आरपीएससी आरएएस प्री प्रश्न पत्र 2016 टेस्ट

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2016 की सामान्य जानकारी

परीक्षा बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)
परीक्षा का नामराजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2016
परीक्षा तिथि28-08-2016
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि16-09-2016
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
विषयसामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकन1/3
समयावधि03.00 घण्टे

नोट :- इस प्रश्न पत्र में दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक उत्तर कुंजी से लिए गए हैं।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-

  1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत
  2. भारत का इतिहास
  3. विश्व एवं भारत का भूगोल
  4. राजस्थान का भूगाल
  5. भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली
  6. राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
  7. आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था
  8. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  9. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  10. तार्कित विवेचन एवं मानसिक योग्यता
  11. समसामयिक घटनाएं

प्रिय अभ्यर्थियों, ‘शिक्षा नगरी’ सरकारी नौकरियों के लिए आपकी परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। शिक्षा नगरी के लर्निंग ऐप और वेबसाइट पर, आप विभिन्न विषयों और विभिन्न पाठों पर टेस्ट दे सकते हैं जो नवीनतम सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न पर आधारित हैं। इन टेस्ट के निरंतर अभ्यास से आप अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं।

टेस्ट पूरा होने के बाद कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव कमेंट बॉक्स में दें। यदि आपको ‘शिक्षा नगरी’ द्वारा बनाए गए टेस्ट उपयोगी लगते हैं, तो कृपया उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

यदि आपको टेस्ट में कोई समस्या आती है या कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। आपका कमेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

टेस्ट की सामान्य जानकारी :-

टेस्ट का नामआरपीएससी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2016
टेस्ट शुल्कनिःशुल्क
टेस्ट प्रकारऑनलाइन
कुल प्रश्न150
समयावधि03.00 घंटे
न्यूनतम उत्तीर्णांक40%
भाषाहिन्दी
प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रश्न

इस टेस्ट का महत्व :-

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए संसाधनों की दृष्टि से पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक हैं। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र आपको उच्चतम क्षमता के साथ परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेंगे। ‘शिक्षा नगरी’ लर्निंग ऐप एवं वेबसाइट पर आप पिछले वर्ष के सभी पेपर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस टेस्ट की विशेषताएँ :-

  • आप कितनी भी बार टेस्ट दे सकते हैं.
  • प्रश्नों का क्रम हर बार बदल जायेगा।
  • उत्तर विकल्पों का क्रम हर बार बदल जायेगा।
  • आपको असली परीक्षा का अनुभव मिलेगा।
  • टेस्ट पूरा होने के तुरंत बाद परिणाम और उत्तर कुंजी आपको उपलब्ध हो जाएगी।

निर्देश :-

  • टेस्ट बॉक्स के दाईं ओर फुल स्क्रीन का विकल्प भी दिया गया है।
  • समय पूरा होने के बाद टेस्ट अपने आप सबमिट हो जाएगा।

0%
0 votes, 0 avg
0

‘शिक्षा नगरी’ में आपका स्वागत है।

समय समाप्त


आरपीएससी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2016 टेस्ट

इस टेस्ट में आरपीएससी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा 2016 के प्रश्न पत्र में पूछे गए सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है।

1 / 150

निम्न में से कौन चिश्ती सिलसिले से संबद्ध नहीं है?

2 / 150

इस प्रश्न में एक कथन के साथ दो परिकल्पनाएँ दी गई है।

कथन : कठिन परिश्रमी व्यक्ति के लिये पहुँच से बाहर कुछ भी नहीं है।

परिकल्पना :

(I) एक कठिन परिश्रमी व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है।

(II) जो कठिन परिश्रम नहीं करते, वो कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते।

तब, कौन सा उत्तर सही है?

3 / 150

राजस्थान राज्य में 30 जून, 2016 तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है?

4 / 150

राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ था?

5 / 150

भारत के थार मरुस्थल का कितना भाग राजस्थान में है?

