आरपीएससी आरएएस प्री प्रश्न पत्र 2023 टेस्ट

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2023 की सामान्य जानकारी

परीक्षा बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)
परीक्षा का नामराजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023
परीक्षा तिथि01-10-2023
उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि01-10-2023
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि20-10-2023
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन
प्रश्न पत्र की भाषाहिन्दी एवं अंग्रेजी
प्रश्न पत्र का प्रकारबहुविकल्पीय
विषयसामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान
कुल प्रश्न150
अधिकतम अंक200
ऋणात्मक अंकन1/3
समयावधि03.00 घण्टे

नोट :- इस प्रश्न पत्र में दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक उत्तर कुंजी से लिए गए हैं।

इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल है :-

  1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत
  2. भारत का इतिहास
  3. विश्व एवं भारत का भूगोल
  4. राजस्थान का भूगाल
  5. भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली
  6. राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
  7. आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था
  8. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  9. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  10. तार्कित विवेचन एवं मानसिक योग्यता
  11. समसामयिक घटनाएं

प्रिय अभ्यर्थियों, ‘शिक्षा नगरी’ सरकारी नौकरियों के लिए आपकी परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। शिक्षा नगरी के लर्निंग ऐप और वेबसाइट पर, आप विभिन्न विषयों और विभिन्न पाठों पर टेस्ट दे सकते हैं जो नवीनतम सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न पर आधारित हैं। इन टेस्ट के निरंतर अभ्यास से आप अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं।

टेस्ट पूरा होने के बाद कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव कमेंट बॉक्स में दें। यदि आपको ‘शिक्षा नगरी’ द्वारा बनाए गए टेस्ट उपयोगी लगते हैं, तो कृपया उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

यदि आपको टेस्ट में कोई समस्या आती है या कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। आपका कमेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

टेस्ट की सामान्य जानकारी :-

टेस्ट का नामआरपीएससी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2023
टेस्ट शुल्कनिःशुल्क
टेस्ट प्रकारऑनलाइन
कुल प्रश्न150
समयावधि03.00 घंटे
न्यूनतम उत्तीर्णांक40%
भाषाहिन्दी
प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रश्न

इस टेस्ट का महत्व :-

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए संसाधनों की दृष्टि से पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक हैं। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र आपको उच्चतम क्षमता के साथ परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेंगे। ‘शिक्षा नगरी’ लर्निंग ऐप एवं वेबसाइट पर आप पिछले वर्ष के सभी पेपर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस टेस्ट की विशेषताएँ :-

  • आप कितनी भी बार टेस्ट दे सकते हैं.
  • प्रश्नों का क्रम हर बार बदल जायेगा।
  • उत्तर विकल्पों का क्रम हर बार बदल जायेगा।
  • आपको असली परीक्षा का अनुभव मिलेगा।
  • टेस्ट पूरा होने के तुरंत बाद परिणाम और उत्तर कुंजी आपको उपलब्ध हो जाएगी।

निर्देश :-

  • टेस्ट बॉक्स के दाईं ओर फुल स्क्रीन का विकल्प भी दिया गया है।
  • समय पूरा होने के बाद टेस्ट अपने आप सबमिट हो जाएगा।

0%
0 votes, 0 avg
7

‘शिक्षा नगरी’ में आपका स्वागत है।

समय समाप्त


आरपीएससी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2023 टेस्ट

इस टेस्ट में आरपीएससी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्र में पूछे गए सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है।

1 / 150

64 छोटे घनों से एक ठोस घन बनाया गया है। कितने छोटे घन किसी भी परिस्थिति में नहीं दिखाई देंगे?

2 / 150

राज्य सभा के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए।

3 / 150

वर्ष 2022-23 में, राजस्थान के सेवा क्षेत्र के प्रचलित मूल्यों पर सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में किस उपक्षेत्र का योगदान सर्वाधिक रहा?

4 / 150

सात व्यक्ति P, Q, R, S, T, U और V एक पंक्ति में बैंठे हुये हैं। T और U के मध्य एक व्यक्ति है। V, P के एकदम दायीं ओर है। Q, U के एकदम बायीं ओर है। S और P के मध्य एक व्यक्ति है। S, V का पड़ोसी नहीं है। V और U के मध्य दो व्यक्ति हैं। R, P के एकदम बांयी ओर है। कौन सा व्यक्ति पंक्ति के बिलकुल मध्य में बैठा हुआ है?

