आरपीएससी आरएएस प्री प्रश्न पत्र 2013 (26-10-2013) टेस्ट

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2013 (26-10-2013) की सामान्य जानकारी

परीक्षा बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)
परीक्षा का नामराजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2013
परीक्षा तिथि26-10-2013
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि12-03-2014
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
विषयसामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकन1/3
समयावधि03.00 घण्टे

नोट :- इस प्रश्न पत्र में दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक उत्तर कुंजी से लिए गए हैं।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-

  1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत
  2. भारत का इतिहास
  3. विश्व एवं भारत का भूगोल
  4. राजस्थान का भूगाल
  5. भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली
  6. राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
  7. आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था
  8. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  9. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  10. तार्कित विवेचन एवं मानसिक योग्यता
  11. समसामयिक घटनाएं

प्रिय अभ्यर्थियों, ‘शिक्षा नगरी’ सरकारी नौकरियों के लिए आपकी परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। शिक्षा नगरी के लर्निंग ऐप और वेबसाइट पर, आप विभिन्न विषयों और विभिन्न पाठों पर टेस्ट दे सकते हैं जो नवीनतम सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न पर आधारित हैं। इन टेस्ट के निरंतर अभ्यास से आप अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं।

टेस्ट पूरा होने के बाद कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव कमेंट बॉक्स में दें। यदि आपको ‘शिक्षा नगरी’ द्वारा बनाए गए टेस्ट उपयोगी लगते हैं, तो कृपया उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

यदि आपको टेस्ट में कोई समस्या आती है या कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। आपका कमेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

टेस्ट की सामान्य जानकारी :-

टेस्ट का नामआरपीएससी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2013 (26-10-2013)
टेस्ट शुल्कनिःशुल्क
टेस्ट प्रकारऑनलाइन
कुल प्रश्न150
समयावधि03.00 घंटे
न्यूनतम उत्तीर्णांक40%
भाषाहिन्दी
प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रश्न

इस टेस्ट का महत्व :-

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए संसाधनों की दृष्टि से पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक हैं। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र आपको उच्चतम क्षमता के साथ परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेंगे। ‘शिक्षा नगरी’ लर्निंग ऐप एवं वेबसाइट पर आप पिछले वर्ष के सभी पेपर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस टेस्ट की विशेषताएँ :-

  • आप कितनी भी बार टेस्ट दे सकते हैं.
  • प्रश्नों का क्रम हर बार बदल जायेगा।
  • उत्तर विकल्पों का क्रम हर बार बदल जायेगा।
  • आपको असली परीक्षा का अनुभव मिलेगा।
  • टेस्ट पूरा होने के तुरंत बाद परिणाम और उत्तर कुंजी आपको उपलब्ध हो जाएगी।

निर्देश :-

  • टेस्ट बॉक्स के दाईं ओर फुल स्क्रीन का विकल्प भी दिया गया है।
  • समय पूरा होने के बाद टेस्ट अपने आप सबमिट हो जाएगा।

0%
0 votes, 0 avg
3

‘शिक्षा नगरी’ में आपका स्वागत है।

समय समाप्त


आरपीएससी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2013 (26-10-2013) टेस्ट

इस टेस्ट में आरपीएससी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा 2013 (26-10-2013) के प्रश्न पत्र में पूछे गए सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है।

1 / 150

निम्न में से कौन सी समिति भारत में निर्धनता के अनुमानों से सम्बन्धित रही है?

2 / 150

निम्न लेखाचित्र का अध्ययन कर दिये गये प्रश्न का उत्तर दीजिए :

RAS 13 H

 

वर्ष 2004 से 2008 तक कितना प्रतिशत निर्यात में वृद्धि हुई?

3 / 150

निम्न में से किस अशोक के अभिलेख में पारम्परिक अवसरों पर पशु बलि पर रोक लगाई गई है, ऐसा लगता है कि यह पाबन्दी पशुओं के वध पर थी?

4 / 150

छः सड़कें जिनकों अक्षर X, Y, Z तथा अंक 1, 2, 3 द्वारा दर्शाया जाता है, एक देश तक जाती हैं। जब तुफान आता है तो Y बंद हो जाती है। जब बाढ़ आती है तो X, 1 तथा 2 प्रभावित होती हैं। जब 1 बंद होती है तो Z भी बंद हो जाती है। किसी समय यदि बाढ आयी हुई हो और तुफान भी चल रहा हो तो कौन सी सड़क/सड़कें प्रयोग की जा सकती हैं?

5 / 150

कौन-सी खनिज सूची अलौह धातुओं को दर्शाती है?

6 / 150

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चनय कीजिये :

सूची-I (इँधन गैसें)

(a) CNG (सी. एन. जी.)

(b) LPG (एल. पी. जी.)

(c) कोस गैस

(d) वाटर (जल) गैस

सूची-II (प्रमुख घटक)

(I) कार्बन मोनोक्साईड, हाईड्रोजन

(II) ब्यूटेन, प्रोपेन

(III) मीथेन, इथेन

(IV) हाईड्रोजन, मीथेन, कार्बन मोनोक्साईड

कूट :

7 / 150

महान संस्कृत कवि एवं नाटककार राजशेखर निम्न में से किसके दरबार से सम्बन्धित था?

8 / 150

निम्न में से कौन-सा एक राजस्थान में अफोर्डेबल हाऊसिंग पॉलिसी 2009 के बारे में सही नहीं है?

9 / 150

समर्थित मूल्यों पर खाद्यान्नों की सार्वजनिक खरीद नीति सुनिश्चित करती है :

(I) कृषि मूल्यों में स्थिरता

(II) कृषकों को प्रेरणादायक मूल्य

(III) सार्वजनिक वितरण के लियें खाद्यान्नों का भंडारण

उपरोक्त कथनों में से कौन से सही है?