6 / 150

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के सर्वाधिक कुल जनसंख्या वाले जिलों को अवरोही क्रम में जमाएँ :

7 / 150

राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम से व्यवस्थित करें :

(I) बूंदी, (II) अजमेर, (III) उदयपुर, (IV) नागौर

8 / 150

कथन : 1. सभी फल , पेड़ हैं।

2. कोई फूल, पेड़ नहीं है।

निष्कर्ष :

(I) कोई फूल, फल नहीं है।

(II) कुछ पेड़, फल हैं।

9 / 150

A, B, C, D, E और F एक परिवार के 6 सदस्य हैं। पुरुषों की संख्या स्त्रियों की संख्या के बराबर है। परिवार में एक पति-पत्नी की जोड़ी है। A और E, F के पुत्र हैं, तथा A बड़ा है। D दो बच्चों की माता है (एक पुत्र है और एक पुत्री)। A का पुत्र B है। तब E की भतीजी है :

10 / 150

नवीनतम ऐण्ड्रॉयड चलदूरभाष प्रचालन पद्धति-6.0 का नाम है

11 / 150

सुमेलित कीजिये :

संस्था-

(A) राजस्थान सेवा संघ

(B) देश हितेषी सभा

(C) अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद्

(D) चैबर ऑफ प्रिन्सेज

स्थापना वर्ष-

(I) 1921

(II) 1927

(III) 1877

(IV) 1919

कूट :

12 / 150

रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ‘लुकोस्किन’ (Lukoskin) नामक एक औषधि विकसित की है। इसका इस्तेमाल ________ के उपचार में किया जा रहा है।

13 / 150

उपभोक्ता कीतम सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की दर बढ़ती है, यदि

14 / 150

यूनाइटेड किंगडम को यूरोपीय संघ से अलग करने के लिए आंदोलन का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसने किया?

15 / 150

पहल (PAHAL) योजना के संदर्भ में सही उत्तर का चुनाव करें :

16 / 150

मानव विकास प्रतिवेदन 2015 के अनुसरण में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

(I) भारत का स्थान 188 देशों में 130वाँ है।

(II) मानव विकास सूचकांक जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रतिव्यक्ति आय पर आधारित है।

(III) ब्रिक्स के अन्य देशों के मुकाबले भारत निम्नतम स्थान पर है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

17 / 150

निम्न में से कौन सी बाहरी संस्था राजस्थान अक्षय ऊर्जा प्रसारण निवेश कार्यक्रम के लिये वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है?

18 / 150

शेखावाटी ब्रिगेड का मुख्यालय कहाँ स्थित था?

19 / 150

एक 60 लीटर के मिश्रण में दूध तथा पानी का अनुपात 5 : 3 है। यदि इसका अनुपात 1 : 2 करना हो, तो मिश्रण में मिलाये जाने वाले पानी की मात्रा होगी :

20 / 150

उत्तर-दक्षिण गलियारे (North-South Corridor) पर स्थित निम्नलिखित नगरों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित करते हुए सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :

(I) नागपुर, (II) आगरा, (III) कृष्णागिरि, (IV) ग्वालियर

कूट :

21 / 150

सही उत्तर चुनें :

राज्य स्तर पर लोक आयुक्त की नियुक्ति की सर्वप्रथम अनुसंशा किसने की थी?

22 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत सुमेलित है?

कृषक आंदोलन – नेत्ता

23 / 150

16वीं शताब्दी में संपन्न महाभारत का फारसी अनुवाद कहलाता है

24 / 150

राजस्थान के कौन से क्षेत्र में चैत्र-शुक्ल पंचमी को “गुलाबी गणगौर” मनायी जाती है?

25 / 150

राजस्थान लोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष है :

26 / 150

एक वयस्क दैहिक कोशिका से क्लोन की गई पहली स्तनपायी, डॉली (भेड़) के बारे में कौन सा तथ्य सही नहीं है?

27 / 150

प्राचीन नगर जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित हैं

28 / 150

राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के नवनिर्वाचित चेयरमैन हैं :

29 / 150

निम्नलिखित सूर्य मन्दिरों में कौन सा पाटन, गुजरात में स्थित है?

30 / 150

निम्न में से किस बीमारी के लिए ट्राइवेलेंट के स्थान पर बाईवेलेंट ओ आर वी (ओ पी वी) देने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है?

