
- (ब) भिखारियों का पुनर्वास
- (स) सबसे गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
- (द) फसल बीमा उपलब्ध कराना
83. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए राजस्थान के 6वें राज्य वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित अनुदान राशि के जिलेवार वितरण का मिलान करें –
(I) जिला परिषद | (a) 5% |
(II) पंचायत समिति | (b) 20% |
(III) ग्राम पंचायत | (c) 75% |
सही विकल्प चुनें –
- (अ) I-a, II-b, III-c
- (ब) I-c, II-a, III-b
- (स) I-b, II-a, III-c
- (द) I-b, II-c, III-a
84. राजस्थान में बीस सूत्री कार्यक्रम 2006 में निम्नलिखित में से कौनसा बिन्दु सम्मिलित नहीं है ?
- (अ) श्रमिक कल्याण
- (ब) किसानों को सहयोग
- (स) गरीबी उन्मूलन
- (द) शहरी सड़कें
85. निम्नलिखित में से कौन (सिंचाई परियोजना – स्थान (जिला)) सुमेलित नहीं है ?
- (अ) बांकली – जालौर
- (ब) बैंथली – बारां
- (स) इंदिरा लिफ्ट – गंगानगर
- (द) भीमलत – बूंदी
86. राजस्थान में ‘मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना’ कब प्रारंभ की गई ?
- (अ) 2018
- (ब) 2019
- (स) 2020
- (द) 2021
87. इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना संबंधित है –
- (अ) प्रजनन आयु की लड़कियों और महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नेपकिन का वितरण
- (ब) ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना
- (स) कॉलेज की लड़कियों को मुफ्त स्कूटी प्रदान करना
- (द) ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को मुफ्त व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना
88. राजस्थान में ‘टंगस्टन’ का उत्पादन कहाँ होता है ?
- (अ) ब्यावर
- (ब) डेगाना
- (स) देबारी
- (द) खेतड़ी
89. राजस्थान सरकार द्वारा घोषित जेट्रोफा बीज का समर्थन मूल्य है –
- (अ) 3.50 ₹ प्रति कि.ग्रा.
- (ब) 8.50 ₹ प्रति कि.ग्रा.
- (स) 11.00 ₹ प्रति कि.ग्रा.
- (द) 12.00 ₹ प्रति कि.ग्रा.
90. इंदिरा गाँधी नहर परियोजना में लिफ्ट नहरों की संख्या …………………. है।
- (अ) 5
- (ब) 7
- (स) 8
- (द) 9
91. ‘विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन’ फरवरी (2022) की मेजबानी किस संस्थान द्वारा की गयी थी ?
- (अ) नीति आयोग
- (ब) ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टी.ई.आर.आई.)
- (स) इसरो
- (द) बार्क
92. हाल ही में सितम्बर 2022 को, किस देश के प्रधानमंत्री ने राजस्थान का दौरा किया ?
- (अ) नेपाल
- (ब) भूटान
- (स) बांग्लादेश
- (द) दक्षिण कोरिया
93. किस भारतीय खिलाड़ी ने जर्मन ओपन बैडमिंटन 2022 प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया ?
- (अ) लक्ष्य सेन
- (ब) साइना नेहवाल
- (स) पी. वी. सिंधु
- (द) श्रीकान्त किदम्बी
94. पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित अभिजीत सेन निम्नलिखित में से किस पेशे से सम्बन्धित थे ?
- (अ) चिकित्सा विज्ञान
- (ब) साहित्य
- (स) अर्थशास्त्र
- (द) खगोल
95. वर्तमान में, राजस्थान विधानसभा की महिला एवं बाल कल्याण संबंधी समिति की अध्यक्ष हैं –
- (अ) मंजू देवी
- (ब) शकुन्तला रावत
- (स) अनीता भदेल
- (द) शाफिया जुबैर
96. राजस्थान के वर्तमान लोकायुक्त कौन हैं ?
- (अ) जी.के. व्यास
- (ब) जी.एस. सन्धु
- (स) निहाल चन्द गोयल
- (द) प्रताप कृष्ण लोहरा
97. निम्नलिखित में से भारत के किन शहरों को “2021 ट्री सिटीज़ ऑफ द वर्ल्ड” के रूप में मान्यता दी गई है ?
- (अ) तिरुवनंतपुरम और बेंगलुरु
- (ब) मुंबई और हैदराबाद
- (स) हैदराबाद और उदयपुर
- (द) पुणे और बेंगलुरु
98. भारतीय रेलवे ने हाल ही में किस आई.आई.टी. संस्थान के साथ स्वदेशी हाइपरलूप सिस्टम विकसित करने की घोषणा की ?