10 / 150

राजस्थान में, एक ग्राम सभा बनती है:

11 / 150

निम्न में से कौन-सा युग्म उपयुक्त जोडी है?

12 / 150

कथन (A) एवं कारण (R) का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिए तथा निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :

कथन (A) : महिलाएँ, दलित, निर्धन एवं अल्पसंख्यक समूह भारत में लोकतंत्र के सबसे बड़े दावेदार हैं।

कारण (R) : भारत में लोकतंत्र अधिक आत्म-सम्मान की कामना का वाहक बनकर उभरा है।

कूट :

13 / 150

निम्न शहरों का औसत मासिक तापमान का वितरण बहुरेख आलेख (i), (ii), (iii) एवं (iv) से दर्शाया गया है :

(a) गंगानगर, (b) जयपुर, (c) कोटा, (d) माउन्ट आबू

RAS 10

निम्न कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए :

कूट :

14 / 150

निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) ‘तीसरा सुलतान ऑफ़ जोहोर कप’ अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है।

(II) 8 देशों की टीमों ने इसमें भाग लिया।

(III) 29 सितंबर, 2013 को भारत एवं मलेशिया के बीच हुए फ़ाइनल मैच में भारत ने जीत हासिल की।

(IV) इस टूर्नामेंट में भारत के रमनदीप सिंह ने सर्वाधिक 8 गोल किए।

निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही कथन/कथनों को चुनिए :

15 / 150

“मुण्डीयार री ख्यात” का विषय है-

16 / 150

निम्न में से मुख्यमंत्री के संवैधानिक कर्त्तव्यों का दिये गये कूट की सहायता से चयन कीजिए :

(I) मुख्यमंत्री राज्य के कार्यों के प्रशासन सम्बन्धी विनिश्चय राज्यपाल को संसूचित करता है।

(II) मुख्यमंत्री विधान विषयक प्रस्थापनाओं के बारे में राज्यपाल को संसूचित करता है।

(III) मुख्यमंत्री राष्ट्रीय विकास परिषद् की बैठकों में भाग लेता है।

(IV) मुख्यमंत्री किसी विषय को जिस पर किसी मंत्री ने विनिश्चिय कर लिया है, किन्तु मंत्री परिषद् ने विचार नहीं किया है, राज्यपाल द्वारा अपेक्षा किये जाने पर परिषद् के समक्ष रखवाता है।

कूट :

17 / 150

राजस्थान की जनगणना 2011 के अनुसार निम्न में से कौन सा एक जिला 0-6 आयु वर्ग में सर्वाधिक लिंगानुपात रखता है?

18 / 150

निम्नलिखित चित्र में त्रिभुजों की कितनी संख्या है?

RAS 15

19 / 150

चूंपा नामक आभूषण कहाँ पहना जाता है?

20 / 150

एक मन्दिर में 26 सीढियाँ हैं। राम ऊपर से नीचे दो सीढ़ी उतरता है, उतने ही समय में श्याम एक सीढी चढता है। यदि वे एक ही समय अपनी समान गति से आरंभ करें, तो नीचे से ऊपर की ओर वे कौन सी सीढी पर मिलेंगे?

21 / 150

राजस्थान में ‘बृहत सीमान्त भ्रंश’ फैला है, के सहारे-

22 / 150

जनजाति के खिलाड़ियों को परंपरागत तीरंदाज़ी में प्रशिक्षण देने हेतु राजस्थान में ‘तीरंदाज़ी खेल अकादमी’ की स्थापना की गई है :

23 / 150

जयपुर राज्य के कारखानें का नाम जहाँ कलाकार चित्र और लघु चित्र बनाते थे-

24 / 150

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गये कूट का उपयोग करते हुए उत्तर दीजिये-

सीसा-जस्ता क्षेत्र – जिला

(a) देबारी – (I) सवाई माधौपुर

(b) राजपुरा- दरीबा – (II) भीलवाड़ा

(c) रामपुरा- अगुचा – (III) राजसमन्द

(d) चौथ का बरवाड़ा – (IV) उदयपुर

कूट :

25 / 150

राजस्थान में पाये जाने वाले खनिज जैसे जिप्सम, रॉक-फास्फेट और पाइरॉइट किस निर्माण में आवश्यक हैं?

26 / 150

निम्न में से किसने जिलाधीश को ‘संस्थागत करिश्मा’ कहा था?

27 / 150

कथन I : ब्रिटिश दबाव के कारण मेवाड़ प्रशासन ने बिजोलिया आन्दोलन से 1922 में समझौता किया।

कारण II : बिजोलिया जागीरदार ने 1922 के समझौते की भावना को मानने से इन्कार कर दिया।

इन दोनों वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिये तथा निम्नांकित कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये :

कूट :

28 / 150

सीलेरोन, पेन्टीयम और कोर क्रम प्रारूप हैं-

29 / 150

कथन (I) : “डी. एन. ए. फिंगर प्रिंटिंग” पितृत्व स्थापन तथा बलात्कार वादों में अपराधियों की पहचान हेतु एक महत्वपूर्ण परीक्षण बन गया है।

कारण (II) : डी. एन. ए. परीक्षण हेतु बाल, सूखे रक्त व वीर्य के सूक्ष्म नमूने पर्याप्त होते हैं।

नीचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये :

30 / 150

दो बैंक A तथा B में सरल ब्याज की दरों का अनुपात 5 : 4 है। एक व्यक्ति अपनी कुल बचत इन दो बैंकों में इस प्रकार जमा करवाना चाहता है कि उसे दोनों बैंकों से समान अर्ध-वार्षिक ब्याज मिले। उसके द्वारा अपनी बचत को बैंक A तथा B में जमा करवाने का अनुपात होना चाहिए :

31 / 150

राजस्थान सरकार ने राजस्व से भिन्न मामलों के लिए पंचायत स्तर पर किसे लोक सुनवाई अधिकारी के रूप में अधिसूचित किया है?