31 / 150

पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाले प्रथम सौर-ऊर्जा चालित वायुयान का क्या नाम है?

32 / 150

केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान स्थित है :

33 / 150

निम्नलिखित में से कौन सी एक भारतीय नौसेना की भाभिकीय ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बी है?

34 / 150

स्वतंत्रतापूर्व राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा समाचार-पत्र आर्य समाजी विचारधारा का संवर्धक नहीं था?

35 / 150

निम्न में से किन ग्रन्थों में प्राचीन भारत के सोलह महा-जनपदों (षोड़श महा-जनपद) की सूची मिलती है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(I) अर्थशास्त्र, (II) अंगुत्तर निकाय, (III) दीघ निकाय, (IV) भगवती सूत्र

कूट :

36 / 150

राज्यों के निम्नांकित में से किस समूह पर पेसा [पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम], 1996 प्रवर्तनीय नहीं है?

37 / 150

प्रधान मंत्री उज्जवला योजना के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

(I) योजना में निर्धनता रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान करती है।

(II) योजना के अन्तर्गत ₹ 8000 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

(III) योजना के अन्तर्गत प्रत्येक एलपीजी गैस कनेक्शन पर बीपीएल परिवार को ₹ 2,800 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

(IV) योजना देश भर में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को लाभ पहँचाएगी।

उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?

38 / 150

‘नया सवेरा’ है

39 / 150

वर्ष 2011 में निम्नलिखित में से कौन से दो जिले उनकी कुल जनसंख्या में सबसे कम अनुसूचित जनजाति प्रतिशत रखते हैं?

40 / 150

सही उत्तर चुने :

राजस्थान के राज्यपाल कुलाधिपति होते हैं

41 / 150

वर्ष 2015-16 में रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता की विजेता मुम्बई क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे?

42 / 150

जिला दण्डनायक के रूप में जिला कलेक्टर की शक्तियाँ हैं

(I) कानून व व्यवस्था बनाए रखना।

(II) पुलिस पर नियन्त्रण रखना।

(III) विदेशियों के पारपत्रों की जाँच करना।

(IV) भू-राजस्व एकत्र करना।

कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

कूट :

43 / 150

यदि “GYPSUM” को कूट संकेत में “MGSPYU” लिखा जाता है, “FATHER” को कूट संकेत में “RFHTAE” लिखा जाता है, तो “BEYOND” को कूट संकेत में लिखा जायेगा।

44 / 150

उस स्थान का नाम पहचानिए, जहाँ 31 अक्टूबर, 2015 को राजस्थान की मुख्यमंत्री ने पहले “अन्नपूर्णा भंडार” का उद्घाटन किया था?

45 / 150

उच्च गति ग्रामीण ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जुड़ने वाला भारत का प्रथम जिला कौन सा है?

46 / 150

अभिलेख, जो प्राचीन राजस्थान में भागवत सम्प्रदाय के प्रभाव की पुष्टि करता है

47 / 150

निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र से अलीबक्षी ख्याल सम्बद्ध है?

48 / 150

समान वार्षिक ब्याज दर से ₹ 15,000 का 2 साल के चक्रवृद्धि (वार्षिक) ब्याज व सरल ब्याज का अन्तर ₹ 96 है। तो वार्षिक ब्याज दर है :

49 / 150

निम्न में से भारत सरकार अधिनियम 1919 के बारे में असत्य कथन को चिह्नित कीजिये :

50 / 150

भामाशाह योजना की मुख्य विशेषताएँ हैं

(I) प्रत्येक परिवार को परिवार की महिला मुखिया के नाम भामाशाह कार्ड जारी किया जाता है।

(II) भामाशाह कार्य महिला के बैंक खाते से जोड़ा जाता है।

(III) विभिन्न नकद लाभों को लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जायेगा।

(IV) सभी गैर-नकद लाभों को भी लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जायेगा।

नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये :

51 / 150

सन् 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधान सभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी?

52 / 150

बैकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र है

53 / 150

प्रतिष्ठित टेबिल टेनिस चैम्पियनशिप एशियन कप-2015 का आयोजन किया गया था?