5 / 150

वैश्विक खुशहाली सूचकांक 2023 में भारत किस क्रम पर है?

6 / 150

राजस्थान में कालाखुटा, लीलवानी, नारदिया, तिम्मामोरी किस खनिज के उत्पादक क्षेत्र है?

7 / 150

अरब यात्री सुलेमान ने किस प्रतिहार राजा के शासनकाल में भारत की यात्रा की?

8 / 150

मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये:

कथन (A) : हैडलाइन मुद्रास्फीति उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में परिवर्तन की दर को संदर्भित करती है जो एक विशिष्ट परिवार द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की एक मानक टोकरी की औसत कीमत का माप है।

कथन (B) : कोर मुद्रास्फीति उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से अस्थिर मूल्य वाली कुछ वस्तुओं जैसे खाद्य और ईंधन को बाहर करने के बाद औसत उपभोक्ता कीमतों में बदलाव को मापती है।

इन कथनों में से

9 / 150

‘ललित विग्रहराज’ नाटक की रचना किसने की?

10 / 150

हाल ही में भारत की सी.ए.भवानी देवी ने एशियन फेन्सिंग चैम्पियनशिप में एक कांस्य पदक जीता है। वे सेमी-फाइनल में किस देश के खिलाड़ी से हारीं?

11 / 150

निम्न में से कौन सा युग्म गलत मेलित है?

12 / 150

‘अचलदास खींची री वचनिका’ के लेखक हैं?

13 / 150

नथमल जी की हवेली अवस्थि है?

14 / 150

अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

15 / 150

राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिये:

(I) भारत के संविधान के अनुच्छेद ‘243 ट’ के अधीन जुलाई, 1994 में इनका गठन किया गया।

(II) राज्य निर्वाचन आयुक्त के प्रधानत्व में यह एक-सदस्यीय आयोग है।

16 / 150

प्लास्मोडियम की प्रजाति जो घातक मलेरिया का कारण बनती है?

17 / 150

ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

18 / 150

तहसीलदार की नियुक्ति होती है?

19 / 150

निम्न सारणी में चार बल्लेबाजों द्वारा एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बनाये गये रनों को दर्शाया गया है। इस टेस्ट मैच में सबसे तेज रन बनाने वाला कौन है?

प्रथम पारी-

बलेबाज – रन बनाये – गेंदें खेलीं

P – 79 – 91

Q – 05 – 12

R – 14 – 76

S – 37 – 50

द्वितीय पारी-

बलेबाज – रन बनाये – गेंदें खेलीं

P – 56 – 154

Q – 50 – 85

R – 61 – 99

S – 13 – 55

20 / 150

400 लड़कों के एक समूह में हर लड़का क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल में से कम से कम एक खेल खेलता है। 185 क्रिकेट, 165 हॉकी और 160 फुटबॉल खेलते हैं। 40 लड़के केवल क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हैं। 20 लड़के केवल हॉकी और क्रिकेट खेलते हैं। 10 लड़के केवल हॉकी और फुटबॉल खेलते हैं। कितने लड़के सभी तीनों खेल खेलते हैं?

21 / 150

निम्न में से कौन सा उपाय चयनात्मक साख नियंत्रण के सम्बन्ध में सही विकल्प नहीं है?

22 / 150

एक कथन के पश्चात् दो तर्क I तथा II दिये गये हैं। कौन सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं, चुनिये:

कथन : क्या ट्रेनों में सभी डीजल इंजनों को विद्युत इंजनों से बदल देना चाहिये?

तर्क :

(I) हाँ, डीजल इंजन के कारण बहुत प्रदूषण होता है।

(II) नहीं, भारत घरेलू आवश्यकता को पूरी करने के लिये भी पर्याप्त बिजली का उत्पादन नहीं करता।

23 / 150

भरहुत का स्तूप किस राजवंश की कला का सुन्दर उदाहरण है?

24 / 150

सूचना का अधिकार अधिनियम की निम्न में से कौन सी धारा केन्द्रीय सूचना आयोग के कार्य और शक्तियों से सम्बन्धित नहीं है?

25 / 150

एल्ब नदी और राइन नदी किस सागर में अपना जल गिराती हैं?