32 / 150

राजस्थान जनसंख्या घनत्व 2011 के अनुसार अवरोही क्रम में जिलेवार सही अनुक्रम बताइये-

33 / 150

निम्नांकित सूचियों को सुमेलित कीजिए :

सूची-X (खिलाड़ी) – सूची-Y (खेल)

(a) समीर सुहाग – (I) पोलो

(b) विकास कृष्ण – (II) बॉक्सिंग

(c) अनूप कुमार – (III) कबड्डी

(d) यशपाल सोलंकी – (IV) जूडो

कूट :

34 / 150

निम्नलिखित किन दो रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाली रेल लाइन को यूनेस्को ने धरोहर के रूप में मान्यता दी है?

35 / 150

भारत के किस राज्य ने ‘मल्लखंब’ को अपना ‘राज्य खेल’ घोषित किया है?

36 / 150

कागज लुगदी बनाने हेतु, कौन-सा काष्ठीय कच्चा पदार्थ प्रयुक्त किया जाता है?

37 / 150

निम्नांकित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

38 / 150

निम्न में से कौन सा एक राज्य मानव अधिकार आयोग का कार्य नहीं है?

39 / 150

राजस्थान में लोकायुक्त के क्षेत्राधीकार पर विचार कीजिए तथा दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(I) केवल मंत्री

(II) मुख्य मंत्री सहित मंत्री

(III) राजस्थान राज्य के कानून द्वारा स्थापित निगमों के सेवक

(IV) जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, प्रधान एवं उपप्रधान

कूट :

40 / 150

15वीं लोकसभा में महिला-सदस्यों से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) वे लोकसभा के कुल सदस्यों के 10% से कम हैं।

(II) अधिकतम महिला-सदस्य भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस से हैं।

(III) राजस्थान से तीन महिला-सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

(IV) अधिकतम महिला-सदस्य उत्तर प्रदेश से निर्वाचित हुई हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

41 / 150

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान एवं राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राजस्थान में कहाँ स्थित हैं?

42 / 150

निम्नलिखित आकृतियाँ एक क्रम में हैं। लापता आकृति खोजें।

RAS 12

43 / 150

निर्देश : नीचे दिये गये पाइ-चार्ट किसी एक स्थान का वार्षिक कृषि उत्पादन दर्शाता है। चार्ट का अध्ययन करके निम्न प्रश्न का उत्तर दें :

RAS 14 H

गेहूँ का उत्पादन चावल से कितना अधिक है?

44 / 150

राजस्थान का एकमात्र ऐसा लोकवाद्य जिसकी डोटी में तनाव के लिये पखावज की तरह लकड़ी के गुटके डाले जाते हैं-

45 / 150

राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा निम्नलिखित मेलों और उत्सवों का आयोजन किया जाता है-

(I) मरु उत्सव, जैसलमेर

(II) हाथी उत्सव, जयपुर

(III) ऊँट उत्सव, बीकानेर

(IV) ग्रीष्म उत्सव, माउन्ट आबू

कैलेन्डर वर्ष के अनुसार उनका तिथिक्रम है-

46 / 150

एक विद्युत यंत्र प्रत्येक 60 सेकंड के पश्चात् ध्वनि उत्पन्न करता है। अन्य यंत्र प्रत्येक 62 सेकंड के उपरांत अपनी ध्वनि उत्पन्न करता है। दोनों की ध्वनि साथ-साथ में 10 बजे प्रातः सुनी गई तो अगले कौन से शीघ्र समय पर वे परस्पर साथ-साथ ही अपनी ध्वनि उत्पन्न करेंगे?

47 / 150

वर्ष 2012-13 के बजट में अनुदानों पर किये जाने वाले व्यय को सीमित करने का प्रस्ताव किया गया था-

48 / 150

कथन : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को एक अधिकारी द्वारा ऐसे कार्य के लिए रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त होती है, जो उसका कर्त्तव्य है।

कार्यवाही के तरीके :

(I) CBI द्वारा अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश करनी चाहिए तथा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

(II) CBI को इस विषय में निश्चित होने के लिए कुछ शिकायतों का और इंतजार करना चाहिए।

समुचित कार्यवाही होगी :

49 / 150

राजस्थान में सुपर क्रिटिकल तापीय विद्युत गृह स्थित हैं-

50 / 150

नवगठित ‘राज्य नवप्रवर्तन परिषद्’ के अध्यक्ष हैं :

51 / 150

निम्नांकित राजस्थान के मानचित्र में वन्यजीव अभयारण्यों की स्थिति (i), (ii), (iii) और (iv) से प्रदर्शित की गई है। मानचित्र के नीचे दिये गये क्रम से इन्हें पहचानिये तथा उत्तर दीजिये।

RAS 11

52 / 150

भारत में पारिस्थितिकी के सरोकारों एवं उनके विषय में पारित कानूनों के वर्षों की सूची को पढ़िए।

पारिस्थितिकी सरोकार-

(a) वन्य जीव संरक्षण

(b) पर्यावरण संरक्षण

(c) जनजातियों एवं अन्य पारम्परिक वन निवासियों के (वन अधिकारों को मान्यता)

(d) वन संरक्षण

कानून पारित करने का वर्ष-

(I) 1986

(II) 2013

(III) 1972

(IV) 1988

निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है?

53 / 150

एक कक्षा प्रातः 10.00 बजे प्रारंभ होती है तथा दोपहर 1.27 पर समाप्त होती है। इस अन्तराल में चार पीरियड होते हैं। प्रत्येक पीरियड के पश्चात् छात्रों को 5 मिनट का विश्राम दिया जाता है। तो प्रत्येक पीरियड का निश्चित समय कितना है?