54 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है?

नाम – ग्रंथ (संगीत)

55 / 150

अंसगत छाँटिए :

56 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सुमेलित नहीं है?

57 / 150

राजस्थान पर्यटन के ‘लोगो’ में सम्मिलित वाक्य है :

58 / 150

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र) – सूची-II (जिला)

(A) जोड़बीड़ गडेवाल – (I) झुंझुनूं

(B) गुढ़ा विश्नोई – (II) नागौर

(C) गोगेलाव – (III) जोधपुर

(D) बीड़ – (IV) बीकानेर

कूट :

59 / 150

निम्न सारणी एवं पाई आलेख का अवलोकन कीजिए :

भारत में वाहन निर्यात (हजारों में)

प्रकार – 2010-11 – 2011-12 – 2012-13 – 2013-14

दो पहिया- 1250 – 1317 – 1423 – 1320

तीन पहिया- 433 – 467 – 561 – 516

कारें- 716 – 813 – 795 – 721

एल एम वी – 823 – 756 – 826 – 803

एल सी वी- 1012 – 983 – 1058 – 968

एच सी वी- 913 – 1003 – 1101 – 1063

भारत से विभिन्न क्षेत्रों में दो पहिया वाहन निर्यात के हिस्से

RAS 2016 3

प्रश्न- एचसीवी के अतिरिक्त अन्य वाहनों के वर्ष 2010-11 की तुलना में 2013-14 में कितने प्रतिशत का परिवर्तन आया है?

60 / 150

निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने राजस्थान के राजसी शासक वर्ग के लिये पृथक् शिक्षा संस्थान की आवश्यकता पर बल दिया था?

61 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा समूह राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊँचाई के अनुसार सही अवरोही क्रम है?

62 / 150

सत्यकाम जाबाल की कथा, जो अनब्याही माँ होने के लांछन को चुनौती देती है, उल्लेखित है

63 / 150

हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्सियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह उत्पन्न करता है :

64 / 150

सही विकल्प चुनें :

दो अथवा दो से अधिक राज्यों के लिये संयुक्त लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?

65 / 150

एक पिता ने क्रमशः 17 और 18 वर्ष की आयु के अपने दो पुत्रों के लिये दो सावधि जमाओं में ₹ 16,400 को इस प्रकार बाँटा कि दोनों की 20 वर्ष की आयु होने पर उन्हें समान धनराशि मिले। यदि चक्रवृद्धि ब्याज की दर 5% वार्षिक (वार्षिक गणना) हो, तो छोटे पुत्र के लिए कितनी धनराशि जमा करेगा?

66 / 150

वर्ष 1997-98 के बाद से न्यूनतम समर्थन मूल्य के सन्दर्भ में कौन सा कथन सत्य है?

67 / 150

पशुओं, विशेषतः दुधारू-गो, के अनुपूरक भोजन के रूप में प्रयुक्त जैव-उर्वरक है :

68 / 150

निम्नलिखित में से सन् 2013-14 में भारत में मैंगनीज उत्पादक राज्यों में उच्च से निम्न उत्पादन स्तर का कौन सा क्रम सही है?

69 / 150

राजस्थान में क्रियान्वित उस स्कीम का नाम बताइये जिसके अन्तर्गत अनुसूचित जाति/ जनजाति/ विशेष पिछड़ा वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य जाति के बी.पी.एल. अभ्यर्थी को अखिल भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा, राज्य की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने तथा आई.आई.टी., आई.आई.एम. एवं राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल कॉलेज में अभ्यर्थी के प्रवेश होने पर नकद प्रोत्साहन दिया जाता है।

70 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा विद्वान कुम्भा के दरबार में नहीं था?

71 / 150

राजस्थान के इतिहास में ‘पट्टा रेख’ से क्या अभिप्राय है?