26 / 150

2014 में नरपत मल लोढ़ा की अध्यक्षता में गठि समिति निम्न में से किस विषय से सम्बन्धित है?

27 / 150

अगस्त 1953 में भारत सरकार द्वारा गठित किये गये राज्य पुनर्गठन आयोग के निम्न में से कौन सदस्य थे?

(I) सर तेज बहादुर सप्रू

(II) जस्टिस फजल अली

(III) के.एम. पन्निकर

(IV) हृदयनाथ कुंजरु

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

28 / 150

प्रोटीन के सन्दर्भ में गलत कथन चुनिए:

29 / 150

अप्रैल, 2023 में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य सूचना आयोग की एक पीठ की स्थापना किस शहर में किया जाना स्वीकृत किया गया है?

30 / 150

इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(I) यह शहरी इलाकों में निवास करने वाले परिवारों को 125 दिवसों के प्रतिवर्ष रोज़गार की गारंटी देती है।

(II) पंजीकरण के बाद, पात्र अभ्यर्थी को 30 दिवसों में रोज़गार उपलब्ध करवाया जाता है।

31 / 150

राजस्थान में अटल भू-जल योजना के लिये निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(A) अटल भू-जल योजना भारत सरकार की वित्तीय सहायता से राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

(B) इस योजना का फोकस भू-जल प्रबन्धन में सुधार करना और इसके गिरते स्तर को रोकना है।

नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर का चुनाव कीजिये:

32 / 150

एफ.आई.एस.यू (FISU) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की पदक तालिका में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है?

33 / 150

12 अगस्त, 2023 को भारत ने हॉकी की चौथी एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी में मलेशिया को अन्तिम मैच में हराया। यह मैच किस स्टेडियम में खेला गया था?

34 / 150

प्रसिद्ध चित्रकार मुहम्मद शाह जयपुर के किस महाराजा का दरबारी चित्रकार था?

35 / 150

संविधान के अनुच्छेद 217 (1) के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायामूर्ति से भिन्न किसी न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति किसके परामर्श उपरांत करेगा?

36 / 150

राजेश्वरी कुमारी, जिन्होंने बाकू, अज़रबैजान में आयोजित विश्व चैंपियनशीप में पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर पेरिस औलंपिक हेतु पात्रता प्राप्त की है, का संबंध किस खेल से है?

37 / 150

हाल ही में भारत के पहले 3 डी प्रिंटेड डाकघर का उद्घाटन निम्न में से किस शहर में किया गया है?

38 / 150

राजस्थान की मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के बारे में निम्न में से कौन सा तथ्य सही नहीं है?

39 / 150

भारत राज्य वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार वनस्पति आवरण के संदर्भ में वन क्षेत्र 16,654 वर्ग किलोमीटर है व राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्र का ______ प्रतिशत है।

40 / 150

हाल ही में निम्न में किस संस्था ने केंद्रीकृत वेब पोर्टल ‘UDGAM’ लॉन्च किया?

41 / 150

इनमें से कौन सा प्राकृतिक संसाधन गैर-नवीकरणीय संसाधन माना जाता है?

42 / 150

एक कथन के पश्चात् दो निष्कर्ष I तथा II दिये गये हैं। आप कथन में दी गई प्रत्येक जानकारी को सत्य मानते हुए दोनों निष्कर्षों पर विचार करके निर्णय कीजिये कि इनमें से तार्किक रूप से कौन सा/कौन से निष्कर्ष अनुसरण करता है/करते हैं:

कथन : पद ग्रहण करने के बाद, म्युनिसिपल आयुक्त ने नगर “A” के नागरिकों से कहा- “मेरा सर्वप्रथम एवं प्रमुख कार्य इस नगर को इन्दौर की तरह सुन्दर बनाना है।”

निष्कर्ष :

(I) नगर “A” केनागरिक अपने नगर की वर्तमान दशा के बारे में जागरूक नहीं है।

(II) आयुक्त इंदौर में कार्य कर चुके हैं और शहरों के सौंदर्यकरण में उनका अच्छा अनुभव है।

43 / 150

निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) एं दूर दृष्टि दोष (हाइपर मेट्रोपिया) को ठीक किया जा सकता है क्रमश:

44 / 150

निम्न में से किसके द्वारा ‘सुरकोटड़ा’ नामक हड़प्पा संस्कृति के स्थल की खोज की गई थी?