54 / 150

सुमेलित करो सूची-‘A’ से सूची-‘B’ को

सूची-‘A’ (एडिटर्स)

(a) एस. ए. डान्गे

(b) मुजफ़्फर अहमद

(c) गुलाम हुसैन

(d) एम. सिन्गरवेलू

सूची-‘B’ (समाचारपत्र/पत्रिकायें)

(I) नवयुग

(II) इन्किलाब

(III) लेबर-किसान गज़ट

(IV) द सोशलिस्ट

कूट :

55 / 150

भारतीय सिनेमा से संबंधित ऋुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए :

56 / 150

निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) जूलियन असांजे विकीलीक्स के संस्थापक हैं।

(II) वह ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है।

(III) उसने लंदन में बोलीविया के दूतावास में राजनीतिक शरण ली है।

(IV) विकीलीक्स के लिए खुफ़ियागीरी करने के लिए ब्रेडले मैनिंग को 90 वर्ष कारावास के लिए सिद्धदोष ठहराया गया है।

निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही कथन/कथनों को इंगित कीजिए :

57 / 150

राजस्थान का वह जिला, जहाँ उष्णकटिबन्धीय शुष्क पर्णपाती वन पाये जाते है, वह है-

58 / 150

200 अंकों की संख्या 1230123001230001230000 ………. के अन्तिम दो अंक है :

59 / 150

सूची-I तथा सूची-II को सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये :

सूची-I (अस्थियाँ) – सूची-II (नाम)

(a) ब्रेस्ट बोन – (I) क्लेविकल

(b) कॉलर बोन – (II) पटेला

(c) नी केप – (III) स्केपुला

(d) शॉल्डर ब्लेड – (IV) स्टर्नम

कूट :

60 / 150

किसी सांकेतिक भाषा में ‘po ki top ma’ का अर्थ ‘Usha is playing cards’ है; ‘kop ja ki ma’ का अर्थ ‘Asha is playing tennis’ है; ‘ki top sop ho’ का अर्थ ‘they are playing foot-ball’ है और ‘po sur kop’ का अर्थ है ‘cards and tennis’ है। इस भाषा में किस शब्द का अर्थ ‘Asha’ है?

61 / 150

निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये-

(I) शुष्क सागवान के वन राजस्थान के दक्षिणी भाग में संकेन्द्रित हैं।

(II) सागवान के वन 75 से 110 सेमी. वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाये जाते हैं।

(III) माउन्ट आबू पर उप-उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन पाये जाते हैं।

(IV) पश्चिमी राजस्थान के वन मिश्रित पतझड़ वाले वन हैं।

कूट :

62 / 150

निम्न में से किस योजना में राजस्थान सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों को अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा और राज्य सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर वित्तीय प्रोत्साहन देती है?

63 / 150

राजस्थान की बारहवीं पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को अधिकतम राशि आवंटित की गई है?

64 / 150

क्षेत्रीय समूह को इंगित कीजिए, जिसमें भारत का एक पूर्ण सदस्य के रूप में सम्बद्ध नहीं है :

65 / 150

कथन (A) एवं कारण (R) का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिए तथा निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :

कथन (A) : भारत में जातियों का राजनीतिकरण हो रहा है।

कारण (R) : भारतीय राजनीति में जातिवाद बढ़ता जा रहा है।

कूट :

66 / 150

विभिन्न समाजों एवं उनमें पवित्र माने जाने वाले पेड़ों की सूची को पढ़िए :

समाज – पवित्र पेड़

(a) मुण्डा – (I) इमली

(b) बिश्नोई – (II) महुआ

(c) ओड़ीशा की जनजातियाँ – (III) पीपल

(d) बौद्ध – (IV) खेजड़ी

निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित है?

67 / 150

भारतीय व्यापार नीति (2009-14) का लक्ष्य है-

(I) वैश्विक व्यापार में भारत का अंश 2020 तक दुगुना करना।

(II) प्रति वर्ष निर्यातों में 25 प्रतिशत वृद्धि प्राप्त करना।

(III) 2014 तक भारत के वस्तुओं व सेवाओं के निर्यात को दुगुना करना।

इनमें से कौन सा कथन सही है?

68 / 150

भारत सरकार एवं राजस्थान द्वारा 25 मई, 2013 को प्रस्तुत जनगणना आँकड़ो के अनुसार राजस्थान में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों की सम्मिलित जनसंख्या है :

69 / 150

मानव विकास सूचकांक एक संयुक्त सूचकांक है-

70 / 150

निम्नलिखित में से कौन-सा अन्तर्राष्ट्रीय जलमार्ग का प्रचालन जलपाश (लॉक) पद्धति द्वारा किया जाता है?

71 / 150

सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करो एवं निम्न दिये हुऐ कूट में से सही उत्तर का चयन करो :

सूची-I

(a) दीवाने अर्ज

(b) दीवाने रिसालत

(c) दीवाने इन्शा

(d) दीवाने वज़ारत

सूची-II

(I) धार्मिक मुद्दों से सम्बन्धित

(II) सरकारी पत्रव्यवहार से सम्बन्धित

(III) वित्तीय मामलात से सम्बन्धित

(IV) सेना विभाग से सम्बन्धित

कूट :

72 / 150

निम्नलिखित में से किस देश ने जुलाई, 2013 में यूरोपीय संघ की सदस्यता ली है?

73 / 150

महिला-स्वतंत्रता के लिए फ्रांस का सीमों द बूवा पुरस्कार 2013 में किसने प्राप्त किया है?