- (अ) आई.आई.टी. इंदौर
- (ब) आई.आई.टी. मद्रास
- (स) आई.आई.टी. दिल्ली
- (द) आई.आई.टी. खड़गपुर
99. ई-मित्र एट होम (e-Mitra@Home) योजना को निम्न में से किन जिलों के शहरी क्षेत्रों हेतु शुरू किया गया है ?
- (अ) जयपुर एवं कोटा
- (ब) कोटा एवं जोधपुर
- (स) जोधपुर एवं जयपुर
- (द) जयपुर एवं अजमेर
100. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेज़बानी कौन-सा देश करेगा ?
- (अ) विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया
- (ब) साओ पाउलो, ब्राज़ील
- (स) पेरिस, फ्रांस
- (द) नई दिल्ली, भारत
101. प्राथमिक तौर पर एकल बस संरचना कहाँ पायी जाती है ?
- (अ) मेनफ्रेम
- (ब) सुपर कम्प्यूटर्स
- (स) उच्च परफॉर्मेंस मशीनें
- (द) मिनी और माइक्रो कम्प्यूटर्स
102. निम्नलिखित में से कौन सा एक साउंड फाइल फॉर्मेट है ?
- (अ) LOG फाइल्स
- (ब) DAT फाइल्स
- (स) WAV फाइल्स
- (द) DRV फाइल्स
103. निम्न में से कौन सा एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर नहीं है ?
- (अ) NAV
- (ब) F-Prot
- (स) Fedora
- (द) McAfee
104. एम.एस.-वर्ड- 2019 डॉक्यूमेंट के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें –
(I) छुपे हुए फॉर्मेट चिन्हों को ‘कन्ट्रोल + शिफ्ट + 8’ दबाकर देखा जा सकता है।
(II) ‘कन्ट्रोल + एन्टर’ दबाकर एक लाइन ब्रेक प्रविष्ट करवाया जा सकता है।
उचित कथन है/हैं –
- (अ) केवल I
- (ब) केवल II
- (स) I तथा II दोनों
- (द) न I और ना ही II
105. निम्न में से कौनसा एक अनुचित युग्म है ?
- (अ) इम्पैक्ट प्रिन्टर्स, डेज़ी-व्हील प्रिन्टर्स
- (ब) लाइन प्रिन्टर्स, ड्रम प्रिन्टर्स
- (स) पेज प्रिन्टर्स, लेज़र प्रिन्टर्स
- (द) 132 कॉलम प्रिन्टर्स, इन्क-जेट प्रिन्टर्स
106. एलिफेंटियासिस किसके कारण होता है ?
- (अ) फीता कृमि
- (ब) चपटे कृमि
- (स) फाइलेरिया कृमि
- (द) एस्केरिस
107. निम्नलिखित में से कौन सा ग्लोबल वॉर्मिंग (भूमण्डलीय तापन) का प्रमुख कारण है ?
- (अ) यू.वी. किरणों का O2 व N2 द्वारा पुनः विकिरण
- (ब) आई.आर. किरणों का O2 व N2 द्वारा पुनः विकिरण
- (स) यू.वी. किरणों का CO2 और H2O द्वारा पुनः विकिरण
- (द) आई.आर. किरणों का CO2 और H2O द्वारा पुनः विकिरण
108. निम्नलिखित में से किसमें लॉरिक एसिड होता है, जिसका उपयोग कुछ संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है और मॉइस्चराइज़िंग क्रीम के निर्माण में भी किया जाता है ?
- (अ) मक्खन
- (ब) सरसों का तेल
- (स) जैतून का तेल
- (द) नारियल तेल
109. कपास के बीजों से प्राप्त कपास का रेशा है एक –
- (अ) मोनोसेकेराइड
- (ब) पॉलीपेप्टाइड
- (स) पॉलीसेकेराइड
- (द) पॉली एमीनो अम्ल
110. निम्नलिखित में से कौन रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है ?
- (अ) पकाए जाने पर सब्जी का नरम होना
- (ब) गीली मिट्टी का दीपक, सूखने पर भंगुर हो जाता है
- (स) प्रिज़्म से गुजरने पर सफेद प्रकाश का 7 रंगों के प्रकाश में विक्षेपित होना
- (द) नमक का पानी में घुलना
111. ‘विक्रम – एस’ क्या है ?