45 / 150

निम्न में से किस सूफी संप्रदाय का प्रसार मुख्यतः सिन्ध, मुल्तान और पंजाब तक सीमित था?

46 / 150

23 अगस्त, 2023 के LCA (हल्के लड़ाकू विमान) तेजस से ASTRA (अस्त्रा) मिसाइल को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया यह मिसाइल है?

47 / 150

चन्द्रभागा मेला प्रतिवर्ष कार्तिक मास में कहाँ आयोजित होता है?

48 / 150

निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

A. कश्मीर हिमालय ‘करेवा’ निर्माण के लिये प्रसिद्ध हैं।

B. नालागढ़ दून सभी दूनों में सबसे बड़ा है।

C. नामचा बरवा पर्वत शिखर अरुणाचल हिमालय में स्थित है।

D. ‘फूलों की घाटी’ हिमाचल और उत्तराखण्ड हिमालय में स्थित है।

कूट :

49 / 150

राजस्थान के वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार राज्य में कितने वेट-लैण्ड हैं?

50 / 150

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ का भारत क्षेत्र का 9वाँ सम्मेलन निम्न में से किस शहर में आयोजित किया गया था?

51 / 150

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर जोड़ता है____________।

52 / 150

अजमेर का पराक्रमी चौहान शासक जिसने दिल्ली पर विजय प्राप्त कर उसे अपने साम्राज्य में शामिल कर लिया। वह था?

53 / 150

निम्नलिखित किस प्राचीन स्थल के उत्खनन में मालव जनपद की लौह सामग्री के विशाल संग्रह की जानकारी प्राप्त हुई है?

54 / 150

एक दर्पण में बड़े अक्षरों वाली अंग्रेजी वर्णवाला के व्यंजनों के प्रतिबिम्बों का अवलोकन किया जाता है। इनमें से उन प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी है जो अपनी मूल आकृति के सामन दिखाई देते हैं?

55 / 150

वर्ष 2022-23 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, सांकेतिक अथवा प्रचलित मूल्यों पर भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कितना प्रतिशत भाग राजस्थान के सकल राज्य घरेलू उत्पाद के होने का अनुमान है?

56 / 150

निम्न में से किस आयोग ने अन्तर-राज्य परिषद् के स्थान पर अन्तर-सरकार परिषद् स्थापित करने की अनुशंसा की थी?

57 / 150

किस भारतीय संस्था को गांधी शांति पुरस्कार 2021 हेतु चयनित किया गया?

58 / 150

निम्न में से कौन सा कथन राजस्थान के मुख्यमंत्री के सम्बन्ध में सही नहीं है?

59 / 150

यदि निम्न बंटन की माध्यमिका A और बहुलक B सम्बन्ध 7 (B-A) = 9C को संतुष्ट करते हैं, तो C का मान ज्ञात कीजिये:

(वर्ग) – आवृत्ति

(0-30) – 4

(30-60) – 5

(60-90) – 7

(90-120) – 4

60 / 150

कौन सा सुमेलित नहीं है?

झील – राज्य में स्थिति

61 / 150

राजस्थान में ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

62 / 150

निम्नलिखित सूची-P (निर्देशक सिद्धांत) को सूची-R (अनुच्छेद) के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-P

(A) समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता

(B) पर्यावरण की सुरक्षा

(C) काम करने का अधिकार

(D) स्मारकों का संरक्षण

सूची-R

(I) अनुच्छेद 48 A

(II) अनुच्छेद 39 A

(III) अनुच्छेद 41

(IV) अनुच्छेद 49

सही विकल्प चुनें:

63 / 150

राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

(I) आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य राजस्थान के राज्यपाल द्वारा नियुक्त होते हैं।

(II) आयोग के अध्यक्ष या कोई अन्य सदस्य केवल राष्ट्रपति की आज्ञा से अपने पद से हटाए जा सकते हैं।

64 / 150

गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2022-23 में राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धन GSVA (स्थिर 2011-12 बुनियादी मूल्यों पर) में किस क्षेत्र के योगदान में सर्वाधिक वृद्धि होने का अनुमान है?