74 / 150

सूची-X को सूची-Y से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :

सूची-X

(a) संविधान सभा के पहले उपाध्यक्ष

(b) प्रारूप समिति के मूलतः एकमात्र काँग्रेसी सदस्य

(c) राजस्थान की रियासतों का प्रतिनिधित्व करने वाले संविधान-सभा के सदस्य

(d) संघ-संविधान समिति के अध्यक्ष

सूची-Y

(I) वी.टी. कृष्णमाचारी

(II) जवाहरलाल नेहरू

(III) के.एम. मुन्शी

(IV) एच.सी. मुखर्जी

कूट :

75 / 150

राज्य निर्वाचन आयोग के निम्न कार्यों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुये सही उत्तर का चयन कीजिए :

(I) राज्य के पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के चुनावों के लिए मतदाता सूचियों को तैयार करता है।

(II) राज्य की पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के लिए निर्वाचन करवाता है।

(III) राज्यपाल के निर्देशनों के अनुरूप पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के अतिरिक्त अन्य निकायों के लिए निर्वाचन करवाता है।

(IV) भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गये मतदाता सूचियों कौ तैयार करने एवं निर्वाचन करवाने का कार्य करता है।

कूट :

76 / 150

तीन से विभाज्य संख्याओं के अलावा 1 से 99 की गणना में 5 का अंक कितनी बार आयेगा?

77 / 150

निम्न पर विचार कीजिए एवं नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुये सही उत्तर का चयन कीजिए :

(I) राज्यपाल अपना पद ग्रहण करने से पूर्व शपथ लेगा या प्रतिज्ञान करेगा।

(II) शपथ या प्रतिज्ञान का प्रारूप भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची में है।

(III) राज्यपाल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति या उसकी अनुपस्थिति में ज्येष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष शपथ या प्रतिज्ञान करेगा।

(IV) शपथ या प्रतिज्ञान की प्रक्रिया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 159 में दी गयी है।

कूट :

78 / 150

राजकोषीय घाटे से तात्पर्य है :

79 / 150

निम्नलिखित कथनों में से सही चुनिये :

कथन-I : राजस्थान में खरीफ तिलहनों में मूँगफली, तिल, सोयाबीन तथा अरण्डी शामिल है।

कथन-II : राजस्थान में रबी तिलहनों में राईं, सरसों, तारामीरा तथा अलसी शामिल है।

80 / 150

पालघाट निम्नलिखित में से किनके मध्य स्थित है?

81 / 150

वर्ष 2011-12 में राजस्थान के राजकोषीय घाटे का सकल राज्य घरेलू उत्पाद में अनुपात था-

82 / 150

ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था के विरुद्ध 1857 से पूर्व में भारत के विभिन्न भागों में हुऐ निम्न विद्रोहों को सही घटना क्रम के अनुसार रखें :

(I) बंगाल का सिपाही विद्रोह

(II) कच्छ का विद्रोह

(III) वेल्लोर का सिपाही विद्रोह

(IV) सन्थाल विद्रोह

(V) कोल विद्रोह

कूट :

83 / 150

हाल ही अगस्त-2013 में कौन-सी पनडुब्बी में आग लग गई थी?

84 / 150

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए :

सूचीI (संविधान के अनुच्छेद)

(a) 215

(b) 222

(c) 226

(d) 227

सूची-II (प्रावधान)

(I) किसी न्यायाधीश का एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में अंतरण

(II) सभी न्यायालयों के अधीक्षण की शक्ति

(III) कुछ रिट निकालने की उच्च न्यायालय की शक्ति

(IV) उच्च न्यायालय का अभिलेख न्यायालय होता

कूट :

85 / 150

विल्सन किप्सांग किप्रोटच ने बर्लिन में 29 सितंबर, 2013 को एक विश्व रिकार्ड कायम किया है। किस पुरुष एथेलेटिक खेल में उन्होंने ऐसा किया है?

86 / 150

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केन्द्र स्थापित किये गये हैं-

87 / 150

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य की राजभाषा या भाषायें अपनाने की प्रक्रिया है?

88 / 150

कथन (I) : लाईट ऐमिटिंग डायोड (एल. ई. डी.) लेम्प, कॉम्पेक्ट फ्लोरीसेन्ट लेम्प (सी. एफ. एल.) की तुलना में अधिक लम्बी सेवा अवधि प्रदान करते हैं।

कारण (II) : लाईट ऐमिटिंग डायोड (एल. ई. डी) लेम्प, कॉम्पेक्ट फ्लोरीसेन्ट लेम्प (सी. एफ. एल.) की तुलना में अधिक ऊर्जा दक्ष होते हैं।

नीचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये :

89 / 150

यदि 17 दिसंबर 1899 को शनिवार था तो 22 दिसंबर 1901 को कौन सा दिवस होगा?

90 / 150

भारतीय उपग्रह GSAT-7 अनन्य रूप से बनाया गया है-

91 / 150

80 सदस्यों के एक क्लब में 10 सदस्य किसी प्रकार का कोई भी खेल- टेनिस, बैडमिंटन तथा क्रिकेट नहीं खेलते हैं। 30 सदस्य इन तीन में से मात्र एक खेल ही खेलते हैं, तथा 30 सदस्य इनमें से मात्र कोई दो खेल ही खेलते हैं। 45 सदस्य टेनिस तथा बैडमिंटन में से कम से कम एक खेल खेलते है; जबकि 18 सदस्य टेनिस तथा बैडमिंटन दोनों ही खेल खेलते हैं। तो क्रिकेट खेलने वाले सदस्यों की संख्या है:

92 / 150

निम्नलिखित युद्ध राजस्थान इतिहास में सीमा चिन्ह है-

(I) खानवा का युद्ध

(II) भटनेर का युद्ध

(III) सुमेल-गिरी का युद्ध

(IV) हल्दी-घाटी का युद्ध

इन युद्धों को सही तिथिक्रम में रखते हुए, सही उत्तर का चयन कीजिये-

93 / 150

कुछ युक्तियाँ एवं सम्बन्धित ऊर्जा रूपान्तरण नीचे दिये गये हैं :

(I) इलेक्ट्रिकल जेनेरेटर – यांत्रिक से विद्युत

(II) इलेक्ट्रिक मोटर – विद्युत से यांत्रिक

(III) डीज़ल ईंजन – प्रकाश से विद्युत

(IV) सोलर सेल – रासायनिक से यांत्रिक

उपरोक्त युग्मों में से कौन सा/से युग्म सुमेलित है/हैं?