- (अ) भारत का प्रथम निजी निर्मित रॉकेट।
- (ब) श्री हरीकोटा में नव स्थापित प्रक्षेपण यान नियन्त्रण केन्द्र।
- (स) मौसम की जानकारी हेतु हाल ही में भेजा गया भारतीय उपग्रह।
- (द) नासा (एन.ए.एस.ए.) में स्थापित प्रक्षेपण यान नियन्त्रण केन्द्र।
112. आर्टिफिशियस रेनिंग (कृत्रिम वर्षा) और क्लाउड सीडिंग के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला रसायन है –
- (अ) फेरस सल्फेट
- (ब) सिल्वर आयोडाइड
- (स) कॉपर सल्फेट
- (द) पोटेशियम नाइट्रेट
113. पृथ्वी की सतह से भू-स्थिर उपग्रह की ऊँचाई लगभग कितनी होती है ?
- (अ) 6000 कि.मी.
- (ब) 63000 कि.मी.
- (स) 36000 कि.मी.
- (द) 42000 कि.मी.
114. वैब 3.0 (Web 3.0) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(I) वैब 3.0 ब्लॉक चेन तकनीक पर आधारित है।
(II) वैब 3.0 अंतर-सरकारी पैनल द्वारा संचालित है।
(III) वैब 3.0 तकनीक लोगों को अपने डेटा को नियंत्रित करने में सक्षम बनाती है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (अ) I और II
- (ब) II और III
- (स) I और III
- (द) I, II और III
115. बौना ग्रह सीरीस किसके मध्य स्थित है ?
- (अ) बृहस्पति और मंगल
- (ब) शनि और अरुण
- (स) बृहस्पति और शनि
- (द) अरुण और वरुण
116. कितने वर्षों में, 80,000 ₹ 10% वार्षिक ब्याज दर पर अर्धवार्षिक चक्रवृद्धि से 92,610 ₹ हो जायेंगे ?
- (अ) 3 वर्ष
- (ब) 2 वर्ष
- (स) 1½ वर्ष
- (द) 1 वर्ष
117. 7 संख्याओं का औसत 39 है और इनमें से 3 संख्याओं का औसत 27 है। बची हुई 4 संख्याओं का औसत बराबर है –
- (अ) 48
- (ब) 44
- (स) 40
- (द) 52
118. सुधीर और संजय की वर्तमान आयु का अनुपात 4 : 5 है। पाँच वर्ष बाद इनकी आयु में अनुपात 5 : 6 हो जायेगा। सुधीर की वर्तमान आयु है –
- (अ) 25 वर्ष
- (ब) 24 वर्ष
- (स) 20 वर्ष
- (द) 18 वर्ष
119. एक समबाहु त्रिभुज एवं एक आयत की परिमाप का योग 90 से.मी. है। त्रिभुज का क्षेत्रफल T तथा आयत का क्षेत्रफल R (दोनों वर्ग से.मी. में) सम्बन्ध R = T2 को संतुष्ट करते हैं। यदि आयत की भुजाओं का अनुपात 1 : 3 है, तो आयत की लम्बी भुजा की लम्बाई है –
- (अ) 6 से.मी.
- (ब) 9 से.मी.
- (स) 21 से.मी.
- (द) 27 से.मी.
120. एक दो-अंकों की संख्या इस प्रकार है कि इनके अंकों का गुणनफल 12 है। यदि दी गई संख्या में 36 जोड़ा जाता है, तो दी गई संख्या के अंक अपना स्थान परस्पर बदल लेते हैं। दी गई संख्या बराबर है –
- (अ) 43
- (ब) 34
- (स) 62
- (द) 26
121. नीचे दिये गये चित्र में कितने त्रिभुज हैं ?

- (अ) 12
- (ब) 14
- (स) 15
- (द) 16
122. यहाँ, दो कथनों के पश्चात् दो निष्कर्ष I एवं II दिये हैं, आपको दिये कथनों को तब भी सत्य मानना है, जबकि यह सामान्य ज्ञान तथ्यों से भी भिन्नता रखते हों। निष्कर्षों को पढ़िये फिर निर्णय कीजिए कि दिये निष्कर्षों में कौनसा/कौन से निष्कर्ष तार्कित रूप से दोनों कथनों का अनुसरण करते हैं।
कथन : सभी डॉक्टर अच्छे हैं।
कुछ महिलायें डॉक्टर हैं।
निष्कर्ष :
(I) सभी अच्छे डॉक्टर, महिलायें हैं।
(II) कुछ महिलायें अच्छी हैं।
- (अ) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
- (ब) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
- (स) यदि निष्कर्ष I एवं II दोनों अनुसरण करता है
- (द) यदि न तो निष्कर्ष I ना ही II अनुसरण करते हैं
123. लड़कों की एक कक्षा एक ही पंक्ति में खड़ी है। इस क्रम में एक लड़का दोनों सिरों से तैंतीसवें स्थान पर है। कक्षा में कितने लड़के हैं ?