65 / 150

निम्न कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िये:

कथन 1 : टाइम पत्रिका के अनुसार, एस.एस. राजमौली को 2023 के शीर्ष “पायनियर्स” में नामित किया गया है और शाहरुख खान को 2023 के शीर्ष “आइकन्स” में नामित किया गया है।

कथन 2: टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को छः प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है: लीडर, टाइनटन, पायनियर, आर्टिस्ट, आइकन और इनोवेटर।

निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

66 / 150

मेनका गांधी वाद, 1978 में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अनुच्छेद 21 के न्यायिक निर्वचन के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए।

67 / 150

भारत के पहले खुले संग्रहालय ‘शहीदी पार्क’ का हाल ही में किस शहर में उद्घाटन किया गया है?

68 / 150

कालीसिंध सुपर ताप विद्युत स्टेशन अवस्थित है?

69 / 150

राजस्थान में किस संप्रदाय के पुरुषों द्वारा अग्नि नृत्य किया जाता है?

70 / 150

यदि किसी पदार्थ की एक विमा को नैनो रेंज तक घटा दिया गया हो जबकि अन्य दो विमाएँ वही बनी रहती हैं, तो प्राप्त संरचना कहलाती है:

71 / 150

‘मेरा गाँव मेरी धरोहर’ किस मंत्रालय से सम्बंधित है?

72 / 150

एकी आन्दोलन प्रारम्भ करने के पहले मोतीलाल तेजावत किस राजपूत ठिकाने में कामदार के पद पर कार्यरत थे?

73 / 150

माही कंचन तथा आर सी बी 911 संकर किस्में हैं?

74 / 150

निम्न में से कौन सी एक स्वापक पीड़ाहारी (नारकोटिक ऐनेलजेसिक) औषधी है?

75 / 150

औषधि क्षेत्र के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

76 / 150

निम्न में से कौन से जिलों का समूह प्राप्त मॉनसूनी वर्षा की मात्रा के अनुसार अवरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित है?

77 / 150

2022 के राष्ट्रपति के निर्वाचन में राजस्थान विधान-सभा के प्रत्येक सदस्य का मत-मूल्य था?

78 / 150

राजस्थान राज्य राजमार्ग विकास कार्यक्रम-II परियोजना के अन्तर्गत 801 किलोमीटर लम्बाई के 11 राजमार्गों का उन्नयन किस एजेंसी द्वारा वित्त पोषित है?

79 / 150

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 78वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में सेवा देने के लिए हाल ही में डेनिस फ्रांसिस को चुना है। वह निम्न में से किस देश से हैं?

80 / 150

एक मूलधन का \frac{2}{3} भाग 10% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर बैंक में जमा किया जाता है और शेष बचे मूलधन को 15% प्रति वर्ष सरल ब्याज की दर डाकघर में जमा किया जाता है। यदि चक्रवृद्धि ब्याज और सरल ब्याज में दो वर्षों के बाद अन्तर ₹ 480 हो, तो कुल मूलधन बराबर है-

81 / 150

m पुरुषों और n महिलाओं को एक पंक्ति में इस प्रकार बैठाना है कि कोई भी दो महिलाएँ एक साथ ना बैठें। यदि m > n, तो इन सभी के बैठने के तरीकों की संख्या है?

82 / 150

निम्न में से कौन सा राजस्थान का दुर्ग गिरि दुर्ग नहीं है?

83 / 150

निम्न में से किस महाद्वीप में मरुस्थलीकरण की समस्या न्यूनतम है?

84 / 150

चार संख्याओं के गणनफल की 5 अथवा 10 से विभाजित होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये?

85 / 150

दिये गये कथन का अध्ययन कीजिये फिर निश्चित कीजिये कि तार्किक रूप से कौन सी सुझाई गई कार्यवाही/कार्यवाहियाँ अनुसरण करती है/हैं?

कथन : मौसम विभाग ने अगले वर्ष के मानसून के दौरान कम वर्षा का अनुमान लगाते हुये एक अधिसूचना जारी की है।

कार्यवाहियाँ :

(I) सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में जल उपलब्ध कराने के लिये प्रबंध करना चाहिये।

(II) संभावना को देखते हुये किसानों को तैयार रहने के लिये सलाह देनी चाहिये।

86 / 150

निम्न में से वर्ष 2001-2011 के मध्य में न्यूनतम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला कौन सा है?

