सामान्य जानकारी
परीक्षा बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती, 2024 |
पद का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी |
परीक्षा दिनांक (वार) | 20-09-2025 (शनिवार) |
परीक्षा समय | प्रातः 10.00 बजे से मध्यान्ह् 12.00 बजे तक (सुबह की पारी) |
प्रथम/मॉडल उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | – |
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | – |
प्रश्न पत्र | प्रथम पारी |
प्रश्न पत्र कोड | 1XY2 |
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन |
प्रश्न पत्र की भाषा | हिन्दी |
प्रश्न पत्र का प्रकार | बहुविकल्पीय |
प्रश्न पत्र का स्तर | प्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा (10वीं कक्षा) के समान होगा। |
कुल प्रश्न | 120 |
अधिकतम अंक | 200 |
ऋणात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा। |
समय | 02:00 घण्टे |
इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं :-
क्र. सं. | विषय | प्रस्ताविक प्रश्न संख्या |
---|---|---|
1 | सामान्य हिन्दी | 20 |
2 | सामान्य अंग्रेजी | 15 |
3 | सामान्य ज्ञान | 70 |
3 (I) | राजस्थान का भूगोल | 20 |
3 (II) | राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति | 20 |
3 (III) | भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) | 10 |
3 (IV) | सामान्य विज्ञान | 05 |
3 (V) | सम-सामयिक घटनाएं (भारत- 5, राजस्थान- 5) | 10 |
3 (VI) | बेसिक कम्प्यूटर | 05 |
4 | सामान्य गणित | 15 |
कुल | 120 |
1. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, की बोर्ड शॉर्टकट ‘Ctrl + E’ का उपयोग _______ के लिए किया जाता है।
- (अ) चयनित टेक्स्ट को कॉपी करने
- (ब) टेक्स्ट को केंद्र में संरेखित करने
- (स) संपूर्ण दस्तावेज़ का चयन करने
- (द) टेक्स्ट के पहले शब्द को कैपिटल में लिखने
2. एम एस पॉवरपॉइंट में कॉन्फ़्रेंस स्लाइड शो के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा दृश्य प्रदर्शित किया जाता है?
- (अ) स्लाइड सॉर्टर दृश्य
- (ब) आउटलाइन दृश्य
- (स) स्लाइड दृश्य
- (द) स्लाइड शो दृश्य
3. निम्नलिखित में से कौन-सा इंटरनेट प्रोटोकॉल नहीं है?
- (अ) HTTP
- (ब) DNS
- (स) NIC
- (द) Telnet
4. Gmail द्वारा अधिकतम कितने MB का ईमेल अटैचमेंट समर्थित होता है, जिसके बाद वह उसे Google Drive लिंक में बदल देता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
- (अ) 10 MB
- (ब) 15 MB
- (स) 20 MB
- (द) 25 MB
5. \frac{2}{3},\frac{3}{4},\frac{4}{5} और \frac{3}{2} का HCF क्या है?
- (अ) \frac{1}{10}
- (ब) \frac{3}{20}
- (स) \frac{1}{60}
- (द) \frac{3}{5}
6. कुछ व्यक्ति एक रेस्टोरेंट में गे। वे 1 : 2 : 3 के अनुपात में समूह A, B और C से जुड़े थे। समूह A, B और C के प्रत्येक सदस्य पर क्रमशः ₹ 156, ₹ 165 और ₹ 322 का औसत व्यय हुआ। सभी व्यक्तियों को एक साथ लेते हुए प्रति व्यक्ति औसत व्यय है :
- (अ) ₹ 165
- (ब) ₹ 214.35
- (स) ₹ 221
- (द) ₹ 242
7. स्टेशन P और स्टेशन Q के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। यदि एक ट्रेन स्टेशन P से Q तक 40 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है और स्टेशन Q से P तक 60 किमी/घंटा की गति से वापस आती है, और आने-जाने में कुल 5 घंटे का समय लगता है।
- (अ) 150 किमी
- (ब) 100 किमी
- (स) 180 किमी
- (द) 120 किमी
8. एक वस्तु को ₹ 1280 में बेचने पर होने वाली प्रतिशत हानि, उसी वस्तु को ₹ 1920 में बेचने पर होने वाले प्रतिशत लाभ के बराबर है। 25% लाभ कमाने के लिए वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होना चाहिए?
- (अ) ₹ 2000
- (ब) ₹ 2200
- (स) ₹ 1850
- (द) ₹ 1600
9. दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव में, एक प्रत्याशी को मान्य मतों का 55% मत मिले, जबकि 20% मत अमान्य पाए गए। यदि डाले गए मतों की कुल संख्या 7500 थी, तो दूसरे प्रत्याशी को मिले मान्य मतों की संख्या ज्ञात करें।
- (अ) 2800
- (ब) 3000
- (स) 2700
- (द) 3100
10. P ने Q को ₹ 5000 और R को कुछ राशि 14% वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर ऋण में दी। यदि 4 वर्ष पश्चात् P को कुल ₹ 4480 ब्याज मिला, तो R को ऋण पर दी गई राशि है :
- (अ) ₹ 1500
- (ब) ₹ 2100
- (स) ₹ 3000
- (द) ₹ 4200
Coming Soon……………………………..