- (अ) 64
- (ब) 65
- (स) 69
- (द) 66
124. अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिये –

- (अ) 525
- (ब) 464
- (स) 334
- (द) 184
125. यदि दक्षिण-पूर्व दिशा, उत्तर दिशा बन जाती है, उत्तर-पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा बन जाती है और इसी क्रम में दिशाएँ बनती हैं, तो दक्षिण दिशा क्या बन जायेगी ?
- (अ) उत्तर-पूर्व
- (ब) उत्तर-पश्चिम
- (स) दक्षिण-पश्चिम
- (द) उत्तर
126. एक निश्चित कूट भाषा में, यदि “SOUND” को “ABCSD” लिखा जाता है, “MINERAL” को “QRSTUVW” लिखा जाता है, तो समान कूट भाषा में “READER” को लिखा जायेगा –
- (अ) TUDVUT
- (ब) SFBEFS
- (स) UTVDTU
- (द) QDZCDQ
127. निम्न चित्र के पानी एवं दर्पण में प्रतिबिम्ब क्रमशः हैं –

- (अ) A
- (ब) B
- (स) C
- (द) D
128. 7 व्यक्तियों के एक परिवार में, वैज्ञानिक का विवाह एक अध्यापिका से हुआ, जिनके तीन बच्चे, एक इंजीनियर, एक डॉक्टर तथा एक अभिनेता है। अभिनेता की पत्नी नर्तकी है तथा सरिता की चाची है। सरिता, इंजीनियर की पुत्री अपने भाई महेश के साथ विज्ञान पढ़ती है। डॉक्टर का महेश के साथ क्या सम्बन्ध है ?
- (अ) पुत्र
- (ब) भाई
- (स) दादा
- (द) चाचा
129. निम्नलिखित संख्या श्रेणी का अगला पद है –
975, 864, 753, 642, ?
- (अ) 431
- (ब) 541
- (स) 531
- (द) 532
130. एक घन की सभी सतहों को लाल रंग से रंगा गया है। इसे समान आकार के 125 छोटे घनों में काटा जाता है। कितने घनों की केवल एक सतह रंगी गई है ?
- (अ) 36
- (ब) 48
- (स) 54
- (द) 60
131. असंगत विकल्प चुनिए –
- (अ) सौकुमार्य – दो उपसर्गों से निर्मित शब्द है।
- (ब) पर्युत्सुक – ‘परि’ एवं ‘उद्’ उपसर्ग से बना शब्द है।
- (स) प्रागैतिहासिक – ‘प्राक्’ उपसर्ग एवं ‘इक’ प्रत्यय से बना शब्द है।
- (द) अप्रत्यक्ष – ‘अ’ एवं ‘प्रति’ उपसर्गों से बना शब्द है।
132. निम्न में से किस शब्द का संधि-विच्छेद अंसगत है ?
- (अ) अहर्गण = अहन् + गण
- (ब) ज्योतिश्चक्र = ज्योति + चक्र
- (स) उद्धरण = उद् + हरण
- (द) महौजस्वी = महा + ओजस्वी
133. ‘सबसे अलग स्थिति’ उक्त अर्थ की बोधक लोकोक्ति है –
- (अ) तु डाल-डाल, मैं पात-पात
- (ब) बालू से तेल निकालना
- (स) तीन लोक से मथुरा न्यारी
- (द) चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए
134. अशुद्ध शब्द-समूह के विकल्प का चयन कीजिए –
- (अ) निर्भय, निर्लोभ, निस्स्वार्थ, निरुत्साह
- (ब) इकाई, अहर्निश पक्षिगण, कृतकृत्य
- (स) उपलक्ष्य, श्वेतांगी, प्रज्वलित, साँस
- (द) तदोपरांत, निराभिमान, अभिप्सा, आर्जवता
135. समास – विग्रह की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए –
- (अ) चक्षुश्रवा – वह जो चक्षुओं से देखता है।
- (ब) षाण्मातुर – छह माताओं वाला।
- (स) निर्जन – जो स्थान जन से रहित है।
- (द) मंदोदरी – वह जिसका उदर मंद है।
136. अरण्य का पर्यायवाची शब्द है
- (अ) कानन
- (ब) वाटिका
- (स) उपवन
- (द) बाग
137. निम्न में से कौन सी कार्यालयी पत्र की विशेषता नहीं है ?