72 / 150

नार्वे सरकार के सहयोग से राजस्थान ने जीवनधारा बैंक निम्न की उपलब्धता के लिए स्थापित किया-

73 / 150

सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करते हुए नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये :

सूची-I (औद्योगिक प्रदेश)

(A) लंकाशायर प्रदेश

(B) रुहर प्रदेश

(C) कैहिन प्रदेश

(D) दक्षिणी अपेलेश्यिन प्रदेश

सूची-II (देश)

(I) संयुक्त राज्य अमेरिका

(II) जर्मनी

(III) यूनाइटेड किंगडम

(IV) जापान

कूट :

74 / 150

राजस्थान में कितने जिला उद्योग केन्द्र कार्यरत हैं?

75 / 150

किस देश ने हाल ही में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान’ पुरस्कार प्रदान किया है?

76 / 150

संस्कृत की निम्नलिखित में से कौन सी रचनाओं ने महाभारत से अपना कथासूत्र लिया है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(I) नैषधीयचरित, (II) किरातार्जुनीयम्, (III) शिशुपालवध, (IV) दशकुमारचरित

कूट :

77 / 150

2016 रियो पैरालिंपिक खेलों में कुल कितने खेलों की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएँगी?

78 / 150

निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

(I) गन्ने के रस को किण्विंत करने पर सिरका बनता है।

(II) सिरके में ऐसीटिक अम्ल उपस्थित होता है।

(III) सिरके में उपस्थित अम्ल, बेंजोइक अम्ल होता है।

(IV) सिरका एक परिरक्षण के रूप में प्रयुक्त होता है।

79 / 150

निम्न कथन के साथ दो तर्क I तथा II दिये गये हैं, तय करें कि कौन सा तर्क मजबूत है और कौन सा कमजोर। उत्तर दीजिए :

कथन : वाहन चलाते समय क्या मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध होना चाहिए?

तर्क :

(I) हाँ, ज्यादातर समय यह दुर्घटना का कारण बनता है।

(II) नहीं, मोबाइल उपयोग करने वाले के लिए आपात स्थिति में समस्या हो जायेगी।

80 / 150

निम्नलिखित में से किस विधायी सदन को समाप्त किया जा सकता है?

81 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

82 / 150

नवीं शताब्दी ई. में निम्नलिखित में से किसके द्वारा चोल साम्राज्य की नींव डाली गयी?

83 / 150

वर्ष 2015 तक राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए कितनी बार चुनाव आयोजित किए गए हैं?

84 / 150

रियो ओलम्पिक खेल, 2016 में कितनी स्पर्धाएँ हुईं?

85 / 150

जिला आयोजन समिति में निर्वाचित व पदेन सदस्य कितने होते हैं?

86 / 150

राजस्थान सरकार ने कौन से वर्ष में राजस्थान जैविक विविधता नियमों को बनाया तथा राजस्थान राज्य जैव-विविधता बोर्ड की स्थापना की?

87 / 150

रियो पेरालिंपिक खेल, 2016 का आधिकारिक ‘मोटो’ क्या है?

88 / 150

दी गई आकृति में त्रिभुजों की कुल संख्या है :

RAS 2016

89 / 150

भारत की केन्द्र सरकार के कर-राजस्व के निम्न महत्त्वपूर्ण स्त्रोतों पर ध्यान दीजिये :

(I) संघीय उत्पादन शुल्क, (II) निगम कर, (III) आय कर, (IV) सेवा कर

सकल कर राजस्व के संदर्भ में घटते हुए क्रम में निम्न में से कौन सा एक सही है?

90 / 150

निम्नलिखित में से भारतीय वायु सेना का कौन सा विमान हवा से हवा में पुनः ईंधन भरने का कार्य करता है?

91 / 150

निम्नलिखित में से कौन से किसी प्रदेश की जैव-विविधता के लिये संकट हो सकते हैं?

(I) भूमण्डलीय तपन

(II) प्राकृतिकवास का विखण्डन

(III) विदेशी प्रजातियों का आक्रमण

(IV) शाकाहार को प्रोत्साहन

सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :

कूट :

92 / 150

अनुक्रम 1039, 2247, 3455, 4663, ………. का अगला पद है :

93 / 150

संविधान में मौलिक कर्तव्यों को कब सम्मिलित किया गया?

94 / 150

2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में कौन से कथन राजस्थान में लिंगानुपात (1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) के बारे में सही हैं?