87 / 150

एक विद्यालय के तीन विद्यार्थी A, B और C एक प्रतिस्पर्धा में 3 : 4 : 5 के अनुपात में नगद पुरस्कार प्राप्त करते हैं। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य प्रत्येक विद्यार्थी को ₹ 4,000 देते हैं। परिणामस्वरूप अब A, B और C के नगद पुरस्कार का अनुपात 5 : 6 : 7 हो जाता है। B को प्रतिस्पर्धा में कितनी राशि मिली?

88 / 150

कुवलयमाला नामक कथा संग्रह में कितनी देशी भाषाओं के नाम उल्लेख हुआ है?

89 / 150

जुलाई 2023 में सीकर, राजस्थान में भारत के प्रधानमंत्री ने यूरिया की एक नई किस्म को लॉन्च किया। यूरिया की इस नई किस्म का क्या नाम है?

90 / 150

पाँच लड़कियाँ एक मैदान में एक निश्चित दूरी पर खड़ी हुई हैं। रेखा और बीना एक-दूसरे से 18 मीटर दूर है। वीना, रेखा और बीना के बीच में कहीं पर खड़ी है। पिंकी, रेखा से 5 मीटर उत्तर दिशा में खड़ी है। रेखा, वीना से 12 मीटर पश्चिम दिशा में है। यामिनी, बीना से 8 मीटर दक्षिण दिशा की ओर खड़ी है। पिंकी और यामिनी में न्यूनतम दूरी क्या है?

91 / 150

एक निश्चित कूट भाषा में, ABONDONMENT को DNOBAOTNEMN लिखा जाता है और ESTABLISHED को BATSELDEHSI लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में GERMINATION को कैसे लिखा जायेगा?

92 / 150

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोगों की पहचान के लिए “ए आई फॉर गुड ग्लोबल समिट 2023” हाल ही में किस देश में आयोजित हुई?

93 / 150

निम्न में से किस व्यक्तित्व को राजस्थानी भाषा के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2023 के लिए नामित किया गया है?

94 / 150

कन्हैया लाल मित्तल, मांगीलाल बाव्या और मकबूल आलम निम्नलिखित किस प्रजा मण्डल आन्दोलन से सम्बद्ध थे?

95 / 150

निम्न रोगों में से कौन सा रोग जीवाण्वीय रोग नहीं है?

96 / 150

एन.टी.यू (NTU) मापने की इकाई है?

97 / 150

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सितम्बर 1920 में कलकत्ता में जो विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया था और जिसमें असहयोग आन्दोलन का प्रस्ताव पारित किया गया उसके अध्यक्ष कौन थे?

98 / 150

हाल ही में इक्वाडोरवासियों ने अमेज़न के निम्न में से किस जैव-विविधता वाले क्षेत्र में जनमत संग्रह द्वारा तेल की ड्रिलिंग को अस्वीकार कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है?

99 / 150

राजस्थान राज्य का प्रथम राजप्रमुख किसे नियुक्त किया गया?

100 / 150

निम्न में से किस योजना का संबंध इस नारे से है- “कोई भूखा न सोए”?

101 / 150

चन्द्रगुप्त द्वितीय ने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह किस राजवंश में कर अपनी स्थिति को सुदृढ़ बनाया?

102 / 150

निम्न में से किन तीन नदियों के संगम को “त्रिवेणी” कहा जाता है?

103 / 150

अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी में निर्मित किस इमारत में बौद्ध स्थापत्य कला का अनुसरण किया गया था?

104 / 150

निम्न में से कौन सी योजना ग्रामीण क्षेत्रों को सामाजिक, आर्थिक और भौतिक रूप से टिकाऊ क्षेत्र बनाने का प्रयास है?

105 / 150

कृष्णदेव राय द्वारा निम्नलिखित किस कवि को ‘आन्ध्र कविता पितामह’ की उपाधि दी गयी थी?

106 / 150

भारत की संविधान सभा के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(I) संविधान सभा का अंतिम अधिवेश 24 जनवरी, 1950 को हुआ।

(II) इस अंतिम अधिवेशन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत के राष्ट्रपति पद पर विधिवत निर्वाचित घोषित किए गए।

107 / 150

भारत के कौन से क्षेत्र उत्तरी-पूर्वी मानसून से वर्षा प्राप्त करते हैं?

A. तमिलनाडु तट

B. गुजरात तट

C. दक्षिणी आन्ध्र प्रदेश

D. दक्षिण-पूर्व कर्नाटक

कूट :

108 / 150

निम्न में से कौन सा समीकरण सकल राजकोषीय घाटे के सूत्र को दर्शाता है?