- (अ) इनमें चिह्नांकन व अनुच्छेद का प्रयोग समुचित किया जाना चाहिए।
- (ब) कार्यालयी पत्र उद्देश्यपूर्ण व शिष्ट भाषा में होने चाहिए।
- (स) पत्र सामासिक व आलंकारिक होने चाहिए।
- (द) पत्र संक्षिप्तता व प्रभावोत्पादकता से युक्त होने चाहिए।
138. असगंत विलोम-युग्म का चयन कीजिए –
- (अ) अग्रज-अनुज, सदाशय-दुराशय
- (ब) अधम-महान, आज्ञा-अनुज्ञा
- (स) भौतिक-आध्यात्मिक, अवर-प्रवर
- (द) तेजस्वी-निस्तेज, समास-व्यास
139. ‘राजा’ सेवक को कम्बल देता है। ‘उक्त’ वाक्य में रेखांकित पद में कौन-सा कारक है ?
- (अ) सम्प्रदान कारक
- (ब) कर्म कारक
- (स) सम्बन्ध कारक
- (द) कर्ता कारक
140. Contempt के लिए प्रयुक्त पारिभाषिक शब्द होगा –
- (अ) अवमानना
- (ब) समेकित
- (स) आलेख
- (द) घोषणा
Direction (141 to 143) : Read the passage carefully and answer the following questions-
Street theatre in India is a well established ancient art form. Despite the proliferation of modern means of entertainment and communication, street theatre continues to flourish in India.
Street theatre as a channel of communication has for centuries been propagating reforms by highlighting social, economic and political issue present in the society. Unlike in the olden days, its performance is no longer restricted to villages or small localities of the city. Today small groups of performers including students, would stage performances to mobilize public opinion or to help create or raise awareness over a particular issue of public importance. Themes on substance abuse, AIDS awareness and domestic violence are some of the areas highlighted by contemporary street theatre troupe. Unlike in regular drama street drama employ very little props and images. The human body becomes the main tool in which choreography, mime, dialogues, songs and slogans are extensively used.
141. In the olden days, street theatre ……………… to villages or small localities of the city.
- (अ) was not restricted
- (ब) was entertained
- (स) was restricted
- (द) was opened
142. Which of the following word in the passage means ‘regardless’ ?
- (अ) restricted
- (ब) despite
- (स) mobilize
- (द) contemporary
143. Which of the following word in the passage in the opposite of ‘stabilization’ ?
- (अ) established
- (ब) ancient
- (स) reform
- (द) propagating
144. Fill in the correct article –
………………………. sugar is good for our health.
- (अ) A
- (ब) An
- (स) The
- (द) No article
145. Choose the meaning of the underlined phrase or idiom –
She played ducks and drakes with her money.
- (अ) lent
- (ब) spent lavishly
- (स) did not spend
- (द) borrowed
146. Give one word substitute for – ‘Free from disturbance’.
- (अ) Chaotic
- (ब) Tranquil
- (स) Violent
- (द) Agitated
147. Pick up the correct answer from the given options –
John said, “I waited for Lisa till 10 O’clock”. (Change into Indirect Speech)
- (अ) John told me that he waited for Lisa till 10 O’clock.
- (ब) John told me that I had waited for Lisa till 10 O’clock.
- (स) John said that he had been waiting for Lisa till O’clock.
- (द) John said that he had waited for Lisa till 10 O’clock.
148. Match the sentences with blank spaces in Column (A) with the prepositions listed in Column (B) so as to frame correct sentences –
Column (A) (Sentences) | Column (B) (Prepositions) |
---|---|
(I) She is grateful ………………. her friend for her help. | (a) on |
(II) I have got a meeting ……………… Thursday afternoon. | (b) with |
(III) I am not satisfied ………………. your explanation. | (c) for |
(IV) This car is ……………….. sale, if you are keen to buy it. | (d) to |
- (अ) I-d, II-a, III-b, IV-c
- (ब) I-a, II-c, III-d, IV-b
- (स) I-d, II-c, III-b, IV-a
- (द) I-b, II-c, III-d, IV-a
149. Choose the correct form of the verb/tense to complete the sentence from the given options –
“The child ……………… for the last one hour.”
- (अ) has been sleeping
- (ब) slept
- (स) is sleeping
- (द) was sleeping
150. Choose the correct option –
The interviewer asked me my name. (Change into Passive Voice)
- (अ) I had been asked my name by the interviewer.
- (ब) I have been asked my name by the interviewer.
- (स) I was asked my name by the interviewer.
- (द) The interviewer had been asked my name by me.