(I) 2011 में राजस्थान में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से कम था।

(II) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों में लिंगानुपात 1000 से कम था।

(III) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में (पाली जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था।

(IV) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में (धौलपुर जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था।

नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये :

95 / 150

भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया है

96 / 150

निम्न का उत्तर दीजिए :

कथन : यदि वह बुद्धिमान है, तो वह नेट परीक्षा उत्तीर्ण करेगा।

मान्यता :

(I) नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये उसे बुद्धिमान होना चाहिए।

(II) वह नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होगा।

97 / 150

निम्न सारणी एवं पाई आलेख का अवलोकन कीजिए :

भारत में वाहन निर्यात (हजारों में)

प्रकार – 2010-11 – 2011-12 – 2012-13 – 2013-14

दो पहिया- 1250 – 1317 – 1423 – 1320

तीन पहिया- 433 – 467 – 561 – 516

कारें- 716 – 813 – 795 – 721

एल एम वी – 823 – 756 – 826 – 803

एल सी वी- 1012 – 983 – 1058 – 968

एच सी वी- 913 – 1003 – 1101 – 1063

भारत से विभिन्न क्षेत्रों में दो पहिया वाहन निर्यात के हिस्से

RAS 2016 3

प्रश्न- 2010-11 की तुलना में 2013-14 में कितने ज्यादा दो पहिया वाहन (निकटतम हजारों में) EU को निर्यात किये गये?

98 / 150

फोटो वोल्टीय सेल संबंधित है

99 / 150

राजस्थान में गैर-परम्परागत ऊर्जा स्त्रोत से ऊर्जा सृजन करने के लिए नोडल एजेंसी है

100 / 150

राजस्थान विधान सभा के इतिहास में 30 जून, 2016 तक कितनी बार विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ और उस पर चर्चा हुई?

101 / 150

नैनो तकनीक के निम्नलिखित उत्पादों/ उदाहरणों को नैनो तकनीक की चार पीढ़ियों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए [I → IV] एवं दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(I) एयरोसोल, (II) 3-डी नेटवर्किंग, (III) आण्विक विनिर्माण, (IV) लक्षित दवाएँ

कूट :

102 / 150

चौधरी कुम्भा राम नहर द्वारा लाभान्वित जिला युग्म है

103 / 150

राजस्थान की जालीपा-कपूरडी तापीय विद्युत परियोजना के बारे में निम्न वाक्यों पर ध्यान दीजिये :

(I) यह विद्युत परियोजना लिग्नाइट आधारित है।

(II) यह निजी विकासक द्वारा स्थापित की जा रही है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

104 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

दर्रे – राज्य में स्थिति

105 / 150

निम्नलिखित राज्यों/संघ शासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोक सभा में केवल एक सीट है?

106 / 150

राजस्थान राज्य में पहला द्रोणाचार्य पुरस्कार किसे प्राप्त हुआ?

107 / 150

प्रश्न में दिये गये चित्र को (X) से चिह्नित किया है। इसके पश्चात् दिये गये चार वैकल्पिक चित्रों (A), (B), (C) तथा (D) से चिह्नित किया गया है। वह चित्र जो (X) में पूर्णतया समाहित होकर एक वर्ग का निर्माण करे, है :

RAS 2016 1

108 / 150

निम्न में से एक कथन असत्य है। बताइये :

109 / 150

गुणन (541 × 769 × 357) में इकाई का अंक क्या है?

110 / 150

जनकपुरा और सरवाड़ खानें जिस खनिज के उत्पादन के लिये जानी जाती हैं, वह है

111 / 150

1951-52 से 2015-16 की अवधि के किस वर्ष में स्थिर कीमतों पर भारत की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सर्वाधिक रही ?