109 / 150

निम्न में से किस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा उनके नन्हें शिशुओं (0 से 6 माह) के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार करने के लिये गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव और स्तनपान की अवधि के दौरान उपयुक्त पद्धतियों, देख-रेख एवं सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा देना है?

110 / 150

चुकन्दर पर आधारित प्रथम चीनी उद्योग स्थापित हुआ था?

111 / 150

एक परिवार में आठ सदस्य हैं। E, F और G की माता है। A, E का जँवाई है। C, G की पुत्री है। D,C के नाना है। D के एक पुत्र और एक पुत्री है। H, G की भाभी है। B, F की भानजी है। F, A से किस प्रकार सम्बन्धित है?

112 / 150

निम्न में से भारत के संविधान की कौन सी अनुसूची पहले संवैधानिक संशोधन द्वारा संविधान में जोड़ी गई थी?

113 / 150

भारत में बॉक्साइट और अभ्रक के सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन से है?

बॉक्साइट – अभ्रक

114 / 150

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने राजस्थान में पाँचवें बाघ अभयारण्य का दर्जा, निम्न में से किस अभयारण्य को प्रदान किया है?

115 / 150

निम्न में से कौन राजकोषीय नीति का उपकरण नहीं है?

116 / 150

निम्न में से कौन सा फाइल प्रारूप, वीडियो फाइल प्रारूप नहीं है?

117 / 150

कौन सा सुमेलित नहीं है?

वन्यजीव अभयारण्य – जिला

118 / 150

राजस्थान की मंत्रिपरिषद् की न्यूनतम सदस्य संख्या क्या हो सकती है?

119 / 150

निम्न में से कौन सी वस्तु लोक वस्तु (पब्लिक गुड) नहीं है?

120 / 150

निम्न अनुक्रम का अगला पद है:

A3/2 B2, C9/2 F18, E15/2 J50, G21/2 N98, ?

121 / 150

भारत के कमलजीत ने 24 जुलाई, 2023 को ISSF जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की व्यक्तिगत 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ये स्पर्धा निम्न में से किस देश में आयोजित की गई थी?

122 / 150

निम्न में से कौन सा संयुक्त राज्य अमेरिका का औद्योगिक प्रदेश नहीं है?

123 / 150

पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद कुल ऑक्सीजन का अमेज़न वन में प्रकाश संश्लेषण के द्वारा अनुमानित उत्पादन है?

124 / 150

राजस्थान में किस एजेंसी को पी.एम.-कुसुम योजना (कम्पोनेंट A) के क्रियान्वयन के जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें 0.5 मेगावॉट से 2 मेगावॉट क्षमता तक के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये जाने हैं?

125 / 150

राजस्थान में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स इनोवेशन हब” की स्थापना कहाँ की जाएगी?

126 / 150

डिजिटल जानकारी के लिए माप की निम्नलिखित इकाइयों को सही क्रम में व्यवस्थित करें, सबसे पहले सबसे छोटी इकाई से शुरू करके सबसे बड़ी इकाई तक जाएँ:

(A) किलोबाइट, (B) बाइट, (C) मेगाबाइट, (D) टेराबाइट, (E) गीगाबाइट, (F) बिट

127 / 150

एक विद्यार्थी ने किसी संख्या को \frac{5}{3} के बजाय \frac{3}{5} से गुणा कर दिया। इस गणना में प्रतिशत त्रुटि क्या है?

128 / 150

ब्लड ग्रुप (रक्त समूह) ‘O’ वाले व्यक्ति की लाल रक्त कोशिकाओं में निहित समूहजन (एग्लूटीनोजन) है:

129 / 150

निम्न में से कौन प्रदूषित जगह में नहीं उगता है?

130 / 150

निम्न में से कौन सा एक राजस्थान अर्बन ड्रिंकिंग वॉटर सिवरेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का हिस्सा नहीं है?

131 / 150

यदि S एक वृत्त के अन्तर्निहित वर्ग के क्षेत्रफल को प्रदर्शित करता है और T इसी वृत्त के अन्तर्निहित समबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल को प्रदर्शित करता है, तो निम्न में से कौन सा सही है?

132 / 150

मत्स्य संघ का वृहत् राजस्थान में विलय कब हुआ?