94 / 150

केदारनाथ के बाढ़-पीड़ितों की राहत के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाये गए ऑप्रेशन का नाम है :

95 / 150

निम्नलिखित में से उत्तर दिशा की ओर के क्रमवाली पर्वत श्रेणी कौन-सी है?

96 / 150

2013-14 के बजट भाषण में राजस्थान के वित्त मन्त्री ने ‘मनरेगा’ के अन्तर्गत कितने अतिरिक्त रोजगार की घोषणा की?

97 / 150

भारत के जैव-विविधता प्रखर-स्थल (हॉट स्पोट) हैं-

(I) पूर्वी घाट

(II) पश्चिमी घाट

(III) पूर्वी हिमालय

(IV) पश्चिमी भारत

नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिये :

98 / 150

निम्नलिखित में से राजस्थान रत्न-2013 से सम्मानित व्यक्तियों की कौन-सी सूची सही है?

99 / 150

एक लड़के को ‘एक’ के आदेश पर एक टोकरी में एक आम डालना है, ‘दो’ के आदेश पर एक नारंगी, एक सेब जब ‘तीन’ का आदेश दिया। ‘चार’ पर टोकरी से एक आम और एक संतरे को बाहर लेने के लिए कहा जाता है। आदेशों का क्रम अगर 1 2 3 3 2 1 4 2 3 1 4 2 2 3 3 1 4 1 1 3 2 3 4 है तो ऊपर लिखित क्रम के अंत में कुल कितने संतरे टोकरी में थे?

100 / 150

तेल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर है। एक और तेल का उपयोग कर मिलावट करने के बाद कीमत 50 रुपये प्रति लीटर है। मिश्रण 95 रुपये प्रति लीटर में बेचा जाता है और इस से 20% का मुनाफा होता है। मिश्रण में इस्तेमाल दो तेलों का अनुपात क्या है?

101 / 150

सुमेलित कीजिये :

सरकारी नीति-

(a) सूचना तकनीक नीति

(b) खनिज नीति

(c) हॉटल नीति

(d) औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति

वर्ष-

(I) 2000

(II) 2006

(III) 2010

(IV) 2011

कूट :

102 / 150

पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार के नस्ल सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत ली गई, झकराना, सिरोही एवं मारवाड़ी नस्ले, सम्बन्धित हैं-

103 / 150

सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (मिट्टी) – सूची-II (जलवायु प्रदेश)

(a) पॉडजॉल – (I) समशीतोष्ण – शीत स्टेपी

(b) चर्नोजेम – (II) शीत समशीतोष्ण

(c) स्पॉडजोल्स – (III) उष्ण एवं आर्द्र

(d) लेटेराइट – (IV) आर्द्र शीत समशीतोष्ण

कूट :

104 / 150

निम्नलिखित सिंचाई परियोजनाओं को सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गये कूट उपयोग करते हुए उत्तर दीजिये :

परियोजनाएँ- जिलें

(a) बाँकली बाँध – (I) प्रतापगढ़

(b) सोम-कमला-अम्बा – (II) सवाई माधौपुर

(c) मोरल बाँध – (III) जालौर

(d) जाखम बाँध – (IV) डूँगरपुर

कूट :

105 / 150

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

106 / 150

भारत ने अंतरिक्ष युग में प्रवेश किया-

107 / 150

निम्न प्रश्नों में, एक बयान के बाद दो मान्याताएँ दी गयी हैं। बयान और मान्यताओं पर विचार कर के फैसला करना है कि कौन-सी मान्यता बयान पर निर्भर करती है।

बयान : 18 वर्ष से ऊपर उम्र के सभी बेरोजगार भारतीय युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए।

मान्याताएँ :

प्रथम : भारत में बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद की जरूरत है।

द्वितीय : सरकार के पास सभी बेरोजगार युवाओं को भत्ता प्रदान करने के लिए पर्याप्त धन है।

108 / 150

वाद एवं उस वाद में उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए :

109 / 150

नैनोद्रव्यों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण गुण होता है-

110 / 150

संविधान के अनुसार निम्नांकित में से क्या शब्दशः भारत के राष्ट्रपति की ‘शक्ति’ नहीं है?

111 / 150

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का कारण है-

(I) विदेशी कोषों का अन्तःप्रवाह और बाह्य प्रवाह

(II) विदेशी पूँजी बाजारों में उच्चावचन

(III) मौद्रिक नीति के परिवर्तन

उपरोक्त कारणों में से कौन सा सही है?