112 / 150

अनुप्रति योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

113 / 150

निम्न वक्तव्यों पर विचार कीजिए :

कथन (A) : 19वीं सदी के सामाजिक धार्मिक आन्दोलनों के कारण भारत का आधुनिकीकरण हुआ।

कारण (R) : सामाजिक, धार्मिक आन्दोलनों के मूल में बुद्धिवाद, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा अन्य ऐसे विचार थे जो आधुनिकता के आधार माने जाते हैं।

निम्न कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये :

कूट :

114 / 150

भामाशाह योजना के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :

(I) परिवार की सहमति से, 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी परिवार की कोई भी महिला परिवार की मुखिया घोषित की जा सकती है।

(II) भामाशाह नामांकन का पहला सत्यापन संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा किया जाता है।

115 / 150

कथन (A) : भारत में हरित क्रान्ति के फलस्वरूप खाद्यानों के उत्पादन में वृद्धि हुई है।

कारण (R) : भारत में हरित क्रान्ति के परिणामस्वरूप क्षेत्रीय असमानताओं में वृद्धि हुई है।

कूट :

116 / 150

कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), नाइट्रस ऑक्साइड (N2O), फ्लोरोफ्लुरोकार्बनस् (CFCs) और मीथेन (CH4) गैसों का ग्लोबल वार्मिंग के प्रति आपेक्षित योगदान है :

117 / 150

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निम्नांकित में से किस अधिनियम को लागू करने में राजस्थान पहला राज्य है?

118 / 150

गलत युग्म को पहचानिए :

खनिज – खान

119 / 150

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को राज्य में लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार ने राजस्थान में विज्ञान केन्द्र और विज्ञान पार्क स्थापित किये हैं। उन सही स्थानों को पहचाने जहाँ पर विज्ञान पार्क अब तक स्थापित किये गए हैं :

120 / 150

राजस्थान के राज्यपाल के रूप में श्री कल्याण सिंह की नियुक्ति के पूर्व, निम्नांकित में से कौन राज्य के कार्यवाहक राज्यपाल थे?

121 / 150

मुख्य मंत्री निःशुल्क दवा योजना राजस्थान में लागू की गई थी

122 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं दिए गए कूटों की सहायता से सही कथनों का चयन कीजिए :

(I) सर्वप्रथम व्यावसायीकरण किए जाने वाला, आनुवंशिक रूप से अभियांत्रिक कृत फसल उत्पाद, फ्लेवर-सेवर टमाटर था।

(II) फ्लेवर-सेवल के पके हुए फल अधिक अवधि के लिए दृढ़ रहते हैं एवं पौधे पर पकने के बाद बाजार में स्थानान्तरित किए जा सकते हैं।

(III) फ्लेवर-सेवर के पके हुए फलों में रंग होता है किन्तु पौधों पर पके फलों जैसे पूर्ण सुरुचिक सरणी का अभाव होता है।

कूट :

123 / 150

राजस्थान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्रों के लिए वृद्धि के लक्ष्य क्रमशः निर्धारित हैं

124 / 150

राजस्थान के निम्नलिखित मंदिरों में से गुर्जर-प्रतिहार काल में निर्मित मंदिरों को चुनिए :

(I) आहड़ का आदिवराह मंदिर

(II) आभानेरी का हर्षतमाता का मंदिर

(III) राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर

(IV) ओसियाँ का हरिहर मंदिर

कूट :

125 / 150

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में, निम्नांकित में से किसका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है?

126 / 150

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

(I) अरावली मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकता है।

(II) राजस्थान की सभी नदियों का उद्गम अरावली से है।

(III) राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रारूप अरावली से प्रभावित नहीं होता है।

(IV) अरावली प्रदेश धात्विक खनिजों में समृद्ध है।

सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :

कूट :

127 / 150

भारत में बेरोजगारी और गरीबी के अनुमान आधारित हैं

128 / 150

सही उत्तर दें :

राजस्थान का राज्य निर्वाचन आयोग है

129 / 150

अम्ल वर्षा में नीचे दिये गये कौन से प्रदूषक वर्षा-जल एवं हिम को प्रदूषित करते हैं?

(I) सल्फर-डाइ-ऑक्साइड

(II) नाइट्रोजन-ऑक्साइड

(III) कार्बन-डाइ-ऑक्साइड

(IV) मिथेन

130 / 150

भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है

131 / 150

भारत के व्यापार संतुलन के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?