133 / 150

एक कथन के पश्चात् दो पूर्वधारणायें I और II दी गई हैं। कथन और उसके पश्चात् दी गई पूर्वधारणों के आधार पर निर्णय कीजिए कि कौन सी पूर्वधारणा/यें कथन में अंतर्निहित है/हैं:

कथन : यदि इस पूरे माह में वर्षा नहीं हुई, तो इस वर्ष अधिकांश किसान संकट में पड़ जायेंगे।

पूर्वधारणायें :

(I) खेती के लिए समय पर वर्षा आवश्यक है।

(II) आमतौर पर ज्यादातर किसान बारिश पर निर्भर रहते हैं।

134 / 150

गोपाल कृष्ण गोखले ने भारत सेवक समाज (Servants of India Society) की स्थापना किस वर्ष में की?

135 / 150

श्रीहरीकोटा से अप्रैल 23 में उपग्रह टिलिओस-2 (TeLEOS-2) तथा ल्युमलाइट-4 (Lumelite-4) को प्रमोचित जिस लॉन्चर से किया गया, वह है:

136 / 150

निम्नलिखित सूची-P (CAG) को सूची-R (अनुच्छेद) के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-P

(A) CAG की नियुक्ति

(B) CAG के कर्तव्य और शक्तियाँ

(C) संघ के खातों का प्रपत्र

(D) ऑडिट रिपोर्ट

सूची-R

(I) अनुच्छेद 148

(II) अनुच्छेद 151

(III) अनुच्छेद 149

(IV) अनुच्छेद 150

सही विकल्प चुनें।

137 / 150

गलत युग्म का चयन कीजिये:

138 / 150

राजस्थान सरकार ने राजस्थान राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्धन अधिनियम को किस वर्ष में अधिनियमित किया?

139 / 150

निम्न में से किस कंपनी की स्थापना राजस्थान सरकार द्वारा 21वीं शताब्दी में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कौशल वको विकसित करने के उद्देश्य से की गई है?

140 / 150

राजीव गांधी जैव-प्रौद्योगिकी केन्द्र कहाँ स्थित है?

141 / 150

इनमें से कौन सा समूह मिलेट्स (श्रीअन्न) फसलों का है?

142 / 150

निम्न में से कौन सा विकल्प (इंदिरा महिला) शक्ति उड़ान योजना का एक प्रमुख उद्देश्य बताता है?

143 / 150

निम्न में से किसकी सिफारिश पर राजस्थान में राजप्रमुख के पद को समाप्त कर राज्यपाल की व्यवस्था की गई?

144 / 150

राजस्थान विधानसभा द्वारा 2023 में पारित एक विधेयक द्वारा दूसरा राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यासय कहाँ स्थापित किया जाएगा?

145 / 150

राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र स्थित है?

146 / 150

किस संशोधन अधिनियम द्वारा ‘ग्राम सेवक’ को ‘ग्राम विकास अधिकारी’ से प्रतिस्थापित किया गया है?

147 / 150

निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(I) राजनीति शास्त्रियों द्वारा कही गई ‘कांग्रेस प्रणाली’ का 1989 के लोक सभा चुनावों के साथ अंत हो गया।

(II) 1989 के लोक सभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे बड़ी अकेली पार्टी के रूप में उभरी।

148 / 150

माही बजाज सागर परियोजना एक संयुक्त उद्यम है?

149 / 150

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(I) मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के प्रावधानानुसार आयोग में एक अध्यक्ष एवं चार सदस्य हैं।

(II) वर्तमान में न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास इसके अध्यक्ष हैं।

150 / 150

झाड़ोल (उदयपुर), कुराड़ा (नागौर) और साबणिया (बीकानेर) में क्या समानता है?

कृपया फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें।

Your score is

The average score is 13%

0%

कृपया अपने अनुभव के अनुसार ‘शिक्षा नगरी’ को रेटिंग दें।

‘शिक्षा नगरी’ को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

महत्वपूर्ण लिंक

विषयलिंक
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा हल प्रश्न पत्र 2023यहाँ क्लिक करें
डाउनलोड आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम पीडीएफयहाँ क्लिक करें
डाउनलोड आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 प्रश्न पत्र पीडीएफयहाँ क्लिक करें
डाउनलोड आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 उत्तर कुँजी पीडीएफयहाँ क्लिक करें
आरपीएससी आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!