112 / 150

राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत राजस्थान में प्रारंभ की गई खाद्यान्न सुरक्षा योजना में जनसंख्या सम्मिलित होगी :

113 / 150

निम्न में दिये गये कथन I एवं II के व्याख्यान को पढ़े और निम्न के कूट में से सही उत्तर का चयन करें :

(I) सभी मनसबदार सेना के पदाधिकारी नहीं होते थे।

(II) मुगल शासन के आधिन उच्च पदाधिकारी भी मनसबदार होते थे, और उनका वर्गीकरण होता था।

114 / 150

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट का उपयोग करते हुए उत्तर दीजिए :

सूची-I (अरावली शिखर) – सूची-II (जिला)

(a) रघुनाथगढ़ – (I) सिरोही

(b) सेर – (II) सीकर

(c) जरगा – (III) जयपुर

(d) जयगढ़ – (IV) उदयपुर

कूट :

115 / 150

नीचे राजस्थान की स्वतन्त्रता आन्दोलनकारी महिलाओं की सूची दी गयी है :

सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिये और कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये :

सूची-I – सूची-II

(a) सावित्री देवी भाटी – (I) उदयपुर

(b) भगवती देवी – (II) जोधपुर

(c) लक्ष्मी देवी आचार्य – (III) कोटा

(d) कुमारी कुसुम गुप्ता – (IV) बीकानेर

कूट :

116 / 150

राष्ट्रीय पार्कों एवं संरक्षण के लिए उनमें रखे हुए वन्य जीवों की सूची को पढ़िए :

राष्ट्रीय पार्क-

(a) बान्दीपुर

(b) काजीरंगा

(c) सुन्दरबन

(d) सिमलीपाल

वन्य जीव-

(I) बाघ अभयारण्य

(II) हाथी अभयारण्य

(III) एकल शृंग गैंडा अभयारण्य

(IV) जैव मंडल एवं बाघ अभयारण्य

निम्नलिखित में से कौन-सा एक सुमेलित है?

117 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

(I) क्योटो प्रोटोकोल सन 2005 से प्रभावी हुआ।

(II) क्योटो प्रोटोकोट मुख्य रूप से ग्रीन हाऊस गैसों के निकास को कम करने से सम्बन्धित है।

(III) मीथेन की तुलना में कार्बन डाईऑक्साइड ग्रीन हाऊस गैस के रूप में पाँच गुना अधिक प्रभावी होती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

118 / 150

फ़रीद, जो बादको शेरशाह सूरी बना, ने कहाँ से शिक्षा प्राप्त की थी?

119 / 150

राजस्थान के चौथे वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन है?

120 / 150

नीचे दो कथन दिये जा रहे है- एक कथन (I) है तथा दूसरा उसका कारण (II) है। आप इन कथनों का परीक्षण करके सही उत्तर को चुनिये।

कथन (I) : ग्रामीण राजस्थान में बायो-गैस ऊर्जा का उत्तम स्रोत है।

कारण (II) : राजस्थान में बहुत अधिक संख्या में घरेलू मवेशी है।

121 / 150

सितंबर, 2013 में नैरोबी स्थित मॉल पर हमला करने वाला आतंकवादी संगठन था :

122 / 150

किस देश के राजनैतिक नेतृत्व को ‘प्रिंसलिंग’ नाम से जाना जाता है?

123 / 150

भारत में मुद्रा स्फीति को मापा जाता है-

124 / 150

कथन (I) : यद्यपि भारत के कुछ ही भागों में कपास उत्पादित की जाती है, परन्तु सूती वस्त्र उद्योग पूरे देश में फैला हुआ है।

कारण (II) : कच्चा माल, वस्त्र बनाने की प्रक्रिया में अपना भार नहीं खोता।

निम्नलिखित में से कौन-सा सही चयन है?

125 / 150

सुमेलित कीजिये :

लिफ्ट परियोजना-

(a) कंवर सेन लिफ्ट नहर

(b) गंधेली-साहबा लिफ्ट परियोजना

(c) राजीव गाँधी लिफ्ट नहर

(d) गजनेर लिफ्ट परियोजना

पीने के पानी की आपूर्ति-

(I) नागौर

(II) जोधपुर

(III) चूरू

(IV) बीकानेर

कूट :

126 / 150

संविधान के अनुच्छेद 356 से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:

(I) राज्यों में संविधानिक तंत्र की विफलता एक वस्तुनिष्ठ यथार्थ है।

(II) इस अनुच्छेद के अंतर्गत की गई उद्घोष्णा का उच्चतम न्यायालय द्वारा न्यायिक पुनरावलोकन किया जा सकता है।

(III) इस उद्घोषणा के साथ ही, राज्य विधानसभा भंग की जा सकती है।

(IV) इस उद्घोषणा का दो माह के भीतर संसद के प्रत्येक सदन से अनुमोदन किया जाना चाहिए।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

127 / 150

एक व्यक्ति, जिसका रक्त समूह ‘A’ है, सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो जाता है तथा चिकित्सक रक्ताधान की सलाह देते हैं। उसके सम्बन्धियों को रक्तदान हेतु कहा जाता है, जिनके रक्त समूह इस प्रकार पाये गये :

(I) पत्नी – ‘O’

(II) भाई – ‘AB’

(III) पुत्र – ‘A’

(IV) पुत्री – ‘O’

128 / 150

निम्नांकित सूचियों को सुमेलित कीजिए :

सूची-X (उत्कृष्ट सांसद) – सूची-Y (पुरस्कार-वर्ष)

(a) अरुण जेटली – (I) 2009

(b) करण सिंह – (II) 2012

(c) शरद यादव – (III) 2011

(d) मुरली मनोहर जोशी – (IV) 2010

कूट :

129 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

(I) मानव भोजन में वसा अम्लों का एक भाग होना चाहिये।

(II) सामान्य भोजन में 75 ग्राम वसा होनी चाहिये।

(III) मानव शरीर कोशिकाएँ किसी भी प्रकार के वसा अम्लों का संश्लेषण नहीं कर सकती हैं।

(IV) आवश्यक वसा अम्लों की अनुपस्थिति से न्यूनता रोग उत्पन्न होते हैं।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?

130 / 150

सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करो एवं निम्न दिये हुऐ कूट में से सही उत्तर का चयन करो :

सूची-I – सूची-II

(a) ऋग्वेद – (I) गौपथ

(b) सामवेद – (II) शतपथ

(c) अथर्ववेद – (III) ऐतेरय

(d) यजुर्वेद – (IV) पंचवीश

कूट :

131 / 150

अंग्रेजी वर्णमाला में ऐसे कितने अक्षर होगे, जिन्हें दर्पण में देखने पर समान दिखाई देते है?