132 / 150

निम्न में से एक भारत सरकार अधिनियम, 1935 की मुख्य विशेषताओं में से नहीं थी :

133 / 150

राजस्थानी साहित्य की एक प्रारंभिक रचना ‘हंसावली’ रचित है

134 / 150

200 बल्बों को 4 घण्टे प्रति दिन जलाया जाता है और इसका 6 दिन का खर्च ₹ 40 है। तो कितने बल्ब 3 घण्टे प्रति दिन जलाये जाने चाहिये ताकि 15 दिन का खर्च ₹ 48 हो?

135 / 150

राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे संबंधित है?

136 / 150

सची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिये :

सूची-I (पर्वत शिखर) – सूची-II (महाद्वीप)

(A) कोसिस्को – (I) यूरोप

(B) मैकिन्ले – (II) अफ्रीका

(C) अल्ब्रूस – (III) ऑस्ट्रेलिया

(D) किलिमंजारो – (IV) उत्तरी अमेरिका

कूट :

137 / 150

सूची-I को सूची-II से मेल कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

सूची-I

(A) उपाधियों का निषेध

(B) धार्मिक मामलों के प्रबंध की स्वतंत्रता

(C) अल्पसंख्यकों की भाषा का संरक्षण

(D) शिक्षा अधिकार

सूची-II

(I) अनुच्छेद 29

(II) अनुच्छेद 21 (क)

(III) अनुच्छेद 18

(IV) अनुच्छेद 26

कूट :

138 / 150

निम्नलिखित जोड़े सुमेलित करें :

प्रक्षेपण यान-

(A) उपग्रह प्रक्षेपण यान-3 (SLV-3)

(B) संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान (ASLV)

(C) ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)

(D) भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV)

सैटेलाइट-

(I) चंद्रयान-1

(II) रोहिणी

(III) SROSS-C

(IV) EDUSAT

निम्नलिखित में से कौन से कूट सुमेलित हैं?

कूट :

139 / 150

केन्द्रीय सूचना आयुक्त का कार्यकाल होता है

140 / 150

भारत का कौन सा भारतीय राज्य पहला ‘डिजिटल राज्य’ घोषित किया गया है?

141 / 150

निम्नलिखित में से कौन सा एल्फा-लिनोलेनिक अम्ल (18 कार्बन युक्त ओमेगा-3 फैटी अम्ल) का सर्वोत्तम स्त्रोत है?

142 / 150

राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया?

143 / 150

राजस्थान की किस झील को रामसर आर्द्रभूमि की सूची में सम्मिलित किया गया है?

144 / 150

राजस्थान में कौन सा, मुख्य मंत्री शुभलक्ष्मी योजना का उद्देश्य नहीं है?

145 / 150

फरवरी 2016 में आयोजित हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?

146 / 150

दी गई सारणी में छूटी संख्या है :

RAS 2016 2

147 / 150

भारत के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत क्षेत्र राजस्थान में है?

148 / 150

नीचे दिए गए अनुक्रम में आगे का पद है :

7Y, 26V, 63R, 124M, …………,

149 / 150

35वें राष्ट्रीय खेल, 2015 में राजस्थान ने जीते :

150 / 150

दो विद्यार्थी X और Y एक परीक्षा में सम्मिलित हुये। X ने Y के अंकों से 9 अंक ज्यादा प्राप्त किये तथा X के अंक दोनों विद्यार्थियों के अंकों के जोड़ का 56% थे। X तथा Y द्वारा प्राप्त अंक क्रमशः हैं :

कृपया फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें।

Your score is

The average score is 0%

0%

कृपया अपने अनुभव के अनुसार ‘शिक्षा नगरी’ को रेटिंग दें।

‘शिक्षा नगरी’ को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

महत्वपूर्ण लिंक

विषयलिंक
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा हल प्रश्न पत्र 2016यहाँ क्लिक करें
डाउनलोड आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम पीडीएफयहाँ क्लिक करें
डाउनलोड आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2016 प्रश्न पत्र पीडीएफयहाँ क्लिक करें
डाउनलोड आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2016 उत्तर कुँजी पीडीएफयहाँ क्लिक करें
आरपीएससी आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!