132 / 150

सुमेलित करो पुस्तकों के नाम को उनके लेखकों से, और निम्न के कूट में से सही उत्तर का चयन करें :

पुस्तक-

(a) आलमगीर नामा

(b) तबक़ोत अकबरी

(c) चहार चमन

(d) इकबाल नामा जहाँगीरी

लेखक-

(I) मुअतमद खां

(II) मुन्शी मोहम्मद काज़िम

(III) चन्द्र भान ब्रहमन

(IV) निज़ामउद्दीन अहमद

कूट :

133 / 150

संविधान-संशोधनों से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) अनुच्छेद 368 में संविधान-संशोधन की दो विधियों का उल्लेख है।

(II) संविधान-संशोधन विधेयक केवल लोकसभा में ही प्रारंभ किया जा सकता है।

(III) संविधान-संशोधन विधेयक पर संसद के दोनों सदनों के बीच विवाद की दशा में, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक आहूत की जा सकती है।

(IV) राष्ट्रपति संविधान-संशोधन विधेयक पर निषेधाधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

134 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

(I) वर्ष 2010 से सौर ऊर्जा आधारित पम्प लगाकर सूक्ष्म सिंचाई की प्रक्रिया में राजस्थान का पूरे देश में प्रथम स्थान है।

(II) राजस्थान राज्य का पूरे देश में पवन ऊर्जा सस्यकर्तन (हार्वेस्ट) में प्रथम स्थान है।

(III) मार्च 2013 तक, राजस्थान में 10,000 सौर ऊर्जा पम्प स्थापित किये जा चुके हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

135 / 150

राजस्थान में जहाँगीर के महल कहाँ स्थित है?

136 / 150

निम्न में से किस मामले में राज्य लोक सेवा आयोग से परामर्श नहीं लिया जाता है?

137 / 150

भारत की सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइल है-

138 / 150

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

139 / 150

सुमेलित करो लेखकों के नामों को उनकी पुस्तकों से और निम्न के कूट में से सही उत्तर चयन करो :

लेखक-

(a) आर.सी. दत्त

(b) जे.आर. मैक्लेन

(c) बी.एन. गांगुली

(d) विपिन चन्द्रा

पुस्तक-

(I) इण्डियन इकोनामिक थाट- 19th सेन्चुरी परस्पेक्टीव्स

(II) द इकोनामिक हिस्ट्री आफ इन्डिया अन्डर अर्ली ब्रिटिश रुल

(III) इण्डियन नेशलिज़्म एण्ड अर्ली कांग्रेस

(IV) द राइज़ एण्ड ग्रोथ आफ इकोनोमिक नेशलिज़्म इन इण्डिया

कूट :

140 / 150

7 अक्टूबर, 2013 को, किसे श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के पहले मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई है?

141 / 150

निम्न में से कौन सा एक आर्थिक वृद्धि का परिचायक है?

142 / 150

नीचे दिए गए प्रश्नों में एक कथन तथा उसके नीचे दो तर्क I और II दिए गए है, उत्तर दीजिए :

कथन : क्या, प्रतिष्ठित लोगों जो कि अज्ञानतावश अपराध कर देते है, के साथ विशेष व्यवहार किया जाना चाहिए।

तर्क :

(I) हाँ, प्रतिष्ठित लोग जानबूझकर अपराध नहीं करते है।

(II) नहीं, यह हमारी नीतिज्ञता है कि कानूननः सभी समान है।

143 / 150

राजफैड के सन्दर्भ में कुछ कथन नीचे दिये जा रहे है। सही कथन को चुनिये :

कथन-I : राजफैड राज्य में कृषकों को उन्नत बीज, उर्वरक तथा कीटनाशक दवाईयां उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाता है।

कथन-II : राजफैड राज्य में कृषकों को उनकी फसलों के उचित मूल्य दिलवाने को सुनिश्चित करता है।

कथन-III : राजफैड राज्य में कृषि के सर्वोच्च विकास बैंक के रूप में कार्य करता है।

144 / 150

निम्नलिखित योजनाओं में से भारत में उच्चतम वृद्धि दर किस योजना में रही?

145 / 150

निम्नलिखित में से किस देश में 1857 में खनिज तेल आर्थिक स्तर पर निकाला गया था?

146 / 150

संविधान के अनुच्छेद 25 के अनुसार, धर्म-स्वातंत्र्य का अधिकार किसके अधीन नहीं है?

147 / 150

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

148 / 150

भारत में इस्पात कारखानों का कौन-सा समूह स्वतंत्रता के पश्चात् बनाये गये थे?

149 / 150

कथन (A) एवं कारण (R) का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिए तथा निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :

कथन (A) : भारत का राष्ट्रपति परोक्षतः निर्वाचित होता है।

कारण (R) : भारत में संसदीय प्रणाली को गणतंत्रवाद के साथ जोड़ा गया है।

कूट :

150 / 150

भारत के औपनिवेशिक काल में अधोमुखी निस्यंदन सिद्धान्त किस क्षेत्र से सम्बन्धित था?

कृपया फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें।

Your score is

The average score is 31%

0%

कृपया अपने अनुभव के अनुसार ‘शिक्षा नगरी’ को रेटिंग दें।

‘शिक्षा नगरी’ को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

महत्वपूर्ण लिंक

विषयलिंक
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा हल प्रश्न पत्र 2013 (26-10-2013)यहाँ क्लिक करें
डाउनलोड आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम पीडीएफयहाँ क्लिक करें
डाउनलोड आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 (26-10-2013) प्रश्न पत्र पीडीएफयहाँ क्लिक करें
डाउनलोड आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 (26-10-2013) उत्तर कुँजी पीडीएफयहाँ क्लिक करें
आरपीएससी आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!